Saturday, July 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 50

ऑरेंज कैप की रेस में नया मोड़, दौड़ से बाहर हो गया भारतीय ​बल्लेबाज, 600 रन से भी चूका

0

ऑरेंज कैप की रेस अब रोमांचक हो चली है। गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाज इस वक्त टॉप 2 में हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। इस बीच केएल राहुल इस दौड़ से बाहर हो चुके हैं।ऑरेंज कैप की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प हो रही है। हालांकि अब केवल कुछ ही नाम इस दौड़ में बचे हैं। अब लीग चरण समाप्त हो चुका है और प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। इस बीच एक भारतीय खिलाड़ी इस दौड़ से बाहर हो गया है। इतना ही नहीं, उसके 600 रन पूरे करने का सपना भी अधूरा रह गया है, क्योंकि उसकी आईपीएल टीम ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

अब तक साई सुदर्शन ने बनाए हैं इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन
आईपीएल में इस साल अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन हैं। गुजरात टाइटंस के लिए पारी का आगाज करने वाले साई सुदर्शन ने 14 मुकाबले खेलकर 638 रन बनाए हैं। वे अब तक शानदार बल्लेबाजी करते आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अभी शुभमन गिल हैं, जिन्होंने 13 मैच खेलकर 616 रन बनाए हैं। टॉप 2 में गुजरात टाइटंस के ही दो बल्लेबाज काबिज हैं और टीम भी प्लेऑफ में है। इससे साफ है कि इन दोनों में से किसी एक के लिए अब से कैप ​जीतना थोड़ा आसान रहने वाला है।

हेनरिक क्लासेन भी पेश कर रहे हैं अपनी दावेदारी
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। क्लासेन ने इस सीजन 14 मैच खेलकर 606 रन बनाए हैं। क्लासेन इस लिस्ट में टॉप 5 में रहने वाले अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग नहीं करते फिर भी इस कैप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, यही तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन 600 से अधिक रन बनाने में कायमाबी हासिल की है।

केएल राहुल अब हुए रेस से बाहर, 600 रन भी नहीं कर पाए पूरे
केएल राहुल की बात की जाए तो वे नंबर चार पर हैं। राहुल ने 14 मैच खेलकर अब तक 593 रन बनाए हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए ओपनिंग करते हैं। लेकिन दिल्ली की टीम अब आईपीएल से बाहर हो गई है, इसलिए राहुल का भी सफर समाप्त हो गया है। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंची होती तो वे ना केवल ऑरेंज कैप के दावेदार होते, बल्कि 600 अधिक रन भी पूरे करने की ओर बढ़ रहे होते। वैभव सूर्यवंशी अभी तक 583 रन बनाकर टॉप 5 में बने हुए हैं। उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में है, इसलिए उनकी भी दावेदारी बन रही है।

रूस ने विदेशी नागरिकों को कीव छोड़ने को कहा, बड़े हमले की दी धमकी; अमेरिकी विदेश मंत्री से भी की बात

0

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद रक्षा बुनियादी ढांचे पर हमला करने की धमकी दी है। रूस ने विदेशी नागरिकों से कीव छोड़ने की अपील की है। इसके साथ ही रूसी विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बात भी की है।यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस ने मंगलवार को कीव में यूक्रेन के रक्षा बुनियादी ढांचे पर “लगातार और सुनियोजित हमले” करने की धमकी दी। रूस ने यूक्रेन में रह रहे विदेशी नागरिकों को शहर छोड़ने की सलाह दी। अल जजीरा के अनुसार, यूक्रेन के स्टारोबिलस्क में हुए अब तक के सबसे घातक ड्रोन हमले के बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने यह चेतावनी जारी की है। इस हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी और 42 अन्य घायल हो गए थे।

रूस ने दी हमले की धमकी
रूस की सेना ने कीव में यूक्रेन के रक्षा उद्योग के संस्थानों पर लगातार और सुनियोजित हमले शुरू कर दिए हैं। इनमें ड्रोन के डिज़ाइन, निर्माण और प्रोग्रामिंग के साथ-साथ उन्हें ऑपरेशन के लिए तैयार करने वाली खास सुविधाएं भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘कीव की सरकार इन ड्रोनों का इस्तेमाल NATO के विशेषज्ञों की मदद से करती है, जो उन्हें कल-पुर्ज़े मुहैया कराते हैं और जासूसी व लक्ष्य की पहचान से जुड़ा डेटा देते हैं।’

विदेशी नागरिकों से कीव छोड़ने की अपील
MFA ने विदेशी नागरिकों से शहर छोड़ने और नागरिकों से सैन्य और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे की सुविधाओं के पास न जाने की अपील की। विदेशी नागरिकों से कहा गया, “चूंकि ये सुविधाएं पूरे कीव में फैली हुई हैं, इसलिए हम विदेशी नागरिकों – जिनमें राजनयिक मिशनों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारी भी शामिल हैं – को सूचित करते हैं कि वे जल्द से जल्द शहर छोड़ दें। हम यूक्रेनी राजधानी के निवासियों से आग्रह करते हैं कि वे ज़ेलेंस्की शासन के सैन्य और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे की सुविधाओं के पास न जाएं।”

अमेरिकी और रूस के विदेश मंत्रियों ने की बात
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात की। दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध तथा ईरान की स्थिति पर चर्चा की गई। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने एक बयान में कहा, “दोनों पक्षों ने रूस-यूक्रेन युद्ध, द्विपक्षीय संबंधों और ईरान की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।” उन्होंने बताया कि इस बातचीत का अनुरोध रूसी विदेश मंत्री की ओर से किया गया था।

वहीं रूसी विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि लावरोव ने यूक्रेन की सेना से जुड़े कीव स्थित ठिकानों पर हमले शुरू करने के रूस के फैसले से अवगत कराया। लावरोव ने कहा कि ये “सुनियोजित और लगातार हमले” “रूसी क्षेत्र में शांतिप्रिय आबादी और नागरिक ठिकानों के खिलाफ कीव शासन द्वारा जारी आतंकवादी हमलों के जवाब में” किए जा रहे हैं।

PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर पूरे किए 12 साल, सीएम योगी ने भी दी बधाई, जानें क्या बोले

0

PM नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अनेक नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आज 26 मई का दिन काफी खास है। आज उन्हें भारत के प्रधानमंत्री पद को संभालते हुए 12 साल का समय हो गया है। साल 2014 में 26 मई के दिन ही नरेंद्र मोदी ने पीएम का पद संभाला था। इस मौके पर भाजपा और एनडीए समेत देश के विभिन्न पार्टियों के नेता पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं। सीएम योगी ने भी पीएम मोदी के लिए खास ट्वीट किया है।

क्या बोले सीएम योगी?
सीएम योगी ने कहा- “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ‘प्रधान सेवक’ के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई! इन वर्षों में गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता बना, अंत्योदय आत्मनिर्भरता की शक्ति में बदला और जनभागीदारी ने विकास को जन-आंदोलन का रूप दिया। यही वह दृष्टि है, जिसने ऐसे ‘नए भारत’ को गढ़ा, जहां नारी सशक्तीकरण, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

सीएम योगी ने कहा- “सीमाओं पर अडिग, आतंक के विरुद्ध निर्णायक और विश्व मंच पर आत्मविश्वास से परिपूर्ण भारत आज एक सशक्त, विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में स्थापित है। डिजिटल, डेमोग्राफी और डेमोक्रेसी की त्रिवेणी ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में नई गति दे रही है। प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला और स्वनिधि जैसी योजनाओं ने विकास को जन-जीवन तक पहुंचाकर विश्वास को सशक्त किया है और यही विश्वास ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को साकार कर रहा है। ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ती इस युगांतकारी यात्रा के लिए प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन।”

हरियाणा में ड्राइवर के साथ धोखा, महीनों तक गाड़ी चलवाई, अब देने से कर रहे इंकार

0

हरियाणा में एक ड्राइवर के साथ मेहनताना हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालक ने आरोप लगाया है कि उसने पिछले कई महीनों से लगातार वाहन चलाया, लेकिन मालिक द्वारा पूरी रकम नहीं दी गई। अब बार-बार मांगने के बावजूद बाकी पैसे देने से इंकार किया जा रहा है, जिससे चालक आर्थिक और मानसिक परेशानी में है।

पीड़ित चालक ऋषिपाल ने बताया कि वह 16 नवंबर 2025 से लगातार गाड़ी चला रहा है। जिस वाहन को वह चला रहा था उसका रजिस्ट्रेशन नंबर HR63 F2230 बताया जा रहा है। वाहन के दस्तावेजों के अनुसार गाड़ी के मालिक का नाम मंजीत बताया गया है। चालक का कहना है कि वाहन चलाने के एवज में कुल 45 हजार रुपये तय हुए थे, लेकिन अब तक केवल 25 हजार रुपये ही दिए गए हैं। बाकी 20 हजार रुपये देने में लगातार टालमटोल की जा रही है।

ऋषिपाल का आरोप है कि उसने दिन-रात मेहनत कर गाड़ी चलाई, लेकिन मेहनत की पूरी कमाई नहीं मिल रही। कई बार पैसे मांगने पर भी मालिक द्वारा बहाने बनाए जा रहे हैं। चालक ने कहा कि उसे घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अब वह न्याय की मांग कर रहा है।

मामले में सामने आए प्रदूषण प्रमाण पत्र के अनुसार वाहन हरियाणा में पंजीकृत है और उसका प्रदूषण प्रमाण पत्र फरवरी 2027 तक वैध बताया गया है। दस्तावेजों में वाहन का निर्माण वर्ष जनवरी 2024 दर्ज है।

पीड़ित चालक ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उसे उसका बकाया पैसा दिलाया जाए ताकि मेहनत की कमाई उसे मिल सके। इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्लास्टिक बोतल में नहीं दिया पेट्रोल तो पंप पर मचा ऐसा हंगामा, इलाके में फैला दहशत का माहौल, देखें Video

0

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्टिक बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर कुछ युवकों ने पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी पर सिर्फ इसलिए जानलेवा हमला कर दिया गया क्योंकि उसने प्लास्टिक बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। यह घटना राजधानी के काटेनी स्क्वायर इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां तीन बदमाशों ने मिलकर कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम की है। तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर चंदका थाना क्षेत्र के काटेनी स्क्वायर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी संग्राम जेना से उन्होंने प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल देने को कहा। लेकिन सरकारी नियमों के तहत प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल देना प्रतिबंधित होने के कारण कर्मचारी ने उन्हें पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि युवकों में से एक शराब के नशे में था। गुस्से में आकर उसने संग्राम जेना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला सीधे उसके सिर पर किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

पेट्रोल पंप पर मची अफरा-तफरी
घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इधर हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपियों का कहर साफ दिख रहा है।

बदमाशों की पहचान कर रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद चंदका थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मामूली बात पर इस तरह खुलेआम हमला होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है।

7 करोड़ का बजट और 750 करोड़ की कमाई, इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर छूटीं पीछे

लागत से 100 गुना ज्यादा कमा चुकी है छोटी सी हॉरर फिल्म की खूब चर्ता हो रही है। 7 करोड़ में बनी ये फिल्म साल 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म का दर्जा हासिल कर चुकी है। ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ को पछाड़कर इस फिल्म ने 10000% का प्रॉफिट कमाया है।साल 2026 दुनिया भर के सिनेमा और बॉक्स ऑफिस के लिए एक सुनहरा साल साबित हुआ है। इस साल जहां भारतीय सिनेमा ने ‘धुरंधर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, वहीं हॉलीवुड ने भी ‘माइकल’, ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ और ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ जैसी कई बड़ी हिट फिल्में पेश की हैं। इन चारों फिल्मों ने मिलकर वैश्विक स्तर पर 2.5 बिलियन डॉलर लगभग ₹21000 करोड़ से अधिक से ज्यादा की भारी-भरकम कमाई की है, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनमें से कोई भी फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म नहीं है। यह रिकॉर्ड एक ऐसी छोटी फिल्म के नाम दर्ज हो चुका है जो अब भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है और जिसने अपनी लागत से 100 गुना अधिक की कमाई कर ली है।बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई
लेखक और निर्देशक करी बार्कर की इंडिपेंडेंट हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इस साल सिनेमाघरों में सफलता की सबसे बड़ी कहानी बनकर उभरी है। इसी महीने रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते हफ्ते के साथ मजबूत होती जा रही है और लगातार मोटी कमाई कर रही है। महज 750000 डॉलर लगभग ₹7 करोड़ के बेहद मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 80 मिलियन डॉलर ₹750 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि फिल्म ने अब तक 10000% से ज्यादा का मुनाफा कमाया है, जो इस साल किसी भी अन्य फिल्म के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ते कदम
‘ऑब्सेशन’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अभी महज दस दिन से थोड़ा ज्यादा का समय हुआ है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार घटने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में अपने दूसरे वीकेंड पर 22 मिलियन डॉलर की कमाई की, जो कि इसके ओपनिंग वीकेंड की 16 मिलियन डॉलर की कमाई से भी काफी ज्यादा है। सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म विदेशी बाजारों में भी धूम मचा रही है और उत्तरी अमेरिका से बाहर अब तक 21 मिलियन डॉलर बटोर चुकी है। ‘ऑब्सेशन’ अब तेजी से 100 मिलियन डॉलर के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। इस आंकड़े को पार करते ही यह ‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ और ‘द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट’ के बाद इतिहास की ऐसी तीसरी फिल्म बन जाएगी, जिसने एक मिलियन डॉलर से कम के बजट में बनकर 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की हो। ‘माइकल’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ जैसी बड़ी फिल्मों को कैसे पछाड़ा?
इस फिल्म की लैंडिंग कॉस्ट 1 मिलियन डॉलर से भी कम है और यह अपनी लागत का 100 गुना वसूल कर चुकी है। जैसे-जैसे दुनिया भर में इसकी चर्चा बढ़ रही है, इसकी कमाई में और इजाफा होना तय है। इसकी तुलना में अगर बड़ी फिल्मों को देखें, तो हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ ने अब तक 788 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जो उसके बजट का सिर्फ 5 गुना है। वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ ने 675 मिलियन डॉलर की कमाई की है, जो उसके बजट का लगभग 3 गुना है। गैर-हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन इनसे बेहतर रहा है, एक चीनी स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म ने 40 मिलियन डॉलर के बजट में अपने बजट से 16 गुना ज्यादा यानी 650 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जबकि बॉलीवुड की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने लगभग 12 मिलियन डॉलर (₹100 करोड़) के बजट में अपनी लागत से 17 गुना ज्यादा यानी 200 मिलियन डॉलर (₹1650 करोड़ से अधिक) की कमाई की है। साफ है कि ‘ऑब्सेशन’ के बेहद कम बजट ने ही उसे इन सभी दिग्गज फिल्मों से आगे निकलने में मदद की है।

क्या है ‘ऑब्सेशन’ की कहानी और इसकी टीम?
करी बार्कर द्वारा लिखित, निर्देशित और संपादित की गई इस हॉरर फिल्म में मुख्य भूमिका माइकल जॉनस्टन ने निभाई है। फिल्म में उन्होंने ‘बियर’ नाम के एक म्यूजिक स्टोर कर्मचारी का किरदार निभाया है, जो एक सुपरनेचुरल खिलौना खरीदता है। यह खिलौना उसकी इस इच्छा को पूरा कर देता है कि उसकी बचपन की दोस्त निक्की (इंडि नवारते) उससे प्यार करने लगे, लेकिन इसके बाद जो खौफनाक और डरावने परिणाम सामने आते हैं, वही फिल्म की मुख्य कहानी है। आम दर्शकों के बीच आने से पहले ‘ऑब्सेशन’ का प्रीमियर प्रतिष्ठित टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था, जिसके बाद 15 मई को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से बेहद सकारात्मक रिव्यू मिल रहे हैं।

मध्य प्रदेश: सामूहिक शादी के नाम पर 42 से ज्यादा परिवारों से लाखों रुपए की ठगी, मौके पर ना दुल्हन मिलीं और ना आयोजक

मध्य प्रदेश के देवास में 42 परिवार ठगी के शिकार हुए हैं। यहां सामूहिक विवाह के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई है।देवास: मध्य प्रदेश के देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक परिवारों से लाखों रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इन परिवारों को देवास बुलाकर आयोजक फरार हो गए और मौके पर दुल्हन भी नहीं मिलीं। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जो परिवार ठगे गए, उन्हें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि उनके साथ ठगी हो गई।क्या है पूरा मामला?
देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक परिवारों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शमशाबाद के एक दंपति पर आरोप है कि उन्होंने अविवाहित युवकों के परिवारों से 25-25 हजार रुपए जमा कराए और 25 मई को विवाह कराने का वादा करके सभी को देवास बुलाकर गायब हो गए।

कैसे दिया झांसा?
आरोपियों ने एक परिचित के माध्यम से विभिन्न जिलों के उन परिवारों से संपर्क किया, जहां युवकों की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि 25 मई को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पहले 24 मई को माता टेकरी दर्शन कराने और फिर राधागंज स्थित क्लब मैदान में ठहरने की व्यवस्था की बात कही गई। प्रति परिवार 25 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई।

देवास पहुंचे परिवार, लेकिन न दुल्हन मिली न आयोजक
विभिन्न जिलों से युवक और उनके परिजन राधागंज क्लब मैदान पहुंचे। लेकिन वहां न कोई विवाह आयोजन था, न कोई आयोजक। घंटों इंतजार के बाद परिवारों को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वहां मौजूद दिनेशदास बैरागी के भाई से लोगों ने जवाब-तलब करना शुरू कर दिया।

पुलिस का बयान
बीएनपी थाना पुलिस के अनुसार जिन आरोपियों ने रुपए लिए हैं, वे फिलहाल मौके पर नहीं मिले हैं। उनके एक परिचित से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पीड़ितों के बयानों के आधार पर की जाएगी

NRI पति को छोड़ भारत लौटी पत्नी, ससुराल में दिन-रात घर के काम और अकेलेपन से थी परेशान

0

सोशल मीडिया पर महिला ने लिखा कि मेरी बहन को समझ आया कि विदेश की साफ सड़कें और अच्छी हवा किसी काम की नहीं हैं, अगर वहां 24 घंटे बिना पैसे की नौकरानी बनकर रहना पड़े।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इन दिनों एक पोस्ट खूब चर्चा में है। इस पोस्ट ने विदेश में रहने वाले भारतीयों (NRI) से शादी करने के सपने के पीछे के एक कड़वे सच को सामने रखा है। एक महिला ने अपनी कजिन की कहानी शेयर करते हुए बताया है कि कैसे विदेश जाकर उसकी जिंदगी नर्क बन गई।

महिला ने बताया कि उसकी बहन हाल ही में अपने पति को छोड़कर भारत वापस लौट आई है। विदेश में उसका कोई दोस्त या सोशल लाइफ नहीं थी। उसे सुबह से रात तक घर के सारे काम करने पड़ते थे। ससुराल वाले भारतीय संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहने के नाम पर उससे और ज्यादा काम कराते थे।

महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, “जब मेरी बहन को समझ आया कि विदेश की साफ सड़कें और अच्छी हवा किसी काम की नहीं हैं, अगर आपको वहां 24 घंटे बिना पैसे की नौकरानी बनकर रहना पड़े, तो उसका विदेश का भूत तुरंत उतर गया।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत की कई लड़कियां इस तरह के रिश्तों में फंसी हैं, लेकिन वे समाज और परिवार के डर से आवाज नहीं उठा पातीं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
इस पोस्ट को देखकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। ज्यादातर लोगों का कहना है कि गलती विदेश की नहीं, बल्कि गलत परिवार और सोच की है। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी समस्या भारत में भी हो सकती है। अगर ससुराल वाले और पति बुरे हैं, तो दिक्कत देश में भी होगी और विदेश में भी।

एक यूजर ने लिखा, समस्या NRI होने में नहीं है, बल्कि लड़की की शादी एक ऐसे परिवार में हो गई जो महिलाओं की इज्जत नहीं करता। कुछ लोगों ने सलाह दी कि सिर्फ विदेश जाने के चक्कर में किसी NRI से शादी न करें, बल्कि खुद पढ़ाई-लिखाई करके अपने दम पर विदेश जाएं।

श्रेयस अय्यर को लग सकता है डबल झटका, उम्मीदों पर कहीं ​फिर ना जाए पानी

0

श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन अब उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के टॉप 4 में नहीं है, इसलिए ये दावा कमजोर होता हुआ दिख रहा है।श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुकी है। टीम ने अंक तालिका में नंबर 5 पर फिनिश किया है। टीम के पास एक मौका था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की जीत ने वो खत्म कर दिया। इस बीच टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को डबल झटका लग सकता है। जो उम्मीदें पिछले कुछ दिनों से लगाई जा रही थी, उन पर पानी फिर सकता है। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के टी20 कप्तान को लेकर। चर्चा थी कि श्रेयस नए कप्तान हो सकते हैं।
पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन किया था शानदार आगाज
पंजाब किंग्स ने इस साल के आईपीएल में शानदार आगाज किया था। टीम ने अपने छह मैच जीतकर 13 अंक हासिल कर लिए थे। एक मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था, उसका अंक मिला था। लेकिन इसके बाद हार का जो सिलसिला शुरू हुआ, उसने रुकने का ही नाम नहीं लिया। टीम ने अपना आखिरी लीग मैच जीतकर भले ही 15 अंक हासिल कर लिए हों, लेकिन उससे काम नहीं बना।

श्रेयस अय्यर के भारत का नया टी20 कप्तान बनने की संभावना
जब श्रेयस अय्यर और उनकी आईपीएल टीम लगातार जीत के रथ पर सवार थी, तब ये उम्मीद लगाई जा रही थी कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान हो सकते हैं। दरअसल वे जिस तरह से टीम को संभाल रहे थे और खुद रन बना रहे थे, वे कप्तान के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन अचानक बाजी पलटती हुई सी दिख रही है। ना जाने क्यों ऐसा हुअ कि श्रेयस की टीम मैच हारती चली गई और फिर उसकी टॉप 4 में वापसी हो ही नहीं पाई। ऐसे में उनका कप्तानी का दावा कमजोर पड़ता हुआ दिख रहा है। यानी टीम तो आईपीएल जीतने से दूर रह ही गई, भारतीय टीम की कप्तानी का दावा भी कमजोर पड़ रहा है।

अब शुभमन गिल मार रहे हैं बाजी
इस बीच अभी टीम इंडिया जल्द टी20 इंटरनेशनल के लिए मैदान में नहीं उतर रही है, उसमें थोड़ा वक्त है, लेकिन रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव अब ज्यादा दिनों तक भारतीय टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो फिर इसके लिए शुभमन गिल अचानक सामने आ गए हैं। जो अपनी आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल प्लेऑफ में ले गए हैं और टीम खिताब जीतने की दावेदार है। इतना ही नहीं, खुद कप्तान शुभमन​ गिल ने इस सीजन अब तक 600 से अधिक रन बना दिए हैं और वे ऑरेंज की भी रेस में बने हुए हैं। देखना होगा ​कि बीसीसीआई आने वाले वक्त में भारत के टी20 कप्तान को लेकर क्या फैसला करती है।

इबोला वायरस ने इस देश में मचा दिया हाहाकार, 900 के पार पहुंची मामलों की संख्या, 119 मौत दर्ज

0

कांगो में इबोला वायरस ने हड़कंप मचा दिया है। देश के पूर्वी हिस्से में इबोला मामलों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। WHO के अध्यक्ष ने भी कहा है कि कांगो में इबोला का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कांगो के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि देश के पूर्वी हिस्से में जारी इबोला के कहर के दौरान संदिग्ध मामलों की संख्या 900 के पार पहुंच गई है। कांगो के संचार मंत्रालय की ओर से रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि इबोला वायरस के 904 संदिग्ध मामले सामने आए हैं और 119 संदिग्ध मौत दर्ज की गई हैं।
इस इलाके में सबसे ज्यादा कहर
इससे पहले कांगो के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि देश में इबोला वायरस के 700 से ज्यादा संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं और 170 से ज्यादा संदिग्ध मौत जानकारी सामने आई है। इबोला के अधिकतर मामले कांगो के इतुरी प्रांत से जुड़े हुए थे। इसी इलाके में इबोला का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी जानकारी दी है कि इबोला का प्रकोप कांगो के लिए हाई रिस्क पैदा कर रहा है। हालांकि, ये भी जानकारी दी है कि इबोला के वैश्विक स्तर पर फैलने का खतरा ज्यादा नहीं है।

भारत सरकार भी अलर्ट
भारत सरकार ने भी इबोला से प्रभावित देशों से आने वाले या इन देशों से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइस जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि जिनमें संक्रमण के लक्षण हों वे इमिग्रेशन से पहले स्वास्थ्य अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दें। DGHS की ओर से जारी की गई स्वास्थ्य सलाह में विशेष रूप से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों का जिक्र किया गया है। बता दें कि इन देशों को WHO द्वारा हाई रिस्क वाले देशों की लिस्ट में रखा गया है।

क्या है इबोला के लक्षण?
इबोला वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे निगरानी बढ़ाए और अस्पतालों की तैयारी व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच बढ़ाए। मंत्रालय की ओर से इबोला को लेकर बताए गए लक्षणों में- बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, त्वचा पर चकत्ते और आंखों का लाल होना शामिल हैं।