Saturday, July 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 49

प्लेऑफ से चूकने के बाद DC ने पूरी टीम को कमरे में बुलाकर दिखाया आईना, साढ़े 6 मिनट का वीडियो चौंकाने वाला

0

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टीम का सफल लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया। दिल्ली को 14 मैचों में से 7 में हार का सामना करना पड़ा।IPL 2026 का लीग स्टेज समाप्त होने के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। पिछले सीजन टीम पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर रही, जबकि इस बार दिल्ली ने छठे स्थान पर फिनिश किया। IPL 2026 में टीम को 14 मैचों में 7 हार का सामना करना पड़ा। इस तरह टीम का प्लेऑफ में जाने का सपना चकनाचूर हो गया। अब जब टूर्नामेंट प्लेऑफ स्टेज में पहुंच चुका है, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए अनोखा तरीका आजमाया, जिसका वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली के इस वीडियो को एक साहसिक कदम माना जा रहा है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। X पर शेयर किए गए लगभग सात मिनट के इस वीडियो का कैप्शन दिया कि कभी-कभी सबसे अच्छी बातचीत वह होती है जो आप खुद से करते हैं। ऊंचाइयों, सीख और आत्म-चिंतन का एक सीजन, सीधे हमारे टाइगर्स के दिलों से।

DC ने अपनाया अनोखा तरीका
इस वीडियो में IPL 2026 सीजन के दिल्ली कैपिटल्स के हर खिलाड़ी को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके सभी खिलाड़ी एक खाली कमरे में दाखिल होते हैं, जहां उनके सामने कपड़े से ढका हुआ एक फ्रेम रखा हुआ है। हर खिलाड़ी को एक ही निर्देश दिया गया कि इस फ्रेम के पीछे आपके किसी साथी खिलाड़ी की तस्वीर है, और आपको यह बताना है कि उनका सीजन कैसा रहा और उन्होंने क्या सीखा। कुछ देर तक खिलाड़ी कन्फ्यूज रहते हैं और फिर जब पर्दा हटता है, तो सामने एक आईना नजर आता है। ये देख हर कोई चौंक जाता है।

प्लेयर का रिएक्शन हो रहा वायरल
करुण नायर ने फ्रैम को देखने के बाद घबराते हुए कहा कि यह कुछ डरावना सा है। वहीं, डेविड मिलर ने माना कि उन्हें घबराहट हो रही है। ज्यादातर खिलाड़ियों को कोई अंदाजा नहीं था कि उनके लिए आगे क्या इंतजार कर रहा है। सिर्फ मिलर ही सही अंदाजा लगाने के करीब पहुंचे, जब उन्होंने कहा कि यह उनकी ही तस्वीर है लेकिन तब सभी को हैरानी हुई, जब पता चला कि वह तो एक आईना था।

आईने में खुद को देखते हुए कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि जैसा उन्होंने सोचा था, टूर्नामेंट का पहला हाफ वैसा नहीं रहा। लेकिन यह खेल का ही एक हिस्सा है। वहीं, डेविड मिलर ने कहा कि यह सीजन सच में बहुत अच्छा रहा। उन्हें बहुत मजा आया। एक नई फ्रैंचाइजी में आना… कुछ मैच जीते और कुछ हारे, एक मैच तो बहुत ही करीबी रहा। उन्होंने बहुत कुछ सीखा। केएल राहुल ने कहा कि इस सीजन में उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर जो कुछ भी हासिल किया है, उससे वह काफी खुश हैं। एक और सीजन गुजर गया, जिसमें न तो हम क्वालिफाई कर पाए और न ही उन्हें या उनकी टीम को वह चैंपियनशिप जीतने का मौका मिला। यह एहसास कुछ खट्टा-मीठा सा है।

शिवराज सिंह चौहान की किताब ‘अपनापन’ का लोकार्पण, बोले- “PM मोदी से जो सीखा, वह देश को समर्पित”

0

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम के रोम-रोम में जनता बसी है। उन्होंने बहुत पहले ही तकनीक की ताकत को समझ लिया था कि देश को विकसित कैसे करना है।नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक ‘अपनापन’ का आज दिल्ली के पूसा सभागार में एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मौजूद रहे। इसके अलावा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कभी-कभी एक ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलता है, जो एक नेता होता है। ऐसे ही नेता हैं नरेंद्र मोदी, जिनके रोम-रोम में देश की जनता बसी है। मैंने उनके साथ काम करते हुए जो कुछ भी सीखा और अनुभव किया, उसे इस पुस्तक के माध्यम से देश को समर्पित कर रहा हूं।”

एकता यात्रा के दौरान पीएम मोदी से पहली मुलाकात
शिवराज सिंह चौहान ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी से उनकी पहली मुलाकात ‘एकता यात्रा’ के दौरान हुई थी, जिसके संचालक खुद नरेंद्र मोदी थे। आतंकियों के हमले और तत्कालीन कांग्रेस सरकार के अवरोधों के बावजूद, डॉ. मुरली मनोहर जोशी और नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। मोदी जी ने तब कहा था कि ‘तिरंगा सिर्फ लाल चौक पर ही नहीं, बल्कि देश के हर युवा के दिल में फहराना है।

पीएम मोदी की दूरदर्शिता की तारीफ
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बहुत पहले ही तकनीक की ताकत को समझ लिया था कि देश को विकसित कैसे करना है। आज AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) समिट का आयोजन उन्हीं की इसी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी जी ने नर्मदा जल का प्रबंधन इस तरह किया कि गुजरात के रेगिस्तान से लेकर मध्य प्रदेश के निमाड़ और पाड़ार तक सिंचाई का पानी पहुंचा।

शिवराज सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में उनके द्वारा शुरू की गई ‘लाडली लक्ष्मी योजना’ और बेटियों को बचाने का अभियान, उन्होंने मोदी जी की प्रेरणा से ही सीखा था।

कोरोना महामारी के दौर को किया याद
कोरोना महामारी के दौर को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वरिष्ठ अधिकारी भी संक्रमित हो रहे थे, तब पीएम मोदी के कुशल निर्देशन में पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलेंडर और प्रवासी मजदूरों के लिए गाड़ियों का प्रबंध युद्ध स्तर पर किया गया।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके पर बात करते हुए एक बेहद अहम बात साझा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक बार उनसे कहा था, “मैं अपनी प्रशंसा से कभी खुश नहीं होता, मैं केवल जमीन पर होने वाले काम से खुश होता हूं।”

उन्होंने 2023 के एक व्यक्तिगत वाकये का भी जिक्र किया जब चुनाव के बाद पीएम मोदी ने उन्हें दो-तीन दिन एकांत में आराम करने की सलाह दी थी, जिसके बाद वे नई ऊर्जा के साथ लौटे और मध्य प्रदेश में बड़ी जीत हासिल की।

कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी
तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वे अब तीन गुना शक्ति के साथ काम कर रहे हैं। फसलों को रोगमुक्त करने के लिए लगातार शोध किए जा रहे हैं। उन्होंने मंच से बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि कृषि की दशा और दिशा बदलने के लिए आगामी 1 जुलाई से ‘GRAM G’ योजना लागू होने जा रही है।

वैशाली में मारपीट मामले में बढ़ा तनाव, पंचायत से भी नहीं मिला न्याय; पीड़ित परिवार को हाथ-पैर तोड़ने की धमकी का आरोप

0

वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के कटहारा थाना क्षेत्र से सामने आए मारपीट मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पीड़ित सीमा देवी और उनके परिवार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने पंचायत स्तर पर समझौते और न्याय की उम्मीद की थी, लेकिन वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उल्टा अब आरोपी पक्ष लगातार पूरे परिवार को धमका रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता सीमा देवी पत्नी महेश सहनी निवासी ग्राम बस्ती सरसिकन ने आरोप लगाया है कि 21 मई 2026 को गांव की सकुन्तला देवी, निर्मल देवी, शिवानी कुमारी और अमृता कुमारी ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति महेश सहनी के सिर पर कथित रूप से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने सोचा था कि पंचायत के जरिए मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ जाएगा। इसी उम्मीद में मुखिया फैसल के सामने भी अपनी बात रखी गई, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वहां भी कोई निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई। परिवार का दावा है कि पंचायत स्तर पर भी उन्हें निराशा हाथ लगी।

अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष खुलेआम धमकी दे रहा है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कहा है कि “जो करना है कर लो, हाथ-पैर तोड़ देंगे।” इन धमकियों के बाद परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ितों का कहना है कि कई जगह आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

परिवार ने प्रशासन और पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है ताकि समय रहते उन्हें न्याय मिल सके और किसी बड़ी घटना को रोका जा सके।

दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी मॉनसून की एंट्री? सामने आ गई तारीख, लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

0

उत्तर भारत में लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दे दी है कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मॉनसून की एंट्री कब होगी। देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और आज भी कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी है। नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि, इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारत में भीषण गर्मी के बीच आज मॉनसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मॉनसून आज केरल के तटों तक पहुंच जाएगा जबकि इसके आने की सामान्य तारीख 1 जून होती है।

दिल्ली-यूपी-बिहार में कब पहुंचेगा मॉनसून?
मौसम विभाग ने मॉनसून के 27 से 30 जून तक दिल्ली-NCR में पहुंचने की संभावना जतायी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच और बिहार में 12 से 15 जून के बीच मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है। बता दें कि इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 27 मई को और राजस्थान में 28 और 29 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है।

हीटवेव का अलर्ट जारी
देश के कई हिस्सों में मंगलवार को हीटवेव का अलर्ट जारी है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी है। IMD के मुताबिक, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा जिसे देखते हुए लोगों को बेवजह घरों से बाहर ना निकलने की चेतावनी जारी की गई है।

4-5 दिनों तक भीषण लू की संभावना
भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में भी लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक और पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3-4 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

मारपीट, छिनैती और जान से मारने की धमकी के आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

0

जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलईपुर निवासी विकास पटेल ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, छिनैती और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार 7 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे उनकी पत्नी को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे उन्हें हाथ और पैर में चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि पत्नी को बचाने पहुंचे विकास पटेल को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही छोटे बच्चों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान मंगलसूत्र और कान की बाली भी छीन ली गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
विकास पटेल ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत कोतवाली मड़ियाहूँ में देने के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि उन पर और उनकी पत्नी पर ही एकपक्षीय कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने ग्राम प्रधान पर भी सुलह का दबाव बनाने और घर गिरवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों सत्येन्द्र पटेल, लालबहादुर, राहुल, विवेक, महेन्द्र पटेल, मोहित, रोहित, प्रमोद पुत्र रामलोचन व शिवकुमार उर्फ सोनू के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

27-28 मई को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

0

इस साल देशभर में गुरुवार, 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। मई महीने के आखिर में, देश के कई राज्यों में 27 और 28 तारीख को सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इस साल देशभर में गुरुवार, 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। लिहाजा, देश के कई राज्यों में 28 मई को सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। लेकिन, कई राज्य ऐसे भी हैं, जहां 27 मई को भी सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां 27 और 28 मई, दोनों दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। यहां हम जानेंगे कि देश के किन-किन राज्यों और शहरों में ईद के मौके पर कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 मई को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में ईद-उल-अजहा के मौके पर सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

28 मई को किन राज्यों में रहेगी बैंकों की छुट्टी
त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, केरल, गोवा, बिहार, मेघालय और आंध्र प्रदेश में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के मौके पर सभी बैंकों बंद रहेंगे।

इन दो राज्यों में 27 और 28 मई, दोनों दिन रहेगी छुट्टी
जम्मू-कश्मीर और केरल ऐसे दो राज्य हैं, जहां 27 और 28 मई, दोनों दिन सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। बताते चलें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), देश के सभी बैंकों की छुट्टियां निर्धारित करता है। आरबीआई, सभी राज्यों के स्थानीय त्योहारों और उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां तय करता है। भारतीय रिजर्व बैंक, नया साल शुरू होने के साथ ही पूरे साल भर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है।

मई में अलग-अलग राज्यों में बैंकों की कुल 13 छुट्टियां
बताते चलें कि इस साल मई में देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में कुल 13 छुट्टियां थीं। इन 13 छुट्टियों में 5 रविवार और 2 शनिवार (महीने का दूसरा और चौथा शनिवार) की छुट्टियों के अलावा 6 अलग-अलग त्योहारों की भी छुट्टियां हैं। मई उन महीनों में शामिल है, जब बैंकों की बहुत कम छुट्टियां होती हैं। जबकि, साल के दौरान कुछ महीने ऐसे भी आते हैं जब बैंकों में 15-20 दिन या इससे भी ज्यादा छुट्टियां रहती हैं।

जुड़वा बच्चों की मां बनीं TV की बहूरानी, पापा-मम्मी बने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, फैंस को दी डबल गुड न्यूज

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर किलकारियां गूंजी हैं। दोनों ने फैंस के साथ डबल गुड न्यूज साझा की है। टीवी के पसंदीदा कपल दिव्यांका और विवेद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।टेलीविजन जगत के सबसे चहेते और लोकप्रिय कपल्स में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के जीवन में एक बेहद खूबसूरत और नया अध्याय शुरू हो गया है। यह स्टार कपल जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही प्यारे और जादुई पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की, जिसे देखकर हर कोई खुशी से झूम उठा है।
विवेक दहिया का मजेदार और भावुक पोस्ट
मंगलवार को विवेक दहिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में नीले रंग के कपड़ों में दो नन्हे नवजात बच्चे एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट की तस्वीर पर लिखा था, ‘हमने भगवान से खुशियां मांगी थीं… भगवान ने कहा, ‘डबल ले लो।’ जुड़वां बेटों के रूप में हमें आशीर्वाद मिला है।’ इस मनमोहक तस्वीर को साझा करने के साथ ही विवेक ने एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा। उन्होंने बताया कि आखिरकार उनके नन्हे शहजादे इस दुनिया में आ चुके हैं और उनके आने से जिंदगी कल्पना से भी कहीं अधिक खूबसूरत लगने लगी है। विवेक ने लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ… ‘द बॉयज’ यहां आ चुके हैं, और जिंदगी पहले से ही इतनी खूबसूरत लग रही है जितनी हमने कभी सोची भी नहीं थी। मेरे करन-अर्जुन आ गए! जब डिव (दिव्यांका) और मैं पेरेंटहुड के इस शानदार नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो हमें आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है।’टीवी इंडस्ट्री और फैंस ने बरसाया प्यार
जैसे ही विवेक और दिव्यांका ने माता-पिता बनने की घोषणा की, मनोरंजन जगत के उनके तमाम साथियों और दोस्तों ने उन पर प्यार और बधाइयों की बौछार कर दी। अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ओह माय गॉड! आप दोनों के लिए मैं बेहद खुश हूं।’ इसके साथ ही माही विज और परंपरा टंडन जैसी हस्तियों ने भी नए माता-पिता को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं। सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि उनके चाहने वाले फैंस भी इस घोषणा पर फूले नहीं समा रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘प्यारे कपल को बहुत-बहुत बधाई। जुड़वां बेटों के आने से अब जश्न भी दोगुना होगा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, ‘मेरी आंखों में खुशी के आंसू हैं, नए माता-पिता को ढेर सारी बधाई।’ कमेंट सेक्शन में हर कोई बच्चों और परिवार की अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना कर रहा है।

‘ये है मोहब्बतें’ के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात टीवी के सुपरहिट शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और इस जोड़े ने जुलाई 2016 में भोपाल में धूमधाम से शादी कर ली। पिछले कई सालों से उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीतती आ रही है। दोनों मशहूर डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ का हिस्सा भी बने थे और उसके विजेता बनकर उभरे थे। शादी के करीब 10 साल बाद दिव्यांका ने इसी साल मार्च के महीने में सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘विवेक और मैं अब अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते थे। हमने कोशिश की और सब कुछ बहुत अच्छे से हो गया। हमारे माता-पिता इस खबर से बेहद उत्साहित थे। हमने अपनी प्रेग्नेंसी की बात को पूरे छह महीने तक दुनिया से छुपा कर रखा था।’ हाल ही में इस कपल ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जहां वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और दिव्यांका के प्रेग्नेंसी सफर के खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत, CM ने हादसे पर जताया शोक; आर्थिक सहायता की घोषणा

0

ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे पर शोक जताया है।ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर काम करने के दौरान दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार को कालाहांडी जिले के मदनपुर-रामपुर इलाके के गौड़ कार्लाखुंटा गांव में हुई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

एक-एक कर बेहोश होने लगे मजदूर
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गांव में एक घर के पास नया सेप्टिक टैंक बनाया जा रहा था। कुछ मजदूर टैंक के अंदर उतरकर सेंट्रिंग हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के भीतर अचानक दम घुटने जैसी स्थिति बन गई और अंदर मौजूद मजदूर बेहोश होने लगे। बताया जा रहा है कि पहले अंदर उतरे कुछ लोग बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें बचाने के लिए एक-एक कर अन्य लोग भी टैंक में उतरते गए, लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण वे भी बेहोश हो गए। देखते ही देखते यह रेस्क्यू कोशिश एक बड़े हादसे में बदल गई। मृतकों में तीन राजमिस्त्री, एक मजदूर, घर का मालिक और उसका बेटा शामिल बताए जा रहे हैं।

अस्पताल में 6 लोगों ने तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को टैंक से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत मदनपुर रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। गांव के लोग सदमे में हैं। टैंक के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका है, जिसके कारण यह हादसा हुआ।सीएम माझी ने हादसे पर जताया शोक
घटना की सूचना मिलने के बाद मदनपुर रामपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुरक्षा इंतजामों में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई थी। वहीं इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।ट

सीएमओ के मुताबिक छह मृतकों के नाम हैं-

निमायिन चरण पाल (पिता- गंगाधर पाल)
आकाश पाल (पिता- निमायिन चरण पाल)
अदल माझी (पिता- विष्णु माझी)
बैकुष्ठ जल (पिता- मधु जल)
मनारंजन हाटी (पिता-धनसागर हाटी)
चांद जल (पिता- बलदेव जल)

सीतामढ़ी से 56 वर्षीय गंगा साह रहस्यमय तरीके से लापता, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

0

Sitamarhi के रुपौली क्षेत्र स्थित डुबला थाना इलाके से 56 वर्षीय गंगा साह के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के अनुसार गंगा साह सोमवार 25 मई की सुबह करीब 10:30 बजे घर से यह कहकर निकले थे कि वह मोहनपुर जा रहे हैं और शाम 5 बजे तक वापस लौट आएंगे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने बताया कि गंगा साह का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार और रिश्तेदारों ने आसपास के कई इलाकों में तलाश की, वहीं मोहनपुर में भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गंगा साह चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं। परिवार में उनकी पत्नी शिवकली देवी समेत सभी सदस्य बेहद परेशान और चिंतित हैं। परिजनों का कहना है कि गंगा साह हमेशा समय पर घर लौट आते थे और बिना सूचना लंबे समय तक कभी बाहर नहीं रहते थे। ऐसे में परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है।

गंगा साह के बेटे नितीश कुमार ने बताया कि डुबला थाना में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक उनकी शिकायत नहीं ली गई है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से जल्द गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू करने की मांग की है।

परिवार ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को गंगा साह के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या नीचे दिए गए नंबर पर सूचना दें।

संपर्क नंबर: +91 7295028922

चंडीगढ़ में भीषण हादसा, एक के बाद एक फटे 3 सिलेंडर, तीन मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, 3 गंभीर

0

चंडीगढ़ के एक घर में एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।चंडीगढ़ के बुड़ैल गांव के एक घर में एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। विस्फोट इतना भीषण था कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आस-पास के घरों की दीवारें तक हिल गईं। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बैक-टू-बैक दो और जोरदार विस्फोट हुए
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार शाम हुआ। जब पहला धमाका हुआ, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अभी कुछ समझ ही पाते कि बैक-टू-बैक दो और जोरदार विस्फोट हो गए। धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और सीआरपीएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबे में दबे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घर में रखे हुए थे 15 गैस सिलेंडर
जिस घर में धमाके हुए वहां करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। आशंका है कि यहां गैस सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने का अवैध कारोबार चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि गैस रिसाव के बाद धमाके हुए। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग और हालात पर काबू पाया