Monday, May 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeMadhy Pradeshमध्य प्रदेश: सामूहिक शादी के नाम पर 42 से ज्यादा परिवारों से...

मध्य प्रदेश: सामूहिक शादी के नाम पर 42 से ज्यादा परिवारों से लाखों रुपए की ठगी, मौके पर ना दुल्हन मिलीं और ना आयोजक

मध्य प्रदेश के देवास में 42 परिवार ठगी के शिकार हुए हैं। यहां सामूहिक विवाह के नाम पर लाखों रुपए की ठगी हुई है।देवास: मध्य प्रदेश के देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक परिवारों से लाखों रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इन परिवारों को देवास बुलाकर आयोजक फरार हो गए और मौके पर दुल्हन भी नहीं मिलीं। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जो परिवार ठगे गए, उन्हें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि उनके साथ ठगी हो गई।क्या है पूरा मामला?
देवास में सामूहिक विवाह के नाम पर 42 से अधिक परिवारों से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शमशाबाद के एक दंपति पर आरोप है कि उन्होंने अविवाहित युवकों के परिवारों से 25-25 हजार रुपए जमा कराए और 25 मई को विवाह कराने का वादा करके सभी को देवास बुलाकर गायब हो गए।

कैसे दिया झांसा?
आरोपियों ने एक परिचित के माध्यम से विभिन्न जिलों के उन परिवारों से संपर्क किया, जहां युवकों की शादी नहीं हो पा रही थी। परिवारों को भरोसा दिलाया गया कि 25 मई को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पहले 24 मई को माता टेकरी दर्शन कराने और फिर राधागंज स्थित क्लब मैदान में ठहरने की व्यवस्था की बात कही गई। प्रति परिवार 25 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई।

देवास पहुंचे परिवार, लेकिन न दुल्हन मिली न आयोजक
विभिन्न जिलों से युवक और उनके परिजन राधागंज क्लब मैदान पहुंचे। लेकिन वहां न कोई विवाह आयोजन था, न कोई आयोजक। घंटों इंतजार के बाद परिवारों को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वहां मौजूद दिनेशदास बैरागी के भाई से लोगों ने जवाब-तलब करना शुरू कर दिया।

पुलिस का बयान
बीएनपी थाना पुलिस के अनुसार जिन आरोपियों ने रुपए लिए हैं, वे फिलहाल मौके पर नहीं मिले हैं। उनके एक परिचित से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पीड़ितों के बयानों के आधार पर की जाएगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments