Saturday, July 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 51

चंडीगढ़ में मकान दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लाखों की ठगी का आरोप, परिवार दहशत में

0

नयागांव। चंडीगढ़ और नयागांव क्षेत्र में मकान दिलाने के नाम पर महिला के साथ कथित दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की ठगी का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पूजा देवी और उसके परिवार ने प्रशासन तथा पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपने पति आगमन के साथ गुरजिंदर कुमार और मनोज कुमार से 19 लाख रुपये में मकान का सौदा तय किया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों को करीब 8 लाख रुपये नकद, चेक और ऑनलाइन माध्यम से दिए गए। इसके बावजूद आरोपी लगातार रजिस्ट्री के नाम पर अतिरिक्त रकम मांगते रहे।

महिला ने आरोप लगाया कि गुरजिंदर कुमार ने घर के दरवाजे पर सेंटर लॉक लगवाया था, जिसकी एक चाबी उसके पास भी रहती थी। पीड़िता का कहना है कि जब वह और उसका पति ड्यूटी पर गए हुए थे, तब आरोपी घर में घुस आया और वहां से करीब 2 लाख रुपये नकद, सोने के गहने और मोटरसाइकिल की आरसी चोरी कर ले गया।

पीड़िता ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2025 को आरोपी एक दस्तावेज और कोल्ड ड्रिंक लेकर घर आया। महिला का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और अश्लील वीडियो तथा फोटो बना लिए।

महिला ने बताया कि उसके जन्मदिन के दिन आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगा दिए, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे लगातार धमकी देता था कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई जाएगी और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मनोज कुमार उसे कई बार मजरी ले जाता था और कैंटीन में बैठाकर बहाने बनाकर वापस ले आता था कि आज रजिस्ट्री नहीं होगी। वहीं आरोपी गुरजिंदर कुमार अपनी पत्नी रेखा गुप्ता को भी साथ लेकर आता-जाता था। परिवार का आरोप है कि 4 मई 2026 से 20 मई 2026 तक रजिस्ट्री कराने का समय दिया गया, लेकिन तय तारीख पर भी रजिस्ट्री नहीं करवाई गई।

महिला ने बताया कि 20 मई को वह अपने सास-ससुर के साथ मजरी पहुंची थी और दोनों आरोपियों को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया। आरोप है कि आरोपी उसी समय वहां मौजूद थे, फिर भी उन्होंने जानबूझकर रजिस्ट्री नहीं करवाई।

पीड़िता का कहना है कि जब भी वह घर का दरवाजा खोलती है, आरोपी उस पर हमला करने की कोशिश करते हैं। महिला ने दावा किया कि उसने हमले से जुड़े वीडियो भी अधिकारियों को सौंपे हैं। परिवार का कहना है कि वे लगातार डर के साये में जी रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को लेकर इलाके में भारी चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

कर्नाटक कांग्रेस में हलचल तेज, दिल्ली तलब किए गए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार, कल आलाकमान की बैठक

0

कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों को दिल्ली बुलाया है। इस पर डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर मुझे बुलाया गया, तो मैं भी जाऊंगा।कर्नाटक कांग्रेस के भीतर मची अंदरूनी खींचतान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज रात 7:00 बजे की स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे। कल सुबह उनकी मुलाकात कांग्रेस आलाकमान से होगी। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी दिल्ली पहुंच सकते हैं। कांग्रेस आलाकमान कल की बैठक में कर्नाटक को लेकर फैसला ले सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों को दिल्ली बुलाया है। सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के घर मुलाकात होगी। अभी यह साफ नहीं है कि दोनों की बैठक एक साथ होगी या अलग-अलग। यह मुलाकात कल होगी।

कैबिनेट फेरबदल या लीडरशिप परिवर्तन?
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य में कैबिनेट फेरबदल की मांग कर रहे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार चाहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार कैबिनेट फेरबदल के पक्ष में नहीं है। कल की बैठक में फेरबदल या लीडरशिप परिवर्तन से जुड़ा फैसला लिया जा सकता है।

इसके अलावा, कर्नाटक से खाली हो रही तीन राज्यसभा सीटों पर भी कल की बैठक में चर्चा होगी। एक सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष और एक पर किसी लिंगायत चेहरे को उतारने पर पार्टी विचार कर रही है। तीसरी सीट को लेकर नाम पर चर्चा जारी है, जिसमें एक नाम उपमुख्यमत्री के भाई के. सुरेश का भी चल रहा है।

मुख्यमंत्री चेंज पर क्या बोले डीके?
इस बीच, डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “मुझे पता नहीं सुरजेवाला ने आपसे क्या कहा है, मुझे तो कुछ बोला नहीं। अगर मुझे बुलाया गया, तो मैं भी जाऊंगा, नहीं तो यहीं पर ही रहूंगा। मुख्यमंत्री के चेंज के मसले पर मुझे कुछ नहीं मालूम है। मैं इस पर कोई कमेंट नहीं देना चाहता हूं।”

BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने छोड़ी पार्टी, नवीन पटनायक के थे करीबी

0

BJD के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। देबाशीष सामंत्रय, नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे।ओडिशा के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजू जनता दल (BJD) के राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंत्रय ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। देबाशीष सामंत्रय, नवीन पटनायक के करीबी माने जाते थे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी में उन्हें व्यवस्थित तरीके से कमतर दिखाया जा रहा है और पार्टी को अब उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं है। बीजेडी के अध्यक्ष नवीन पटनायक को भेजे अपने इस्तीफे में सामंत्रय ने कहा कि वह राज्यसभा के लिए नामांकित करने को लेकर पार्टी सुप्रीमो के हमेशा ऋणी रहेंगे।

“अब पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं”
देबाशीष सामंत्रय ने पत्र में लिखा, “मैंने हमेशा खुद को पार्टी के हितों के लिए समर्पित किया है और पिछले कुछ वर्षों में पूरी दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी के लिए काम किया है। हालांकि, मुझे लगता है कि हाल के दिनों में मुझे पार्टी के भीतर व्यवस्थित रूप से छोटा दिखाया गया है और अब पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है। इसलिए, मैंने जनहित में यह कठिन फैसला लिया है और आपसे मेरा इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं आज, यानी 25 मई 2026 को बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।” उन्होंने लिखा, “राज्यसभा के लिए मुझे नामांकित करने के लिए मैं हमेशा आपका ऋणी रहूंगा। मैं अविभाजित कटक जिले के लोगों की सेवा करने और राष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर ओडिशा के मुद्दों को उठाने का अवसर देने के लिए आपके प्रति अपनी सच्ची और गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने का यह अवसर लेता हूं।”

4 साल से न्याय के लिए भटक रही गुलनाज, कोर्ट में उड़ाया मजाक, अब रास्ते में दुपट्टा खींचने और झूठे केस में फंसाने का आरोप

0

जयपुर। राजधानी जयपुर में शादी का झांसा देकर मानसिक और शारीरिक शोषण के मामले में पीड़िता गुलनाज पिछले चार साल से न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कोर्ट में उसकी सुनवाई नहीं हो रही और उल्टा उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। अब पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्कूल से घर लौटते समय उसका दुपट्टा खींचा गया और विरोध करने पर उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करा दी गई।
पीड़िता गुलनाज ने बताया कि हाल ही में उसकी कोर्ट में तारीख थी, जहां उसकी बात गंभीरता से सुनने के बजाय उसका मजाक बनाया गया। इससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी है। पीड़िता के अनुसार, अगले ही दिन जब वह स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसके साथ बदसलूकी की गई और उसका दुपट्टा खींचा गया। गुस्से में जब वह आरोपी पक्ष के घर पहुंची तो उस पर ही चाकू लाने का आरोप लगा दिया गया।
गुलनाज का कहना है कि इस पूरे मामले को गलत तरीके से पेश कर थाने में उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि गुलनाज ने पहले भी रामगंज थाना (उत्तर) में शिकायत देकर अमान उर्फ शब्बू उर्फ शाबाज पर शादी का झांसा देकर शोषण, ब्लैकमेल और तेजाब फेंकने की धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले प्यार और शादी का भरोसा देकर उसे अपने जाल में फंसाया और बाद में निजी फोटो व बातचीत के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने, परिवार को जान से मारने और रिश्ता तुड़वाने तक की धमकियां दीं। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। अब चार साल बाद भी न्याय नहीं मिलने से पीड़िता और उसका परिवार बेहद परेशान है।

कोर्ट में केस चलने के बावजूद युवती को रास्ते में रोककर धमकी देने का आरोप, थाने में शिकायत

रामगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने रास्ते में पीछा करने, दुपट्टा खींचने और केस वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। पीड़िता गुलनाज ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार गुलनाज 23 मई 2026 को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी अकरम उसका पीछा करते हुए आया और रास्ते में उसका दुपट्टा खींच लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और कहा कि चल रहे कोर्ट केस को वापस ले ले।
गुलनाज ने शिकायत में कहा है कि जब मामला पहले से कोर्ट में विचाराधीन है, तब भी आरोपी लगातार रास्ते में रोककर मारपीट और धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से उसकी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायत में आरोपी का नाम अकरम निवासी H.No. 2152, फूटा खुरा बताया गया है। वहीं पीड़िता ने अपने पिता का नाम सलीम बताया है। मामले को लेकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि उसे न्याय मिल सके।

थाने के चक्कर काटता रहा पीड़ित, पत्नी मायके वालों संग ले गई बच्चा और जेवर, बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटने का आरोप

0

खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित रामदयाल ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ मिलकर घर से जेवर और बच्चा लेकर चली गई, जबकि विरोध करने पर उसके बुजुर्ग पिता को लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने थाने में शिकायत भी दी, लेकिन कई दिनों बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया थाना शारदानगर निवासी रामदयाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 2 मई 2026 की रात करीब 11 बजे वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने अपने मायके पक्ष के लोगों चुन्ना पुत्र मनोहर, बलवीर पुत्र मिश्री लाल और लज्जावती पत्नी बलवीर निवासी ग्राम लखाही थाना पढुआ को घर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद लक्ष्मी देवी अपने मायके वालों के साथ घर छोड़कर जाने लगी।

पीड़ित के अनुसार जब उसके पिता चेतराम ने बहू को रोकने की कोशिश की तो विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि तीनों लोगों ने मिलकर बुजुर्ग चेतराम के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी पक्ष महिला को लेकर वहां से चला गया।

रामदयाल का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे जेवरात और एक बच्चे को भी अपने साथ ले गई। घटना के अगले ही दिन 3 मई को उसने थाना शारदानगर पहुंचकर लिखित शिकायत दी, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी आरोपी पर कार्रवाई की गई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते उसका परिवार दहशत में है और आरोपियों से लगातार खतरा बना हुआ है।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से क्यों बच रही है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में भी पुलिस रवैये को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

बाँदा के तेन्दूरा गांव में सड़क की बदहाली बनी बड़ी समस्या, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार

0

बाँदा। उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले के तेन्दूरा गांव से ग्रामीण समस्याओं को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रवि कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव में जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार तेन्दूरा गांव की सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। खासकर बारिश के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। गांव में आने-जाने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि सड़क खराब होने के कारण कई बार दुर्घटना जैसी स्थिति भी बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले बरसात के दिनों में समस्या और विकराल हो सकती है।

रवि कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि गांव की मुख्य सड़क का शीघ्र निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

आगरा में लव मैरिज के बाद परिवार में विवाद, पीड़ित मां बोली- बेटे और परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी

0

आगरा। आगरा के खंदारी क्षेत्र में रहने वाली संगीता पत्नी स्वर्गीय चन्दन सिंह ने अपने बेटे गौरव की लव मैरिज के बाद उत्पन्न विवाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उनका परिवार लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

संगीता के अनुसार उनका बेटा गौरव करीब 10 महीने पहले काकुल नाम की युवती से प्रेम विवाह कर चुका है। काकुल नगला पदी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से काकुल, उसकी मां नुपूर और पिता राकेश लगातार गौरव और उसके परिवार पर दबाव बना रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि गौरव अपनी पत्नी को वापस ससुराल लाने गया था, लेकिन वहां विवाद हो गया और पत्नी किसी बहाने से घर छोड़कर चली गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि काकुल की मां नुपूर कथित रूप से अपनी बेटी की दूसरी शादी अरुण और पुष्कर नाम के युवकों में से किसी एक से करवाना चाहती है। परिवार का कहना है कि इसी बात को लेकर लगातार धमकियां दी जा रही हैं। संगीता ने आरोप लगाया कि उनसे मकान अपने नाम करने का दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर बेटे गौरव, मनुआ और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

पीड़िता संगीता का कहना है कि वह बेहद गरीब महिला हैं और घरों में चौका-बर्तन कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने कई जगह शिकायत और आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और प्रशासन से न्याय व सुरक्षा की मांग कर रहा है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नरेट आगरा और थाना न्यू आगरा से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

#Agra #UPNews #LoveMarriage #FamilyDispute #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #ThreatCase #JusticeForFamily #AgraPolice #LatestNews #ViralNews #UttarPradesh #WomenSafety #PoliceInvestigation #IndiaNews #SocialMediaNews #LawAndOrder #1122 #TrendingNews

मेरठ में युवक को फंदे पर लटकाने की कोशिश का आरोप, परिवार बोला- इकलौते भाई को मारने की धमकी, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

0

मेरठ। जानी थाना क्षेत्र के गांव कंलजरी में युवक विशाल उर्फ सनी को फंदे पर लटकाने के मामले में पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता निशा पत्नी मोहित मलिक ने बताया कि उनका भाई विशाल पुत्र स्वर्गीय सोहनवीर सिंह 11 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला था। समय रहते परिजनों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।

परिवार का आरोप है कि घटना से पहले अर्जुन और निशांत नाम के युवक विशाल के पास आए थे। उनके जाने के कुछ देर बाद विशाल कमरे में फंदे पर लटका मिला। अब आरोपी अर्जुन लगातार परिवार को धमकी दे रहा है कि “तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे, सनी को उठाकर मार देंगे और किसी को पता भी नहीं चलेगा।”

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान विशाल का मोबाइल फोन भी गायब कर दिया गया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा कमरे में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद, पत्नी चांदनी की चांदी की पायल आज तोले की पायल 10 तोले की पायल साथ तोले की पायल ये भी चोरी कर ली गई। और गरीब कमरे में रखें ₹30000 भी चोर लिए गए हैं परिवार का कहना है कि पुलिस को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कोई भी सामान बरामद नहीं करवाया है

परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर विपक्षी पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि दरोगा विपिन विपिन नेगी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिससे आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं और परिवार दहशत में जी रहा है।

पीड़ित परिवार ने बताया कि विशाल उर्फ सनी चार बहनों का इकलौता भाई और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। उनके पिता स्वर्गीय सोहनवीर सिंह का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका है, जबकि मां पूनम शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और अब पूरे परिवार पर संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, चोरी गया सामान बरामद कराया जाए और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

#Meerut #JusticeForSunny #UPNews #BreakingNews #CrimeNews #MeerutPolice #HindiNews #ThreatCase #ViralNews #PoliceInvestigation #VillageNews #JusticeNeeded #UttarPradesh #EmergencyNews #LatestNews #IndiaNews #LawAndOrder #SocialMediaNews #1122 #TrendingNews

कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से युवक रहस्यमय तरीके से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से एक युवक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार सुबह करीब 8 बजे अस्पताल परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया, जिसके बाद परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं और लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान सुमन बाचार के रूप में हुई है। वह दक्षिण 24 परगना जिले के उत्तर माधबपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। युवक अस्पताल में भर्ती था और उसके पास आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का विजिटर कार्ड भी मौजूद था। अचानक उसके गायब हो जाने के बाद परिवार के लोगों ने हर संभव जगह पर तलाश शुरू कर दी है।

परिवार के सदस्य प्रसांता नस्कर ने बताया कि युवक सुबह अस्पताल परिसर में मौजूद था, लेकिन कुछ समय बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों को भी जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवक मानसिक तनाव में था या किसी अन्य कारण से बाहर निकला, इसकी फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

लापता युवक का नाम सुमन बाचार बताया गया है। आधार कार्ड के अनुसार उसकी जन्मतिथि 27 नवंबर 2006 है। परिवार ने आशंका जताई है कि युवक किसी परेशानी में हो सकता है। ऐसे में जिस किसी को भी युवक कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, वह तुरंत परिवार से संपर्क करे।

परिजनों ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मानवता के नाते युवक को खोजने में सहयोग करें ताकि उसे सुरक्षित वापस घर लाया जा सके।

संपर्क नंबर:
+91 83718 77015

#KolkataNews #MissingPerson #WestBengal #RGKarHospital #BreakingNews #SumanBachar #HospitalMissingCase #KolkataBreaking #BengalNews #HindiNews #LatestNews #South24Parganas #ViralNews #CrimeNews #PublicAlert #MissingAlert #EkhabarMedia #DailyBhaskarStyle #TrendingNews #IndiaNews

आजमगढ़ में मजदूरों ने ठेकेदार पर मजदूरी हड़पने का लगाया आरोप, पांच महीने से भुगतान न मिलने पर परिवार भूखमरी के कगार पर

0

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से मजदूरों के शोषण और बकाया मजदूरी न मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। सीतापुर से काम करने गए मजदूरों ने ठेकेदार पर महीनों तक काम कराने के बाद मजदूरी का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। परेशान मजदूरों ने थाना निजामाबाद में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित पैर पुत्र सकटू निवासी ग्राम मोतीपुर थाना सकरन जिला सीतापुर ने बताया कि गांव के ही रामू पुत्र गमादीन उन्हें और करीब 20 अन्य मजदूरों को दिहाड़ी मजदूरी के लिए आजमगढ़ लेकर आया था। आरोप है कि ठेकेदार सुरेख सिंह के यहां काम कराने के नाम पर सभी मजदूरों से लगातार मेहनत कराई गई।

मजदूरों के अनुसार वे लोग पिछले करीब पांच महीनों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी मजदूरी नहीं दी गई। आरोप है कि केवल खाने-पीने के लिए थोड़ा बहुत खर्च दिया जाता रहा, जबकि मेहनताना टालमटोल कर रोका गया।

पीड़ित मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार बार-बार “आज-कल” कहकर भुगतान टालता रहा। इस बीच मजदूर आर्थिक तंगी से जूझने लगे हैं। कई मजदूर बीमार हैं और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने बताया कि उनके बच्चे भूखमरी जैसी स्थिति में पहुंच चुके हैं।

मामले में एक कथित समझौता पत्र भी सामने आया है, जिसमें ठेकेदार द्वारा मजदूरी का भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि तय समय बीत जाने के बाद भी पूरा पैसा नहीं दिया गया। मजदूरों का कहना है कि अब उन्हें डर है कि उनका मेहनताना हड़प लिया जाएगा।

पीड़ितों ने थाना निजामाबाद में शिकायत देकर प्रशासन से बकाया मजदूरी दिलाने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि वे दूर-दराज से मेहनत मजदूरी करने आए थे, लेकिन अब उनके पास घर लौटने तक के पैसे नहीं बचे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूरों के शोषण के ऐसे मामले लगातार सामने आते रहते हैं, लेकिन कई बार गरीब मजदूरों की सुनवाई नहीं हो पाती। लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल मजदूर अपने मेहनत के पैसे मिलने की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहे हैं।