Saturday, July 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 46

भारत और चीन के अधिकारियों के बीच बीजिंग में बड़ी बैठक, बॉर्डर के मुद्दे को लेकर हुई अहम बातचीत

0

भारत और चीन के अधिकारियों के बीच बीजिंग में बड़ी बैठकlका आयोजन किया गया है। ये WMCC की 35वीं बैठक थी जिसमें बॉर्डर इलाके को लेकर अहम बातचीत की गई। आइए जानते हैं कि इस बैठक को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।भारत-चीन सीमा मामलों पर WMCC की 35वीं बैठक 27 मई 2026 को बीजिंग में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) सुजीत घोष ने किया, जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीन के विदेश मंत्रालय के सीमा एवं महासागरीय मामलों के विभाग की महानिदेशक होउ यानची ने किया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत रचनात्मक, सकारात्मक और भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने वाली रही।

सीमा क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा
बीजिंग में आयोजित की गई बैठक में दोनों देशों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की व्यापक समीक्षा की। साथ ही सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की दिशा में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। दोनों पक्षों ने माना कि सीमा क्षेत्रों में शांति कायम रहने से द्विपक्षीय संबंधों को धीरे-धीरे सामान्य बनाने की प्रक्रिया को गति मिली है।

संवाद एवं संपर्क बनाए रखने पर सहमति
वार्ता के दौरान सीमा निर्धारण (Delimitation), सीमा प्रबंधन, आपसी समन्वय तंत्र को मजबूत करने तथा सीमा पार सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। भारतीय पक्ष ने विशेष रूप से सीमा पार नदियों से जुड़े मामलों पर चर्चा के लिए एक्सपर्ट लेवल मैकेनिज्म (Expert Level Mechanism on Trans-Border Rivers) की अगली बैठक जल्द आयोजित करने पर जोर दिया। दोनों देशों ने इस बात पर सहमति जताई कि राजनयिक और सैन्य स्तर पर नियमित संवाद एवं संपर्क बनाए रखा जाएगा। इसके लिए उन तंत्रों का भी उपयोग किया जाएगा जिन पर 24वीं स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव (SR) वार्ता के दौरान सहमति बनी थी।

मिलकर काम करने पर भी सहमति
इसके अलावा, दोनों पक्षों ने चीन में आयोजित होने वाली अगली विशेष प्रतिनिधि (SR) बैठक की ठोस और व्यापक तैयारियों के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की। बीजिंग दौरे के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सुजीत घोष ने चीन के विदेश मंत्रालय के एशियाई मामलों के विभाग के महानिदेशक श्लियू जिनसोंग से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने चीन के सहायक विदेश मंत्री महामहिम होंग लेई से शिष्टाचार भेंट भी की।

रहस्यमयी तरीके से युवती लापता, संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर परिवार ने जताया अपहरण का शक

0

बाँदा। जिले में एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर युवती की तलाश कराने तथा संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता सहदेव परिहार ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को परिवार के कुछ सदस्य किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान युवती अचानक लापता हो गई। परिवार ने गांव और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिवार का आरोप है कि युवती के पास एयरटेल कंपनी का मोबाइल नंबर 9546108386 था, जो घटना के बाद से लगातार बंद आ रहा है। इसी बीच परिवार के दूसरे मोबाइल नंबरों पर कई संदिग्ध कॉल आए। शिकायत के अनुसार एक अज्ञात नंबर 9080588526 से रात के समय कॉल आया, जिसमें केवल कुछ सेकेंड बात कर फोन काट दिया गया। वहीं दूसरे मोबाइल नंबर पर भी संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बातचीत किए जाने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाकर जांच की जाए और युवती को जल्द बरामद किया जाए।

मामले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। परिवार लगातार प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगा रहा है और बेटी की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहा है।

पाकिस्तान में दिनदहाड़े हो गया बहुत बड़ा कांड, अज्ञात हमलावरों ने 5 लोगों को गोलियों से भूना

0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर 5 लोगों की हत्या कर दी और 3 को घायल कर दिया। हमलावर CNIC जांच के नाम पर लोगों को रोक रहे थे जिसका स्थानीय निवासियों ने विरोध किया था।इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने 5 लोगों को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ARY न्यूज के मुताबिक, बलूचिस्तान के हरनाई जिले के शहराग इलाके में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर 5 लोगों की हत्या कर दी। इस घटना में 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने शेख मूसा बाबा चौक के पास एक अस्थायी चौकी बना रखी थी और वहां से गुजरने वाले लोगों के कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र यानी कि CNIC की जांच कर रहे थे।भीड़ पर चला दीं अंधाधुंध गोलियां
बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने जांच का विरोध किया, जिसके बाद हमलावरों और लोगों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते बंदूकधारियों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने क्वेटा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जमान शाह, जिया-उल-हक, अब्दुल काहिर, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता मौलवी जाहिद शाह और इकरामुल्लाह शाह के रूप में हुई है। घायलों में नासिर शाह, मुल्ला समद और साकिब शाह शामिल हैं।

कराची में नवविवाहित दंपती की हत्या
इससे पहले सोमवार को कराची में एक नवविवाहित जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला उस समय हुआ जब दंपती अदालत से अपनी शादी को कानूनी मान्यता दिलाने के बाद लौट रहा था। डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, दंपती जैसे ही अदालत से निकला, हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और सऊदाबाद इलाके में आरसीडी मैदान के पास उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कोरंगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिदा हुसैन जनवारी ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार से बगावत करके की थी शादी
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के परिजन इस हत्या में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले महिला के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत सचल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने परिवार के विरोध के बावजूद अपनी मर्जी से शादी की थी। उसने मलिर कोर्ट में बयान देकर कहा था कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है। दंपती ने अदालत में अपना निकाहनामा भी पेश किया था, ताकि शादी को कानूनी साबित किया जा सके। पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में महिला के रिश्तेदारों की संलिप्तता सामने आई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

नैनीताल के आदर्श कॉलोनी में किराए के मकान से जेवर चोरी, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिवार परेशान

0

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित काठगोदाम आदर्श कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के यहां हुई जेवर चोरी की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है और जल्द से जल्द चोरी हुए जेवर बरामद कराने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुन्दर सिंह सुप्याल पुत्र मोहन सिंह सुप्याल, मूल निवासी ग्राम सुपई, पोस्ट बाडेछीना, अल्मोड़ा, वर्तमान में काठगोदाम आदर्श कालोनी में पिछले करीब दो वर्षों से किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं। वह प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

पीड़ित की पत्नी राधा देवी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को घर में रखे शादी के जेवर अचानक गायब मिले। चोरी हुए सामान में सोने की दो अंगूठियां, कान के झुमके, मांग टीका समेत अन्य कीमती आभूषण शामिल बताए गए हैं। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जेवर नहीं मिलने पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की गई।

पीड़ित परिवार में दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें करीब चार वर्ष की एक बेटी और डेढ़ वर्ष का बेटा शामिल है। परिवार का कहना है कि शादी के जेवर उनकी जीवनभर की जमा पूंजी थे और उनके चोरी हो जाने से परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।

सुन्दर सिंह सुप्याल ने बताया कि मामले की शिकायत भी दर्ज की चुकी है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की प्रभावी सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से अपील करते हुए कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द कार्रवाई की जाए और चोरी हुए जेवर जल्द बरामद कर परिवार को राहत दिलाई जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आज बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी अलर्ट

0

Today’s Weather: आज देश के 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है।Today’s Weather: उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। अगले 20 घंटों के भीतर देश के 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तप रही देश की राजधानी दिल्ली के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर के मौसम की बात करें तो आज आसमान में बादल रहेंगे। हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर आंधी की रफ्तार 70 किमी/घंटे तक जा सकती है।

उत्तर प्रदेश का वेदर
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और कानपुर समेत आस-पास के जिलों में 28 से 31 मई के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

बिहार में बारिश की संभावना
बिहार के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में अधिकांश जगहों पर 28 से 29 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4°C तक कम हो जाएगा।

राजस्थान में राहत के आसार
राजस्थान इस समय भट्टी की तरह तप रहा है। श्रीगंगानगर में पारा 48.2°C पहुंच चुका है, जबकि बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, पिलानी और फलोदी में तापमान 46°C के पार है। 28 और 29 मई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और ओले गिरने के साथ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में ओले गिरने की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, रामबन और पुंछ सहित पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई है।

महाराष्ट्र में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 29 और 30 मई से विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश होने से गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।

बकरीद क्या है और क्यों मनाई जाती है? जानें इससे अर्थव्यवस्था में कितना होता है योगदान

0

बकरीद की कहानी करीब 2000 ईसा पूर्व से शुरू होती है और आज भी इसे बड़ी धूम-धाम से दुनियाभर के मुसलमान मनाते हैं। जानिए इसकी पूरी कहानी क्या है और यह कैसे देश की इकोनॉमी में योगदान करती है।बकरीद, दुनियाभर के मुसलमानों का एक बड़ा त्योहार है। भारत के मुसलमान भी बकरीद बड़े उत्साह के साथ मनाते आए हैं। इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना कुर्बानी का महीना कहा जाता है, इसे ज़िल-हिज्जा के नाम से जाना जाता है और ज़िल-हिज्जा की 10 तारीख को पूरी दुनिया के मुसलमान ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाते हैं। ईद का शाब्दिक अर्थ खुशी है, जबकि अज़हा का अर्थ कुर्बानी बलिदान से है। लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में बकरीद नाम ज्यादा चलन में है जिसे आमतौर से बकरे वाली ईद के तौर पर जानते हैं। इसमें मुसलमान बकरे की कुर्बानी देते हैं, लेकिन जानकार इसे अरबी के शब्द बक़र और ईद से मिलकर बने हुए एक शब्द का बिगड़ा हुआ रूप भी मानते हैं।

पैगंबर इब्राहिम और उनके बेटे से हुई बकरीद की शुरुआत
इस्लाम की मान्यता के मुताबिक, करीब 2000 ईसा पूर्व में ईश्वर के दूत पैगंबर इब्राहिम कई दिनों तक एक ख्वाब देखते हैं कि वो ईश्वर की राह में अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी दे रहे हैं। पैगंबर इब्राहिम को ये बेटा 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के बाद मिला था। पैगंबर इब्राहिम सपने की बात अपने बेटे इस्माइल से बताते हैं। बेटा पिता से ईश्वर के आदेश पर अमल करने के लिए अपनी मर्जी देता है। इस तरह पिता पुत्र कुर्बानी के लिए निकल पड़ते हैं।

बकरीद का संदेश ईश्वर पर अटूट भरोसा और त्याग
हज़रत इब्राहिम अपनी समझ से बेटे इस्माइल की गर्दन पर छुरी भी चला देते हैं, लेकिन ईश्वर की तरफ से बेटे की जगह एक जानवर भेज दिया जाता है और वो ज़िबह हो जाता है। बकरीद का सबसे बड़ा संदेश ईश्वर पर अटूट भरोसा और त्याग है। कुर्बानी के गोश्त को गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है जो इस्लाम में ज़कात और खुम्स की तरह चैरिटी का संदेश देता है।

बकरीद और अर्थव्यवस्था
हर सक्षम मुसलमान बकरीद पर कुर्बानी देता है। लेकिन कुर्बानी हर मुसलमान के लिए नमाज़ की तरह जरूरी नहीं है। भारत में करीब 20 करोड़ मुसलमान आबाद हैं लेकिन कुर्बानी को लेकर कोई सटीक आंकड़ा नहीं मिलता। हालांकि, एक अनुमान के मुताबिक बकरीद पर करीब 1.5 करोड़ जानवरों की कुर्बानी होती है। आर्थिक तौर पर मजबूत लोग कई जानवरों की कुर्बानी देते हैं तो गरीब मुसलमान एक बड़े जानवर की कुर्बानी में हिस्सा लेकर भी त्योहार मनाते हैं। इन जानवरों की कीमत अलग-अलग होती है। इस साल सबसे महंगे बिकने वाले बकरे की कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है जिसके शरीर पर कोई खास निशान था।

करीब 50 हजार करोड़ तक बकरीद पर होता है कारोबार
भारत की कई मंडियों में बकरों की कीमत 50 लाख तक गई। ये बकरे विदेशी नस्ल के बड़े डील-डौल वाले भारी-भरकम खूबसूरत बकरे थे। वडोदरा में चांद नाम के एक बकरे लिए 31 लाख की कीमत का दावा किया गया। महाराष्ट्र के एक किसान ने क्रेसेंट नाम के एक बकरे की कीमत 15 लाख रुपये रखी थी। इस तरह के बड़ी रकम वाले बकरे महंगी नस्ल के 100 से 150 किलो वजन वाले होते हैं। माना जाता है कि सिर्फ बकरीद के मौके पर जानवरों से जुड़ा कारोबार करीब 50 हजार करोड़ तक पहुंच जाता है। एक जानवर की बिक्री से कई लोगों की कमाई जुड़ी होती है। इसमें चारा बेचने वाला, वेटनरी डॉक्टर, कारोबारी, ट्रांसपोर्टर, मजदूर, कसाई और चमड़ा कारोबारी शामिल हैं।

यूपी में यादव तो गुजरात में मालधारी पशुपालन में आगे
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्य पशुपालन में अच्छा कर रहे है। यूपी में यादव, गुर्जर और छोटे किसान पशुपालन से बड़ी संख्या में जुड़े हैं। राजस्थान में रबारी, रायका और मालधारी से समुदाय पारंपरिक तौर पर पशुपालन से जुड़े हुए हैं। राजस्थान के सूखे हिस्सों में तो किसानों के लिए पशुपालन रोजगार का अहम सोर्स है। गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में भी मालधारी समुदाय पशुपालन उद्योग से जुड़ा है।

तेजी से फल-फूल रहा गोट फॉर्मिंग का कारोबार
देश के बाकी राज्यों में भी गोट फॉर्मिंग का कारोबार भी काफी फल-फूल रहा है। आमतौर से भारत में सभी समुदाय के लोग पशुपालन से जुड़े हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में छोटे किसान, पिछड़े वर्ग, दलित समाज और आदिवासी लोग पशुपालन पर ज्यादा निर्भर करते हैं। इस तरह बकरीद से सभी धर्मों और समुदायों के लोग परोक्ष और अपरोक्ष रूप से जुड़ते हैं।

सालभर चलती रहती हैं बकरीद से जुड़ी गतिविधियां
वैसे तो बकरीद एक दिन मनाई जाती है लेकिन कुर्बानी का सिलसिला कई दिनों तक चलता है। मगर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बकरीद से जुड़ी गतिविधियां सालभर बगैर रुके चलती रहती हैं। लाखों किसान और पशुपालक सालभर बकरा भेड़ और दूसरे जानवर पालते हैं। इस तरह बकरीद, भारत की अर्थव्यवस्था में एक अहम भूमिका निभाती है।

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, युवक ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

0

गया। बिहार के गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है, जहां किराए के मकान में रह रहे एक युवक की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मुकेश कुमार पिता भुनेश्वर यादव मूल रूप से गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के भालुआ गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह चंदौती थाना क्षेत्र में बिरजू यादव के मकान में किराए पर रह रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि 26 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जो कि मकान के बाहर दरवाजे के पास खड़ी की थी और हनुमान चौक स्थित ब्रिज कुजाता के पास चले गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटने पर देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।

मुकेश कुमार के अनुसार, उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। चोरी हुई बाइक का नंबर BR02BP-3176 बताया गया है। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।

घटना के बाद पीड़ित ने चंदौती थाना पुलिस से मोटरसाइकिल खोजने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि मोटरसाइकिल उनके रोजगार और रोजमर्रा के काम का मुख्य साधन थी, जिसके चोरी हो जाने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#Gaya #Chandauti #Belaganj #BikeTheft #BiharNews #CrimeNews #MotorcycleTheft #GayaPolice #BreakingNews #HindiNews #BiharCrime #TheftCase #BikeChori #LatestNews #IndiaNews #JusticeDemand #CrimeAlert #ViralNews #PoliceInvestigation #NewsUpdate

यूपी: बीटेक छात्र और इंटर पास युवाओं ने चुना साइबर अपराध का रास्ता, बैंक अधिकारी बनकर करते थे लाखों की ठगी

0

कानपुर में साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह के सदस्य बीटेक और इंटर पास युवा थे। पुलिस ने जांच में कई खुलासे भी किए हैं।कानपुर: कानपुर में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर क्राइम थाना टीम और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पढ़े-लिखे युवा हैं, जिनमें कोई बीटेक का छात्र है तो कोई इंटरमीडिएट पास है। पढ़ाई और करियर की राह छोड़कर इन युवाओं ने आसान कमाई के लालच में साइबर अपराध का रास्ता चुन लिया।
पुलिस जांच में कई खुलासे
पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी पहले फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप तैयार करते थे। इसके बाद लोगों को फोन कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क किया जाता था। आरोपी खुद को बैंक अधिकारी या किसी वित्तीय संस्था का कर्मचारी बताकर लोगों से बात करते थे और उन्हें आकर्षक ऑफर का लालच देते थे।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराने, बड़े डिस्काउंट ऑफर और कैशबैक स्कीम का झांसा देते थे। जब लोग उनके झांसे में आ जाते थे, तब आरोपी KYC अपडेट करने, कार्ड ब्लॉक होने या अन्य तकनीकी समस्या का बहाना बनाकर उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर लेते थे।

साइबर अपराधी बड़ी चालाकी से लोगों से ATM कार्ड नंबर, CVV नंबर, OTP और बैंक खाते की महत्वपूर्ण जानकारी ले लेते थे। जैसे ही उन्हें पूरी जानकारी मिलती थी, आरोपी तत्काल पीड़ितों के खातों से रकम निकालकर दूसरे बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह ने साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ठिकाने लगाने के लिए कई फर्जी बैंक खाते खुलवा रखे थे। इन खातों के माध्यम से रकम अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफर की जाती थी और फिर ATM या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए नकदी निकाल ली जाती थी।

बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद
पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। बरामद सामान में 10 बैंक पासबुक, 16 चेकबुक, एक लैपटॉप बैग, तीन मोबाइल फोन, कई ATM कार्ड, सिम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज और लगभग 29 हजार 300 रुपये नकद शामिल हैं। बरामदगी से साफ है कि गिरोह काफी संगठित तरीके से साइबर अपराध को अंजाम दे रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल यादव, रविन्द्र कुमार, राजू उर्फ राजा और उनके एक अन्य साथी के रूप में हुई है। सभी आरोपी कानपुर नगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान थे ‘डॉन 3’ के लिए पहली पसंद, पहली दो फिल्मों में दिखाया कमाल, फिर तीसरी को क्यों कहा NO?

रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ से हाथ पीछे खींचने के बाद मुश्किल में घिर गए हैं। FWICE ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन नोटिस जारी किया है। हालांकि, रणवीर की एंट्री से सालों पहले तक फरहान ‘डॉन 3’ शाहरुख खान के साथ ही बनाना चाहते थे। तो चलिए जानते हैं सुपरस्टार ने ये फिल्म क्यों छोड़ दी?कि शाहरुख खान फिल्म में एक बार फिर ‘डॉन’ का रोल दोहराते नजर आएंगे। इससे पहले किंग खान डॉन फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में लीड रोल में नजर आए थे। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट भी चरम पर थी। मगर फिर खबर आई कि डॉन फ्रेंचाइजी के अगले डॉन शाहरुख नहीं रणवीर सिंह होंगे।

शाहरुख खान ने क्यों नहीं की डॉन 3?
फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ के लिए सबसे पहले शाहरुख खान को ही अप्रोच किया था। लेकिन, उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया। 2022 में, बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया था, “शाहरुख खान को स्क्रिप्ट तो पसंद आई थी, लेकिन वह पूरी तरह से संतुष्ट नहीं थे। शाहरुख जानते हैं कि डॉन एक प्रतिष्ठित किरदार था। इसलिए वह तभी फिल्म में वापसी करना चाहते थे, जब वह पूरी तरह आश्वस्त हों। वह फिल्म पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते थे।”

शाहरुख को डॉन के रोल में देखने को बेताब थे फैंस
‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद फैंस को उम्मीद थी कि शाहरुख खान ‘डॉन 3’ फ्रेंचाइजी में वापसी करेंगे, लेकिन दर्शकों का ये इंतजार धरा का धरा रह गया। शाहरुख खान के न कहने के बाद मेकर्स दूसरे एक्टर्स की तलाश में जुट गए और आखिरकार रणवीर सिंह को इस प्रतिष्ठित किरदार के लिए फाइनल किया गया। बताया जाता है कि रणवीर ने खुद इस फिल्म में कास्ट करने के लिए मेकर्स को अप्रोच किया था। उन्होंने फरहान और रितेश सिधवानी से मौका देने को कहा था।

रणवीर सिंह ने भी छोड़ी डॉन 3
वहीं ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद ऐसी खबरें आने लगीं कि रणवीर सिंह ने अब डॉन 3 से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। दावा किया गया कि रणवीर की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। कहा गया कि रणवीर, धुरंधर के बाद लगातार गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते, खासकर तब जब धुरंधर पहले ही इसी शैली में दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया कल इस्तीफा देंगे, डीके शिवकुमार का रास्ता साफ, 30 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

0

कर्नाटक की राजनीति इस समय देशभर में चर्चा का केंद्र है। यहां की सियासत में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल इस्तीफा देंगे। वह राज्यसभा जाने के भी इच्छुक नहीं हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने वाला है। कल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सिद्धारमैया ने कल राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। अब डीके शिवकुमार का CM बनना तय है। डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर 30 मई को शपथ लेंगे। इससे पहले मंगलवार को दिनभर कांग्रेस आलाकमान के साथ कर्नाटक के नेताओं की बैठक हुई है। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग में सिद्धारमैया को इस्तीफा देने को कहा गया। खबर ये भी सामने आई है कि राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान सिद्धारमैया से उनकी राय नहीं पूछी गई थी।

डिप्टी CM पद की दौड़ में कौन-कौन शामिल?
वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, ये 3 डिप्टी सीएम अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग से बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा जो लोग संभावित उपमुख्यमंत्रियों की दौड़ में शामिल हैं, उनमें दलित कोटा से परमेश्वर/प्रियांक खरगे, अन्य पिछड़ा वर्ग से यतीन्द्र और लिंगायत से एमबी पाटिल/ईश्वर खंड्रे और अल्पसंख्यक से केजे जॉर्ज/यूटी खादर/ज़मीर का नाम शामिल है।

राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं सिद्धारमैया
सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया को कांग्रेस की तरफ से स्टेप डाउन करने के लिए कहा गया था। उनको कहा गया था कि वो भी सोच लें और के सी वेणुगोपाल को बता दें। ऐसे में कल सिद्धारमैया इस्तीफा देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं।

बता दें कि मंगलवार को पांचवें फ्लोर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में बैठक हुई थी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार शामिल हुए थे।

कर्नाटक के मंत्री बोसराजू ने क्या बताया?
कर्नाटक के लघु सिंचाई मंत्री एन. एस. बोसराजू ने कहा, जो भी होगा जैसा भी होगा हाईकमान तय करेगा। DK शिवकुमार CM बनेंगे या कैबिनेट में फेरबदल होगा, सबकुछ वहीं से तय होगा। कल सब पता चल जाएगा, मुहूर्त फिक्स हुआ है कि नहीं वो मैं नहीं बता सकता।