Wednesday, May 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalगया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में घर के बाहर से मोटरसाइकिल...

गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, युवक ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

गया। बिहार के गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है, जहां किराए के मकान में रह रहे एक युवक की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करने और कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मुकेश कुमार पिता भुनेश्वर यादव मूल रूप से गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के भालुआ गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वह चंदौती थाना क्षेत्र में बिरजू यादव के मकान में किराए पर रह रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि 26 मई 2026 की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस जो कि मकान के बाहर दरवाजे के पास खड़ी की थी और हनुमान चौक स्थित ब्रिज कुजाता के पास चले गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटने पर देखा कि उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।

मुकेश कुमार के अनुसार, उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। चोरी हुई बाइक का नंबर BR02BP-3176 बताया गया है। पीड़ित का आरोप है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।

घटना के बाद पीड़ित ने चंदौती थाना पुलिस से मोटरसाइकिल खोजने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि मोटरसाइकिल उनके रोजगार और रोजमर्रा के काम का मुख्य साधन थी, जिसके चोरी हो जाने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

#Gaya #Chandauti #Belaganj #BikeTheft #BiharNews #CrimeNews #MotorcycleTheft #GayaPolice #BreakingNews #HindiNews #BiharCrime #TheftCase #BikeChori #LatestNews #IndiaNews #JusticeDemand #CrimeAlert #ViralNews #PoliceInvestigation #NewsUpdate

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments