Friday, July 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 40

देवघर में वैवाहिक विवाद बना चिंता का विषय, पति ने पत्नी और ससुराल पक्ष से प्रताड़ना का लगाया आरोप

0

देवघर। झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राजेश्वर यादव ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। राजेश्वर यादव, स्वर्गीय नागो यादव के पुत्र हैं और उनका कहना है कि लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

पीड़ित के अनुसार उनकी शादी वर्ष 2008 में ललिता देवी के साथ हुई थी। विवाह के बाद उनके दो बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें एक पुत्र वर्ष 2012 और दूसरा वर्ष 2014 में पैदा हुआ। राजेश्वर यादव का कहना है कि वैवाहिक जीवन के दौरान अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी और पत्नी द्वारा मारपीट तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती थीं।

राजेश्वर यादव का दावा है कि वर्ष 2016 से उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही हैं और तब से वापस ससुराल नहीं लौटी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे भी अपनी मां के साथ रह रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, कई बार समझौते और बातचीत के प्रयास किए गए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी पत्नी के पिता भिखारी महतो कई लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर विवाद करते रहे हैं, जिससे परिवार में भय और तनाव का माहौल बना रहता है। उनका कहना है कि लगातार होने वाले झगड़ों और धमकियों के कारण पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

राजेश्वर यादव का कहना है कि उनकी पत्नी न तो वैवाहिक संबंध समाप्त करने के लिए स्पष्ट सहमति दे रही हैं और न ही ससुराल लौटकर साथ रहने को तैयार हैं। इस स्थिति के कारण मामला न्यायालय तक पहुंच गया है, जहां वर्तमान में मुकदमा विचाराधीन है।

पीड़ित ने बताया कि उनके पिता का लगभग एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और पारिवारिक परिस्थितियां पहले से ही कठिन हैं। ऐसे में लंबे समय से चल रहे विवाद ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि न्यायालय में मामला चलने के बावजूद अब तक उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है।

राजेश्वर यादव ने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

फिलहाल मामले में ललिता देवी लगातार पीड़ित राजेश्वर यादव से यही कह रही है कि हम घर बनाकर अपने बच्चों के साथ भी अपने मायके में रहेंगे जमीन ससुराल वापस आने को तैयार नहीं है

पीड़ित राजेश्वर यादव बहुत परेशान हैं कोर्ट से भी उनको किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली है अब चाह रहे हैं कि समय रहते जल्दी से जल्द उन्हें सुनवाई हो

दो प्लेयर्स ने लगाई खिताबी हैट्रिक, RCB के साथ बैक-टू-बैक ट्रॉफी जीतकर मचाया तहलका

0

RCB ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। इसी के साथ आरसीबी लगातार दो सीजन में दो ट्रॉफी जीतने वाली आईपीएल इतिहास की तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले लगाता यह अनोखा रिकॉर्ड केवल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। साल 2025 में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद, टीम ने 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ट्रॉफी को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। इस जीत के साथ ही टीम के दो खिलाड़ियों, फिल साल्ट और सुयश शर्मा ने अनोखी खिताबी हैट्रिक पूरी कर ली है। ये दोनों खिलाड़ी साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चैंपियन टीम का हिस्सा थे और फिर लगातार अगले दो सालों (2025 और 2026) में RCB के साथ जुड़कर ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे।

सुयश शर्मा और फिल साल्ट जीत चुके हैं लगातार तीन आईपीएल ट्रॉफी
सुयश शर्मा और फिल साल्ट ने आईपीएल (IPL) में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ये दोनों खिलाड़ी पिछले तीन सालों से लगातार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2024 में जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) चैंपियन बनी, तब ये दोनों उसी टीम में थे। इसके बाद साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इन्हें अपनी टीम में शामिल किया और उसी साल RCB ने अपना पहला खिताब जीता। साल 2026 में भी ये दोनों RCB का हिस्सा रहे और टीम ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों ने लगातार तीन आईपीएल सीजन में खिताबी हैट्रिक पूरी की है।

फिल साल्ट का प्रदर्शन पिछले दो सीजन में कैसा रहा है?
आईपीएल 2026 में फिल साल्ट के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो इस सीजन वह सिर्फ 6 मैच खेल पाए और चोट की वजह से बाकी मैचों से बाहर रहे। उन 6 पारियों में साल्ट के बल्ले से 33.66 के औसत से 202 रन आए, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल रही। पिछले सीजन यानी कि 2025 में उन्होंने 13 मैच खेले थे और वहां उनके बल्ले से 13 पारियों में 403 रन आए थे। इस दौरान वह 4 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।

सुयश शर्मा ने अब तक RCB के लिए कैसा प्रदर्शन किया?
भारतीय स्पिनर सुयश शर्मा को लेकर बात की जाए तो आईपीएल 2026 में उन्हें 12 मैचों में खेलने का मौका मिला और इस दौरान वह सिर्फ 9 विकेट लेने में कामयाब हो सके। वहीं पिछले सीजन में उन्हें 14 मैच में खेलने का मौका मिला था और वहां वो सिर्फ 8 विकेट लेने में कामयाब रहे। पिछले दो सीजन में 26 मैच खेलने के बाद उन्होंने सिर्फ 17 विकेट हासिल किए हैं। अब अगले सीजन के लिए RCB उन्हें रिटेन करती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

फरीदाबाद से 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, राशन लेने निकली थी घर से; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक 15 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी घर से राशन लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार, भारत कॉलोनी, खेड़ी कलां, फरीदाबाद निवासी प्रदीप कुमार यादव और गुड़िया देवी की पुत्री भारती कुमारी 31 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे घर से राशन लेने के लिए निकली थी। परिजनों के मुताबिक, भारती अपने साथ राशन कार्ड भी लेकर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

परिवार का कहना है कि भारती कुमारी की मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य है। घर में किसी प्रकार का विवाद, झगड़ा या ऐसी कोई परिस्थिति भी नहीं थी, जिससे उसके अचानक घर छोड़कर जाने की आशंका हो। यही कारण है कि उसके लापता होने की घटना ने परिवार को गहरी चिंता में डाल दिया है।

परिजनों के अनुसार, उन्होंने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश में लगे हुए हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं। भारती परिवार की तीन संतानों में बीच की बेटी है। उसकी गुमशुदगी से माता-पिता समेत पूरा परिवार बेहद परेशान और व्यथित है।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को भारती कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा परिवार के मोबाइल नंबर 8447541575 पर संपर्क करें। परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग और प्रशासन की मदद से उनकी बेटी जल्द सुरक्षित घर लौट आएगी।

फिलहाल किशोरी की गुमशुदगी को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है और परिवार उसकी सकुशल वापसी की राह देख रहा है।

म्यांमार के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की मुलाकात, साझा विकास लक्ष्यों पर हुई चर्चा

0

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने सोमवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की।नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने सोमवार को मुलाकात की। बता दें कि म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 30 मई से 2 जून तक भारत दौरे पर हैं। इस दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार संबंधों और साझा विकास लक्ष्यों को और मजबूत करने के लिए सार्थक द्विपक्षीय वार्ता की। राष्ट्रपति के रूप में यू मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा है। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख व्यापारिक नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत दौरे पर आया है।
अजित डोवाल से मुलाकात
इससे पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने रविवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक पोस्ट में बताया, “राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने आज म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।” इससे पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

एस जयशंकर से मुलाकात
X पर एक पोस्ट में एस जयशंकर ने कहा, “आज नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात करके मुझे खुशी हुई। हमारे दीर्घकालिक द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की मैं सराहना करता हूं। शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात का मुझे बेसब्री से इंतजार है।”

बोधगया में की पूजा-अर्चना
इससे पहले मिन आंग ह्लाइंग बोधगया में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे। ह्लाइंग शनिवार को बिहार के बोधगया पहुंचे थे, जहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने उनका स्वागत किया और म्यांमार के साथ भारत के सभ्यतागत और आध्यात्मिक संबंधों पर प्रकाश डाला। यहां पहुंचने के तुरंत बाद, राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने पवित्र महाबोधि मंदिर का दौरा किया, जो एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

समस्तीपुर में अनोखी खगोलीय घटना को लेकर चर्चा, सुबह 4:22 बजे दक्षिण दिशा में चंद्रमा अस्त होता देख लोग हुए हैरान

0

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमसौर गांव निवासी अशोक साहनी ने एक अनोखी खगोलीय घटना को लेकर अपनी जिज्ञासा व्यक्त की है। उनका कहना है कि 1 जून की सुबह करीब 4:22 बजे उन्होंने चंद्रमा को दक्षिण दिशा की ओर अस्त होते देखा, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

अशोक साहनी के अनुसार, उन्होंने अपनी पूरी उम्र में पहली बार ऐसा दृश्य देखा है। चंद्रमा की इस असामान्य प्रतीत होने वाली स्थिति को देखकर उनके मन में यह सवाल उठा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। घटना के बाद उन्होंने आसपास के लोगों से भी इस विषय पर चर्चा की, जिससे ग्रामीणों के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर चंद्रमा की स्थिति को लेकर इतनी चर्चा नहीं होती, लेकिन दक्षिण दिशा की ओर अस्त होते दिखाई देने के कारण लोगों का ध्यान इस ओर गया। कई लोग इसे एक दुर्लभ दृश्य मान रहे हैं और इसके पीछे के कारण जानना चाहते हैं।

खगोलीय विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी की परिक्रमा, चंद्रमा की कक्षा के झुकाव और मौसमीय परिस्थितियों के कारण वर्ष के कुछ समय में चंद्रमा सामान्य से अधिक दक्षिण या उत्तर दिशा की ओर उदित अथवा अस्त होता दिखाई दे सकता है। यह एक स्वाभाविक खगोलीय घटना है और वैज्ञानिक दृष्टि से पूरी तरह सामान्य मानी जाती है।

फिलहाल, 1 जून की सुबह 4:22 बजे दिखाई दिए इस दृश्य ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर दिया है। लोग इस प्राकृतिक घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं और इसके वैज्ञानिक पक्ष को समझने में रुचि दिखा रहे हैं।

अक्षय ने 25 साल छोटी हसीना संग खूब लगाए लटके-झटके, फिर भी नया ‘ऊंचा लंबा कद’ देख फैंस को सताई OG कैटरीना की याद

अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरेवर’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को देखने के बाद फैंस को कैटरीना कैफ की याद सताने लगी है।बॉलीवुड में जब भी किसी आइकॉनिक गाने को नए रूप में पेश किया जाता है तो दर्शकों की उम्मीदें सातवें आसमान पर होती हैं। हाल ही में टाइम्स म्यूजिक के डिवीजन, जंगली म्यूजिक ने कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज़ृ किया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों के बीच हाइप बनाने के लिए साल 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वेलकम’ के ऑल-टाइम फेवरेट सॉन्ग ‘ऊंचा लंबा कद’ को रीक्रिएट किया है। इस नए वर्जन में अक्षय कुमार के साथ खुद से 25 साल छोटी बॉलीवुड हसीना दिशा पाटनी थिरकती हुई नज़ृर आ रही हैं। हालांकि मेकर्स की यह कोशिश फैंस को पूरी तरह रिझाने में नाकाम साबित हो रही है और नया वीडियो देखने के बाद भी लोगों को पुरानी कैटरीना कैफ की याद सता रही है।
दिशा पाटनी का ग्लैमर पड़ा फीका, कैटरीना के चार्म के आगे सब फेल
इस नए समकालीन पॉप वर्जन को विक्रम मॉन्ट्रोज ने रीक्रिएट किया है, जिसमें मूल गीत के गायक आनंद राज आनंद के साथ रुबाई की आवाज़ है और मेघा बाली ने नए बोल लिखे हैं। गाने के विजुअल्स को काफी हाई-एनर्जी, भव्य और कलरफुल बनाया गया है, जहां अक्षय कुमार और दिशा पाटनी ने जबरदस्त डांस मूव्स और लटके-झटके दिखाए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर गाना आते ही फैंस ने इसकी तुलना मूल गाने से करनी शुरू कर दी। दर्शकों का साफ कहना है कि दिशा पाटनी अपने पूरे ग्लैमर और परफेक्ट डांस स्किल के बावजूद, मूल गाने में कैटरीना कैफ द्वारा पैदा किए गए उस जादू और ग्रेस के आगे बेहद फीकी नजर आ रही हैं। कैटरीना ने उस वक्त अपनी सादगी, कातिलाना अदाओं और अक्षय के साथ अपनी बेमिसाल केमिस्ट्री से जो बेंचमार्क सेट किया था, उसे छू पाना दिशा के लिए मुमकिन नहीं हो पाया।सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
गाना रिलीज होते ही ट्विटर और यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में फैंस ने अपनी निराशा जाहिर करनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दिशा पाटनी ने अच्छा डांस किया है, लेकिन जब बात ‘ऊंचा लंबा कद’ की आती है तो स्क्रीन पर सिर्फ और सिर्फ कैटरीना कैफ की याद आती है। उनके जैसा चार्म कोई और नहीं ला सकता।’ वहीं एक अन्य यूजर ने अक्षय कुमार और दिशा की उम्र के फासले पर तंज कसते हुए लिखा, ‘अक्षय सर अपने से 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ डांस तो अच्छा कर रहे हैं, पर कैटरीना के साथ जो रीजेंसी और क्लासिक केमिस्ट्री थी, वो पूरी तरह गायब है।’ कुछ फैंस तो इस बात से भी नाराज दिखे कि बॉलीवुड में ओरिजिनल गानों को रीक्रिएट करके खराब किया जा रहा है। एक फैन ने लिखा, ‘आनंद राज आनंद की धुन को विक्रम ने रीमिक्स तो कर दिया, लेकिन कैटरीना के बिना यह गाना एकदम अधूरा और बेजान लग रहा है।’

क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ बॉक्स ऑफिस पर दोहरा पाएगी इतिहास?
भले ही इस गाने को लेकर फैंस के मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे हों, लेकिन टाइम्स म्यूज़िक और जंगली म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर का मानना है कि आइकॉनिक गीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचना जरूरी है और यह रीक्रिएशन आज के समकालीन पॉप कल्चर के हिसाब से परफेक्ट है। फिरोज ए नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में सितारों की एक बहुत बड़ी फौज है, जिसमें सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, संजय दत्त और परेश रावल जैसे कई दिग्गज शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि 26 जून 2026 को जब यह फिल्म रिलीज होगी तो क्या यह गाना और फिल्म दर्शकों को ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी वाला पुराना पुराना मजा दे पाएगी या फैंस को थिएटर्स में भी सिर्फ पुरानी स्टारकास्ट की ही याद सताती रहेगी।

अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम, ट्रंप बोले- ‘निश्चिंत रहिए, अंत में सब ठीक होगा’

0

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन इस बीच पश्चिमी एशिया में छुटपुट हमले भी हो रहे हैं। स्थिति नाजुक बनी हुई है। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष भी जारी है।अमेरिका ने रविवार को ईरान के सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। अमेरिकी सेना की तरफ से सोमवार को बताया गया कि पिछले सप्ताह के अंत में ईरान ने अमेरिका के एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराया था। इसके जवाब में ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अमेरिका ने ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर बमबारी की है। वहीं, कुवैत ने भी ड्रोन और मिसाइल हमलों की बात स्वीकारी है। हालांकि, एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन और मिसाइल हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया।
ईरान ने जवाबी हमला करने की बात स्वीकार की है। ईरान और अमेरिका के बीच कई सप्ताह से युद्धविराम लागू है, लेकिन लगातार दोनों तरफ से छिटपुट हमले हो रहे हैं। ये हमले पश्चिमी एशिया की नाजुक स्थिति को दर्शाते हैं।

हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच संघर्ष जारी
अमेरिकी और ईरानी अधिकारी इस युद्धविराम की अवधि को बढ़ाने के लिए समझौते पर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद हमले लगातार जारी हैं। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ बनाए हुए है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है। कभी फारस की खाड़ी के इस संकरे मुहाने से तेल और प्राकृतिक गैस के वैश्विक कारोबार का पांचवां हिस्सा गुजरता था। इस बीच, स्थिति लगातार और चिंताजनक हो रही है। इजराइल ने लेबनान में लितानी नदी से आगे भी कब्जा कर लिया है, जबकि उग्रवादी समूह हिजबुल्ला इजराइल में ड्रोन हमले जारी रखे हुए है।

अमेरिकी सेना ने क्या कहा?
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसने शनिवार और रविवार को ईरान में गेरुक शहर और केशम द्वीप के आसपास हमले किए। सेंट्रल कमांड ने कहा, “सीमित और सोच-समझकर किए गए ये हमले ईरान की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में किए गए, जिनमें अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराना शामिल है। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम, एक जमीनी नियंत्रण केंद्र और दो ऐसे ड्रोन को नष्ट कर दिया, जो क्षेत्रीय जलक्षेत्र से गुजर रहे पोतों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।”

कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं
प्रीडेटर ड्रोन को अमेरिकी वायुसेना सेवा से हटा चुकी है और अब वह ‘एमक्यू-9 रीपर’ ड्रोन का इस्तेमाल करती है, लेकिन अमेरिकी थल सेना अब भी प्रीडेटर ड्रोन का उपयोग करती है। अमेरिकी सेना ने कहा कि इन हमलों में कोई अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ। इस बीच कुवैत ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने के लिए सोमवार तड़के कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान के सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के अनुसार, ईरानी अर्द्धसैन्य बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी बलों ने एक द्वीप पर दूरसंचार टावर को निशाना बनाया। रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने जवाबी हमला किया, लेकिन यह नहीं बताया कि हमला कहां किया गया।

अंत में सब ठीक होगा- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकारों से शुक्रवार को मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते पर आगे बढ़ना है या नहीं। ईरान ने कहा है कि समझौते को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। ट्रंप ने सोमवार तड़के अपने ‘ट्रुथ सोशल’ मंच पर एक पोस्ट में लिखा, ”ईरान सचमुच समझौता करना चाहता है और यह अमेरिका एवं हमारे साथ खड़े देशों के लिए अच्छा समझौता होगा। बस निश्चिंत रहिए, अंत में सब ठीक हो जाएगा- हमेशा ऐसा ही होता है!”

ईरान ने अंडरग्राउंड मिसाइल भंडार की टनल खोलीं
सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने महीनों तक खुदाई करने के बाद अपने मिसाइल भंडार की टनल दोबारा खोल ली हैं। अमेरिका ने जोरदार बमबारी कर अधिकतर ठिकानों की टनल बंद कर दी थी। इससे ईरान अपनी मिसाइलों तक नहीं पहुंच पा रहा था, लेकिन युद्धविराम के बाद अधिकतर टनल खोल ली गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार ईरान की 18 अंडरग्राउंड मिसाइल फैसिलिटी हैं। इनकी 69 में से 50 टनल को ईरान ने दोबारा खोल लिया है। सैटेलाइट इमेज में साफ देखा जा सकता है कि बमबारी से हुए गड्ढों को भी भर दिया गया है और कई जगहों पर सड़कें भी दोबारा बना दी गई हैं।

जीत के जोश में होश खो बैठे RCB समर्थक, आधी रात सड़क पर जमकर मचाया उत्पात, बस में की तोड़फोड़

0

आईपीएल के फाइनल में जीत के बाद आरसीबी के फैन्स ने जमकर हंगामा किया। जीत के जश्न के तौर पर उन्होंने कुरनूल में ट्रैफिक रोक दिया और बस में तोड़फोड़ भी की।कुरनूल: आईपीएल के फाइनल मैच में RCB ने जीत दर्ज की। इस जीत के बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स में भी जबदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में RCB के फैन्स ने जीत के जोश में होश गवां दिया। यहां RCB के समर्थकों ने आधी रात को सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। समर्थकों ने ट्रैफिक रोक कर सड़क पर हंगामा किया। इतना ही नहीं यहां से गुजर रही एक प्राइवेट बस पर भी उन्होंने हमला कर दिया। समर्थकों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे बस के कई शीशे टूट गए और यात्री भी काफी डर गए। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से इन पर काबू पाया।
फैन्स ने जमकर की तोड़फोड़
दरअसल, IPL के फाइनल में RCB की जीत के बाद कुरनूल में फैन्स ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उन्होंने तोड़-फोड़ भी की। देर रात मैच खत्म होने के बाद, सैकड़ों RCB फैन्स हाथों में झंडे और बैनर लेकर जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। जोश में आकर, कुछ युवाओं ने राजू विहार सेंटर पर ट्रैफिक रोक दिया, जिससे काफी अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने सड़क किनारे खड़ी एक प्राइवेट बस को भी रोक लिया, उस पर पत्थर बरसाए। फैन्स ने बस की खिड़कियां और सामने के शीशे तोड़ दिए, जिससे बस को काफी नुकसान पहुंचा। इस दौरान बस के अंदर बैठे यात्री भी डर के मारे घबरा गए।

पुलिस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
हालांकि ​​पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। हालात पर काबू पाने में पुलिस को लगभग एक घंटे लग गए। पुलिस ने चेतावनी दी कि जश्न मनाना ठीक है, लेकिन जो भी व्यक्ति आम लोगों को परेशान करेगा या सरकारी/निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुरनूल के सर्कल इंस्पेक्टर ने बताया कि बस की खिड़कियां तोड़ने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान CCTV फुटेज की मदद से की जाएगी। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गिरिडीह में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: गाड़ी रखने के लिए छपरा बना रहे परिवार को रोका, दबंगों पर कब्जे की कोशिश और जान से मारने की धमकी का आरोप

0

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के ग्राम उल्ली बार पोस्ट चौधरी बांध थाना सरिया से जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मोहन कुमार मंडल ने गांव के कुछ लोगों पर दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा करने की कोशिश, निर्माण कार्य रुकवाने तथा पूरे परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है। घटना 31 मई की सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित मोहन कुमार मंडल के अनुसार वह अपने घर के बगल में गाड़ी रखने के लिए एक छायादार छपरा का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही भीकन मंडल, जगन्नाथ मंडल, रामप्रसाद मंडल, रूपेश, गुड्डू, बदरी मंडल तथा जाकिर अंसारी समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए और निर्माणाधीन दीवार को तोड़ने लगे। जब मोहन कुमार मंडल ने इसका विरोध किया और संबंधित जमीन से जुड़े कागजात दिखाने को कहा, तो आरोपियों ने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

पीड़ित का कहना है कि संबंधित भूमि उनकी सीमा के भीतर स्थित है और घर के बगल में गाड़ी रखने की सुविधा के लिए छपरा बनाया जा रहा था। बावजूद इसके कुछ लोग रंगदारी और दबंगई के दम पर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकियां दी गईं और कहा गया कि यहां किसी भी हालत में निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

मोहन कुमार मंडल ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि “जो करना है कर लो, यहां कुछ नहीं बनने देंगे, जरूरत पड़ी तो हड्डी तोड़ देंगे और जान से भी मार देंगे।” इस कथित धमकी के बाद पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

मामले में पीड़ित की पत्नी रीना देवी के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिवार का कहना है कि रीना देवी के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें अपमानित करने की कोशिश की गई। घटना के बाद परिवार काफी आहत और डरा हुआ है।

पीड़ित परिवार के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि परिवार का आरोप है कि पुलिस की ओर से विवाद का स्थायी समाधान निकालने के बजाय आपसी समझौता करने की सलाह दी गई। परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी प्रकार का समझौता करने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें अपनी जमीन पर वैध निर्माण कार्य करने से रोका जा रहा है।

अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा उनकी जमीन पर हो रहे निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वालों पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, अभी भी एक पद खाली

0

सुप्रीम कोर्ट में कुल 38 जज हो सकते हैं, लेकिन पांच नए जज की नियुक्ति के बाद भी कुल 37 जज ही होंगे। एक पद खाली रहेगा, जिसे भविष्य में भरा जाएगा। सरकार ने पिछले महीने कानून में बदलाव कर सुप्रीम कोर्ट में अधिकतम जज की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी है।सुप्रीम कोर्ट को पांच नए जज मिल चुके हैं। जल्द ही ये सभी जज अपना पद ग्रहण करेंगे। सोमवार को पांच नए जज की नियुक्ति की गई। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में जज की संख्या बढ़कर 37 हो गई। हालांकि, अभी भी सुप्रीम कोर्ट में एक जज की जगह खाली है, क्योंकि नए कानून के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में अधिकतम 38 जज हो सकते हैं। केंद्रीय विधि मंत्रालय के न्याय विभाग ने सोमवार सुबह अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर पांच नए जज की नियुक्ति के बारे में बताया।

उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है। इनके शपथ लेने और पदभार ग्रहण करने के बाद उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या औपचारिक रूप से 37 हो जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर दी जानकारी
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा कि भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 124(2) के तहत चार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

कॉलेजियम ने 27 मई को की थी सिफारिश
सरकार ने पिछले महीने एक कानून में संशोधन के लिए अध्यादेश जारी किया था, जिसके तहत भारत के प्रधान न्यायाधीश सहित शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई। न्यायालय में पहले से ही दो पद खाली थे। स्वीकृत संख्या बढ़ाए जाने के बाद शीर्ष अदालत में कुल छह पद खाली हो गए थे। उच्चतम न्यायालय में सोमवार को पांच नियुक्तियों के बाद एक पद खाली रहेगा। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 27 मई को इन पांच नामों की सिफारिश की थी और चार दिन के भीतर नियुक्तियां कर दी गईं।

लंबित मामले कम होने की उम्मीद
इस विस्तार का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों की बढ़ती संख्या को कम करना और अधिक नियमित संविधान पीठों के गठन को सक्षम बनाना है। उम्मीद है कि ये नई नियुक्तियां न्यायालय की क्षमता को मजबूत करेंगी और न्यायिक नियुक्तियों में वरिष्ठता, योग्यता, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और लैंगिक विविधता के पहलुओं को भी दर्शाएंगी।