Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 180

दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र कब से शुरू होगा? आ गई तारीख, जानें डिटेल्स

0

दिल्ली में जहां नवगठित बीजेपी सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है वहीं अब विधानसभा के पहले सत्र की तारीख भी आ गई है।
नई दिल्ली: दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड में है। बीजेपी के वादों को पूरा करने और पिछली सरकार के कार्यकाल की कमियों को दुरूस्त करने के लिए ताबड़तोड़ कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं इस बीच नए विधानसभा के पहले सत्र की तारीख भी आ गई है। 24 फरवरी से 27 फरवरी तक दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र चलेगा।
दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी
24 फरवरी सोमवार से शुरू होनेवाले विधानसभा सत्र में लंबित कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि सत्र 24, 25, 27 फरवरी को आयोजित किया जाएगा तथा आम आदमी पार्टी (आप) की पिछली सरकार के प्रदर्शन से जुड़ी 14 लंबित कैग (नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) रिपोर्ट सदन में पेश की जाएंगी। विधायकों को 24-25 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी और 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद बीजेपी की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी। इससे पहले दिल्ली में ‘आप’ सरकार के दौरान भाजपा ने अदालत से गुहार लगाई थी कि सरकार को कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया जाए।

भाजपा ने ‘आप’ सरकार पर अपने ‘‘भ्रष्टाचार’’ को छिपाने के लिए रिपोर्ट को रोकने का आरोप लगाया था। इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने दिल्ली में नई सरकार बनाई है। विधानसभा में उसके 48 विधायक हैं जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक हैं।

विभागों का बंटवारा
बता दें कि रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार शाम मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। रेखा गुप्ता ने वित्त, सेवाएं, सतर्कता, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग अपने पास ही रखा है। मुख्यमंत्री के पास कुल 10 विभाग हैं, जो सभी मंत्रियों में सबसे अधिक हैं। उनके पास सामान्य प्रशासन विभाग, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क तथा प्रशासनिक सुधार विभाग भी है।

प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, जल, विधायी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण तथा गुरुद्वारा मामलों का भी प्रभार सौंपा गया है। वहीं, आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास और शिक्षा विभाग मिले हैं। कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन विभाग दिया गया है जबकि मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, वन एवं पर्यावरण तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंकज सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि रवींद्र इंद्राज को सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता विभाग आवंटित किये गए हैं।

कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना के बाद मचा हड़कंप, डिब्बों से यात्रियों को निकाला गया बाहर

0

कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना जंक्शन पर रोककर जांच की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी ट्रेन में बम रखा गया है। इसके बाद ट्रेन को रोककर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सागरः कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। ट्रेन को मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना जंक्शन पर रोककर जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बीना रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रेन में बम होने की सूचना आरपीएफ को लगी। बलिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाने वाले ट्रेन नंबर 11072 कामायनी एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोका गया। आरपीएफ, जीआरपी के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

डिब्बे से यात्रियों को निकाला गया

भोपाल कंट्रोल रूम रेलवे के आदेश पर ट्रेन की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में बम होने की अफवाह के चलते ये सारी कवायद की गई। कुछ डिब्बों से यात्रियों को भी निकाला गया और जांच की गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद बम स्क्वॉड की टीम भी पहुंची है और ट्रेन की जांच कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से सागर रेलवे स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ट्रेन को आगे जाने की इजाजत दी जाएगी।

यात्रियों के बैग की भी जांच

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के अंदर और यात्रियों के बैग की भी जांच की गई है। अभी तक बम नहीं मिला है। रेलवे स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। ट्रेन की पूरी तरह से तलाशी के बाद अगर कुछ नहीं मिलेगा तो बम की सूचना को अफवाह घोषित कर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

जबलपुर के स्कूल में भी बम की धमकी

उधर, जबलपुर के एक प्राइवेट स्कूल में बम की अफवाह से हड़कंप मच गया। रांझी के सेंट गेब्रियल हायर सेकेंडरी स्कूल में बम की धमकी मिली है। स्कूल के ईमेल पर बम की धमकी भेजी गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

अमेरिका से लौटे पीएम मोदी, अब दिल्ली के सीएम फेस पर लगाएंगे अंतिम मोहर, जानिए किन नामों की चर्चा है तेज?

0

दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बीजेपी के अंदर बैठकों का दौर चल रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री का नाम का फाइनल नहीं हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब पीएम मोदी दिल्ली के सीएम के नाम पर अपनी अंतिम मोहर लगाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से स्वदेश लौटने के बाद, अब दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा जोरों पर है। दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। सीएम की रेस में तमाम बड़े नाम चल रहे हैं। दिल्ली में 19-20 फरवरी को नए CM की शपथ की संभावना जताई जा रही है। उससे पहले बैठकों का दौर जारी है।

सीएम के नाम को लेकर कल हुई बैठक
शुक्रवार को दिल्ली चुनाव में शानदार जीत के बाद हुई BJP की मीटिंग में पार्टी के संगठन मंत्री बीएल संतोष, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद हर्ष मल्होत्रा और गाजियाबाद के संसद अतुल गर्ग सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली के राजनितिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आज भी होनी है बैठक
शनिवार शाम भी बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री की बैठक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत के बाद महामंत्री की ये पहली बैठक है। शाम 4 बजे बीजेपी मुख्यालय में होने वाली इस मीटिंग में संगठन के चुनाव को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। साथ ही विधानसभा चुनावों में पार्टी की परफॉर्मेंस की भी समीक्षा होगी।

19 या 20 फरवरी को हो सकता है सीएम का शपथ ग्रहण
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कौन-कौन दिग्गज नेता हैं, जिनके इस रेस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को सीएम के शपथग्रहण की संभावना जताई जा रही है। उससे पहले 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है।

सीएम के फेस पर इन नामों की चर्चा तेज
इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 48 जीते हुए विधायकों में सीएम फेस को लेकर जिन नामों की चर्चा है, उनमें केजरीवाल को नई दिल्ली सीट पर शिकस्त देने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सबसे टॉप पर है। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंदर गुप्ता, बीजेपी की महिला फेस और शालीमार सीट से विधायक रेखा गुप्ता का भी नाम सीएम के रेस में शामिल हैं।

विधायकों ने पीएम मोदी पर छोड़ा अंतिम फैसला
इसके साथ ही ग्रेटर कैलाश सीट से मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराने वाली शिखा रॉय, दिल्ली की मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद से जीत दर्ज करने वाले 6 टर्म के विधायक मोहन सिंह बिष्ट और कपिल मिश्रा का नाम सीएम की रेस में शामिल है। एक दो दिनों में होने वाली विधायक दल की मीटिंग में दिल्ली का सीएम चुना जाएगा। इसको लेकर विधायकों ने पीएम मोदी पर फैसला छोड़ा है।

जूते, कंबल, साड़ी और 11 सौ रुपये के बदले वोट मत बेचना’, अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की जनता से अपील

0

उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने आपको वोट देने का अधिकार दिया है। उनकी इज्जत रखना।जिसको मर्जी उसको वोट देना मगर जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है उसे वोट मत देना।
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज एक बार फिर मीडिया के सामने आए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की जनता से अपील की है कि जूते, कंबल, साड़ी और 11 सौ रुपये के बदले अपने वोट मत बेचना। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने आपको वोट देने का अधिकार दिया है। उनकी इज्जत रखना। जिसको मर्जी उसको वोट देना मगर जो आपके वोट खरीदने की कोशिश कर रहा है उसे वोट मत देना।

इतना पैसा कहां से आ रहा है?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वोट बटोरने के लिए साड़ी, जूते, कंबल, जैकेट बंट रहे हैं.. राशन और सोने की चेन बंट रही है। ये गाली गलौज पार्टी के चंद नेता बांट रहे हैं। इतना पैसा कहां से आ रहा है? ये सब भ्रष्टाचार से आया हुआ पैसा है। ये पैसा इन्होंने देश की जनता को लूट कर ही बनाया है। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि ये जो भी बांट रहे हैं इन्हें ले लो, लेकिन एक बात याद रखना, अपना वोट मत बेचना। एक चादर, एक साड़ी, जूते और 11 सौ रुपये के बदले अपने वोट मत बेचना।
वोट के अधिकार की रक्षा करना
केजरीवाल ने कहा कि मेरा आपसे निवेदन है कि जितना पैसा इनसे लूट सकते हो लूट लो लेकिन इन लोगों को वोट मत देना। वोट देने का अधिकार बाबा साहेब अंबेडकर ने दिया। संविधान सभा में इस पर चर्चा हुई। कुछ लोगों ने कहा कि जो अनपढ़ हैं उन्हें वोट का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। लेकिन बाबा साहब उन लोगों से लड़े और आपको वोट देने का अधिकार दिलाया। इसलिए इस वोट के अधिकार की रक्षा करना।

Loan नहीं चुका पा रहे तो घबराने के बजाय दिमाग से काम लें, यहां जानें क्या हैं आपके अधिकार

0

अगर आप वाकई में लोन चुकाने में असमर्थ हैं तो आप बैंक से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें अपनी पूरी समस्या बता सकते हैं। ध्यान रहे कि बैंक के साथ होने वाली पूरी बातचीत लिखित में हो जैसे- लेटर या ईमेल। आप बैंक से पेनल्टी के साथ भुगतान करने के लिए बैंक से और समय मांग सकते हैं।
आज के समय में अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेना बहुत आम हो गया है। लोन देने वाले बैंक ग्राहकों को कर्ज चुकाने के लिए एक तय समय देते हैं और ब्याज वसूलते हैं। अगर कोई व्यक्ति समय पर लोन का भुगतान नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में बैंक उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है। लेकिन, इस तरह के हालातों के लिए ग्राहकों के भी कुछ अधिकार हैं, जिनका इस्तेमाल कर वो न सिर्फ अपने और अपने परिवार की गरिमा को बनाए रख सकता है बल्कि वित्तीय तनाव से भी बच सकता है।

बैंक के साथ बातचीत करने का अधिकार
अगर आप वाकई में लोन चुकाने में असमर्थ हैं तो आप बैंक से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें अपनी पूरी समस्या बता सकते हैं। ध्यान रहे कि बैंक के साथ होने वाली पूरी बातचीत लिखित में हो जैसे- लेटर या ईमेल। आप बैंक से पेनल्टी के साथ भुगतान करने के लिए बैंक से और समय मांग सकते हैं। लेकिन इस तरह से आपको अधिकतम 90 दिनों का समय मिल सकता है। इसके बाद आप बैंक से अपने लोन को रीस्ट्रक्चर करने के लिए कह सकते हैं। ऐसे में बैंक आपकी ईएमआई को घटाकर अवधि में बढ़ोतरी कर देता है।

ईएमआई भरने की कोशिश करते रहें
लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आपको मिस हुई ईएमआई भरने का पूरा प्रयास करते रहना होगा। लोन का भुगतान करने के लिए आप अपने सेविंग्स अकाउंट, एफडी, म्यूचुअल फंड्स से पैसे निकाल सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने दोस्तों से भी मदद ले सकते हैं। बताते चलें कि अगर आप लगातार 180 दिनों तक ईएमआई नहीं भरते हैं तो बैंक के पास आपकी संपत्ति को जब्त करने का पूरा अधिकार होता है। लेकिन, ऐसे हालात बनने पर आप बैंक से बातचीत कर अपनी किसी संपत्ति को गिरवी रख सकते हैं।

सम्मान का पूरा अधिकार
ध्यान रहे कि बैंक भी ऐसी स्थितियों में ज्यादा नहीं फंसना चाहते क्योंकि बैंकों को अपना NPA मेनटेन रखना होता है और अगर आपका पिछले ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है तो बैंक भी आपके साथ कॉर्डिनेट करता है। कोई भी बैंक लोन चुकाने में असमर्थ ग्राहक के साथ गलत व्यवहार नहीं कर सकते हैं। अगर बैंक का कोई अधिकारी या कर्मचारी वसूली के लिए आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर बैंक लोन की रिकवरी के लिए किसी एजेंट को अपॉइंट कर रहा है तो उसे ग्राहक के साथ एजेंट की सभी जानकारी शेयर करनी होगी।

एमपी के इन 17 शहरों में नहीं मिलेगी शराब, सीएम मोहन यादव ने बताया पूरे राज्य में शराबबंदी का प्लान

मोहन यादव ने बताया कि वह राज्य में शराबबंदी करना चाहते हैं। इसकी शुरुआत 17 धार्मिक शहरों से की गई है। धीरे-धीरे पूरे राज्य में इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण की शुरुआत हो चुकी है।
गुजरात और बिहार के बाद मध्य प्रदेश में भी राज्य सरकार शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद शराबबंदी का पूरा प्लान बताया है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे करके राज्य शराबबंदी की तरफ आगे बढ़े, इसलिए सरकार ने पहले चरण में 17 धार्मिक शहरों में हमेशा के लिए शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने आने वाले चरणों का प्लान विस्तार से नहीं बताया, लेकिन इस बात के संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ साल में मध्य प्रदेश में भी पूर्ण शराबबंदी हो सकती है।
लगभग एक दशक पहले बिहार में राज्य सरकार ने शराबबंदी करने का फैसला किया था। हालांकि, अभी भी बिहार शराब मुक्त राज्य नहीं बना है। यहां अवैध शराब की बिक्री के कई मामले सामने आते रहते हैं। कई मौकों पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत भी हुई है। बिहार की तुलना में गुजरात में बेहतर तरीके से शराबबंदी लागू की गई। यह राज्य देश के अग्रिणी राज्यों में से एक है।

नरसिंहपुर में किया था बड़ा ऐलान
गुरुवार (23 जनवरी) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर में शराबबंदी पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा “मैं दोबारा बड़ा निर्णय कर रहा हूं। समाज में नशाखोरी की आदत खासकर शराब से परिवार के परिवार बर्बाद हो जाते हैं। यह बड़ा कष्ट का विषय है। शराब से सामाजिक बुराई आती है इसलिए हमने संकल्प लिया है कि हमारे सरकार के माध्यम से 17 अलग-अलग धार्मिक नगरी में शराबबंदी लागू होगी। धार्मिक शहरों के अंदर शराब की दुकानों पर ताले लग जाएंगे।”

17 नगरों में पूर्ण शराबबंदी
मोहन यादव ने गुरुवार को कहा, “मध्य प्रदेश के 17 धार्मिक शहरों और कस्बों में सभी प्रकार की शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी जाएगी। हमारे खिलाड़ी भी जानते हैं कि नशा, खासकर शराब का सेवन, परिवारों को बर्बाद कर देता है। हमारे राज्य के 17 धार्मिक शहरों और कस्बों में सभी प्रकार की शराब, चाहे वह देसी हो या विदेशी, पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी जाएगी और यहां मौजूद सभी शराब की दुकानें बंद कर दी जाएंगी।”

इन शहरों में बंद होंगी शराब की दुकानें
महाकाल की नगरी उज्जैन
ओंकारेश्वर महेश्वर,नर्मदा तट प्राचीन मंदिर
राम राजा मंदिर ओरछा, जिला निवाड़ी
मैहर शारदा मंदिर
सलकनपुर बीजासन मंदिर , जिला सीहोर
जानापाव, जिला इंदौर
पीतांबरा पीठ, जिला दतिया
नलखेड़ा, जिला आगर मालवा
महेश्वर, जिला खरगोन
पशुपतिनाथ मंदिर,जिला-मंदसौर
मां नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक
मंडला नर्मदा घाट
मुलताई ताप्ती नदी का उद्गम स्थल
जबलपुर संस्कारधानी नर्मदा घाट
चित्रकूट राम घाट
बरमान नर्मदाघाट
पन्ना जुगलकिशोर मंदिर

सोने की कीमतों ने खाई पलटी, लुढ़क गए भाव, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए लेटेस्ट दाम

0

Gold Rate Today 23rd January 2025 : सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। सोना वायदा 79,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना गुरुवार सुबह गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.11 फीसदी या 86 रुपये की गिरावट के साथ 79,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 अप्रैल 2025 की डिलीवरी वाला सोना इस समय 0.04 फीसदी या 30 रुपये की गिरावट के साथ 80,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत वैश्विक रुझानों के बीच आभूषण एवं फुटकर विक्रेताओं की लगातार लिवाली के चलते 630 रुपये बढ़कर 82,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।
चांदी की कीमतों में भी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.43 फीसदी या 394 रुपये की गिरावट के साथ 91,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने के वैश्विक भाव में गिरावट
वैश्विक स्तर पर भी गुरुवार सुबह सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। कमोडिटी मार्केट (कॉमेक्स) पर सोने का वैश्विक भाव 0.34 फीसदी या 9.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2761.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.12 फीसदी या 3.35 डॉलर की गिरावट के साथ 2753 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता देखा गया।

चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गुरुवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 0.78 फीसदी या 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 31.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.69 फीसदी या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 30.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

पराक्रम दिवस पर देशवासियों से PM मोदी की अपील, बोले- ‘विकसित भारत के लिए एकजुट होना होगा’

0

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती पर 23 जनवरी को पराक्रम दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से अपील की है कि हमें विकसित भारत के लिए एकजुट होना होगा।
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गुरुवार को पराक्रम दिवस के मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने जिस भारत की कल्पना की थी हम उसी भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं। बता दें कि साल 2021 में केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।

पीएम मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की
पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श और भारत की स्वतंत्रता के प्रति उनका अटूट समर्पण हमें प्रेरित करता रहता है। पीएम मोदी ने संविधान सदन (पुराने संसद भवन) के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और सांसद उपस्थित थे।

पीएम मोदी का छात्र-छात्राओं संग संवाद
संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया था। पीएम मोदी ने इस दौरान जाकर उनसे संवाद भी किया और नेताजी से जुड़े सवाल भी पूछे। पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विकसित भारत के लिए एकजुट हों- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ओडिशा के कटक में बाराबती किले में पराक्रम दिवस समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देशवासियों से आजाद हिंद फौज की तर्ज पर विकसित भारत के लिए एकजुट होने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा- “उन्हें स्वराज के लिए एकजुट होना था और आज हमें विकसित भारत के लिए एकजुट होना है।

अरविंद केजरीवाल ने अब रोजगार के मुद्दे पर खोला मोर्चा, कहा- ‘5 साल में दूर करेंगे बेरोजगारी’

0

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों में रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो अगले 5 साल रोजगार पर पूरा फोकस रहेगा, और बच्चों को रोजगार दिलाने की कोशिश करेंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब विधानसभा चुनावों में रोजगार का मुद्दा जोर शोर से उठाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में उन्होंने आज कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो अगले 5 साल पूरा फोकस रोजगार पर होगा। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं पूरी दिल्ली में गली-गली घूमकर प्रचार कर रहा हूं। हमने पिछले 10 सालों में लोगों की जिंदगी की परेशानियों को दूर करने की कोशिश की है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में, पानी के क्षेत्र में, सड़कों के क्षेत्र में हमने काफी काम किया है लेकिन एक चीज जो मुझे बहुत पीड़ा पहुंचाती है वह ये है कि हमारे बच्चे पढ़-लिखकर घर पर बैठे हैं, और रोजगार ढूंढ़ रहे हैं।’ बता दें कि बुधवार को भी उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने मिडिल क्लास के मुद्दों को उठाया था।

बेरोजगारी दूर करना सबसे बड़ी प्राथमिकता’
केजरीवाल ने कहा कि बेरोजगारी के कारण इनमें कुछ बच्चे कई बार गलत संगत में पड़ जाते हैं और जब गलत संगत में पड़ जाते हैं तो अपराध के क्षेत्र में चले जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘उनको वापस लाना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परिवार बेरोजगारी की वजह से पीड़ित हैं, दुखी हैं। मैंने यह तय किया है कि अगले 5 साल में इसमें और अन्य क्षेत्र में काम जारी रहेगा। मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता अगले 5 साल में होगी बेरोजगारी को दिल्ली से दूर करना और अपने बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम करना। किस तरह से बच्चों को रोजगार दिया जाएगा इसकी पूरी प्लानिंग के ऊपर मेरी टीम काम कर रही है।’
मैंने अपनी टीम को काम पर लगा दिया है’
केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी बहुत अच्छी टीम है। हमारी टीम में अतिशी हैं, मनीष सिसोदिया हैं, गोपाल राय हैं, जैस्मिन हैं, राघव चड्ड्डा हैं, संजय सिंह हैं, सत्येंद्र जैन हैं, बहुत सारे लोग हैं। इन सब लोगों को मैंने काम पर लगाया है कि दिल्ली से बेरोजगारी कैसे दूर की जाए, इसके ऊपर काम करें और हम पूरी प्लानिंग तैयार कर रहे हैं। हम लोगों ने दिल्ली सरकार के माध्यम से कई सारे प्रयास करके 12 लाख बच्चों को रोजगार देने का इंतजाम किया है। पंजाब में हमारी सरकार मात्र दो साल के अंदर 48000 हजार से ज्यादा बच्चों को सरकारी नौकरी और 3 लाख से ज्यादा बच्चों के लिए रोजगार का इंतजाम कर चुकी है। दिल्ली से बेरोजगारी दूर करने के लिए हमें आपका आशीर्वाद चाहिए।

Vavye Eva ने लॉन्च की 3.25 लाख रुपये में 2-सीटर इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स जान खुश हो जाएंगे आप

0

प्री-बुकिंग के लिए ओपन है। इस कार की डिलीवरी साल 2026 की दूसरी छमाही से शुरू हो जाएगी।
अगर आप कोई छोटी सी इलेक्ट्रिक कार की तलाश कर रहे है, तो आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन आया है। Vavye Eva ने एक छोटी सी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। यह एक 2-सीटर कार है। इस ईवी कार की रेंज 250 किलोमीटर है। Eva तीन बैटरी पैक विकल्पों में आ रही है। बेस वेरिएंट Nova 9 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 125 किलोमीटर की वास्तविक रेंज प्रदान करती है। मिड-रेंज वेरिएंट Stella 12.6 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 175 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है। टॉप-ऑफ-द-लाइन Vega 18 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो फुल चार्ज पर 250 किलोमीटर की रेंज देती है।

कितनी है कीमत?
Vayve Electric सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी दे रही है। Eva इलेक्ट्रिक की कीमत 3.25 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Nova का बैटरी सब्सक्रिप्शन 3.25 लाख रुपये का है और कार की कीमत 3.99 लाख रुपये है। Stella का बैटरी सब्सक्रिप्शन 3.99 लाख रुपये में है और कार की कीमत 4.99 लाख रुपये है। Vega का बैटरी सब्सक्रिप्शन 4.49 लाख रुपये का है। वहीं, कार की कीमत 5.99 लाख रुपये है।

क्या हैं फायदे?
कंपनी का कहना है कि यह कार शहरों में रह रहे लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है। ट्रैफिक जाम और पार्किंग की चुनौतियों से निपटने में भी यह कार मदद करती है। Eva को एक प्रीमियम 2-सीटर स्लिम सिटी कार के रूप में डिजाइन किया गया है। यह एक मोनोकॉक चेसिस पर निर्मित है और इसमें LFP-केमिस्ट्री सेल शामिल है।

क्या हैं फीचर्स?
इस कार में तीन दरवाजे हैं। इस कार में आपको एक फिक्स्ड ग्लास रूफ भी मिल जाता है। इसे सोलर पैनल्स के साथ फिट किया गया है। इस कार में आपको सिंगल एयरबैग्स, डैशबोर्ड पर डुअल स्क्रीन, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एलईडी हेडलैम्प्स, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और हिल होल्ड असिस्ट मिलता है। Eva की लंबाई 3 मीटर से कम है और यह 12-इंच के स्टील व्हील्स पर चलती है।