Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 154

शिखर धवन को ईडी का मिला नोटिस, ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस में पूछताछ के लिए बुलाया

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की तरफ से ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस मामले में आज 11 बजे पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। इस केस में पहले एक और टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना से ईडी पहले ही पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में पहले ही कई और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह और युवराज सिंह से ईडी पूछताछ कर चुकी है।

धवन को विज्ञापन में अपनी भूमिका स्पष्ट करने के लिए भेज गया नोटिस
प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से टीम इंडिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन को जो पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है उसमें उन्हें अवैध बेटिंग ऐप 1xBet के विज्ञापन की गतिविधियों में अपनी भूमिका को स्पष्ट करने के लिए करने के लिए कहा गया है। ईडी पिछले कुछ से ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के खिलाफ जांच कर रही है, जिसमें अब उन्होंने इस मामले में अपनी जांच को काफी तेज कर दिया है। इस मामले में ईडी की नजरें सिर्फ क्रिकेट प्लेयर्स पर ही नहीं बल्कि फिल्मी हस्तियों पर भी है जिन्होंने इन प्लेटफॉर्म से जुड़े विज्ञापन किए हैं।

सुरेश रैना और हरभजन सिंह से की जा चुकी है पूछताछ
ईडी ने ऑनलाइन बेटिंग ऐप केस मामले में जून महीने में कई बड़े स्टार्स से पूछताछ की थी जिसमें सुरेश रैना और हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है जिनके बयानों को केंद्रीय जांच एजेंसी ने रिकॉर्ज कर लिया है। हाल में ही केंद्र सरकार ने सभी तरह की ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को बंद करने के लिए नए कानून को भी पारित किया था। बता दें कि शिखर धवन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला साल 2022 में खेला था जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं धवन ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में खेलने के बाद सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। धवन की गिनती भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, जिसमें उनका आईसीसी टूर्नामेंट में बल्ले से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिलता था।

कथा वाचिका जया किशोरी से शादी करना चाहता है सूरत का युवक, कहता है – पिछले एक साल से कर रहा हूं बातचीत

0

सूरत जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और चर्चा का विषय बन चुकी खबर सामने आई है। यहां के रहने वाले राजा (पिता हीरामणि) ने मीडिया के सामने ऐसा खुलासा किया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। राजा का कहना है कि वह प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी से दिल से मोहब्बत करते हैं और किसी भी कीमत पर उन्हीं से शादी करना चाहते हैं।

राजा का दावा है कि वह पिछले एक साल से लगातार फेसबुक मैसेंजर पर जया किशोरी जी से बातचीत कर रहे हैं। न सिर्फ इतना, बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि वह जया किशोरी के साथ अपनी फोटो तक साझा कर चुके हैं। उनका कहना है कि यह रिश्ता अब महज बातचीत तक सीमित नहीं है बल्कि उनके जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है।

राजा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बेहद भावुक अंदाज में कहा –
“मैं जया किशोरी से बेइंतहा प्यार करता हूं। उन्होंने मेरा जीवन बदल दिया है। मैं उन्हें सिर्फ एक कथा वाचिका के रूप में नहीं, बल्कि अपनी जीवनसंगिनी के रूप में देखता हूं। मेरे दिल में अब किसी और के लिए जगह नहीं है। मैं शादी करूंगा तो सिर्फ जया किशोरी से ही करूंगा।”

राजा का यह बयान सुनकर उनके करीबी भी हैरान हैं। उनका कहना है कि राजा लंबे समय से अपने इस सपने को दिल में संजोए हुए हैं और अब उन्होंने हिम्मत जुटाकर इसे मीडिया के सामने रखा है।

राजा ने यहां तक कह दिया कि –
“अगर मेरी बात को नजरअंदाज किया गया तो भी मैं हार नहीं मानूंगा। मैं आखिरी सांस तक जया किशोरी का इंतजार करूंगा। यह कोई आकर्षण नहीं बल्कि सच्चा और गहरा प्यार है।”

राजा ने साफ शब्दों में कहा कि उनका इरादा सच्चा है और यह कोई मज़ाक या दिखावा नहीं है। उन्होंने मीडिया के जरिए जया किशोरी जी तक अपने दिल की बात पहुंचाने की कोशिश की है।

इसके साथ ही उन्होंने अपना नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि वह खुलकर समाज और दुनिया के सामने अपने इरादे जाहिर कर रहे हैं।
📞 राजा का मोबाइल नंबर: 9537997763

नागपुर: पत्नी योगिता ने पति को जेल से छुड़ाने की लगाई गुहार, बोली – “गलती मेरी और बेटी की थी, राहुल निर्दोष हैं”

0

नागपुर। थाना मनकापुर क्षेत्र की 44 वर्षीय योगिता, पति राहुल कुंवर, इन दिनों गहरी परेशानी में हैं। योगिता का कहना है कि उनके पति राहुल को झूठे मामले में सजा हुई है, जबकि वह निर्दोष हैं।

दरअसल, योगिता के पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी। पहले पति से उनके दो बच्चे हैं – बेटा 23 वर्ष का और बेटी 19 वर्ष की। करीब 10 साल पहले योगिता ने राहुल कुंवर से शादी की थी। लेकिन शादीशुदा जीवन में बच्चों और सौतेले पिता के बीच आपसी टकराव बना रहा। योगिता का आरोप है कि उनके बच्चे राहुल को पसंद नहीं करते थे और अक्सर उनसे झगड़ा करते थे।

मार्च 2019 में योगिता ने स्वयं राहुल पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद राहुल को जेल जाना पड़ा। तीन महीने बाद जब राहुल जेल से बाहर आए, तो योगिता ने उन्हें घर में जगह नहीं दी। राहुल अपने गांव चले गए और वहां जाकर दूसरी शादी कर ली।

इस बीच, योगिता की बेटी ने पुलिस थाने जाकर शिकायत में बदलाव करवा दिया और राहुल पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगवा दिया। इसी आधार पर अदालत ने राहुल को 3 साल की सजा सुना दी। योगिता का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी हाल ही में 16 मई2025 को हुई, जब वह अपना केस वापस लेने पहुंची। तब उन्हें पता चला कि असली गलती उनकी बेटी की थी।

योगिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी उनसे भी मारपीट करती रही, जिस कारण उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। वह अब अलग रहकर पढ़ाई कर रही है।

योगिता ने मीडिया से अपील की है कि राहुल निर्दोष हैं और उन पर लगाया गया केस झूठा है। उन्होंने कहा – “गलती मेरी और मेरी बेटी की थी। राहुल बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने उनके साथ गलत किया। अब मैं अपनी गलती सुधारना चाहती हूं और चाहती हूं कि राहुल जेल से बाहर ही रहे।”और उन पर जो भी कैसे लगे हुए हैं वह सभी वापस लिए जाएं।

मामला अब सुर्खियों में है और योगिता चाहती हैं कि न्यायालय और प्रशासन उनकी अपील पर ध्यान दे।

चुनावों से कुछ महीने पहले BJP को लगा झटका, इस पार्टी ने छोड़ दिया NDA का साथ

0

कडलूर: तमिलनाडु की सियासत में विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले एक बड़ा उलटफेर हुआ है। टीटीवी दिनाकरन की अगुवाई वाली अम्मा मक्कल मुन्नेत्र कड़गम यानी कि AMMK ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया। दिनाकरन ने BJP पर ‘धोखा’ देने का इल्जाम लगाया और कहा कि उनकी पार्टी अब इस गठबंधन यानी कि NDA का हिस्सा नहीं रहेगी। बता दें कि AMMK ने 2024 के लोकसभा चुनावों में 2 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली थी। बता दें कि अप्रैल 2026 के आसपास तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं।2018 में हुई थी AMMK की स्थापना?
AMMK की स्थापना 2018 में टीटीवी दिनाकरन ने की थी, जो पहले अन्नाद्रमुक यानी कि AIADMK के नेता थे। अन्नाद्रमुक से निकाले जाने के बाद दिनाकरन ने अपनी अलग पार्टी बनाई, जो जयललिता की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा करती है। AMMK के मुताबिक पार्टी का मुख्य मकसद तमिलनाडु की जनता के हक के लिए लड़ना और उनकी आवाज को बुलंद करना है। कडलूर जिले के कट्टुमन्नारकोइल में पत्रकारों से बात करते हुए दिनाकरन ने कहा, ‘हमारी पार्टी AMMK की शुरुआत ही कुछ लोगों के धोखे के खिलाफ हुई थी। हमने सोचा था कि शायद दिल्ली में बैठे लोग बदल जाएंगे या उन्हें बदल दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।’

‘हमने कई महीनों तक इंतजार किया’
दिनाकरन ने तंज कसते हुए कहा, ‘हम मूर्ख नहीं हैं कि दूसरों को अपने कंधों पर ढोते रहें। हमने कई महीनों तक इंतजार किया कि दिल्ली से कोई अच्छा फैसला आएगा, लेकिन अब हमें कुछ होता नहीं दिख रहा।’ दिनाकरन ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी अब NDA से पूरी तरह अलग हो रही है। उन्होंने कहा, ‘हम दिसंबर में अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे।’ हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस ‘धोखे’ के पीछे कौन लोग हैं।

NDA से एक और पार्टी हुई थी बाहर
AMMK तमिलनाडु में NDA से अलग होने वाली दूसरी पार्टी है। हाल ही में अन्नाद्रमुक से निकाले गए नेता ओ. पन्नीरसेल्वम ने भी अपनी पार्टी को NDA से बाहर कर लिया था। तमिलनाडु में NDA की अगुवाई अभी अन्नाद्रमुक कर रही है, जिसने इस साल अप्रैल में BJP के साथ फिर से गठबंधन किया था। दोनों पार्टियों ने 2023 में कुछ समय के लिए रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन बाद में फिर से हाथ मिला लिया।

2024 में कैसा था AMMK का प्रदर्शन?
2024 के लोकसभा चुनाव में AMMK ने NDA के साथ मिलकर तमिलनाडु की दो सीटों, थेनी और तिरुचिरापल्ली पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों जगह उसे हार का सामना करना पड़ा। खुद दिनाकरन ने थेनी सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी, मगर कामयाबी नहीं मिली। दिनाकरन के इस फैसले ने तमिलनाडु की सियासत में नई हलचल मचा दी है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि AMMK दिसंबर में क्या नया ऐलान करती है और क्या वह किसी नए गठबंधन की ओर कदम बढ़ाएगी। फिलहाल, BJP और NDA के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि तमिलनाडु में वह अपना आधार मजबूत करने में जुटी है।

કચ્છના લખપત તાલુકાના જુમારા ગામમાં રસ્તાની સમસ્યા, 5 કિલોમીટરનો રોડ બનવાની villagersની માંગ

0

કચ્છ, લખપત તાલુકો. જુમારા ગામના રહેવાસીઓ આજે ભારે મુશ્કેલીઓનો સામનો કરી રહ્યા છે. ગામના મુખ્ય રસ્તાઓ વર્ષો જૂના અને અત્યંત ખરાબ હાલતમાં છે. ખાસ કરીને વરસાદની સીઝન દરમ્યાન નજીકની નદી ઓવરફ્લો થતા સમગ્ર ગામના મુખ્ય માર્ગો પાણીમાં ગરકાવ થઈ જાય છે. પરિણામે ગામવાસીઓની રોજિંદી જિંદગી પર ગંભીર અસર પડે છે.

ગામના યુવાન મામદ અશરફ ઉમર (S/O સોતા ઉમર, સોતા ફળિયું, જુમારા સોતા વાઢ, નરા, કચ્છ – 370605) એ તંત્ર સમક્ષ આ સમસ્યાની રજૂઆત કરી છે.

ગામવાસીઓની મુશ્કેલીઓ

બાળકોને શાળાએ જવામાં મોટી મુશ્કેલી થાય છે.

બીમાર લોકોને હોસ્પિટલ સુધી લઈ જવામાં વિલંબ થાય છે.

વાહન વ્યવહાર સંપૂર્ણ રીતે ઠપ થઈ જાય છે.

ગામમાં આવેલી પુલિયા જર્જરિત હાલતમાં હોવાથી ક્યારેક તૂટી જવાની ભીતિ છે. જો આવું બનશે તો ગામનો સંપર્ક સંપૂર્ણ રીતે તૂટી જશે અને આખું ગામ એકલતામાં ફસાઈ જશે.

ગામવાસીઓની મુખ્ય માંગણીઓ

1. તાત્કાલિક નવી પુલિયા બાંધવામાં આવે.

2. ગામના મુખ્ય માર્ગોનું પક્કીકરણ કરવામાં આવે.

3. નદીના પાણીના પ્રવાહ માટે યોગ્ય ડ્રેનેજ સિસ્ટમ ઉભી કરવામાં આવે.

4. ખાસ કરીને 5 કિલોમીટરનો નવો રોડ તાત્કાલિક બનાવવામાં આવે, જેથી ગામને મુખ્ય માર્ગ સાથે યોગ્ય કનેક્ટિવિટી મળી રહે.

 

ગામવાસીઓનો સંદેશ

ગામના રહેવાસીઓનું સ્પષ્ટ કહેવું છે કે—
“જો તાત્કાલિક પગલાં નહીં લેવાય તો આવતા વરસાદમાં જુમારા ગામનો બહારના વિશ્વ સાથેનો સંપર્ક તૂટી જશે અને લોકો મોટી મુશ્કેલીમાં મુકાઈ જશે.”

હવે સરકાર અને સ્થાનિક પ્રતિનિધિઓ સામે આ ગામના લોકોની નજર છે કે તેઓ ક્યારે અને કેવી રીતે આ સમસ્યાનો ઉકેલ લાવે છે.

बेगूसराय के ठेकेदार राजीव सिंह ने 32 मजदूरों का 4 लाख दबाया, तारीख पर तारीख देकर कर रहा टालमटोल

0

मुजफ्फरपुर। मेहनतकश मजदूरों की पसीने की कमाई हड़पने का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले के कोरवार गांव के रहने वाले मजदूरों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार राजीव सिंह, जो कि बेगूसराय का रहने वाला है और आईएस कंस्ट्रक्शन नाम से कंपनी चलाता है, ने 32 मजदूरों का लगभग 4 लाख रुपये भुगतान करने से इनकार कर दिया है।

मजदूरों का कहना है कि उन्होंने गुड़गांव के सेक्टर 81 में आईएस कंस्ट्रक्शन के काम में 2 जनवरी 2025 से 5 मार्च तक दिन-रात मेहनत की। ठेकेदार ने वादा किया था कि 10 मार्च को सभी का पेमेंट कर दिया जाएगा। लेकिन उस दिन ठेकेदार शादी का बहाना बनाकर गांव चला गया और आज तक किसी मजदूर को एक रुपये तक नहीं दिया।

शिकायत करने वाले मजदूर छोटेलाल कुमार ने बताया कि वे सभी लोग गरीब परिवार से आते हैं और रोज़मर्रा की ज़रूरतों के लिए मेहनत मजदूरी करते हैं। अब ठेकेदार की चालबाजी की वजह से उनके घरों में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि राजीव सिंह लगातार तारीख पर तारीख देता आ रहा है, लेकिन भुगतान की नीयत नहीं दिखती।

मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार ने साफ तौर पर बेईमानी की है और मेहनतकश लोगों की खून-पसीने की कमाई हड़पकर बैठा है। मजदूरों ने गुहार लगाई है कि जिला प्रशासन, पुलिस और लेबर डिपार्टमेंट इस मामले में तुरंत संज्ञान लें और बकाया रकम दिलवाने की कार्रवाई करें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का मामला मजदूरों के साथ धोखाधड़ी और शोषण की जिंदा मिसाल है। अगर प्रशासन ने तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं की तो यह मामला और गंभीर हो सकता है। मजदूरों का साफ कहना है कि अब वे चुप नहीं बैठेंगे और अपने हक के लिए सड़क से लेकर थाने तक आंदोलन करेंगे।

स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट

जमीन के पानी को लेकर विवाद, परिवार पर जानलेवा हमला – न्याय की गुहार

0

सीतामढ़ी (बिहार)।
जिला सीतामढ़ी के थाना मेनबाड़ा अंतर्गत हुसैनपुर वार्ड नंबर 3 में जमीन में पानी लगाने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमलावरों ने राहुल के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप है कि कुसेसर महतो, उनकी पत्नी पूनम देवी, पुत्र राहुल कुमार, प्रमोद साहा और रोहित कुमार (सभी निवासी हुसैनपुर, सीतामढ़ी) ने झगड़े के दौरान राहुल के परिवार पर हमला बोला।

इस हमले में अनिल कुमार का सिर फट गया, वहीं रेणु कुमारी और किरण कुमारी को भी गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित राहुल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी रिपोर्ट थाने में दर्ज तो हुई, लेकिन उन्हें उसकी कॉपी तक नहीं दी गई। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पैसे के बल पर केस को दबा दिया। अब आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि यदि वे गांव में रहे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

राहुल का कहना है कि उन्हें कहीं भी इंसाफ नहीं मिल रहा, इसलिए अब उन्होंने मीडिया का सहारा लिया है और प्रशासन से न्याय की मांग की है।

कटिहार के नाजिम की ताक़त पर हैरत:

0

सीमेंट का 50 किलो कट्टा ऐसे उठाते जैसे रुई की पोटली, पढ़ाई नहीं पर हौसले से Coast Guard तक का सफर

कटिहार/रत्नागिरी। बिहार के कटिहार जिले के एक छोटे से गांव बेन्गीटोला से निकलकर महाराष्ट्र के रत्नागिरी तक पहुंचे 20 साल के युवक मोहम्मद नाजिम की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती। जन्म 2 सितंबर 2005 को हुआ, पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाए, लेकिन मेहनत और हिम्मत के दम पर आज भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) में काम कर रहे हैं।

नाजिम बताते हैं कि 2017 में कामकाज शुरू किया था। उस वक्त वह मुश्किल से 12 साल के थे। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, इसलिए स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छूट गई। गांव वालों के मुताबिक नाजिम के अंदर असाधारण ताक़त है। सीमेंट का 50 किलो का कट्टा वह ऐसे उठा लेते हैं जैसे कोई बच्चा रुई की पोटली उठाता हो।

मां के आशीर्वाद और पिता की मेहनत ने दी राह

नाजिम की मां का नाम महबूबा खातून और पिता मोहम्मद मोइनुद्दीन हैं। परिवार खेती-बाड़ी और छोटे-मोटे कामों से गुजर-बसर करता है। नाजिम कहते हैं— “मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन मेहनत करना बचपन से ही सीख लिया। 2020 से मैंने शारीरिक अभ्यास करना शुरू किया और 2021 में पूरी तरह ट्रेनिंग लेकर Coast Guard में भर्ती हो गया।”

गांव से रत्नागिरी तक सफर

कटिहार के बिधौरहाट इलाके से निकलकर नाजिम आज रत्नागिरी, महाराष्ट्र में Coast Guard की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। यह सफर आसान नहीं था। गांव में संसाधन नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपने सपनों को सीमाओं में बंधने नहीं दिया।

स्थानीय लोग मानते हैं ‘आयरन बॉय’

गांव और रिश्तेदार नाजिम को ‘आयरन बॉय’ कहकर पुकारते हैं। वजह है उनकी अद्भुत ताक़त। कम उम्र के बावजूद उनकी कद-काठी और हिम्मत देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जहां बाकी लोग सीमेंट या लोहे के सामान उठाने से कतराते हैं, वहीं नाजिम के लिए यह रोजमर्रा की बात है।

Coast Guard में बने मिसाल

आज नाजिम उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो यह सोचकर अपने सपनों को छोड़ देते हैं कि पढ़ाई नहीं हुई तो जिंदगी रुक जाएगी। नाजिम का कहना है— “मेहनत से बड़ी कोई डिग्री नहीं। अगर ठान लो तो नाम और काम दोनों मिल सकता है।”

कटिहार जैसे पिछड़े इलाके से निकलकर रत्नागिरी तट तक पहुंचे नाजिम की यह कहानी हिम्मत और जज़्बे की मिसाल है।

मुजफ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला : शादी के बाद मायके वालों का टॉर्चर, बेटी से 25 लाख की वसूली का दबाव

0

मुजफ्फरनगर। आमतौर पर दहेज प्रताड़ना के मामले ससुराल से जुड़े होते हैं, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल उलटा है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाली सिमरन गुप्ता ने अपने ही मायके वालों पर मानसिक टॉर्चर का गंभीर आरोप लगाया है।

सिमरन की शादी 25 जनवरी 2023 को रुड़की के व्यापारी विवेक गुप्ता से हुई थी। विवेक गुप्ता मंडी में आड़त की दुकान चलाते हैं। शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य रहा और आज उनके 18 महीने का एक बेटा भी है। लेकिन शादी के बाद से ही मायके से लगातार परेशानियां बढ़ती चली गईं।

सिमरन का कहना है कि उसके पिता पवन मित्तल, मां और छोटा भाई  विनित तीनों बहनें बार-बार फोन करके उसे परेशान करती हैं। आप सब तो कहते हैं और गाली गलौच करते हैं आरोप है कि ये लोग कहते हैं – “तेरी शादी में 20 से 25 लाख रुपये खर्च किए थे, अब यह रकम वापस कर।” लगातार फोन करके दबाव बनाया जाता है कि तू तो अब ससुराल में सेटल हो गई है, हमें पैसे लौटाने होंगे।

इससे सिमरन मानसिक रूप से बेहद परेशान है। उसका कहना है कि शादी में किया गया खर्च माता-पिता की जिम्मेदारी होती है, लेकिन उसी का हिसाब बेटी से मांगा जाना न सिर्फ अपमानजनक है बल्कि अमानवीय भी है। पति विवेक गुप्ता भी मायके वालों की इस हरकत को समझ नहीं पा रहे। उनका कहना है कि यह किस तरह का रिश्ता है, जिसमें खुद के ही माता-पिता बेटी को टॉर्चर कर रहे हैं।

सिमरन ने इस मामले की शिकायत करीब दो साल पहले ही पुलिस और प्रशासन से की थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उसकी परेशानी और बढ़ गई है।

सिमरन का कहना है कि बेटियों की शादी करना हर परिवार की जिम्मेदारी है। लेकिन मायके वाले ही जब बेटी को ब्लैकमेल करने लगें तो यह समाज के लिए खतरनाक संदेश है। उसने प्रशासन से मांग की है कि उसे न्याय दिलाया जाए और इस तरह के टॉर्चर पर रोक लगे।

यह मामला जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यह है कि जब समाज बेटियों को ससुराल से होने वाले अत्याचार से बचाने की बात करता है, तो मायके से होने वाले मानसिक टॉर्चर को किस श्रेणी में रखा जाएगा?

स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट

 

 

 

 

 

 

 

 

चचा गॉट नो चिल… मलाइका अरोड़ा के साथ फोटो खिंचाने के लिए दिखी अंकल की बेताबी, वायरल हो गया वीडियो

0

मलाइका अरोड़ा का एक फैन मोमेंट वायरल हो रहा है। जिसमें एक फैन मलाइका के साथ तस्वीर खिंचाने के लिए उतावला नजर आ रहा है।मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपने फैन्स के बीछ छाई रहती हैं। पैपराजी से लेकर ईवेंट तक हर जगह मलाइका के साथ तस्वीरें खिंचाने वालों की लाइन लगी रहती है। हाल में एक ऐसा ही फैन मोमेंट देखने को मिला है। जिसमें एक अंकल ने स्टेज पर मलाइका के साथ फोटो खिंचाने की ऐसी बेताबी दिखी कि उनका वीडियो वायरल हो गया। लेकिन खास बात ये है कि अंकल खुद के साथ अपनी पत्नी को भी स्टेज पर लाकर मलाइका के साथ तस्वीर खिंचाने चाहते थे। जिसके लिए मना करने के बाद भी अंकल ने अपनी पत्नी को स्टेज पर खींच लिया और तस्वीर खिंचाई। हालांकि मलाइका ने भी स्टेज से पोज दिए और आंटी के साथ तस्वीर खिंचाई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

फिल्मों में भी करती हैं दमदार रोल
मलाइका अरोड़ा अपने धमाकेदार आइटम सॉन्ग्स और डांस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अपनी ग्लैमरस इमेज को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बीते साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में मलाइका ने एक अहम किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म में मलाइका का किरदार कोई खास टाइम तक नहीं रहा था। फिल्मों के साथ मलाइका रियालिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं साथ ही पैपराजी के कैमरों के फ्लैश से ज्यादा दूर नहीं जाती।

अर्जुन कपूर संग रिश्ते ने बटोरी सुर्खियां
बता दें कि मलाइका ने अपने करियर से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। मलाइका ने बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। बाद में दोनों ने तलाक ले लिया और मलाइका अर्जुन कपूर को डेट करने लगीं। दोनों ने प्यार का खुलेआम इजहार किया और छुट्टियों की भी खूब तस्वीरें शेयर कीं। बाद में दोनों ने अपने रिश्ते का अंत कर लिया और अब दोनों सिंगल जिंदगी जीते हैं। मलाइका भी डांसिंग रियालिटी शोज में नजर आती रहती हैं। यहां मलाइका जज की कुर्सी पर नन्हे कलाकारों को डांस के लिए प्रेरित करती हैं और कई बार छोटे बच्चों के डांस को देखकर खुश हो जाती हैं।