Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 152

बांका में पकड़ौआ विवाह का दुखद अंत: तीन दिन बाद संदिग्ध हालात में दामाद की मौत, परिजनों ने लगाई इंसाफ की गुहार

0

बांका। बिहार में जबरन शादी यानी पकड़ौआ विवाह की परंपरा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बांका जिले में 19 वर्षीय युवक अनीश कुमार की जबरन शादी होने के महज तीन दिन बाद ही उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह उसका शव भागलपुर-दुमका रेलमार्ग पर रजौन प्रखंड के बेला रेलवे हाल्ट के पास मिला। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

कैसे हुआ पकड़ौआ विवाह?

अनीश कुमार राजावर पंचायत के रसलपुर गांव का रहने वाला था। वह भागलपुर में रहकर कपड़ा प्रिंटिंग का काम करता था और परिवार की आर्थिक मदद करता था।
23 जनवरी को अनीश को गांव की एक लड़की ने मिलने के लिए बुलाया था। मुलाकात के दौरान लड़की के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घेर लिया और अनीश की शादी जबरन करा दी। यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ थी और पकड़ौआ पद्धति से कराई गई थी।

शादी के बाद लड़की के घरवालों ने अनीश को अपने घर में ही रोक लिया और कहा कि विदाई कुछ दिनों बाद होगी। इसी बीच 26 जनवरी को अचानक अनीश का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली।

परिजनों का आक्रोश और आरोप

मृतक के भाई गौतम कुमार तांती ने मीडिया को बताया कि अनीश को पहले जबरन शादी में फंसाया गया और फिर उसे ससुराल में बंधक की तरह रखा गया। उन्होंने संदेह जताया कि अनीश की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंका गया है ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

परिजनों ने लड़की के परिवार के राजेंद्र तांती, हलघर तांती, संतोष, धर्मेंद्र, सरयुग सहित लगभग दस लोगों पर संदेह जताया है। उन्होंने पुलिस में केस दर्ज कराया है और कहा है कि आरोपी पैसे और रसूख के दम पर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मौत को लेकर कई पहलुओं पर जांच चल रही है। परिजनों के आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ग्रामीणों में चर्चा और सवाल

यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है और शिकायतकर्ता कभी यह कहना है कि इस मामले को पूरे 1 साल हो गए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही या फिर कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है जो आरोपी पकड़े गए थे वह भी फरार है और धमकी दे रहे हैं कि जो बनता वह कर लो हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी परिवार को इस तरह की त्रासदी न झेलनी पड़े।

यह मामला सिर्फ एक युवक की मौत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में चल रही जबरन विवाह की प्रथा पर भी गहरा सवाल खड़ा करता है।

पवन: संघर्ष से सफलता तक की कहानी

0

सोशल मीडिया के माध्यम से पवन छूना चाहता है नई ऊंचाइयां

बेतिया।
नमस्कार, ई खबर मीडिया में आपका हार्दिक स्वागत है। आज हम आपके सामने बिहार के बेतिया जिले के पोकड़ी मौजे लोहरी गांव के 15 वर्षीय पवन कुमार पासवान की संघर्ष और प्रेरणादायक कहानी लेकर आए हैं।

पवन, जिनकी माता का नाम पूनम देवी और पिता का नाम जीतेन्द्र पासवान है, वर्तमान में बेतिया में रहकर अपनी आजीविका कमा रहे हैं। बावजूद इसके, पवन ने कम उम्र में ही यह ठान लिया है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से गरीबी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और अपनी प्रतिभा से परिवार का सहारा बनेंगे।

सोशल मीडिया रील्स में आगे बढ़ते कदम

हाल ही में, पवन कुमार पासवान ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। उन्होंने अब तक कई वीडियो निकाले हैं, जिनमें से ज्यादातर दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। उनके रील्स को हजारों व्यूज़ मिल चुके हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाते हैं।

सोशल मीडिया पर बढ़ती पहचान

पवन का उद्देश्य केवल वीडियो बनाना नहीं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना और अपने गांव व राज्य का नाम रोशन करना है। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहते हुए रोजाना नए वीडियो और रील्स अपलोड करते हैं, ताकि उनकी आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

फेसबुक & इंस्टाग्राम: दिलीप कुमार

गरीबी से लड़ाई और सफलता का सपना

पवन बताते हैं कि वह एक गरीब परिवार से हैं, लेकिन उन्होंने ठान लिया है कि अपने वीडियो और संगीत के जरिए अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालेंगे। उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें, गानों को शेयर करें और उनके सपनों को साकार करने में मदद करें।

पवन पासवान बने “सोशल मीडिया स्टार”

आज पवन के फैंस बेसब्री से उनके नए वीडियो और गानों का इंतजार करते हैं। सोशल मीडिया पर अब उन्हें “सोशल मीडिया स्टार” के रूप में पहचाना जाने लगा है। हाल ही में, उन्होंने अपने चाहने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा – “आपके बिना मैं कुछ नहीं हूं।”

आप भी दें समर्थन!

अगर आप भी पवन की इस प्रेरणादायक यात्रा से प्रभावित हुए हैं, तो उनके गानों को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें। आइए, हम सब मिलकर उनके सपनों को पूरा करने में योगदान दें।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा नीतू कुमार, आँख के ऑपरेशन के लिए कल्याण विभाग से सहायता की गुहार

0

मुजफ्फरपुर (बिहार)। जिला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के ग्राम सरहचिना निवासी नीतू कुमार, पिता नृजनन्यन पासवान, गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनके बाएँ आँख में गंभीर समस्या है, जिसके इलाज हेतु ऑपरेशन आवश्यक बताया गया है।

परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण नीतू कुमार अब तक अपना ऑपरेशन नहीं करवा पाए हैं। घर की माली हालत इतनी खराब है कि दैनिक खर्च और दवाइयों की व्यवस्था तक करना मुश्किल हो रहा है।

पीड़ित परिवार ने कल्याण विभाग से गुहार लगाई है कि उन्हें सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर उनका ऑपरेशन हो सके और उनकी आँख की रोशनी बचाई जा सके।

ग्रामवासियों का कहना है कि नीतू कुमार मेहनतकश परिवार से आते हैं और लंबे समय से इलाज कराने में असमर्थ रहे हैं। यदि उन्हें शीघ्र सहायता नहीं मिली तो उनकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

परिवार ने प्रशासन और कल्याण विभाग से अपील की है कि वे संवेदनशीलता दिखाते हुए आर्थिक सहायता स्वीकृत करें, ताकि नीतू कुमार का इलाज तत्काल कराया जा सके और उन्हें नया जीवन मिल सके।

बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है केंद्र’, पीएम मोदी ने पंजाब और हिमाचल दौरे से पहले दिया बयान

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत की और राहत कार्यों की समीक्षा की। भारत सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा शुरू करते हुए कहा कि भारत सरकार प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बाढ़ और भूस्खलन के बाद स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली से हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना होते समय प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।’’ अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। वह गुरदासपुर का दौरा करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे तथा जमीनी हालात पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं और इस पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

गुरदासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर गुरदासपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंजाब इस समय दशकों में अपनी सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है। यह बाढ़ सतलुज, व्यास और रावी नदियों में उफान के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण मौसमी नालों के उफान का परिणाम है। इसके अलावा, पंजाब में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश से भी बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई। पंजाब में विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 51 हो गई है, जबकि 1.84 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

गर्भवती महिला व पति पर हमला, आरोपियों ने किया जानलेवा वार – सुनवाई न होने पर पीड़िता ने मीडिया से लगाई गुहार

0

दिनांक : 6 सितम्बर 2025, समय : सुबह 11:30 बजे

स्थानीय क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति की कुछ लोगों से कहासुनी होने के बाद मोहल्ले के ही कई लोगों ने मिलकर हमला कर दिया।

पीड़िता के अनुसार हमलावरों के नाम मध्यकित, गरजा, काका, प्रिंस, रमन, काला, कैनो, दीपक और कुलका और मलकित इनमें मुख्य आरोपी हैं। इन लोगों ने पहले उसके पति को बुरी तरह पीटा और जब वह अपने पति को बचाने गई तो उस पर भी जानलेवा हमला किया गया।

पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती है, इसके बावजूद आरोपियों ने उसकी हालत की परवाह नहीं की और उसे चोट पहुंचाई। घटना के बाद जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की, तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का यह भी कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मौजूद होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी प्रभावशाली हैं, इसी वजह से प्रशासन मामले को दबा रहा है। उसने मीडिया के माध्यम से न्याय दिलाने की अपील की है।

एमपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 14 IAS और 50 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

0

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने एक बार फिर कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बार सरकार ने 14 आईएएस और 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।भोपाल: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने लंबे इंतजार के बाद सोमवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने 14 आईएएस और 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार जिले में प्रस्तावित दौरे से पहले यह तबादले हुए हैं। सीएम मोहन यादव ने अपने विश्वस्त रहे जनसंपर्क आयुक्त डॉक्टर सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का कमिश्नर बनाया है, वहीं इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन संभाग आयुक्त के साथ-साथ सिंहस्थ के मेला अधिकारी का अतरिक्त प्रभार भी दिया है।
इन जिलों में बदले कलेक्टर
जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना को नई जिम्मेदारी के तौर पर जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा कटनी आगर-मालवा और बड़वानी के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। दो आईएएस दंपति को इस तबादला सूची में कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। इंदौर के निगम आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह जो 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और फिलहाल उज्जैन जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं, उन्हें बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर के कमिश्नर दीपक सिंह को मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है। अभिषेक सिंह सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग को नई नियुक्ति के तौर पर सचिव गृह विभाग जिम्मेदारी दी गई है।

इन अधिकारियों का भी तबादला
आगर-मालवा के कलेक्टर रहे राघवेंद्र सिंह को जबलपुर का कलेक्टर, तो कटनी के कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को निगम आयुक्त इंदौर बनाया गया है। बड़वानी के कलेक्टर गुंचा सनोवर को उपसचिव राज्य शासन बनाया गया है। वहीं निगम आयोग जबलपुर प्रीति यादव को आगर मालवा कलेक्टर के तौर पर प्रतिस्थापन दिया गया है। परीक्षित संजय राव झाडे जो अब तक अपार आयोग नगरीय प्रशासन थे, उन्हें सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण बनाया गया है। राम प्रकाश अहिरवार सीईओ इंदौर विकास प्राधिकरण को निगम आयोग जबलपुर बनाया गया है।

राजसमन्द में नाबालिग विवाह के बाद पत्नी के साथ दहेज की मांग और मारपीट का मामला

0

राजसमन्द, 14 अगस्त 2025: थाना दिवेर में रेखा देवी, पुत्री गोपालसिंह, पत्नी किशनसिंह रावत ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जेवरात हड़पने का गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रेखा देवी का कहना है कि उनका विवाह नाबालिग अवस्था में किशनसिंह रावत के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ था। विवाह के बाद उनके एक पुत्र महेन्द्रसिंह और एक पुत्री प्रियंका का जन्म हुआ। शुरुआत में सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति किशनसिंह, सास अणधीबाई और जेठ शंकरसिंह ने 5 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी।

पैसे देने से इनकार करने पर रेखा देवी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने जैसी घटनाएँ हुईं। उनका आरोप है कि पति किशनसिंह का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध भी है और वह घर खर्च के लिए रुपये नहीं देते। इतना ही नहीं, बीमारी के समय भी इलाज नहीं कराया गया और उनकी सोने-चांदी की ज्वेलरी भी छीन ली गई।

रेखा देवी ने पहले भी 26 मई 2022 को लिखित समझौता कराया था, जिसमें पति ने वचन दिया था कि आगे से मारपीट और दहेज की मांग नहीं करेगा। लेकिन आरोप है कि 12 अगस्त 2025 को पुनः 5 लाख रुपये की मांग की गई और मारपीट कर जेवर छीनकर बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया।

नई घटना: रेखा देवी ने बताया कि 7 सितंबर 2025 को पति किशनसिंह घर आया और फिर उनके साथ मारपीट की। पीड़िता जब थाने पहुँचीं तो वहाँ भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

प्रार्थी ने थाना दिवेर से आग्रह किया है कि आरोपी पति व ससुरालवालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, छीने गए जेवर बरामद किए जाएँ और उनका मेडिकल कराकर चोटों का रिकॉर्ड तैयार किया जाए।

मुख्य आरोपी:

1. किशनसिंह (पति), पिता सवाईसिंह, निवासी लीकी, तहसील आमेट।

2. अणधीबाई (सास), पत्नी सवाईसिंह।

3. शंकरसिंह (जेठ), पिता सवाईसिंह।

पीड़िता: रेखा देवी, पुत्री गोपालसिंह, निवासी टोकरा, थाना दिवेर।

 वार्ड 71 में सड़क समस्या से परेशान लोग, पार्षद पर उठे सवाल

0

वार्ड नंबर 71 के लोग लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए कई बार पार्षद मुकेश जी से संपर्क किया, लेकिन हर बार उन्हें टाल-मटोल भरे जवाब ही मिले।

निवासियों के अनुसार, सड़क की समस्या को लेकर पार्षद को लगभग 50 बार फोन किया गया, लेकिन न तो पार्षद इस मामले में गंभीर दिखाई दे रहे हैं और न ही सरकार या जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) इस ओर ध्यान दे रहा है।

लोगों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी परेशानी झेल रहे हैं। बारिश के मौसम में तो हालात और भी बिगड़ जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड 71 की सड़कें ठीक कराई जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

एटा : गांव में जलभराव से बढ़ी परेशानी, खेत मालिक ने जेसीबी से खाई खोदकर रास्ता बंद किया

0

एटा ज़िले के जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया नत्थूसिंह के ग्रामीण पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि बारिश व नाली का पानी सही तरीके से निकासी न होने के कारण घरों और रास्तों पर पानी भरा रहता है। बच्चे व महिलाएं सुरक्षित बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

ग्रामवासी गजराज सिंह, कुमर पाल, मुन्ना लाल, उपदेश, मोहित सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब समस्या का हल नहीं निकला तो खेत मालिक ने अपने खेत की सीमा पर जेसीबी मशीन से खाई खोद दी और लकड़ी व मलबा डालकर नाले का रास्ता बंद कर दिया। इसके कारण पानी और भी ज्यादा भर गया तथा गांव की गलियों और खिरंजा (पगडंडी) पर निकलना मुश्किल हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध होने से बच्चों की पढ़ाई और लोगों की रोज़मर्रा की आवाजाही बाधित हो गई है। जलभराव से बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जेसीबी से डाली गई रुकावट हटवाई जाए, गांव के नालों की सफाई कराई जाए और स्थायी जल निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।

ग्रामवासी गजराज सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने इस संबंध में थाना जैथरा और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

नवादा का लाल राजेश सोशल मीडिया पर छा रहा, परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का लिया संकल्प

0

नवादा (बिहार)।
बिहार के नवादा जिले के कोहिला गांव का 25 वर्षीय राजेश राजा अपनी मेहनत और लगन के बल पर सोशल मीडिया की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजेश का सपना केवल लोकप्रिय होना ही नहीं, बल्कि अपने हुनर से परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना भी है।

साधारण परिवार, बड़े सपने

राजेश का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, लेकिन उनके पिता चन्देरका रविदास और माता कौशल्या देवी ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। राजेश ने सोशल मीडिया सफर की शुरुआत यूट्यूब पर @RajeshKumar-k8o5n अकाउंट से की। उनकी क्रिएटिविटी और टैलेंट ने लोगों का ध्यान खींचा और उनकी रील्स तेजी से वायरल होने लगीं। देखते ही देखते वह एक उभरते हुए सोशल मीडिया स्टार के रूप में पहचान बनाने लगे।

‘चढ़ी के बलोरवा लोरवा धरो ही गे’ गीत से मिली लोकप्रियता

राजेश ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना नया वीडियो “चढ़ी के बलोरवा लोरवा धरो ही गे” जारी किया। यह गाना युवाओं के बीच खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे यूट्यूब रील्स व व्हाट्सऐप स्टेटस पर जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

बुलंदियों की ओर बढ़ते कदम

राजेश ने अब अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया है। फिलहाल उनके पास 1.15K सब्सक्राइबर्स और 72 वीडियो हैं। राजेश अपने समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि उनके सब्सक्राइबर्स ही उनका असली परिवार हैं।

परिवार के लिए संघर्ष

राजेश का सपना केवल सोशल मीडिया स्टार बनना ही नहीं है, बल्कि अपनी कला और गानों के जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना भी है। उनका संघर्ष और समर्पण आज गांव और जिले के लिए प्रेरणा का विषय बन चुका है।

आप सबका सहयोग ही राजेश की ताकत

राजेश ने अपील की है कि लोग उनके चैनल को सब्सक्राइब करें, फॉलो करें और उनके वीडियो शेयर कर उनका हौसला बढ़ाएं। उन्होंने कहा –
“नमस्कार दोस्तों, आप सभी को मेरा सादर प्रणाम। मैं एक न्यू क्रिएटर सिंगर हूं। अगर आप सभी को मेरा गाना अच्छा लगे तो कृपया सपोर्ट करें। अगर मुझसे कोई गलती हो तो छोटे भाई समझकर माफ कर दीजिएगा। All Happy Friends, Thanks.”

🎶 राजेश की वीडियो के बोल : चढ़ी के बलोरवा लोरवा धरो ही गे
Radhika Entertainment 2.0
@RajeshKumar-k8o5n
• 1.15K subscribers
• 72 videos

यूट्यूब लिंक : rajeshrangeelaofficial8085