Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 151

मध्य प्रदेश: हॉस्टल में पढ़ने वाली आठवीं क्लास की छात्रा बनी मां, दिया बच्ची को जन्म, मच गया हड़कंप

0

बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती एक साढ़े 13 साल की नाबालिग छात्रा मां बन गई है। उसने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां हॉस्टल में पढ़ने वाली आठवीं क्लास की छात्रा मां बन गई और उसने बच्ची को जन्म दिया। इस मामले के सामने आने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया और लापरवाही बरतने के आरोप में हॉस्टल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
बालाघाट जिला अस्पताल में भर्ती एक साढ़े 13 साल की नाबालिग छात्रा ने बालिका को जन्म दिया है। छात्रा जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम परसामऊ रहवासी छात्रावास में पढ़ाई कर रही थी। छात्रावास की एक साढ़े तेरह वर्षीय नाबालिग छात्रा द्वारा एक बच्ची को जन्म देने से हॉस्टल वार्डन और एएनएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि हॉस्टल में रहने वाली बच्ची के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दोनों को कैसे नहीं लगी?
मिली जानकारी के मुताबिक, यह रहवासी छात्रावास जिला शिक्षा केंद्र के अधीन संचालित होता है। डीपीसी जीपी बर्मन ने इस मामले में हॉस्टल वार्डन और एएनएम की लापरवाही स्वीकार करते हुए बताया कि उन्हें जानकारी में वार्डन ने अवगत कराया कि आठवीं कक्षा में पढ़ रही पीड़ित छात्रा की तबीयत ठीक नहीं रहती थी और वह ज्यादातर समय अपने घर पर ही रहती थी। विगत 13 मार्च को अपने घर गई थी और जुलाई में आई थी। वह कुछ दिन ही रहती और अपने घर चली जाती थी। उसने परिजनों के साथ पुलिस में जो बयान दिया है उसके मुताबिक, पीड़ित छात्रा के उसी गांव के नाबालिग युवक से संबंध थे। अब उसने बालिका को जन्म दिया है।
महिला थाना प्रभारी किरण वरकड़े ने भी डीपीसी के बयान की पुष्टि दूरभाष पर की है। फिलहाल पीड़ित छात्रा और नवजात बच्ची स्वस्थ हैं और जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। इस प्रकरण से हॉस्टल वार्डन और एएनएम जो हॉस्टल में बच्चों का समय समय पर उपचार करते थे, कि कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि हॉस्टल में रहने वाली इस नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की भनक उन्हें क्यों नहीं लगी।
छात्रावास की अधीक्षिका निलंबित
इस मामले में कस्‍तूरबा गांधी बालिका छात्रावास परसामउ की अधीक्षिका चैनबती सैयाम पर निलंबन की कार्यवाही हुई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्‍यालय कार्यालय सहायक परियोजना प्रशासक एकीकृत जनजातीय कार्य परियोजना बैहर निर्धारित किया गया है।

मानेसर में पत्नी की रहस्यमयी गुमशुदगी, दो बच्चों को छोड़कर ड्यूटी गई महिला लापता पति ने थाने में दर्ज कराई FIR, पुलिस जांच में जुटी

0

मानेसर, गुरुग्राम:
मानेसर के IMT सेक्टर-7 इलाके से एक महिला की रहस्यमयी गुमशुदगी का मामला सामने आया है। यहां रहने वाले प्रणाम धोपुर ने अपनी पत्नी संजीदा घोष (उम्र 28 वर्ष) के लापता होने की शिकायत स्थानीय थाना मानेसर सेक्टर-7 में दर्ज कराई है।

प्रणाम के अनुसार, उनकी पत्नी संजीदा 31 दिसंबर 2025 की सुबह अपनी ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद न तो वह घर लौटी और न ही किसी परिजन से उसका कोई संपर्क हो पाया। खास बात यह है कि संजीदा अपने दो छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर गई थी, जो फिलहाल अपने पिता प्रणाम के पास ही हैं।

पति ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित जगहों पर पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मजबूरन पुलिस की शरण लेनी पड़ी। इसके बाद थाना मानेसर सेक्टर-7 में FIR दर्ज की गई, जिसकी जांच ASI सुनील कुमार (401/GGM) को सौंपी गई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि शिकायतकर्ता को FIR की प्रति निशुल्क उपलब्ध करा दी गई है और मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संजीदा अपनी मर्जी से गई है या किसी के बहकावे अथवा दबाव में।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को संजीदा घोष के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, या वह कहीं दिखाई देती है, तो तुरंत पुलिस को या नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

 संपर्क नंबर: 8250 664 569

इस घटना के बाद मानेसर इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग महिला व उसके बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

 

 

मुंबई इंडियंस के पास अभी भी एलिमिनेटर में पहुंचने का मौका, अब सिर्फ दुआएं आएंगी काम

0

WPL 2026 में मुंबई इंडियंस को 8 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस वक्त उनके खाते में छह अंक हैं लेकिन अभी भी उनके पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है।WPL 2026 के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के लिए यह इस सीजन में 5वीं हार है। मुंबई की टीम ने WPL 2026 में सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेल लिए हैं। लीग स्टेज में मुंबई की टीम को 8 में से सिर्फ 3 में जीत मिली है। उनके खाते में फिलहाल छह अंक है। लेकिन मुंबई के पास अभी भी छह पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। हालांकि अब MI के हाथों में तो कुछ नहीं है, उनके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब दुआओं पर टिकी है। आइए आपको बताते हैं कि उन्हें यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा।

DC vs UP मैच पर होगी मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स की निगाहें
मुंबई इंडियंस की टीम लीग स्टेज के अपने सभी 8 मैच खेल चुकी है। तीन में उन्हें जीत मिली है, वहीं 5 में MI को हार का सामना करना पड़ा है। 1 फरवरी को दिल्ली बनाम यूपी मैच पर उनकी टीम की निगाहें रहेगी। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी दुआएं करेंगे कि इस मैच में यूपी की टीम दिल्ली कैपिटल्स को हरा दे। ऐसा होने से तीनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हो जाएंगे। दरअसल इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खाते में बराबर 6-6 अंक है, वहीं यूपी 4 पॉइंट्स के पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अगर दिल्ली कैपिटल्स को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो, दिल्ली मुंबई और यूपी तीनों टीमों के खाते में 6-6 अंक हो जाएंगे।
नेट रन रेट के आधार पर मुंबई को मिल सकता है एलिमिनेटर का टिकट
अगले मैच में अगर यूपी वॉरियर्स की टीम को जीत मिलती है। तो उस स्थिति में मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ का टिकट मिल सकता है क्योंकि उनका नेट रन रेट दिल्ली और यूपी से बेहतर है। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट +0.059 का है, जबकि दिल्ली का -0.164 का तो यूपी का -1.146 का है। नेट रन रेट के आधार पर मुंबई की टीम एलिमिनेटर में पहुंच सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहुंच चुकी है फाइनल में
WPL 2026 प्लेऑफ के लिए अभी तक स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स क्वालीफाई कर चुकी है। आरसीबी ने तो 8 में से 6 मैच जीतकर सीधा फाइनल में जगह बनाई है। गुजरात जायंट्स की टीम एलिमिनेटर में है, अब देखना होगा कि उनका सामना किस टीम से होता है। 1 फरवरी को WPL 2026 का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

धनश्री, महवश और शेफाली बग्गा के साथ फिल्म कर रहे युजवेंद्र चहल? वायरल हुआ AI पोस्टर, क्रिकेटर ने किया रिएक्ट

0

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनका नाम आरजे महवश के साथ जुड़ा और हाल ही में उन्हें शेफाली बग्गा के साथ देखा गया। इस बीच क्रिकेटर का एक AI जनरेटेड फोटो भी वायरल हो रहा है, जिस पर खुद क्रिकेटर ने प्रतिक्रिया दी है।भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। 2025 में ही युजवेंद्र चहल का कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक हुआ था। दोनों की शादी 5 साल भी नहीं टिकी और दोनों का तलाक हो गया। धनश्री से तलाक की प्रोसेस के दौरान ही युजवेंद्र अक्सर आरजे महवश के साथ नजर आने लगे और दोनों की डेटिंग की अफवाहें उड़ने लगीं। लेकिन, हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और इसी के साथ दोनों के ब्रेकअप की चर्चा होने लगी।
चहल का वायरल एआई जनरेटेड पोस्टर
अब हाल ही में युजवेंद्र चहल को बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा के साथ स्पॉट किया गया। चहल को शेफाली के साथ देखने के बाद दोनों का नाम जुड़ने लगा। लोग कहने लगे कि दोनों डेटिंग फेज में हैं। इस बीच चहल का धनश्री, महवश और शेफाली के साथ एक AI जनरेटेड पोस्टर बना डाला, जिसे टाइटल दिया ‘किस किस को प्यार करूं 3’। इस वायरल पोस्टर पर अब क्रिकेटर ने भी रिएक्ट किया है और उनका रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।एआई पोस्टर पर चहल का रिएक्शन
वायरल हो रहे ‘किस किसको प्यार करूं 3’ के एआई जनरेटेड पोस्टर में युजवेंद्र चहल के साथ उनकी पूर्व पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, आरजे महवश और बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को यूजर ने कपिल शर्मा स्टारर ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के लव ट्रायंगल की तरह पेश किया है। ये पोस्टर ग्राफिक डिजाइनर विजय कुमार बरिया ने शेयर किया है, जो चहल की नजर में भी आ गया। चहल ने इस पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए लिखा- ‘2-3 रह गईं एडमिन, अगली बार अच्छे से रिसर्च करके आना। मतलब, कुछ नाम मिसिंग हैं अभी।’चहल के कमेंट पर यूजर्स के रिएक्शन
युजवेंद्र चहल के इस कमेंट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और उनके मजाकिया अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इस वायरल पोस्टर पर मजेदार कमेंट करते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘भाई ट्रेलर कब लॉन्च हो रहा है?’ वहीं एक ने लिखा- ‘तुम पर एफआईआर हो जाएगी।’ एक अन्य लिखता है- ‘भाई, फिल्म में मुझे भी कास्ट कर लो।’
धनश्री वर्मा का आरोप
बता दें, धनश्री वर्मा ने पिछले दिनों अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ में हिस्सा लिया था, जहां धनश्री ने अपने और युजवेंद्र चहल के रिश्ते को लेकर बात की थी। शो के दौरान उन्होंने कुब्रा सैत से बातचीत के दौरान इस तरफ इशारा किया था कि चहल ने उन्हें धोखा दिया था। उन्होने बताया कि शादी के 2 महीने बाद ही उन्हें इसके बारे में पता चल गया था। वहीं चहल ने धनश्री के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।

सीएम मोहन यादव ने वानिकी सम्मेलन एवं IFS मीट का किया शुभारंभ, वन विभाग का थीम सॉन्ग भी हुआ लॉन्च

0

कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व पीसीसीएफ श्रद्धेय डॉक्टर पीबी गंगोपाध्याय को प्रदेश के वनों की सुरक्षा और बेहतरी में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 प्रदान किया। ये पुरस्कार उनकी पत्नी गौरी गंगोपाध्याय ने प्राप्त किया।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल के आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में वानिकी सम्मेलन एवं आई.एफ.एस. मीट-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने वन विभाग के आई.एफ.एस. थीम सॉन्ग तथा उसके वीडियो प्रसारण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री यादव ने भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्ति अधिकारी और प्रदेश के पूर्व पीसीसीएफ श्रद्धेय डॉक्टर पी.बी. गंगोपाध्याय को प्रदेश के वनों की सुरक्षा और बेहतरी में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 प्रदान किया। यह अवार्ड श्रद्धेय गंगोपाध्याय जी की पत्नी गौरी गंगोपाध्याय ने प्राप्त किया।
वन विभाग की गतिविधियों का विस्तार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के वन विभाग की गतिविधियों और प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीते का पुनर्स्थापना वन विभाग की दक्षता से ही संभव हो पाया है। चंबल में घड़ियाल और नर्मदा जी में मगरमच्छ छोड़ने का अनुभव अद्भुत रहा। वन वन्य जीव और क्षेत्रीय रहवासियों के बीच निर्भयता के संबंध वन विभाग की सेवाओं से ही संभव हो पाए। राज्य सरकार असम से वन्यजीवों को लाने के लिए प्रयास कर रही है। वन्यजीवों के संरक्षण में प्रदेश की जल संरचनाओं की भी बड़ी भूमिका है। वन विभाग की गतिविधियों का विस्तार नभ, थल, जल सभी ओर है। आईएफएस मीट प्रोफेशनल संवाद के साथ ही पारिवारिक आतमीयता और सहयोगी संबंधों को मजबूत करने का भी अवसर है।
मीट का आयोजन एक सराहनीय प्रयास
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश में आईएएस, आईपीएम एवं अब आईएफएस मीट का आयोजन एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विभाग के वर्तमान अधिकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बहुत कुछ सीखते हैं। भारतीय संस्कृति में वनों के साथ हमारा विशेष संबंध है। सनातन संस्कृति के चार आश्रमों की व्यवस्था में गृहस्थ के बाद हम वानप्रस्थ आश्रम में वनों की महत्ता को समझते हैं।
वन विभाग के अधिकारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि हमारे वन अधिकारी-कर्मचारी जंगलों के आसपास रहने वाले ग्रामीण परिवारों के लिए एक प्रकार से सहयोगी और मार्गदर्शन के रूप में भी काम करते हैं। वन विभाग के अधिकारी वनग्रामों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। प्रदेश में वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय अभ्यारण्य के कोर एरिया और बफर जोन के बीच तार फेंसिंग की शुरुआत सराहनीय है, जिससे वन्यजीवों के साथ रहवासियों को भी सुरक्षित वातावरण मिलेगा। प्रदेश सरकार वन विभाग के अधिकारियों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

9 साल के रिश्ते के बाद बेघर करने की धमकी, महिला ने लगाए शोषण और धोखे के आरोप; इंसाफ के लिए भटक रही रुबीना

0

 लोनी गाजियाबाद
लोनी गाजियाबाद थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ लंबे समय तक भावनात्मक, सामाजिक और आर्थिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता रुबीना ने आरोप लगाया है कि 9 साल तक साथ रहने, बेटी होने और घर दिलाने के बाद अब उसका साथी समीर उर्फ दुलारे उसे घर से निकालने की धमकी दे रहा है और दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। महिला का कहना है कि वह लगातार डर, दबाव और असुरक्षा में जी रही है, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

पीड़िता रुबीना के अनुसार, वह मूल रूप से लोनी गाजियाबाद क्षेत्र की निवासी है। उसके पति रिहान से अलगाव के बाद वह अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले समीर उर्फ दुलारे, जो बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, से उसकी जान-पहचान हुई। यह जान-पहचान धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। रुबीना का आरोप है कि समीर ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ रखा और 2023 में बांसल कॉलोनी में एक मकान खरीदकर उसे वहीं रहने को कहा।

रुबीना का दावा है कि वह और समीर पिछले 9 वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, जिससे उनकी एक बेटी साहिल है, जिसकी उम्र करीब 8 साल बताई जा रही है। महिला का कहना है कि समीर ने हमेशा उसे पत्नी की तरह रखा और समाज के सामने भी यही जताया, लेकिन अब अचानक उसने दूसरी महिला से शादी करने का फैसला कर लिया है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसे समीर की दूसरी शादी की जानकारी मिली और उसने इसका विरोध किया, तो समीर की भाभी चमकीली ने भी उसी शादी का समर्थन किया और रुबीना को चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया। रुबीना का कहना है कि उसने बार-बार पूछा कि अगर समीर शादी करेगा तो उसका और उसकी बेटी का क्या होगा, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि समीर का छोटा भाई मुस्ताक अली भी उसे धमकाने में शामिल है। अब समीर लगातार दबाव बना रहा है कि वह तुरंत वह मकान खाली कर दे, जिसमें वह वर्षों से रह रही है। रुबीना का कहना है कि समीर का किसी अन्य महिला रिया से भी संपर्क है और वह उसे पूरी तरह नजरअंदाज कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि उसने इस संबंध में थाना में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आर्थिक रूप से कमजोर और अकेली महिला होने के कारण वह खुद को असहाय महसूस कर रही है। रुबीना का कहना है कि वह सिर्फ अपने और अपनी बेटी के अधिकार और सुरक्षा के लिए इंसाफ चाहती है।

अब पीड़िता ने मीडिया और प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए, उसे न्याय दिलाया जाए और उसे तथा उसकी बेटी को सुरक्षित भविष्य दिया जाए।

 

यूनियन बजट से पहले शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स 489 पॉइंट धड़ाम; निफ्टी भी 25250 के नीचे खुला!

0

यूनियन बजट से पहले निवेशकों में बेचैनी दिखी और शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। 30 जनवरी को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय सूचकांक गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 489.29 अंक गिरकर 82,077.08 पर और निफ्टी 170.25 अंक फिसलकर 25,248.65 पर खुला।यूनियन बजट से ठीक पहले शेयर बाजार में निवेशकों की धड़कनें तेज हो गईं। कमजोर ग्लोबल संकेतों और बजट से पहले सतर्कता के माहौल के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने लाल निशान में शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 489 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी भी अहम 25,250 के लेवल के नीचे फिसल गया। बजट से पहले बाजार में बढ़ी अनिश्चितता ने निवेशकों को फिलहाल वेट एंड वॉच की स्ट्रेटेजी अपनाने पर मजबूर कर दिया है।
सुबह कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 489.29 अंक गिरकर 82,077.08 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 170.25 अंक टूटकर 25,248.65 पर खुला। बाजार की चौड़ाई भी कमजोर रही। शुरुआती सत्र में जहां करीब 748 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1,610 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। करीब 183 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
किन शेयरों में दिखी ज्यादा गिरावट
निफ्टी पर मेटल और चुनिंदा हेवीवेट शेयरों में बिकवाली का दबाव ज्यादा रहा। हिंडाल्को, टाटा स्टील, JSW स्टील, जियो फाइनेंशियल और इटरनल (Eternal) जैसे शेयर बड़े लूजर्स में शामिल रहे। कमजोर ग्लोबल कमोडिटी संकेतों और डॉलर की मजबूती का असर मेटल शेयरों पर साफ दिखा। दूसरी ओर, कुछ डिफेंसिव और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और ग्रासिम जैसे शेयरों ने गिरते बाजार में भी मजबूती दिखाई।
आज आएंगे कई दिग्गज कंपनियों के नतीजे
आज के कारोबार में निवेशकों की नजरें कॉरपोरेट नतीजों पर भी टिकी हुई हैं। बजाज ऑटो, NTPC, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, अडानी समूह की कंपनियों समेत कई दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करने वाली हैं। इसके अलावा पे-टेक कंपनी पेटीएम, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी, ITC, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और टाटा मोटर्स जैसे शेयर भी फोकस में रहेंगे।
कंपनियों के नतीजों का असर
ITC का मुनाफा तीसरी तिमाही में लगभग स्थिर रहा, जबकि कंपनी ने 6.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। वहीं, टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में मुनाफा करीब 48% घटने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है। पेटीएम ने घाटे से निकलकर मुनाफा दर्ज किया, जो इसके शेयर के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जबकि स्विगी का घाटा बढ़ना बाजार के लिए निगेटिव फैक्टर बन सकता है।

विंग्स इंडिया 2026 में उत्तराखंड को मिला ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ का पुरस्कार, CM धामी ने जताई खुशी

0

हैदराबाद में विंग्स इंडिया 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड को ‘बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं सीएम पुष्कर धामी ने यह पुरस्कार प्राप्त करने पर खुशी जताई है।हैदराबाद: अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखंड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नागरिक उड्डयन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रभावी प्रयासों, नीति समर्थन और विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदान किया गया।
हैदराबाद में हुआ आयोजन
यह पुरस्कार बेगमपेट एयरपोर्ट, हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के सचिव समीर कुमार सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सचिव सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह टोलिया तथा हेड ऑफ ऑपरेशंस कैप्टन अमित शर्मा उपस्थित रहे।
राज्य के लिए गौरव का विषय
उल्लेखनीय है कि Wings India 2026 देश का प्रमुख विमानन मंच है, जिसमें देश-विदेश के नीति निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ, निवेशक और विमानन क्षेत्र से जुड़े हितधारक भाग लेते हैं। इस मंच पर उत्तराखंड को मिला यह सम्मान राज्य के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में निवेश व विकास के नए अवसर खोलेगा।

विराट-रोहित वाले क्लब में शामिल हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव, 33 रन बनाते ही करेंगे बड़ा कारनामा

0

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की है। उनके पास आखिरी मैच में एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तिरुअनंतपुरम के ग्रीनफिल्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास कुछ रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। इस सीरीज में सूर्या ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। ऐसे में अगर वह पांचवें टी20 मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो वह एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। पांच मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज को अपने नाम कर चुकी है।
टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर सकते हैं सूर्या
सूर्यकुमार अगर पांचवें टी20 मैच में 33 रन बना लेते हैं तो वह टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल रोहित शर्मा (4231 रन) और विराट कोहली (4188 रन) ही टी20 इंटरनेशनल में 3000 रन पूरे कर पाए हैं। सूर्या ने अभी तक खेले गए 103 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 97 पारियों में 2967 रन बनाए हैं। अगर सूर्यकुमार इस मुकाबले में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। इस लिस्ट में उनके पास एरॉन फिंच की बराबरी करने का मौका होगा,जिन्होंने 98 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे।किस खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल में बनाए हैं सबसे तेज 3000 रन?
टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन बनाने की बात करें तो यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है। उन्होंने 79 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वहीं विराट इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 81 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम ने भी 81 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। वहीं यूएई के मुहम्मद वसीम ने 84 पारियों में ये कारनामा किया था।

अच्छी बैटिंग कर रहे हैं सूर्यकुमार
गौरतलब है कि इस सीरीज से कप्तान सूर्यकुमार ने फॉर्म में वापसी की। सीरीज के पहले मुकाबले में जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने अगले दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार अर्धशतक लगाए। फिलहाल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। इस सीरीज में उनके बल्ले से अभी 4 मैच में 179 रन आए हैं। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है और 3-1 से आगे है।

एक झटके में 20,000 रुपये टूटी चांदी, सोने का भाव भी 6000 गिरा; जानें आज के ताजा रेट

0

सर्राफा बाजार में आज जो हुआ, उसने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं! पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रहे सोने और चांदी के भाव अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बजट 2026 से ठीक पहले आई इस गिरावट ने खरीदारों के चेहरे पर चमक बिखेर दी है, जबकि निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।अगर आप सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे थे, तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा हो सकता है। सर्राफा बाजार में एक ही झटके में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है, जहां चांदी के दाम 20,000 रुपये तक टूट गए, वहीं सोना भी 6000 रुपये सस्ता हो गया। भारतीय वायदा बाजार (MCX) में शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 की सुबह 9:30 बजे चांदी की कीमतों में 4.18% की जोरदार गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव बीते सत्र के मुकाबले भारी गिरावट के साथ 3,80,181 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही चांदी ने 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार किया था। इसी तरह, सोने (Gold) में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 3.04% गिरकर 1,77,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल यही भाव 1.83 लाख रुपये के करीब पहुंच गया था।
क्यों आई ये गिरावट?
पिछले एक हफ्ते में चांदी में करीब 1 लाख रुपये की तेजी आई थी। आज निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर अपना मुनाफा वसूलना शुरू किया, जिससे कीमतों में भारी गिरावट आई। वहीं, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व के रुख के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इन सबके अलावा, 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सरकार सोने-चांदी पर आयात शुल्क घटा सकती है। इस उम्मीद में ट्रेडर्स ने भारी बिकवाली शुरू कर दी है।
ग्राहकों के लिए क्या है सलाह?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बजट से पहले की यह अस्थिरता बनी रह सकती है। जो लोग शादियों के लिए गहने खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह गिरावट एक बड़ा मौका हो सकती है। हालांकि, निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कल के बजट भाषण का इंतजार करें, क्योंकि टैक्स संबंधी घोषणाएं कीमतों की अगली दिशा तय करेंगी।