Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 152

इस गांव में मिला पुराना खजाना, मिट्टी से निकलने लगे सोने के सिक्के-बिस्किट, लूटने पहुंची भीड़

0

मध्य प्रदेश के राजगढ़ गांव में बारिश वरदान बनकर आई और मिट्टी में दबे खजाने का खुलासा हुआ। जमीन में दबे सोने के सिक्के मिले तो रात के अंधेरे में लोग लूटने दौड़ पड़े। देखें वीडियो-मध्य प्रदेश: छतरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राजगढ़ गांव में पुराना खजाना मिला और इसकी खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला उस वक्त सामने आया जब किले के पास हो रही खुदाई से निकली मिट्टी को स्वर्गेश्वर धाम जाने वाले मार्ग में डाला गया। बारिश होने से मिट्टी बह गई और लोगों को उसमें सोने के सिक्के और बिस्किट दिखाई दिए। इसका पता चलते ही देर रात से ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और खुदाई का सिलसिला शुरू हो गया।चंदेल काल से जुड़ा खजाना मिलने की बात
बताया जा रहा है कि यह खजाना चंदेल काल से जुड़ा हो सकता है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पूरे मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। यह खबर छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के राजगढ़ गांव की है, जहां बुधवार की देर रात अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी मिट्टी में चमकती धातु पर पड़ी। दरअसल, राजगढ़ स्थित ऐतिहासिक चंदेल कालीन किले को ओबेरॉय ग्रुप द्वारा लीज पर लिया गया है, जहां होटल निर्माण का कार्य चल रहा है।पुराने सिक्के और बिस्किट मिलने से मचा है हड़कंप

स्टाफ के ठहरने के लिए बनाए जा रहे कमरों की खुदाई से निकली मिट्टी स्वर्गेश्वर धाम जाने वाले मार्ग पर डाल दी गई थी। बीते दिनों हुई बारिश के कारण जब मिट्टी बहने लगी,तो उसमें से पुराने सोने के सिक्के और बिस्किट निकलकर सामने आए। इसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैल गई। खबर मिलते ही बुधवार की देर रात से ही स्थानीय लोग फावड़े,तसले और हाथों से मिट्टी खोदने में जुट गए। हर कोई अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश करता नजर आया कई लोगों का दावा है कि उन्हें सोने जैसे सिक्के मिले हैं, जो काफी पुराने और ऐतिहासिक प्रतीत हो रहे हैं।

लोगों की भीड़ जुटी है

गांव के सरपंच रमेश बिल्ला के अनुसार,राजगढ़ किले और उसके आसपास दबे खजाने की कहानियां वर्षों से सुनी जाती रही हैं। अब इस घटना ने उन कहानियों को एक बार फिर सच साबित करने जैसा माहौल बना दिया है जहां बीती रात से लेकर अब तक लोगों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हालांकि प्रशासन की ओर से लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है,लेकिन खजाने की खबर के बाद लोगों का उत्साह थमने का नाम नहीं ले रहा।

बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, अब ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, IMDb पर मिली 8 रेटिंग

0

अगर आप हॉरर-कॉमेडी फिल्म देखना पसंद करते हैं तो जियो हॉटस्टार पर ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘सर्वम माया’ देख सकते हैं। इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी के दम पर दुनिया भर में 147.35 करोड़ कमा लिए।ओटीटी पर इस हफ्ते अगर आप एक्शन, रोमांस और साइंस फिक्शन देखकर बोर हो चुके हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास साबित होने वाली है। ऐसे में आप कुछ अलग देखना चाह रहे हैं तो ये ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म देख सकते हैं, जिसका नाम ‘सर्वम माया’। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसकी कहानी लोगों को बहुत पसंद आई थी। सिनेमाघरों के बाद अब सर्वम माया ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सर्वम माया 30 जनवरी, 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। अगर आप ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए हैं तो घर बैठ इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
नास्तिक शख्स और भटकती आत्मा की धांसू कहानी
‘सर्वम माया’ एक फैंटेसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें निविन पॉली ने अभिनय किया है और इसे अखिल सत्यन ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी प्रभेंदु नाम के एक नास्तिक शख्स की जिंदगी को दिखाती है। प्रभेंदु पेशे से गिटारिस्ट है, लेकिन उसका परिवार पूजा-पाठ में लगा रहता है। वहीं, प्रभेंदु इन सब पर विश्वास नहीं करता है। वह यह सब छोड़ कुछ अलग करने की राह पर निकल जाता है। इस दौरान उसे कुछ मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, जिनसे हारकर वो अपने गांव पलक्कड़ चला गया और यहां अपने पुजारी कजिन भाई के साथ रहने लगा। तभी उसे एक याददाश्त खोए हुए भूत का सामना करना पड़ता है, जिसका निकनेम डेलुलु (रिया शिबू) है, जो उसकी जिंदगी बदल देता है।
सर्वम माया ओटीटी पर हुई रिलीज
फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं। प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि सर्वम माया शुक्रवार, 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हो गई है। थिएटर में जबरदस्त सफलता के बाद पूरे भारत के दर्शकों तक पहुंचने के लिए यह फिल्म अपने ओरिजिनल मलयालम वर्जन के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में डब फीड में भी उपलब्ध है।
सर्वम माया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म का थिएटर रन काफी शानदार रहा है। 33 दिन में सर्वम माया ने भारत में लगभग 76.23 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनिया भर में 147.35 करोड़ की कमाई की। ये आंकड़े इस फिल्म को अब तक की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनाते हैं। बता दें कि सर्वम माया निविन पॉली की पहली 100 करोड़ी फिल्म है।

अंतरजातीय रिश्ते के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप हैदराबाद–झारखंड–उत्तर प्रदेश तक फैला विवाद, कई नाम और पते सामने आए

0

कुशीनगर / हैदराबाद।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर ज़िले के एक युवक ने हैदराबाद में रहने वाली युवती खुशी साहनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि दोनों की पहचान लगभग तीन वर्ष पहले हैदराबाद (तेलंगाना) में हुई थी। यह पहचान प्रेम संबंध में बदली और बाद में दोनों लिव-इन/वैवाहिक रिश्ते में साथ रहने लगे।

युवती का परिचय व पता

नाम: खुशी साहनी
पिता का नाम: शंकर
स्थायी पता:
इटारी शंकर सिमर, ग्राम अब्दुनी कला, पोस्ट ऑफिस अब्दोनी,
जिला गिरिडीह, राज्य झारखंड, पिन – 815311

युवक का परिचय

निवासी: जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

आर्थिक खर्च और गर्भपात के आरोप

पीड़ित युवक के अनुसार, बीते लगभग दो वर्षों में उसने युवती की पढ़ाई, इलाज, रहन-सहन और अन्य ज़रूरतों पर करीब 12 लाख रुपये खर्च किए। युवक का यह भी आरोप है कि इस दौरान युवती द्वारा दो बार गर्भपात कराए गए, जिसकी जानकारी उसे बाद में मिली।

पूजा के बाद टूटा रिश्ता

युवक का कहना है कि अक्टूबर 2025 में युवती दुर्गा पूजा और छठ पूजा के लिए अपने मायके
(ग्राम अब्दुनी कला, पोस्ट अब्दोनी, जिला गिरिडीह, झारखंड)
गई थी।
छठ के बाद जब युवक ने उसे वापस हैदराबाद बुलाया, तो उसने लौटने से साफ़ इनकार कर दिया। आरोप है कि युवती ने जाति और पारिवारिक दबाव का हवाला देते हुए साथ रहने से मना कर दिया।

नया मोड़: पहले से चला आ रहा संबंध?

मामले में तब नया मोड़ आया जब युवक ने दावा किया कि उसे जानकारी मिली कि युवती का राजा कुमार दास नामक व्यक्ति से पिछले लगभग पाँच वर्षों से संबंध चला आ रहा था।

राजा कुमार दास का पता (आरोप अनुसार):
निवासी – कोडरमा क्षेत्र, जिला कोडरमा, राज्य झारखंड

युवक के अनुसार—

खुशी साहनी और राजा कुमार दास के रिश्ते की जानकारी उससे छिपाई गई

इस संबंध की जानकारी परिवार को पहले से थी

युवती ने ही राजा कुमार दास को युवक के पास भेजा था

पारिवारिक भूमिका और दबाव के आरोप

युवक का दावा है कि खुशी साहनी के परिवार के निम्न सदस्य इस पूरे घटनाक्रम से अवगत थे:

शंकर (पिता) – निवासी: ग्राम अब्दुनी कला, गिरिडीह, झारखंड

ज्योति देवी (बड़ी बहन)

पुतुल देवी

आरोप है कि शादी के समय सभी लोग राज़ी थे, लेकिन बाद में जात-पात का मुद्दा उठाकर पूरे परिवार ने एकजुट होकर दबाव बनाया, जिसके चलते गर्भपात जैसे गंभीर आरोप सामने आए।

धमकी और मारपीट का आरोप

पीड़ित युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि राजा कुमार दास (निवासी कोडरमा, झारखंड) द्वारा आरिफ अंसारी नामक व्यक्ति को—

धमकी दी गई

और मारपीट की गई

जिससे मामला अब निजी विवाद न रहकर आपराधिक आरोपों की दिशा में बढ़ता दिख रहा है।

आर्थिक और मानसिक नुकसान

युवक का कहना है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमज़ोर है और इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद वह मानसिक रूप से टूट चुका है। उसका कहना है कि वह किसी पर ज़बरदस्ती का दबाव नहीं बना रहा, बल्कि केवल यह जानना चाहता है कि उसके साथ कथित रूप से धोखा क्यों हुआ।

सोशल मीडिया और मीडिया का सहारा

न्याय की उम्मीद में पीड़ित युवक ने इस मामले को सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से सामने लाने का निर्णय लिया है।
फ़िलहाल—

खुशी साहनी (निवासी गिरिडीह, झारखंड / वर्तमान हैदराबाद)

राजा कुमार दास (निवासी कोडरमा, झारखंड)

या उनके परिवार
की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। किसी थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि भी नहीं हो सकी है। मामला अभी आरोप-प्रत्यारोप का बताया जा रहा है।

 

 

रजत शर्मा ने किया सीनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन, खिलाड़ियों को किया संबोधित

0

इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 5वीं सीनियर राष्ट्रीय 3×3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए फिजिकल और मेंटल फिटनेस एवं अनुशासन की आवश्यकता पर जोर दिया।नई दिल्ली: इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने गुरुवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित 5वें सीनियर राष्ट्रीय 3×3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। यह चैंपियनशिप बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यह 3×3 चैंपियनशिप केडी जाधव इंडोर हॉल में खेली जा रही है। तीन दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग की 29 टीमें और महिला वर्ग की 23 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में दिल्ली के जॉइंट पुलिस कमिश्नर मधुर वर्मा भी मौजूद रहे।
रजत शर्मा के स्वागत में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्टेडियम पहुंचते ही रजत शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम की खूबसूरत प्रस्तुति दी गई। उद्घाटन के बाद रजत शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ मेंटल फिटनेस पर भी जोर देने की सलाह दी। रजत शर्मा ने कहा कि बास्केटबॉल को इतना बड़ा बनाया जाए कि रिटायरमेंट के बाद भी खिलाड़ियों को रोजगार का जरिया मिले, उन्हें नौकरी मिले और वे सम्मान से अपनी जिंदगी जी सकें।
‘फिजिकल के साथ-साथ मेंटल फिटनेस भी जरूरी’
रजत शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘आप सबका मैं बहुत-बहुत वेलकम करना चाहता हूं क्योंकि असली स्टार तो आज आप हैं। यह मौका आपका है। यह खेल आपका है। और आज सबसे ज्यादा स्वागत तो आपका होना चाहिए। मैं जब-जब बास्केटबॉल देखता हूं तो मुझे लगता है कि यह वो खेल है जिसमें जितनी मेंटल फिटनेस चाहिए उतनी ही फिजिकल फिटनेस चाहिए। दिमाग की तेजी चाहिए, कंट्रोल चाहिए, डिसिप्लिन चाहिए। सभी को मेंटल फिटनेस की ज्यादा जरूरत है और बास्केटबॉल का खेल इसके लिए सबसे बेहतर है।’
‘शरीर को मंदिर की तरह पाल कर उसकी पूजा करें’
रजत शर्मा ने आगे कहा कि बास्केटबॉल को इतना बड़ा बनाया जाए कि इस खेल के खिलाड़ी जब रिटायर हों तो सरकार उन्हें नौकरी दे, उनके पास रोजगार का जरिया हो। उन्होंने कहा कि खेल का मतलब केवल मैदान में नहीं बल्कि बाहर भी हो। रजत शर्मा ने कहा कि शरीर को मंदिर की तरह पाल कर उसकी पूजा करें।

ओटीटी पर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, मचा बवाल, रणवीर सिंह की फिल्म से हटाए गए 10 मिनट के सीन, फैंस हुए नाराज

0

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। हालांकि, ओटीटी स्ट्रीमिंग में किए गए कई बदलावों से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं।बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। खास बात यह है कि यह फिल्म तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रात 12:00 बजे रिलीज हुई है। हालांकि, फैंस ने जैसे ही देखा कि रणवीर सिंह की फिल्म में 10 मिनट के कट के अलावा, कुछ डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया है तो वे नाराज हो गए और अपना गुस्सा जाहिर किया। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसी साल अब ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
धुरंधर नेटफ्लिक्स पर सेंसरशिप के साथ रिलीज
नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स (ट्विटर) पर धुरंधर की ओटीटी रिलीज की घोषणा की। कैप्शन में लिखा था, ‘धुरंधर इस एपिक कहानी को देखें। अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीमिंग हो रही है।’ फैंस ने इस पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, ओटीटी रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन X पर सामने आना शुरू हो गए।
धुरंधर के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव
नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ देखने के बाद फैंस ने दावा किया कि फिल्म को 10 मिनट छोटा कर दिया गया है और गाली वाले डायलॉग्स को सेंसर कर दिया गया है। फैंस ने कहा कि वे अनसेंसर्ड वर्जन देखना चाहते थे। कुछ लोगों ने 18+ प्लेटफॉर्म पर एडल्ट फिल्म को सेंसर करने के लॉजिक पर सवाल उठाया। यह ध्यान देने वाली बात है कि थिएटर में चली फिल्म 3 घंटे और 34 मिनट लंबी थी। हालांकि, ओटीटी पर जो वर्जन रिलीज हुआ है। वह सिर्फ 3 घंटे और 25 मिनट का है।
सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
लोगों ने इन बदलावों को नोटिस करते हुए अपनी प्रतिक्रिया X पर शेयर की। एक यूजर ने लिखा, ‘उफ, नेटफ्लिक्स इंडिया ने मूड खराब कर दिया। हमें अनसेंसर्ड वर्जन चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने 10 मिनट काट दिए।’ एक और X पोस्ट में लिखा था, ‘यह अनसेंसर्ड वर्जन नहीं है।’
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 56 दिनों में भारत में 835.83 करोड़ रुपये कमाए हैं। दुनिया भर में यह आंकड़ा 1,344.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस बीच भारत में फिल्म की कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है, जबकि फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये था।

बिना नाम, फिर भी कार्रवाई! लूट केस की ‘डायरी’ बताकर गरीब परिवार को पुलिस की कथित प्रताड़ना

0

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर पुलिस की कार्रवाई ने एक गरीब परिवार की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। मीनापुर निवासी 25 वर्षीय सुलेखा कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति अनिल कुमार को एक ऐसे लूटपाट के मामले में फंसाया जा रहा है, जिसमें उनका नाम कहीं दर्ज ही नहीं है।

सुलेखा कुमारी की शादी को पांच साल हो चुके हैं और वे तीन छोटे बच्चों की मां हैं। उनका कहना है कि पिछले करीब एक महीने से पुलिसकर्मी बार-बार उनके घर के चक्कर काट रहे हैं और यह कहकर परेशान कर रहे हैं कि उनके पति का नाम थाने की डायरी में लूट के एक मामले में लिखा हुआ है। इस डर और दबाव के बीच पूरा परिवार मानसिक तनाव में जीने को मजबूर है।

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने सच्चाई जानने के लिए आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड निकलवाया तो उसमें उनके पति अनिल कुमार का नाम कहीं भी दर्ज नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिसकर्मी लगातार यही दोहराते रहे कि “डायरी में नाम लिखा है” और इसी आधार पर उन्हें डराया जा रहा है। सुलेखा का आरोप है कि यह दबाव बिना किसी ठोस सबूत के बनाया जा रहा है।

सुलेखा कुमारी बताती हैं कि जब वे अपने पति के साथ थाने जाकर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश करती हैं तो उन्हें बड़े बाबू से मिलने तक नहीं दिया जाता। हर बार उन्हें टाल दिया जाता है या फिर डराने वाले लहजे में बात की जाती है। एक गरीब परिवार होने के कारण उनके पास न तो कोई मजबूत पहुंच है और न ही कानूनी लड़ाई लड़ने के पर्याप्त संसाधन।

एक महीने से जारी इस कथित पुलिसिया दबाव ने परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बच्चों की परवरिश, घर की जिम्मेदारी और लगातार बनी अनिश्चितता ने सुलेखा को अंदर तक तोड़ दिया है। उनका कहना है कि अगर उनके पति निर्दोष हैं और रिकॉर्ड में नाम नहीं है, तो फिर उन्हें इस तरह क्यों परेशान किया जा रहा है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर बिना आधिकारिक रिकॉर्ड के किस आधार पर किसी परिवार को डराया जा सकता है। पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच और उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और उन्हें इस कथित प्रताड़ना से राहत मिल सके।

 

11 साल पहले किया था डेब्यू, नहीं खेला एक भी विश्व कप, इस बार भी मंडरा रहे खतरे के बादल

0

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच बाकी है, जो 31 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाएगा। इसके बाद सीधे 7 फरवरी को ही इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा।टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। इसमें हिस्सा लेने वाली टीमें अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा। इस बीच एक ​भारतीय खिलाड़ी ऐसा भी है, जो टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन वो मैच खेल पाएगा कि नहीं, इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
संजू सैमसन को लेकर टीम इंडिया में टेंशन
हम बात कर रहे हैं संजू सैमसन की। संजू को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस बीच जो चार मैच अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए हैं, उसमें उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश है। संजू को अपनी मनपसंद ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन इसके बाद भी वे एक एक रन के लिए तरस रहे हैं। जब टीम इंडिया का ऐलान इस विश्व कप के​ लिए किया गया था, तब संजू पहली च्वाइस के विकेट कीपर और ओपनर थे, लेकिन अब लगता कि है कि स्थितियां बदल रही हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के पहले तीन मैचों में इशान किशन ने तीसरे नंबर पर आकर भी धमाकेदार बल्लेबाजी की। उसके बाद वे बाजी मारते हुए नजर आ रहे हैं।
साल 2015 में किया था संजू सैमसन ने डेब्यू
संजू सैमसन ने साल 2015 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार टीम से अंदर बाहर होते रहे। लेकिन अब जब उनके पास टी20 विश्व कप खेलने और जीतने का मौका है तो उनका फार्म जवाब दे रहा है। अपने करीब दस साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में संजू ने 56 मैचखेलकर 1072 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और तीन अर्धशतक हैं। संजू सैमसन इस फॉर्मेट में 24.36 के औसत और 147.86 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का आखिरी मैच संजू के लिए बहुत अहम
अब भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का एक मैच बाकी है, जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया सीधे 7 फरवरी को टी20 विश्व कप के लिए मैदान में उतरेगी। ऐसे में देखना होगा कि आखिरी टी20 मैच में संजू सैमसन कैसा खेल दिखाते हैं। वैसे तो ये भी कहा जा सकता था कि इस आखिरी मैच से ही संजू प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाएंगे, लेकिन मैच चूंकि तिरवनंतपुरम में है, जो कि संजू का होमग्राउंड है, इसलिए वे खेलेंगे तो पक्का, लेकिन बल्ले​बाजी कैसी करेंगे, ये कहना मुश्किल है। संजू को अपने घर पर जो लाइफ लाइन मिलेगी, उसे वे कैसे भुनाते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

50 साल पहले मर चुके व्यक्ति को जिंदा बताकर जमीन हड़पने का खेल, पटवारी-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, FIR दर्ज

0

जयपुर ग्रामीण | जमवारामगढ़

जयपुर ग्रामीण जिले के जमवारामगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत राहौरी में राजस्व तंत्र की मिलीभगत से जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि लगभग 50 वर्ष पूर्व मृत व्यक्ति सूरजनारायण (सूरजमल) को कागजों में जीवित बताकर फर्जी तरीके से नामांतरण कराया गया और उसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। इस पूरे मामले में तत्कालीन पटवारी हल्का, तहसीलदार, गवाह और कथित खरीदार की संलिप्तता सामने आई है।

गांव में न राशन कार्ड, न वोटर लिस्ट, फिर भी जिंदा दिखा दिया मृतक

परिवादी प्रहलाद शर्मा के अनुसार सूरजनारायण पुत्र दुर्गा की मृत्यु लगभग 40–50 वर्ष पूर्व हो चुकी है। ग्राम राहौरी में उसका कोई परिवारजन निवास नहीं करता, न ही उसका नाम पिछले कई दशकों से मतदाता सूची, राशन कार्ड या अन्य सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। इसके बावजूद एक व्यक्ति ने स्वयं को सूरजमल बताकर तहसील में आवेदन प्रस्तुत किया।

पटवारी की फौरी रिपोर्ट बनी फर्जीवाड़े की नींव

आरोप है कि पटवारी हल्का राहौरी ने गांव जाकर जांच किए बिना, किसी भी राहिनदार या संबंधित पक्षकार को नोटिस दिए बिना, कमरे में बैठकर फौरी रिपोर्ट तैयार कर दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन तहसीलदार ने बिना सुनवाई और दस्तावेजों की समुचित जांच किए रहन का नोट हटाने और नामांतरण का आदेश पारित कर दिया।

रिकॉर्ड समय में नामांतरण, उठे सवाल

परिवादी ने बताया कि सामान्यतः नामांतरण प्रक्रिया में वर्षों लग जाते हैं, लेकिन इस मामले में 12 जून 2025 को मात्र कुछ घंटों में नामांतरण दर्ज कर दिया गया। यह तेजी खुद में संदेह पैदा करती है और अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है।

स्थानीय सब-रजिस्ट्रार से बचकर दूर करवायी रजिस्ट्री

फर्जी सूरजमल ने जमीन की रजिस्ट्री स्थानीय उप-रजिस्ट्रार जमवारामगढ़ के बजाय आमेर क्षेत्र में करवाई, ताकि गांव के लोगों को भनक न लगे। रजिस्ट्री में ऐसे गवाह बनाए गए जो गांव के निवासी नहीं हैं, जिससे पहचान छुपाने की साजिश साफ झलकती है।

फर्जी आधार और संदिग्ध भुगतान का भी आरोप

मामले में एक फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने का भी आरोप है, जिस पर कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। वहीं, बैंक चेक के माध्यम से भुगतान दिखाकर सौदे को वैध साबित करने की कोशिश की गई, जिसकी जांच से पूरे फर्जीवाड़े की परतें खुल सकती हैं।

राजस्व अधिकारियों पर साजिश का आरोप

परिवाद में कहा गया है कि पटवारी और तत्कालीन तहसीलदार ने अपने कर्तव्य की सीमा से बाहर जाकर कार्य किया और जानबूझकर फर्जी व्यक्ति को लाभ पहुंचाया। यदि समय पर निष्पक्ष जांच होती तो न तो नामांतरण होता और न ही जमीन की रजिस्ट्री संभव हो पाती।

FIR दर्ज, जांच शुरू

परिवादी द्वारा पहले दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद न्यायालय के निर्देश पर अब पुलिस थाना जमवारामगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी को सौंपी गई है और पुलिस का कहना है कि सभी दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच की जाएगी।

गांव में आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग

मामला सामने आने के बाद ग्राम राहौरी में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और राहिनदारों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और राजस्व रिकॉर्ड में हुए कथित खेल की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

 

 

ट्रंप परिवार को झटका! ब्रिटेन में बड़ी फेलियर साबित हुई मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री, बिका सिर्फ एक टिकट

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ मेलानिया पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ब्रिटेन में बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। इस डॉक्यूमेंट्री को दर्शकों ने नापसंद किया है। ट्रंप परिवार के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। अमेरिका की फर्स्ट लेडी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मेलानिया’ ब्रिटेन में रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई। फिल्म की शुरुआती टिकट बिक्री इतनी कमजोर रही कि लंदन में प्रीमियर शो के लिए महज एक टिकट ही बिका। शाम 6 बजे के शो में 2 टिकट बिके, जबकि अन्य कई स्क्रीनिंग्स में सीटें पूरी तरह खाली रहीं। फिल्म ‘मेलानिया’ अमेजन MGM स्टूडियोज द्वारा निर्मित है, जिसने इसके राइट्स के लिए करीब 40 मिलियन डॉलर (लगभग 340 करोड़ रुपये) चुकाए और प्रमोशन पर अतिरिक्त 35 मिलियन डॉलर (लगभग 300 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। फेल हो गया ट्रंप का दावा
डॉक्यूमेंट्री को डायरेक्टर ब्रेट रैटनर ने निर्देशित है जिसमें मेलानिया खुद एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म डोनाल्ड ट्रंप की 2025 में दोबारा चुनाव जीतने के बाद के 20 दिनों की घटनाओं पर फोकस करती है, जिसमें व्हाइट हाउस में उनकी वापसी, डिप्लोमैटिक इंगेजमेंट्स और पर्सनल लाइफ के पीछे के दृश्य दिखाए गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर इसे Must Watch बताते हुए दावा किया था कि टिकट Fast Selling Out हो रहे हैं लेकिन ब्रिटेन में जो दिखा वो कुछ अलग ही कहानी है।
ऐसा है सिनेमाघरों में डॉक्यूमेंट्री का हाल
Vue सिनेमा चेन के चीफ एग्जीक्यूटिव टिम रिचर्ड्स ने द गार्जियन को बताया कि यूके में टिकट सेल नहीं हुए हैं। लंदन के इस्लिंगटन ब्रांच के अलावा ब्लैकबर्न, कैसलफोर्ड और हैमिल्टन जैसी जगहों पर 28 स्क्रीनिंग्स में कोई एडवांस बुकिंग नहीं हुई। कुछ अन्य सिनेमाघरों जैसे वांड्सवर्थ के सिने वर्ल्ड में 4 टिकट और ब्रॉटन में 5 टिकट बिके, लेकिन कुल मिलाकर रिस्पॉन्स बेहद ठंडा रहा। रिचर्ड्स ने कहा कि उन्हें फिल्म दिखाने के फैसले पर जनता से कई ईमेल मिले, जिनमें विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन की मंजूरी मिलने पर वो इसे दिखा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स उड़ा रहे मजाक
मेलानिया ट्रंप पर बनी डॉक्यूमेंट्री का फ्लॉप होना कई कारणों से चर्चा में है। एक ओर फिल्म पर प्रोडक्शन के दौरान Chaos होने के आरोप लगे हैं, वहीं डायरेक्टर ब्रेट रैटनर पर पुराने विवादों का असर भी दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे Embarrassing Flop बता रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं कि एक टिकट किसने खरीदा? क्या नाइजेल फराज? जैसे कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। अमेरिका में भी ओपनिंग वीकेंड प्रोजेक्शन सिर्फ 1-5 मिलियन डॉलर के बीच है, जो बजट के मुकाबले बेहद कम है। ट्रंप परिवार के लिए यह झटका है, क्योंकि फिल्म को पॉलिटिकल प्रोपेगैंडा और ब्रांड बिल्डिंग का माध्यम माना जा रहा था। इस बीच यहां यह भी जान लें कि नाइजेल फराज ब्रेक्सिट के जनक माने जाते हैं। फराज और ट्रंप की दोस्ती जगजाहिर है। ट्रंप ने कई बार फराज की तारीफ की है।
दर्शकों में नहीं दिखा उत्साह
अमेजन ने इसे प्राइम वीडियो पर बाद में स्ट्रीम करने की योजना बनाई है। थिएटर रिलीज में कमजोर शुरुआत से सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या यह निवेश जस्टिफाई हो सकता है। ब्रिटिश ऑडियंस में ट्रंप परिवार के प्रति पहले से ही मिश्रित भावनाएं हैं और इस डॉक्यूमेंट्री ने उन्हें बिलकुल भी आकर्षित नहीं किया है। कुल मिलाकर डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में बड़ी फेलियर के रूप में देखी जा रही है, जहां भारी बजट और प्रमोशन के बावजूद दर्शक दूर-दूर तक नजर नहीं आए।

CM मोहन यादव ने 1.17 लाख किसानों को दी 200 करोड़ रुपये की भावांतर राशि, मंदसौरवासियों को भी दीं सौगातें

0

आज मल्हारगढ़ में 58 करोड़ से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर 4 लेन फ्लाईओवर एवं पिपलिया मंडी में 5.53 करोड़ से रेलवे अंडरब्रिज निर्माण का भूमिपूजन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की कई बड़ी घोषणाएं कीं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मौसम कोई भी हो, किसानों को हमेशा अपने खेत-खलिहान की ही चिंता लगी रहती है। फसल अच्छी हो, तो सालभर की हरियाली… पर किसी वजह से कम पैदावार हो जाए, कीड़ा लग जाए, ओला-पाला से फसल खराब हो जाए, तो फिर सालभर का सूखा। पर अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, इन्हें कोई भी परेशानी हो, कठिनाई हो, तो हमारी सरकार किसानों का संबल और इनकी ढाल बनकर हमेशा साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हमारी संस्कृति का आधार हैं, हमारी धरोहर हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था के वास्तविक कर्णधार हैं। इन किसानों की जिंदगी बेहतर बनाना, इनके खेतों, खलिहानों और घरों में समृद्धि लाना ही हमारा एकमात्र ध्येय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समृद्धि में ही प्रदेश की समृद्धि है। भावांतर भुगतान योजना किसानों के जीवन में समृद्धि लाने के लिए सरकार का प्रयास है। यह योजना किसानों के कठिन तप, साधना और समर्पण का सम्मान है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में अन्नदाता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर सिंगल क्लिक से भावांतर भुगतान योजना की अंतिम किश्त के रूप में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार किसानों के खातों में लगभग 200 करोड़ रूपए की भावांतर राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना प्रारंभ से अब तक 7 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को हमारी सरकार 1500 करोड़ रूपए की भावांतर राशि दे चुकी है। आज जिन किसानों को भावांतर की राशि मिली है, उसमें मंदसौर‍ जिले के किसान भी शामिल हैं। जिले के 27 हजार से अधिक किसानों को लगभग 43 करोड़ रूपए की भावांतर राशि मिली है। मुख्यमंत्री ने भावांतर योजना के तहत मंदसौर जिले के पांच किसानों श्री रघुवीर सिंह को 95 हजार रूपए, श्री मुकेश पाटीदार को 73 हजार रूपए, श्री ओमकार सिंह को 64 हजार रूपए सहित श्री रामदयाल और श्री जगदीशचंद्र पाटीदार को भी मंच से भावांतर राशि के चेक भी सौंपे।
शौर्य को मिला सम्मान
मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एक बेहद संवेदनशील पक्ष भी सामने आया। मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ में हुई एक दुर्घटना में 4 लोगों की जिन्दगी बचाकर खुद की जान गंवाने वाले श्री मनोहर सिंह चौहान के पुत्र श्री संजय सिंह को सीधी अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शौर्य का सम्मान है। मल्हारगढ़ के पास एक दुर्घटना हुई। एक कार पानी में डूबने लगी। यह देखकर अपनी जान की परवाह न करते हुए 40 साल के श्री मनोहर सिंह तत्काल पानी में कूदे। कार में मौजूद चार जिंदगियां तो बचा लीं, पर खुद की जान न बचा सके। ऐसी वीरता को सम्मानित करना हमारा फर्ज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री मनोहर सिंह जी के 22 वर्षीय पुत्र श्री संजय सिंह को विशेष प्रकरण के तहत पुलिस आरक्षक (जीडी) के पद पर सीधा नियुक्ति पत्र (अनुकम्पा के रूप में) दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानवता प्रदर्शित करने वाला हर नागरिक सम्मान का अधिकारी है। हम सबमें दूसरों की जिंदगी बचाने का करूणा भाव होना ही चाहिए।
मंदसौरवासियों को भी दीं सौगातें
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदसौर जिलेवासियों को भी विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 57.91 करोड़ रूपए की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाईवे पर 4 लेन फ्लाईओवर निर्माण तथा पिपलिया मंडी में 5.53 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन से नारायणगढ़ मार्ग पर 2.06 करोड़ रूपए लागत से नवनिर्मित रेलवे अंडरपास का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा की मांग पर मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलियामंडी में नया फ्लाईओवर ब्रिज बनाने सहित भुवानी माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराने तथा काका गाडगिल सागर डेम को एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदसौरवासियों को 25 करोड़ की लागत से बने भगवान पशुपतिनाथ लोक के रूप में आज ही एक और बड़ी सौगात भी मिली है।
मध्यप्रदेश पहला राज्य, जिसने देश में सबसे पहले लागू की भावांतर योजना
भावांतर भुगतान राशि अंतरित कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने किसानों के हित में सबसे पहले भावांतर की राशि को शासकीय व्यवस्था से भुगतान करने की योजना लागू की। इस योजना से प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहीं नहीं रूकेंगे, बल्कि अब सरसों और मूंगफली की फसल को भी इस योजना के दायरे में लाएंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान किसानों के पसीने, उनके धैर्य और अटूट परिश्रम से ही है। हम हर अन्नदाता को उसकी मेहनत का पूरा दाम दिलाएंगे।
सरसों और मूंगफली की फसल को भी लाएंगे भावांतर योजना के दायरे में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के धरतीपुत्र किसानों ने अपनी मेहनत से भारी मात्रा में अनाज उत्पादन कर प्रदेश का देश में मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने अनेक किसान हितैषी निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि कल्याण वर्ष-2026 में किसानों को कृषि आधारित उद्योगों और खाद्य प्रसंस्करण से उपज में वैल्यू एडीशन करने से जोड़ा है। अब हमारे प्रदेश का किसान खुद अपनी उपज की प्रोसेसिंग करेगा, जिससे उसे उसकी उपज का भरपूर दाम मिलेगा। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाते हुए उनकी समृद्धि में कोई कमी नहीं रहने देगी। प्रदेश के सभी पात्र किसानों को भावांतर योजना से फसल का समुचित दाम मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार आने वाले सालों में सरसों और मूंगफली की फसल को भी भावांतर भुगतान योजना के दायरे में लेकर आएगी।
अगले पांच साल में देंगे ढाई लाख नई नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। इसमें से अब तक 60 हजार पदों पर भर्ती की जा चुकी है। अगले पांच साल में प्रदेश के ढाई लाख पदों पर नई नौकरियां दी जाएंगी।