Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 150

पाकिस्तानी सेना के लिए काल बनी बलूच महिला फिदायीन, 200 पाक जवानों को पहुंचाया जहन्नुम

0

पाकिस्तान सेना के लिए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी बुरे सपने की तरह हो गई है। BLA की महिला फिदायीन भी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लोहा ले रही हैं। ऐसी ही एक महिला फिदायीन आसिफा मेंगल की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई है।पाकिस्तानी सेना के लिए बलूचिस्तान कब्रगाह बनता जा रहा है। बलूच विद्रोहियों की ओर से यहां मुनीर की सेना पर लगातार हमले हुए हैं। इस बीच बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसकी ओर से चल रहा हमला, जिसे ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0 नाम दिया गया है, बलूचिस्तान के कई जिलों में 40 घंटे से ज्यादा समय से जारी है। समूह की ओर से कहा गया है कि उसके हमले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचा है। BLA ने कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में अपना कंट्रोल होने का दावा भी किया है।BLA प्रवक्ता ने क्या कहा?
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समूह के लड़ाकों ने खारान, मस्तुंग, तुम्प और पसनी सहित अन्य इलाकों में ऑपरेशन पूरे कर लिए हैं। यह दावा भी किया गया है कि अन्य जगहों पर लड़ाई जारी है। समूह ने कहा है कि उसके लड़ाके क्वेटा और नोशकी के कुछ हिस्सों में मौजूद हैं जहां से इस्लामाबाद की सैन्य मौजूदगी को पीछे धकेल दिया गया है।

‘मारे गए 200 से अधिक पाकिस्तानी जवान’
BLA ने दावा किया है कि उसके हमलों में पाकिस्तान सेना, पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के 200 से अधिक जवान मारे गए हैं और कम से कम 17 लोगों को पकड़ा गया है। समूह ने इन आंकड़ों को शुरुआती अनुमान बताया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि असल नुकसान इससे कहीं ज्यादा हुआ है। BLA को दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

दिखा BLA का मनवीय चेहरा
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा कि उसने नोशकी के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद हुसैन हजारा और असिस्टेंट कमिश्नर मारिया शामू को हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया। BLA ने इस रिहाई को ‘मानवीय कदम’ बताया है। BLA ने कहा कि वह स्थानीय नागरिक प्रशासन और पुलिस को तब तक सीधे दुश्मन नहीं मानता जब तक वो सक्रिय रूप से उसके लड़ाकों का विरोध नहीं करते। समूह ने चेतावनी दी है कि जो स्थानीय अधिकारी और पुलिसकर्मी ‘कब्जा करने वाली सेना की मदद करेंगे’ उन्हें दुश्मन माना जाएगा।

BLA ने मानी नुकसान की बात
BLA ने इस दौरान यह भी माना है कि ऑपरेशन में उसको भी नुकसान पहुंचा है। BLA ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान उसके 18 लड़ाके मारे गए हैं जिनमें मजीद ब्रिगेड के 11 ‘फिदायीन’ (आत्मघाती हमलावर), फतेह स्क्वाड के 4 लड़ाके और STOS यूनिट के 3 लड़ाके शामिल थे। BLA ने यह भी स्वीकार किया कि हमलों में महिला हमलावर शामिल थीं। ‘फिदायीन’ में आसिफा मेंगल शामिल थीं जिन्होंने नोशकी में ISI हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन पूरा किया।

आसिफा मेंगल की हुई मौत
BLA ने कहा कि आसिफा मेंगल 2 अक्टूबर, 2023 को बलूच लिबरेशन आर्मी की मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थीं और जनवरी 2024 में फिदायीन बनने का फैसला किया था। BLA ने बताया कि ऑपरेशन हेरोफ को अंजाम देते हुए मेंगल की मौत शुक्रवार को हुई थी। इस बीच बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने रविवार को कहा था कि आतंकवाद विरोधी कई अभियानों में पिछले 40 घंटों में कम से कम 145 आतंकवादी और 17 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।

T20 सीरीज खत्म होने के बाद कैसी है भारत और न्यूजीलैंड की रैंकिंग, पाकिस्तान का ​हाल बहुत बुरा

0

आईसीसी रैंकिंग को एक नजर देखा जाना चाहिए। भारत बनाम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के बाद इसमें कुछ अपडेट हुए हैं।आईसीसी रैंकिंग एक बार फिर से अपडेट कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। वहीं कुछ और टी20 सीरीज खेली जा रही थीं, वो खत्म हो रही हैं। अभी कुछ टीमें आपस में खेल रही हैं। इस बीच टी20 विश्व कप से ठीक पहले भारतीय टीम की आईसीसी रैंकिंग क्या है, इस पर नजर रखी जानी चाहिए। साथ ही टॉप 5 टीमें कौन सी हैं, इसके बारे में भी जान लीजिए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। सीरीज के दौरान जो पांच मैच खेले गए, उसमें से केवल एक ही मैच भारतीय क्रिकेट टीम हारी और बाकी चार मैच जीतकर सीरीज को अपने कब्जे में कर लिया। इस बीच आईसीसी ने 2 फरवरी तक की रैंकिंग और रेटिंग अपडेट कर दी है। जिसमें टीम इंडिया का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार है। भारतीय टीम 273 की रेटिंग के साथ टॉप की कुर्सी पर बनी हुई है। साथ ही दूसरे नंबर की टीम अब काफी पीछे रह गई है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर दो पर, पाकिस्तान से हार का रेटिंग पर हुआ असर
आईसीसी ने जो लेटेस्ट रैंकिंग अपडेट की है, उसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है, लेकिन उसकी रेटिंग काफी कम हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसके सारे मैच ऑस्ट्रेलिया हार गई और पाकिस्तान ने तीन के तीन मैच जीतकर विरोधी टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। इसके बाद रैंकिंग में तो ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रेटिंग घटकर अब 261 की रह गई है। यानी इस लिहाज से देखें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रेटिंग अंकों का जो अंतर है, वो और भी बड़ा हो गया है।

इंग्लैंड तीसरे और न्यूजीलैंड की टीम नंबर चार पर काबिज
इस बीच इंग्लैंड की टीम इस वक्त श्रीलंका में है और वहा तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहले दो मैच हो चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने जीत लिया और सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। आईसीसी टी20 रैंकिंग में अभी इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर है और उसकी रेटिंग 259 की है। उसे रेटिंग में हल्का सा फायदा हुआ है। भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद न्यूजीलैंड की सेहत पर बहुत ज्यादा असर नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड की टीम नंबर चार पर है और उसकी रेटिंंग अभी 251 की चल रही है। अब भारत और न्यूजीलैंड की टीम सीधे टी20 विश्व कप 2026 में ही मैदान में उतरेंगी।

साउथ अफ्रीका नंबर पांच पर, पाकिस्तानी टीम छठे नंबर पर कर रही संघर्ष
इस बीच नंबर 5 की टीम की बात की जाए तो वहां पर अभी साउथ अफ्रीका की टीम बनी हुई है। उसकी रेटिंग 241 की है। पाकिस्तानी टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली और उसके सारे मैच जीत लिए। इन लगातार तीन जीत से पाकिस्तान को रेटिंग का तो फायदा मिला है, लेकिन रैंकिंग में कोई खास इजाफा नहीं हुआ। पाकिस्तानी टीम 238 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर है। अब पाकिस्तान की टीम भी 7 फरवरी को सीधे टी20 विश्व कप के लिए मैदान में उतरेगी।

टी20 विश्व कप के दौरान होगा ​काफी ज्यादा बदलाव
7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो रहा है। उससे पहले अब कुछ गिने चुने मैच ही बाकी हैं। इसके बाद जब टीमें इस महासंग्राम के लिए मैदान में उतरेंगी, उसके बाद जीत हार से उनकी रैंकिंग और रेटिंग पर असर दिखेगा। अब इस बात करीब करीब पक्की हो गई है, टीम इंडिया टी20 विश्व कप में आईसीसी की नंबर वन टीम बनकर एंट्री करने जा रही है। जो रैंकिंग और रेटिंग अभी है, उसमें बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

‘रामायण’ का मेघनाद बना था ये मशहूर एक्टर, कहलाने लगा था दूसरा राजेश खन्ना, एक झलक पाने को मरती थीं लड़कियां

0

70 के दशक में राजेश खन्ना का सिक्का चलता था। हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहलाने वाले राजेश खन्ना के पीछे लड़कियां दीवानी थीं। लेकिन, इसी दौर में एक और एक्टर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, जिन्होंने राजेश खन्ना के स्टारडम को जबरदस्त टक्कर दी थी।राजेश खन्ना को हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। एक समय था जब इंडस्ट्री पर सिर्फ राजेश खन्ना का सिक्का चलता था। लड़कियां उनकी दीवानगी में सारी हदें पार करने को तैयार रहती थीं। आज भी राजेश खन्ना को लेकर लड़कियों में दीवानगी के किस्से चर्चा में बने रहते हैं। 60-70 के दशक में कई स्टार आए, लेकिन राजेश खन्ना के स्टारडम को कोई नहीं हिला पाया। लेकिन, 70 के दशक में एक ऐसा एक्टर आया, जिनसे खुद राजेश खन्ना को भी इनसिक्योर महसूस होने लगा था, उन्हें अपनी सत्ता जाती हुई नजर आने लगी थी। ये एक्टर थे, हिंदी सिनेमा और टीवी के मशहूर अभिनेता विजय अरोड़ा, जिन्होंने आज ही के दिन यानी 2 जनवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया
विजय अरोड़ा ने 1971 में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से पढ़ाई के बाद 1972 में ‘जरूरत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ रीना रॉय लीड रोल में नजर आई थीं। लेकिन, उन्हें स्टारडम ‘यादों की बारात’ से मिला। इस फिल्म में उनके साथ जीनत अमान नजर आई थीं और इसका गाना ‘चुरा लिया है तुमने’ काफी मशहूर हुआ था। लंबी कद-काठी और खूबसूरत चेहरा, यही वजहें थीं कि उन्हें आसानी से फिल्में मिलने लगीं और लड़कियों में भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी।

राजेश खन्ना से होने लगी तुलना
विजय अरोड़ा की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ने लगी एक समय पर तो उनकी तुलना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से होने लगी। दोनों की कद-काठी भी एक जैसी थी, जिसके चलते विजय अरोड़ा को हिंदी सिनेमा का दूसरा राजेश खन्ना कहा जाने लगा था। अपने चॉकलेटी लुक्स से उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। हर कोई उन्हें दूसरा राजेश खन्ना कहने लगा। एक बार खुद राजेश खन्ना ने कहा था कि अगर इंडस्ट्री में कोई उनकी जगह ले सकता है तो वह विजय अरोड़ा हैं। यही नहीं, विजय अरोड़ा और राजेश खन्ना ने तीन फिल्मों ‘सौतन’, ‘रोटी’ और ‘निशान’ में साथ में काम भी किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।

रामायण में निभाया मेघनाद का किरदार
अपने करियर में विजय अरोड़ा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आए। उनके सबसे चर्चित करिदारों की बात की जाए तो उन्होंने रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस पौराणिक धारावाहिक में उन्होंने मेघनाद का किरदार निभाया था, जिसके साथ उन्होनें घर-घर में अपनी पहचान बनाई। उनके किरदार को को काफी पसंद भी किया गया। हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में जितना काम किया, उतना नाम नहीं कमा पाए। उनका कहना था कि हिंदी सिनेमा में होने वाली राजनीति के चलते वह अपने समकालीन कलाकारों से पीछे रह गए।

‘विकसित भारत @2047 के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रभावी कदम’, बजट पर और क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव? जानें

0

इंदौर में बजट का सीधा प्रसारण देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का एक व्यापक दस्तावेज है।भोपाल: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में सीधा प्रसारण देखा। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने वाला यह लोकहितैषी बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त करते हुए देश को वैश्विक विकास का अग्रणी केंद्र बनाने की स्पष्ट दिशा देता है।
एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई, एजुकेशन, हेल्थ एवं टूरिज्म समेत हर क्षेत्र में यह बजट समावेशी विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
बजट में सभी वर्गों के कल्याण पर फोकस
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बजट में भारत को सशक्त बनाने के लक्ष्य निर्धारण के साथ आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देते हुए सभी वर्गों के कल्याण पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही विनिर्माण क्षेत्र में रणनीतिक विकास की दृष्टि से पर्याप्त धनराशि का प्रबंधन भी किया गया है।
एआई सेक्टर में मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि एआई सेक्टर में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के माध्यम से देश के विकास के साथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ेगा। वस्त्र उद्योगों के रिफॉर्म से राज्यों को लाभ मिलेगा। आज पेश किए गए बजट में 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपए का प्रबंधन किया गया है और छोटे शहरों में भी तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान दिया गया है। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दवाएं सस्ती की गई हैं।

लोकसभा में आज शुरू होगी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, PM मोदी कब बोलेंगे?

0

संसद में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होगी चर्चा। लोकसभा में दोपहर 12 बजे बीजेपी के सर्वानंद सोनोवाल चर्चा की शुरुआत करेंगे। लोकसभा में चर्चा के लिए 18 घंटे का समय रखा गया है।संसद का बजट सत्र शुरू हो चुका है। रविवार 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 को पेश किया और कई बड़े ऐलान किए। बजट के पेश होने के बाद अब संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस चर्चा की शुरुआत सोमवार को लोकसभा में होगी। इसके बाद राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। ये खबर भी सामने आ गई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कब सदन में जवाब देंगे।
पीएम मोदी कब देंगे जवाब?
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा शुरू होगी। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चर्चा का शुभारंभ करेंगे। वहीं, सांसद तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय आवंटित किया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवतः 4 फरवरी को जवाब देंगे। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के पहले वक्ता होंगे। राज्यसभा में आज दोपहर 2 बजे बीजेपी के सदानंद मास्टर चर्चा की शुरुआत करेंगे।
28 जनवरी से शुरू हुआ बजट सत्र
आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र (Budget Session) शुरू बीते 28 जनवरी से शुरू हो गया है। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से हुई। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को एक साथ संबोधित किया। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट को पेश किया। बता दें कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से लेकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस बजट सत्र के दो चरण होंगे। पहला चरण 28 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक चलेगा। वहीं दूसरा, चरण 9 मार्च 2026 से लेकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

 उन्नाव में दुष्कर्म का आरोपी जमानत पर बाहर, पीड़िता ने दोबारा उत्पीड़न और बलात्कार का आरोप लगाकर बेल निरस्तीकरण की मांग की

0

उन्नाव। थाना माखी क्षेत्र की एक युवती ने दुष्कर्म के आरोपी सोनू उर्फ फिरोज पर जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से धोखाधड़ी, धमकी और जबरन बलात्कार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की जमानत निरस्त कर उसे पुनः जेल भेजने की मांग की है। मामला अब न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद पीड़िता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

पीड़िता संगीता वर्मा निवासी बेन्सुमपुर बखतखेड़ा, थाना माखी, जिला उन्नाव ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में उसकी बातचीत सोनू उर्फ फिरोज से योयो ऐप के माध्यम से शुरू हुई थी। आरोप है कि सोनू ने खुद को अविवाहित हिंदू बताकर शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए मजबूर किया। इस दौरान कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसके बच्चे भी हैं, साथ ही वह अलग-अलग नामों से कई लड़कियों को फंसाकर ब्लैकमेल करता रहा है।

इस मामले में पीड़िता ने वर्ष 2024 में थाना माखी में मुकदमा अपराध संख्या 0033/2024 दर्ज कराया, जिसमें धारा 376, 420, 419, 467, 468, 471 आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पीड़िता का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने उसे फर्जी एक्सीडेंट की एडिट की हुई तस्वीरें भेजीं और रिश्तेदारों के मरने की झूठी सूचनाएं देकर मानसिक रूप से परेशान किया। इसी झांसे में आकर पीड़िता 19 दिसंबर 2025 को उससे मिलने गई, जहां आरोपी उसे पीरागढ़ी, दिल्ली ले गया और वहां उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी, जिसके कारण वह भय और मानसिक तनाव में है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़िता ने पुनः मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक उन्नाव और अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसकी जमानत निरस्त करने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि जब तक आरोपी जेल में नहीं जाएगा, उसकी जान को खतरा बना रहेगा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच जारी है और पीड़िता के आरोपों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़िता और उसके परिवार ने न्याय की उम्मीद जताते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

 

चांदी ₹16,000 तो सोना ₹4000 सस्ता, सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट

0

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब सोने की कीमतें 4.20 प्रतिशत (लगभग 206 डॉलर) गिरकर 4689.43 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रही थीं। सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट का सिलसिला जारी है। निवेशक लगातार प्रॉफिट बुकिंग कर रहे हैं, जिसकी वजह से इन कीमती धातुओं का भाव बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। सोमवार को MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 3.00 प्रतिशत (लगभग 4000 रुपये) की गिरावट के साथ 1,38,256 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 6 प्रतिशत (लगभग 16,000 रुपये) के नुकसान के साथ 2,49,713 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब सोने की कीमतें 4.20 प्रतिशत (लगभग 206 डॉलर) गिरकर 4689.43 डॉलर प्रति औंस के रेट पर कारोबार कर रही थीं। इसी तरह, चांदी भी 6.51 प्रतिशत (लगभग 5.56 डॉलर) गिरकर 79.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। CME के एक बयान के अनुसार, गोल्ड फ्यूचर्स के लिए मार्जिन की जरूरतें सभी रिस्क कैटेगरी में बढ़ाई जाएंगी। नॉन-हाइटेंड रिस्क पोजीशन के लिए, मार्जिन कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू के 6% से बढ़कर 8% हो जाएगा। हाइटेंड रिस्क पोजीशन के लिए, मार्जिन 6.6% से बढ़कर 8.8% हो जाएगा।सिल्वर फ्यूचर्स के लिए 11% से बढ़ाकर 15% किया जाएगा मार्जिन
सिल्वर फ्यूचर्स के लिए, नॉन-हाइटेंड रिस्क पोजीशन के लिए मार्जिन 11% से बढ़ाकर 15% किया जाएगा, जबकि हाइटेंड रिस्क पोजीशन के लिए मार्जिन 12.1% से बढ़कर 16.5% हो जाएगा। मार्जिन की जरूरतों में बढ़ोतरी का मतलब है कि ट्रेडर्स को डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ज्यादा पैसे देने होंगे। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे सट्टेबाजी वाली ट्रेडिंग कम हो सकती है और लिक्विडिटी घट सकती है। CME द्वारा कीमती धातुओं के लिए मार्जिन जरूरतों को बढ़ाने और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशक और कारोबारी बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुक कर रहे हैं, जिससे सोने-चांदी की कीमतों में इतनी तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

अजमेर के ब्यावर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सराफा बाजार की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

0

यह मामला थाना कोतवाली ब्यावर क्षेत्र का है, जहां एक ग्राहक के साथ कथित रूप से लाखों की नहीं लेकिन हजारों की ठगी का आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर निवासी चांद मोहम्मद ने 21 जनवरी को ब्यावर स्थित एक ज्वैलरी दुकान से सोने की बाली खरीदी थी। जिस ज्वैलर से यह खरीदारी की गई, उनका नाम टकला सोनार बताया जा रहा है और दुकान का नाम जय माता ओम नमः शिवाय है। बताया जाता है कि ज्वैलर ने चांद मोहम्मद को एक सोने की बाली 42000 रुपये में बेची और भरोसा दिलाया कि बाली शुद्ध सोने की है।

लेकिन कुछ समय बाद जब चांद मोहम्मद को बाली की गुणवत्ता पर संदेह हुआ और उन्होंने जांच करवाई तो सच्चाई सामने आकर सभी को हैरान कर गई। जांच में पता चला कि बाली के अंदर तांबा भरा हुआ था और ऊपर से केवल सोने की परत चढ़ी हुई थी। यानी ग्राहक को शुद्ध सोने के नाम पर नकली आभूषण थमा दिया गया।

जब इस धोखाधड़ी को लेकर चांद मोहम्मद ने ज्वैलर से संपर्क किया और पूरी रकम वापस करने की मांग की, तो ज्वैलर ने पूरे पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि ज्वैलर केवल 20000 रुपये वापस देने की बात कर रहा है, जबकि 41000 रुपये पूरे लिए गए थे। पीड़ित का कहना है कि यह सीधी सीधी ठगी है और उनके साथ जानबूझकर धोखा किया गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि ग्राहक को इस तरह से तांबे के आभूषण में सोने की परत चढ़ाकर बेचा जाएगा, तो आम आदमी किस पर भरोसा करेगा। सराफा बाजार में इस तरह की घटनाएं ग्राहकों के विश्वास को तोड़ने का काम कर रही हैं।

पीड़ित चांद मोहम्मद ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी ज्वैलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर थाना कोतवाली ब्यावर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इस कथित ठगी के मामले में जल्द सख्त कदम उठाएगा, ताकि भविष्य में कोई और ग्राहक इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार न बने।

आधी रात ट्रक ने मकान और दुकान को मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार; एक लाख से ज्यादा का नुकसान

0

गया (बिहार)।
गया जिले से देर रात की एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मकान और नीचे स्थित खाद-बीज की दुकान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस घटना में करीब एक लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पीड़ित जितेंद्र चौधरी, निवासी राजकुमार चौधरी, गांव खटकाचाक, पोस्ट चंदौरा, थाना क्षेत्र गया, जिला गया ने बताया कि यह घटना 30 जनवरी 2026 की रात करीब 12:10 बजे की है। अचानक एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और उनके मकान को जोरदार धक्का मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मकान की दीवारों को गंभीर क्षति पहुंची और नीचे स्थित खाद-बीज की दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पीड़ित के अनुसार दुकान में रखा खाद, बीज और अन्य सामान ट्रक की टक्कर से पूरी तरह बिखर गया। दुकान की शटर, दीवार और ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई, हालांकि चालक मौके से फरार हो चुका था।

जितेंद्र चौधरी का कहना है कि उनकी खाद-बीज की दुकान ही उनके परिवार की एकमात्र आजीविका का साधन है। इसी दुकान से उनके घर की रोजी-रोटी चलती है। इस हादसे से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और फिलहाल दुकान पूरी तरह बंद पड़ी है। उन्होंने बताया कि वीडियो और फोटो के माध्यम से साफ देखा जा सकता है कि ट्रक की टक्कर से भवन और दुकान को कितना नुकसान पहुंचा है।

पीड़ित ने मीडिया और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने पुलिस से ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने हुए नुकसान की भरपाई और दुकान की मरम्मत के लिए उचित मुआवजा दिलाने की भी अपील की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर रात के समय भारी वाहनों की लापरवाही और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

बांका की कविता कुमारी सोशल मीडिया से नई पहचान बनाने की जिद, मेहनत से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

0

बांका:
आज हम आपको बांका जिले के रजौन गांव की रहने वाली 25 वर्षीय कविता कुमारी की प्रेरणादायक कहानी बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।
साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली कविता कुमारी ने कठिन हालातों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। आज वह सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं और लोग उन्हें प्यार से “सोशल मीडिया क्वीन” कहकर पुकारने लगे हैं।
वर्ष 2023 में शुरू हुआ सफर, अब बन रही हैं उभरता चेहरा
कविता कुमारी बताती हैं कि उनके सपने हमेशा बड़े रहे हैं, लेकिन परिस्थितियां कई बार रास्ता रोकती रहीं। इसी बीच वर्ष 2023 में उन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कदम रखा। शुरुआत में यह केवल एक शौक था, लेकिन लगातार मेहनत, नए-नए कंटेंट और दर्शकों के प्यार ने उन्हें एक नई पहचान दिलानी शुरू कर दी।
आज कविता कुमारी सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से उभरता नाम बनती जा रही हैं और अपनी कला व रचनात्मकता के जरिए लोगों का दिल जीत रही हैं।
प्रोफाइल से बढ़ रही लोकप्रियता
कविता कुमारी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का समर्थन साफ नजर आता है।
यूट्यूब अकाउंट विवरण:
नाम: Kavita Kumari5566
चैनल आईडी: @KavitaKumari5566-yf2qq
8.6 हजार सब्सक्राइबर
लगभग 3 हजार वीडियो
उनके वीडियो लगातार पसंद किए जा रहे हैं और उन्हें दर्शकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
कविता का संदेश: “सपने देखो और उन्हें पूरा करो”
कविता कुमारी का कहना है कि सोशल मीडिया उनके लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है।
वह चाहती हैं कि लोग उनके वीडियो को अधिक से अधिक देखें और साझा करें, ताकि वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें।
कविता कुमारी कहती हैं—
“अगर सपने देखने की हिम्मत हो और मेहनत करने का जज्बा, तो कोई भी मुश्किल बड़ी नहीं होती।”
परिवार के लिए संघर्ष
कविता कुमारी बताती हैं कि उनके पति धर्मेंद्र सिंह और पूरे परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद वह लगातार मेहनत कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं।
गरीबों के लिए मिसाल बनना चाहती हैं कविता
कविता कुमारी का सपना है कि वह अपनी सफलता से उन लोगों को प्रेरित करें, जो गरीबी और कठिन परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को छोड़ देते हैं। उनका मानना है कि सही दिशा में की गई मेहनत जीवन की तस्वीर बदल सकती है।
समाज के लिए बन रही हैं प्रेरणा
कविता कुमारी की कहानी यह साबित करती है कि हालात चाहे जैसे भी हों, सफलता उन्हीं को मिलती है जो आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ते हैं। आज कविता न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बनती जा रही हैं।
दोस्तों, यह थी बांका की कविता कुमारी की प्रेरणादायक कहानी। उम्मीद है कि उनकी यह संघर्ष यात्रा आपको भी अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देगी।
अगर आपको यह खबर पसंद आई हो तो इसे साझा करें और कविता कुमारी के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें।
सोशल मीडिया अकाउंट
इंस्टाग्राम:
kavit_asingh7788
142 पोस्ट | 369 फॉलोअर्स | 3 फॉलोइंग
यूट्यूब:
Kavita Kumari5566
8.6 हजार सब्सक्राइबर | 3 हजार वीडियो