संसद के बजट सत्र में आज फिर लोकसभा में हंगामा हुआ है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया है। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स…नई दिल्ली: आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी है। लेकिन आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामा किया गया है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को सदन में चीन का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ था और राहुल गांधी की स्पीच के दौरान ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद हंगामे को बढ़ता देख सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। आज सुबह भी 11 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने शुरू किया हंगामा
बजट सत्र में लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया है। भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हंगामा कर रहा है।
रिजिजू बोले- राहुल की वजह से सदन की कार्यवाही रुकी थी
किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी की वजह से सोमवार को सदन की कार्यवाही रुकी थी।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।
आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामे के आसार
आज भी सदन में विपक्ष के द्वारा हंगामे के आसार दिखाई दे रहे हैं क्योंकि विपक्ष, चीन के मुद्दे को उठाने से पीछे नहीं हट रहा है।
संसद के बजट सत्र का 5वां दिन
आज संसद के बजट सत्र का 5वां दिन है, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी है।
विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पाकिस्तानी जेल में झेला जुल्म, 7 साल बाद रिहाई मिली तो अब घर आने के लिए पैसे नहीं, इस तरह बहन की मेहनत लाई रंग
मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले के खैरलांजी के रहने वाले प्रसन्नजीत रंगारी को सात साल बाद पाकिस्तानी जेल से रिहा कर दिया गया है। 31 जनवरी को पाकिस्तान द्वारा रिहा किए गए सात भारतीय कैदियों में उनका नाम भी शामिल है। परिवार अब उन्हें लेने के लिए अमृतसर जाने की तैयारी कर रहा है।बालाघाटः भाई और बहन के रिश्ते ऐसे ही नहीं पवित्र और रिश्ते की मजबूत डोर कही जाती क्योंकि उसके कई ऐसे प्रमाण सामने आए भी है। बालाघाट के खैरलांजी से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें बहन संघमित्रा ने सात सालों से पाकिस्तान जेल में बंद भाई की रिहाई के लिए दर-दर पर आवाज लगाई और अब वह सफल हुई। बहन संघमित्रा के लिए अब यह अच्छी खबर है कि उसका भाई प्रसन्नजीत को पाकिस्तान जेल से रिहा कर दिया गया है। जो इस समय भारत के अमृतसर में है। जिसको लाने में आर्थिक संकट आ रहा था। पर अब उसका हल निकल गया और आज बहन अन्य सहयोगी के साथ अमृतसर जा सकती है।
पाकिस्तानी जेल में बंद था प्रसन्नजीत रंगारी
दरअसल, 31 जनवरी को पाकिस्तान से 7 भारतीय कैदियों की रिहाई में प्रसन्नजीत रंगारी निवासी खैरलांजी बालाघाट भी है, जो बीते 7 साल से पाकिस्तान की जेल में सुनील अदे के नाम से बंद था। बहन संघमित्रा के लिए यह खबर 1 फरवरी को एक बजे खैरलांजी पुलिस से मिली। जिसके बाद प्रसन्नजीत के घर वापसी की खबर ने उनके घर में खुशियां ला दी। इसके बाद अमृतसर थाने से आए फोन से सालो बाद प्रसन्नजीत की आवाज बहन संघमित्रा ने सुनी और रिहाई का यकीन हुआ।
प्रसन्नजित के पाकिस्तान जेल तक जाने और बहन संघमित्रा द्वारा रिहाई का संघर्ष की कहानी बहुत ही मार्मिक और दुखदाई है। प्रसन्नजीत रंगारी साल 2017-18 को घर से अचानक लापता हुआ था। जहां से बिहार चले जाने के बाद वह वापस घर लौट आया था । लेकिन उसके बाद 2019 में फिर उसके लापता होने के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली थी। जिसे परिजनों ने तलाश करने के बाद भी नहीं मिलने पर उसे मरा मान लिया था। लेकिन दिसंबर 2021 में एक फोन आया और पता चला कि उनका भाई प्रसन्नजीत पाकिस्तान की जेल में बंद है।
बहन संघमित्रा की मेहनत लाई रंग
परिजनों को पता चला था कि 1 अक्टूबर 2019 में प्रसन्नजीत को पाकिस्तान के बाटापुर से हिरासत में लिया गया। जहां वह, सुनिल अदे के नाम से बंद है। 2021 से, प्रसन्नजीत के पाकिस्तान जेल में बंद होने की जानकारी के बाद उसकी बहन संघमित्रा अपने भाई के वतन वापसी के लिए लगातार संघर्ष में जूट गई। प्रशासन और नेताओं के दरबार में विनती की कई बार आंसू बहाए, गरीबी आड़े आने के कारण कई दिक्कतें से जूझते रही। मीडिया से गुहार लगाई। इस बीच रक्षाबंधन में बहन के भाई को राखी भेजने की एक मार्मिक खबर भी सामने आई थी। बेटे प्रसन्नजीत के लापता होने के बाद उसके पिता नहीं रहे।
बता दें कि बालाघाट जिले के खैरलांजी में रहने वाला प्रसन्नजीत रंगारी पढ़ाई में तेज था। इसलिए कर्ज लेकर उनके बाबूजी लोपचंद रंगारी ने उन्हें जबलपुर के गुरु रामदास खालसा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बी. फार्मेसी की पढ़ाई करवाई थी। पढ़ाई पूरी कर साल 2011 में एमपी स्टेट फॉर्मसी काउंसिल में अपना रजिस्ट्रेशन किया था। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन मानसिक स्थिति खराब होने के कारण पढ़ाई छोड़कर घर आ गया। बेटे के मानसिक रूप से बीमार होने से मां चिंता में ग्रसित हो गई।, घर पर हर तिथि त्योहार खुशी में नहीं बीत रहा था। पर अब प्रसन्नजीत के लौटने की खुशी मां और बहन की आंखो में दिखाई दी।
घर लाने के लिए नहीं थे पैसे
अब प्रसन्नजीत के जीजा राजेश उन्हें लेने के लिए अमृतसर जाने वाले है, पर समस्या यह है कि परिजन आर्थिक रूप से कमजोर है और उतने शिक्षित नहीं है कि उतने दूर अकेले जा पाए। ऐसे में उन्हें भाई को अमृतसर से लाने में मदद की जरूरत है। और अब खबर है कि प्रसन्नजीत को लाने के लिए परिवार को सहयोग मिल गया है। वह शीघ्र लेने जाएंगे।
जानकारी में आया कि पाकिस्तान जेल से रिहा हुए 7 भारतीय नागरिकों में प्रसन्नजीत शामिल है। परिजनों को बताया गया कि अटारी-वाघा बॉर्डर पर कस्टम और इमिग्रेशन की प्रक्रिया के बाद प्रसन्नजीत अभी रेड क्रॉस भवन मजीठा रोड और गुरु नानक देव हॉस्पिटल अमृतसर में है।
खप्पर रखने को लेकर पड़ोसियों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला, गांव में दहशत
हमीरपुर (जरिया)। थाना जरिया क्षेत्र के ग्राम जरिया में खप्पर रखने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसियों ने एक युवक पर परिवार सहित हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, 22 जनवरी 2026 को भगौना पुत्र कामता अनुरागी अपने घर के पास रखे खप्परों को पड़ोसी महिला लऊवा द्वारा हटाए जाने का विरोध कर रहा था। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि महिला ने पहले गाली-गलौज की और फिर अपने पति लऊवा ( दयानंद ) पुत्र हरदयाल, अखलेश पुत्र हरदयाल तथा और लाउवा की पत्नी और मां को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर भगौना पर लाठी-डंडों और हाथ-घूंसों से हमला कर दिया।
पीड़ित भगौना ने बताया कि हमलावरों ने न केवल मारपीट की बल्कि खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों के अनुसार, हमले के दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावर नहीं रुके। भगौना को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसने थाना जरिया में शिकायत दर्ज कराई।
गांव के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
—
—
चार घरों तक नहीं पहुंची सड़क, पांच साल में बदले सरपंच पर हालात जस के तस; ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल
औरंगाबाद (बसंतपुर)। पंचायत करमा, थाना बसंतपुर के वार्ड नंबर 13 अंतर्गत चार परिवार पिछले कई वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर बसे इन घरों तक आज तक पक्की सड़क नहीं बनी, जिससे लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर पांच साल में सरपंच बदलते रहे, लेकिन किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। सरकारी योजनाओं का लाभ भी इन परिवारों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
पीड़ित ग्रामीण सिकंदर पासवान ने बताया कि उनके साथ कुल चार घर इस बस्ती में रहते हैं, जो मुख्य गांव से अलग-थलग हैं। यहां न सड़क है, न नाली और न ही साफ पेयजल की व्यवस्था। बरसात के दिनों में पूरे इलाके में कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है और कई बार वे गिरकर घायल भी हो जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार मुखिया और सरपंच आनंद साहब से सड़क निर्माण और अन्य सुविधाओं की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है। पंचायत स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही उन्हें मनरेगा, आवास योजना या अन्य सरकारी लाभ मिल सके हैं। चार घर होने के कारण प्रशासन उन्हें नजरअंदाज कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एंबुलेंस, राशन, पानी और अन्य जरूरी सेवाएं भी इस इलाके तक नहीं पहुंच पातीं। किसी की तबीयत खराब होने पर चारपाई या बाइक से मरीज को मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। रात के समय यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पक्की सड़क बनाई जाए और उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
—
—
आधी रात के कॉल के बाद युवक लापता, दो दिन बाद पईन में मिला शव; परिवार ने हत्या का आरोप लगाकर सीबीआई जांच की मांग की
गया (महकार)। थाना महकार क्षेत्र के ग्राम जगडीहा–बेलदारी में 18 वर्षीय युवक शशि कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का दावा है कि आधी रात को आए एक फोन कॉल के बाद शशि घर से निकला और दो दिन बाद उसका शव तेतरिया पुल के दक्षिण दिशा में पईन से बरामद हुआ। परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मृतक की पहचान शशि कुमार (28) पुत्र दिनेश चौहान, निवासी ग्राम जगडीहा, पोस्ट नादरा, थाना महकार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार 28 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे शशि के मोबाइल नंबर 9608662974 पर एक कॉल आया। इसके बाद वह पैदल ही घर से निकल गया। मां सुनीता देवी ने जब 10:30 बजे फोन मिलाया तो नंबर लगातार बिजी मिला। परिवार को लगा कि वह दोस्तों के साथ वीडियो बना रहा होगा, क्योंकि शशि सोशल मीडिया पर सक्रिय था।
जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो 30 जनवरी को परिवार थाने गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया और यह कहकर टाल दिया कि “शशि किसी लड़की के साथ भाग गया होगा।” इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने खुद खोजबीन शुरू की।
31 जनवरी को तेतरिया पुल के पास पईन में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने उसकी पहचान शशि कुमार के रूप में की। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर निकाला तो अंतिम कॉल कथित तौर पर उसी गांव की युवती बसुन्धरा कुमारी (पिता बास्कीत चौहान) से पाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती से जुड़े लोगों की भूमिका संदिग्ध है।
मृतक के भाई रवि कुमार ने मीडिया को बताया कि आरोपी पक्ष के घर से खून के निशान और अन्य संदिग्ध सबूत मिले हैं। पुलिस ने अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन परिवार का कहना है कि मुख्य साजिशकर्ता अभी भी खुले घूम रहे हैं और युवती ने पूरे नाम नहीं बताए हैं।
परिवार की अंतिम मांग और भावनात्मक अपील:
परिजनों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे किसी से बदला नहीं चाहते, केवल सच्चाई और न्याय चाहते हैं। परिवार का कहना है, “हम सिर्फ इंसाफ चाहते हैं। हमें जानना है कि हमारे भाई का असली गुनहगार कौन है और उसने ऐसा क्यों किया। अगर कोई गलती थी तो कानून सजा देता, लेकिन किसी को इस तरह मारकर फेंक देना अमानवीय है।”
परिवार ने मांग की है कि मामले को समय रहते गंभीरता से लिया जाए, निष्पक्ष जांच हो, सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हो और जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन होगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, कॉल डिटेल, लोकेशन और फॉरेंसिक साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
अभिनय ही नहीं, सिंगिंग का हुनर भी रखती हैं ऐश्वर्या राय, भरी महफिल में गाया था हिट गीत, खूबसूरत आवाज जीत लेगी दिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती हैं, लेकिन वह बेहतरीन सिंगर भी हैं। अभिनेत्री ने एक पुराने चैट शो में अपनी इस प्रतिभा से पर्दा उठाया था, जिसने हर किसी को चौंका दिया था।बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या इन दिनों फिल्मों में कम एक्टिव हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। ये तो सभी जानते हैं कि विश्व सुंदरी एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन एक चैट शो के दौरान अपनी एक छुपी हुई प्रतिभा से भी पर्दा उठाया था और उनकी इस प्रतिभा ने हर किसी का दिल जीत लिया था। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या चैट शो ‘जीना इसी का नाम है’ के एक एपिसोड में नजर आ रही हैं। उनके साथ अभिनेता चंद्रचूर सिंह भी हैं और इस दौरान उन्हें फारूक शेख के साथ हल्की-फुल्की मस्ती करते देखा जा सकता है। इसी एपिसोड के दौरान ऐश्वर्या ने अपनी सिंगिंग स्किल भी फ्लॉन्ट की थी।
चंद्रचूर सिंह ने उठाया था ऐश्वर्या के राज से पर्दा
एपिसोड के दौरान जब होस्ट ने चंद्रचूर सिंह से कहा कि क्या वह ‘जोश’ की शूटिंग के दौरान का कोई मजेदार या खास किस्सा साझा कर सकते हैं, तो उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर भी हैं और ये बात कम लोगों को पता है। चंद्रचूर सिंह ने ऐश्वर्या की सिंगिंग स्किल के बारे में बताते हुए कहा- ‘ऐश्वर्या जितनी खूबसूरत दिखती हैं, उतना ही सुंदर गाती भी हैं। उनकी आवाज बहुत ही मधुर है।’ चंद्रचूर के इस खुलासे के साथ ही लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई और लोग ऐश्वर्या से गाने की सिफारिश करने लगे।
जब ऐश्वर्या ने स्टेज पर गाया गाना
चंद्रचूर सिंह की बात सुनकर पहले तो ऐश्वर्या हंस पड़ीं और कहा कि असल में गाना तो चंद्रचूड़ ही अच्छा गाते हैं। लेकिन, फिर हो्सट ने उनसे और चंद्रचूड़ से गाने का आग्रह किया और कहा कि वह लोगों की डिमांड पर कुछ गाकर सुनाएं। इस पर ऐश्वर्या ने शरमाते हुए अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘और प्यार हो गया’ का गाना ‘मेरी सासों में बसा है तेरा ही एक नाम’ गाना शुरू किया। बीच में ऐश्वर्या हंस पड़ीं और फिर उन्होंने गाना आगे जारी रखा। इसके आगे चंद्रचूर सिंह भी उनका साथ देते दिखे। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
चंद्रचूड़ सिंह ने की ऐश्वर्या की तारीफ
शो के दौरान ही होस्ट फारूक शेख ने चंद्रचूड़र सिंह से ऐश्वर्या के साथ काम करने का अपना एक्सपीरिंस साझा करने को भी कहा, जिस पर अभिनेता कहते हैं- ‘ऐश्वर्या बहुत ही सपोर्टिव और दयालु हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। वह सुंदर होने के साथ-साथ समझदार और सुलझी हुई इंसान हैं।’ बता दें, साल 2000 में रिलीज हुई ‘जोश’ में ऐश्वर्या राय ने चंद्रचूर सिंह के साथ काम किया था। शाहरुख खान भी इस फिल्म में लीड रोल में थे और शाहरुख-ऐश्वर्या ने फिल्म में भाई-बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ शरद कपूर और प्रिया गिल भी मुख्य भूमिका में थे।
राहुल गांधी ने किया नरवणे की किताब का जिक्र तो लोकसभा में हुआ हंगामा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दी तीखी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी ने किया नरवणे की किताब का जिक्र तो लोकसभा में हुआ हंगामा, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने दी तीखी प्रतिक्रियासंसद के बजट सत्र में सोमवार को भारी हंगामा देखने को मिला। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर हंगामा देखने को मिला। राहुल गांधी ने भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे की मैगजीन का करते हुए दावा किया की चीन की सेना भारत की सीमा में घुस रही है। राहुल के इस बयान को लेकर सदन में हंगामा शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
क्यों हुआ पूरा विवाद?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में एक प्रकाशित मैगजीन के Quote को बताने पर आपत्ति जताई, जो सदन के नियमों के विरुद्ध है। राहुल गांधी ने कहा कि उनका स्रोत प्रामाणिक है और इसमें पूर्व सेना जनरल (एमएम नरवणे) के अप्रकाशित संस्मरणों के Quote शामिल हैं। राहुल गांधी ने एमएम नरवणे की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि चीनी सेना के टैंक भारतीय सीमा के पास आए, चीन की सेना भारतीय क्षेत्र में घुसी। चीन के 4 टैंक भारतीय सीमा में घुस रहे थे। चीनी सेना के टैंक कैलाश रिज पर चढ़ रहे थे।
राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई
राहुल गांधी के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि राहुल गांधी संसद को गुमराह न करें। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं चाहता हूं कि लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) सदन के समक्ष वह पुस्तक प्रस्तुत करें जिसका वे हवाला दे रहे हैं, क्योंकि जिस पुस्तक का वे उल्लेख कर रहे हैं वह प्रकाशित नहीं हुई है।” राजनाथ सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि राहुल गांधी को सदन में बिना तथ्य के बोलने की इजाजत न मिले।
अमित शाह क्या बोले?
संसद के बजट सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को तब टोका जब उन्होंने लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित मैगजीन का हवाला देते हुए चीन का मुद्दा उठाया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी बिना प्रामाणिकता के बात न करें।
हम कुछ नहीं कर सकते…’ भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने पर पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान
T20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार की ओर से यह बड़ा बयान आया है। पाकिस्तान सरकार ने बताया कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगी।ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलने के पाकिस्तान सरकार के फैसले पर अब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने चुप्पी तोड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी T20 मैच में 111 रनों से बड़ी जीत के बाद सलमान आगा ने साफ शब्दों में कहा कि इस फैसले में टीम का कोई रोल नहीं है।
IND vs PAK मैच पर संकट
दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को यह स्पष्ट कर दिया कि टीम को T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं खेला जाएगा। इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई। मैच के बाद मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान कप्तान सलमान आगा ने कहा कि हम वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। यह हमारा फैसला नहीं है, हम कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार और पीसीबी चेयरमैन जो कहेंगे, हमें वही मानना होगा। भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है।
पाकिस्तान की सरकार का फैसला
इससे पहले पीसीबी चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने संकेत दिए थे कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक आ सकता है। 30 जनवरी को कोई आधिकारिक घोषणा नहीं होने के बाद 2 फरवरी को स्थिति साफ होने की उम्मीद थी। लेकिन इस घटनाक्रम ने अचानक रफ्तार पकड़ी। 1 फरवरी की शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मोहसिन नकवी के बीच अहम बैठक हुई, जिसके बाद आधिकारिक फैसला सामने आया।
सरकार से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी भी लॉन्च कर दी। पाकिस्तान को ग्रुप A में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और अमेरिका के साथ रखा गया है।
पाकिस्तान का कदम खेल भावना के खिलाफ
टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर लिए गए इस फैसले पर ICC की ओर से भी बड़ा बयान आ गया है। ICC ने कहा है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से आधिकारिक और लिखित सूचना का इंतजार कर रही है, लेकिन इस तरह का फैसला वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के खिलाफ है।
14 फरवरी तक नहीं मिलेगी सर्दी से राहत, 9 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-UP-बिहार का हाल
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, 2 अन्य राज्यों में भी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। फरवरी का महीना शुरू हो गया , लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के 7 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद ठंड और बढ़ेगी। 14 फरवरी तक सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।इसके साथ ही, मौसम विभाग ने देश के 21 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा, 2 अन्य राज्यों में भी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। कुल मिलाकर 9 राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 2 और 3 फरवरी को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं 2 फरवरी को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आज मौसम साफ बना रहेगा, लेकिन सुबह के समय तेज हवाओं के साथ घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने पहले ही कोहरे की संभावना जताई थी, जो सही साबित हुई। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, सोनभद्र, ललितपुर, कानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, चंदौली और बाराबंकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 14 फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। IMD के अनुसार, 5 फरवरी तक राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज, दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; यहां देखें हर अपडेट
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज से धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। लोकसभा और राज्य सभा दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा से जुड़ी हर अपडेट यहां जानें।संसद का बजट सत्र बीते 28 जनवरी से शुरू हो चुका है। रविवार 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए। बजट के पेश होने के बाद अब संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक, इस चर्चा की शुरुआत सोमवार को लोकसभा में होगी। इसके बाद राज्यसभा में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल चर्चा का शुभारंभ करेंगे। तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय आवंटित किया गया है।
सर्बानंद सोनोवाल ने किया चर्चा का शुभारंभ
भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए चर्चा का शुभारंभ किया।
ओडिशा के लिए जीरो बजट: BJD
बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, “यह बजट ओडिशा के लोगों के लिए शून्य बजट है। कई राज्यों और शहरों को हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर आवंटित किए गए हैं, लेकिन ओडिशा का नाम इसमें नहीं है। कई स्थानों, शहरों और राज्यों को औद्योगिक कॉरिडोर आवंटित किए गए हैं, लेकिन ओडिशा का नाम इसमें नहीं है। ओडिशा का नाम केवल दोहन के लिए है। इसमें सिर्फ एक अंतर्देशीय जलमार्ग का जिक्र है जो ओडिशा के भीतरी इलाकों से खनिजों को बंदरगाहों तक ले जाएगा, जहां से उन्हें जहाजों द्वारा बाहर भेजा जाएगा। इससे ओडिशा के किसानों, आदिवासी समुदायों और युवाओं को क्या लाभ होगा? वे कह रहे हैं कि दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के प्रसंस्करण का केंद्र बनाया जाएगा। यह अच्छी बात है, लेकिन यह उद्योगों के लिए, एक विशिष्ट क्षेत्र के लिए होगा। इससे हमारे युवाओं, हमारे किसानों को कोई मदद नहीं मिलेगी जो पहले से ही भारी दबाव में हैं। इसलिए, यह बजट शायद कुछ वर्गों, कुछ राज्यों, कुछ शहरों के लिए खुशी लेकर आया हो, लेकिन ओडिशा के लोगों के लिए यह शून्य बजट है।”
दोपहर 2.30 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलेंगे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोल सकते हैं।
मीसा भारती ने किया प्रदर्शन
RJD सांसद मीसा भारती ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “बिहार के जनता की कई मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई है। अभी बजट सत्र चल रहा है तो हमने बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया है। हमने विशेष राज्य की मांग का मुद्दा उठाया। बिहार के लिए बजट में कुछ नहीं था। नीट छात्रा के मामले में सही तरीके से जांच नहीं हो रही है… हम चाहते हैं कि सरकार इस पर जबाव दे।”
बजट घोषणा से सेंसेक्स में भारी गिरावट आई: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “उस सरकार के बारे में क्या कहा जा सकता है जिसकी बजट घोषणा से सेंसेक्स में भारी गिरावट आई? सेंसेक्स और रुपया कितना और गिरेंगे? उत्तर प्रदेश में रक्षा गलियारा बनाने के नाम पर हजारों एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। लेकिन इससे क्या हासिल हुआ? भाजपा के कई अदृश्य मित्र हैं जिन्हें इससे भरपूर लाभ मिलता है। यह बजट काफी हद तक उन्हीं अदृश्य लोगों के लिए बनाया गया था।”
बजट में कुछ नहीं मिला: राजीव राय
समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा, “बजट 4-5% लोगों के लिए बनाया जाता है। किसी को कुछ नहीं मिला। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जो लड़ रही हैं उसमें उत्तर प्रदेश के लोग पिस रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “यह हमारी गलती थी कि हमने पाकिस्तान को एक ऐसा अवसर दिया, जिसमें वह हमें ठुकरा सकता था। मेरा मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए था। ‘एक कदम आगे, दो कदम पीछे’ इस सरकार की विदेश नीति है।”
राहुल गांधी होंगे विपक्ष के पहले वक्ता
सामने आई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभवतः 4 फरवरी को जवाब देंगे। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के पहले वक्ता होंगे। राज्यसभा में आज दोपहर 2 बजे बीजेपी के सदानंद मास्टर चर्चा की शुरुआत करेंगे।
सर्बानंद सोनोवाल करेंगे चर्चा का शुभारंभ
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा शुरू होगी। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल चर्चा का शुभारंभ करेंगे। वहीं, सांसद तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय आवंटित किया गया है।

