Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 150

आइजोल में PM मोदी की हुंकार, बोले- ‘वोटबैंक की राजनीति से नॉर्थ-ईस्ट को हुआ नुकसान’

0

पीएम मोदी आज पूर्वोत्तर के कई राज्यों के दौरे पर पहुंचे हैं। इस क्रम में पीएम मोदी सबसे पहले मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।पीएम मोदी आज पूर्वोत्तर के कई राज्यों के दौरे पर पहुंचे हैं। इस क्रम में पीएम मोदी सबसे पहले मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचे। यहां वह बैराबी-सैरांग रेल लाइन सहित अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी आइजोल के निकट लेंगपुई एयरपोर्ट से परियोजनाओं का उद्घाटन किया और जनसभा को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारी बारिश के कारण लेंगपुई एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिये आइजोल के लामुआल ग्राउंड तक नहीं पहुंच सके।

पीएम मोदी ने यहां आइजोल में कहा, ‘मिजोरम के अद्भुत लोगों को नमस्कार। मैं सर्वोच्च देवता पथियन को नमन करता हूं, जो नीले पहाड़ों की इस खूबसूरत धरती पर नजर रखते हैं। मैं मिजोरम में एयरपोर्ट पर पहुंच गया हूं। लेकिन दुर्भाग्य से, खराब मौसम के कारण मैं आइजोल में आपसे मिलने नहीं आ पा रहा हूं। फिर भी, मैं यहां से आपके स्नेह को सचमुच महसूस कर सकता हूं। चाहे स्वतंत्रता आंदोलन हो या राष्ट्र निर्माण, मिजोरम के लोगों ने काफी योगदान दिया है। मिजोरम के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है, आइजोल अब रेल मानचित्र पर आ गया है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘आज मिजोरम भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कुछ वर्ष पहले, मुझे आइजोल रेलवे लाइन की आधारशिला रखने का अवसर मिला था और आज हम इसे देशवासियों को समर्पित करते हुए गर्व महसूस करते हैं। दुर्गम भूभाग सहित कई चुनौतियों को पार करते हुए, बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन एक वास्तविकता बन गई है। हमारे इंजीनियरों के कौशल और हमारे कार्यकर्ताओं के उत्साह ने इसे संभव बनाया है। पहली बार, मिजोरम का सायरंग राजधानी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से सीधे जुड़ेगा। यह सिर्फ एक रेलवे नहीं है, बल्कि परिवर्तन की जीवनरेखा है। यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांति लाएगी।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘मिजोरम के किसान और व्यवसाय देश भर के ज्यादा बाजारों तक पहुंच पाएंगे। लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। इस विकास से कई क्षेत्रों में रोज़गार के अवसर पैदा होंगे। पिछले ग्यारह वर्षों से हम पूर्वोत्तर के विकास के लिए काम कर रहे हैं। यह क्षेत्र भारत का विकास इंजन बन रहा है। पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर के कई राज्यों ने भारत के रेल मानचित्र पर अपनी जगह बनाई है। पहली बार, ग्रामीण सड़कों और राजमार्गों, मोबाइल कनेक्टिविटी, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, नल का पानी और एलपीजी कनेक्शनों का विस्तार किया गया है। भारत सरकार ने सभी प्रकार की कनेक्टिविटी को मज़बूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मिजोरम को हवाई यात्रा के लिए उड़ान योजना का भी लाभ मिलेगा। बहुत जल्द, यहां हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू होंगी। इससे मिजोरम के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच बेहतर होगी।’

उन्होंने कहा, ‘चाहे देश में हो या विदेश में, मुझे अपनी खूबसूरत संस्कृति के दूत की भूमिका निभाने और पूर्वोत्तर की अपार संभावनाओं को प्रदर्शित करने में बहुत खुशी हो रही है। कुछ महीने पहले, मुझे दिल्ली में अष्टलक्ष्मी महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिला। इसमें पूर्वोत्तर के वस्त्र, पर्यटन और कई अन्य खूबियों पर प्रकाश डाला गया। मैंने निवेशकों को इस क्षेत्र की अपार संभावनाओं का पता लगाने और उनका दोहन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।’

 

फतुहा में सेना के सूबेदार के घर की गली जबरन बंद, पुलिस के आदेश की भी अनदेखी

0

पटना/फतुहा।
फतुहा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेना में कार्यरत सूबेदार अरुण कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके घर जाने वाली गली को जबरन बंद कर दिया गया।

सूबेदार अरुण कुमार के मुताबिक, उन्होंने इस संबंध में फतुहा थाने को जानकारी दी। पुलिस ने दो बार मौके पर जाकर गली बंद करने से मना भी किया, लेकिन उसके बावजूद आरोपित ने पुलिस की अनदेखी करते हुए दबंगई से गली को पूरी तरह बंद कर दिया।

गली बंद करने वाले की पहचान जगदीश कुमार पुत्र यदुनंदन सिंह, निवासी गांव दौलतपुर, पोस्ट गढ़ोचक, थाना फतुहा, जिला पटना के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह कदम जानबूझकर विवाद खड़ा करने और आवाजाही रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों को परेशानी से बचाया जा सके और कानून व्यवस्था कायम रहे।

सनसनीखेज़ ख़बर – माँ और डेढ़ साल की बच्ची रहस्यमयी तरीके से लापता

0

भागलपुर/पटना (विशेष संवाददाता):
नवगछिया अनुमंडल के ढोलबज्जा बाजार निवासी लूडो राम उर्फ नन्दलाल राम की पत्नी लक्ष्मी देवी बीते 2 सितंबर की सुबह लगभग 4:05 बजे से अपनी डेढ़ साल की बच्ची के साथ रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई हैं।

लक्ष्मी देवी रामकृष्ण नगर (पटना) में काम करती थीं। अचानक उनके और उनकी बच्ची के गुम हो जाने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक शिकायत थाने में दर्ज नहीं की गई है, लेकिन परिवार व स्थानीय लोग लगातार तलाश में जुटे हुए हैं।

जानकारी देने वालों के लिए इनाम:
परिवार की ओर से घोषणा की गई है कि जो भी व्यक्ति लक्ष्मी देवी और उनकी बच्ची के बारे में ठोस जानकारी देगा, उसे ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा।

परिजनों की अपील:
“जो भी इनके संपर्क में आए, तुरंत हमसे संपर्क करें। बच्ची बहुत छोटी है, हम बेहद चिंतित हैं।”

पता विवरण:

ग्राम + पोस्ट – ढोलबज्जा बाजार, थाना ढोलबज्जा, माया-नवगछिया, जिला भागलपुर (पिन – 853204)

यह मामला बेहद गंभीर है। परिवार की अपील है कि इसे अधिक से अधिक साझा किया जाए ताकि जल्द से जल्द माँ और बच्ची का पता लगाया जा सके।

खेत की जमीन पर अवैध कब्ज़े और तोड़फोड़ का आरोप

0

सीतापुर (महोली)।
महोली तहसील क्षेत्र के भगवानपुर गांव में भूमि विवाद का मामला सामने आया है। प्रार्थी ने क्षेत्राधिकारी महोली जिला को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा उनकी खरीदी गई जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने और खेत की फसल को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की जा रही है।

प्रार्थी का कहना है कि उन्होंने दिनांक 21 नवंबर 2023 को विक्रेता विष्णु कुमार मिश्र और सुभाषचंद्र मिश्र से जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री उनके पास मौजूद है। विवादित जमीन भगवानपुर गांव में स्थित है।

आरोप है कि गांव के निवासी सुकेश और प्रमोद पुत्रगण विद्यासागर ने खेत की बाड़ तोड़ दी थी। इस मामले का निपटारा ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों द्वारा कराया गया था और लिखित समझौता भी हुआ था। लेकिन इसके बावजूद विपक्षीगण खेत में पड़ी फसल का चारा काटकर अपने पशुओं को खिलाते हैं।

प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी अपने रिश्तेदार पत्रकार के माध्यम से झूठी अफवाहें फैलवाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहते, लेकिन विपक्षी लगातार उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रार्थी ने उपजिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है ताकि उनकी खरीदी हुई जमीन पर दोबारा अवैध कब्ज़ा न हो सके।

भारत में नेपाल जैसे हालात, गृह युद्ध छिड़ सकता है, युवाओं को मिले मिलिट्री ट्रेनिंग’, भाजपा विधायक का बयान

0

मध्य प्रदेश के गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बयान दिया है कि जो हालात श्रीलंका में, बांग्लादेश में और अफगानिस्तान में, पाकिस्तान में हुए हैं, नेपाल भी बर्बाद हो गया, उसे देखकर लग रहा है कि देश के अंदर गृह युद्ध छिड़ सकता है। कलेक्टर से उन्होंने अनुरोध किया कि प्रतिवेदन भेज कर 18 से 30 साल की युवाओं के लिए आवश्यक मिलिट्री सेवा ट्रेनिंग देने की कोशिश करें।

सबकी निगाहें हिंदुस्तान के ऊपर बनी- पन्नालाल शाक्य
दरअसल, पन्नालाल शाह के गुना के उत्कृष्ट स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय जुड़े और बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में मंच से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा “लंका में आग लग गई, बांग्लादेश में तख्तापलट हो गया, अफगानिस्तान की हालत खराब है वहां भी ऐसे उलट पुलट हो गया। पाकिस्तान में आतंकवादियों की फौज पैदा हो रही है और कल की बात है, नेपाल भी बर्बाद कर दिया लोगों।” पन्ना लाल शाक्य ने कहा- “अब सबकी निगाहें हिंदुस्तान के ऊपर बनी हुई हैं। केवल हिंदुस्तान के ऊपर। अगर हमने इसमें गौर नहीं किया और 18 से 30 साल के लोग तैयार नही किये तो याद रखना ऐसे कई घटनाक्रम हुए हैं कि देश के अंदर भी गृह युद्ध छिड़ जाए।”

रामायण का दिया उदाहरण
गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने उदाहरण देते हुए कहा- “रामचंद्र ने जब धनुष तोड़ दिया तो बारीकी से समझाता हूं, उस जमाने की सबसे सुंदर महिला थीं सीता। जितने भी दूर देश के राजा आए थे सब ने कहा कि कल का बच्चा है अपन इसको हरा देते हैं और सीता को ले जाते हैं। तो लक्ष्मण अकेले खड़े हुए थे, तुम बहुत शूरवीर हो गए क्या। मैं देखता हूं भाभी को कौन हाथ लगाता है। तो हम ऐसे तैयार हैं क्या?”

11 लोगों ने नालंदा विश्वविद्यालय को जला दिया था- पन्नालाल
पन्नालाल शाक्य ने कहा ” भारत को सोने की चिड़िया बनाने में जितनी भी बाधा आनी है उसकी चिंता करो। नालंदा विश्वविद्यालय है, 12 हजार छात्र थे 1200 शिक्षक थे, केवल 11 लोगों ने इस विश्वविद्यालय को जला दिया था और एक व्यक्ति भी नहीं निकला जो विश्वविद्यालय को बचा पता। 6 महीने तक उसका ग्रंथालय जलता रहा। हमारे देश में भी ऐसा होता है तो कल की कल्पना करें कौन-कौन बाहर निकलेगा। होगा जरूर जरूर होगा। यह मैं बिल्कुल चुनौती पूर्ण कह रहा हूं क्योंकि यह मुझे भी दिख रहा है।”

18 से 30 वर्ष के युवाओं को मिले मिलिट्री ट्रेनिंग
पन्नालाल शाक्य ने गुना के जिला कलेक्टर से कहा- “जिलाधिकारी से करबद्ध निवेदन करता हूं श्रीमान सावधान हो जाइए। यह स्कूटी वगैरह जो लेकर गए कोई इनमें दो थप्पड़ लगाएगा और स्कूटी छुड़ा ले जाएगा। हमारे अंदर इतनी शक्ति जरूरी है इतनी ताकत जरूरी है नहीं तो जैसा नालंदा विश्वविद्यालय में आग लग गई थी, सोमनाथ में आग लग गई थी, वहां बहुत शिक्षित भक्त थे, वह कह रहे थे यहां चिंता मत करो भगवान भोलेनाथ बचा लेंगे। यह भरोसे मत रहना।” पन्नालाल शाक्य ने आगे कहा- “सीमा पर सुरक्षा रहने वाली है लेकिन अंदर की सुरक्षा कौन करेगा? अंदर की सुरक्षा जरूरी है इसलिए मैं दंडाधिकारी से निवेदन करूंगा एक प्रतिवेदन बनाएं और 18 से 30 वर्ष के लिए आवश्यक मिलिट्री सेवा ट्रेनिंग देने की कृपा करें।”

पुणे से लापता हुए कटनी के दो मजदूर, परिवार में कोहराम

0

कटनी
कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र की रहने वाली सावित्री देवी ने बताया कि उनके पति गुरुदयाल करीब दो महीने से लापता हैं। गुरुदयाल मजदूरी करने के लिए पुणे गए थे। उनके साथ मोहल्ले के दो अन्य लोग भी थे – राजेश चौधरी और फागु कोल पिता मकोली कोल। तीनों लोग रोजी-रोटी की तलाश में पुणे पहुंचे थे, लेकिन लौटते वक्त बड़ा हादसा हो गया।

परिजनों के अनुसार, जानकारी मिली कि पुणे स्टेशन पर गुरुदयाल और फागु कोल दोनों अचानक लापता हो गए, जबकि उनके साथी राजेश चौधरी वहां से सुरक्षित लौट आया। इसके बाद से दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सावित्री देवी ने बताया कि उनके पति की उम्र करीब 40 वर्ष है और उनकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है। वे फोन भी चलाते थे, लेकिन घटना के बाद से उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। परिवार ने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस जांच के बावजूद अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

सावित्री देवी के तीन बच्चे हैं – बड़ा बेटा सुमित (15 वर्ष), अमन और मिथुन। पति के लापता होने के बाद घर चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। सावित्री देवी अकेले ही खेती-किसानी कर किसी तरह परिवार का गुजारा कर रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों की जिम्मेदारी ने उन्हें और परेशान कर दिया है।

परिवार का कहना है कि वे प्रशासन और मीडिया के जरिए लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को गुरुदयाल और फागु कोल के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने में संपर्क करें।

बुलन्दशहर में गवाही पर हमला, परिवार पर किया लाठी-डंडों से जानलेवा वार

0

बुलन्दशहर/शिकारपुर, 23 जुलाई 2025।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर मुस्तफाबाद डडुआ में गवाही के विवाद को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहित पुत्र हरेन्द्र सिंह ने क्षेत्राधिकारी को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई की सुबह करीब 6:30 बजे गांव के ही विजय कुमार, देवराज, पूजा, बबी व जगवीर सिंह ने उनके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकियां दीं।

मोहित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उनकी पत्नी रजनी, चाची और चाची की बेटी मीनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में मीनू की सिर की हड्डी फट गई और हाथ की उंगली टूट गई, वहीं रजनी के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई।

हमले के दौरान आरोपी देवराज ने लोहे की रॉड से चोटें पहुंचाईं, जबकि विजय ने तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। घटना में घायल महिलाएं सीएचसी बुलन्दशहर में इलाजरत हैं।

पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत 112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि उसकी तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, बल्कि उल्टा विपक्षियों की शिकायत पर पुलिस ने उनके ही खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मोहित का कहना है कि वह एक दरोगा जी के केस में गवाह है और इसी रंजिश में दबंग कई बार उनके परिवार को निशाना बना चुके हैं। उन्होंने बताया कि घटना की CCTV फुटेज भी मौजूद है, जिसमें सोहित उस समय दिल्ली गाजीपुर सब्जी मंडी में साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने से बच रही है।

पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

नक्शा तैयार न होने से खाता तकसीम का केस लटका, ग्रामीण परेशान

0

पानीपत, 12 सितंबर।
जिला पानीपत के गांव निम्बरी निवासी बलिन्द्र सिंह पुत्र सुबे सिंह ने हल्का कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि माननीय न्यायालय तहसीलदार एवं सहायक कलैक्टर प्रथम श्रेणी, पानीपत में खाता तकसीम का केस वर्षों से लंबित पड़ा है। अदालत द्वारा कई बार आदेश दिए जाने के बावजूद संबंधित कानूनगो नक्शा तैयार नहीं कर रहा है।

बलिन्द्र सिंह का आरोप है कि अदालत ने 22 सितंबर 2022, 7 दिसंबर 2022 और 9 मार्च 2023 को स्पष्ट आदेश दिए, लेकिन आज तक नक्शा फाइल में पेश नहीं हुआ। इसके कारण उनका केस आगे नहीं बढ़ पा रहा। उन्होंने बताया कि उनके हिस्से की जमीन खेत के पिछले हिस्से में है, जिसमें रास्ता नहीं है। नक्शा बनने पर ही रास्ता सुनिश्चित हो पाएगा, लेकिन कानूनगो जानबूझकर काम रोक रहा है।

बलिन्द्र सिंह ने यह भी बताया कि उनके ताऊ के लड़के उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। यह जमीन का विवाद वर्ष 2017 से चल रहा है और इतने वर्षों बाद भी मामले की कोई सुनवाई ठीक से नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि वह गरीब परिवार से हैं और उनकी पत्नी अपंग है। घर की देखभाल और बच्चों की जिम्मेदारी उठाने के बाद जब वे काम के लिए कानूनगो के पास जाते हैं, तो उन्हें धमकाया जाता है और फोन कॉल तक रिसीव नहीं किया जाता।

उन्होंने उपायुक्त पानीपत और गृह मंत्री अनिल विज से गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर संबंधित कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सही नक्शा तैयार करवाकर खाता तकसीम कराया जाए, ताकि उन्हें खेत में जाने का रास्ता मिल सके।

इलाहाबाद हॉस्टल से लापता छात्र, बाराबंकी के लिए निकला था – एक दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा, बहन ने की मदद की अपील

0

इलाहाबाद। बाराबंकी जिले के कस्बा पैगम्बरपुर निवासी 14 वर्षीय फैजान (पुत्र अब्जाल) बीते 11 सितंबर को अचानक अपने हॉस्टल, इलाहाबाद से घर के लिए निकला था। लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद भी वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिवार अब उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है।

परिवार का कहना है कि फैजान इलाहाबाद में पढ़ाई कर रहा था और 11 तारीख को अचानक हॉस्टल से निकल गया। बताया जा रहा है कि घर लौटने की जल्दी में उसने किसी को कुछ नहीं बताया। परिवार को शक है कि कुछ दिन पहले उसके बड़े भाई के सड़क हादसे की खबर सुनकर ही वह बेचैन होकर घर के लिए निकला था।

गांव के लोगों और परिजनों ने बताया कि भाई के एक्सीडेंट में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी वजह से फैजान हॉस्टल से भागकर घर के लिए निकला। लेकिन अब तक वह न तो घर पहुंचा और न ही किसी रिश्तेदार के यहां दिखाई दिया है।

परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बहन सबीना बानो ने पुलिस और मीडिया दोनों से अपील की है कि फैजान को जल्द से जल्द तलाशा जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो फैजान के बारे में जानकारी रखता हो, वह तुरंत परिवार से संपर्क कर सकता है।

गांव में भी इस घटना के बाद दहशत और चिंता का माहौल है। लोग प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि इस मासूम छात्र की खोज के लिए तुरंत विशेष टीम बनाई जाए।

नई दिल्ली में महिला से छेड़छाड़, पुलिस पर रिश्वत और बदसलूकी का आरोप

0

नई दिल्ली, 10 सितंबर 2025।
राजधानी दिल्ली में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मौजपुर निवासी 34 वर्षीय रूबी परवेज़ पत्नी मोहम्मद अफगार अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता ने बताया कि वह रात करीब 11:30 बजे बेसन बेकरी से लौट रही थीं, तभी आरोपी महाबूब (करीब दो साल से जान-पहचान वाला) ने पीछे से आकर उनके कंधे पर जोर से हाथ मारा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला के अनुसार आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है, लेकिन उस समय उनके पति ने उसे माफ कर दिया था। घटना दोबारा होने पर रूबी परवेज़ ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

रूबी परवेज़ ने मीडिया को बताया कि शिकायत दर्ज कराने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की और धमकी दी कि “तुझे उल्टा केस में फंसा देंगे।” इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उनसे 20,000 रुपये रिश्वत भी ली, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टा उन्हें ही प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने सरकार और पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपी महाबूब पर कड़ी कार्रवाई की जाए और शिकायत दर्ज करने के दौरान पुलिस द्वारा की गई कथित रिश्वतखोरी और बदसलूकी की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।