Saturday, July 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalथार से आए, ATM बांधा और उखाड़कर घसीटते हुए ले गए लुटेरे,...

थार से आए, ATM बांधा और उखाड़कर घसीटते हुए ले गए लुटेरे, CCTV फुटेज आया सामने

ओडिशा में थार सवार चोरों ने एटीएम ही चोरी कर ली। बदमाशों ने एटीएम को थार से बांधा और फिर उसे घसीटकर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
बालेश्वर: ओडिशा के बालेश्वर जिले में शनिवार तड़के एक हैरान कर देने वाली चोरी की घटना सामने आई है। खैरा थाना क्षेत्र के तुड़ीगड़िया बाजार में बदमाशों ने देर रात एक एटीएम मशीन को ही उखाड़ लिया और थार से घसीटते हुए ले गए। बाद में मशीन से कैश निकालने के बाद उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार तड़के करीब 2 बजे हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांच से अधिक बदमाश एक काले रंग की थार में सवार होकर एटीएम कियोस्क पहुंचे। वहां उन्होंने पहले एटीएम कियोस्क को थार गाड़ी से बांधा, गेट तोड़ा और फिर पूरी एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
इसके बाद बदमाशों ने एटीएम मशीन को सड़क पर घसीटते हुए वहां से ले गए। बताया जा रहा है कि वे मशीन को एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके अंदर रखी नकदी निकाल ली। इसके बाद क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन को बीच सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज में बदमाशों को एटीएम मशीन को थार से घसीटकर ले जाते हुए देखा गया है। पुलिस अब इन्हीं फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल एटीएम से कितनी रकम चोरी हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर मशीन में मौजूद नकदी का हिसाब लगा रही है।

स्थानीय लोगों में भय
इस घटना के बाद तुड़ीगड़िया बाजार के लोगों में दहशत का माहौल है। कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों में इलाके में चोरी और लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही खैरा पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर छोड़ी गई एटीएम मशीन को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और वारदात में इस्तेमाल किए गए थार गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही चोरी गई कैश की सही रकम का पता लगाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments