Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalदिल्ली के मुबारकपुर डबास में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्थानीय निवासी एडवोकेट...

दिल्ली के मुबारकपुर डबास में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्थानीय निवासी एडवोकेट शोएब ने प्रशासन से लगाई गुहार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर डबास स्थित सूरत विहार में पिछले कई दिनों से भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है। लगातार जमा पानी के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। क्षेत्र के निवासी एडवोकेट शोएब (30 वर्ष), पिता फ़ैज़ान, ने बताया कि कॉलोनी की सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

एडवोकेट शोएब के अनुसार जलभराव के कारण बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का आवागमन और दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई स्थानों पर गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है। कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नगर निगम और संबंधित विभाग तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करें, नालियों की सफाई कराएं तथा प्रभावित क्षेत्र से पानी निकालने के लिए पंप लगाए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

फिलहाल सूरत विहार, मुबारकपुर डबास में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है और स्थानीय नागरिक प्रशासन की तत्काल कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments