Monday, June 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalप्रयागराज में दुष्कर्म और चोरी के मामले का फरार आरोपी दो महीने...

प्रयागराज में दुष्कर्म और चोरी के मामले का फरार आरोपी दो महीने बाद भी गिरफ्त से बाहर, दहशत में पीड़ित परिवार

प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर सलोरी इलाके में दर्ज दुष्कर्म और चोरी के सनसनीखेज मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी दूसरा आरोपी अब तक फरार है। पीड़िता की मां सूरज कली ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पीड़ित परिवार के अनुसार मनीष शंकर तिवारी उनकी दुकान पर काम करता था और बाद में उसी मकान में किराए पर रहने लगा। आरोप है कि उसने अपनी नाबालिग लड़की की शादी अपने भाई रजनीश तिवारी से कराने का दबाव बनाया। विरोध होने पर विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि एक दिन किशोरी घर पर अकेली थी, तभी मनीष शंकर ने अपने भाई रजनीश को बुलाकर कमरे में भेज दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि दोनों भाइयों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद घर से सामान चोरी कर फरार हो गए।

परिजनों का कहना है कि पहले चौकी और फिर कर्नलगंज थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद मामला दर्ज हुआ और 12 अप्रैल 2026 को मनीष शंकर तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, लेकिन सह अभियुक्त रजनीश तिवारी अब भी फरार है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि फरार आरोपी की ओर से मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। डर के कारण परिवार रिश्तेदारों के यहां रहकर जीवन यापन कर रहा है।

पीड़िता की मां ने पुलिस प्रशासन से विशेष टीम गठित कर फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments