Wednesday, June 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalप्रयागराज में 20 सदस्यीय परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसा, छोटे बच्चे रेलवे...

प्रयागराज में 20 सदस्यीय परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसा, छोटे बच्चे रेलवे लाइन से भर रहे पानी, पुलिस पर गाली-गलौज और जबरन खाली कराने का आरोप

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित ब्लू डार्ट ऑफिस के पास रहने वाली मोनी देवी और उनका परिवार पिछले कई वर्षों से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहा है। परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया, जिससे लगभग 20 सदस्यों वाला पूरा परिवार भारी परेशानी में जीवन गुजारने को मजबूर है।

मोनी देवी के अनुसार उनका परिवार पिछले लगभग 100 वर्षों से इस स्थान पर रह रहा है। परिवार में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें रोजाना रेलवे लाइन के पास जाकर पानी भरना पड़ता है। भीषण गर्मी के बीच पानी के लिए रोज संघर्ष करना उनकी मजबूरी बन गई है।

परिवार का आरोप है कि कई वर्षों से समस्या बताने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं उन्होंने कुछ पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज करने तथा उन्हें वहां से हटाने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। मोनी देवी का कहना है कि उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाने की भी कोशिश की गई, ताकि उन्हें उक्त स्थान खाली करने के लिए मजबूर किया जा सके।

मोनी देवी का कहना है कि उनके परिवार के पास रहने के लिए कोई दूसरी जगह नहीं है। ऐसे में पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित होना उनके लिए बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक अपील करते हुए कहा है कि उनके परिवार की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि छोटे बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिल सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments