चुकंदर में भारी मात्रा में आयरन होता है, लेकिन शरीर को इसे अवशोषित करने के लिए विटामिन C की जरूरत होती है। नींबू विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, जो चुकंदर के आयरन को शरीर में आसानी से सोखने में मदद करता है। इससे हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ता है।
चुकंदर में नेचुरल नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। यह नसों को चौड़ा बनाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।
यह जूस एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। चुकंदर में ‘बीटेन’ नाम का तत्व होता है जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है और नींबू का रस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के इस बेहतरीन मिश्रण से खून साफ होता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे कम होते हैं और त्वचा पर एक नेचुरल ग्लो आता है।
नींबू और चुकंदर का जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अच्छा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।