Monday, July 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 87

राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सितारे

0

आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल, 2026 को शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर की पुष्टि करते हुए, उनके परिवार और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि, उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर बताया कि इससे एक दिन पहले उन्हें सीने में इंफेक्शन और बहुत थकान महसूस होने के कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, संगीतकार ए.आर. रहमान ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके मुंबई स्थित घर का दौरा किया। उनके बेटे आनंद भोसले ने ANI को बताया कि लोग सुबह 11 बजे से लोअर परेल स्थित उनके आवास पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा
मुंबई स्थित आवास पर लोग महान गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया। राजकीय सम्मान के साथ आज आशा भोलसे का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सितारे
दिग्गज गायिका आशा भोसले, जिनका 12 अप्रैल को निधन हो गया। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जानी-मानी एक्ट्रेस विद्या बालन और उर्मिला मातोंडकर पहुंचीं। दोनों फिल्म और संगीत जगत के कई अन्य सदस्यों के साथ दुख में शामिल हुईं, ताकि वे अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकें।
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर ने मुंबई स्थित आशा भोसले के आवास पर जाकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। आशा भोसले का कल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सचिन तेंदुलकर के बाद रितेश देशमुख भी आशा भोसले के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले आनंद भोसले से मुलाकात की और फिर आशा जी को श्रद्धांजलि दी। एक दूसरे वीडियो में एक्टर को जनाई भोसले और भोसले परिवार से बात करते देखा जा सकता है।संगीत के दिग्गज ए.आर. रहमान आशा भोसले के आवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सोशल मडिया पर उनका वीडीयो सामने आया है, जिसमें वह दुखी लग रहे हैं।

रियल एस्टेट टायकून मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिवंगत महान गायिका आशा भोसले जी को श्रद्धांजलि दी। उन्हें सिंगर के घर के बाहर अपनी सिक्योरिटी के साथ कार में देखा गया।

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ को मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर जाते हुए देखा गया। इस दौरान, नम आंखों से उन्होंने पैपराजी को नमस्ते किया।

आशा भोसले को सलामी देने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिग्गज सिंगर को राजकीय सम्मान के साथ विदाई देने के लिए पुलिस वालों की एक टीम तैयारी करते दिख रही है।

श्रीगंगानगर में शादी के तीन महीने बाद खुला सच: पति की पहली शादी और गंभीर बीमारी छिपाने का आरोप, बहू ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व छेड़छाड़ का लगाया आरोप

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के शेख फॉर्म थाना क्षेत्र से वैवाहिक विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाली पीड़िता सोनिया ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनिया का कहना है कि शादी से पहले उनके पति हितेश पुनियानी पिता रमेश पुनियानी माता वाला सा ने अपनी पहली शादी, स्वास्थ्य स्थिति और कई महत्वपूर्ण बातें छिपाई थीं। इतना ही नहीं, शादी के बाद ससुराल में उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज और छेड़छाड़ तक की घटनाएं हुईं, जिससे परेशान होकर वह पिछले पांच दिनों से अपने मायके में रहने को मजबूर हैं।

पीड़िता सोनिया, जो जिला श्रीगंगानगर के शेख फॉर्म थाना क्षेत्र की गली नंबर 13 की निवासी हैं, ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी शादी करीब तीन महीने पहले हितेश पुनियानी से हुई थी। सोनिया का कहना है कि यह हितेश की दूसरी शादी थी, लेकिन इस बात की जानकारी उन्हें शादी से पहले नहीं दी गई। सोनिया ने बताया कि उनकी अपनी पहली शादी से एक बेटा हार्दिक है, जिसकी जानकारी उन्होंने ईमानदारी से हितेश को पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद हितेश ने अपनी पिछली जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें उनसे छिपाकर रखीं।

सोनिया के अनुसार शादी के बाद धीरे-धीरे उन्हें पता चला कि हितेश की पहले भी शादी हो चुकी थी और उनकी पहली पत्नी उन्हें शादी के दूसरे ही दिन छोड़कर चली गई थी। सोनिया का आरोप है कि पति ने अपनी गंभीर शारीरिक स्थिति के बारे में भी सच्चाई नहीं बताई थी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि उनके पैर का पंजा नहीं है, जबकि हकीकत में उनका घुटने के नीचे से पूरा पैर नहीं है और वह कृत्रिम पैर का सहारा लेते हैं। इसके अलावा उनके सिर पर बाल भी नहीं हैं, हाथ में भी चोट है और वह कई तरह की दवाइयों के सहारे जीवन जी रहे हैं।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहा। उन्होंने बताया कि उनकी ननद पूजा ने उनके साथ कई बार गंदी हरकतें करने की कोशिश की और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। सोनिया का यह भी आरोप है कि ननद पूजा ने उनके कान की बालियां और अन्य सोने के जेवर भी जबरन उतरवा लिए।

सोनिया ने यह भी बताया कि ससुराल के अन्य सदस्य भी उनके साथ दुर्व्यवहार करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी दूसरी ननद प्रियंका भी अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करती थी। वहीं चाचा ससुर गुलशन पर आरोप है कि उन्होंने सोनिया के पिता हरबंस सिंह के साथ भी मारपीट की।

पीड़िता के अनुसार ससुराल में लगातार हो रहे विवाद और मारपीट से तंग आकर वह करीब पांच दिन पहले अपने मायके आ गईं। उन्होंने बताया कि उनके पास मारपीट और दुर्व्यवहार से जुड़े फोटो और वीडियो भी मौजूद हैं, जो पूरे मामले की सच्चाई को उजागर करते हैं।

सोनिया ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पीड़िता न्याय की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रही है।

ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप: शिकायत के बावजूद निर्माण जारी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

0

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के टहरौली तहसील क्षेत्र के लुहरगांव घाट गांव से ग्राम सभा की जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव के निवासी श्यामकरन अहिरवार ने आरोप लगाया है कि गांव की आवासीय ग्राम सभा भूमि को साजिश के तहत अवैध रूप से बेच दिया गया और अब उस पर दबंगई के बल पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कई जगह शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

श्यामकरन के अनुसार ग्राम लुहरगांव में स्थित आराजी संख्या 104 ग्राम सभा की आवासीय जमीन के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन को गुमान पाल, महेश तिवारी और राम प्रताप ने कथित रूप से नियमों के विरुद्ध पिता मनोहर पाल इनके दो लड़के है भगवानदास पाल और नरोत्तम पाल को बेच दिया। पीड़ित का कहना है कि ग्राम सभा की जमीन को इस प्रकार निजी लोगों को बेचना कानून के खिलाफ है और यह एक गंभीर मामला है।

पीड़ित का आरोप है कि जमीन की बिक्री के बाद पिता मनोहर पाल पुत्र भगवानदास पाल और नरोत्तम पाल ने उस पर अवैध कब्जा कर लिया और अब दबंगई के बल पर वहां निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। श्यामकरन का कहना है कि जब भी वह इस निर्माण को रोकने की कोशिश करते हैं तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं और डराने का प्रयास किया जाता है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत दी है और जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका आरोप है कि 11 अप्रैल की सुबह भी उक्त जमीन पर गिट्टी डलवाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

श्यामकरन का कहना है कि वह लगातार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सभा की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो गांव की सरकारी जमीन पूरी तरह कब्जे में चली जाएगी।

बेगूसराय से सनसनीखेज मामला: 13 वर्षीय बेटी प्रेम जाल में फंसी, मोबाइल पर बातचीत के बाद घर से लापता

0

बेगूसराय जिले के बीहट गुरुदासपुर टोला से एक बेहद चिंताजनक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने मोबाइल के जरिए उसे प्रेम जाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 21, थाना एफसीआई क्षेत्र निवासी बबीता देवी (उम्र 40 वर्ष), पति स्वर्गीय संजय शाह ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी दिव्या कुमारी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। मां के अनुसार, 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी बेटी को मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करते देखा। जब उससे पूछा गया कि वह किससे बात कर रही है, तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने बेटी का मोबाइल चेक किया, जिसमें एक अज्ञात युवक से लगातार बातचीत के प्रमाण मिले। बताया जा रहा है कि उक्त युवक का नाम दिलशाद है, जिससे वह मोबाइल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में थी।

मां के मुताबिक, रात में सभी लोग सो गए, लेकिन सुबह करीब 3 बजे जब वह उठीं तो देखा कि उनकी बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। साथ ही घर से एक मोबाइल फोन (नंबर 7549755826) भी गायब था। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों का आरोप है कि दिलशाद नामक युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ भगा ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने तत्काल थाना एफसीआई में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर लड़की और संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोग भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

सहरसा में खेत में गेहूं कटाई के दौरान मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस निष्क्रियता पर उठाए सवाल

0

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खेत में गेहूं की कटाई के दौरान एक परिवार पर हमला, मारपीट, छेड़खानी और रंगदारी मांगने के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परिवार भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है।

भंथी वार्ड संख्या 05, थाना जलई निवासी भोला देवी ने थाना अध्यक्ष सहरसा को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 10 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे वह अपने परिजनों के साथ खतियानी जमीन पर गेहूं काट रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचकर अचानक हमला कर दिया। आवेदन के अनुसार, हमलावर लाठी और फरसा जैसे हथियारों से लैस थे और उन्होंने खेत में मौजूद महिलाओं और पुरुषों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
इन सब लड़ाई झगड़े में दो मुख्य आरोपी भी शामिल हैं गंगा प्रसाद यादव और शिव शरण यादव इनकी मुख्य भूमिका है

पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग करते हुए धमकी दी कि जब तक रकम नहीं दी जाएगी, तब तक खेत में फसल नहीं काटने दी जाएगी। विरोध करने पर परिवार के कई सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आवेदन में यह भी कहा गया है कि महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार, कपड़े खींचने और छेड़खानी की घटना भी हुई। भोला देवी ने आरोप लगाया है कि उनके गले से चांदी की चैन भी छीनी गई, जिसकी कीमत लगभग दस हजार रुपये बताई गई है।

घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। जाते समय कथित रूप से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल लोगों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महिषी ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी बताया जा रहा है।

परिवार का कहना है कि आवेदन देने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और न ही आरोपियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई हुई है। इससे शिव शंकर के परिवार समेत पूरे पीड़ित पक्ष में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बिरयानी लेने गया युवक गिरफ्तार: पिता का आरोप—पुलिस ने जबरन गांजा लगाकर भेजा जेल, बीमार पिता ने लगाई न्याय की गुहार

0

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को बिरयानी लेने के लिए घर से बाहर जाना भारी पड़ गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने युवक को रास्ते से उठाकर उसके ऊपर जबरन गांजा रखने का आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के मऊपुर भाऊपुर क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार ने आरोप लगाया है कि उनका 23 वर्षीय बेटा दीपू 9 अप्रैल को पाली चौराहा पर बिरयानी लेने गया था। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से उठा लिया और घर लौटने का मौका भी नहीं दिया। परिवार का कहना है कि युवक को सीधे थाने ले जाकर उसके खिलाफ करीब दो किलो से अधिक गांजा बरामद होने का मामला दर्ज कर दिया गया और बाद में चालान काटकर उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़ित पिता अशोक कुमार का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष है और उसके पास से किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जबरन गांजा दिखाकर उनके बेटे को फंसा दिया। परिवार का कहना है कि दीपू घर का सबसे बड़ा बेटा है और वही परिवार का मुख्य सहारा था। उसकी कमाई से ही पूरे घर का खर्च चलता था।

अशोक कुमार ने बताया कि वह खुद गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और लंबे समय से बिस्तर पर ही हैं। ऐसे में बेटे के जेल जाने के बाद परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने कई जगह गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

परिवार का आरोप है कि पुलिस उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है और बिना ठोस सबूत के उनके बेटे को जेल में बंद कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर उनका बेटा निर्दोष है तो उसे जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

अशोक कुमार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि वह गरीब परिवार से हैं और बीमारी के कारण खुद कहीं आ-जा भी नहीं सकते। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी पीड़ा को समझेगा और उनके बेटे को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाएगा।

एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचने का आरोप: 33 लाख रुपए देने के बाद भी पीड़ित परिवार को घर से निकाला, मारपीट और धमकी का मामला

0

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नवाबगंज क्षेत्र से जमीन खरीद-फरोख्त में कथित धोखाधड़ी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहने वाले शिकायतकर्ता योगेश ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 23 मार्च 2026 को एक प्लॉट खरीदने के लिए 33 लाख रुपए दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि उसी प्लॉट को कई लोगों को बेचकर उनसे ठगी की गई है। इतना ही नहीं, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित योगेश का कहना है कि उन्होंने यह प्लॉट संजू नाम के व्यक्ति से खरीदा था, जो पालम का रहने वाला बताया जा रहा है। योगेश के अनुसार संजू ने यह जमीन पप्पी पत्नी प्रेम यादव से खरीदने की बात कही थी। बाद में जानकारी मिली कि इस पूरे मामले में पप्पी पत्नी प्रेम यादव भी शामिल हैं और आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मिलकर एक ही प्लॉट को कई लोगों को बेचकर मोटी रकम वसूल ली।

योगेश का आरोप है कि उन्हें इस साजिश की जानकारी नहीं थी। जब उन्होंने संजू को 33 लाख रुपए दे दिए और प्लॉट अपने नाम कराने की प्रक्रिया शुरू की, तभी उन्हें पता चला कि इस जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि 9 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे धर्मवीर और अन्य लोगों ने मिलकर योगेश और उनके परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान योगेश की पत्नी किरण, बहन और बच्चों—इशिका और वेदिका—को भी धमकाया गया। आरोप है कि दबंगों ने घर का सामान बाहर फेंक दिया और पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद से पीड़ित परिवार बच्चों सहित बाहर रहने को मजबूर है।

योगेश का कहना है कि आरोपी पप्पी लगातार उन्हें धमकी दे रहा है और कह रहा है कि “जो करना है कर लो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है और आरोपी पैसे के दम पर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अगर समय रहते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो उनके साथ और भी बड़ी घटना हो सकती है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन से जुड़े विवादों में इस तरह की धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे आम लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।

इंदौर से सामने आया नौकरी में दबाव और पैसों की मांग का मामला

0

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जुगल सिंह लोधी ने अपनी नौकरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि वह पिछले लगभग 9 वर्षों से बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड में कार्यरत हैं और लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जुगल सिंह लोधी का आरोप है कि कुछ समय पहले उनसे एक हजार रुपये की मांग की जाती थी, लेकिन अब यह मांग बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दी गई है। उनका कहना है कि यदि यह राशि नहीं दी जाती है तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इस कथित दबाव के चलते वह मानसिक तनाव में हैं और अपनी नौकरी को लेकर काफी चिंतित बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से कंपनी में कार्यरत होने के बावजूद इस तरह की कथित मांग और धमकियों ने उनके सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच नौकरी जाने का डर उन्हें लगातार परेशान कर रहा है।

जुगल सिंह लोधी इंदौर जिले के निवासी हैं और उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि इतने वर्षों की ईमानदार सेवा के बाद इस प्रकार का व्यवहार बेहद दुखद है।

हालांकि, इस मामले में कंपनी या संबंधित अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला कर्मचारियों पर दबाव और आर्थिक मांग जैसे गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन तथा कंपनी प्रबंधन इस पर जल्द संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगा।

लखनऊ में गंदगी और कब्जे का आरोप: बीमार महिला ने उठाई आवाज, कहा—मोहल्ले में सालभर से गंदगी का अंबार

0

लखनऊ के चौक क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने अपने इलाके में फैली गंदगी, खराब पानी व्यवस्था और एक कमरे पर कब्जे को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह खुद गंभीर रूप से बीमार हैं, लेकिन मोहल्ले के लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने प्रशासन और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की है।

जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के महमूद नगर इलाके में हमजा मेडिकल स्टोर के पास रहने वाली करीब 52 वर्षीय रेशमा आरा ने बताया कि उनके मोहल्ले में लंबे समय से सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। उनका कहना है कि पूरी गली में कूड़ा-करकट का ढेर लगा रहता है और नालियां भी गंदगी से भरी रहती हैं। इसके कारण आसपास के लोगों को बदबू और बीमारियों का खतरा बना रहता है।

रेशमा आरा का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय सभासद और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि करीब एक साल से मोहल्ले के लोग गंदगी और पानी की खराब व्यवस्था से परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है।

महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके के एक अस्पताल में पहले एक कमरा तैयार किया गया था, जिसे स्थानीय लोगों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा बनवाया गया था, लेकिन अब उस कमरे पर एक मौलाना ने कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, उस कमरे पर अपने नाम की नेम प्लेट भी लगा दी गई थी। रेशमा आरा का कहना है कि उन्होंने इसका विरोध किया और उस नेम प्लेट को हटवा दिया, क्योंकि उनके अनुसार वह कमरा सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाया गया था।

रेशमा आरा ने बताया कि वह खुद बीमार रहती हैं, लेकिन फिर भी मोहल्ले की समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रही हैं। उनका कहना है कि वह चाहती हैं कि उनकी शिकायत मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और प्रशासन तक पहुंचे, ताकि इलाके में फैली गंदगी, खराब पानी व्यवस्था और कथित कब्जे की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।

पीड़ित महिला का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इलाके के लोगों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अब स्थानीय लोग भी प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जल्द ही मोहल्ले की सफाई व्यवस्था सुधारी जाएगी और सार्वजनिक संपत्ति पर कब्जे की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता की यह सूचना योगी मोदी और अमित शाह तक पहुंचाई जाए ताकि समय रहते मामले में उचित कार्यवाही हो सके

उधारी के पैसे मांगने पर जनरल स्टोर संचालिका से मारपीट का आरोप: घर में घुसकर तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी; पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

0

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के चन्द्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र से एक गंभीर विवाद का मामला सामने आया है। यहां जनरल स्टोर चलाने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे परिवार भय और चिंता के माहौल में जीने को मजबूर है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता ज्योति झवर, उम्र करीब 36 वर्ष, चन्द्रशेखर आजाद नगर में रिप रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास अपने घर पर ही जनरल स्टोर की दुकान चलाती हैं। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अक्सर उनकी दुकान से सामान उधार ले जाते थे और पैसे बाद में देने की बात कहते थे। जब 29 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे उन्होंने उधारी के पैसे मांगे तो विवाद शुरू हो गया।

पीड़िता के अनुसार आरोपियों में शामिल तमन्ना सांसी और असरा सांसी ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। और पीढ़ीतज्योति से बोला कि तुझे मैं अपने की बाप की लुगाई बनाऊंगी आरोप है कि इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। उसी दौरान जब पीड़िता के पति मनोज झवर वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी जगदीश सांसी ने उन्हें पकड़कर नीचे गिरा दिया और उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिससे उनके कपड़े तक फट गए। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर के बाहर पत्थरबाजी और धक्का-मुक्की की। पीड़ित परिवार का कहना है कि जब उन्होंने डर के कारण घर का गेट बंद कर लिया तो आरोपियों ने गेट पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ करने की कोशिश की।

महिला का कहना है कि मामला यहीं नहीं रुका। अगले दिन 30 मार्च 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी फिर से उनके घर पहुंचे और कथित रूप से बेल्ट, पत्थर और लकड़ियों से मारपीट की। और पीड़िता को गंभीर चोट आई जिससे एमजी हॉस्पिटल में 3 दिन तक इलाज जारी रहा

जाते समय उन्होंने पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और झूठे मामलों में फंसाने की बात भी कही।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिवार का कहना है कि उन्हें आशंका है कि विपक्षी पक्ष ने प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को दबाने की कोशिश की है, जिसके कारण उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

ज्योति झवर ने पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार लगातार डर और तनाव में रह रहा है और उन्हें किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समय रहते उन्हें न्याय मिल सके और क्षेत्र में शांति बनी रहे।