Monday, July 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 75

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

0

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम को एहमियत दी और वो बुखार में तपते हुए भी फिल्म शूट कीं।साजिद खान के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल’ ने आज यानी 30 अप्रैल को अपनी रिलीज के 16 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री लारा दत्ता यादों के गलियारों में खो गईं और उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिससे हर कोई अनजान था। लारा ने बताया कि फिल्म की सफलता के पीछे कलाकारों की कड़ी मेहनत छिपी थी, खासकर दीपिका पादुकोण की, जिन्होंने गंभीर बीमारी के बावजूद काम करना जारी रखा।
मलेरिया की चपेट में थीं दीपिका पादुकोण
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण मलेरिया का शिकार हो गई थीं। लारा ने बताया, ‘बहुत कम लोग जानते हैं कि हाउसफुल की शूटिंग के वक्त दीपिका बहुत ज्यादा बीमार थीं। उन्हें मलेरिया था और वे पूरी तरह से टूट चुकी थीं। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था और भारी दवाइयां दी जा रही थीं।’ लारा के अनुसार दीपिका को रात भर तेज बुखार रहता था और वे कांपती रहती थीं, लेकिन उनके पेशेवर रवैये में कोई कमी नहीं आई।

गंभीर बीमारी में भी नहीं रुकी शूटिंग
लारा ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि मलेरिया जैसी बीमारी शरीर को पूरी तरह निचोड़ देती है, यह कोई मामूली सर्दी-जुकाम नहीं है। लारा ने याद किया, ‘हमारा शेड्यूल फिक्स था और फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल थे, इसलिए शूटिंग रोकना मुश्किल था। उस दौरान हम कुछ इमोशनल सीन शूट कर रहे थे। दीपिका सुबह सेट पर आती थीं और उनके चेहरे से साफ झलकता था कि वे शारीरिक रूप से कितनी थकी हुई हैं, लेकिन कैमरा ऑन होते ही उनके प्रदर्शन में रत्ती भर भी गिरावट नहीं आती थी।’ लारा ने दीपिका के समर्पण को सलाम करते हुए उन्हें एक थोर प्रोफेशनल बताया।

कैसी थी ‘हाउसफुल’ की दुनिया?
साल 2010 में रिलीज हुई ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, बोमन ईरानी और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गजों की टोली नजर आई थी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और लगभग ₹45 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म की कहानी अक्षय कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को दुनिया का सबसे बदकिस्मत इंसान मानता है और उसकी किस्मत तब बदलती है जब वह प्यार और शादी के चक्कर में फंसता है।

बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी
‘हाउसफुल’ की सफलता ने ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म सीरीज की नींव रखी। 2010 में शुरू हुए इस सफर के बाद 2012, 2016 और 2019 में इसके सीक्वल आए। फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म का निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया था, जबकि चौथी फिल्म फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी। पिछले साल यानी 2025 में इस सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हुई, जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था और इसमें भी अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लारा दत्ता ने दीपिका के बारे में यह भी कहा कि वे शर्मीली नहीं बल्कि रिजर्व स्वभाव की हैं और उनकी मेहनत ने इस फ्रैंचाइजी को खास बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

थप्पड़ से नाराज होकर घर से निकला बेटा 19 दिन से लापता, मोबाइल भी नहीं—लुधियाना में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

0

लुधियाना (पंजाब)। शहर के कैलाश नगर इलाके से एक 20 वर्षीय युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकला सुधीर कुमार अब तक वापस नहीं लौटा है। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और बेटे की सलामती को लेकर हर पल आशंका में जी रहा है।

परिजनों के मुताबिक, सुधीर कुमार बिना किसी पूर्व सूचना के घर से निकला था। खास बात यह है कि उसके पास कोई मोबाइल फोन भी नहीं है, जिससे संपर्क की कोई संभावना नहीं बन पा रही। परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

सुधीर के पिता राजा राम ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले करीब 15 वर्षों से लुधियाना के कैलाश नगर की गली नंबर 3 में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुधीर घर का बड़ा बेटा है और उसका एक छोटा भाई सुनील है। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण है और सुधीर कभी-कभी काम पर जाता था, लेकिन नियमित रूप से नौकरी नहीं करता था।

मामले में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मां रिंकू के अनुसार, बेटे की काम को लेकर लापरवाही और पढ़ाई छोड़ने की वजह से उन्होंने गुस्से में उसे दो-तीन थप्पड़ मार दिए थे। इसी बात से आहत होकर सुधीर घर छोड़कर चला गया और तब से उसका कोई अता-पता नहीं है।

परिवार का कहना है कि इससे पहले भी वह एक-दो बार नाराज होकर घर से गया था, लेकिन हर बार किसी न किसी तरह संपर्क कर लेता था या वापस लौट आता था। इस बार उसकी कोई खबर न मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी सुधीर कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर 7087346672 या 7814266751 पर संपर्क करें। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और इलाके में डर व चिंता का माहौल बना हुआ है। अब परिवार की उम्मीदें समाज और प्रशासन पर टिकी हैं कि जल्द से जल्द युवक का पता लगाया जा सके।

#MissingPerson #LudhianaNews #PunjabPolice #HelpFindSudhir #BreakingNewsIndia #CrimeAlertIndia #YouthMissing #FamilyAppeal #IndianNews #HindiNews #LocalNewsUpdate #PunjabUpdate #SearchOperation #ViralNewsIndia #PublicHelpNeeded #TrendingNews #AlertIndia #DailyNewsUpdate #GroundReport #RealStory

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने बातचीत के बीच कहा कि अगर मिडिल ईस्ट में फिर सैन्य कार्रवाई होती है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष जैसे कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कॉल के दौरान ईरान के 970 पाउंड (लगभग 440 किलोग्राम) यूरेनियम रखने वाले मुद्दे पर रूस को एक तीसरे देश (मध्यस्थ) के रूप में काम करने के अपने प्रस्ताव को दोहराया है। ट्रंप ने आगे कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि अगर वह हमारी मदद कर सकते हैं तो वह ईरान में न्यूक्लियर एनरिचमेंट वाली बातचीत में शामिल होना चाहेंगे। मैंने कहा कि मैं चाहूंगा कि आप यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने में शामिल हों। मेरे लिए यह ज्यादा जरूरी होगा क्योंकि हमें यह करना ही होगा।”

मिडिल ईस्ट को लेकर पुतिन ने ट्रंप से कह दी दो टूक बात

पुतिन ने ट्रंप से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक फोन पर बातचीत की। पुतिन ने ट्रंप को बताया कि वह विजय दिवस के दौरान युद्धविराम की घोषणा करने के लिए तैयार हैं, और ट्रंप ने इसका समर्थन किया। पुतिन ने ट्रंप से कहा कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल मध्य पूर्व में फिर से सैन्य कार्रवाई का सहारा लेते हैं तो उन्हें बेहद विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ट्रंप और पुतिन ने वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के नेतृत्व वाली सरकार के व्यवहार के बारे में एक समान आकलन व्यक्त किए, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह संघर्ष को लंबा खींच रहा है। इस तरह की बातचीत होने के बाद फोन कॉल के अंत में पुतिन और ट्रंप ने सौहार्दपूर्ण विदाई ली।

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

0

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया। आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।केरल के पुनालुर में एक आवारा कुत्ते के हमले के कारण सात वर्षीय बच्ची की ‘रेबीज’ से मौत हो गई। ये एक साल पुराना मामला है। इस पर अब एक्शन लिया गया है। रेबीज से मासूम की मौत के कारण चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

खेलते समय आवारा कुत्ते ने काटा
पथनापुरम निवासी निया फैसल की पिछले साल मई में अपने घर के सामने खेलते समय एक आवारा कुत्ते के हमले के बाद रेबीज के संक्रमण से मौत हो गई थी। उसे पहले पुनालुर स्थित सरकारी तालुक अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में तिरुवनंतपुरम राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित किया गया।

कोर्ट ने दिए जांच के निर्देश
उसकी मौत के बाद परिजन ने पुनालुर अस्पताल के चिकित्सकों पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन ने इसके बाद मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत की और अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने तथा जांच करने के निर्देश दिए।

डॉक्टरों ने नष्ट किए सबूत
पुनालुर थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुनालुर सरकारी तालुक अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर सुनील कुमार, डॉक्टर देवी लक्ष्मी, डॉक्टर अंजिता और डॉक्टर जयसूर्या के खिलाफ दो दिन पहले मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों पर चिकित्सा लापरवाही और सबूत नष्ट करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

गरीबी से जूझती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भावुक अपील, बोली – “मेहनत रंग लाए, बस एक मौका दे दीजिए”

0

हरियाणा के एक छोटे से गांव जटवाड़ा से आई एक साधारण युवती की असाधारण कहानी इन दिनों सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहचान बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सपना संजोया है। सोनिया नाम की यह युवती खुद मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाती है और साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों को प्रेरित करने का काम भी करती है।

सोनिया ने भावुक शब्दों में अपनी संघर्ष भरी जिंदगी को बयां करते हुए मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और लगातार मेहनत करते हुए समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। वे लोगों को जागरूक करने, उनकी समस्याओं का समाधान बताने और सकारात्मक सोच फैलाने का प्रयास करती हैं।

“मेरी मेहनत को पहचान मिल जाए, बस यही सपना है”

सोनिया ने बताया कि उनका सबसे बड़ा सपना सोशल मीडिया पर वायरल होना है, ताकि उनकी मेहनत को पहचान मिले और वे अपने परिवार व समाज के सामने एक उदाहरण बन सकें। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना किया, खासकर समय प्रबंधन और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रही।

महिलाओं के लिए दिया प्रेरणादायक संदेश

अपने संदेश में सोनिया ने देश की महिलाओं और लड़कियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी शिक्षा और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में खुद पर विश्वास रखना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। महिलाओं को समाज की सीमाओं में बंधकर नहीं, बल्कि आगे बढ़कर अपनी पहचान बनानी चाहिए।

“एक मौका मिल जाए तो बदल सकती है जिंदगी”

सोनिया ने अंत में भावुक अपील करते हुए कहा कि अगर उनकी वीडियो को वायरल होने का एक मौका मिल जाए, तो उनकी जिंदगी बदल सकती है। उन्होंने लोगों से सहयोग की उम्मीद जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और संघर्ष को पहचान दिलाने में मदद की जाए।

यह कहानी सिर्फ एक लड़की की नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं की है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखते हैं।

#SoniaStory #ViralAppeal #SocialMediaInfluencer #StruggleToSuccess #गरीबी_से_सफलता #InspirationIndia #WomenEmpowerment #DesiInfluencer #ViralVideoRequest #SupportTalent #GroundReality #IndiaStories #HaryanaGirl #SelfMade #MotivationDaily #RealLifeHero #गरीब_की_आवाज #DigitalIndia #InspireChange #HelpToGrow

शादी का झांसा, पैसे ऐंठे और शारीरिक शोषण का आरोप, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई गुहार

0

कानपुर/उन्नाव
कानपुर के डॉलर पूर्व हड्डी गोदाम क्षेत्र में रहने वाली एक 36 वर्षीय विधवा महिला ने उन्नाव निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ ज्ञानू (34) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले दोनों का परिचय सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गया। महिला का दावा है कि आरोपी उसके मोहल्ले में भी आता-जाता था, जिससे संबंध और प्रगाढ़ हो गए।

पीड़िता का आरोप है कि जून 2025 में आरोपी ने उससे बचत के करीब 20 हजार रुपये लिए और इसके बाद से लगातार मानसिक एवं शारीरिक शोषण करता रहा। महिला का कहना है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन दिया था, जिसके चलते दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे संबंध भी बने। आरोप है कि अब जब बात शादी तक पहुंची, तो आरोपी पीछे हट गया और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है।

मामले में एक और नाम सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के कथित मित्र अतुल नामक व्यक्ति ने उसे धमकी दी कि यदि उसने इस मामले को आगे बढ़ाया तो जान से मार दिया जाएगा।

फिलहाल, दोनों के संबंधों में कड़वाहट आ गई है और संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन, पुलिस और प्रदेश के मुखिया से न्याय की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि उसकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।

वहीं, इस मामले में अभी तक आरोपी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

18 साल की शादी के बाद टूटा रिश्ता: पति पर दो लाख रुपये की मांग, पत्नी-बच्चों को जान से मारने की धमकी का आरोप

0

टीकमगढ़।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से पारिवारिक विवाद और घरेलू प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के 18 साल बाद अब उसका पति उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है और पैसे न देने पर उसे और उसके बच्चों को खत्म करने की धमकी दे रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार सविता यादव पत्नी मंगल सिंह यादव, निवासी 223 पुरानी टेहरी, टीकमगढ़ की रहने वाली हैं। सविता यादव की शादी करीब 18 वर्ष पहले मंगल सिंह यादव से हुई थी। इस दंपति के दो बच्चे भी हैं, जिनके नाम नवीन और वाणी बताए जा रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं रहा और समय के साथ-साथ उत्पीड़न बढ़ता गया।

सविता यादव का कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से उसका पति लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि पति ने साफ तौर पर कहा है कि 5 तारीख से पहले उसे खत्म कर देगा और उसके दोस्तों को भी झूठे मामलों में फंसा देगा। इतना ही नहीं, पति उस पर दो लाख रुपये लाकर देने का दबाव बना रहा है और पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है।

पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद से वह टीकमगढ़ में रह रही है, जबकि उसका ससुराल छतरपुर जिले की राजनगर तहसील के अंतर्गत आता है, जहां बमीठा थाना क्षेत्र पड़ता है। महिला का आरोप है कि पति अक्सर गाली-गलौज करता है और उस पर गलत आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। इन परिस्थितियों के कारण ससुराल में उसका रहना मुश्किल हो गया और अब वह अकेले रहने को मजबूर है।

सविता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति न केवल उसके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करता है, बल्कि बच्चों को लेकर भी गंभीर बातें कहता है। पीड़िता का कहना है कि पति बच्चों को अपना मानने से इनकार करता है और कहता है कि ये उसके बच्चे नहीं हैं। इतना ही नहीं, वह बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता का कहना है कि पति लंबे समय से घर नहीं आता और न ही बच्चों से मिलने या उनका हालचाल जानने की कोशिश करता है।

महिला का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वह और उसके बच्चे भय के माहौल में जी रहे हैं। उसे आशंका है कि कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। पीड़िता ने प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है, ताकि उसे और उसके बच्चों को सुरक्षित जीवन मिल सके।

एमपी: नदी में नहाने गई 7 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने पकड़ा, आधा शरीर खाया, शव बरामद

0

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक 7 साल की बच्ची को मगरमच्छ ने पकड़ लिया और उसका आधा शरीर खा लिया। बच्ची का शव 7 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है।मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 7 साल की बच्ची को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया और उसका आधा शरीर खा लिया। बड़ी मुश्किल से बच्ची का शव बरामद हुआ है, जोकि आधा ही है। एसडीईआरएफ के दल ने मगर के मुंह से बच्ची का शव निकाला।
क्या है पूरा मामला?
चंबल नदी के तट पर प्रतिदिन की तरह नहाने गई 7 वर्षीय बालिका राबी को मगर ने अपने जबड़े में दबोच लिया। बालिका को लेकर लगभग 7 घंटे तक मगर चंबल नदी में घूमता रहा। परिजनों की सूचना पर पुलिस के द्वारा बुलाए गए एसडीईआरएफ दल ने 6-7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को मगर के जबड़े से मुक्त कराया लेकिन तब तक मगर ने बालिका के कमर के नीचे के हिस्सा को अपना निवाला बना लिया था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैलारस चिकित्सालय भेजा गया है। यह घटना आज जिले के चिन्नोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगरौली के वैदपुरा गांव की तलहटी में चंबल नदी के किनारे घटित हुई।

यह गांव केवट समुदाय का होने के कारण गांव के निवासी प्रतिदिन चंबल नदी के पानी का उपयोग जीवन यापन के लिए करते हैं। सुबह 9 बजे ग्रामीण विजय सिंह केवट की 7 वर्षीय पुत्री राबी चंबल नदी में नहाने के लिए गई थी। इस दौरान नदी से निकले एक मगर ने उसे अपना शिकार बना लिया। नदी तट पर उपस्थित ग्रामीणों के चीखने चिल्लाने पर बालिका राबी को जबड़े में दबाकर मगर पानी में नीचे चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर चिन्नोनी थाना पुलिस द्वारा एसडीईआरएफ दल को बुलाया गया।

चिन्नोनी थाना प्रभारी ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस के साथ दल के सभी सदस्यों ने लगभग 6-7 घंटे तक चंबल नदी के तट पर कड़ी मशक्कत की, तब कहीं बालिका राबी के शव को मगर से मुक्त करा पाए। हालांकि मगर ने 7 घंटे के दौरान बालिका की कमर के नीचे के हिस्सा को अपना निवाला बना लिया था।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा

0

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी वाराणसी में एक मेगा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु और समर्थक ”हर हर महादेव” और ”जय श्री राम” के जयकारे लगाते नजर आए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने पूजा की। काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वे शहर में एक मेगा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु और समर्थक ”हर हर महादेव” और ”जय श्री राम” के जयकारे लगाते नजर आए। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार से गुजरते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यहां से पूजा करने के बाद पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई जाएंगे। पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे। इस दौरान कई पुजारी लाइन में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे। पीएम मोदी ने स्वागत करने वाले पुजारियों के प्रति आभार जताया। बच्चों से भी मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी जब काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन और पूजन के बाद बाहर निकले तो लोगों की भीड़ जमा थी। काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़ के बीच पीएम मोदी ने बच्चों से साथ बात की।
पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन
पीएम मोदी बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने मंदिर पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का विधिवत अभिषेक किया और देश की सुख और समृद्धि की कामना की।

वैभव सूर्यवंशी बन गए सिक्सर किंग, विराट कोहली ने कहां मारी बाजी

0

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के इस सीजन में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वे पहले नंबर पर हैं। चौकों के मामले में विराट कोहली ने बाजी मारी है।आईपीएल का सीजन जबरदस्त तरीके से चल रहा है। दुनियाभर के खिलाड़ी इसमें अपना जलवा दिखा रहे हैं। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों का अपना अलग ही टशन है। इस वक्त प्लेयर्स अपना बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। सभी की नजरें भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर हैं। जो लगातार आईपीएल में रन बनाते चले जा रहे हैं। खास बात ये है अब तक सबसे ज्यादा सिक्स भी उन्होंने ही लगाए हैं, वहीं विराट कोहली ने चौकों के मामले में मैदान मार लिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने 8 मैच खेलकर ही ठोक दिए 32 छक्के
इस साल के आईपीएल में आधे से ज्यादा सीजन गुजर गया है। थोड़ी ही दिन बाद 10 में से छह टीमें बाहर हो जाएंगी और टॉप 4 टीमें हमें मिल जाएंगी। इसके बाद खिताब के लिए बड़े मुकाबले होंगे। इस बीच अगर अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज की बात की जाए तो वे वैभव सूर्यवंशी हैं। उन्होंने अब तक 8 मैच खेलकर 32 सिक्स लगा दिए हैं। वे राजस्थान रॉयल्स के लिए ओ​पनिंग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

अभिषेक शर्मा भी वैभव से ज्यादा पीछे नहीं
वैभव सूर्यवंशी के नाम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिषेक शर्मा यहां दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आठ मैच खेलकर 28 ​छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने 6 मैचों में ही 25 छक्के ठोक दिए हैं। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 8 मैच खेलकर 23 छक्के लगाने में अब तक कामयाबी हासिल की है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 7 मैच खेलकर 21 छक्के लगाए हैं, वे इस लिस्ट में नंबर पांच पर आते हैं।

विराट कोहली ने इस साल के आईपीएल में लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके
अब अगर चौकों की बात करें तो वहां पर विराट कोहली नंबर एक पर हैं। कोहली ने 8 मैच खेलकर 37 चौके लगाए हैं। अभिषेक शर्मा और केएल राहुल ने 36 चौके लगाए हैं। ईशान किशन आठ मैच खेलकर 35 चौके लगा चुके हैं। संजू सैमसन ने 33 चौके लगाए हैं वे इस लिस्ट में नंबर 5 पर आते हैं। संजू ने इसी सीजन दो शतक लगाए हैं।