Sunday, July 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 70

‘वाझा 2’ से ‘डकैत तक, साउथ का जादू और बॉलीवुड का तड़का, किंग का डेब्यू और राशी खन्ना का एक्शन, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा सब कुछ

इस वीकेंड ओटीटी पर मनोरंजन की बौछार है। ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। अलग-अलग जोनर की फिल्मों की कहानी लोगों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।भीषण गर्मी और वीकेंड का मेल हो तो घर पर आराम से बैठकर फिल्में देखना सबसे बेहतरीन विकल्प लगता है। इस समय सिनेमाघरों में ‘राजा शिवाजी’ और ‘दादी की शादी’ के अलावा कोई बहुत बड़ी फिल्म चर्चा में नहीं है, इसलिए घर के ठंडे माहौल में ओटीटी का आनंद लेना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है। इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, सस्पेंस, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है। आइए जानते हैं कि इस वीकेंड आपकी वॉच-लिस्ट में क्या-क्या शामिल होना चाहिए।
लुक्खे
आज यानी शुक्रवार 8 मई 2026 से बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘लुक्खे’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह एक म्यूजिकल क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें राशी खन्ना, पलक तिवारी और मशहूर रैपर किंग मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज के जरिए किंग अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, वहीं राशी खन्ना एक दबंग पुलिस अधिकारी ‘गुरबानी’ के अवतार में नजर आ रही हैं। ड्रग्स, बदले और संगीत के इर्द-गिर्द बुनी गई इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है। एक्शन के शौकीनों के लिए यह एक मस्ट-वॉच सीरीज है।

डकैत
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ अब ओटीटी प्रेमियों के लिए उपलब्ध है। 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन इसके कंटेंट की काफी तारीफ हुई थी। अब आज 8 मई से यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप थियेटर्स में इसे मिस कर गए थे तो अब घर बैठे इसे देख सकते हैं।

भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम
अगर आपको डार्क कॉमेडी पसंद है तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ आपके लिए सही चुनाव है। 8 मई से स्ट्रीम हो रही इस फिल्म में सईजू कुरुप और सूरज वेंजारामूडु मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और कॉमेडी के तड़के के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है।लव मॉकटेल 3
कन्नड़ सिनेमा की चर्चित रोमांटिक ड्रामा ‘लव मॉकटेल 3’ आखिरकार ओटीटी पर आ गई है। प्यार, दिल टूटने और खुद की तलाश की इस भावनात्मक कहानी का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म आज 8 मई से जी5 (ZEE5) पर उपलब्ध है। अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और इमोशनल देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।

माई रॉयल नेमेसिस
कोरियाई कंटेंट के दीवानों के लिए भी इस वीकेंड एक शानदार तोहफा है। रोमांटिक कोरियन ड्रामा ‘माई रॉयल नेमेसिस’ आज से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गया है। इसमें लिम जी-यॉन और हियो नाम-जुन मुख्य किरदारों में हैं। अपनी अनूठी कहानी के लिए यह सीरीज पहले से ही चर्चा में है।

वाझा 2
मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने प्रतिष्ठित 200 करोड़ क्लब में जगह बनाई। यह 2024 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जो चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा है। साविन एसए के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज 8 मई से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

लव इंश्योरेंस कंपनी
तमिल रोमांटिक कॉमेडी ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। 10 अप्रैल को थियेटर्स में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ औरमलयालम भाषाओं में उपलब्ध है। 6 मई से ही इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

‘सीजफायर जारी है, अगर टूटा तो होगा जबरदस्त धमाका’, ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

0

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर अभी जारी है, लेकिन इसके टूटने पर बड़े स्तर पर जवाबी कार्रवाई होगी। बता दें कि ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पास अमेरिका के 3 युद्धपोतों को निशाना बनाया था।वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच घोषित ‘सीजफायर’ अभी भी लागू है, भले ही दोनों के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पास सैन्य झड़पें हुई हों। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह समझौता टूटा तो इसका असर ‘स्पष्ट और बड़े स्तर पर’ दिखाई देगा। वॉशिंगटन में लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल के पास मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘आपको यह पता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि सीजफायर खत्म हुआ या नहीं। बस ईरान से उठता हुआ रोशनी का पहाड़ देख लेंगे।”हमें उकसाने की कोशिश की गई’
ट्रंप ने कहा कि हाल की झड़पों में अमेरिकी सेना ने तेजी से जवाब दिया और विरोधी ताकतों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने हमें उकसाने की कोशिश की, आज उन्होंने हमारे साथ खेला, और हमने उन्हें पूरी तरह जवाब दिया।’ उन्होंने इसे हल्के अंदाज में ‘छोटी हरकत’ बताते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने जवाब में कड़ा प्रहार किया। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ किसी समझौते की संभावना अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘डील हो भी सकती है और नहीं भी, और यह किसी भी दिन हो सकती है।’

अमेरिका के 3 युद्धपोतों पर हुए हमले
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए, जो कथित तौर पर अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमलों में इस्तेमाल हो रहे थे। CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी नौसेना के 3 युद्धपोत यूएसएस ट्रक्सटन (डीडीजी 103), यूएसएस राफेल पेराल्टा (डीडीजी 115) और यूएसएस मेसन (डीडीजी 87) ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से ओमान की खाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी उन पर मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों से हमले किए गए। हालांकि अमेरिका ने कहा कि ‘किसी भी अमेरिकी जहाज को नुकसान नहीं हुआ’ और सभी हमलों को नाकाम कर दिया गया।

‘ईरानी हमलावरों को भारी नुकसान’
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि 3 अमेरिकी युद्धपोत ‘सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल गए’, और हमलों से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी जवाबी कार्रवाई में ईरानी हमलावरों को ‘भारी नुकसान’ हुआ और कई छोटी नावों को तबाह कर दिया गया। ट्रंप ने आगे लिखा कि मिसाइलों और ड्रोन को अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया, और उन्होंने ईरान को ‘असामान्य देश’ बताते हुए कहा कि इसका नेतृत्व ‘पागल लोग’ कर रहे हैं।

कौन जीतेगा आज का आईपीएल मैच, प्लेऑफ की रेस के लिए डू ऑर डाई मुकाबला

0

दिल्ली कैपिटल्स का आज कोलकाता नाइटराइडर्स से मुकाबला होगा। आज का मैच जो भी टीम हारी, उसका खेल करीब करीब खत्म हो जाएगा, जो टीम जीतेगी, वो आगे जा सकती है।दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आज मुकाबला आईपीएल में खेला जाएगा। अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग के 50 मैच हो चुके हैं, लेकिन ना तो किसी टीम ने अभी तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है और ना ही इसकी रेस से बाहर हुई है। आज का मैच दिल्ली और कोलकाता के लिए अहम है, जो टीम हारी, उसका खेल करीब करीब खत्म हो जाएगा, वहीं जीतने वाली टीम के लिए उम्मीदें जिंदा रहेंगी। इस बीच चलिए जरा समझने की कोशिश करते हैं कि कौन सी टीम आज बाजी मार सकती है।

आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा आईपीएल का मुकाबला
आईपीएल में आज फिर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। दिल्ली और कोलकाता के बीच ये मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा। केकेआर की टीम पहले लगातार मैच हारती चली जा रही थी, उसका खाता तक नहीं खुल रहा था, लेकिन अब टीम ने जीत की राह पकड़ने की कोशिश की है। टीम ने अपने पिछले लगातार तीन मैच जीत लिए हैं, यही वजह है कि वो अब नंबर आठ पर पहुंच चुकी है। यानी मैच का विनिंग मोमेंटम उसके पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। टीम ​कुछ मैचों से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छा कर रही है।

आज के मैच में केकेआर का पलड़ा थोड़ी भारी
दिल्ली के लिए अच्छी बात ये है कि टीम अपने घर पर खेल रही है। यहां की बाउंड्री छोटी हैं और पिच भी धीमी नजर आ रही है। जिसका फायदा कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल उठा सकते हैं। यहां पर रनों का पीछा करना आसान होता है। यहां का ग्राउंड चेजिंग हैं और बड़ा स्कोर भी हासिल किया जा सकता है। आज के मैच की संभावित विजेता टीम केकेआर हो सकती है, लेकिन दिल्ली की टीम अपने घर पर बाजी मार ले जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से केकेआर न 19 और दिल्ली ने 15 मैच अपने नाम किए हैं। यानी यहां कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

और सुरक्षित होगा रेल का सफर, उत्तर रेलवे के रूट पर कवच प्रणाली के विस्तार को मंजूरी, कितना खर्च आएगा?

0

भारतीय रेल से सफर और भी ज्यादा सुरक्षित होने जा रहा है। रेलवे ने उत्तर रेलवे के रूट पर कवच प्रणाली के विस्तार को मंजूरी दे दी है। उत्तर रेलवे के 1,478 किलोमीटर रूट पर कवच प्रणाली का विस्तार किया जाएगा।भारतीय रेलवे से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रेल सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में भारतीय रेल ने उत्तर रेलवे के अहम मार्गों पर स्वदेशी कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम के विस्तार को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग ₹362 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके तहत फिरोजपुर और जम्मू मंडल के करीब 1,478 रूट किलोमीटर पर कवच प्रणाली स्थापित की जाएगी।

कहां कितना खर्च आएगा?
रेलवे की इस परियोजना के अंतर्गत फिरोजपुर मंडल के शेष 1,012 रूट किलोमीटर पर लगभग ₹241 करोड़ की लागत से कवच लगाया जाएगा। वहीं जम्मू मंडल में जलंधर सिटी जंक्शन-जम्मू तवी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, बटाला जंक्शन-पठानकोट जंक्शन और बनिहाल-बारामूला सेक्शनों के लगभग 466 रूट किलोमीटर पर करीब ₹121 करोड़ की लागत से कवच प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके तहत रेलवे ट्रैक के किनारे स्थायी कवच सिस्टम लगाए जाएंगे। साथ ही, 40 मीटर ऊंचे संचार टावर और एंटीना इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा, ताकि सुरक्षा प्रणाली बेहतर और निर्बाध तरीके से कार्य कर सके।

कवच सिस्टम के बारे में जानिए
आपको बता दें कि कवच सिस्टम भारत में विकसित एक स्वदेशी ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम है, जो किसी भी आपात स्थिति में स्वतः ब्रेक लगाकर ट्रेन टक्कर जैसी घटनाओं को रोकने में मदद करता है। यह तकनीक लोको पायलट को सुरक्षित ट्रेन संचालन में सहयोग देती है, क्योंकि इसके माध्यम से लोकोमोटिव, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक पर लगे उपकरणों के बीच लगातार संपर्क बना रहता है।

कवच प्रणाली का तेजी से विस्तार
इन महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर कवच प्रणाली लागू होने से ट्रेन संचालन और अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुगम बनेगा। भारतीय रेल ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के तहत देशभर में कवच प्रणाली का तेजी से विस्तार कर रही है, जिससे रेलवे नेटवर्क को सुरक्षित, आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें- दुश्मनों की अब खैर नहीं! DRDO ने किया ‘TARA’ का सफल परीक्षण; भारत को मिला स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी पर पूर्व DGMO का बड़ा बयान, कहा- ‘पाकिस्तान ने लगाई थी कार्रवाई रोकने की गुहार’

केरल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? जानें कांग्रेस में किन 3 नामों पर हो रही चर्चा

0

केरल कांग्रेस में नए मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चा तेज है और आज पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि के. सी. वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है, हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा।नई दिल्ली: केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और संभावित मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। सूत्रों के मुताबिक, खरगे को यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे सौंपी जाएगी। केरल से आए कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने राज्य के सभी विधायकों की राय ली है। उन्होंने पहले सभी विधायकों के साथ बैठक की और फिर एक-एक कर व्यक्तिगत बातचीत भी की, जिसके आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है।
केसी वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा समर्थन
सूत्रों के मुताबिक, के. सी. वेणुगोपाल के समर्थन में सबसे ज्यादा विधायकों का झुकाव देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि 40 से 43 विधायक उनके समर्थन में हैं, जिससे वे विधायकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। हालांकि, उनके नाम पर अंतिम फैसला आसान नहीं माना जा रहा है क्योंकि वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी और विश्वासपात्र माने जाते हैं। ऐसे में यह भी चर्चा है कि क्या राहुल गांधी उन्हें केरल की जिम्मेदारी सौंपना चाहेंगे या नहीं, और यही बात उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं में अहम भूमिका निभा सकती है।

CM पद के लिए अन्य विकल्पों पर भी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, यदि के. सी. वेणुगोपाल का नाम आगे नहीं बढ़ता है तो रमेश चेन्निथला को मुख्यमंत्री पद के लिए विकल्प के रूप में देखा जा सकता है। चेन्निथला के समर्थन में 20 से ज्यादा MLA बताए जा रहे हैं। वहीं, वीडी सतीशन को को कांग्रेस के साथ-साथ UDF के सभी सहयोगी दलों का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। इनमें IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) और RSP शामिल हैं। इनका मानना है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के रूप में जमीनी स्तर पर अच्छा काम किया है। सहयोगी दल यह भी मानते हैं कि सीएम पद के लिए किसी विधायक को ही चुना जाना चाहिए।

बलिया के जवही दियर गांव में रास्ते के विवाद में भाई पर निर्माण और जान से मारने की धमकी का आरोप

0

रास्ते के विवाद ने लिया गंभीर रूप, भाई पर रास्ता खोदकर निर्माण और जान से मारने की धमकी का आरोप
जिला बलिया गांव जवही दियर थाना हल्दी जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक भूमि और रास्ते के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित योगेन्द्र यादव ने पुलिस अधीक्षक बलिया को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उनके ही सगे भाई संजय यादव उर्फ पुच्चन यादव द्वारा उनके आने-जाने के रास्ते को जबरन खोदकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे उनका रास्ता पूरी तरह बाधित हो रहा है।

पीड़ित योगेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय सरजू यादव निवासी जवही, थाना क्षेत्र बलिया ने बताया कि घटना 22 अप्रैल 2026 की सुबह लगभग 11 बजे की है। उनका कहना है कि उनके भाई संजय यादव उर्फ पुच्चन यादव ने उनके पारंपरिक रास्ते को जेसीबी और मजदूरों के माध्यम से खोदकर उस पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।

योगेन्द्र यादव का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि मौके पर केवल समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया और अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके रास्ते को सुरक्षित कराया जाए।

पीड़ित योगेन्द्र यादव ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें लगातार डर और दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

भोपाल में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 70 हजार की ठगी, नौकरी और मोटी कमाई का झांसा देकर फंसाया

भोपाल में ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस और गिगोलो जॉब के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि खुद को “इंडियन एस्कॉर्ट्स सर्विस लिमिटेड” बताने वाली कंपनी ने पहले आकर्षक कमाई और आसान काम का लालच दिया, फिर रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग और अन्य शुल्क के नाम पर करीब 70 हजार रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित के अनुसार सोशल मीडिया और मोबाइल संपर्क के जरिए कंपनी के प्रतिनिधियों ने संपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी कंपनी देशभर में हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स के साथ काम करती है और युवाओं को गिगोलो सर्विस के माध्यम से अच्छी कमाई कराती है। भरोसा जीतने के लिए कंपनी ने आईडी कार्ड और सदस्यता से जुड़े दस्तावेज भी भेजे।

पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने को कहा गया। इसके बाद सिक्योरिटी, प्रोफाइल एक्टिवेशन, होटल बुकिंग और सर्विस चार्ज के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम मांगी गई। कंपनी के लोगों ने भरोसा दिलाया कि यह रकम काम शुरू होते ही वापस कर दी जाएगी और हर महीने लाखों की कमाई होगी।

लगातार भुगतान के बाद जब पीड़ित ने काम और भुगतान की जानकारी मांगी तो कंपनी की ओर से बहानेबाजी शुरू हो गई। कुछ समय बाद फोन उठाना बंद कर दिया गया और संपर्क के सभी माध्यम बंद हो गए। तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

पीड़ित का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो नौकरी और कमाई के नाम पर लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करता है। ऐसे कई लोग इनके शिकार हो सकते हैं।

मामले में पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इस कंपनी और इससे जुड़े लोगों की जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि अन्य लोग इस तरह की धोखाधड़ी से बच सकें।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ऑनलाइन जॉब ऑफर, एस्कॉर्ट सर्विस और आसान कमाई के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। किसी भी कंपनी को पैसे भेजने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना जरूरी है। अनजान नंबरों और फर्जी दस्तावेजों के भरोसे भुगतान करना भारी पड़ सकता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या नौकरी के प्रस्ताव की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।

अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति, धीरे-धीरे खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य: रिपोर्ट

0

रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को चरणबद्ध तरीके से खोलने पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी में ढील दी जाएगी और फिर फंसे जहाजों को जल्द निकलने की अनुमति मिल सकती है। इस कदम से वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और ऊर्जा बाजार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ी सहमति बनने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी में ढील देने और इसके बदले रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने पर सहमति जताई है। अरबी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह समझौता गुरुवार को दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बाद हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष की शुरुआत में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा और तेल व गैस की सप्लाई बाधित हो गई थी।’फंसे जहाजों को निकलने की अनुमति जल्द दी जाएगी’
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘नाकाबंदी में ढील देने और होर्मुज जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे खोलने को लेकर सहमति बन गई है। आने वाले कुछ घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को निकलने की अनुमति दी जाएगी।’ होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इस मार्ग के बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा संकट और तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।

वैश्विक बाजार और समुद्री व्यापार को मिल सकती है राहत
माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच बनी इस सहमति से वैश्विक बाजार और समुद्री व्यापार को राहत मिल सकती है। हालांकि अभी तक अमेरिका और ईरान की ओर से इस समझौते पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बता दें कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की नाकेबंदी के दौरान अमेरिका के एक लड़ाकू विमान ने ईरान के एक तेल टैंकर पर हमला किया था। विमान ने टैंकर के रडर यानी कि दिशा नियंत्रित करने वाले हिस्से को निशाना बनाया था। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी समझौता न होने की सूरत में ईरान पर और बड़ा हमला करने की चेतावनी दी थी।

क्या आपने देखी X पर प्रधानमंत्री मोदी की नई DP? जवानों की वीरता को किया है सलाम

0

7 मई को पाकिस्तान के खिलाफ चलाए हए ऑपरेशन सिंदूर को 1 साल पूरे हो गए हैं। अब इस मौके पर पीएम मोदी ने X पर अपनी डीपी बदल ली है। उन्होंने इसके साथ ही जवानों की वीरता को सलाम किया है।आज 7 मई की तारीख भारत के लोगों के लिए बेहद खास है। आज ही के दिन भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया था और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को तबाह कर दिया था। बता दें कि तब भारत सरकार ने सेना के इस अभियान को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था। भारत के सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान को 3 दिन के भीतर ही घुटने पर ला दिया था। आज ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास कदम उठाया है। पीएम मोदी ने X पर अपनी डीपी बदल ली है और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो लगा है और उसके ऊपर तिरंगा भी लहरा रहा है।

क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने के इस अवसर पर कहा- “एक साल पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सशस्त्र सेनाओं ने अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने की हिम्मत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पूरा देश हमारी सेनाओं के शौर्य को सलाम करता है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा- “ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इसने हमारी सशस्त्र सेनाओं की व्यावसायिकता, तत्परता और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारी सेनाओं के बीच बढ़ते संयुक्त बल को प्रदर्शित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए भारत के प्रयासों से राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली मजबूती को रेखांकित किया। आज, एक वर्ष बाद, हम आतंकवाद को पराजित करने और उसके समर्थक तंत्र को नष्ट करने के अपने संकल्प में पहले की तरह ही दृढ़ हैं।”

‘ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक’
इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- “ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर, हम अपने सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं, जिनकी बहादुरी और समर्पण राष्ट्र की रक्षा करना जारी रखे हुए हैं। ऑपरेशन के दौरान उनके कार्यों में अद्वितीय सटीकता, निर्बाध समन्वय और विभिन्न सेवाओं के बीच गहरा तालमेल झलकता है, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक मिसाल कायम की है। ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तत्परता का एक सशक्त प्रतीक है, जो दर्शाता है कि हमारे सशस्त्र बल सबसे महत्वपूर्ण समय पर निर्णायक कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यह भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रगति का भी प्रमाण है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर भारत का ऐतिहासिक मिशन’
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “ऑपरेशन सिंदूर भारत का एक ऐतिहासिक मिशन है जो हमारे शत्रुओं को हमारी सशस्त्र सेनाओं की अचूक मारक क्षमता की याद दिलाता रहेगा। इतिहास इसे हमारी सशस्त्र सेनाओं की सटीक मारक क्षमता, हमारी एजेंसियों की गहन खुफिया जानकारी और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के एकजुट होकर एक होने के दिन के रूप में याद रखेगा, जिसने पहलगाम में हमारे नागरिकों पर आतंक का साया डालने की हिम्मत की थी। यह दिन हमारे शत्रुओं को यह भयानक संदेश देता रहेगा कि वे चाहे कहीं भी छिपें, बच नहीं सकते। वे हमेशा हमारी दृष्टि और हमारी भीषण मारक क्षमता के दायरे में हैं। इस अवसर पर, मैं हमारी सेनाओं के अद्वितीय शौर्य को सलाम करता हूं।”

बिहार के सुपौल जिले से एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है,

0

जहां चेन सिंह पट्टी वार्ड नंबर 02 निवासी संजीव कुमार अपनी पत्नी और बच्चों से अलग होने के कारण गहरे मानसिक तनाव में जी रहे हैं। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार की शादी करीब सात वर्ष पहले सुगन कुमारी उम्र लगभग 26 वर्ष के साथ हुई थी। इस दंपति के दो बच्चे भी हैं और शुरुआती दिनों में उनका वैवाहिक जीवन सामान्य और सुखमय चल रहा था।

संजीव कुमार का कहना है कि बीते कुछ समय से उनकी पत्नी के मायके पक्ष के लोग लगातार उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप कर रहे हैं। आरोप है कि पत्नी के घर वाले आए दिन विवाद खड़ा करते हैं, गाली गलौज करते हैं और झगड़े की स्थिति बनाते रहते हैं। संजीव कुमार ने बताया कि उनके ससुर, साला और अन्य परिजन उनकी पत्नी को उनके घर वापस आने से रोक रहे हैं और बच्चों को भी उनसे दूर रखा जा रहा है।

हरिनारायण सुगन कुमारी के जीजा जी हैं और वहां इन मामलों में सबसे आगे हैं और बार-बार इन मामलों में शामिल है जो समझते रहते हैं कि सुगन जी को नहीं भेजना है वहीं उनकी बात सुनकर उनके माता-पिता भी इनका साथ देते हैं और सुगन देवी को नहीं ससुराल भेज रहे हैं जिससे संजीव कुमार परेशान है

संजीव कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं और मेहनत के दम पर घर की जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने हमेशा परिवार को संभालने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप ने उनके जीवन को संकट में डाल दिया है। वह आरोप लगाते हैं कि उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं कि उनकी पत्नी और बच्चों को उनके पास नहीं भेजा जाएगा।
इनकी पत्नी का मायका है कृष्णापुर थाना गांव मल्हार वार्ड नंबर 9 में रहती हैं

इस पूरे घटनाक्रम से संजीव कुमार काफी परेशान और मानसिक रूप से टूट चुके हैं। उनका कहना है कि परिवार से अलगाव और लगातार विवाद ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी और कामकाज पर गहरा असर डाला है। उन्होंने प्रशासन और समाज से न्याय की मांग की है ताकि उनका पारिवारिक जीवन दोबारा सामान्य हो सके और उन्हें अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहने का अधिकार मिल सके।

यह मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं, ताकि एक मेहनतकश परिवार को न्याय मिल सके और पारिवारिक विवाद का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।