Sunday, July 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 62

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव, चेक करें MCX के ताजा भाव

0

3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 0.40 प्रतिशत (1086 रुपये) की गिरावट के साथ 2,70,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। देश में पिछले हफ्ते से सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सोने की खरीदारी रोकने की अपील के बाद सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर भारी इंपोर्ट ड्यूटी लगा दी। सरकार के इस फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखी गई। हालांकि, अगले ही दिन इन कीमती धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार, 18 मई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी की कीमतों में काफी अप-डाउन देखने को मिल रहा है।सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उतार-चढ़ाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10.24 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.01 प्रतिशत (14 रुपये) की मामूली बढ़त के साथ 1,58,561 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 0.40 प्रतिशत (1086 रुपये) की गिरावट के साथ 2,70,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। बताते चलें कि सोमवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 1,58,076 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,58,547 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमतें 1,58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,57,547 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है।

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 7.3 फीसदी सस्ता हुई थी चांदी
सोने के अलावा, आज 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत बड़ी गिरावट के साथ 2,67,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 2,71,886 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,74,145 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,64,949 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत वाले सोने की कीमत 3,200 रुपये (1.93 प्रतिशत) टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जबकि, चांदी का भाव 21,600 रुपये (7.3 प्रतिशत) टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

हरिद्वार: हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, मच गया हड़कंप, जानें कौन है आरोपी

0

हरिद्वार की हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की प्रसिद्ध हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को फोन करके ये धमकी दी गई है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि हरकी पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध और पवित्र गंगा घाट है, जहां हर रोज लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते हैं।क्या है पूरा मामला?
हरिद्वार में एक युवक पर शराब का नशा ऐसा चढ़ा कि उसने पुलिस को फोन करके हरकी पैड़ी को बम से उड़ने की धमकी दे डाली। 30 साल के युवक ने 112 नबर पर कॉल करके अगले 4 दिनों में हरकी पैड़ी और अन्य स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

कॉल और लोकेशन को ट्रेस करके पुलिस ने कॉलर को दबोचा तो युवक पौड़ी जिले के यमकेश्वर का रहने वाला सोहन सिंह रावत निकला। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने सच्चाई उगल दी। युवक ने बताया कि उसने शराब के नशे में धमकी दी है। हरिद्वार नगर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का बयान सामने आया है।

हरकी पैड़ी का क्या है महत्व?
हर की पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रसिद्ध घाट है। यहां गंगा में स्नान करने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इस घाट का नाम भगवान विष्णु के नाम से पड़ा है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से इंसान के पाप मिट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। शाम के समय में यहां का नजारा बेहद दिव्य होता है क्योंकि यहां पर शाम को भव्य गंगा आरती होती है। इस आरती में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां हर 12 साल में महाकुंभ और 6 साल में अर्धकुंभ मेला लगता है।

वैभव सूर्यवंशी निकल गए बहुत आगे, अभिषेक शर्मा पड़े पीछे

0

वैभव सूर्यवंशी भले ही पिछले कुछ आईपीएल मैचों से ज्यादा रन ना बना पाए हों, लेकिन वे आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं और सिक्स लगाने के मामले में बाकी सभी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल गए हैं।वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए ​पिछले कुछ मैचों से बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। उन्होंने एक शतक तो लगाया, लेकिन इसके बाद अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाए हैं। इस बीच वे सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जरूर बहुत आगे निकल गए हैं। हालांकि अभिषेक शर्मा उनके पीछे पड़े हैं, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि वे उन्हें जल्दी पीछे छोड़ पाएंगे।
इस सीजन वैभव सूर्यवंशी ने लगाया है एक शतक
आईपीएल के इस सीजन में अब कुछ ही मैच और बाकी बचे हैं। इस बीच जो टीमें और खिलाड़ी आगे निकल गए हैं, उन्हें पीछे करना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि मैच काफी कम बचे हैं। बात राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की करें तो उन्होंने 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक धमाकेदार शतक जड़ा था। ये मैच जयपुर में खेला गया था। उम्मीद की जा रही थी कि उनके बल्ले से फिर कोई बड़ी पारी आएगी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। उस शतक के बाद उनके बल्ले से कोई अर्धशतक भी नहीं आया है।

वैभव के बल्ले से आए हैं 43 सिक्स
इस बीच उन्होंने कई छोटी छोटी और तेजतर्रार पारियां खेली हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 रन बनाए। इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी 36 रनों की तेज पारी और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 रनों की तेजतर्रार पारी आई। लेकिन वे अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने धमाकेदार अंदाज में इस सीजन 43 छक्के जरूर पूरे कर लिए हैं।

अब वैभव को पीछे कर पाना होगा मुश्किल
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से इस सीजन आईपीएल के 12 मैचों में 43 सिक्स आए हैं, जो सबसे ज्यादा हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 37 छक्के लगाए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले रियान रिकल्टन ने भी 10 मैच खेलकर 37 सिक्स लगाए हैं। लेकिन वैभव सूर्यवंशी बहुत आगे निकल गए हैं। वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स अभी अंक तालिका में छठे नंबर पर है। अगर टीम टॉप 4 में जाती है तो वैभव को कुछ और मैच मिलेंगे, लेकिन अगर टीम बाहर हो गई तो दिक्कत आएगी। हालांकि अभी राजस्थान रॉयल्स के दो और मैच बाकी हैं, उसमें देखना होगा कि खुद वैभव और उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

ईरान का इकलौता हिंदू विष्णु मंदिर, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 134 साल पुराने देवालय का वीडियो, नक्काशी देख चौंके लोग

अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। महानायक ने ईरान के एकमात्र हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महानायक के शेयर किए इस वीडियो ने फैंस को हैरान और भावुक कर दिया है। बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ यानी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन बिग बी अपने पोस्ट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने मन के विचार तो कभी मौजूदा हालातों पर वह बात करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बातें जरूर रखते हैं। अब अमिताभ बच्चन ने अब ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसे लेकर उनकी वाहवाही हो रही है। ये पोस्ट देखने के बाद यूजर्स ने तो इसे साल का सबसे शानदार पोस्ट बताया है और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर ईरान के 134 साल पुराने विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया है, जो बंदर अब्बास शहर में बना है। इस विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर करते हुए बिग बी ने भारत और ईरान के बीच की सदियों पुरानी सांस्कृतिक रिश्तों की झलक और खासियत बताने की कोशिश की है।

अमिताभ बच्चन ने दिखाई ईरान के विष्णु मंदिर की झलक
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ईरान के अनसीन विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो पर लोगों के भी जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। कई ने इस पर कमेंट करते हुए इसे साल का सबसे खूबसूरत पोस्ट बताया तो कई ने बिग बी को इस वीडियो को शेयर करने के लिए शुक्रिया कहा। ये वीडियो साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने इस मंदिर की खासियत बताई है और साथ ही इसके निर्माण के बारे में भी जानकारी दी है।

बंदर अब्बास में स्थित मंदिर
विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है, ‘ईरान के अब्बास बंदर में स्थित प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर… काजर काल में 1892 में निर्मित, यह मंदिर शहर में काम करने वाले भारत के हिंदू व्यापारियों के लिए बनाया गया था। गाना फारसी में है।’ बिग बी ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें 134 साल पुराने मंदिर की पुरानी बनावट साफ नजर आ रही है, जो बेहद खूबसूरत और अलग है। वीडियो में भगवान विष्णु की सदियों पुरानी मूर्ति की नक्काशी देखकर भी लोग हैरान हैं। इसमें एक बोर्ड भी नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है- ‘नेशनल प्रोटेक्टेड कृष्णा मंदिर।’ वहीं इसमें फारसी गाना बज रहा है सुकून देने वाला है।
यूजर्स के रिएक्शन
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी खूब रिएक्शन दिए। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आपने पहली बार कोई अच्छी जानकारी साझा की है।’ एक अन्य ने लिखा- ‘मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। ये शेयर करने के लिए शुक्रिया।’ एक और यूजर लिखता है- ‘वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया। यह एक दुर्लभ और आकर्षक विरासत की कहानी है।’ ऐसे ही कई यूजर्स ने ये वीडियो शेयर करने को लेकर अमिताभ बच्चन की तारीफ की है।

अमिताभ बच्चन के हालिया प्रोजेक्ट?
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन जल्द की प्रभास स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नजर आएंगे, जिसके लिए वह शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म में वह और कमल हासन आमने-सामने नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में जटायू के किरदार में नजर आने की चर्चा है, लेकिन अब तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसके अलावा बिग बी के किसी अन्य प्रोजेक्ट को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में की बड़ी कार्रवाई, 35 आतंकी मारे गए, 3 कमांडर गिरफ्तार

0

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में 35 आतंकियों को मार गिराया है और 3 कमांडरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान कई बेस कैंप भी नष्ट हुए हैं।कराची: पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने बलूचिस्तान में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है और बलूचिस्तान के मंगला जरघून घर इलाके में अभियान चलाकर 35 आतंकियों को मार गिराया है और 3 सीनियर कमांडरों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान ने ये कार्रवाई 13 मई को शुरु हुए अभियान के दौरान की, जिसमें बीते 4 दिनों में 35 आतंकी मारे गए हैं।
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता का सामने आया बयान
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रविवार रात क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ये अभियान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और बलूचिस्तान में उनके सहयोगी समूहों के खिलाफ चलाया गया था। रिंद ने बताया कि पकड़े गए तीनों कमांडर हाई-प्रोफाइल व्यक्ति हैं, और यह अभियान प्रांत में पहले पकड़े गए आतंकवादियों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया था।

कई बेस कैंप भी नष्ट
रिंद ने ये भी बताया कि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मंगला जरघून घर क्षेत्र में कई बेस कैंप भी नष्ट हुए हैं। हालांकि अभी इस मामले पर पाकिस्तानी सेना का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं रिंद का कहना है कि प्रांत में मिले इनपुट्स के आधार पर अभियान चलाए जा रहे हैं और इसका मकसद आतंकवाद को खत्म करना है।

हालही में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक मेजर सहित पांच सैनिक मारे गए थे।

पाकिस्तान की ओर से ये कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है, जब बीते बुधवार को बलूचिस्तान के बरखान जिले में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक मेजर सहित पांच सैनिकों की मौत हो गई थी। ये जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार सामने आई थी। अभियान में कम से कम सात आतंकवादी मारे गए थे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के ऊपर पहले से आतंकियों को पालने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करके पाकिस्तान अपनी छवि को सुधारने की कोशिश में है।

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद

0

केरलम की नई सरकार का आज भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ है, जिसमें वीडी सतीशन ने CM पद की शपथ ली है। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।तिरुवनंतपुरम: केरल की नव निर्वाचित सरकार का आज तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता मौजूद रहे। समारोह में वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली।केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी।
कौन हैं वीडी सतीशन?
वीडी सतीशन ने अपनी राजनीति की शुरुआत 1990 के दशक में छात्र संघ से की थी। 1996 में उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन इस चुनाव में वह हार गए थे। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से थे और उनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी। फिर भी वह राजनीति में आए और उन्हें इसके लिए परिवार से भी समर्थन मिला। सतीशन केरल उच्च न्यायालय में वकालत भी कर चुके हैं।

सतीशन की खासियत ये है कि वह लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं और जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। उनके भाई-बहन बेहद सादा जीवन जीते हैं। उनके परिजन बताते हैं कि उनमें शुरू से ही नेतृत्व का गुण था।

किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन और केपीसीसी प्रमुख सनी जोसेफ के साथ-साथ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन समसुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर शामिल थे।

मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, सीपी जॉन, एपी अनिल कुमार, टी सिद्दीकी, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदू कृष्णा, एम लिजू, केए थुलसी और ओ जे जनीश ने भी शपथ ली।

कौन संभालेगा विधानसभा अध्यक्ष का पद?
सतीशन ने घोषणा की थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थिरुवनचूर राधाकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि शनिमोल उस्मान उपाध्यक्ष होंगे। विधायक अपू जॉन जोसेफ को सरकार का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

0

हरदोई जनपद के टड़ियावां थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिहोना गांव निवासी 19 वर्षीय अनुराग कुमार ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, जानलेवा हमला और जमीन कब्जाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार दहशत में है।

पीड़ित अनुराग कुमार पुत्र अनुप कुमार निवासी ग्राम सिहोना पोस्ट हरिहरपुर थाना टड़ियावां जनपद हरदोई के अनुसार 14 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे गांव के विवेक गांधी पुत्र कमल मौर्य, सोनू मौर्य और नानू मौर्य पुत्रगण कमल मौर्य ने जमीन के विवाद को लेकर उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि पहले गाली गलौज की गई और विरोध करने पर लाठी डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया गया। हमले में अनुराग के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंग आरोपी उसके घर और खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की कोशिश भी की। अनुराग ने बताया कि उसके परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। उसकी मां गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं जबकि पिता पहले ही एक सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। घटना के दौरान जब उसकी बहन बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी गांव में दबंग प्रवृत्ति के माने जाते हैं और आए दिन किसी न किसी विवाद में उलझे रहते हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

अनुराग कुमार ने थाना अध्यक्ष टड़ियावां को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कन्नौज में चर्चा का केंद्र बना ‘अल्लाह’ लिखा बकरा, ईद से पहले दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

0

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र स्थित पंथरा गांव में इन दिनों एक खास बकरा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बकरे के शरीर पर बने निशान को लेकर दावा किया जा रहा है कि उस पर अरबी में “अल्लाह” लिखा दिखाई देता है। जैसे ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वैसे ही गांव और आसपास के इलाकों में इसे देखने वालों की भीड़ जुटने लगी।

मालिक प्रदेश से बाहर, गांव में बढ़ी चर्चा

जानकारी के अनुसार इस बकरे के मालिक समर सिंह हैं, जो पंथरा गांव, तहसील छिबरामऊ, जिला कन्नौज के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मालिक फिलहाल प्रदेश से बाहर रहते हैं, लेकिन बकरे की चर्चा पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तेजी से फैल चुकी है। लोग इसे देखने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं और तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

लाड़-प्यार और खास देखभाल में पला बकरा

परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार इस बकरे को काफी लाड़-प्यार के साथ पाला गया है। उसे नियमित रूप से हरा चारा, अनाज, पौष्टिक दाना और साफ-सफाई के बीच रखा गया। बकरे की सेहत और चमकदार शरीर को देखकर लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि मालिक ने इसे छोटे बच्चे की तरह संभालकर रखा, जिसकी वजह से यह पूरी तरह स्वस्थ और आकर्षक दिखाई देता है।

गांव वालों ने बताया ‘खुदा का करिश्मा’

स्थानीय लोगों के बीच इस बकरे को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे खुदा का करिश्मा बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्रकृति का अनोखा संयोग मान रहे हैं। गांव में इस बकरे को देखने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग इसे अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे हैं।

ईद से पहले बढ़ी खरीददारों की दिलचस्पी

ईद-उल-अजहा करीब आने के साथ ही इस बकरे की मांग भी बढ़ती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि कई लोग इसकी कीमत जानने के लिए संपर्क कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कोई अंतिम सौदा नहीं हुआ है, लेकिन गांव में चर्चा है कि इस बार यह बकरा ऊंची कीमत पर बिक सकता है।

अब सबकी नजर अंतिम बोली पर

फिलहाल पूरे इलाके में यही चर्चा है कि आखिर इस खास बकरे को कौन खरीदेगा और इसकी बोली कहां तक पहुंचेगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के बाद इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और गांव के लोग भी इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

हाथरस में दबंगों की धमकी से दहशत में परिवार, गाली-गलौज और उत्पीड़न का आरोप; पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

0

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से दबंगई और उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर लगातार गाली-गलौज, धमकी और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी आए दिन उन्हें डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला सासनी थाना क्षेत्र के गांव रुहल से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता नरेश चौधरी और राजेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले दानवीर, तीर सिंह, नेम सिंह, संगीता, मनोज और अन्य लोग लगातार उनके परिवार के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं और आए दिन घर के बाहर गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और गांव में उनका जीना मुश्किल कर दिया गया है।

परिवार के अनुसार, कई बार विवाद को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन आरोपियों का रवैया लगातार आक्रामक बना हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि डर और असुरक्षा के कारण परिवार के सदस्य मानसिक तनाव में हैं। मामले को लेकर गांव में भी चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

शिकायतकर्ताओं ने थाना सासनी पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की भी अपील की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांवों में छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ते विवाद अब गंभीर रूप लेते जा रहे हैं। ऐसे मामलों में समय रहते पुलिस और प्रशासन की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी हो जाती है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद में पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं इलाके में इस मामले को लेकर तनाव और चर्चा दोनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

#HathrasNews
#SasniNews
#UPNews
#BreakingNews
#CrimeNews
#HindiNews
#DailyBhaskarStyle
#VillageDispute
#Dabangai
#PoliceComplaint
#GroundReport
#LatestHindiNews
#JusticeForFamily
#ThreatCase
#SocialIssue
#UPPolice
#ViralNews
#RuralNews
#IndiaNews
#NewsUpdate

कल्याणपुरी में 24 वर्षीय महिला की फांसी से सनसनी, मौत के बाद ससुराल और मायके पक्ष आमने-सामने

0

दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय महिला नीलम की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 12 मई को हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नीलम की अचानक मौत के बाद परिवारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना खिचड़ी पूर्व 7 नंबर केंद्रीय विश्वविद्यालय क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नीलम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलम सामान्य स्वभाव की महिला थी और किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर मोड़ ले लेगा।

मृतका के मायके पक्ष ने इस घटना के लिए ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। परिवार के लोग विशेष रूप से नीलम की जेठानी निशा पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव की वजह से नीलम ने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि दूसरी ओर परिवार से जुड़े कई लोगों का कहना है कि निशा का स्वभाव बेहद शांत और सीधा है तथा वह हमेशा नीलम का साथ देती थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के पीछे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि परिवार के अंदर क्या चल रहा था, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। अचानक हुई इस घटना ने सभी को हैरानी में डाल दिया है और हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर नीलम ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक तनाव से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है that मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

फिलहाल नीलम की मौत ने परिवार और समाज दोनों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के मामलों में समय रहते संवाद और सहयोग बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

#DelhiNews
#Kalyanpuri
#NeelamCase
#BreakingNews
#CrimeNews
#HindiNews
#DailyBhaskarStyle
#WomenNews
#FamilyDispute
#DomesticIssue
#JusticeForNeelam
#LatestHindiNews
#GroundReport
#PoliceInvestigation
#ViralNews
#SocialIssue
#EastDelhiNews
#TrendingNews
#IndiaNews
#NewsUpdate