Sunday, July 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 61

एमबीबीएस एडमिशन और दुबई में ऑयल बिजनेस के नाम पर 58 लाख से ज्यादा की ठगी, बेटे के डिप्रेशन में जाने के बाद खुला बड़ा खेल

0

गुजरात के कोडीनार में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक और उसके परिवार से एमबीबीएस एडमिशन, स्कूल पार्टनरशिप और दुबई में ऑयल बिजनेस शुरू करवाने के नाम पर करोड़ों सपने दिखाकर लाखों रुपए की कथित ठगी कर ली गई। पीड़ित परिवार ने आरोपी झाकीरहुसैन अहमदखां दायमा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

फरियादी के मुताबिक आरोपी ने पहले उनके पुत्र को स्कूल संचालन में पार्टनर बनाने का झांसा दिया और कहा कि यदि वह स्कूल की गतिविधियां शुरू करना चाहता है तो उसे 2 लाख रुपए निवेश करने होंगे। इसके बाद 28 मई 2025 को पार्टनरशिप डीड भी तैयार करवाई गई। परिवार ने भरोसा करते हुए आरोपी को 2 लाख रुपए नकद दे दिए।

मामला यहीं नहीं रुका। युवक द्वारा नीट परीक्षा पास करने के बाद आरोपी ने दावा किया कि उसकी पारुल यूनिवर्सिटी में ऊंची पहुंच है और वह 30 लाख रुपए लेकर एमबीबीएस में एडमिशन दिलवा देगा। बेटे के डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए परिवार ने अपनी 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की पेंशन बचत तक निकाल ली। इतना ही नहीं, एचडीएफसी बैंक में सोने-चांदी के गहने गिरवी रखकर 16.50 लाख रुपए की गोल्ड लोन भी ली गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार कुल 29.50 लाख रुपए आरोपी के खाते में आरटीजीएस के जरिए भेजे गए, लेकिन न एडमिशन हुआ और न ही कोई प्रक्रिया आगे बढ़ी। आरोपी लगातार बहाने बनाकर समय टालता रहा।

इसके बाद आरोपी ने नया सपना दिखाया। उसने युवक को दुबई में ऑयल बिजनेस शुरू करवाने और फाल्को कंपनी का लाइसेंस दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए 26 लाख रुपए और मांगे गए। बेटे के भविष्य को सुरक्षित समझकर परिवार ने अहमदाबाद स्थित अपनी दुकान और मकान तक बेच दिया, जो बेटी की शादी और बेटे की पढ़ाई के लिए संभालकर रखा गया था। यह पूरी रकम भी आरोपी को सौंप दी गई।

फरियाद में बताया गया है कि युवक को दुबई भी ले जाया गया, जहां आरोपी ने और पैसों की जरूरत बताकर 6.50 लाख रुपए अतिरिक्त हासिल कर लिए। आरोप है कि यह रकम भी गूगल-पे के माध्यम से ले ली गई। इसके बावजूद न कोई बिजनेस शुरू हुआ और न ही मेडिकल एडमिशन मिला।

लगातार धोखे और आर्थिक बर्बादी से युवक गहरे डिप्रेशन में चला गया। सितंबर 2025 में उसने कोडीनार में जहरीली दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। बाद में उसे अंबुजा अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार कराना पड़ा।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अब पैसे लौटाने से साफ इनकार कर रहा है और उल्टा धमकियां दे रहा है। परिवार को यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी कथित रूप से एक एनजीओ चलाता है और उसके खिलाफ फर्जी सर्टिफिकेट तथा कई अवैध गतिविधियों में शामिल होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

अब इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, ठगी की रकम वापस दिलाने और पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है।

वियतनाम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हनोई में द्विपक्षीय बैठक हुई संपन्न; VIDEO आया सामने

0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम दौर पर हैं। यहां उन्होंने राजधानी हनोई में अपने समकक्ष जनरल फान वान जियांग के साथ मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की।
यहां से दक्षिण कोरिया की यात्रा
वियतनाम की यात्रा समाप्त करने के बाद, रक्षा मंत्री मंगलवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण कोरिया जाएंगे। इस दौरे के दौरान दोनों पक्ष दक्षिण चीन सागर की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा करेंगे। इस क्षेत्र में हाल के वर्षों में चीन की सैन्य गतिविधियों में इजाफा हुआ है। हाइड्रोकार्बन के विशाल स्रोत, दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यापक संप्रभुता के दावों को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र के कई देशों जैसे- वियतनाम, फिलीपीन और ब्रुनेई द्वारा भी दक्षिण चीन सागर पर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं।

भारत और कई अन्य लोकतांत्रिक देश इन विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री कानूनों से संबंधित यूएनसीएलओएस (संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि) के पालन पर जोर देते रहे हैं। अधिकारियों ने बताया है कि सिंह और जनरल जियांग द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक वार्ता करेंगे, जिसमें सैन्य साजो सामान का संयुक्त विकास भी शामिल है।

बीच सड़क पर युवक-युवती को हैवानों की तरह पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video, जानें क्या है पूरा मामला

0

ओडिशा के गंजाम जिले में बीच सड़क पर युवक-युवती की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस घटना से जुड़ी हुई पूरी जानकारी सामने आ गई है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।ओडिशा के गंजाम जिले के ब्रह्मपुर से एक बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है। देर रात गिरी रोड इलाके में एक युवक और युवती को बीच सड़क पर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और गुस्से में हैं। अब इस मामले के बारे में पूरी जानकारी सामने आ गई है।

क्या है पूरा मामला?
सामने जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बीजिपुर इलाके के रहने वाले उमेश रथ के रूप में हुई है। उनके साथ एक युवती भी मौजूद थी। दोनों बाइक पर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक और युवती को सड़क पर गिरा दिया और फिर डंडों से लगातार पीटना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों सड़क पर पड़े हुए हैं और कई लोग उन्हें घेरकर मार रहे हैं। इस दौरान सड़क से गाड़ियां गुजरती रहीं और आसपास लोग भी जमा हो गए, लेकिन हमलावर लगातार हमला करते रहे।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना, बैद्यनाथपुर थाना और गोसानीनुआगांव थाना की पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। घायल युवक और युवती को तुरंत इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है और पुलिस ने उनका बयान भी दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके। कितने लोग इस हमले में शामिल थे और हमला किस वजह से किया गया, इसे लेकर जांच जारी है।

लोगों के बीच डर और नाराजगी का माहौल
इस घटना के सामने आने के बाद ब्रह्मपुर इलाके में लोगों के बीच डर और नाराजगी का माहौल है। अगर बीच सड़क पर इस तरह खुलेआम हमला हो सकता है, तो रात के समय आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। वायरल वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,

0

सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 30 वर्षीय मुन्नी देवी के रहस्यमयी तरीके से लापता होने के बाद अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। बीते 16 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली मुन्नी देवी अचानक गायब हो गई थीं, जिसके बाद परिवार और गांव में हड़कंप मच गया था। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कई दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी की शादी करीब सात वर्ष पहले विजय यादव से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। महिला के अचानक लापता होने से बच्चे अपनी मां को याद कर रो-रोकर बेहाल हो गए थे, जबकि परिवार गहरे सदमे में था। शुरुआती दौर में परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

इसी बीच अब पति विजय यादव ने बड़ा खुलासा किया है। विजय यादव का दावा है कि उनकी पत्नी किसी दूसरे युवक से लगातार बातचीत करती थी और उसी के साथ घर छोड़कर चली गई है। पति का कहना है कि मुन्नी देवी अब उनके साथ नहीं रहना चाहती और उसने साफ तौर पर कह दिया है कि वह अपनी मर्जी से ही जीवन बिताएगी।

विजय यादव के अनुसार मुन्नी देवी ने यह भी कहा है कि उसे न पति चाहिए और न ही अपने बच्चे, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। गांव के लोग भी इस घटना को लेकर हैरान हैं।

फिलहाल मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं मासूम बच्चों की हालत देखकर गांव वालों की आंखें भी नम हो रही हैं। परिवार अब भी उम्मीद लगाए बैठा है कि किसी तरह हालात सामान्य हो जाएं।#SupaulNews #BiharNews #BreakingNews #MunniDevi #RatanpurThana #ViralNews #LoveAffair #MissingWoman #HindiNews #CrimeNews #BiharUpdate #DailyNews #EmotionalStory #FamilyDrama #AffairCase #VillageNews #TrendingNews #HusbandWifeDispute #LatestUpdate #eKhabarMail

दोस्ती की ऐसी मिसाल, आकाशीय बिजली से घायल हुआ दोस्त, तो बारिश में मोटर ट्राइसाइकिल पर 10 KM तक ले गया युवक, लेकिन…

0

एक युवक आकाशीय बिजली से घायल अपने दोस्त को भारी बारिश में मोटर ट्राइसाइकिल पर 10 किलोमीटर तक ले गया युवक। हालांकि, घायल की जान फिर भी नहीं बच सकी। अब लोग शख्स की दोस्ती की मिसाल दे रहे हैं।ओडिशा के कोरापुट जिले से इंसानियत और दोस्ती की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो रहा है। आज के समय में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते तोड़ देते हैं, वहीं एक दोस्त ने अपने घायल साथी की जान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। उसने तेज बारिश, तूफान और खराब मौसम की परवाह किए बिना अपने दोस्त को मोटर ट्राइसाइकिल पर लादकर करीब 10 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसके दोस्त की मौत हो चुकी थी।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना ओडिशा के कोरापुट जिले के लक्ष्मीपुर इलाके की है। रविवार को इलाके में अचानक मौसम खराब हो गया था। तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान कुछ मजदूर दोस्त एक मैदान में पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पल में एक बड़ा हादसा होने वाला है। बताया जा रहा है कि अचानक जोरदार आकाशीय बिजली गिरी। बिजली गिरते ही वहां मौजूद शेख जमील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ बैठे बाकी दोस्त घबरा गए। हर तरफ बारिश और अफरा-तफरी का माहौल था। लेकिन उसी समय उसके एक दोस्त ने हिम्मत दिखाई और फैसला किया कि वह किसी भी हालत में जमील को अस्पताल पहुंचाएगा।

बारिश और खराब मौसम के बीच दोस्त की मदद
घायल दोस्त की हालत लगातार बिगड़ रही थी। आसपास तुरंत कोई एंबुलेंस या वाहन नहीं मिल पाया। ऐसे में युवक ने अपनी ट्राइसाइकिल निकाली। उसने घायल शेख जमील को ट्राइ मोटर साइकिल पर बैठाया और बारिश के बीच अस्पताल की तरफ निकल पड़ा। वह युवक लगातार बारिश में मोटर ट्राइसाइकिल चलाते हुए अपने दोस्त को बचाने की कोशिश कर रहा था। रास्ते में बारिश और खराब मौसम जैसी कई परेशानियां थीं, लेकिन उसने हार नहीं मानी। वह लगातार अस्पताल पहुंचने की कोशिश करता रहा।

डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित किया
करीब 10 किलोमीटर तक गाड़ी चलाने के बाद वह अपने दोस्त को लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन दुखद बात यह रही कि तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद शेख जमील को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जिसने भी यह दृश्य देखा, वह भावुक हो गया। लोग उस दोस्त की तारीफ कर रहे हैं जिसने आखिरी सांस तक अपने साथी को बचाने की कोशिश की।

बंगाल के थे दोनों मजदूर
जानकारी के मुताबिक, मृतक शेख जमील और उसके दोस्त पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वे कोरापुट जिले में मजदूरी का काम करते थे। रोज की तरह वे काम के बाद साथ बैठे थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि अचानक मौसम इतना खतरनाक हो जाएगा। यह घटना साफ दिखाती है कि आकाशीय बिजली कितनी खतरनाक साबित हो सकती है। बारिश और तूफान के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा होना या बैठना जानलेवा हो सकता है। प्रशासन भी लगातार लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील करता है। लेकिन इस दर्दनाक हादसे के बीच एक दोस्त की कोशिश ने सभी का दिल जीत लिया। उसने यह साबित कर दिया कि सच्ची दोस्ती सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि मुश्किल समय में साथ खड़े होने में होती है।

पत्नी से अलग रहने की बात कहने के बाद नोएडा सेक्टर-93 से लापता हुआ युवक,

0

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-93 इलाके से 33 वर्षीय युवक मिर्जा सामिया के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक 15 तारीख को युवक अचानक लापता हो गया, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क किया जा रहा है।

लापता युवक मिर्जा सामिया मूल रूप से गेजा गांव से जुड़ा हुआ है। वह दो बच्चों का पिता है। परिवार के अनुसार पिछले करीब 2 से 3 महीनों से मिर्जा सामिया अपनी पत्नी सलमा के साथ नहीं रह रहा था और अलग रह रहा था। इसी बीच 15 तारीख को उसके अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

मिर्जा सामिया के जीजा मंजूर आलम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले मिर्जा सामिया उनके पास आया था। उस दौरान उसने कहा था, “जीजा मैं अब आपके साथ ही रहूंगा, आपके साथ ही खाऊंगा-पिऊंगा, मैं सलमा के साथ नहीं रहूंगा।” मंजूर आलम के मुताबिक उन्होंने भी उसे अपने साथ रहने और काम करने के लिए कह दिया था।

मंजूर आलम ने आरोप लगाया कि उसी दौरान मिर्जा सामिया ने यह भी कहा था कि अगर वह घर वापस गया तो पत्नी सलमा कुछ लोग को बुलाकर उसके हाथ-पैर तुड़वा देंगी। इस बयान के बाद परिवार के लोग और ज्यादा चिंतित हो गए थे।

जीजा मंजूर आलम का यह भी दावा है कि सलमा ने फोन पर उनसे कहा था, “अगर मिर्जा मुझे कुछ बोलेगा तो मैं उसे मार दूंगी।” हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजनों के मुताबिक जब काफी देर तक मिर्जा सामिया का कोई पता नहीं चला तो मंजूर आलम उसके बच्चों से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने सलमा से भी मिर्जा सामिया को तलाश करने की बात कही। आरोप है कि इस पर सलमा ने कहा, “मैं नहीं ढूंढूंगी, मुझे कोई मतलब नहीं, मरना है तो मर जाए।”

मामले के बाद परिवार ने युवक की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। परिजन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि यदि किसी को मिर्जा सामिया के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

जानकारी मिलने पर संपर्क करें

92050 40250

CM मोहन यादव ने मंत्रियों से लिया एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या बात हुई

सीएम मोहन यादव और संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की है। मंत्रियों से पूछा गया कि चुनाव के समय जो वायदे किए, वो कहां तक पूरे हुए। जानकारी के अनुसार, 18 मई को 11 मंत्रियों-निगम मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी।भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 मई को मंत्रियों के एक-एक काम का हिसाब लिया। उनसे पूछा कि उनके प्रभार वाले जिलों में कितना काम हुआ है, सरकार की योजनाएं-नीतियां समाज के सबसे निचले हिस्से तक कितनी पहुंची हैं। उन्होंने मंत्रियों से पूछा कि उनके विभाग के कामों की क्या स्थिति है और उनके विभाग की उपलब्धियां क्या रहीं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से ये भी पूछा कि चुनाव के समय जो वायदे जनता से किए गए थे, वे कितने पूरे हुए। इसी तरह संगठन पदाधिकारियों ने भी सत्ता-संगठन का तालमेल जांचा। उन्होंने भी मंत्रियों से बातचीत की और संगठन की बैठकों की जानकारी ली। सीएम डॉ. यादव और संगठन पदाधिकारियों ने आज 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। कल यानी 18 मई को 11 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी। इन बैठकों में निगल मंडल के पदाधिकारियों को शासन-प्रशासन के मंत्र दिए जाएंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सह-संगठन मंत्री सहित हम लोगों ने करीब 20 मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने मंत्रियों से पूछा कि सरकार-संगठन का समन्वय कैसा है, प्रभार वाले जिलों में उनके कितने प्रवास हुए, उस समय संगठन के जो कार्यक्रम थे, संगठन की जो रचना थी, उनकी बैठकें हुई कि नहीं, संगठन से उनका तालमेल कैसा है। खंडेलवाल ने बताया कि जहां तक मंत्रियों के विभागों और उनकी समीक्षा की बात है, उन विषयों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों से पूछा कि कि वो अपने प्रभार के जिले में जा रहे हैं तो स्कूलों की क्या स्थिति है, स्वास्थ्य केंद्रों की क्या स्थिति है, आंगनवाड़ी की क्या स्थिति है, सरकार जो योजनाएं और नीतियां बना रही है, उसके जिलों में निचले स्तर पर कितना असर है।

अपेक्षाओं-उपलब्धियों पर सवाल
प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि मैं समझता हूं कि बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने मंत्रियों से सभी विषयों पर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से पूछा कि चुनाव के समय हमने जो वायदे जनता से किए थे, वो कहां तक पूरे हुए। सरकार की जो अपेक्षाएं हैं, उन पर मंत्रियों ने क्या काम किया है। उनके विभाग की क्या उपलब्धियां रही हैं। खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से, नागरिकों से तीन चार विषय पर अपेक्षा की है। पेट्रोल-डीजल हम कम से कम खर्च करें, सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करें। वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल बैठक करें। हमारी किसी विषय को लेकर कोर टीम की आपातकालीन बैठक होने वाली थी, हम इस बैठक को वर्चुअली करेंगे। हम कोशिश कर रहे हैं कि अगर कोई बैठक वर्चुअली हो सकती है तो उसे उसी प्रकार करेंगे।

निगम मंडलों के अध्यक्षों को देंगे मंत्र
खंडेलवाल ने कहा कि कल सुबह 9:00 बजे से 11:00 तक जो 10-11 मंत्री रह गए हैं उनसे भी वन टू वन मीटिंग करेंगे। अभी तो सिर्फ जो मंत्रिमंडल के सदस्य हैं, उनके कामों के बारे में सरकार ने समीक्षा की है और हमारे प्रभार के जिलों में संगठन को लेकर उनके क्या काम थे, कोर की लगातार बैठकें होती हैं, संगठन का सिलसिला है उसको लेकर बात की है। कल निगम मंडल के सभी अध्यक्षों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रेनिंग के लिए बुलाया है। उनसे वह संवाद करेंगे कि उनका जनता से कैसे समन्वय रहे, उनका कैसा अपना आदर्श, आचरण रहे और संतुलन रहे। जहां तक संगठन से जुड़े विषय हैं उन पर हम और हमारे प्रभारी महेंद्र सिंह चर्चा करेंगे।

गोण्डा में मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पोस्टमार्टम और जांच की उठाई मांग

0

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के गोण्डा जनपद में कई महीनों पहले हुई मारपीट की घटना अब एक मौत के बाद फिर चर्चा में आ गई है। मृतक के बेटे ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दुल्लापुर मल्हन पुखा थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा निवासी विक्रम कुमार निषाद पुत्र राम नरेश निषाद ने थाना नखास चौकी क्षेत्र में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 दिसंबर 2025 की सुबह गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके पिता राम नरेश निषाद के साथ मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पीड़ित परिवार के अनुसार इस मामले में थाना नवाबगंज में मुकदमा संख्या 454/25 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया था और घायल राम नरेश निषाद का इलाज लगातार चल रहा था। परिवार का कहना है कि घटना के बाद से उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई थी।

विक्रम कुमार निषाद ने आरोप लगाया कि 17 मई 2026 को उनके पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 14 मई 2026 की रात करीब 8 बजे उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के बेटे ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उनके पिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा पोस्टमार्टम कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। परिवार का कहना है कि मारपीट में लगी चोटों और बाद में हुई मौत के बीच संबंध की भी जांच जरूरी है।

पति की मौत के बाद विधवा को घर से निकाला, बच्चों से मिलने तक नहीं दे रहे ससुराल वाले

0

मिर्जापुर मजरा मस्तेमऊ गजरिया फार्म लखनऊ इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पति की मौत के बाद एक महिला अपने ही बच्चों और अधिकारों के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हो गई है। पीड़िता सोनम ने एसीएल चौकी में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसके पति की संदिग्ध सड़क हादसे में मौत के बाद ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया और अब बच्चों से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।

मिर्जापुर मजरा मस्तेमऊ गजरिया फार्म लखनऊ निवासी सोनम पत्नी स्वर्गीय विश्राम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति की 20 अक्टूबर 2025 को एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। महिला का आरोप है कि उसकी सास और ननद ने उसे घर में रहने से रोक दिया और उसके तीनों बच्चों को उससे दूर कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब भी वह अपने बच्चों से मिलने या उन्हें वापस लेने ससुराल पहुंचती है, तो उसे अपमानित कर भगा दिया जाता है। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। महिला का कहना है कि उसे डर है कि जिस तरह उसके पति की मौत हुई, उसी तरह उसके बच्चों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

सोनम ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उसकी सास और ननद के अवैध संबंध हैं और संपत्ति विवाद के कारण उसे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। महिला का दावा है कि उससे जबरन कुछ कागजों पर साइन कराए गए। विरोध करने पर बच्चों को मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उसके बच्चों, संपत्ति और वैधानिक अधिकार वापस दिलाए जाएं। महिला ने कहा कि उसके पास अब रहने तक की जगह नहीं बची है और वह लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग विधवा महिला के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

ट्रेन की आवाज निकालकर सोशल मीडिया पर छा रही सुलेखा, मां के सपोर्ट ने बढ़ाया हौसला

0

बिहार के सीतामढ़ी जिले की रहने वाली सुलेखा कुमारी इन दिनों अपने अनोखे टैलेंट को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बैरगानिया थाना क्षेत्र के भटौलिया बेलगंज गांव की रहने वाली sulekha अपनी आवाज से ट्रेन की हूबहू साउंड निकाल लेती हैं। यही खास कला अब उन्हें लोगों के बीच अलग पहचान दिला रही है।
वॉर्ड संख्या 05 निवासी सुलेखा कुमारी सोशल मीडिया और स्थानीय कार्यक्रमों में गाना गाती हैं और गानों पर डांस भी करती हैं। धीरे-धीरे उनकी वीडियो लोगों के बीच वायरल होने लगी हैं। गांव और आसपास के इलाके के लोग उनके टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं और लगातार सपोर्ट भी दे रहे हैं।
सुलेखा का कहना है कि उन्हें सबसे ज्यादा हौसला उनकी मां अनार देवी से मिलता है। उनकी मां हर वीडियो को ध्यान से देखती हैं, तारीफ करती हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। सुलेखा बताती हैं कि जब भी वह निराश होती हैं, उनकी मां उन्हें आत्मविश्वास देती हैं और मेहनत जारी रखने के लिए कहती हैं।
परिवार की बात करें तो सुलेखा के पिता का नाम शंभू सहनी है। उनके चार भाई हैं, जिनकी शादी हो चुकी है और सभी अपने-अपने परिवार में व्यस्त हैं। इसके बावजूद सुलेखा अपने सपनों को पूरा करने में जुटी हुई हैं और जनता का प्यार व सपोर्ट चाहती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुलेखा का ट्रेन की आवाज निकालने का अंदाज बेहद अलग और आकर्षक है। कई लोग इसे प्राकृतिक प्रतिभा बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो को लगातार देखा और शेयर किया जा रहा है।
अब सुलेखा की इच्छा है कि उन्हें एक बड़ा मंच मिले, ताकि वह अपने टैलेंट से बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में पहचान बना सकें।