Sunday, July 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 59

सीवान में युवती के घर लौटने के बाद भी रिश्तेदारों की गिरफ्तारी पर उठा सवाल, परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

0

सिवान जिले के जी० बी० नगर तरवारा थाना क्षेत्र में दर्ज एक कथित अपहरण मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़िता खुशी कुमारी के घर वापस लौट आने के बाद अब लड़के पक्ष के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बिना पर्याप्त जांच के लड़के के मामा हरकेश और नानी हिंदू देवी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनका मामले से कोई सीधा संबंध नहीं था।

बताया जा रहा है कि आशा देवी ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के लापता होने को लेकर थाना जी० बी० नगर तरवारा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही पवन नट ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आवेदन में कई अन्य परिजनों के नाम भी शामिल किए गए थे। पुलिस ने मामले में BNS-2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

परिवार के अनुसार, खुशी कुमारी बाद में सकुशल अपने घर वापस लौट आई। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पवन नट के मामा हरकेश और नानी हिंदू देवी को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई को लेकर मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों की गिरफ्तारी “बेगुनाही में और बिना वजह” की गई है, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

मुकेश कुमार का कहना है कि लड़की के वापस आने के बाद पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए थी और जिन लोगों की मामले में भूमिका नहीं है, उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों को राहत दी जाए।

वहीं पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है।

सारण में जमीन की रजिस्ट्री बनी चर्चा का विषय, 59 वर्षीय महिला ने खरीदी लाखों की आवासीय भूमि, अब धमकियों से दहशत में पीड़ित परिवार

0

सारण। बिहार के सारण जिले में एक जमीन रजिस्ट्री इन दिनों इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। रिविलगंज अंचल के भदपा बुजुर्ग गांव में हुई इस डील ने गांव से लेकर तहसील तक हलचल मचा दी है। जानकारी के मुताबिक 59 वर्षीय मीणा देवी ने लाखों रुपये खर्च कर आवासीय भूमि अपने नाम कराई है। अब इस खरीद-फरोख्त को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि ग्राम भदपा बुजुर्ग निवासी मीणा देवी, पति मदन महतो ने करीब 3 लाख 36 हजार रुपये में एक कट्ठा पंद्रह धुर जमीन खरीदी है। यह जमीन थाना रिविलगंज क्षेत्र अंतर्गत स्थित बताई जा रही है। दस्तावेजों के अनुसार भूमि आवासीय योग्य परती जमीन है, जिस पर भविष्य में मकान निर्माण की संभावना जताई जा रही है।

रजिस्ट्री में दर्ज विवरण के मुताबिक खाता नंबर 121 के अंतर्गत सर्वे नंबर 605 और 606 की कुल 3.254-3.254 डिसमिल भूमि को मिलाकर यह सौदा किया गया। दोनों प्लॉटों को एक साथ जोड़कर कुल 0-1-15-0 रकबा यानी एक कट्ठा पंद्रह धुर भूमि हस्तांतरित की गई। जमीन के चारों तरफ निजी रास्ता, बलीराम सिंह की भूमि और अन्य सीमाएं दर्ज हैं।


दस्तावेजों में यह भी उल्लेख किया गया है कि विक्रेता ने पारिवारिक खर्च, परवरिश और अन्य जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए यह जमीन बेचने का निर्णय लिया। विक्रेता पक्ष ने दावा किया कि उन्होंने बिना किसी दबाव, लालच या धमकी के पूर्ण मानसिक संतुलन में यह सौदा किया और बाजार मूल्य के बराबर कीमत पर जमीन बेची।

सबसे खास बात यह रही कि पूरे भुगतान को बैंक ट्रांसफर के माध्यम से पूरा किया गया। रजिस्ट्री के अनुसार 3 लाख 36 हजार रुपये की पूरी धनराशि विलेख पर हस्ताक्षर से पहले ही अलग-अलग किस्तों में बैंक के जरिए प्राप्त कर ली गई थी। इसके बाद विधिवत विक्रय-पत्र तैयार कर जमीन का कब्जा भी खरीदार को सौंप दिया गया।

इसी बीच मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी लोग लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि दबंग पक्ष पैसे और रसूख के दम पर पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों का आरोप है कि गरीब होने की वजह से उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही और वे लगातार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

परिवार का यह भी कहना है कि यदि उन्हें जल्द न्याय और सुरक्षा नहीं मिली तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बताया जा रहा है और लोग खुलकर बोलने से भी बच रहे हैं।

रजिस्ट्री में साफ तौर पर लिखा गया है कि अब इस संपत्ति पर पूर्ण अधिकार खरीदार का होगा और वह अपनी इच्छा अनुसार मकान बनाकर निवास कर सकती हैं या किसी अन्य उपयोग में ला सकती हैं। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार के दावे को अवैध और अमान्य माना जाएगा।

फिलहाल जमीन की यह रजिस्ट्री और उससे जुड़ा विवाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के बीच कानाफूसी तेज है और लोग इसे जमीन, दबंगई और आर्थिक मजबूरी से जुड़े बड़े मामले के रूप में देख रहे हैं।

PM मोदी ने मेलोनी को दिया ‘मेलोडी’ का स्पेशल गिफ्ट, वीडियो में मुस्कुराते दिखे दोनों नेता

0

PM Modi ने Italy की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को स्पेशल उपहार दिया है। मेलोनी ने इसका वीडियो शेयर किया और उसमें वह बोलती हुई दिख रही हैं कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं। एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की PM जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफा दिया है। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें PM मोदी, मेलोनी को मेलोडी टॉफी का गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं। इसके लिए मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया है। जानें जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के गिफ्ट पर क्या कहा।

मेलोनी ने यूं किया PM मोदी का धन्यवाद
पीएम मोदी का गिफ्ट कबूल करने के बाद उसका धन्यवाद देते हुए इटली की PM मेलोनी ने पोस्ट किया, ‘आपके तोहफे के लिए धन्यवाद।’मेलोनी को पसंद आया मेलोडी का स्वाद
शेयर किए गए वीडियो में PM मोदी के साथ दिख रहीं इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा, ‘प्राइम मिनिस्टर मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं। एक बहुत ही स्वादिष्ट टॉफी।’

मेलोनी के साथ Colosseum के दौरे पर भी गए PM मोदी
गौरतलब है कि PM मोदी ने भी आज (बुधवार को) जॉर्जिया मेलोनी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था, ‘रोम पहुंचने पर, प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित Colosseum का दौरा किया। हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए। आज की हमारी बातचीत के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।’7 अजूबों में से एक है Colosseum
जान लें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 5 देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव में इटली पहुंचे हैं। पीएम मोदी, वहां जिस रोमन कोलोसियम देखने पहुंचे थे, वो दुनिया के नए 7 अजूबों में शामिल प्राचीन रोमन साम्राज्य का सबसे बड़ा एम्फीथिएटर है। यहां कभी ग्लेडिएटर की लड़ाइयां और सार्वजनिक तमाशे होते थे।

दोनों नेता आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
बता दें कि दोनों नेताओं के बीच, रोम में आज द्विपक्षीय बातचीत होगी। रोम में एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए इटली के विदेश मंत्री पहुंचे थे। फिर, जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी संग मुलाकात के बाद फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि वेलकम माय फ्रेंड।

केदारनाथ मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया

0

केदारनाथ मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गयाउत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा धूमधाम से जारी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन के लिए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बीच केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के कारण कल रात केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित हुआ। इस दौरान SDRF ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला है। प्रशासन ने रात भर चले अभियान के बाद यात्रा मार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, 9 मई 2026 की देर रात्रि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग–गौरीकुंड के मध्य मुनकटिया क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। रात्रि का समय, खराब मौसम, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार गिरता मलबा तथा यात्रियों की भारी भीड़ के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। ऐसे में SDRF उत्तराखंड ने 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया है।

लैंडस्लाइड घटना की सूचना DCR रुद्रप्रयाग द्वारा समय 21:16 बजे SDRF को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF सोनप्रयाग टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर SDRF एवं NDRF की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। संयुक्त टीमों द्वारा अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में सूझबूझ, धैर्य एवं साहस का परिचय देते हुए सड़क के दूसरी ओर फंसे लगभग 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया है।

सागर जिले में शराब बेचने से मना करने पर युवक को फंसाने की साजिश का आरोप

सागर जिले के रहली क्षेत्र के देवरी चौधरी गांव में एक युवक ने शराब कंपनी और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक जागेश्वर का कहना है कि कंपनी के लोग उस पर जबरन शराब बेचने का दबाव बना रहे थे। जब उसने शराब बेचने का काम बंद कर दिया, तो उसके खिलाफ साजिश रची गई। पीड़ित के अनुसार कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मिलकर उसके यहां शराब रखवाई और फिर उसकी फोटो खींचकर शिकायत दर्ज करा दी। जागेश्वर का आरोप है कि पूरी कार्रवाई पहले से तय थी और उसे फंसाने के लिए यह कदम उठाया गया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। जागेश्वर ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन लोगों ने झूठा मामला बनाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। वहीं इस मामले में अब तक पुलिस या संबंधित कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है, क्योंकि इसमें एक आम व्यक्ति को दबाव बनाकर अवैध काम करने के लिए मजबूर करने और विरोध करने पर फंसाने की बात सामने आ रही है।

जौनपुर में गरीब मजदूर परिवार पर दबंगों का हमला! थाने पर भी नहीं हुई सुनवाई, न्याय के लिए एसपी ऑफिस तक पहुंचा पीड़ित

0

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के Jaunpur जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम संतोषपुर (रजमलपुर) निवासी चन्दन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंगों ने पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर उसके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन जब वह न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा तो उल्टा उसी और उसके छोटे भाई पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

पीड़ित चन्दन गुप्ता पुत्र संदीप उर्फ सुबेदार गुप्ता के मुताबिक घटना 15 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। वह अपने छोटे भाई शिवम के साथ मजदूरी करके घर लौट रहा था। रास्ते में गांव में एक बारात में हुए विवाद की चर्चा सुनने के बाद दोनों घर पहुंचे ही थे कि तभी पुरानी रंजिश रखने वाले कई लोग गाली-गलौज करते हुए हमला करने पहुंच गए।

आरोप है कि राकेश, बल्ला, प्रवेश, मोहन, पिन्टू, सिपाही और अन्य लोगों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर घर में घुसकर चन्दन और उसके भाई को बेरहमी से पीटा। परिवार को बचाने पहुंचीं मां शीला देवी और पत्नी रीना देवी को भी नहीं छोड़ा गया। पीड़ित का कहना है कि महिलाओं के कपड़े फाड़े गए, गहने लूटे गए और अश्लील हरकतें की गईं। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर किसी तरह जान बच सकी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद जब वे Madiyahun Police Station पहुंचे तो पुलिस ने उनकी पूरी शिकायत तक नहीं लिखी। इतना ही नहीं, घायल मां, पत्नी और भाई का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। आरोप है कि पुलिस ने विपक्षी पक्ष से मिलकर चन्दन और उसके भाई के खिलाफ ही फर्जी एफआईआर दर्ज कर दी और समझौता करने का दबाव बनाया।

चन्दन गुप्ता का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि यदि समझौता नहीं किया तो उन्हें बड़े मुकदमे में फंसा दिया जाएगा और जमानत तक नहीं होगी। लगातार चक्कर लगाने के बावजूद जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

पीड़ित परिवार अब दर-दर भटकने को मजबूर है और प्रशासन से मांग कर रहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि समय रहते न्याय मिल सके।

बदायूं में तीन बच्चों की मां को लेकर फरार हुआ शादीशुदा युवक, पत्नी को दी जान से मारने की धमकी; 10 साल पुराना घर उजड़ा

0

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बिल्सी थाना क्षेत्र की रहने वाली सविता ने अपने पति कन्हई पर दूसरी महिला को बहला-फुसलाकर भगाने और परिवार को बेसहारा छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के दस साल बाद उसका बसा-बसाया घर उजड़ गया और अब वह अपने बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से की गई है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पीड़िता सविता के अनुसार उसकी शादी करीब दस वर्ष पहले कन्हई पुत्र मेवाराम निवासी कुंदन नगला थाना अलापुर से हुई थी। शादी के बाद दोनों के छोटे-छोटे बच्चे हुए और परिवार सामान्य तरीके से चल रहा था। लेकिन करीब छह महीने पहले पति का व्यवहार अचानक बदलने लगा। सविता का आरोप है कि कन्हई आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा और प्रताड़ित कर उसे मायके नगला शाहबाद छोड़ गया।

मामले ने उस समय बड़ा मोड़ ले लिया जब 1 मई 2026 को कन्हई कथित तौर पर फर्रुखाबाद जिले के हतियापुर गांव निवासी ओमा नाम की महिला को अपने साथ लेकर फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि जिस महिला को उसका पति अपने साथ ले गया, वह भी शादीशुदा है और उसके भी तीन छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सविता ने आरोप लगाया कि पति अब फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पति के घर छोड़कर चले जाने के बाद वह आर्थिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। पीड़िता का कहना है कि अब उसके सामने सबसे बड़ी समस्या अपने बच्चों के पालन-पोषण की है। परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को दिए प्रार्थना पत्र में पति की गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। लेकिन शिकायत के कई दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। गांव और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इसे प्रेम संबंधों और टूटते पारिवारिक रिश्तों का एक और बड़ा उदाहरण बता रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना ने दो परिवारों को बर्बाद कर दिया है। एक तरफ सविता अपने बच्चों के साथ अकेली पड़ गई है, तो दूसरी ओर जिस महिला को लेकर युवक फरार हुआ है, उसके बच्चे भी मां के बिना जिंदगी बिताने को मजबूर हैं। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय और कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है।

दिल्ली में 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता, ट्यूशन जाने निकली थी सिमरन, परिवार ने जताई अपहरण की आशंका

0

राजधानी दिल्ली के रन्हौला थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय छात्रा के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता विनोद महतो मूल रूप से वैशाली जिला बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल परिवार के साथ गुरदयाल विहार, चंचल पार्क, बक्करवाला दिल्ली में रह रहे हैं। वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी सिमरन सरकारी स्कूल बक्करवाला में कक्षा 9वीं की छात्रा है।

परिवार के मुताबिक 11 मई 2026 की शाम करीब 4 बजे सिमरन घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। जब परिवार ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह ट्यूशन सेंटर पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए।

परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत रन्हौला थाने में दी गई। पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि उनकी बेटी का रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 3 इंच और शरीर मध्यम है। घटना के समय उसने पिंक रंग की टी-शर्ट, काले-सफेद लाइनदार पलाजो और पैरों में काले रंग की चप्पल पहन रखी थी।

मामले को गंभीर मानते हुए रन्हौला थाना पुलिस ने FIR नंबर 308/26 धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी ASI वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और लड़की की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को सिमरन के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचना दें।

#DelhiNews #MissingGirl #SimranMissing #RanholaPolice #DelhiCrime #BreakingNews #CrimeNews #BNS137 #StudentMissing #DelhiUpdate #ViralNews #HindiNews #LatestNews #PoliceInvestigation #Bakkarwala #ChanchalPark #FIRRegistered #CrimeAlert #BiharFamily #eKhabarMail

पुस्तैनी घर पर चला जेसीबी का खतरा, महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग से लगाई गुहार

0

मैनपुरी जिले की किशनी तहसील के ग्राम सौज में एक महिला ने अपने पुस्तैनी घर को बचाने के लिए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि इंटर कॉलेज प्रबंधन ने जेसीबी मशीन लेकर उसके आंगन में मिट्टी डालकर कब्जे की कोशिश की और घर खाली कराने की धमकी दी। मामले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

ग्राम सौज निवासी अनीता कठेरिया पत्नी नरेन्द्र कठेरिया ने उपजिलाधिकारी किशनी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका पुस्तैनी घर गांव में स्थित मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम दिशा में कॉलेज की दीवार से लगा हुआ है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने पूर्वजों के समय से उसी घर में रह रही हैं और वर्षों पुराना मकान बना हुआ है।

अनीता कठेरिया ने आरोप लगाया कि 12 मार्च 2026 को कॉलेज प्रबंधक ऋषि यादव जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे और उनके आंगन में मिट्टी डालने लगे। विरोध करने पर कहा गया कि यह जमीन कॉलेज की है और घर को ध्वस्त कर जगह खाली कराई जाएगी। महिला ने इसे जबरन कब्जे की कोशिश बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग की है।
ऋषि यादव आए दिन रात बिरादरी आते हैं और मारपीट गाली गलौज करते हैं जिसके कारण नरेंन्द्र जी दहशत में जी रहे हैं

मामले को लेकर पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है। आयोग द्वारा जारी पावती के अनुसार शिकायत 14 मार्च 2026 को प्राप्त हुई, जिसकी रसीद संख्या 2014111765465 दर्ज की गई है। महिला का कहना है कि उसे अपने घर और परिवार की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है।

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। फिलहाल पीड़िता प्रशासनिक कार्रवाई और न्याय का इंतजार कर रही है।

#MainpuriNews #Kishni #AnitaKatheriya #NCW #WomenRights #UPNews #BreakingNews #JusticeForWomen #LandDispute #JCBAction #ViralNews #HindiNews #DainikBhaskarStyle #MahilaAayog #CrimeNews #PropertyDispute #VillageNews #UttarPradeshNews #SocialJustice #LatestNews

ग्रेटर नोएडा से नर्सरी का मासूम रहस्यमयी ढंग से लापता, स्कूल पर लापरवाही का आरोप; 6 दिन बाद भी नहीं मिला कार्तिक

0

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नर्सरी में पढ़ने वाला एक मासूम बच्चा स्कूल से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और पुलिस से बच्चे की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी मासूम का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

मामला इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के समय विहार, कुलेसरा का बताया जा रहा है। पीड़ित मां कौशल्या कुमारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा कार्तिक हेरिटेज पब्लिक स्कूल, समय विहार, कुलेसरा में नर्सरी कक्षा का छात्र है। 14 मई 2026 को रोज की तरह कार्तिक स्कूल गया था, लेकिन छुट्टी के समय जब मां उसे लेने पहुंची तो बच्चा वहां मौजूद नहीं था।

परिजनों के अनुसार जब स्कूल प्रशासन से बच्चे के बारे में पूछा गया तो पहले कहा गया कि उसके पिता उसे लेकर चले गए हैं। लेकिन जब परिवार ने इस दावे का सबूत मांगा तो स्कूल प्रशासन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। आरोप है कि परिवार ने स्कूल के सीसीटीवी कैमरे देखने की मांग की, लेकिन स्कूल की तरफ से बहाने बनाए गए और फुटेज दिखाने में टालमटोल की गई।

परिवार का आरोप है कि स्कूल की घोर लापरवाही की वजह से उनका मासूम बच्चा गायब हुआ है। घटना के बाद से घर में मातम जैसा माहौल है। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या बच्चा बरामद नहीं हो सका है।

मासूम कार्तिक के गायब होने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोग भी स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर एक छोटा बच्चा स्कूल परिसर से कैसे गायब हो गया और किसी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। घटना ने अभिभावकों के बीच भी डर और नाराजगी पैदा कर दी है।

पीड़ित परिवार ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को कार्तिक के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाने या दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन और जनता की मदद से उनका मासूम सुरक्षित वापस मिल जाएगा।

#GreaterNoidaNews #MissingChild #BreakingNews #HindiNews #CrimeNews #SchoolNegligence #ViralNews #NoidaNews #MissingBoy #PoliceInvestigation #UPBreaking #JusticeForKartik #ChildSafety #DainikBhaskarStyle #TrendingNews #SchoolCase #ParentsPain #IndiaNews #GroundReport #SaveChildren