Sunday, July 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 58

थाने के चक्कर काटता रहा पीड़ित, पत्नी मायके वालों संग ले गई बच्चा और जेवर, बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटने का आरोप

0

खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पीड़ित रामदयाल ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ मिलकर घर से जेवर और बच्चा लेकर चली गई, जबकि विरोध करने पर उसके बुजुर्ग पिता को लाठी-डंडों और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा गया। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित ने थाने में शिकायत भी दी, लेकिन कई दिनों बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया थाना शारदानगर निवासी रामदयाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 2 मई 2026 की रात करीब 11 बजे वह घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने अपने मायके पक्ष के लोगों चुन्ना पुत्र मनोहर, बलवीर पुत्र मिश्री लाल और लज्जावती पत्नी बलवीर निवासी ग्राम लखाही थाना पढुआ को घर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद लक्ष्मी देवी अपने मायके वालों के साथ घर छोड़कर जाने लगी।

पीड़ित के अनुसार जब उसके पिता चेतराम ने बहू को रोकने की कोशिश की तो विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि तीनों लोगों ने मिलकर बुजुर्ग चेतराम के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी पक्ष महिला को लेकर वहां से चला गया।

रामदयाल का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे जेवरात और एक बच्चे को भी अपने साथ ले गई। घटना के अगले ही दिन 3 मई को उसने थाना शारदानगर पहुंचकर लिखित शिकायत दी, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही किसी आरोपी पर कार्रवाई की गई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते उसका परिवार दहशत में है और आरोपियों से लगातार खतरा बना हुआ है।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करने से क्यों बच रही है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में भी पुलिस रवैये को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

रिश्वत कांड में फंस गए CGST के 2 बड़े अधिकारी, CBI ने जाल बिछाकर दोनों को रंगे हाथ पकड़ा

0

CBI ने गिरिडीह में तैनात CGST के एक सुपरिंटेंडेंट और इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर कारोबारी से ITC मिसमैच मामला सुलझाने के बदले 90 हजार रुपये मांगने का आरोप है। वहीं, इससे पहले सेना के एक कर्नल को भी 50 लाख रुपये रिश्वत मामले में पकड़ा गया था।नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी कि CBI ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) विभाग के एक सुपरिंटेंडेंट और एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर एक कारोबारी से रिश्वत मांगने का आरोप है। CBI अधिकारियों के मुताबिक, एजेंसी ने 20 मई को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि CGST के सुपरिंटेंडेंट और इंस्पेक्टर ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) मिसमैच के मामले को सुलझाने के बदले शिकायतकर्ता से 90 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
आरोप है कि अधिकारियों ने रिश्वत नहीं देने पर कारोबारी का GST नंबर ब्लॉक करने की धमकी भी दी थी। कारोबारी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। CBI ने गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में भी तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को धनबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

सेना के कर्नल भी रिश्वत मामले में गिरफ्तार
इसी बीच CBI ने एक अन्य कार्रवाई में भारतीय सेना के एक कार्यरत कर्नल को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स (AOC) में तैनात था और कोलकाता के फोर्ट विलियम स्थित ईस्टर्न कमांड में कार्यरत था। CBI के मुताबिक, कर्नल पर 50 लाख रुपये के रिश्वत घोटाले में शामिल होने का आरोप है। इस संबंध में BNS 2023 की धारा 61(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कर्नल पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी करने, बढ़े हुए या लंबित बिलों को पास कराने और घटिया सामग्री के नमूनों को मंजूरी देने जैसे भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

तमिलनाडु में हुआ विजय कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार, 23 मंत्रियों ने ली शपथ; यहां देखें पूरी लिस्ट

0

तमिलनाडु में आज मुख्यमंत्री विजय की कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार हो गया है। तमिलनाडु के 23 विधायकों को आज गवर्नर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। देखें कौन से विधायक अब मंत्री बन गए हैं।तमिलनाडु की सियायत के लिए आज (गुरुवार को) बड़ा दिन है, क्योंकि सीएम विजय ने अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार कर दिया है। गवर्नर ने आज 23 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई, इससे तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर में नया मैसेज जाने की उम्मीद जा रही है। इस बीच, कैबिनेट विस्तार में सहयोगी दलों के रोल की भी चर्चा तेज है। जहां VCK आज ही विजय सरकार में शामिल हो गई, तो वहीं IUML ने मंत्री पद के लिए अंतिम फैसला नहीं होने के कारण फिलहाल कैबिनेट विस्तार से दूरी बनाई हुई है।खत्म हुआ कांग्रेस का 59 साल का सूखा
तमिलनाडु में कांग्रेस का 59 वर्षों का सूखा खत्म हो गया। 59 साल बाद तमिलनाडु सरकार में कांग्रेस शामिल हुई है। कांग्रेस के 5 में से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। साथ ही VCK के 2 विधायकों में से 1 विधायक को मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में TVK ने अपने दम पर 108 सीटें दर्ज की, लेकिन बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। ऐसे में TVK ने कांग्रेस, लेफ्ट, IUML की मदद से सरकार बनाई है। हालांकि, फ्लोर टेस्ट में ADMK के 24 बागियों ने भी साथ दिया। फ्लोर टेस्ट में विजय के समर्थन में 144 विधायक खड़े रहे, जो बहुमत से 26 ज्यादा थे।

इन 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु में आज श्रीनाथ, कमली एस., सी. विजयलक्ष्मी, आर.वी. रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी. राजकुमार, वी. गांधीराज, मथन राजा पी, जेगादेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम. विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थीबन, रमेश, पी. विश्वनाथन, कुमार. आर, तेन्नारासु. के, वी. संपत कुमार, मोहम्मद फरवास. जे, डी. सरथकुमार, एन. मैरी विल्सन और विग्नेश के. ने मंत्री पद की शपथ ली।
IUML ने मंत्रिमंडल विस्तार से क्यों बनाई दूरी?
जाने लें कि IUML ने मंत्रिमंडल में शामिल होने का फैसला किया है लेकिन आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं हुआ। पार्टी की ओर से कहा गया कि उनके 2 विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाए इस पर फाइनल फैसला नहीं हुआ है, इसीलिए आज के विस्तार में IUML शामिल नहीं हुआ।

भोपाल के रविंद्र भवन में हुनर की पहचान सीजन-3, डांस, फिटनेस और ग्लैमर का होगा धमाकेदार संगम

भोपाल। राजधानी भोपाल का सांस्कृतिक मंच आज एक बार फिर युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा, कला और जुनून का गवाह बनने जा रहा है। शहर के चर्चित डांस, योगा और जुम्बा संस्थान “ए वी स्टेप अप स्टूडियो” द्वारा आयोजित “हुनर की पहचान सीजन-3” का भव्य आयोजन 20 मई 2026 को शाम 6 बजे से रविंद्र भवन, भोपाल में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों, कलाकारों और उनके परिवारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

स्टूडियो के फाउंडर अनूप वर्मा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को मंच देने और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का प्रयास है। कार्यक्रम में समकालीन नृत्य, हिप-हॉप, बॉलीवुड, सालसा और फिटनेस परफॉर्मेंस की आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को रोमांचित करेंगी। मंच पर बच्चों से लेकर युवाओं तक की प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

आयोजकों के अनुसार “हुनर की पहचान” का उद्देश्य छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है। पिछले दो सीजन की शानदार सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमियों, परिवारों और विशेष अतिथियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

रविंद्र भवन का मंच रंग-बिरंगी लाइट्स, म्यूजिक और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से सराबोर रहेगा। आयोजन में फिटनेस और डांस का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो युवाओं के साथ-साथ परिवारों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में टॉप ‘एन’ टाउन, बिग एफएम, क्रोम हेयर स्टूडियो और मिलन रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

आयोजन : हुनर की पहचान सीजन-3
आयोजक : ए वी स्टेप अप स्टूडियो
तारीख : 20 मई 2026
समय : शाम 6 बजे से
स्थान : रविंद्र भवन, भोपाल
विशेष प्रस्तुतियां : Contemporary, Hip-Hop, Bollywood, Salsa एवं Fitness Performances
संपर्क : +91 7000351229

#HunarKiPehchaan
#Season3
#AVStepUpStudio
#BhopalEvents
#DanceShowBhopal
#YogaAndZumba
#HipHopPerformance
#BollywoodDanceNight
#ContemporaryDance
#SalsaPerformance
#FitnessShow
#BhopalTalent
#LivePerformance
#DanceCompetition
#StagePerformance
#BhopalYouth
#TalentHunt
#DanceLovers
#EventInBhopal
#MegaDanceEvent

भोपाल के रविंद्र भवन में हुनर की पहचान सीजन-3, डांस, फिटनेस और ग्लैमर का होगा धमाकेदार संगम

भोपाल। राजधानी भोपाल का सांस्कृतिक मंच आज एक बार फिर युवा प्रतिभाओं की ऊर्जा, कला और जुनून का गवाह बनने जा रहा है। शहर के चर्चित डांस, योगा और जुम्बा संस्थान “ए वी स्टेप अप स्टूडियो” द्वारा आयोजित “हुनर की पहचान सीजन-3” का भव्य आयोजन 20 मई 2026 को शाम 6 बजे से रविंद्र भवन, भोपाल में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों, कलाकारों और उनके परिवारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

स्टूडियो के फाउंडर अनूप वर्मा ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को मंच देने और उनके आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का प्रयास है। कार्यक्रम में समकालीन नृत्य, हिप-हॉप, बॉलीवुड, सालसा और फिटनेस परफॉर्मेंस की आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को रोमांचित करेंगी। मंच पर बच्चों से लेकर युवाओं तक की प्रतिभाएं अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी।

आयोजकों के अनुसार “हुनर की पहचान” का उद्देश्य छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाना है। पिछले दो सीजन की शानदार सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक भव्य रूप दिया गया है। कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमियों, परिवारों और विशेष अतिथियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

रविंद्र भवन का मंच रंग-बिरंगी लाइट्स, म्यूजिक और ऊर्जावान प्रस्तुतियों से सराबोर रहेगा। आयोजन में फिटनेस और डांस का ऐसा अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो युवाओं के साथ-साथ परिवारों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में टॉप ‘एन’ टाउन, बिग एफएम, क्रोम हेयर स्टूडियो और मिलन रेस्टोरेंट जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

आयोजन : हुनर की पहचान सीजन-3
आयोजक : ए वी स्टेप अप स्टूडियो
तारीख : 20 मई 2026
समय : शाम 6 बजे से
स्थान : रविंद्र भवन, भोपाल
विशेष प्रस्तुतियां : Contemporary, Hip-Hop, Bollywood, Salsa एवं Fitness Performances
संपर्क : +91 7000351229

#HunarKiPehchaan
#Season3
#AVStepUpStudio
#BhopalEvents
#DanceShowBhopal
#YogaAndZumba
#HipHopPerformance
#BollywoodDanceNight
#ContemporaryDance
#SalsaPerformance
#FitnessShow
#BhopalTalent
#LivePerformance
#DanceCompetition
#StagePerformance
#BhopalYouth
#TalentHunt
#DanceLovers
#EventInBhopal
#MegaDanceEvent

लापता बेटी का नहीं मिला सुराग, संदिग्ध मोबाइल कॉल्स से बढ़ी परिवार की चिंता

0

गांव से रहस्यमयी तरीके से लापता हुई युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। मामले में कई संदिग्ध मोबाइल नंबर सामने आने के बाद परिवार ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिजनों के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे परिवार के सदस्य किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी बेटी अचानक लापता हो गई। जब परिवार वापस लौटा तो युवती घर पर नहीं मिली। काफी देर तक आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

परिवार का कहना है कि युवती के पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन था, जिसमें एयरटेल कंपनी का नंबर 9546108386 चालू था। अब उस नंबर पर कॉल करने पर मोबाइल लगातार बंद बता रहा है। इसी बीच परिवार के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर 9080588526 से कॉल आया। परिजनों का आरोप है कि कॉल मात्र दो सेकंड तक चला और जब पूछा गया कि फोन कहां से किया गया है, तभी कॉल काट दिया गया और मोबाइल बंद हो गया।

इतना ही नहीं, परिवार के दूसरे मोबाइल नंबर पर भी कई संदिग्ध नंबरों से बातचीत होने की जानकारी सामने आई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात नंबरों के जरिए युवती से लगातार संपर्क किया जाता था। परिवार को आशंका है कि इन मोबाइल नंबरों का युवती की गुमशुदगी से सीधा संबंध हो सकता है।

पीड़ित पिता सहदेव परिहार ने पुलिस प्रशासन से बेटी को जल्द से जल्द खोजने और संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार का कहना है कि बेटी के अचानक गायब होने के बाद से घर का माहौल पूरी तरह मातम में बदल गया है और परिजन हर पल किसी अनहोनी की आशंका में जी रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। लोग लगातार पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी होने की बात कह रही है

ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम दोबारा होगा या नहीं? आज कोर्ट करेगा सुनवाई, जानें मृतका के परिजनों ने याचिका में क्या की है मांग

0

Twisha Sharma की मौत मामले से जुड़ी एक याचिका पर आज भोपाल कोर्ट में अहम सुनवाई है। दरअसल, ट्विशा के परिजनों ने कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम हो और उसे दिल्ली AIIMS में कराया जाए।ट्विशा मौत मामले में उनके परिजनों ने भोपाल कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम के लिए याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई आज (बुधवार को) कोर्ट में होगी। इस दौरान, ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम पर कोर्ट विचार कर सकता है। ट्विशा के परिवार की मांग है कि उनका पोस्टमार्टम दोबारा दिल्ली के एम्स में हो। भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ट्विशा का परिवार पहले ही खारिज कर चुका है। जानें ट्विशा मौत मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है। ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री केस में नया ट्विस्ट
भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री में नया ट्विस्ट आ गया है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने अपने एंटीसिपेटरी बेल पिटीशन में जो दावा किया है वो बेहद गंभीर है। इस बीच, आरोपी पति की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। ट्विशा के पति को पकड़ने के पुलिस फुल एक्शन में है। पुलिस ने समर्थ सिंह की जानकारी देने वालों पर 10 हजार का इनाम रखा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या ग्लैमर की दुनिया से आने वाली ट्विशा शर्मा सच में ड्रग एडिक्ट थीं या फिर केस को कमजोर करने के लिए ऐसी थ्योरी बनाई जा रही है।

ट्विशा शर्मा पर उनकी सास ने क्या आरोप लगाए?
भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मौत के कई दिन बाद भी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब आरोपी सास गिरिबाला सिंह ने एंटीसिपेटरी बेल पिटीशन में चौंकाने वाले दावे किए। बेल पिटीशन में गिरिबाला सिंह ने ट्विशा को ड्रग्स एडिक्ट बताया है। आरोप के मुताबिक, नशा नहीं मिलता था तो ट्विशा के हाथ कांपते थे। प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का बिहेव बदल गया था। ट्विशा 17 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच लापता हुई थी। ड्रग ओवरडोज के कारण ट्विशा ने एबॉर्शन कराया था। ट्विशा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका साइक्लोजिस्ट के पास इलाज चल रहा था।

ट्विशा के परिजनों ने आरोपों को किया खारिज
लेकिन ट्विशा के परिजन इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत बता रहे हैं। ट्विशा के पिता का आरोप है कि हाई प्रोफाइल केस होने के चलते एविडेंस को मैनिपुलेट किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। एसीपी रजनीश कश्यप की अगुवाई में बनाई गई इस टीम में महिला पुलिसकर्मियों समेत 6 अधिकारी शामिल हैं।

ट्विशा की मौत से पहले क्या हुआ था?
ट्विशा के ससुराल वालों के मुताबिक, 11 मई की शाम ट्विशा, ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थी। उसी दौरान, उसकी मां का फोन आया और बातचीत करते हुए वो घर की छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल अचानक कट गया। फिर, रात करीब साढ़े 10 बजे ट्विशा घर की छत पर फंदे से लटकी मिली। पति समर्थ सिंह पड़ोसियों की मदद से उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ट्विशा से मां की आखिरी चैट
इस बीच, ट्विशा और उनकी मां के बीच हुई आखिरी व्हाट्सएप चैट सामने आई है। मां से बात करते हुए वह काफी परेशान दिख रही थीं। इसमें ट्विशा ने अपने ससुराल वालों को लेकर कई गंभीर बातें लिखीं। पति समर्थ सिंह पर उसके चरित्र पर सवाल उठाने जैसे आरोप लगाए। व्हाट्सऐप चैट के मुताबिक, ट्विशा ने मां को भेजे मैसेज में लिखा था कि बहुत परेशान हूं। ये लोग बहुत घटिया हैं, शक करते हैं, समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है। मुझे यहां से आकर ले जाओ, ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे। मेरा जीवन नरक हो गया है। ये लोग बहुत निर्दयी हैं। समर्थ तो ठीक से मुझसे बात तक नहीं करता।

पुलिस पर ट्विशा के परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पहले तो भोपाल पुलिस केस दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही थी, लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आखिरकार मामला दर्ज किया। इस बीच पुलिस का दावा है कि ट्विशा के परिजनों के बयानों और व्हाट्सऐप चैट समेत तमाम एविडेंस के साथ जांच कर रहे हैं।

आत्महत्या में प्रयोग हुई बेल्ट की रिपोर्ट आई सामने
लेकिन ट्विशा के परिजन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने, ट्विशा की बॉडी पर चोट के कई निशान होने की बात कही। वे सीधे सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं। ट्विशा के माता-पिता का कहना है कि जो बेल्ट ट्विशा के गले में मिली थी, उसके इंस्पेक्शन के बिना ही पोस्टमार्टम कर दिया गया। हालांकि, ट्विशा सुसाइड केस में अब सुसाइड में प्रयोग हुई बेल्ट की रिपोर्ट सामने आ गई है और इस रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि पुलिस ने जिस बेल्ट को जांच के लिए भेजा था, ट्विशा ने उसी बेल्ट का इस्तेमाल कर कथित तौर पर सुसाइड की।

लिगेचर रिपोर्ट में भी ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया गया है। जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के वक्त फंदे में प्रयोग हुआ बेल्ट मौजूद नहीं था। यह बेल्ट पुलिस ने 2 दिन पहले जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट सामने आई है।

ट्विशा शर्मा मौत पर सस्पेंस!
31 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से यूपी के नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी और दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। शादी से पहले वो तेलुगु फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी थीं। इसी दौरान, एक ऐप पर उनकी मुलाकात समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर, 2025 में शादी हुई थी।

लेकिन शादी के महज 5 महीने बाद ट्विशा की मौत ने पूरे मामले को रहस्य और विवादों से भर दिया है। ट्विशा के परिवार वालों ने आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ट्विशा शर्मा के दोस्तों ने प्रदर्शन किया और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है

कर्नाटक में CM बदलने की अटकलें फिर से तेज, उर्जा मंत्री के घर पर हुई थी बैठक

0

इसी सोमवार को कर्नाटक के उर्जा मंत्री K.J. जॉर्ज के घर पर एक लंच मीटिंग हुई और उसी मीटिंग के बाद से राज्य में एक बार फिर से सीएम बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। आइए आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।कर्नाटक में मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता को लेकर टकराव की खबरें कई बार आ चुकी हैं और अब एक बार फिर से राज्य में CM बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। ये अटकलें एक लंच मीटिंग के बाद से तेज हुई हैं जो इसी सोमवार को यानी 18 मई को एक राज्य के उर्जा मंत्री K.J. जॉर्ज के घर पर हुई थी। दरअसल उस लंच मीटिंग में AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल थे जिसके बाद से राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।क्या सच में होगा सत्ता परिवर्तन?
राज्य में CM बदलने की अटकलें तेज हैं मगर ऐसा बताया जा रहा है कि अभी राहुल गांधी अगले एक सप्ताह के लिए किसी भी मीटिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। अब ऐसे में राज्य में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसका मतलब कि इस दिशा में अब एक सप्ताह बाद ही कोई भी डेवलमेंट हो पाएगा। आपको बता दें कि जिस दिन यह मीटिंग हुई उसके अगले दिन यानी मंगलवार को ही राज्य में सिद्धारमैया के नेतृत्व में सरकार ने तीन साल पूरे किए हैं।

डीके शिवकुमार का CM बनना आसान नहीं
आपको बता दें कि कर्नाटक में सिद्धरामैया को CM पद से हटाकर D.K. शिवकुमार का CM बन जाना इतना आसानी नहीं है। पूर्व मंत्री और सिद्धारमैया के हितैषी के. राजन्ना ने एक बयान में कहा कि पार्टी के सीनियर लीडर्स चाहते हैं कि अगर सिद्धारमैया को बदलने की नौबत आती है तो उनकी जगह मौजूदा गृह मंत्री जी. परमेश्वर को CM बनाया जाए।

यह भी बता दें कि सिद्धारमैया खेमे के कहे जाने वाले मंत्री H.C. महादेवप्पा, जमीर अहमद खान जैसे मंत्रियों ने जी. परमेश्वर के साथ नाश्ता करके इन अटकलों को और मजबूती दे दी है। उस मीटिंग में सीनियर लीडर और मंत्री सतीश जारकीहोली भी मौजूद थे जो KPCC अध्यक्ष पद देने की मांग करते हुए आलाकमान पर लगातार दबाव बना रहे हैं। बता दें कि ये सभी नेता D.K. शिवकुमार को CM बनाने के पक्ष में नहीं हैं।

सिद्धारमैया दल ने विधायकों को उकसाया?
राज्य में CM बदलने की अटकलों के बीच एक खबर यह भी आ रही है कि इन विधायकों को उकसाने के पीछे भी सिद्धारमैया दल का ही हाथ है ताकि आलाकमान उन्हें बदलने का फैसला आसानी से न ले सके और राज्य में अगर मंत्री मंडल में बदलाव होता है तो फिर इस बात की प्रबल संभावना बन जाती है कि सिद्धारमैया अपना बचा हुआ 2 साल का कार्यकाल भी पूरा कर लेंगे।

अब अगर कर्नाटक में उन्हें बदलने का फैसला होता है तो फिर अगला CM कौन होगा, इस पर फैसला ले पाना पार्टी के हाईकमांड के लिए आसान नहीं होगा। कुल मिलाकर अगले सप्ताह से सरकार में फिर से कुछ उठापटक देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में पत्नी की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या और शव लटकाने का आरोप

0

दिल्ली शहादरा जिला थाना फर्सबाजार का मामला सामने आया हैं

पति ने अपनी पत्नी का गला दवा कर जान से मारकर पंखे से लटकाया

मृतक की पहचान ममता के रूप में की गई है

ममता और विकास बिंद ने प्रेम विवाह किया था

ममता 24 साल की मेहनती लड़की थी ममता अकेले ही अपना घर चलाती थी और अपनी 3 साल की बच्ची को पढ़ाती थी और विकास बिंद का खर्चा उठाती थी (विकास बेरोजगार था)

ममता अर्बन क्लेव कम्पनी में ब्यूटीपार्लर का कार्य करती थी

विकास बिंद ममता का पति दहेज में सोने की चैन ओर गाड़ी (स्कूटी) ई फोन 16 प्रो मैक्स की मांग करता था

विकास बिंद के बाहर किसी मुस्कान नाम कि लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध भी थे ममता जब अपनी ड्यूटी पर चली जाती थी तब विकास बिंद उस लड़की (मुस्कान) को आपने रूम पर बुलाता था

जब ममता को यह पता चला कि उसका पति विकास बिंद किसी मुस्कान नाम कि लड़की को घर पर बुलाता है तो पति और पत्नी में झगड़ा और मारपीट होने लगी जिसके चलते ममता ने CAW में केस भी कर दिया जिसकी कड़कड़डूमा कोर्ट में 14/05/2026 को तारीख के लिए गई थी

15/05/2026 दिन शुक्रवार को सुबह लगभग 10:00 बजे ममता ने अपने मां आशा देवी को फोन पर बताया कि वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ कर आ गई है और अब वह अपनी अर्बन क्लेव कम्पनी में ड्यूटी के लिए जा रही हु

15/05/2026 दिन शुक्रवार को लगभग सुबह 10:45 पास में रह रही मौसी की बेटी काजल के पास विकास बिंद फोन करता है और काजल को फोर्स पूर्वक अपने घर जाने के लिए बोलता है बहुत फोर्स करने पर काजल ममता के घर के लिए जाती है तो जीने का गेट खुला मिलता है और ममता के कमरे का गेट बाहर से लगा पाती है लाइट बंद मिलती है गेट खोलकर काजल ममता को आवाज लगती है और लाइट ऑन करती है तब काजल ममता को पंखे से लटकाया पाती है

14 साल का विक्रम रहस्यमयी तरीके से लापता, मां की डांट के बाद स्कूल से हुआ गायब, परिवार बेहाल

0

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। 14 वर्षीय मासूम विक्रम के अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और हर गुजरते दिन के साथ परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।

बताया जा रहा है कि विक्रम आठवीं कक्षा का छात्र है और 14 मई की शाम करीब 5 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिवार ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन जब कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन पूरी तरह टूट गए।

परिजनों के अनुसार विक्रम अक्सर स्कूल नहीं जाता था। इसी बात को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया था और गुस्से में दो थप्पड़ भी मार दिए थे। परिवार का कहना है कि शायद इसी बात से नाराज होकर विक्रम कहीं चला गया। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि वह कहां गया और किसके साथ है।

लापता बच्चे के चाचा ने बताया कि घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। माता-पिता लगातार रो रहे हैं और हर पल बेटे के सुरक्षित लौट आने की दुआ कर रहे हैं। आसपास के गांवों, बाजारों और रिश्तेदारों के यहां भी उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

परिवार को डर सता रहा है कि कहीं बच्चे के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह अचानक एक नाबालिग बच्चे का गायब हो जाना बेहद गंभीर मामला है और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

विक्रम की उम्र 14 साल बताई जा रही है और वह आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी विक्रम के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें ताकि बच्चे को सकुशल घर वापस लाया जा सके।

पता:
C/O जितेन्द्र मांझी, ग्राम करतारा, पकरीबरावां, पकरीबरवों, नवादा, बिहार – 805124

संपर्क नंबर:
919263576722