Saturday, July 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 56

Twisha Sharma केस में एक्शन तेज, CBI ने शुरू की जांच, सास और रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू

Twisha Sharma Case में कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में एमपी सरकार की तरफ से CBI जांच की सिफारिश कर दी गई है। वहीं, उनकी सास और रिटायर्ड जस्टिस गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू हो गई है। जानें इस केस में अबतक क्या-क्या हुआ है।ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक्शन तेज हो गया है। मध्य प्रदेश सरकार की सिफारिश पर इस मामले की जांच CBI ने शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस वक्त हो रही है जब ट्विशा का परिवार आरोप लगा चुका है कि उनकी बेटी मानसिक प्रताड़ना और दबाव में थी। परिवार पहले ही इस मामले में निष्पक्ष जांच और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग उठा चुका है।
CBI जांच का प्रोसेस हुआ शुरू
सीबीआई हेडक्वार्टर में एमपी सरकार का लेटर रिसीव होने के बाद जांच का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। एमपी सरकार की सिफारिश के बाद जांच सीबीआई को ट्रांसफर की गई है। दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत जांच सीबीआई को दी गई। अब इस मामले में सीबीआई शुरू से जांच करेगी। भोपाल के थाना कटारा हिल्स थाने में दर्ज दहेज हत्या की एफआईआर, जिसमें BNS की धारा 80(2), 85, 3(5) और धारा 3/4 दहेज प्रतिबंध अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर को सीबीआई रिरजिस्टर्ड करेगी और जांच को आगे बढ़ाएगी।

जल्द ही गठित की जाएगी SIT
जल्द ही सीबीआई एक एसआईटी का गठन करेगी जिसमें दिल्ली, एमपी यूनिट के सीबीआई अफसरों की टीम बनाई जाएगी। एसआईटी सीबीआई के डीआईजी के नेतृत्व में काम करेगी। इसमें एक एसपी और कुछ इंस्पेक्टर की टीम स्पॉट की जांच करेगी, पीड़िता और फरार चल रहे आरोपी पति के परिवार वालों के बयान दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाएगी।

ट्विशा के परिजनों ने पोस्टमार्टम पर खड़े किए सवाल
ट्विशा के परिवार के लोगों ने इसको दहेज के लिए हत्या का मामला बताया है और भोपाल पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर कई सवाल खड़े किए हैं, तो वहीं ट्विशा के पति ने अग्रिम जमानत की याचिका हाईकोर्ट में लगाई है, जिसपर आज सुनवाई होनी है।

ट्विशा के पति की बेल पर भी आज होगी सुनवाई
बता दें कि ट्विशा के परिवार के आरोप के बाद गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की कार्रवाई भी शुरू हो गई है, तो वहीं इस केस में पिछले 10 दिन से फरार ट्विशा के पति और 30 हजार रुपये के समर्थ ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है। समर्थ की बेल पर आज (शुक्रवार को) हाईकोर्ट में सुनवाई होगी तो उधर ट्विशा का परिवार भी हाईकोर्ट का रुख करेगा। परिवार की ओर से आरोपी पक्ष से जुड़ी कई मांगों को लेकर याचिका दायर की जाएगी।

गिरिबाला सिंह को मिली जमानत को रद्द करने की होगी मांग
जान लें कि ट्विशा शर्मा का परिवार याचिका में गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग हाईकोर्ट में करेगा। उनका कहना है कि मामले में कई ऐसे पहलू हैं जिनकी ठीक से जांच नहीं हुई है। परिवार का आरोप है कि जांच में कई अहम तथ्यों को नजरअंदाज किया गया। ट्विशा के पिता ने बताया कि गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत को खारिज करने के लिए हाईकोर्ट जा रहे हैं।

ट्विशा के मौत मामले में कब क्या हुआ?
12 मई 2026 को ट्विशा शर्मा की मौत हुई।
13 मई 2026 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई।
15 मई 2026 को ट्विशा के पति और सास पर FIR दर्ज हुई।
18 मई 2026 को ट्विशा का CCTV आया, वो छत पर जाती दिखीं।
19 मई 2026 को ट्विशा के पति पर पुलिस ने इनाम घोषित किया।
22 मई 2026 को ट्विशा की सास के खिलाफ जांच शुरू हुई

RCB vs SRH मैच में बारिश बनेगी विलेन? मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम

0

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 67वां मुकाबला 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के दौरान हैदराबाद का मौसम कैसा रहेगा यहां उसकी जानकारी दी गई है।RCB vs SRH weather report today: IPL 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला SRH के होम ग्राउंड राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई वोल्टेज मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है। सभी ये जानना चाहते हैं कि क्या इस मैच में बारिश खलल डालेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान वहां का मौसम कैसा रहने वाला है।
मैच के दौरान कैसा रहेगा हैदराबाद का मौसम?
Accuweather की रिपोर्ट की माने तो फिलहाल मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। लेकिन मैच से पहले यानी की शाम 6 बजे तक हैदराबाद में बारिश होने की पूरी संभावना है। दोपहर 2 बजे वहां बारिश होने के चांसेस लगभग 47 प्रतिशत है, वहीं 3 बजे से लेकर 4 बजे तक 51% बारिश होने की उम्मीद है। शाम 5 बजे 47 और शाम 6 बजे 29 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। अब ये बारिश मैच के दौरान खलल डालती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

IPL 2026 में SRH को हरा चुकी है RCB
आपको बता दें कि इस आईपीएल सीजन में RCB और SRH की टीमें एक बार आमने-सामने हो चुकी हैं। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था। तब RCB ने सिर्फ 15.4 ओवरों में 202 रनों का टारगेट हासिल कर लिया था। उस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में आज के मैच में भी फैंस को विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहना चाहेगी दोनों टीमें
SRH और RCB के बीच खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों की नजरें पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने पर रहेगी। पॉइंट्स टेबल में फिलहाल बेंगलुरु (RCB) 18 पॉइंट्स और सबसे अच्छे नेट रन रेट (+1.065) के साथ पहले नंबर पर है। अगर शुक्रवार को RCB जीत जाती है, तो उसकी नंबर-1 पोजीशन पक्की हो जाएगी। इसके बाद उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके (क्वालीफायर खेलने के) मिलेंगे। वहीं हैदराबाद को टॉप-2 में पहुंचने के लिए RCB के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

तूफान ने मचाया कहर! भोज का टेंट गिरने से 3 लोगों की मौत, कई इलाके अंधेरे में डूबे

0

ओडिशा के क्योंझर जिले में तूफान ने जमकर कहर मचाया। यहां तूफान की वजह से एक सामुदायिक भोज के दौरान टेंट गिर गया। टेंट में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई है।ओडिशा में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को आए कालबैसाखी तूफान ने भारी तबाही मचा दी। खासकर क्योंझर जिले में तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और अचानक उठे बवंडर ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा के बीच एक बेहद दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा क्योंझर टाउन थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके में हुआ, जहां एक सामुदायिक भोज के दौरान लगाया गया बड़ा टेंट अचानक ढह गया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
तूफान की वजह से गिरा टेंट
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर इलाके में एक सामुदायिक कार्यक्रम और भोज का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण शामिल होने पहुंचे थे। सबकुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज धूलभरी आंधी शुरू हो गई। इसके कुछ ही देर बाद मूसलाधार बारिश होने लगी। तूफानी हवाओं की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया विशाल टेंट जोरदार आवाज के साथ भरभराकर नीचे गिर पड़ा।

टेंट की नीचे दबने से तीन की मौत
टेंट गिरने के बाद वहां मौजूद कई लोग उसके नीचे दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि कई लोग मलबे में फंसे रह गए। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने मिलकर टेंट और लोहे के ढांचे को हटाया और दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पूरे जिले में तूफान ने मचाई तबाही
तूफान का असर सिर्फ नारायणपुर तक सीमित नहीं रहा। पूरे क्योंझर जिले में तेज चक्रवाती हवाओं और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। जिले के कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए। कई जगह बिजली के खंभे टूट गए और हाई-टेंशन तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। एक तरफ लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे, वहीं दूसरी तरफ बिजली कटने के कारण घंटों अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और कई रास्तों पर आवाजाही रुक गई।

सीएम माझी ने जताया दुख
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रभावित इलाके का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य तेज किया गया। प्रशासन ने टेंट गिरने की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि क्योंझर जिले के नारायणपुर इलाके में कालबैसाखी जनित बवंडर के कारण हुई तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

घर पर कब्जे की कोशिश में युवक का गला दबाकर हत्या का प्रयास? शराब माफिया पर गंभीर आरोप, CCTV तोड़ने और झूठे केस में फंसाने की धमकी से दहशत

0

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पैतृक मकान पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 21 वर्षीय युवक ने पड़ोसियों पर गला दबाकर हत्या की कोशिश, घर पर कब्जा करने की साजिश और पूरे परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों लेखराम गुर्जर और उनकी पत्नी भू माफिया अवैध हथियार और शराब माफिया जैसे धंधे करते है और उनके के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही।

मामला सिलीसेढ़ क्षेत्र के ढहलावास गांव का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता योगेश पुत्र मामराज ने आरोप लगाया कि 20 मई 2026 की सुबह जब वह घर से बाहर निकला, तभी पड़ोस में रहने वाले लेखराम गुर्जर और बबली ने उसे रोक लिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

पीड़ित योगेश का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में शराब माफिया के रूप में सक्रिय हैं और उनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। परिवार का कहना है कि आरोपियों की नजर उनके मकान पर है और वे लगातार दबाव बनाकर कब्जा करना चाहते हैं।

शिकायत के मुताबिक योगेश के परिवार में चार भाइयों का हिस्सा है, जिनमें से तीन हिस्सों पर पहले ही विवाद हो चुका है और अब चौथे मकान को भी कब्जाने की नीयत से लगातार हमला और धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी और ज्यादा उग्र हो गए।

पीड़ित परिवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मामराज के भाई छोटेलाल जिनकी 31 जनवरी 2026 तुम मृत्यु हो गई है आरोपी लेखराम गुर्जर ने छोटे लाल को जबरदस्ती शराब जहर पिलाकर मृत्यु कर दे और बताया जा रहा है कि लेखराम गुर्जर उप सरपंच रह चुके हैं 2016 में

परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने घर में लगे CCTV कैमरों को तोड़ने की कोशिश की ताकि घटना के सबूत मिटाए जा सकें। इतना ही नहीं, पीड़ित परिवार को झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है।

योगेश और उसके परिजनों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार को डर है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई तो कभी भी कोई बड़ी वारदात हो सकती है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी और संपत्ति कब्जाने की साजिश जैसे गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

तेज रफ्तार बस ने ऑटो को 100 मीटर तक घसीटा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

0

ओडिशा के गंजाम जिले में तेज रफ्तार बस और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस ने ऑटो को 100 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।ओडिशा के गंजाम जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के लाडकापल्ली चौक के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद कथित तौर पर बस ऑटो को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

ऑटो में एक ही परिवार के 10 लोग थे सवार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑटो-रिक्शा में एक ही परिवार के 10 लोग सवार थे। सभी लोग मां सिंहासिनी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लाडकापल्ली चौक के पास यह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। अचानक ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे ऑटो-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बस ने ऑटो को 100 मीटर तक घसीटा
सूत्रों के मुताबिक, टक्कर मारने के बाद भी बस नहीं रुकी। बस ऑटो को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत कोदला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

आरोपी बस चालक फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- शुभम कुमार)

15 साल का हीरो और 26 साल की हीरोइन, 24 साल पहले आई फिल्म जिसने मचा दी थी सनसनी, एक्ट्रेस ने ही ठोक दिया था केस

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ आज भी अपने बोल्ड सब्जेक्ट के लिए याद की जाती है। ये फिल्म अपने समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही थी।बॉलीवुड फिल्मों में वर्तमान समय ऐसा चल रहा है कि बोल्डनेस बिल्कुल आम बात हो गई है। लेकिन कभी एक दौर ऐसा भी था जब पर्दे पर बोल्ड सीन्स देखकर बवाल मच जाया करता था। लेकिन इसके बाद भी एक डायरेक्टर आज से 24 साल पहले एक कहानी कही थी जिसमें हीरो 15 साल का था और हीरोइन 26 साल की थी। लेकिन दोनों के बीच भावनाओं की झंझावतों की कहानी कहती फिल्म ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ आज भी लोगों को याद है। इस फिल्म में मनीषा कोराइला ने लीड रोल निभाया था और बाद में इसको लेकर काफी विवाद भी मचा था। इतना ही नहीं मनीषा कोराइला ने फिल्म रिलीज के बाद मेकर्स के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया था। आइये जानते हैं इस फिल्म की पूरी कहानी।

क्या थी फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी पंकज कपूर ने लिखी थी और इस फिल्म को शशिलाल के नायर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी आदित्य नाम के एक लड़के की है जो 15 साल का है। आदित्य टीनएज में नए हार्मोन्स को एक्सपीरियंस करता है और उसे पास ही रहने वाली एक लड़की से प्यार हो जाता है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मनीषा कोराइला है जिसकी उम्र 26 साल है। आदित्य हार्मोन्स के बहाव में ऐसा दीवाना होता है कि दुर्बीन से उसे देखता रहता है। बस पूरी कहानी का मर्म यही है और डायरेक्टर युवा मन में उठ रही शारीरिक जिज्ञासा और सामाजिक तानेबाने के दबाव को दिखाने का प्रयास करता है। फिल्म की कहानी लोगों को खास पसंद नहीं आई थी लेकिन इसके बाद भी अपने बोल्ड सब्जेक्ट को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रही थी। फिल्म में रणवीर शौरी ने भी दमदार किरदार निभाया था।

मनीषा ने मेकर्स पर किया था केस?
‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर मनीषा भी काफी विवादों में घिरी रही थीं। इस फिल्म में मनीषा ने कुछ इंटीमेट सीन्स भी शूट किए थे। हालांकि पूरे सीन्स ठीक से नहीं हो पाने के बाद मेकर्स ने मनीषा की बॉडी डबल के साथ कुछ और इंटीमेट सीन्स शूट कराए थे। लेकिन बाद में मनीषा को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने मेकर्स के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया था। बीते कुछ दिनों पहले फिल्म के डायरेक्टर ने भी इसको लेकर खुलकर बात की थी और बाताय था कि फिल्म की कहानी को लेकर हमने ये फैसला लिया था। साथ ही उन्होंने मनीषा के साथ मनमोटाव को लेकर बात की थी।

‘भारत जितनी खरीदना चाहेगा, हम उतनी उसे बेचेंगे’, उर्जा संकट के बीच मार्को रुबियो का बड़ा बयान

0

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका भारत को उसकी जरूरत के अनुसार ऊर्जा बेचने को तैयार है। रुबियो के भारत दौरे के दौरान ऊर्जा, व्यापार और रक्षा सहयोग पर चर्चा होगी। बता दें कि भारत ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दे रहा है।वॉशिंगटन: अमेरिका ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने के संकेत दिए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि भारत जितनी ऊर्जा खरीदना चाहेगा, अमेरिका उतनी बेचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, व्यापार और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर लगातार बातचीत चल रही है। मियामी में रुबियो ने कहा, ‘हम भारत को उतनी ऊर्जा बेचना चाहते हैं, जितनी वह खरीदना चाहे। अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है।’
भारत दौरे पर कई शहरों में जाएंगे रुबियो
रुबियो 23 से 26 मई तक भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। उनके कार्यक्रम में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा शामिल है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि वॉशिंगटन चाहता है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिकी ऊर्जा को अपने पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा बनाए। उन्होंने यह भी कहा कि वेनेजुएला के तेल को लेकर भी अवसर मौजूद हैं। रुबियो ने कहा, ‘हम भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को और बढ़ाना चाहते हैं। इस दिशा में पहले से बातचीत चल रही है। हमें लगता है कि वेनेजुएला के तेल को लेकर भी संभावनाएं हैं।’

रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को सराहा
रुबियो ने यह भी माना कि भारत वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच अपनी ऊर्जा सुरक्षा को बेहतर तरीके से संभाल रहा है। खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के कारण दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ा है और भारत इस चुनौती से निपटने के लिए अलग-अलग विकल्प तलाश रहा है। भारत-अमेरिका संबंधों की तारीफ करते हुए रुबियो ने भारत को ‘महान सहयोगी और मजबूत साझेदार’ बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश कई क्षेत्रों में साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं और उनका भारत दौरा बेहद महत्वपूर्ण है।

‘हम साथ मिलकर कई अच्छे काम कर रहे हैं’
रुबियो ने कहा, ‘भारत हमारा शानदार साझेदार है। हम साथ मिलकर कई अच्छे काम कर रहे हैं। इसलिए यह यात्रा हमारे लिए अहम है और बातचीत के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।’ रुबियो ने यह भी बताया कि नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक भी होगी। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी पहली बैठक भी QUAD देशों के साथ ही हुई थी और अब भारत में फिर यह बैठक होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में एक और क्वाड बैठक आयोजित की जाएगी।

भारत दौरे पर आ सकती हैं वेनेजुएला की राष्ट्रपति
QUAD समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर काम करता है। रुबियो ने यह भी जानकारी दी कि वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अगले सप्ताह भारत का दौरा कर सकती हैं। उनके अनुसार, इससे भारत और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा सहयोग के नए रास्ते खुल सकते हैं। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग देशों से तेल और गैस आयात बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश से घुसपैठ पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया पूरा प्लान

0

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा को ‘स्मार्ट बॉर्डर’ मॉडल में बदल रहा है। इसके तहत बॉर्डर पर हाईटेक कैमरे, रडार, सेंसर और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश की सीमाओं को पूरी तरह ‘स्मार्ट बॉर्डर’ मॉडल पर विकसित करने के संकेत दिए हैं। BSF के संस्थापक और प्रथम सीमा प्रहरी केएफ रुस्तमजीकी स्मृति में आयोजित रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान में अमित शाह ने कहा कि भारत अब सीमाओं की सुरक्षा को पूरी तरह तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ लगने वाले बॉर्डर पर अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं। इन सिस्टम में हाईटेक कैमरे, रडार, सेंसर, सर्विलांस उपकरण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग तकनीक शामिल होगी। ‘बंगाल सरकार ने उपलब्ध कराई जमीन’
सरकार का लक्ष्य है कि इसी वर्ष दोनों सीमाओं पर स्मार्ट फेंसिंग और इंटीग्रेटेड बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम बड़े स्तर पर शुरू कर दिए जाएं। इसके लिए जमीन आवंटन का काम तेजी से चल रहा है। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस परियोजना के लिए आवश्यक जमीन उपलब्ध करा दी है। गृहमंत्री ने कहा, ‘नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीमा पर घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियों, कैटल स्मगलिंग, ड्रग्स तस्करी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। सुरक्षा एजेंसियों को रियल-टाइम अलर्ट मिलेंगे, जिससे सीमा सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत और प्रभावी होगी।’

‘5 दशक पुरानी समस्या समाप्ति की ओर’
अमित शाह ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी सरकार की नीति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, ‘5 दशक पुरानी समस्या आज समाप्ति की ओर है और भारत नक्सल मुक्त बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ चुका है। हमारे जवानों ने यह करके दिखाया है। किसी समस्या को सिर्फ नियंत्रित रखना सुरक्षा का समाधान नहीं हो सकता, बल्कि उसे जड़ से खत्म करना ही सही सुरक्षा नीति है।’ उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत ने हर बार आतंक और घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘हमने पाकिस्तान को तीनों बार जवाब दिया और जरूरत पड़ने पर उनके अंदर तक पहुंचकर कार्रवाई की।’

अब BSF को और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी
गृह मंत्री ने साफ किया कि अब BSF को और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। BSF स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लगातार काम करेगी, ताकि सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को पूरी तरह रोका जा सके। खासतौर पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए पटवारी स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब BSF केवल घुसपैठियों को पकड़ने या वापस भेजने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सीमा पार से होने वाली अवैध घुसपैठ को जड़ से रोकने की दिशा में काम करेगी।

सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर काम
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा से लगे बॉर्डर के इलाकों में अब केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाने पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि BSF को स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट और फेंसिंग कार्यों के लिए पूरा प्रशासनिक सहयोग दिया जा रहा है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में भूमि आवंटन का काम लगभग पूरा हो चुका है और जमीन BSF को सौंप भी दी गई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि सीमा सुरक्षा से जुड़े किसी भी कार्य में अगर कोई बाधा आती है तो प्रशासन पूरी मजबूती से BSF के साथ खड़ा रहेगा।

चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में, राजस्व टीम ने की पैमाइश, सीमांकन के बाद खुली सच्चाई

0

बदायूं जनपद में चकमार्ग पर कथित कब्जे और रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। शिकायतकर्ता द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि गांव में स्थित चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर रास्ते को प्रभावित किया जा रहा है,
कब्ज जिन्होंने किया है उनके नाम है जितेंद्र पाल सिंह हरीश पाल सिंह देवेंद्र सिंह मदनपाल सिंह और उनकी मां विमला देवी जो हमेशा टाइम खड़ी रहती हैं कब्जे के रूप में

जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला सामने आने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय और अभिलेखीय जांच शुरू की।

मामले की जांच राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान गांव के लोगों और शिकायतकर्ता की मौजूदगी में भूचित्र के अनुसार पैमाइश कर सीमांकन किया गया। जांच आख्या में स्पष्ट किया गया कि संबंधित भूमि गाटा संख्या 647/006480 भू-अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर सीमांकन की कार्रवाई पूरी करते हुए चकमार्ग को चिन्हित कर दिया।

जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि चकमार्ग को सुचारु रूप से चालू कराने के लिए ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक को मिट्टी कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि मामला किसी न्यायालय में विचाराधीन नहीं है और न ही कोई वाद लंबित पाया गया है।

प्रशासनिक दस्तावेजों के अनुसार शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी भी दे दी गई है। वहीं अधिकारियों द्वारा स्थल पर खींचे गए फोटोग्राफ और जांच रिपोर्ट को भी अभिलेखों में संलग्न किया गया है। पूरे मामले के बाद गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण अब चकमार्ग पूरी तरह खुलने की उम्मीद जता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद लगातार प्रशासनिक निगरानी रखी जा रही है ताकि दोबारा किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो सके। राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद गांव में प्रशासन की सख्ती को लेकर चर्चा तेज हो गई है

चित्तौड़गढ़ में महिला की रहस्यमयी मौत से सनसनी, भाई ने लगाया हत्या कर शव जलाने का आरोप, पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई का भी आरोप

0

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और शव जलाने के आरोप ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मृतका के भाई ने अपने जीजा, भांजे और अन्य अज्ञात लोगों पर मिलकर हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए शव को श्मशान में जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि शिकायत और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे पीड़ित परिवार भय और तनाव में जी रहा है।

पीड़ित छगनलाल सुथार निवासी स्टेशन की पाण्डोली ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसकी बहन मोहनी की शादी करीब 15-16 साल पहले नानालाल सुथार निवासी लांगच के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चलता रहता था। आरोप है कि नानालाल आए दिन मोहनी के साथ मारपीट करता था और अन्य महिलाओं से संबंध होने के कारण घर में लगातार झगड़े होते थे। परिवार कई बार समझौता कराने की कोशिश करता रहा, लेकिन हालात कभी नहीं सुधरे।

परिजनों के अनुसार 4 मार्च 2026 को दोपहर के समय मोहनी अचानक लापता हो गई। इसके बाद परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन कपासन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस दौरान भी उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई और पूरा परिवार मानसिक तनाव में था।

मामले ने उस समय भयावह मोड़ ले लिया जब 6 मार्च को परिवार के लोग तलाश करते हुए एक नए श्मशान क्षेत्र के पास पहुंचे। आरोप है कि नानालाल उन्हें लगातार उस दिशा में जाने से रोकता रहा और डराने के लिए चीते के साए की बात कहता रहा। लेकिन जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें जली हुई लकड़ियां, धुआं, महिला के जूते, पायजेब, ताबीज और अन्य सामान मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि मोहनी की हत्या कर शव को वहीं जलाया गया।

शिकायतकर्ता ने एफआईआर में साफ तौर पर आरोप लगाया है कि नानालाल, उसका बेटा मुकेश और अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर साजिश के तहत मोहनी की हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया। परिवार का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली और खतरनाक प्रवृत्ति के लोग हैं, इसलिए उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा।

दस्तावेजों के अनुसार पुलिस थाना कपासन में बीएनएस की धारा 103(1) और 238(A) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू करने की बात कही गई। थाना अधिकारी सुनील शर्मा द्वारा एफआईआर दर्ज होने का उल्लेख भी रिकॉर्ड में मौजूद है। लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि दो महीने से अधिक समय गुजरने के बावजूद अब तक न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई और न ही कोई निर्णायक कार्रवाई सामने आई।

अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि मृतका को न्याय मिल सके और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।