Wednesday, July 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 3

शादी में गवाही के बहाने बुलाया, फिर परिवार को बनाया बंधक! महिला ने लगाया मारपीट, छेड़छाड़, लूट और फर्जी स्टाम्प पर दस्तखत कराने का सनसनीखेज आरोप

0

मंदसौर/निम्बाहेड़ा। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की रहने वाली एक महिला ने राजस्थान के निम्बाहेड़ा में अपने परिवार के साथ हुई कथित हैवानियत की ऐसी कहानी सुनाई है जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता किरण दमामी का आरोप है कि एक साल से परिचित महिला नंदिनी उर्फ संध्या ने उन्हें शादी में गवाही देने और खर्चा देने का लालच देकर निम्बाहेड़ा बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद पूरा परिवार कथित तौर पर सुनियोजित साजिश का शिकार बन गया। महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है, लेकिन अब तक उसकी सुनवाई नहीं हुई।

पीड़िता के अनुसार 15 मई 2026 को नंदिनी उर्फ संध्या का फोन आया। उसने कहा कि 16 मई को दोपहर तक निम्बाहेड़ा बस स्टैंड पहुंचना है, जहां एक शादी में गवाही देनी है। साथ ही फोटो और आधार कार्ड भी लाने के लिए कहा गया। किरण का कहना है कि वह अपने पति मेहताब दमामी और नाबालिग बेटी कुमकुम के साथ बाइक से निम्बाहेड़ा पहुंची, जहां पहले उन्हें सांवरिया धर्मशाला में ठहराया गया और शाम होने का इंतजार कराया गया।

किरण का आरोप है कि शाम को नंदिनी उन्हें कच्ची बस्ती स्थित अजय के घर ले गई। वहां पहुंचते ही अजय, उसकी मां और तीन-चार अन्य लोगों ने कथित तौर पर पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। महिला का कहना है कि लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया गया। उसने आरोप लगाया कि उसके कपड़े फाड़े गए, उसके साथ अश्लील हरकत की गई और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी दी गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी के कपड़े भी फाड़ दिए गए और उसे भी प्रताड़ित किया गया।

महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसे दबाव में लेकर उसके पति मेहताब को फोन कराया। जैसे ही मेहताब मौके पर पहुंचे, उनके साथ भी कथित रूप से जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया गया, उनका मोबाइल छीन लिया गया तथा महिला के सोने के टॉप्स, सोने की चेन और पर्स में रखी नकदी भी लूट ली गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद रात करीब 9 बजे आरोपी उन्हें जबरन एसडीओ कोर्ट ले गए। वहां कथित तौर पर स्टाम्प पेपर खरीदकर उनके पति से दबाव में दस्तखत कराए गए और फर्जी तरीके से 70 हजार रुपये में मोटरसाइकिल गिरवी रखने के दस्तावेज तैयार कर नोटरी करवा दी गई। इसके बाद आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया।

किरण का कहना है कि आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल, हेलमेट, सोने के जेवर और नकदी अपने कब्जे में ले ली। घटना के बाद लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि आरोपी यह कहते हैं कि यदि पुलिस में शिकायत की तो फर्जी स्टाम्प के आधार पर उल्टा मुकदमा दर्ज करवा देंगे और पुलिस में उनकी सेटिंग होने के कारण कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पीड़िता के अनुसार भय के कारण वह तत्काल मेडिकल भी नहीं करा सकी। बाद में 19 मई को निम्बाहेड़ा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने कथित तौर पर पुलिस रिपोर्ट के बिना मेडिकल परीक्षण करने में असमर्थता जताई। इसके बाद उसने उपचार कराया और 25 मई 2026 को पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर अजय, नंदिनी उर्फ संध्या और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मोटरसाइकिल, जेवर, नकदी और कथित फर्जी स्टाम्प की बरामदगी की मांग की।

किरण का कहना है कि घटना को दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी, लूटा गया सामान बरामद कराने और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

सुप्रीम कोर्ट में एथेनॉल टेंडर मामले पर सुनवाई! क्या बदलने वाला है पेट्रोल का फॉर्मूला? सरकार ने दिया बड़ा बयान

0

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एथेनॉल टेंडर मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने साफ किया कि पेट्रोल में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग का फैसला बरकरार है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि, एथेनॉल की सप्लाई की मात्रा जरूरत और मांग के आधार पर तय होगी।
देश में पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक बार फिर चर्चा में है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एथेनॉल टेंडर से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने साफ कर दिया कि पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग का फैसला बरकरार है। हालांकि, एथेनॉल की सप्लाई और आवंटन को लेकर चल रहे विवाद पर कोर्ट में सुनवाई जारी रहेगी। सरकार का कहना है कि यह एक बड़ा प्रयोग है, जिसके नतीजे अगले साल तक सामने आ सकते हैं।
यह मामला भारत पेट्रोलियम और केंद्र सरकार से जुड़े एथेनॉल टेंडर विवाद का है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2025-26 के लिए एथेनॉल आवंटन प्रक्रिया को दोबारा खोलने का आदेश दिया था। भारत पेट्रोलियम का कहना है कि इससे सरकार की 20 फीसदी एथेनॉल ब्लेंडिंग योजना प्रभावित हो सकती है। इसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

सरकार ने क्या कहा?
सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने अदालत को बताया कि सरकार पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की योजना पर लगातार काम कर रही है। उन्होंने इसे एक बड़ा राष्ट्रीय प्रयोग बताते हुए कहा कि इसके वास्तविक परिणाम अगले साल तक सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के अलग-अलग हाईकोर्ट में इस मुद्दे से जुड़े कई मामले लंबित हैं। अगर हर जगह अलग-अलग फैसले आए, तो राष्ट्रीय नीति प्रभावित हो सकती है। इसलिए केंद्र सरकार सभी मामलों को एक साथ सुनने के लिए ट्रांसफर याचिका दाखिल करना चाहती है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की दलील सुनने के बाद मामले में नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई तक मौजूदा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। कोर्ट ने यह भी पूछा कि सरकार पहले हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच के पास क्यों नहीं गई। वहीं, याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने कहा कि ट्रांसफर याचिका दाखिल करना केवल मामले में देरी करने की कोशिश है।

क्या बदलेगा पेट्रोल का फॉर्मूला?
सुनवाई के बाद अटॉर्नी जनरल ने स्पष्ट किया कि उनके बयान का संबंध केवल एथेनॉल की सप्लाई और आवंटन से था। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने की सरकार की नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, तेल कंपनियों को कितनी मात्रा में एथेनॉल मिलेगा, यह मांग, उपलब्धता और अन्य परिस्थितियों के आधार पर तय किया जाएगा।

‘कहां है हमारी सुरक्षा?’ आधी रात को अभिनेत्री दिव्या सुरेश से बेंगलुरु में बदसलूकी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

0

एक्ट्रेस दिव्या सुरेश का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने अपने साथ हुए उत्पीड़न को सोशल मीडिया पर बयां किया और बताया कि बेंगलुरु की सड़कों पर उनके साथ क्या हुआ।
बिग बॉस कन्नड़ फेम और अभिनेत्री दिव्या सुरेश सुर्खियों में आ गई हैं, उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने रविवार देर रात बेंगलुरु की सड़क पर अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां करते हुए अभिनेत्री ने इस दुखद अनुभव को साझा किया और शहर में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने साफ पूछा कि जिस सुरक्षा का वादा और दावा किया जाता है, वो आखिर कहां है।देर रात सड़क पर पीछा और अश्लील हरकत
33 वर्षीय दिव्या सुरेश ने बताया कि यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब वह अपनी कजिन के साथ कार की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और बेहद अश्लील हरकतें करने लगा। दिव्या के मुताबिक वह व्यक्ति पीछा करते हुए सरेआम खुद को गलत तरीके से छू रहा था। जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया और उसे टोका तब भी वह नहीं रुका और उनकी कार में बैठने तक लगातार पीछा करता रहा।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए तीखे सवाल
इस पूरी घटना को दिव्या ने अपने कैमरे में भी रिकॉर्ड किया, जिसके वीडियो में उनकी कजिन उन्हें पुलिस को फोन करने की सलाह देती दिख रही है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए अभिनेत्री ने तीखा सवाल पूछा कि आखिर वह सुरक्षा कहां है जिसका हमसे हमेशा वादा किया जाता है? उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी महिला को सिर्फ इसलिए उत्पीड़न का शिकार नहीं होना चाहिए क्योंकि वह रात में बाहर चल रही है।

मॉडलिंग से अभिनय तक का सफर
दिव्या सुरेश मनोरंजन जगत का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने साल 2017 में ‘मिस इंडिया साउथ’ का खिताब जीता था और इसी साल फिल्म ‘#9, हिल्टन क्रॉस’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। वह ‘राउडी बेबी’ और ‘हिरण्या’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘नान्ना हेंडथी एमबीबीएस’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी हैं। साल 2021 में सुपरस्टार किच्चा सुदीप द्वारा होस्ट किए गए ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 8’ से उन्हें घर-घर में बड़ी पहचान मिली।

पुराना विवाद और हिट-एंड-रन मामला
सुरक्षा की मांग करने वाली दिव्या सुरेश का नाम पिछले साल एक गंभीर कानूनी विवाद में भी आया था। 4 अक्टूबर 2025 की देर रात बेंगलुरु के ब्याटरायनपुरा इलाके में एक हिट-एंड-रन सड़क हादसा हुआ था, जिसमें तीन लोग घायल हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने दिव्या सुरेश को उस दुर्घटनाग्रस्त कार के चालक के रूप में नामजद किया था। इस मामले में पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका तो कौन होगा बाहर? इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

0

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है और 1 जुलाई से 5 मैचों की T20I सीरीज में एक्शन में नजर आएंगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में नई शुरुआत करने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों T20I मैचों में बेंच पर बैठने के बाद अब उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका मिल सकता है। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर संजू सैमसन पर पड़ सकता है। 2026 T20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे सैमसन आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में ओपनिंग करने उतरे, लेकिन पूरी तरह फ्लॉप रहे। पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए, जबकि दूसरे मुकाबले में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि सैमसन सिर्फ ओपनिंग से बाहर होंगे या फिर पूरी प्लेइंग इलेवन से। पहले T20I में उन्होंने विकेटकीपिंग की थी, लेकिन दूसरे मैच में यह जिम्मेदारी ईशान किशन को दी गई। हालांकि, किशन भी बल्ले से खास योगदान नहीं दे सके। उन्होंने पहले मैच में सिर्फ 1 और दूसरे मुकाबले में 12 रन बनाए।

ईशान या संजू, कौन होगा बाहर?
अगर टीम मैनेजमेंट टॉप आर्डर में तीन लेफ्ट हैंड के बल्लेबाजों को एक साथ खिलाने से बचना चाहता है, तो ऐसी स्थिति में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन बाहर हो सकते हैं और वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में सिर्फ 20 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी खेली थी। ऐसे में उनका पहले T20I में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
सुंदर की वापसी संभव
पेस अटैक में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन आयरलैंड में दूसरे T20I में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे की जगह पर सवाल खड़े हैं। अपने पहले इंटरनेशनल मैच में वह बल्ले और गेंद दोनों से असर नहीं छोड़ सके थे। अगर उन्हें बाहर बैठाया जाता है, तो अनुभवी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, महिलाओं से अभद्रता और दबंगई से दहशत;

0

पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस से लगाई न्याय की गुहार कानपुर नगर। कानपुर नगर के नर्वल थाना क्षेत्र के ग्राम करीबगवा के मजरा सूबेदारखेड़ा से ग्राम समाज की जमीन पर कथित कब्जे और दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोग ग्राम समाज की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। विरोध करने पर न केवल गाली-गलौज की गई, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें धमकाया भी गया। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता मधु देवी, पत्नी विनोद कुमार, निवासी सूबेदारखेड़ा, थाना नर्वल, जनपद कानपुर नगर ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 28 जून 2026 को शाम करीब 4:30 बजे गांव समाज की जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि गांव निवासी अच्छे लाल यादव पुत्र मुन्नीलाल ने कथित रूप से विवाद शुरू किया और उस भूमि पर आधा हिस्सा देने से इनकार कर दिया, जहां वर्षों से परिवार अपने पशु बांधता रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे पूरे परिवार में भय और दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अच्छे लाल यादव अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर मकान निर्माण करा रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो विवाद कभी भी बड़े हिंसक रूप में बदल सकता है और किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित क्षेत्र के लेखपाल की कथित मिलीभगत से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। परिवार का कहना है कि ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि कथित रूप से पैसे लेकर अवैध निर्माण में सहयोग किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है और मामले की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। मधु देवी ने थाना नर्वल के प्रभारी निरीक्षक से मांग की है कि विवादित भूमि पर तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाया जाए, आवश्यक होने पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए स्टे की कार्रवाई की जाए तथा उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा दिलाकर न्याय सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

गरीबी से जंग, सोशल मीडिया से उम्मीद, 18 वर्षीय रिम्मी कुमारी की संघर्षगाथा जीत रही दिल

0

पूर्णिया।

बिहार के पूर्णिया जिले के बलुआ कचहरी की रहने वाली 18 वर्षीय रिम्मी कुमारी आज अपनी मेहनत, लगन और बुलंद हौसलों के दम पर सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। बचपन में ही पिता सरोज मंडल का साया सिर से उठ जाने के बाद जिंदगी ने उन्हें कम उम्र में ही जिम्मेदारियों और कठिनाइयों का सामना करना सिखा दिया। आर्थिक तंगी के बीच पली-बढ़ी रिम्मी ने हालात के आगे हार मानने के बजाय अपने सपनों को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया।

रिम्मी कुमारी अपनी बड़ी बहन खुशबू राज, छोटे भाई और बहनों के साथ रहती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। कई बार घर की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया को अपनी मेहनत और प्रतिभा दिखाने का माध्यम बनाया और इसी रास्ते अपने परिवार की तकदीर बदलने का सपना संजोया।

करीब पांच महीने पहले रिम्मी कुमारी ने यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाना शुरू किया। यूट्यूब पर उनकी पहचान “Chhoti Kumari” नाम से है, जहां वह लगातार नए वीडियो अपलोड कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद वह पूरे समर्पण के साथ कंटेंट तैयार करती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करती हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल लोकप्रिय होना नहीं बल्कि अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और आत्मनिर्भर बनना है।

रिम्मी के इस सफर में उनकी बड़ी बहन खुशबू राज हर कदम पर उनके साथ खड़ी हैं। वीडियो बनाने से लेकर उनका हौसला बढ़ाने तक दोनों बहनें एक-दूसरे की ताकत बनी हुई हैं। दोनों का सपना है कि एक दिन उनकी मेहनत रंग लाए और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें ऐसी पहचान मिले जिससे पूरे परिवार का भविष्य बदल सके।

रिम्मी कुमारी का मानना है कि सफलता किसी शॉर्टकट से नहीं मिलती, बल्कि लगातार मेहनत, धैर्य और सीखने की इच्छा से हासिल होती है। यही सोच उन्हें हर दिन नए वीडियो बनाने और खुद को पहले से बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करती है। उनका विश्वास है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि इंसान हार न माने तो मंजिल एक दिन जरूर मिलती है।

आज जब सोशल मीडिया को अधिकतर लोग केवल मनोरंजन का साधन मानते हैं, वहीं रिम्मी कुमारी ने इसे अपने परिवार की उम्मीद, अपने सपनों की उड़ान और आत्मनिर्भर बनने का जरिया बना लिया है। पिता की कमी, आर्थिक तंगी और जिम्मेदारियों के बोझ के बावजूद उनके हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े।

रिम्मी कुमारी की कहानी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को जिंदा रखे हुए हैं। यदि उनका यही जुनून, मेहनत और संघर्ष जारी रहा तो वह आने वाले समय में सोशल मीडिया की दुनिया में एक मजबूत पहचान बनाने के साथ-साथ यह भी साबित करेंगी कि हालात चाहे कितने भी कठिन हों, मजबूत इरादों के सामने एक दिन उन्हें झुकना ही पड़ता है।

राहुल गांधी को देश की उम्मीद बताते हैं कृपा शंकर, बोले कांग्रेस के समर्थन में ही देश का उद्धार संभव

0

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के लुधौरी गांव निवासी कृपा शंकर इन दिनों अपने राजनीतिक विचारों को लेकर चर्चा में हैं। कृपा शंकर का कहना है कि वह पूरी तरह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का समर्थन करते हैं और उनका मानना है कि देश के विकास और जनता के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

कृपा शंकर ने कहा कि यदि भविष्य में राहुल गांधी को देश का नेतृत्व करने का अवसर मिलता है तो इससे देश को नई दिशा मिल सकती है। उनका दावा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आम लोगों की समस्याओं पर अधिक गंभीरता से काम होगा और देश के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने जीवनभर कांग्रेस पार्टी के समर्थक रहना चाहते हैं और आगे भी कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा के साथ खड़े रहेंगे। उनके अनुसार कांग्रेस पार्टी ही देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और आम जनता के हितों की सबसे बड़ी आवाज है।

कृपा शंकर का कहना है कि उनका समर्थन पूरी तरह व्यक्तिगत राजनीतिक विचार है और वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अपनी पसंद की पार्टी का समर्थन करने का अधिकार रखते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि वह भविष्य में भी पार्टी के पक्ष में लोगों के बीच अपनी बात रखते रहेंगे।

हालांकि राजनीतिक मामलों में अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय हो सकती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को संविधान के तहत अपनी पसंद की किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने और अपने विचार शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करने का अधिकार प्राप्त है। कृपा शंकर का यह बयान भी उनके व्यक्तिगत राजनीतिक विचारों के रूप में देखा जा रहा है।

कतर में अमेरिका से कोई बातचीत तय नहीं है, ईरान ने उड़ाईं ट्रंप के दावों की धज्जियां

0

ईरान ने अमेरिका के साथ कतर में किसी भी स्तर की प्रस्तावित वार्ता से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोहा दौरा केवल MoU के अनुच्छेद-11 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए है और अंतिम समझौते पर औपचारिक बातचीत तभी शुरू होगी, जब तय प्रमुख प्रावधान लागू होंगे।
तेहरान/दोहा: ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए साफ किया है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत तय नहीं है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कतर की राजधानी दोहा में ईरानी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत के लिए है। ईरान की समाचार एजेंसी फार्स न्यूज के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगई ने प्रेस वार्ता में कहा, आने वाले दिनों में अमेरिकी पक्ष के साथ किसी भी स्तर पर हमारी कोई बातचीत तय नहीं है।
अंतिम समझौते के लिए अभी बातचीत नहीं’
प्रवक्ता ने कहा, ‘अमेरिकी प्रतिनिधियों की कतर यात्रा का ईरानी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा से कोई संबंध नहीं है। हमारा प्रतिनिधिमंडल MoU के प्रावधानों, खासकर अनुच्छेद-11 के क्रियान्वयन की समीक्षा और उसे आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कतर जा रहा है।’ उन्होंने यह भी साफ किया कि व्यापक और अंतिम समझौते पर बातचीत अभी शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा,
हम अभी अंतिम समझौते के लिए औपचारिक बातचीत के चरण में प्रवेश नहीं कर पाए हैं।

औपचारिक वार्ता पर क्या बोले प्रवक्ता?
बगई ने बताया कि 14 सूत्रीय MoU के अनुच्छेद-13 के अनुसार अंतिम समझौते पर बातचीत तभी शुरू हो सकती है, जब अनुच्छेद 1, 4, 5, 10 और 11 के तहत तय उपायों का क्रियान्वयन शुरू हो जाए और लगातार जारी रहे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ये सभी प्रावधान दोनों पक्षों के बीच विश्वास बहाली के लिए जरूरी हैं और इनके लागू होने के बाद ही अंतिम समझौते पर औपचारिक वार्ता शुरू की जा सकती है।

‘प्रमुख प्रावधानों का लागू होना जरूरी’
बगई ने बताया कि अनुच्छेद-11 के तहत अमेरिका को ईरान की फ्रीज या प्रतिबंधित संपत्तियों और फंड को आपसी सहमति से तय प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए जरूरी लाइसेंस और अन्य अनुमतियां भी जारी करनी होंगी, ताकि ईरान अपने पैसे का इस्तेमाल कर सके। उन्होंने दोहराया कि अनुच्छेद-13 के मुताबिक पहले इन 5 प्रमुख प्रावधानों का क्रियान्वयन शुरू होना और जारी रहना जरूरी है। इसके बाद ही अंतिम समझौते पर बातचीत आगे बढ़ेगी।

अमेरिका ने किया था बातचीत का दावा
दूसरी ओर, व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार जारेड कुशनर मंगलवार को दोहा जाएंगे, जहां ईरान के साथ बातचीत की जाएगी। यह पहल हाल ही में हॉर्मुज जलडमरूमध्य में दोनों पक्षों के बीच हुए तनाव और सैन्य गतिविधियों के बाद की जा रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह बैठक ईरान के अनुरोध पर हो रही है।

 

विजिलेंस की रेड में 2 अफसरों के ठिकानों से मिला खजाना, घर की हालत देख कोई सोच भी नहीं सकता था

0

ओडिशा विजिलेंस ने VIMSAR के 2 अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में 9 ठिकानों पर छापेमारी की है। धनुर्धर बिस्वाल के यहां 20 प्लॉट, 19.72 लाख रुपये नकद, कई वाहन और अन्य संपत्तियां मिलीं जबकि अश्विनी मेहर के 5 ठिकानों पर भी तलाशी जारी है।
संबलपुर: ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में संबलपुर जिले के बुर्ला में स्थित वीर सुरेंद्र साय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च (VIMSAR) के 2 कर्मचारियों के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने दोनों कर्मचारियों से जुड़े कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इस दौरान एक कर्मचारी के यहां से अब तक 20 प्लॉट, 19.72 लाख रुपये कैश, कई वाहन और अन्य संपत्तियों का पता चला है। दोनों मामलों में तलाशी अभियान अभी जारी है।

बिस्वाल के 4 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
पहली कार्रवाई VIMSAR के एस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर-कम-ऑफिस सुपरिटेंडेंट धनुर्धर बिस्वाल के खिलाफ की गई। उन पर अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस), संबलपुर द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर विजिलेंस की टीम ने उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व दो DSP, 5 इंस्पेक्टर, 3 ASI और अन्य कर्मचारियों की टीम कर रही है।
बिस्वाल और परिवार के नाम पर कई संपत्तियां
जिन 4 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, उनमें संबलपुर के धनकौड़ा स्थित 2 मंजिला मकान, गुडेसिंगा स्थित एक भवन, VIMSAR मेडिकल स्टाफ कॉलोनी में स्थित सरकारी आवास और VIMSAR, बुर्ला स्थित उनका कार्यालय कक्ष शामिल हैं। विजिलेंस की शुरुआती जांच में धनुर्धर बिस्वाल और उनके परिवार के नाम पर कई संपत्तियों का पता चला है। इनमें धनकौड़ा में करीब 1,650 वर्गफुट का दो मंजिला मकान, गुडेसिंगा में एक अन्य भवन और संबलपुर शहर के बाहरी इलाके में स्थित 20 मूल्यवान प्लॉट शामिल हैं।
जांच में कई गाड़ियों की भी जानकारी मिली
तलाशी के दौरान अब तक 19 लाख 72 हजार 490 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सोने के गहनों का वजन और मूल्यांकन किया जा रहा है। विजिलेंस बैंक खातों, डाकघर की बचत योजनाओं और अन्य वित्तीय निवेशों की भी जांच कर रही है। जांच में एक हाइवा ट्रक, एक चार पहिया वाहन, दो ट्रैक्टर और तीन दोपहिया वाहन भी सामने आए हैं। इन सभी की खरीद और आय के स्रोत की जांच की जा रही है।
अश्विनी मेहर के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू
इसी बीच ओडिशा विजिलेंस ने VIMSAR के सुपरिटेंडेंट कार्यालय में कार्यरत स्टुअर्ड अश्विनी मेहर के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति के आरोप में कार्रवाई शुरू की है। अश्विनी मेहर के मामले में विजिलेंस की टीम ने संबलपुर और बरगढ़ जिले के पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस अभियान का नेतृत्व 5 DSP, 5 इंस्पेक्टर, तीन एएसआई और अन्य कर्मचारियों की टीम कर रही है। यह कार्रवाई भी विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस), संबलपुर द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर की जा रही है।
छापेमारी पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई
अश्विनी मेहर से जुड़े जिन पांच स्थानों पर तलाशी चल रही है, उनमें VIMSAR मेडिकल स्टाफ कॉलोनी स्थित सरकारी आवास, बुर्ला के सौरव विहार में निर्माणाधीन चार मंजिला भवन, पाथनबांध स्थित एक मकान, बरगढ़ जिले के गोविंदपाली स्थित एक भवन और VIMSAR, बुर्ला में स्थित उनका कार्यालय कक्ष शामिल हैं। ओडिशा विजिलेंस ने बताया कि दोनों मामलों में तलाशी और दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद संपत्तियों का अंतिम मूल्यांकन किया जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रणवीर सिंह सात समंदर पार करेंगे ‘प्रलय’ की शूटिंग, जॉम्बी यूनिवर्स के लिए शुरू की तैयारी, फिल्म में दिखेगा तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन

0

‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग को लेकर नया अपडेट आया है। रणवीर जल्दी ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसके लिए वह जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन में भी जुटे हैं।
रणवीर सिंह इन दिनों अलग-अलग वजहों से चर्चा में हैं। एक तरफ ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने इतिहास रच दिया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने ‘डॉन 3’ से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं, जिसे लेकर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ था। ‘डॉन 3’ को लेकर फरहान अख्तर से हुए विवाद के बाद तो FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन को-ऑपरेशन नोटिस तक जारी कर दिया था, हालांकि बाद में एसोसिएशन ने अपना फैसला वापस ले लिया। अब रणवीर अपनी एक नई फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी शूटिंग अभिनेता जल्द शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं, बल्कि विदेश में होनी है और रणवीर ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

सात समंदर पार होगी ‘प्रलय’ की शूटिंग
‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह इसी साल सितंबर से जय मेहता की अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। फिल्म की शूटिंग भारत में नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में होगी। ये फिल्म बॉलीवुड में जॉम्बी एपोकैलिप्स जॉनर की नई फिल्म मानी जा रही है, जो लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रणवीर सिंह के फैंस के बीच इस फिल्म की चर्चा जोरों पर है। खासतौर पर ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद दर्शक रणवीर को नए रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि 2026 के सेकेंड हाफ में रणवीर सिंह, जय मेहता की डायरेक्टेड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

रणवीर सिंह ने ‘प्रलय’ के लिए शुरू की तैयारी
रिपोर्ट के अनुसार, ‘प्रलय’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसके लिए मेंटल और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत है। यानी रणवीर एक बार फिर नेवर सीन बिफोर अंदाज में नजर आने वाले हैं। ‘पद्मावत’ हो, ‘गली बॉय’ या फिर ‘धुरंधर’ सभी फिल्मों में रणवीर ने अपना अलग-अलग रूप दिखाया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स पर काफी ज्यादा निर्भर करेगी, जिसके चलते प्रोडक्शन टीम हर तरह की डिटेल पर ध्यान दे रही है। जय मेहता और पूरी टीम विजुअल डिटेलिंग, स्क्रीनप्ले पर बड़े स्तर पर काम कर रही है।

क्या हो सकती है प्रलय की कहानी?
‘प्रलय’ की कहानी की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में जॉम्बी एपोकैलिप्स की थीम दिखाई जाएगी। कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एपोकैलिप्स से बचने के लिए हर बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन नजर आ सकती हैं, जो पिछले दिनों ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’ को लेकर खूब सुर्खियों में थीं और काफी तारीफें हासिल की थी।