Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 194

मोदी को धमकी मामला, 34 साल की महिला हिरासत में:मानसिक रूप से अस्थिर निकली; मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूप में फोन आया था

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार को जान से मारने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकीभरा फोन आया था।

मामले में पुलिस ने एक 34 साल की महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने शरारत में फोन किया था। महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं है। मामले की जांच जारी है।

मोदी को 6 साल में तीन धमकियां मिलीं

2023: हरियाणा के एक शख्स ने वीडियो वायरल करते हुए मोदी को गोली मारने की धमकी दी थी। वीडियो में युवक ने खुद को हरियाणा का बदमाश और गांव मोहाना, सोनीपत का रहने वाला बताया था। वीडियो में उसने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे सामने आ जाएं तो मैं गोली मार दूंगा।

2022: PM मोदी को जेवियर नाम के एक शख्स ने धमकी दी थी। जेवियर ने केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन को भेजे खत में जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा था- मोदी का हाल राजीव गांधी जैसा होगा। उस वक्त PM केरल दौरे पर जा रहे थे। बाद में पुलिस ने धमकी देने वाले को अरेस्ट कर लिया था।

2018: महाराष्ट्र के मोहम्मद अलाउद्दीन खान नाम के शख्स ने फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो जान से मारने की धमकी दी थी। उसने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए -मोहम्मद का सदस्य बताते हुए देश के पांच प्रमुख शहरों में विस्फोट करने की बात कही थी। शख्स ने प्रतिबंधित संगठन ISIS के झंडे की फोटो भी डाली थी।

SPG के कंधों पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी स्‍पेशल प्रोटेक्‍शन ग्रुप यानी SPG की होती है। प्रधानमंत्री के चारों ओर पहला सुरक्षा घेरा SPG जवानों का ही होता है।

PM की सुरक्षा में लगे इन जवानों को अमेरिका की सीक्रेट सर्विस की गाइडलाइंस के मुताबिक ट्रेनिंग दी जाती है। इनके पास MNF-2000 असॉल्ट राइफल, ऑटोमेटिक गन और 17 एम रिवॉल्वर जैसे मॉडर्न हथियार होते हैं।
प्रधानमंत्री के दौरे का प्रोटोकॉल क्या होता है
किसी राज्य में PM के दौरे के समय 4 एजेंसियां सुरक्षा व्यवस्था देखती हैं- SPG, ASL, राज्य पुलिस और स्थानीय प्रशासन। एडवांस सिक्योरिटी संपर्क टीम (ASL) प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़ी हर जानकारी से अपडेट होती है। ASL टीम केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी के संपर्क में होती है। केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी ASL की मदद प्रधानमंत्री के दौरे की निगरानी रखते हैं।

स्थानीय पुलिस PM के दौरे के समय रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा संबंधी नियम तय करती है। आखिरकार पुलिस के निर्णय की निगरानी SPG अधिकारी ही करते हैं। केंद्रीय एजेंसी ASL प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल और रूट की सुरक्षा जांच करता है।

इसके साथ ही SPG PM के करीब आने वाले लोगों की तलाशी और प्रधानमंत्री के आसपास की सुरक्षा को देखता है। स्थानीय प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर काम करते हैं।

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष का हुआ ऑफिशियल तलाक:2022 में की थी अलग होने की अनाउंसमेंट, 2 साल बाद कोर्ट से मिली मंजूरी

0

तमिल एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया है। कपल ने 2022 में इस बात की अनाउंसमेंट की थी कि वो शादी के करीब 18 साल बाद अलग होना चाहते हैं।

सन टीवी और न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने धनुष और ऐश्वर्या के तलाक को मंजूरी दे दी है, क्योंकि दोनों का कहना था कि वे एक साथ नहीं रह सकते।
2022 में कपल ने की थी अलग होने की अनाउंसमेंट धनुष ने तलाक की अनाउंसमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभचिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
2004 में साथ लिए थे 7 फेरे धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। इन दोनों के बच्चों का नाम यात्रा और लिंगा है। वहीं, धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम किया है। इस फिल्म का गाना ‘कोलावेरी डी’ 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था।
नयनतारा के साथ विवादों की वजह से सुर्खियों में हैं धनुष इन दिनों धनुष, नयनतारा के साथ डॉक्यूमेंट्री विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, नयनतारा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ के लिए धनुष से उनकी फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सॉन्ग और विजुअल्स की अनुमति मांगी थी, लेकिन धनुष ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया। फिर डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देख महज 3 सेकेंड के विजुअल चोरी के आरोप में 10 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस एक्ट्रेस को भेजा दिया।

बिजनेस वुमन को किया कॉल, बोला- CBI अफसर हूं, किया कुछ ऐसा, उड़ गए 1 करोड़

0

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर से डिजिटल अरेस्ट का फिर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस बार साइबर ठगों ने खुद को ईडी और सीबीआई का अधिकारी बताया. फिर एक महिला कारोबारी को बदमाशों ने डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी की. बदमाशों ने महिला को वीडियो कॉल किया था. फिर खुद को सीबीआई और ईडी ऑफिसर बताया और धमकाने लगे. इतना ही नहीं ठगों ने महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की भी धमकी दी थी. इसके बाद महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत साइबर से की. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

बदमाशों ने महिला कारोबारी को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी. महिला को इतना डराया और धमकाया गया कि उन्होंने बैंक जानकर अपनी एफडी भी तुड़वा ली. फिर टगों के बता अकाउंट में 1 करोड़ 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए.

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
ठगों ने महिला को गोल्ड लोन लेकर पैसे देने का झांसा दिया. तब उन्होंने एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है. फिर महिला ने साइबर सेल में पूरे मामले की शिकायत की. पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला को डिजिटल अरेस्ट क्या होता है, उसकी जानकारी नहीं थी. जिन बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए है, उन्हें फ्रीज करने के लिए बैंक में एप्लिकेश दे दिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पैसे कई अकाउंट में ट्रांसफर किए गए है. सभी को फ्रीज करने की कोशिश की जा रही है.

आज सोने में गिरावट, चांदी महंगी हुई:सोना 259 रुपए गिरकर 75916 रुपए पर आया, चांदी 88898 रुपए प्रति किलो बिक रही

0

सोने के भाव में आज यानी 28 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 259 रुपए कम होकर 75,916 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,175 रुपए प्रति दस ग्राम थी।

वहीं, चांदी के दाम में भी आज बढ़त है। ये 468 रुपए बढ़कर 88,898 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 88,430 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,900 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,350 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 70,950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,400 रुपए है।
1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगे होर्डिंग्स, कहीं लिखा देवा भाऊ तो कहीं चक्रव्यूह भेदने वाला अभिमन्यु

0

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अभी तक महायुति द्वारा कोई दावा नहीं किया गया है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस बीच अब नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में भरपूर पोस्टर लगाए गए हैं।
महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति ने जबरदस्त जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे। इसके अलावा एकनाथ शिंदे के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम पद के बदले एकनाथ शिंदे को तीन प्रमुख मंत्रालय मिल सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस के नाम पर अबतक मुहर नहीं लगी है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस के नाम पर चर्चा तेज है। ऐसे में नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। नागपुर में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर देवा भाऊ, आधुनिक अभिमन्यु के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं उनके निवास स्थान पर महाविजय के वास्तुकार जैसे होर्डिंग लगाए गए हैं।
देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में लगाया गया पोस्टर
नागपुर स्थिति देवेंद्र फडणवीस के आवास धर्मपेठ पर बड़ा होर्डिंग लगाया गया है, जिसपर लिखा है महाविजय के वास्तुकार। धर्मपेठ इलाके में भावी मुख्यमंत्री देवा भाऊ लिखा हुआ होर्डिंग लगाया गया है। वहीं शिवसेना शिंदे विधायक एयवोकेट आशीष जायसवाल और भाजपा विधायक चैनसुख संचेती ने शुभकामनाएं दी है। कार्यावहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट करने के बाद, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। नागपुर के धर्मपेठ में देवेंद्र फडणवीस की होर्डिंग लगी है, जिसपर महाराष्ट्र का आधुनिक अभिमन्यु बताया है, जिसमें चक्रव्यूह को भेद और युद्ध भी जीता।

मुंबई पहुंच रहे फडणवीस के करीबी
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के परिवार के सदस्य मुंबई पहुंच गए हैं। देवेंद्र फडणवीस कल नागपुर में एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। शाम को वह नागपुर से मुंबई के लिए रवाना हुए। वह अपनी मां को भी अपने साथ मुंबई ले गए हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी मां नागपुर में ही थीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के नजदीकी लोग मुंबई पहुंचने लगे हैं। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि एकनाथ शिंदे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनाना चाहते हैं। हालांकि इसका विरोध खुद उनकी ही पार्टी में देखने को मिल रहा है। दरअसल सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के विधायकों का कहना है कि उद्धव ठाकरे के पुत्र प्रेम के लिए हमने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा था। अगर एकनाथ शिंदे अपने बेटे को डिप्टी सीएम बनाते हैं तो इससे पार्टी की छवि खराब होगी।

एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट में कहां मिलेगा ज्यादा फायदा? 5 लाख रुपये की FD पर समझें कैलकुलेशन

0

नई दिल्ली. जब भी सेविंग्‍स की बात होती है तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) का नाम जरूर आता है. फिक्स्ड डिपॉजिट में आपका निवेश सुरक्षित होता है, साथ ही आपको गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है. अगर आप भी एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है. निवेशकों को एफडी में निवेश करने से पहले अगल-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना लेना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं देश के 2 बड़े सरकारी बैंकों भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से एफडी पर ऑफर की जा रही ब्याज दरें.

SBI की एफडी दरें-
7 से 45 दिन- 3.5 फीसदी
46 से 179 दिन- 5.5 फीसदी
180 से 210 दिन- 6.25 फीसदी
211 दिन से 1 साल से कम- 6.5 फीसदी
1 साल से 2 साल से कम- 6.8 फीसदी
2 साल से 3 साल से कम- 7 फीसदी
3 साल से 5 साल से कम- 6.75 फीसदी
5 साल से 10 साल तक- 6.5 फीसदी

PNB की एफडी दरें-
7 से 14 दिन- 3.5 फीसदी
15 से 29 दिन- 3.5 फीसदी
30 से 45 दिन- 3.5 फीसदी
46 से 60 दिन- 4.5 फीसदी
61 से 90 दिन- 4.5 फीसदी
91 से 179 दिन- 5.5 फीसदी
180 से 270 दिन- 6.25 फीसदी
271 से 299 दिन- 6.5 फीसदी
300 दिन- 7.05 फीसदी
301 दिन से 1 साल से कम- 6.50 फीसदी
1 साल- 6.80 फीसदी

1 साल के लिए 5 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न
एसबीआई में आम ग्राहकों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये एक साल के लिए कराया है, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 5,34,877 रुपये मिलेंगे. इस तरह ब्‍याज से आपको 34,877 रुपये की कमाई होगी. इसी तरह पीएनबी में आम ग्राहकों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है. अगर आपने 5 लाख रुपये एक साल के लिए कराया है, तो आपको मैच्‍योरिटी पर 5,34,877 रुपये मिलेंगे. इस तरह ब्‍याज से आपको 34,877 रुपये की कमाई होगी.

खंडवा-भुसावल के बीच बिछेगी 131KM लंबी रेल लाइन, जानें आपको क्या होगा फायदा, कहां-कहां जा सकेंगे आप?

0

भोपाल. भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है. केंद्र सरकार ने 26 नवंबर को खंडवा-भुसावल के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन को मंजूरी दे दी है. यह रेवले लाइन 131 किमी लंबी होगी. इस पर सरकार 3514 करोड़ रुपये खर्च करेगी. खंडवा के अलावा इन रेल लाइनों का सीधा फायदा नर्मदापुरम, बुरहानपुर और हरदा जिले को भी होगा. भारतीय रेलवे इस काम को 4 साल में पूरा करेगी. इस रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश विकार की पटरी पर गतिमान है.

गौरतलब है कि, खंडवा-भुसावल के बीच रेल लाइनें बिछने से सैकड़ों यात्रियों को फायदा होगा. उन्हें खंडवा और मुंबई के बीच आने-जाने में आसानी होगी. उन्हें यात्रा के लिए डबल ट्रैक मिलेगा. इससे उनका टाइम भी बचेगा. दूसरी ओर, इन रेल लाइनों से धार्मिक यात्रा करने वालों को भी बड़ा फायदा होगा. लोग खंडवा में ओंकारेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ, चित्रकूट, गया और प्रयागराज आसानी से आ-जा सकेंगे. इसी तरह टूरिस्ट भी रीवा किला, असीरगढ़ किला, खजुराहो, अजंता-एलोरा गुफाएं, देवगिरी किले जैसे टूरिस्ट प्लेस आसानी से घूम सकेंगे.

बेहतर होगी रेल कनेक्टिविटी
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने खंडवा-भुसावल की रेल लाइनों के अलावा प्रयागराज-मानिकपुर के बीच भी नई रेल लाइन मंजूर की है. इस तरह वहां भी हजारों रेल यात्रियों को सहूलियत होगी. बता दें, इन नई रेल लाइनों से मध्य प्रदेश के रीवा-छतरपुर और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-चित्रकूट के बीच ट्रेन कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी.

सीएम मोहन यादव ने जताया आभार
इन रेल लाइनों को सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘विकास की पटरी पर गतिमान मध्यप्रदेश. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में रेलवे के बढ़ते नेटवर्क से मध्यप्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है, आवागमन भी तीव्रतम गति से सुगम हुआ है. प्रदेशवासियों को मिल रही नित नई सौगातों के लिए प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का हृदय से आभार

फ्यूजी में G-7 से इतर मिले US विदेश मंत्री ब्लिंकन और एस जयशंकर, भारत-अमेरिका की दोस्ती को बताया मजबूत

0

इटली में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। एंटनी ब्लिंकन ने भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को बेहद मजबूत बताया है।
वाशिंगटनः अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और एस जयंशकर ने फ्यूजी में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय वार्ता की है। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने सोशलमीडिया एक्स पर मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया है। ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। उन्होंने मंगलवार को इटली के फ्यूजी में जी7 शिखर सम्मेलन से इतर विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह बात कही।
ब्लिंकन ने लिखा, “अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करने वाले मजबूत देश हैं। भारतीय विदेश मंत्री डॉ.एस.जयशंकर और मैंने आज इटली में हुई मुलाकात के दौरान वैश्विक सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे निरंतर घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर चर्चा की।” उन्होंने मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।

जयशंकर ने भारत-अमेरिका साझेदारी पर कही ये बात

जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर बैठक के बारे में पोस्ट किया और कहा कि उन्होंने ब्लिंकन के साथ वैश्विक स्थिति और भारत-अमेरिका साझेदारी पर चर्चा की, जो लगातार प्रगति कर रही है। बैठक के बाद विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, “अमेरिका वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ करीबी समन्वय जारी रखना चाहता है।” मिलर ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ब्लिंकन और जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए अमेरिका और भारत की स्थायी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

एकनाथ शिंदे यदि महाराष्ट्र के सीएम नहीं बनते हैं तो क्या है उनकी डिमांड, ये नई जानकारी आई सामने

0

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद सूत्रों का दावा है कि देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस बीच सूत्रों ने ये भी दावा किया है कि अगर श्रीकांत शिंदे के डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो एकनाथ शिंदे सरकार से बाहर रहने के लिए तैयार हैं।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है। इस चुनाव में महायुति गठबंधन को भारी जीत मिली है। भाजपा ने अकेले दम पर 120 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरे स्थान पर शिवसेना है और तीसरे स्थान पर एनसीपी ने जीत दर्ज की है। इस चुनाव में महाविकास अघाड़ी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस का एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का पद नहीं मिलने की स्थिति में एकनाथ शिंदे चाहते हैं कि उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए।
एकनाथ शिंदे चाहते हैं बेटा बने डिप्टी सीएम: सूत्र
सूत्रों की मानें तो अगर श्रीकांत शिंदे के डिप्टी सीएम बनाने की मांग को मंजूर कर लिया जाता है तो एकनाथ शिंदे खुद सरकार से बाहर रहने के लिए तैयार हैं। लेकिन एकनाथ शिंदे की इस मांग का विरोध खुद उनकी पार्टी के भीतर हो रहा है। शिवसेना के कोर ग्रुप के नेताओं का मानना है कि उद्धव ठाकरे के पुत्र प्रेम का विरोध हम करते रहे हैं। ऐसे में अगर अब एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी श्रीकांत को प्रमोट करती है तो पार्टी की छवि खराब होगी।

अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम: सूत्र
बता दें कि अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस को समर्थन दे दिया है। अजित पवार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। हालांकि सूत्रों का यह भी दावा है कि एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को नई सरकार में अर्बन डेवलपमेंट और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जा सकते हैं। वहीं अजित पवार फिर से उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं और उन्हें वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है। बता दें कि मुंबई में भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की जा रही है। कई साधु, संत, महात्मा, वीआईपी मेहमानों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाने की तैयारी की जा रही है।

शेयर बाजार में कल लिस्ट होगी सरकारी कंपनी, चेक करें जीएमपी प्राइस

0

एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ के लिए QIB कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 3.32 गुना, NII कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 0.81 गुना, रिटेल निवेशकों ने 3.44 गुना, कर्मचारियों मे 0.88 गुना सब्सक्राइब किया था।
सरकारी पावर कंपनी एनटीपीसी ग्रीन कल यानी बुधवार को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। एनटीपीसी की इस सब्सिडरी कंपनी का आईपीओ 19 नवंबर को खुला था और 22 नवंबर को बंद हो गया था। एनटीपीसी ग्रीन ने इस आईपीओ के जरिए कुल 10,000 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। एनएसई के डाटा के मुताबिक, एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ को कुल 2.42 गुना सब्सक्रिप्शन ही मिला था।
एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ को नहीं मिली खास प्रतिक्रिया
ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों- बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ के लिए QIB कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 3.32 गुना, NII कैटेगरी के निवेशकों ने कुल 0.81 गुना, रिटेल निवेशकों ने 3.44 गुना, कर्मचारियों मे 0.88 गुना सब्सक्राइब किया था। देखा जाए तो इस सरकारी कंपनी के लिए आईपीओ के लिए सिर्फ QIB और रिटेल निवेशकों ने ही थोड़ी बहुत दिलचस्पी दिखाई थी।

कंपनी ने शेयरों के लिए तय किया था 102-108 रुपये का प्राइस बैंड
एनटीपीसी ग्रीन ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 102 से 108 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये का डिस्काउंट दिया था। इस आईपीओ के तहत निवेशकों को सभी 92,59,25,926 फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं। रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 138 शेयर दिए गए हैं, जिनके लिए उन्होंने 14,904 रुपये का निवेश किया है। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 1794 शेयर के लिए बोली लगा सकते थे।

एनटीपीसी ग्रीन के शेयरों के लिए ग्रे मार्केट में कैसी है डिमांड
निवेशकों से मिले ठंडी प्रतिक्रिया की वजह से ही ग्रे मार्केट में भी एनटीपीसी ग्रीन के शेयरों को लेकर कोई खास हलचल नहीं है। शेयरों का जीएमपी ट्रैक करने वाली वेबसाइटों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में मंगलवार, 26 नवंबर को एनटीपीसी ग्रीन के शेयर सिर्फ 1 रुपये के जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब ये हुआ कि एनटीपीसी ग्रीन के शेयर बुधवार को शेयर बाजार में 109 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि, लिस्टिंग प्राइस में उतार-चढ़ाव पूरी तरह से संभव है।