सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद देश छोड़कर रूस भाग गए हैं। कहा जा रहा है कि वो अपने साथ कई किलो सोना लेकर चले गए हैं। इस बीच उनकी संपत्ति का खुलासा हुआ है जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
सीरिया में छिड़े गृह युद्ध के बीच राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं, उनके रूस में होने की बात कही जा रही है। असद के पास इतनी संपत्ति है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि वो अपने साथ कई किलोग्राम सोना लेकर रूस चले गए हैं। उनकी संपत्ति के बारे में कहा जा रहा है कि उनके पास 200 किलो सोना, लग्जरी कारों का जखीरा और काफी संख्या में डॉलर और यूरो मौजूद था। अशरफ गनी की तरह ही ये नहीं कहा जा सकता कि अल-असद कितना पैसा लेकर भागे हैं कहा नहीं जा सकता है।
कितनी है असद की संपत्ति
देश के लोग भले ही दाने दाने के मोहताज रहे हों, राष्ट्रपति बशर अल-असद का परिवार सीरिया का सबसे अमीर और शक्तिशाली परिवार है। सऊदी अखबार एलाव में ब्रिटिश खुफिया सेवा MI6 के हवाले ये बताया गया है कि साल 2023 तक बशर अल असद के परिवार की कुल संपत्ति 200 टन सोना, लग्जरी कारों का जखीरा, 16 बिलियन डॉलर और 5 बिलियन यूरो है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये कुल संपत्ति सीरिया के सात साल के टोटल बजट के बराबर है।
सोने का भंडार, डॉलर और यूरो में कमाई, सीरिया के भगोड़े राष्ट्रपति की संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश
केंद्रीय मंत्री खट्टर ने बताया- केजरीवाल को कैसा सरकारी बंगला मिलेगा?
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल को जल्द ही सरकारी आवास आवंटित किया जाएगा क्योंकि एक राष्ट्रीय पार्टी के प्रमुख होने के नाते वे इसके हकदार हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में खट्टर ने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते केजरीवाल टाइप-7 बंगले के हकदार हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई भी टाइप-7 बंगला खाली नहीं है। खट्टर ने कहा, ‘‘फिलहाल हमारे पास केवल टाइप-5 और टाइप-6 बंगले उपलब्ध हैं, लेकिन टाइप-7 बंगला उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध होते ही केजरीवाल को टाइप-7 बंगला आवंटित कर दिया जाएगा।’
अभी कहां रह रहे केजरीवाल?
AAP केजरीवाल के लिए केंद्रीय आवास की मांग कर रही है। उसका कहना है कि एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के नाते केजरीवाल इसके हकदार हैं। पार्टी ने हाल ही में केंद्रीय आवास मंत्रालय को एक पत्र भेजकर इस मांग को दोहराया है। सितंबर में दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल अक्टूबर में आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 5 फिरोजशाह रोड स्थित आधिकारिक आवास में चले गए थे।
पहली बार केजरीवाल के ‘शीशमहल’ का VIDEO आया सामने
वहीं, आपको बता दें कि केजरीवाल के जिस ‘शीशमहल’ की पूरे देश में चर्चा है अब उसके अंदर का वीडियो सामने आया है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने वीडियो जारी करते हुए इसे सेवन स्टार बंगला बताया है। ये वही बंगला है जहां पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल रहते थे। वीरेंद्र सचदेवा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर वीडियो पोस्ट कर लिखा है, ”खुद को आम आदमी कहने वाले अरविंद केजरीवाल की अय्याशी के शीशमहल की सच्चाई हम बताते आए हैं, आज आपको दिखायेंगे भी! जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-Star Resort का निर्माण करवाया है। बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहे हैं।”
कुर्सी मिली तो केजरीवाल भी दूसरों जैसे ही बन गए
बीजेपी केजरीवाल की ईमानदारी पर सवाल खड़े करने लगी है। बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल वही हैं जो कभी कहते थे कि उन्हें 4-5 से ज्यादा कमरों वाले मकान की जरूरत नहीं है। वीआईपी कल्चर को लेकर वह हमलावर रहते थे। लेकिन, ऑपरेशन शीशमहल ने दिखाया है कि जब उन्हें कुर्सी मिली तो वह भी दूसरों जैसे ही बन गए। अलबत्ता, कई मामलों में तो उन्होंने दूसरों को भी पीछे छोड़ दिया।
भोपाल में टाइगर का आतंक, इस सड़क से न गुजरें, पन्ना में महिला को घसीट ले गया बाघ, सिवनी में अलर्ट जारी
भोपाल/पन्ना/सिवनी. टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाघ का आतंक छा गया है. खासकर, पन्ना, सिवनी और भोपाल में लोगों में बाघ की दस्तक को लेकर दहशत फैल गई है. पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ एक महिला को घसीट कर जंगल ले गया. यह हादसा रिजर्व के हिनौता गेट के पास हुआ. जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त महिला प्रतिबंधित क्षेत्र में चारा काट रही थी. बताया जा रहा है कि महिला हिनौता गांव की रहने वाली है. इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया. पन्ना टाइगर रिजर्व में इस तरह की यह घटना पहली बार घटित हुई है.
इसी तरह सिवनी के कुरई विकास खंड में भी टाइगर ने शख्स का शिकार किया. यह घटना वन ग्राम बावनथड़ी में हुई. इंसान का शिकार करने के बाद अब आदमखोर बाघ का मूवमेंट इलाके में जारी है. घटना के बाद से ही वन अमला मौके पर मौजूद है. वन विभाग की टीम चप्पे-चप्पे पर टाइगर की सर्चिंग कर रही है. बताया जाता है कि रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के पास बाघ के आने और जाने के पग मार्क मिले हैं. ड्रोन और हाथियों की मदद से बाघ की सर्चिंग के प्रयास किए जा रहे हैं. वन विभाग का कहना है कि बाघ को देखते ही ट्रेंकुलाइज किया जाएगा.
राजधानी में भी दहशत
इधर, राजधानी भोपाल के मिंडोरा गांव से कलियासोत तक दो वयस्क बाघ घूम रहे हैं. यह पूरा इलाका बाघ विचरण क्षेत्र से सटा हुआ है. टाइगर मूवमेंट की खबर लगते ही वन विभाग अलर्ट हो गया है. जिला प्रशासन ने बाकायदा मुनादी करवाकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है. स्थानीय लोगों को शाम के बाद जंगल की तरफ न आने की हिदायत दी गई है. लोगों को घर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं. जंगल से गुजरने वाली सड़क पर शाम 4 बजे से सुबह 8 बजे तक आवाजाही बंद कराई गई है.
PM मोदी आज बीमा सखी योजना शुरू करेंगे, जानें इस स्कीम के बारे में जिसमें महिलाओं को मिलेगा मंथली 7000 रुपये
बीमा सखी योजना के लिए 1 लाख महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में काम करने के लिए ट्रेंड किया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद ये महिलाएं वित्तीय साक्षरता में अहम भूमिका निभाएंगी।
पीएम मोदी आज पानीपत से बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। देशभर की 18-70 वर्ष की आयु की 1 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की जा रही है। इस स्कीम में 10वीं पास महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा और पहले साल 7000 रुपये का स्टाइफेन दिया जाएगा। वहीं, दूसरे साल 6,000 रुपये और तीसरे साल 5,000 रुपये का मासिक स्टाइफेन दिया जाएगा। इस स्कीम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना है।
100 करोड़ रुपये की शुरुआती फंडिंग
सरकार ने बीमा सखी योजना के लिए 100 करोड़ की शुरुआती फंडिग दी है। इस योजना का मकसद महिलाओं में वित्तीय साक्षरता लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनना है। बीमा सखी योजना का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को नौकरी के अवसर और फिक्स इनकम सुनिश्चित करना है। इससे ग्रामीण आबादी जहां रोजगार के विकल्प सीमित हैं, उन्हें बेहतर जिंदगी मिल पाएगी।
3 सालों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी
महिलाओं को वित्तीय रूप से साक्षर और मजबूत बनाने के लिए बीमा सखी योजना के तहत तीन साल स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही महिलाओं को तीन साल तक स्टाइफेन भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि ट्रेनिंग के बाद 10वीं पास महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम करेंगी। वहीं, ग्रेजुएट बीमा सखियों को LIC में डेवलपमेंट ऑफिसर की भूमिका में काम करने का भी अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।
एमपी के खंडवा में गिले कचरे से बनेगी गैस, जानें इसके उपयोग और फायदे
खंडवा में कचरे से बनेगी गैस.. इस गैस का नाम होगा कंप्रेस्ड बायोगैस, साडे 22 करोड़ से ज्यादा की संयंत्र लगेंगे. यह कंप्रेस्ड बायोगैस एक प्रकार का ईंधन हैं. अति ज्वलतनशील पदार्थ है. जिसका जनता को फायदा मिलेगा. यह कितने कचरे से गैस बनेगी. इसका उपयोग कहा कहां होगा आइए जानते है.
दरअसल, शहर से निकलने वाला गीले कचरे का निपटारा वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा. इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 22 करोड़ रुपए से 75 टीपीडी (टन पर डे) क्षमता वाला संयंत्र लगाया जाएगा. इससे गीले कचरे से कंप्रेस्ड बायो गैस बनेगी. इसके साथ ही जैविक खाद भी तैयार होगी. जिससे पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा.
गीले कचरे से बनेगी कंप्रेस्ड बायो गैस
कंप्रेस्ड बायो गैस से बने ईधन का उपयोग फैक्ट्रियों के साथ ही अन्य कई कामों के लिए किया जा सकेगा. खंडवा क्लस्टर में नगर परिषद छनेरा भी शामिल रहेगा. निगम इस प्रोजेक्ट की डीपीआर शासन को भेज चुका है. राज्य स्तरीय तकनीकी के सामने बुधवार को निगम के कार्यपालन यंत्री और कंसलटेंसी के अधिकारी भोपाल में डीपीआर पर अपना प्रजेंटेशन देंगे. यहां से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर लगाने की प्रक्रिया की जाएगी. सीबीजी प्लांट लगने से शहर से निकलने वाले कचरे से निजात मिल जाएगी.
35 से 37 टन कचरा पहुंच रहा ट्रेचिंग ग्राउंड
गैस प्लांट से बचे कचरा का निराकरण के लिए भी निगम योजना तैयार कर रहा है. यह प्लांट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. अभी शहर में रोजाना 35 से 37 टन कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंच रहा है. इसमें गीला कचरा 3.50 टन, सूखा कचरा 14 टन और शेष मिक्स कचरा आ रहा है. हालांकि रोजाना कचरे का निपटान नहीं हो रहा है. लेकिन, प्लांट बनने के बाद निगम को स्थायी रूप से शहर से निकलने वाले कचरे से निजात मिल जाएगी.
अब इस राज्य की महिलाओं लिए Good News, हर महीने बैंक खाते में आएंगे 1000 रुपये, जल्द शुरू होने वाला है रजिस्ट्रेशन
महिलाओं के बैंक खातों में 1000 रुपये ट्रांसफर किए जाने को लेकर सरकार ने पूरी तरह प्लानिंग कर ली है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत जल्द ही इसका रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल के शुरुआती महीने में विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनावी मोड में अभी से आ गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होगा। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में AAP के पदयात्रा अभियान के दौरान इस योजना के बारे में केजरीवाल ने कहा कि आवेदक महिला दिल्ली की पंजीकृत मतदाता होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की हुई थी घोषणा
मार्च में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट में आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इसमें 2,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ 18 साल से अधिक आयु की प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रति माह भुगतान करने का वादा किया गया।
महिलाओं के खाते में जमा हो जाएंगे 1000 रुपये
केजरीवाल ने पदयात्रा के लिए एकत्रित महिलाओं से कहा, ‘मैं आपके लिए काम कर रहा हूं। जल्द ही आपके खातों में 1,000 रुपये (प्रति माह) जमा हो जाएंगे। योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।’ उन्होंने कहा, ‘केवल एक शर्त है। आवेदक को दिल्ली में पंजीकृत मतदाता होना चाहिए। जो नहीं हैं, उनकी स्थानीय विधायक मदद करेंगे।’
बीजेपी शासित राज्यों पर केजरीवाल ने साधा निशाना
भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की 22 राज्यों में सरकारें हैं फिर भी यह इनमें से किसी भी राज्य में लोगों को मुफ्त और निर्बाध बिजली, अच्छे स्कूल या गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में असमर्थ है।
टैक्स के पैसे से दी जा रहीं ये मुफ्त सुविधाएं
बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने इस बार अपना चुनाव प्रचार आप नीत सरकार द्वारा दी जा रही छह मुफ्त सुविधाओं पर केंद्रित किया है। इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की कोशिश करते हुए केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी जिसे ‘मुफ्त रेवड़ी’ कह रही है। वह कुछ और नहीं बल्कि लोगों को उनके ही टैक्स के पैसे से दी जा रही मुफ्त सुविधाएं हैं।
बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 759 और निफ्टी 217 अंक उछला
हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95 अंकों की तेजी के साथ 24,131.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को स्टॉक मार्केट में भयानक गिरावट देखने को मिली थी।
भारतीय शेयर बाजार में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली। गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और रिकवरी मोड में आ गया। हफ्ते के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95 अंकों की तेजी के साथ 24,131.10 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को स्टॉक मार्केट में भयानक गिरावट देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 1190.34 अंकों की गिरावट के साथ 79,043.74 अंकों पर और निफ्टी 360.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,914.15 अंको पर बंद हुआ था।
पावरग्रिड के शेयरों में बड़ी गिरावट
शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 की भी 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया के शेयर 0.07 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक के शेयर 0.05 प्रतिशत और इंफोसिस के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।
तूफानी तेजी के साथ बंद हुए भारती एयरटेल के शेयर
आज भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा 4.40 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। सनफार्मा के शेयर 2.91 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.78 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.66 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.57 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.53 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 1.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.19 प्रतिशत, टाइटन 1.16 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 1.02 प्रतिशत की उछाल के साथ बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त
इनके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।
महाराष्ट्र में शपथग्रहण समारोह और बीजेपी विधायक की बैठक को लेकर बड़ी खबर, ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला
सूत्रों की जानकारी एक तारीख को भाजपा के विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक में देवेन्द्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग सकती है।
मुंबईः महाराष्ट्र में महायुति की सरकार का फार्मूला लगभग बनकर तैयार हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक दिसबंर को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। इसी बैठक में बीजेपी विधायक दल का नेता चुना जाएगा। मीटिंग में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग फाइनल हो चुका है। सरकार के गठन में एक सीएम दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तैयार किया गया है।
5 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह संभव
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 5 दिसम्बर को हो सकता है। शपथ ग्रहण समारोह आज़ाद मैदान में होने की संभावना है। इसमें बीजेपी के बड़े नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे व अजीत पवार डिप्टी सीएम की शपथ ले सकते हैं।
ये हो सकता है सरकार बनाने का फॉर्मूला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महायुति सरकार में भाजपा के पास 17 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। भाजपा 50 प्रतिशत नए और 50 प्रतिशत पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में मौका दे सकती है। एकनाथ शिंदे गुट के 9 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। अजित पवार गुट से 7 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।
महायुति की बैठक रद्द, शिंदे सतारा रवाना
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पर सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे ने दो प्रमुख बैठकें रद्द कर दी हैं और सूत्रों की मानें तो वह अपने गांव सतारा के लिए रवाना हो गए हैं। विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद महाराष्ट्र में अगली सरकार को लेकर शिंदे ने देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के साथ गुरुवार देर रात अमित शाह और जोपी नड्डा से मुलाकात की।
बीजेपी विधायक दल के बाद होगी महायुति विधायक दल की बैठक
एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार रात राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ उनकी अच्छी और सकारात्मक चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जहां उसके नेता का चुनाव किया जाएगा और फिर महायुति गठबंधन की संयुक्त बैठक होगी।
दुनिया ने महसूस की पीएम मोदी की भूमिका, भारत को फिर बनाया UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य
पूरे विश्व को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और कूटनीति से प्रभावित किया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देखने को मिल रहा है। दुनिया में भारत की बढ़ती भूमिका को देखते हुए एक बार फिर उसे यूएन शांति स्थापना आयोग का सदस्य बनाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का आज पूरी दुनिया लोहा मान रही है। यही वजह है कि भारत का कद विश्व के मानस पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। दुनिया में भारत के बढ़ते रोल को और पूरा विश्व महसूस कर रहा है। लिहाजा एक बार फिर भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग के सदस्य के रूप में फिर से चुना गया है। आयोग में भारत का वर्तमान कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा था।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत को 2025-2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना आयोग (पीबीसी) के लिए फिर से चुना गया है। संस्थापक सदस्य और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में भारत वैश्विक शांति और स्थिरता की दिशा में काम करने के वास्ते पीबीसी के साथ अपना जुड़ाव जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ पीबीसी में 31 सदस्य देश हैं जो संयुक्त राष्ट्र महासभा, सुरक्षा परिषद और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद से चुने जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में शीर्ष वित्तीय योगदान देने वाले देश और शीर्ष सैन्य योगदान देने वाले देश भी इसके सदस्य हैं।
भारत का सबसे बड़ा योगदान
भारत संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में वर्दीधारी कर्मियों के रूप में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक है। संयुक्त राष्ट्र के अभियानों के तहत वर्तमान में भारत के लगभग 6,000 सैन्य और पुलिसकर्मी अबेई, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, साइप्रस, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लेबनान, पश्चिम एशिया, सोमालिया, दक्षिण सूडान और पश्चिमी सहारा में तैनात हैं। शांति अभियानों में लगभग 180 भारतीय शांति सैनिकों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है, जो योगदानकर्ता के रूप में किसी अन्य देश के मुकाबले अब तक की सबसे अधिक संख्या है।
जर्मनी के म्यूनिख में सीएम मोहन यादव ने की प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत, जानें क्या कहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जर्मनी के म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत के झंडे में लगे चक्र और अशोक चिन्ह का मतलब समझाया और महाकाल की भी व्याख्या की।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूरोप के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की है। बता दें कि सीएम मोहन यादव का ये दौरा मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर केंद्रित है। प्रवासी भारतीयों से बातचीत से पहले सीएम मोहन यादव ने एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने निवेशकों से आग्रह किया वे मध्य प्रदेश में निवेश करें, राज्य सरकार हर तरह से सहयोग करेगी।
प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत में क्या बोले सीएम मोहन यादव?
एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘भारतीय झंडे में बीच में एक चक्र बना होता है। इस चक्र की विशेषता क्या है? ये कहां से आया? इसमें 24 तीलियां ही क्यों है? इसका कोई तो कारण होगा। अगर ये सवाल नहीं होता तो आपका ध्यान नहीं जाता ना? हमको चक्र से निकलकर अशोक चिन्ह पर भी जाना होगा।’
मोहन यादव ने कहा, ‘इस चक्र का मतलब है 24 घंटा। इस चराचर जगत में सब कुछ घूम रहा है। कोई नहीं रुक रहा है। समय लगातार घूम रहा है। इस चराचर जगत में जो आया है, वो जाएगा। सीएम ने ये भी कहा कि क्या आपको मालूम है कि हमारी घड़ी किससे चल रही है?’
मोहन यादव ने कहा कि हम सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं पृथ्वी से, तो पृथ्वी से सूर्य की परिक्रमा करने में जो 365 दिन के ऊपर जो हमारा समय लगेगा, उसकी कैलकुलेशन से हम घड़ी का समय निकाल रहे हैं। हम शुक्र पर जाएंगे तो 245 दिन में ही परिक्रमा हो जाएगी। शनि पर जाएंगे तो वो और भी लंबा है।’
मोहन यादव ने कहा कि महाकाल की नगरी मतलब है काल की नगरी। काल की नगरी मतलब समय की बात। काल के देवता। समय के देवता मतलब हम सबका समय नियत है। यानी यहीं हमें महाकाल मिल गए ना? इसी समय के आधार पर हम अपनी प्रतिभा, योग्यता का इस्तेमाल कर रहे हैं। मोहन यादव ने कहा कि आपका भाग्य और पुरुषार्थ दोनों चाबियां जब लगेंगी, तब जाकर लॉकर खुलेगा।
मोहन यादव ने कहा कि अशोक चिन्ह को जब आप देखोगे तो उसमें चक्र भी दिखेगा और पशु भी दिखेगा। इसके पीछे एक और बात है कि हमारे यहां, हमारी प्रकृति में समानता का अवसर दे रहे हैं। परमात्मा ने जो हमें दिया है, उसमें आत्म अनुशासन बहुत काम आता है।

