Monday, July 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 192

कपूर खानदान का लाड़ला, जो हीरो नहीं विलेन बनकर हुआ मशहूर, लुक्स में राज, शम्मी और शशि से नहीं थे कम

0

आज हम आपको कपूर खानदान के एक ऐसे स्टार के बारे में बताते हैं, जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। कपूर खानदान का ये सितारा न तो लुक्स के मामले में कम था और ना ही पर्सनैलिटी के मामले में, इसके बाद भी इन्होंने हीरो नहीं विलेन बनकर काम किया।कपूर खानदान बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित और पुराना परिवार है, जिसने इंडस्ट्री को कई बड़े सितारे दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर ऋषि कपूर, रणबीर कपूर तक इस परिवार से कई बड़े सितारे फिल्मी दुनिया पर अपना जादू बिखेर चुके हैं। जब भी कपूर परिवार के सदस्यों की बात होती है तो गुड लुक्स वाले चेहरे सामने आने लगते हैं, जिन्होंने लीड हीरो और हीरोइन बनकर दर्शकों के दिल जीते। लेकिन, क्या आप इस नामी खानदान के उस सितारे को जानते हैं, जिसने हीरो नहीं खलनायक की भूमिका से अपनी पहचान बनाई, जबकि ना तो ये लुक्स के मामले में कपूर परिवार के किसी सदस्य से कम थे और न ही अभिनय के मामले में। हम बात कर रहे हैं कमल कपूर की, जो विलेन के रूप में मशहूर हुए थे।
विलेन बनकर मशहूर हुए कमल कपूर

कमल कपूर भी कपूर खानदान के ही सदस्य थे। कमल कपूर से पिता का नाम बशेश्वरनाथ कपूर था, जो पेशावर में इंपीरियल पुलिस में एक अधिकारी थे। कमल कपूर और पृथ्वीराज कपूर मौसेरे भाई थे। दोनों की मांएं बहनें थीं और पृथ्वीराज कपूर ने ही कमल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाने में मदद की थी। उन्होंने उन्हें अपने पृथ्वी थिएटर में मौका दिया। इस रिश्ते से वह राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर के चाचा हुए। एक तरफ जहां कपूर खानदान के अन्य सदस्य हीरो बनकर अपनी पहचान बना रहे थे तो वहीं कमल कपूर ने खलनायक के तौर पर अलग पहचान हासिल की और उस दौर के सबसे बड़े खलनायकों में से एक बने।
500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

कमल कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने हिंदी ही नहीं, पंजाबी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया और खुद को इंडस्ट्री के सबसे बड़े खलनायकों में से एक के तौर पर स्थापित किया और दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाने में सफल रहे। कमल कपूर ने तो इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया, जिसके चलते उनके बेटे कपिल ने भी इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए और निराशा हाथ लगी।

इन फिल्मों में निभाए विलेन के रोल

कमल कपूर द्वारा निभाए कुछ यादगार किरदारों की बात करें तो उनका सबसे यादगार किरदार अमिताभ बच्चन स्टारर ‘डॉन’ (1978) में नारंग था। इसके अलावा उन्होंने ‘मर्द’ में जनरल डायर के किरदार से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने ‘पाकीजा’, ‘दीवार’ और ‘खेल खेल में’ जैसी फिल्मों में भी अपनी खलनायकी से दर्शकों को हैरान कर दिया।

24 दिसंबर 2025 का मौसमः यूपी-बिहार समेत 15 से ज्यादा राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट, इन इलाकों में पड़ेगा घना कोहरा

0

24 दिसंबर को उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। इन राज्यों में घना कोहरा भी पड़ रहा है।

नई दिल्लीः उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड रहने का अनुमान लगाया है। इसके साथ ही दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा कि इन राज्यों में अगले 24 घंटे तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में सुबह और रात में घना कोहरा पड़ेगा। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

देश के इन हिस्सों में पड़ रही कड़ाके की सर्दी

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान शून्य के नीचे चला गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर मिनिमम टेम्परेचर 5-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, ओडिशा, असम और मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, बिहार, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में कई जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
यहां पर गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी में कुछ जगहों पर तापमान 1-2°C तक गिरा है। भारत के मैदानी इलाकों में गुरदासपुर (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 2 दिनों के लिए उत्तर पश्चिम, महाराष्ट्र और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा देखा गया। सुबह से हल्की हवाएं चल रही हैं। दिन में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। यानी आज भी धूप निकलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 से 20°C और न्यूनतम तापमान 08 से 10°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हरदोई में जमीन विवाद बना जानलेवा तनाव, दबंगों पर गरीब परिवार को डराने धमकाने का आरोप

0

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम अलीगढ़ में वर्षों पुराना जमीन विवाद अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। गांव निवासी मुल्ला पुत्र बुदई ने आरोप लगाया है कि विपक्षी हंसराम पुत्र रामभजन जबरन उनके मकान की सहन की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है, जिसमें न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का स्पष्ट आदेश भी दिया जा चुका है।

इसके बावजूद विपक्षी द्वारा दबंगई दिखाते हुए जबरदस्ती निर्माण कराने और रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि वह एक गरीब और कमजोर व्यक्ति है, जबकि विपक्षी रसूखदार और गुंडा किस्म का व्यक्ति है। आए दिन उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में जीने को मजबूर है।

पीड़ित ने बताया कि विपक्षी और उसके साथियों द्वारा कई बार लड़ाई झगड़ा किया गया है और खुलेआम कहा जा रहा है कि यदि निर्माण कार्य का विरोध किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

मुल्ला का आरोप है कि विपक्षी उनके मकान के सामने नाले पर पुलिया बनाकर रास्ता निकालना चाहता है, जिससे भविष्य में सरकारी दुलिया बांधने की जगह भी समाप्त हो जाएगी। यह न केवल अवैध है बल्कि न्यायालय के आदेश का खुला उल्लंघन भी है।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि विपक्षी को सहन की भूमि पर जबरन निर्माण करने और रास्ता कायम करने से रोका जाए तथा जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

गांव में इस विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो मामला गंभीर रूप ले सकता है।

अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और एक गरीब परिवार को दबंगों के आतंक से कब राहत मिलती है।

জমি বিরোধে রক্তক্ষয়ী সংঘর্ষ: তিন মাস পেরিয়েও ভুক্তভোগী পরিবারের অবস্থা আশঙ্কাজনক, শিশুর মুখে ইটের আঘাত, FIR হলেও কার্যত শূন্য পদক্ষেপ

0

মালদা / রতুয়া।
রতুয়া থানা এলাকার কালুটোলা–কাহালা অঞ্চলে জমি সংক্রান্ত একটি বিরোধ ক্রমশ গুরুতর রূপ নিয়েছে। এই ঘটনায় ০৬ অক্টোবর ২০২৫ তারিখে করা জিডি এন্ট্রি ও এফআইআর (UP Case No-757/25)-এর তথ্য সামনে আসায় স্পষ্ট হয়েছে যে এটি শুধুমাত্র পারিবারিক বিবাদ নয়, বরং সংঘবদ্ধ ও প্রাণঘাতী হামলার ঘটনা।

ভুক্তভোগী পক্ষের অভিযোগ, প্রায় তিন মাস আগে জমি সংক্রান্ত বিরোধকে কেন্দ্র করে রোবো দমন সাঁই, সিম্পল, খুরশিদ সাঁই সহ তাদের অন্যান্য সহযোগীরা একত্রিত হয়ে সাজামুদ্দিন, তাঁর স্ত্রী এবং এক নাবালক শিশুর উপর নির্মম হামলা চালায়। অভিযোগ অনুযায়ী, হামলাকারীরা লাঠি ও ডাণ্ডা দিয়ে মারধর করে এবং শিশুটির মুখে ইট দিয়ে আঘাত করে, যার ফলে তার অবস্থা অত্যন্ত গুরুতর হয়ে পড়ে।

তিন মাস পরেও অবস্থার উন্নতি নেই

পরিবারের দাবি, ঘটনার তিন মাস পেরিয়ে গেলেও আজও শিশু ও অন্যান্য আহতদের স্বাস্থ্যের কোনো উন্নতি হয়নি। চিকিৎসকদের মতে, পরিস্থিতি এখনও অত্যন্ত সংকটজনক এবং যে কোনো সময় বড় দুর্ঘটনা ঘটতে পারে। ভুক্তভোগী পরিবার আতঙ্ক ও অনিশ্চয়তার মধ্যে দিন কাটাচ্ছে।

গুরুতর ধারায় মামলা, তবুও গ্রেপ্তার নেই

ভুক্তভোগী সতিজমুদ্দিন খাঁই (৪০)-এর অভিযোগের ভিত্তিতে ০৬.১০.২০২৫ তারিখে রতুয়া থানায় মামলা দায়ের হয়। পুলিশ নথি অনুযায়ী, এই মামলায় BNS-এর ধারা ৩২৯(৩), ১১৫(২), ১১৭(২), ১১৮(২) সহ একাধিক গুরুতর ধারা প্রয়োগ করা হয়েছে। এফআইআরে ১৪ জনেরও বেশি অভিযুক্তের নাম রয়েছে, যার মধ্যে পুরুষ ও মহিলা উভয়ই অন্তর্ভুক্ত।

এফআইআরে উল্লেখ রয়েছে যে অভিযুক্তরা অবৈধভাবে পাকা ঘর নির্মাণ শুরু করে। এতে বাধা দিলে লোহার রড দিয়ে মাথায় আঘাত, মহিলাদের পোশাক ছিঁড়ে দেওয়া, বাড়িঘর ভাঙচুর এবং সংঘবদ্ধ মারধর করা হয়। গুরুতর আহত দম্পতিকে প্রথমে রতুয়া হাসপাতালে এবং পরে অবস্থার অবনতি হলে মালদা মেডিকেল কলেজে রেফার করা হয়, যেখানে তাদের মাথায় একাধিক সেলাই দিতে হয়।

মামলা তুলে নেওয়ার হুমকি

ভুক্তভোগী পরিবারের অভিযোগ, এফআইআর দায়ের হওয়ার পরও অভিযুক্তরা প্রকাশ্যে ঘুরে বেড়াচ্ছে এবং ক্রমাগত হুমকি দিচ্ছে যে মামলা প্রত্যাহার না করলে পুরো পরিবারকে প্রাণে মেরে ফেলা হবে। এর ফলে পরিবারটি নিজেকে সম্পূর্ণ অনিরাপদ মনে করছে।

পুলিশ প্রশাসনের ভূমিকা নিয়ে প্রশ্ন

সবচেয়ে বড় প্রশ্ন হলো—এত গুরুতর ধারা ও মেডিকেল রেফার থাকার পরও এখনো পর্যন্ত কোনো অভিযুক্তকে গ্রেপ্তার করা হয়নি। ভুক্তভোগী পরিবার ও স্থানীয় বাসিন্দাদের অভিযোগ, পুলিশ প্রশাসনের গাফিলতির কারণেই অভিযুক্তদের সাহস বেড়েছে।

এলাকায় আতঙ্ক ও ক্ষোভ

ঘটনার পর থেকে কালুটোলা ও আশপাশের গ্রামগুলিতে ভয়ের পরিবেশ তৈরি হয়েছে। গ্রামবাসীদের বক্তব্য, সময়মতো কঠোর ব্যবস্থা না নিলে পরিস্থিতি আরও ভয়াবহ আকার নিতে পারে। তারা প্রশাসনের কাছে অবিলম্বে অভিযুক্তদের গ্রেপ্তার, ভুক্তভোগী পরিবারকে পুলিশি সুরক্ষা এবং নিরপেক্ষ তদন্তের দাবি জানিয়েছেন।

 

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: 3 महीने बाद भी पीड़ित परिवार की हालत गंभीर, मासूम बच्चे के मुंह पर ईंट से हमला, FIR दर्ज फिर भी कार्रवाई शून्य

0

मालदा / रतुआ

रतुआ थाना क्षेत्र के कालुटोला–काहाला इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुआ हिंसक संघर्ष अब एक गंभीर आपराधिक मामले का रूप ले चुका है। इस संबंध में 06 अक्टूबर 2025 को GD एंट्री और FIR (UP Case No–757/25) दर्ज की गई, जिससे साफ होता है कि यह मामला सिर्फ आपसी झगड़े का नहीं, बल्कि संगठित और जानलेवा हमला था।

आरोपियों के नाम (FIR के अनुसार)

पीड़ित पक्ष के अनुसार इस हमले में शामिल आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. सेठ रबु

2. शेख इस्लाम

3. शेख जमाल

4. शेख खेसू

5. शेख नाबील

6. शेख जमेम

7. फिरोज उर्फ शेख जमेस

8. शेख जमेस

9. शेख हाकिम

10. काकु उर्फ मापुल साईं

11. खुर्शीद साईं

12. सामिम साईं

13. सेमापुल साईं

14. सेन साईं

15. मोहम्मद साईं

16. सादिना बिबी

17. मदिना बिबी

18. आलमुर बीबी

19. सबरीना बीबी

20. रमा बीबी

(FIR में पुरुष और महिला दोनों आरोपी शामिल हैं)

मासूम बच्चे पर बेरहमी से हमला

पीड़ित सतिजमुद्दीन खांई (40 वर्ष) के अनुसार, करीब तीन महीने पहले जमीन विवाद को लेकर उपरोक्त आरोपियों ने मिलकर उन पर, उनकी पत्नी और उनके मासूम बच्चे पर हमला किया।
आरोप है कि:

लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की गई

बच्चे के मुंह पर ईंट से वार किया गया

महिलाओं के कपड़े फाड़े गए

घर में तोड़फोड़ की गई

तीन महीने बाद भी हालत गंभीर

घटना के तीन महीने बीत जाने के बावजूद पीड़ित बच्चे और अन्य घायलों की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है और किसी भी समय गंभीर अनहोनी हो सकती है।
घायलों को पहले रतुआ अस्पताल और बाद में मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां सिर में कई टांके लगाए गए।

गंभीर धाराएं लगीं, फिर भी गिरफ्तारी नहीं

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार FIR में BNS की धारा 329(3), 115(2), 117(2), 118(2) सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

केस वापस लेने की धमकी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि FIR दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
परिवार खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है।

पुलिस प्रशासन पर सवाल

इतनी गंभीर धाराओं, मेडिकल रेफरल और स्पष्ट आरोपों के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

इलाके में डर और आक्रोश

कालुटोला और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की मांग है कि:

सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो

पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए

मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित की जाए

 

 

सोशल मीडिया के माध्यम से चंद्रकेश गौतम छूना चाहते हैं नई ऊंचाइयां

0

चंद्रकेश गौतम: संघर्ष से सफलता तक की कहानी
प्रतापगढ़
नमस्कार, ई खबर मीडिया में आपका स्वागत है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बेड़ी बहरारा गांव के 30 वर्षीय चंद्रकेश गौतम की संघर्ष और हौसले से भरी प्रेरणादायक कहानी से रूबरू करा रहे हैं।
माता-पिता का साया न होने के बावजूद चंद्रकेश गौतम ने कभी परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। गरीबी और अभावों में पले-बढ़े चंद्रकेश आज भी बड़े सपने देख रहे हैं। उन्होंने ठान लिया है कि मेहनत और सोशल मीडिया की ताकत के सहारे वे न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि समाज में अपनी एक अलग पहचान भी बनाएंगे।
सोशल मीडिया रील्स से मिली पहचान
हाल ही में चंद्रकेश गौतम ने यूट्यूब पर अपने सफर की शुरुआत की है। उनके द्वारा बनाए जा रहे वीडियो और रील्स को दर्शकों का धीरे-धीरे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कम समय में मिल रहे व्यूज़ उनके बढ़ते आत्मविश्वास और लोकप्रियता का संकेत हैं।
YouTube चैनल:
ChandarkeshGautam9120
@ChandarkeshGautam9120
2 सब्सक्राइबर | 30 वीडियो
परिवार और समाज का नाम रोशन करने का संकल्प
चंद्रकेश गौतम का उद्देश्य केवल वीडियो बनाना नहीं है, बल्कि अपनी कला और मेहनत के दम पर आर्थिक मजबूती हासिल करना और अपने गांव व समाज का नाम रोशन करना है। वे लगातार यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हुए नया कंटेंट साझा कर रहे हैं।
गरीबी से जंग, सपनों की ऊंची उड़ान
चंद्रकेश गौतम कहते हैं—
“मैं गरीब परिवार से हूं, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं हारी। अपने वीडियो और संगीत के जरिए मैं अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहता हूं।”
उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे उनके अकाउंट को फॉलो करें, वीडियो और गानों को शेयर करें और उनके संघर्षपूर्ण सफर में उनका साथ दें।
‘सोशल मीडिया स्टार’ बनने की ओर बढ़ते कदम
आज चंद्रकेश गौतम को लोग एक उभरते हुए “सोशल मीडिया स्टार” के रूप में देखने लगे हैं। हाल ही में अपने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा—
“आप लोगों का प्यार ही मेरी असली ताकत है, आपके बिना मैं कुछ नहीं हूं।”
आप भी बनें इस सफर का हिस्सा
यदि आप भी चंद्रकेश गौतम की मेहनत और जज्बे से प्रभावित हैं, तो उनके वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और उन्हें फॉलो करें। आइए, सब मिलकर संघर्ष कर रहे इस होनहार युवक के सपनों को नई उड़ान दें।
नाम: चंद्रकेश गौतम
YouTube: ChandarkeshGautam9120
संपर्क नंबर: 9120907343

मोतिहारी की पुष्पा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन, गांव की गलियों से इंस्टाग्राम तक बनाया पहचान

0

बिहार के मोतिहारी जिले के सुभावली थाना क्षेत्र से निकलकर एक नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। 25 वर्षीय पुष्पा सिंह, जिनकी इंस्टाग्राम आईडी ‘पुष्पराज’ के नाम से है, बीते एक साल में गांव की सामान्य गृहिणी से सोशल मीडिया क्रिएटर बनकर उभरी हैं।

पुष्पा की शादी को आठ साल हो चुके हैं। उनके पति संदीप सिंह चंडीगढ़ में काम करते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पुष्पा अपने दो बेटों की परवरिश कर रही हैं, जिनमें एक बेटा सात साल का है और दूसरा पांच साल का। ससुराल में उनके साथ कोई और सदस्य नहीं रहता, ऐसे में बच्चों और घर की पूरी जिम्मेदारी पुष्पा के कंधों पर है।

करीब एक साल पहले पुष्पा ने इंस्टाग्राम पर छोटे-छोटे वीडियो बनाना शुरू किया। शुरुआत शौक के तौर पर हुई, लेकिन धीरे-धीरे उनके वीडियो आसपास के लोगों को पसंद आने लगे। गांव की बोली, घरेलू अंदाज और सहज अभिनय ने उन्हें अलग पहचान दिला दी।

आंकड़ों पर नजर डालें तो पुष्पा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 221 पोस्ट हो चुके हैं। उनके 301 फॉलोअर्स हैं और वह 350 अकाउंट्स को फॉलो करती हैं। बीते 30 दिनों में उनके वीडियो को 10.1 हजार से ज्यादा बार देखा गया है, जो एक ग्रामीण क्षेत्र की महिला क्रिएटर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

खास बात यह है कि पुष्पा को उनके मायके से पूरा समर्थन मिल रहा है। परिवार उन्हें और बेहतर कंटेंट बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। यही वजह है कि सीमित संसाधनों के बावजूद पुष्पा लगातार नए वीडियो बना रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही हैं।

पुष्पा की कहानी उन महिलाओं के लिए मिसाल बन रही है, जो घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने हुनर को पहचान देना चाहती हैं। गांव की दीवारों के भीतर शुरू हुआ यह सफर अब डिजिटल दुनिया में नई उड़ान भरता नजर आ रहा है।

 

नोएडा में रातों-रात उड़ गई टाटा नेक्सॉन: सेक्टर-73 सर्फाबाद से किराएदार की कार चोरी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

0

नोएडा | विशेष रिपोर्ट

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-73 सर्फाबाद से वाहन चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले अमित कुमार की टाटा नेक्सॉन (ग्रे कलर) रात के अंधेरे में पार्किंग से चोरी हो गई। पीड़ित ने थाना सेक्टर-113 में लिखित शिकायत देकर पुलिस से तत्काल कार्रवाई और वाहन बरामदगी की गुहार लगाई है।

पीड़ित अमित कुमार पुत्र सतीश चन्द्र, मूल निवासी तितवनपुर, थाना नवाबगंज, फर्रुखाबाद हैं और वर्तमान में कपिल यादव के मकान, ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73 नोएडा में किराए पर रह रहे थे। अमित कुमार का कहना है कि वह 21 दिसंबर 2025 की रात अपने काम से लौटकर करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच अपनी चार पहिया टाटा नेक्सॉन (वाहन संख्या HRB7P 3015, Chassis No. MAT627462RLA09710) को पप्पू यादव के मकान की पार्किंग में खड़ी कर अपने कमरे में चले गए थे।

सुबह 22 दिसंबर 2025 को करीब 10:00 बजे जब अमित कुमार अपनी गाड़ी लेने पार्किंग में पहुंचे, तो वहां उनकी कार मौजूद नहीं थी। आसपास तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का मानना है कि किसी अज्ञात चोर ने रात के दौरान वाहन चोरी कर लिया।
अमित कुमार ने बताया कि वह उस मकान में सिर्फ दो दिन पहले ही रहने आए थे और मकान मालिक द्वारा पार्किंग के लिए 300 रुपये प्रतिमाह तय किए गए थे। इसके बावजूद सुरक्षित बताई गई पार्किंग से वाहन चोरी हो जाना कई सवाल खड़े करता है।

घटना के बाद अमित कुमार ने थाना सेक्टर-113 नोएडा में लिखित शिकायत देकर पुलिस से FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन से अपील की है कि उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई गाड़ी को जल्द से जल्द बरामद किया जाए, क्योंकि वाहन उनके रोज़गार का मुख्य साधन है।
नोएडा में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कितनी तेजी से जांच कर चोरों तक पहुंच पाती है और पीड़ित को राहत दिला पाती है।
संपर्क (पीड़ित):
9870387855
8279950635

 

मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर ट्रेन से लापता: कुटनी रेलवे स्टेशन के पास आखिरी बार देखा गया, परिजन बेहाल

0

परसा/बीरगंज | विशेष रिपोर्ट

नेपाल के परसा जिला, बीरगंज से एक सनसनीखेज और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ 17 वर्षीय किशोर संदेश कुमार ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हो गया। बीते तीन दिनों से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिवार और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।
लापता किशोर संदेश कुमार, पिता हरिंदर साहनी उर्फ भोला साहनी, निवासी पालिका मोहनपुर गांव पोखरिया थाना, परसा जिला, बीरगंज (नेपाल) का रहने वाला है। हरिंदर साहनी ने मीडिया को बताया कि उनका बेटा अपने जीजा अरविंद के यहां काम के सिलसिले में गया था, जो थाना आदापुर, कोलवारी गांव, मोतिहारी (बिहार) के निवासी हैं।

परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले संदेश कुमार की मानसिक स्थिति अचानक बिगड़ गई थी। इसी कारण उसे वापस नेपाल भेजने का निर्णय लिया गया। जान-पहचान के युवक नीतीश कुमार के साथ उसे दानापुर रूट की ट्रेन में बैठाया गया। यात्रा के दौरान संदेश ने नीतीश से कहा कि वह बाथरूम जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह ट्रेन से लापता हो गया।

परिवार का कहना है कि कुटनी रेलवे स्टेशन के आसपास संदेश कुमार को आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से न तो वह अपने साथी से संपर्क में आया और न ही किसी स्टेशन या आसपास के क्षेत्र से कोई सूचना मिली। संदेश के पास कोई मोबाइल फोन या संपर्क नंबर भी नहीं था, जिससे खोजबीन और मुश्किल हो गई है।

हरिंदर साहनी ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें संदेश कुमार सबसे छोटा है। वह थोड़ा पढ़ा-लिखा जरूर है, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार पहले से ही परेशान था। अब बेटे के अचानक लापता होने से पूरे परिवार की हालत बदतर हो गई है।

परिजनों ने आम जनता और प्रशासन से मदद की अपील की है। पिता हरिंदर साहनी और जीजा अरविंद का कहना है कि जिस किसी को संदेश कुमार के बारे में कोई भी जानकारी मिले, वह तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करे—
91489555053 या 9631132346

या फिर नजदीकी थाने अथवा रेलवे पुलिस को सूचना दें।
यह मामला न सिर्फ एक परिवार की पीड़ा है, बल्कि उन मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है, जो यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन और रेलवे पुलिस कितनी तत्परता से कार्रवाई कर इस किशोर को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचा पाती है।

 

हिमाचल-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फीले तूफान का अलर्ट, बाराबंकी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, यहां पड़ेगा घना कोहरा

0

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। उत्तर भारत में अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा पड़ सकता है।नई दिल्लीः दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। इसका असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब, यूपी समेत कई जगहों पर तापमान 5°-10°C डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है।
इन राज्यों में 28 दिसंबर तक पड़ेगा घना कोहरा

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश,बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में 28 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और सुबह के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है।

बाराबंकी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी हो रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वोत्तर भारत,झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, सिक्किम और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच पहुंच गया है। भारत के मैदानी इलाकों में बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन इलाकों में बर्फीले तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों आज बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इन इलाकों में बर्फीले तूफान की भी संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया। एनसीआर में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज दिन में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा। इसका मतलब यह है कि सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल सकती है। उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी, जिसकी गति 15 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। दोपहर में हवा की गति बढ़ेगी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किमी प्रति घंटा तक हो जाएगी।