Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 192

बड़ी खबर: ‘एक देश, एक चुनाव’ प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, जल्द संसद में पेश हो सकता है बिल

0

एक देश एक चुनाव’ प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसी सत्र में इस बिल को संसद में रखा जा सकता है।
एक देश एक चुनाव’ प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बिल को मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान ही में पेश किया जा सकता है। इस बिल को लेकर सभी राजनीतिक दलों के सुझाव लिए जाएंगे। बाद में इसे संसद से पास कराया जाएगा। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमिटी ने एक देश एक चुनाव से जुड़ी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में कानून मंत्री ने एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विस्तार से जानकारी दी थी।
लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे
‘एक देश, एक चुनाव’ के तहत लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली कमिटी की रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि पहले कदम में लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को एक साथ कराना चाहिए। कमेटी ने सिफारिश की है कि लोकसभा और राज्यसभा के चुनाव एक साथ संपन्न होने के 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव हो जाने चाहिए।
क्या है ‘एक देश, एक चुनाव’ का कॉन्सेप्ट?
दरअसल पीएम मोदी लंबे समय से ‘एक देश, एक चुनाव’ की वकालत करते आए हैं। उन्होंने कहा था कि चुनाव सिर्फ तीन या चार महीने के लिए होने चाहिए, पूरे 5 साल राजनीति नहीं होनी चाहिए। साथ ही चुनावों में खर्च कम हो और प्रशासनिक मशीनरी पर बोझ न बढ़े। ‘एक देश, एक चुनाव’ का मतलब है कि भारत में लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएं।

पहले भी एक साथ हो चुके हैं चुनाव
एक देश एक चुनाव भारत के लिए कोई नया कॉन्सेप्ट नहीं है। देश में आजादी के बाद से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ ही कराए थे। 1952, 1957, 1962 और 1967 में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे, लेकिन राज्यों के पुनर्गठन और अन्य कारणों से चुनाव अलग-अलग समय पर होने लगे।

मोदी सरकार एक देश एक चुनाव क्यों जरूरी मानती है
एक देश एक चुनाव से जनता को बार-बार के चुनाव से मुक्ति मिलेगी।
हर बार चुनाव कराने पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, जो कि कम हो सकते हैं।
यह कॉन्सेप्ट देश में राजनीतिक स्थिरता लाने में अहम रोल निभा सकता है।
इलेक्शन की वजह से बार बार नीतियों में बदलाव की चुनौती कम होगी।
सरकारें बार-बार चुनावी मोड में जाने की बजाय विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।
प्रशासन को भी इसका फायदा मिलेगा, गवर्नेंस पर जोर बढ़ेगा।
पॉलिसी पैरालिसिस जैसी स्थिति से छुटकारा मिलेगा। अधिकारियों का समय और एनर्जी बचेगी।
सरकारी खजाने पर बोझ कम होगा और आर्थिक विकास में तेजी आएगी।

एमपी सरकार का एक साल: 10 पॉइंटर्स में समझिए सीएम मोहन यादव का रिपोर्ट कार्ड, आपके लिए क्या किया खास?

0

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार को 13 दिसंबर को एक साल पूरा हो रहा है. उससे एक दिन पहले यानी 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. उन्होंने मिंटो हॉल में कहा कि आज सात नगरीय निकाय उपचुनाव के नतीजे आए हैं. इनमें 6 में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. यह कुशल संगठन का नतीजा है. किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए उसके संसाधनों का पूरा उपयोग होना चाहिए. इनमें जलराशि एक महत्वपूर्ण संसाधन है. पहले लोग सोचते थे कि यह सब कैसे संभव है. लेकिन, हमने कर दिखाया. हम केन बेतवा लिंक परियोजना शुरू करने जा रहे हैं. लंबे समय से इस पर काम चल रहा था.

सीएम यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी इस परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इससे प्रदेश के 11 जिले लाभान्वित होंगे. दस लाख हेक्टेयर खेती में सिंचाई होगी. पेयजल की व्यवस्था होगी. 25 दिसंबर को दोपहर एक बजे छतरपुर में पीएम मोदी के आतिथ्य में यह कार्यक्रम होगा. इसके साथ काली सिंध,पार्वती और चंबल को जोड़ने का काम भी जल्द शुरू होगा. मैंने खुद जाकर पीएम मोदी और राजस्थान के सीएम से मुलाकात की है. इस पर सहमति बन गई है. इस बार बारिश के पानी को स्टोर किया है. उसे पूरे साल शिप्रा में लाया जाएगा. ताकि, कुंभ में आने वाले साधु-संत शिप्रा के जल से स्नान कर सकें. इसके पहले होने वाले कुंभ में गंभीर नदी और नर्मदा से जल लाकर शिप्रा में डाला जाता था.

ये है मोहन सरकार का रिपोर्ट कार्ड

हुकुंदचंद मिल के मजदूरों को भुगतान किया, अब ग्वालियर के मजदूरों को भी दिया जाएगा
प्रदेश में साइबर तहसील की स्थापना की गई. इससे किसानों को फायदा मिला
एक लाख किसानों को सोलर पंप दिया जाएगा ताकि उन्हें पर्याप्त बिजली मिले, उन्हें सरकार पर निर्भर न रहना पड़े
सरकार मध्य प्रदेश के ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी, स्वरोजगार के लिए लोन भी दिया जा रहा है
रीजनल समिट में आए प्रस्तावों के आधार पर तीन लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार
टाइगर रिजर्व की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, अब हाथी प्रदेश में बस रहे
26 लाख बहनों को गैस रिफिलिंग का पैसा दे रही मध्य प्रदेश सरकार
धार्मिक टूरिज्म के लिए सरकार राम वन गमन पथ और कृष्ण पाथेय बनाएगी
राजधानी भोपाल से बीआरटीएस हटाने के बाद इंदौर में भी हटेगा
एयर स्ट्रिप-एयर एंबुलेंस, आयुष्मान कार्ड की व्यवस्था एमपी सरकार ने की

चालू वित्त वर्ष में चौथी बार डिविडेंड देने जा रही है ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट फिक्स

0

वेदांता ने शेयर बाजार एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिए जाने वाले इस चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है। कंपनी ने बताया कि इस चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए मंगलवार, 24 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया गया है।
दिग्गज उद्योगपति अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता अपने निवेशकों को एक बार फिर डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी द्वारा दिया जाने वाला वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ये चौथा अंतरिम डिविडेंड होगा। वेंदाता लिमिटेड ने बुधवार, 11 दिसंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सोमवार, 16 दिसंबर को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक अहम मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में डिविडेंड पर भी विचार होगा। अगर मीटिंग में डिविडेंड को लेकर कुछ फाइनल होता है तो 16 दिसंबर को इसका ऐलान कर दिया जाएगा।
चालू वित्त वर्ष के चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए तय किया गया रिकॉर्ड डेट
वेदांता ने शेयर बाजार एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिए जाने वाले इस चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स कर दिया है। कंपनी ने बताया कि इस चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए मंगलवार, 24 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट के तौर पर फिक्स किया गया है। यानी अगर कंपनी का बोर्ड 16 दिसंबर को होने वाली मीटिंग में डिविडेंड का ऐलान करती है तो वेदांता के शेयर 24 दिसंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। बताते चलें कि 24 दिसंबर को खरीदे जाने वाली शेयरों पर निवेशकों को डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। डिविडेंड का लाभ पाने के लिए निवेशकों को 23 दिसंबर तक शेयर खरीदने होंगे।

गुरुवार को कंपनी के शेयरों में शानदार बढ़त
गुरुवार को वेदांता लिमिटेड के शेयर सुबह 09.56 बजे तक 5.20 रुपये (1.01%) की बढ़त के साथ 519.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। बुधवार को 514.10 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज बढ़त लेकर 519.95 रुपये के भाव पर खुले थे। आज कारोबार के दौरान खबर लिखे जाने तक वेदांता के शेयर 516.05 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 523.70 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुके थे। बताते चलें कि वेदांता, माइनिंग सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी है जिसका मौजूदा मार्केट कैप 2,02,694.96 करोड़ रुपये है।

राज्यसभा के चेयरमैन को चेयरलीडर कहा गया’, कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा, पूछा- ‘सोनिया का सोरोस से क्या है संबंध

0

राज्यसभा में आज भी जबरदस्त हंगामा हुआ। सदन शुरू होते ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बोलने खड़े हुए और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सोरोस का सोनिया गांधी से संबंध का भी मुद्दा उठाया।
नई दिल्लीः संसद में आज भी जोरदार हंगामा हुआ। राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को संसदीय परंपरराओं पर कोई भरोसा नहीं है। सरकार ने कांग्रेस पर राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ का अपमान करने का आरोप लगाया। जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे सभापति पर अपमानजनक टिप्पणी की है। सदन के चेयरमैन को चेयरलीडर कहा गया है।
निंदा प्रस्ताव लाएगी सरकार

जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस का सोनिया गांधी से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का अपमान किया गया है। हम हम निंदा प्रस्ताव लाएंगे। नड्डा ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। देश को भटकाने का जो प्रयास किया जा रहा है। उसे देश माफ नहीं करेगा।
मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बीजेपी को जवाब

जेपी नड्डा के आरोप का जवाब देते हुए राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार सदन को चलाना नहीं चाहती। खरगे ने कहा कि बीजेपी असली मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। खरगे सदन में बोल ही रहे थे तभी हंगामे के कारण सभापति धनखड़ ने राज्यसभा को स्थगित कर दिया।

सदन के बाहर भी कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा

सदन स्थगित होने के बाद संसद परिसर में जेपी नड्डा ने कहा कि सभापति के फैसले पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्यसभा सभापति पर आरोप लगाए, ये निंदनीय है। ये दुर्भाग्यपूर्ण और हास्यास्पद है। सदन में बोलने का मल्लिकार्जुन खरगे को पूरा मौका दिया गया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्हें चैंबर में भी कई बार बुलाया गया लेकिन वे नहीं गए। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस सदन में सहयोग करना नहीं चाहती। वे अराजकता वहीं, दोपहर से पहले के सत्र के दौरान सूचीबद्ध कागजात और रिपोर्टें सदन में रखे जाने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने दिन के निर्धारित कामकाज को स्थगित करने और नोटिस में उल्लिखित मामलों को उठाने के छह नोटिसों को खारिज कर दिया।लाने का प्रयास करते हैं।

पुष्पा-2’ के साइड इफेक्ट, अल्लू अर्जुन की स्टाइल में ही युवक का कान काटकर चबा गया शख्स

0

फिल्म पुष्पा 2 के साइड इफेक्ट देखने को मिल रहे हैं। लोग खुद को बड़ा गुंडा बदमाश समझने लगे हैं। पूरे देश में इस फिल्म को लेकर चर्चा है लेकिन ग्वालियर में एक खौफनाक घटना हो गई है।
हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा-2 थिएटर में धूम मचा रही है। कमाई के मामले में ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है लेकिन ग्वालियर में एक खौफनाक घटना हो गई। पुष्पा-2 में एक्टर अल्लू अर्जुन ने दुश्मनों के कानों को काटकर जबरदस्त फाइट सीन दिया। लेकिन ग्वालियर में इस फिल्म का बुरा असर देखने को मिला। फिल्म देखने के दौरान हुए विवाद में एक शख्स ने दूसरे शख्स का कान काट लिया और उसे चबाकर खा गया।

कहां का है मामला?
ग्वालियर में एक सिनेमा हॉल में एक भोजनालय मालिक ने खाने का बिल चुकाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति का कान काट लिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिस सिनेमा हॉल में यह मामला हुआ वहां ‘पुष्पा-2’ दिखाई जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार को इंदरगंज इलाके में ‘कैलाश टॉकीज’ की है जब ग्वालियर के गुड़ा गुड़ी नाका निवासी शब्बीर अहमद नाम का युवक फिल्म देखना पहुंचा था। फिल्म देखने के दौरान शब्बीर खान खाने का सामान खरीदने के लिए भोजनालय में गया। यहां शब्बीर और भोजनालय मालिक राजू के बीच बहस हो गई और राजू ने शब्बीर पर पैसे न देने का आरोप लगाया। विवाद इतना बढ़ गया की नौबत मारपीट पर आ गई। इसी दौरान राजू ने शब्बीर का कान अपने मुंह में दबाकर काट लिया और उसे चबाकर खा गया।
पुष्पा-2 देखकर खूंखार बना शख्स
इसके बाद खून से लथपथ शब्बीर सबसे पहले अस्पताल पहुंचा। वहां उसने इलाज करवाया और उसके बाद थाने जाकर तीनों हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित शब्बीर का कहना है कि पुष्पा फिल्म का दुष्प्रभाव लोगों पर पड़ रहा है और लोग खुद को बड़ा गुंडा बदमाश समझने लगे हैं और उसी स्टाइल में आकर उन बदमाशों ने उसका कान काट कर चबाया जिसके चलते उसके कान पर लगभग आठ टांके आए हैं।

पुलिस ने क्या कहा?
FIR के अनुसार, राजू तथा उसके तीन साथियों ने शब्बीर की पिटाई की और राजू ने शब्बीर का एक कान काट दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि शब्बीर ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

जसप्रीत बुमराह को पछाड़ हारिस रऊफ ने ICC के इस बड़े अवॉर्ड पर किया कब्जा

0

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद जसप्रीत बुमराह को पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने बड़ा झटका दिया है। हारिस रऊफ ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ते हुए ICC के बड़े अवॉर्ड पर कब्जा कर लिया है।
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है। हाल ही में दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जमकर घमासान देखने को मिला, लेकिन कई दौर की बातचीत के बाद आखिरकार दोनों टीमें हाईब्रिड मॉडल को लेकर सहमत हो गईं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कुछ दिन पहले भारत और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज एक खास अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए थे जिसके विजेता का खुलासा हो गया है।
ICC ने 5 दिसंबर को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को नवंबर महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया था। अब इस अवॉर्ड के विजेता का खुलासा कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले हारिस रऊफ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ते हुए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बन गए हैं। नवंबर 2024 में हारिस रऊफ का प्रदर्शन कमाल का रहा। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रऊफ ने T20I और वनडे सीरीज में कुल मिलाकर 15 विकेट अपनी झोली में डाले थे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 विकेट अपने नाम किए।

3 खिलाड़ी हुए थे नॉमिनेट
बता दें, ICC हर महीने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट करता है। नवंबर के महीने में जिन तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था, उसमें जसप्रीत बुमराह, हारिस रऊफ और मार्को यानसन का नाम शामिल था। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट झटके थे, जिसके कारण उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। हारिस रऊफ ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 मैचों में 18 विकेट झटके थे।
हारिस की कमाल की गेंदबाजी के दम पर पिछले महीने पाकिस्तान साल 2002 के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। महिला कैटेगिरी में ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड इंग्लैंड की धाकड़ बल्लेबाज डैनी व्याट की झोली में गया।डैनी व्याट ने बांग्लादेश की शर्मिन अख्तर और साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क को पछाड़ते हुए ICC का ये बड़ा अवॉर्ड जीता।

सीएम मोहन ने लाडली बहनों के खातों में भेजी दिसंबर की किस्त, ट्रांसफर किए 1572 करोड़ रुपए

0

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दोपहर 12 बजे के बाद लाडली बहना योजना के कुल 1.28 करोड़ लाभार्थियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए. साथ ही, 55 लाख सामाजिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में पैस भेजे. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन गीता महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव लाडली बहनों के खाते में दिसंबर महीने की किस्त ट्रांसफर किया. राजधानी भोपाल के परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक में कुल 1.28 लाडली बहनों के खाते में कुल 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए. इसके साथ ही, सीएम ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी पैसे भेजे.
55 लाख सामाजिक पेंशन हितग्राहियों के खाते में 334 करोड़ रुपए भेजे
भोपाल परेड मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री प्रत्येक माह लाडली बहना योजना लाभार्थियों के खाते में 1250 रुपए की 19 किस्त जारी की. मुख्यमंत्री लाडली बहना स्कीम के लाभार्थियों के खाते में दिसंबर माह की किस्त के पैसे भेजे हैं. इसके अलावा सीएम ने 55 लाख सामाजिक पेंशन हितग्राहियों के खाते में भी 334 करोड़ रुपए अंतरित किए.

लाडली बहनों के खाते में भेजे 19वीं किस्त, बहनों के खातों में आए 1250
गौरतलब है जून 2023 से अब तक डा. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के तहत कुल 19 किस्त जारी कर चुकी है. इससे पहले मोहन सरकार ने नवंबर महीने की 9 तारीख को लाडली बहना लाभार्थियों के खाते में 1250-1250 रुपए 18 वीं किस्त ट्रांसफर कर चुकी है.

दिल्ली में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी सुबह, तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंचा

0

अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर 1930 को दर्ज किया गया था, जब न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में पहाड़ों से आनेवाली ठंडी हवाओं के प्रकोप से तापमान काफी नीचे गिर गया है। राजधानी में बुधवार को इसका अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पारा तेजी से गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। जबकि एक दिन पहले न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार को तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सर्दी के मौसम का सबसे कम तापमान है। पिछले साल भी 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।’’

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि स्टेशन पर अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 27 दिसंबर 1930 को दर्ज किया गया था, जब न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत रहा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इस बीच, दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही, हालांकि आंकड़ा ‘मध्यम’ श्रेणी के करीब था। सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 रहा और एक दिन पहले एक्यूआई 223 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

कृष्ण पथ पर बढ़ चले सीएम मोहन यादव, राज्यभर में बनाए जाएंगे गीता भवन, 2875 करोड़ रुपये होगी लागत

0

मध्य प्रदेश की 413 नगरीय निकायों में राज्य की मोहन यादव सरकार गीता भवन बनाने जा रही है। इसके निर्माण में कुल 2875 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी घोषणा सीएम मोहन यादव ने कर दी है।
मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार 2875 करोड़ रुपए की लागत से 413 नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने जा रही है। बता दें कि इससे पहले सीएम मोहन यादव की सरकार कृष्ण पाथेय, जन्माष्टमी,शस्त्र पूजा समेत तमाम कार्यक्रमों का आयोजन करा चुकी है। सीएम मोहन यादव ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान यह घोषणा की। इसे लेकर कांग्रेस का कहना है कि एमपी के सीएम मोहन यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं ना कि किसी धार्मिक संगठन के हैं। क्या वह सरकारी खर्चे पर ईद और क्रिसमस भी मनाएंगे।
मोहन यादव ने की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने कहा, “हमने कोशिश की सभी नगरी निकाय, नगर पालिका, महानगरपालिका, राजधानी, हर स्थान पर गीता भवन बनाया जाए और उसके लिए धनराशि का आवंटन भी हमने कर दिया है। 3 साल के अंदर गीता भवन सरकार की तरफ से बनकर तैयार हो जाएंगे।’ दरअसल एमपी में 8 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक पांच दिनों का अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव चल रहा है, जिसमें श्रीमद् भागवत गीता पर और श्री कृष्ण पर केंद्रित विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव की मंशा है कि प्रदेश के 413 नगरीय निकायों समेत हर बड़े शहर में गीता भवन हो।

विपक्ष के हमलों पर विश्वास सारंग का पलटवार
बता दें कि इसके लिए 2875 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। गीता भवन अगले 3 सालों में बनकर तैयार हो जाएगा। 16 नगर निगमोंमें 1000 से लेकर 1500 की बैठक क्षमता वाले गीता भवन बनाए जाएंगे। 99 नगर पालिकाओं में 500 बैठक क्षमता वाले गीता भवन बना जाएंगे और 298 नगर परिषदों में ढाई सौ बैठक क्षमता वाले गीता भवन बनाए जाएंगे। हालांकि मोहन यादव के इस फैसले पर विपक्षी दलों द्वारा जमकर निशाना साधा जा रहा है। इसे लेकर राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि हम शस्त्र के साथ शास्त्र भी पढ़ाएंगे और सरकार सनातन परंपरा के तीज त्यौहार को मनाएगी। कांग्रेस सरकार में ऐसी जगहों पर सरकारी पैसों से शराब परोसने के लिए क्लब बनते थे

सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,500 के ऊपर टिका, निफ्टी लाल निशान में, इन शेयरों में हलचल

0

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार करते दिखे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज ऑटो, ऑयल एंड गैस, पावर, टेलीकॉम, मीडिया में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईटी और रियल्टी में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सपाट बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी मंगलवार को कारोबारी सत्र के आखिर में 8.95 अंक की गिरावट के साथ 24,610.05 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1.59 अंक की मामूली बढ़त के साथ 81510.05 के लेवल पर बंद हुआ। हालांकि बैंक निफ्टी में 169.95 अंकों की उछाल दर्ज की गई और यह आखिर में 53577.70 के लेवल पर बंद हुआ।
इन शेयरों में रही ये हलचल
आज के सत्र में श्रीराम फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक और इंफोसिस निफ्टी 50 के 23 शेयरों में शामिल रहे, जो 2.48 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। मंगलवार को निफ्टी 50 के 50 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जिनमें डॉ रेड्डीज लैब्स, अदानी एंटरप्राइजेज, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और एचडीएफसी लाइफ शामिल हैं, जो 1.40 प्रतिशत तक टूट गए। अदानी ग्रुप के दूसरे शेयरों की बात करें तो इनमें अदानी ग्रीन एनर्जी 3.45 प्रतिशत नीचे बंद हुआ, अदानी पावर 2 प्रतिशत नीचे, अदानी टोटल गैस 1.85 प्रतिशत नीचे और अदानी विल्मर 1.41 प्रतिशत नीचे बंद हुआ।

इन शेयरों में हलचल रही तेज
आज के कारोबार की शुरुआत में भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जबकि बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। खबर के मुताबिक, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार करते दिखे। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज ऑटो, ऑयल एंड गैस, पावर, टेलीकॉम, मीडिया में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईटी और रियल्टी में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

एशियाई मार्केट का हाल
चीन के शीर्ष नेताओं द्वारा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए अगले साल और अधिक प्रोत्साहन देने के संकेत दिए जाने के बाद अधिकांश एशियाई इक्विटी में तेजी आई। चीन और हांगकांग में बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया में भी तेजी दर्ज की गई। बीजिंग की घोषणा के कारण लौह अयस्क में दो महीने में सबसे अधिक उछाल आया।