Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 191

सत्यता की जांच हो.., नेहरू की चिट्ठियों को लेकर संसद में हंगामा; बीजेपी ने जांच की मांग की

0

प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी के सदस्य रिज़वान कादरी ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के ’51 डिब्बे’ लौटाने की अपील की है.
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (PMML) सोसाइटी के सदस्य रिज़वान कादरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर जवाहरलाल नेहरू से जुड़े ऐतिहासिक दस्तावेज़ों के ’51 डिब्बे’ लौटाने की अपील की है. बीजेपी की तरफ से इस मुद्दे को सोमवार को संसद में उठाया गया. रिज़वान कादरी ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा है कि ये दस्तावेज बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा है कि 2008 में यूपीए सरकार के दौरान, नेहरू के निजी पत्रों को 51 डिब्बों में भरकर सोनिया गांधी के पास भेजा गया था। ये पत्र नेहरू द्वारा एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत जैसे प्रमुख व्यक्तियों को लिखे गए थे.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने सोमवार को लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि संस्कृति मंत्रालय इस मुद्दे की जांच कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री के पत्रों को वापस लाए. उन्होंने कहा कि ये सभी दस्तावेज हमारे राष्ट्र को समर्पित हैं. पात्रा ने कहा कि मेरी मांग है कि संस्कृति मंत्रालय इस बात की सत्यता की जांच करें.
यह सार्वजनिक प्रॉपर्टी है, छुपाने की क्या जरूरत है- रवि किशन
एनडीटीवी से बात करते हुए बीजेपी के एक अन्य सांसद रवि किशन ने कहा कि देश की जनता को जानने का पूरा अधिकार है कि वो जाने कि आव उस समय क्या करते थे. देश जानना चाहता है कि उस समय किस तरह के पत्राचार होते थे. जब भी कोई प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठता है तो उससे जुड़ी चीजें देश की हो जाती है.

जाकिर हुसैन के निधन से शोक में बॉलीवुड, अमिताभ-करीना ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम बोले- ‘दिल ना जाने

0

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने सोमवार की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जाकिर हुसैन के निधन की खबर से बॉलीवुड सेलेब्स भी शॉक्ड हैं। कई सितारों ने मशहूर तबला वादक के निधन पर प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।
मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार की सुबह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय तबला वादक दिल से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जाकिर करीब 2 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन रविवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। जाकिर हुसैन के निधन की खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड सितारों ने भी मशहूर तबला वादक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर तक, बी-टाउन के कई सितारों ने जाकिर के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।
इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
अमिताभ बच्चन ने X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘बहुत दुखद दिन…’ इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी और लिखा, ‘एक प्रतिभा.. एक बेजोड़ उस्ताद.. एक अपूरणीय क्षति.. जाकिर हुसैन।’ वहीं करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह करीना के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘हमेशा से उस्ताद’। मलाइका अरोड़ा ने भी तबला वादक की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- ‘रेस्ट इन पीस लीजेंड।’
अक्षय कुमार-अनुपम खेर ने भी दी श्रद्धांजलि
अक्षय कुमार ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ‘उस्ताद ज़ाकिर हुसैन साब के दुखद निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह वास्तव में हमारे देश की संगीत विरासत के लिए एक खजाना थे। ॐ शांति।’ अनुपम खेर ने लिखा- ‘दिल ना जाने कब तक उदास रहने वाला है! आवाज़ ना जाने कब तक खामोश रहने वाली है!! अलविदा मेरे दोस्त।इस दुनिया से गए हो! यादों में सदियों तक रहने वाले हो! तुम भी… तुम्हारा हुनर भी… और तुम्हारी दिल की गहराइयों तक छू जाने वाली बच्चों जैसी मुस्कुराहट भी!!’ वहीं रणवीर सिंह, सोनाली बेंद्रे, रिद्धिमा कपूर साहनी और अन्य सितारों ने भी दिवंगत तबला वादक को श्रद्धांजलि दी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP की फुल लिस्ट जारी, केजरीवाल ने BJP के लिए ये क्या कह दिया

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जबकि भाजपा अबतक शांत बैठी है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसा है, जानिए क्या कहा है?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को 38 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी, इस तरह से आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 70 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट अब जारी कर दी है लेकिन मुख्य विपक्षी दल भाजपा की तरफ से अभी तक ऐसी सुगबुगाहट भी नहीं है। उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कस कसा और कहा कि उनके पास तो मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा ही नहीं है। बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है। आप ने 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 62 सीट पर जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखा था।
भाजपा के लिए क्या कह दिया केजरीवाल ने
आम आदमी पार्टी की सूची के मुताबिक, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर से कालकाजी सीट से चुनाव मैदान में होंगी। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है लेकिन भाजपा गायब है। उनके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है, कोई टीम नहीं है, कोई योजना नहीं है और दिल्ली के लिए कोई विजन नहीं है। उनके पास केवल एक ही नारा, एक ही नीति और एक ही मिशन है- ‘केजरीवाल हटाओ’। उनसे पूछें कि उन्होंने पांच साल में क्या किया, तो वे जवाब देते हैं- ‘‘केजरीवाल को खूब गाली दी।’’

केजरीवाल को चुनौती देंगे कांग्रेस के दीक्षित
बता दें कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। हालांकि भाजपा नयी दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को उतारने की योजना बना रही है। इस बीच, कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित भी शामिल हैं, जो नयी दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनौती देंगे। केजरीवाल ने कई मौकों पर, कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार किया है, बावजूद इसके कि दोनों पार्टियां ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं।

आतिशी और सिसोदिया ने किया पोस्ट
आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे कालकाजी से आम आदमी पार्टी का विधानसभा उम्मीदवार बनाकर एक बार फिर मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए पार्टी नेतृत्व और अरविंद केजरीवाल जी को धन्यवाद।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए गर्व की बात है और मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी।’’ वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी 70 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतर गई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम लोगों तक पहुंच रहे हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और पानी के क्षेत्र में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए पांच साल और मांग रहे हैं।’’

MP कांग्रेस का बड़ा विधानसभा घेराव, 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन, जान लीजिए मुद्दा क्या है

0

मध्य प्रदेश विधानसभा का पहला सत्र 16 दिसंबर को शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। कांग्रेस ने इस घेराव में प्रदेश भर से 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का फैसला किया है। कांग्रेस इस विधानसभा घेराव के जरिए नेताओं की एकजुट और कार्यकर्ताओं के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।
कांग्रेस का विधानसभा घेराव सोमवार को शीतकालीन सत्र के दौरान होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के घर हुई बैठक में इस आयोजन की रूपरेखा तय की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि पार्टी के सभी विधायकों और जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे हजारों की संख्या में वाहनों के साथ भोपाल पहुंचे।

जवाहर चौक से शुरू होगा घेराव

कांग्रेस का घेराव भोपाल के जवाहर चौक इलाके से शुरू होगा, जहां एक बड़ी जनसभा होगी। इसके बाद कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए रंग महल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा होते हुए विधानसभा घेराव करेंगे। इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना की मांग उठाएगी और इसे आंदोलन का रूप देने की कोशिश करेगी। कांग्रेस इस मुद्दे को अब गांव-गांव तक लेकर जाने की योजना बना रही है।

कांग्रेस की क्या-क्या हैं मांगें?

कांग्रेस का यह विधानसभा घेराव प्रदेश में बढ़ते दलित अत्याचार, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर होने जा रहा है। इसके अलावा विधानसभा सत्र में कांग्रेस, बीजेपी के चुनाव के दौरान किए गए वादे को लेकर भी उसे घेरने का अभियान बना रही है। इनमें प्रमुख वादा है ‘लाडली बहन योजना’ के तहत हर महिला को 3000 रुपये प्रति माह की राशि दी जाए। इसके अलावा 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा, गेहूं का MSP 2700 रुपये, धान का MSP 3100 रुपये और सोयाबीन के दाम 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा शामिल है। कांग्रेस बीजेपी से यह भी मांग करेगी कि सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के बारे में श्वेत पत्र जारी किया जाए।

“गूंगी-बहरी सरकार को अपनी आवाज सुनानी चाहिए”

इस घेराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “संकल्प पत्र में किए गए वादों से लेकर लाडली बहिनों तक के वादे पूरे नहीं हुए हैं। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि इस गूंगी-बहरी सरकार को अपनी आवाज सुनानी चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री से लेकर कृषि मंत्री तक यह जान सकें कि वादे पूरे नहीं हुए हैं। इस घेराव में सभी का हिस्सा बनना जरूरी है, ताकि यह हक की लड़ाई सरकार की नींद को जगा सके।”

दिल्ली में महिलाओं के खाते में कब आएंगे 1000 रुपये प्रति महीने? सीएम आतिशी ने दिया बड़ा अपडेट

0

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम आतिशी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये डाले जाएंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को शहर की महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सीएम आतिशी ने कहा कि अगले 7 से 10 दिनों में ये योजना शुरू कर दी जाएगी।

दो किस्तों में दी जाएगी ये राशि
उन्होंने कहा कि सरकार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर काम कर रही है। आतिशी ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के अंत से पहले 31 मार्च, 2025 तक महिलाओं को इस योजना के तहत एक या दो किस्तें मिलेंगी।

आगे चलकर सरकार देगी 2100 रुपये प्रति महीने
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को योजना शुरू करने की घोषणा की थी। केजरीवाल ने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो राशि बढ़ाकर 2,100 रुपये कर दी जाएगी।

महिलाओं का वादा पूरा किया- सीएम आतिशी
सीएम आतिशी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने के सरकार के वादे को पूरा करती है। उन्होंने कहा, ‘हमने महिलाओं को 1,000 रुपये की सहायता देने का अपना वादा पूरा किया है। विपक्ष द्वारा इस पहल को बाधित करने के सभी प्रयासों के बावजूद हमने इसे सफलतापूर्वक लागू किया है।’

महिलाओं को परिवार के सदस्यों पर निर्भर ना रहना पड़े- आतिशी
आतिशी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि उन्हें छोटी-छोटी व्यक्तिगत जरूरतों के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर ना रहना पड़े। पात्रता के संबंध में, आतिशी ने बताया कि वर्तमान या पूर्व स्थायी सरकारी कर्मचारी, जो महिलाएं सांसद, विधायक या पार्षद हैं या रही हैं, पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाली महिलाएं और जो पहले से ही किसी भी प्रकार की पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे इस योजना के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगी।

सरसी आइलैंड का CM मोहन आज करेंगे शुभारंभ, जानिए यहां क्या-क्या खास है

0

सरसी आइलैंड (Sarsi Island) का सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) शुभारंभ करेंगे. बता दें, ये नवनिर्मित आइलैंड शहडोल जिले के बाणसागर डैम (Bansagar Dam) पर स्थित है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से ये काफी नजदीक है. सीएम 14 दिसंबर को सरसी आएंगे.
सरसी आइलैंड (Sarsi Island) इन दिनों चर्चा में है. शहडोल (Shahdol ) जिले में बाणसागर डैम (Bansagar Dam) को लेकर खुशखबरी (Good News) है. लोकल टूरिज्म (Local Tourism) को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है. इसीक्रम में नवनिर्मित सरसी आइलैंड (Sarsi Island) रिसॉर्ट का उद्घाटन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 दिसंबर को पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे. शहडोल जिले में बाणसागर डैम के बैकवाटर पर निर्मित यह रिसॉर्ट प्रमुख पर्यटन स्थल बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर के समीप स्थित है. यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा. इको-सर्किट परियोजना के तहत विकसित यह स्थल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

तीन बोट क्लब बनाए गए
प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. यहां तीन बोट क्लब बनाए गए हैं, जो वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक अनुभव का अवसर देंगे.
पर्यटकों के ठहरने के लिए 10 इको हट्स तैयार किए गए हैं, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है. खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक आकर्षक रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई. इसके साथ ही, कॉर्पोरेट और अन्य आयोजनों के लिए प्रकृति के बीच एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी उपलब्ध होगा. पर्यटकों की सेहत और मनोरंजन का भी ध्यान रखते हुए रिसॉर्ट में जिम, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाए गए. शहडोल और इसके आसपास का क्षेत्र देशभर के पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन जाएगा.

विधानसभा घेराव का ऐलान, कांग्रेस ऐसे दिखाएगी “ताकत”

0

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है. महिलाएं, बच्चे, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं. दलित और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं. प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है. महंगाई चरम पर है. लेकिन इस सब से BJP की सरकार को कोई मतलब नहीं है. प्रदेश की जनता को इस अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए 16 दिसंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी. सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध है कि बड़ी संख्या में घेराव में शामिल हों.
मध्य प्रदेश में हुए उपचुनाव में विजयपुर (Vijaypur Seat) में मिली जीत के बाद से कांग्रेस (Congress) उत्साहित है और उसने विभिन्न समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया है. इस घेराव के जरिए पार्टी अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है. राज्य का विधानसभा सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है और इस सत्र के गहमागहमी वाले रहने के आसार हैं. कांग्रेस जहां विधानसभा के भीतर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी में है तो वही सड़क पर भी उतरने का ऐलान किया जाता है. पार्टी 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने जा रही है. यह घेराव राज्य में बढ़ती मादक पदार्थ की तस्करी, जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग पर बढ़ते अत्याचार के अलावा महिला सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाते हुए है.
पार्टी के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद राज्य की सियासत में कांग्रेस की ओर से संभवत यह पहला अवसर है जब तमाम बड़े नेता कई दिनों से इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने वाले बयान जारी करने के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी कर रहे हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित अन्य नेता वीडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर रहे हैं.
हाल ही में दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए. विजयपुर में कांग्रेस जीती तो बुधनी में बीजेपी को जीत मिली. बुधनी में पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा का अंतर कम हुआ. इन नतीजों से कांग्रेस खासी उत्साहित है. वैसे तो कांग्रेस में खुले तौर पर गुटबाजी नजर आती है और गुटबाजी किसी से छुपी भी नहीं है. इस बार पार्टी एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है. यही कारण है कि तमाम नेता इस घेराव प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील करने के साथ सरकार पर हमला बोल रहे हैं.

संसद घेरने ट्रैक्टर से पहुंचे किसान, जानिए कहां हुआ प्रदर्शन; क्या है मांग

0

लंदन में ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन किया है। किसान कृषि परिवारों को इनहेरिटेंस टैक्स में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे खेती पर बुरा असर पड़ेगा।
भारत में किसानों के प्रदर्शन की तस्वीरें तो आपने खूब देखी होंगी लेकिन अब एक और देश में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। लंदन की चमचमाती और शनदार सड़कों पर बुधवार को अचानक ट्रैक्टर दौड़ने लगे। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरों को देख लोग हैरान रह गए। आखिरकार कुछ देर बात पता चल कि यह कोई ट्रैक्टर रेस नहीं बल्कि परेशान किसान हैं जो कृषि परिवारों को ‘विरासत कर’ (इनहेरिटेंस टैक्स) में शामिल करने का विरोध कर रहे हैं।
नष्ट हो जाएंगे खेत
सेंट्रल की सड़कों पर किसानों ने विरोध के दौरान ट्रैक्टर मार्च किया, रास्तों को बंद कर दिया और सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसान परिवारों को इनहेरिटेंस टैक्स में शामिल ना किया जाए। किसान इस टैक्स से छूट की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि इससे पारिवारिक खेत नष्ट हो जाएंगे, खाद्य उत्पादन कम हो जाएगा।

संसद भवन मार्ग को किया ब्लॉक
सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से किसानों ने संसद भवन मार्ग को भी ट्रैक्टरों को ब्लॉक कर था। संसद के बाहर भी किसान तख्तियों के साथ खड़े नजर आए। इन तख्तियों पर लिखा था, “किसान नहीं, तो भोजन नहीं, भविष्य नहीं।
कम हो गई है किसानों की आय
किसानों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी आय कम हो गई है। इसी साल अक्टूबर में सरकार ने कहा कि किसानों की जमीन पर साल 2026 से टैक्स लगेगा। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। लंदन में नवंबर में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था इतना ही नहीं वेस्टमिंस्टर में 13 हजार से अधिक किसान सड़कों पर जमा हो गए थे।

30 साल पहले आई पारिवारिक फिल्म, जिसे देख आज भी नम हो जाती हैं आंखें, 1994 में की सबसे ज्यादा कमाई

0

साल 1994 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी, जिसके आगे तमाम फिल्में पानी भरती नजर आईं। इस फिल्म ने 1982 में रिलीज हुई फिल्म की रीमेक होते हुए भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कोहराम मचाया कि सब देखते रह गए। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसमें माधुरी दीक्षित लीड रोल में थीं। क्या आप इस फिल्म का नाम बता सकते हैं?
सलमान खान बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करती हैं। 1994 में भी सलमान खान की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने दर्शकों के बीच धूम मचा दी थी। इस फिल्म में उनके साथ उस दौर की टॉप स्टार माधुरी दीक्षित लीड रोल में नजर आई थीं और इसने उस साल रिकॉड तोड़ कमाई की थी। ये फिल्म एक बॉलीवुड फिल्म का ही रीमेक थी, जो साल 1982 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी एक पारिवारिक फिल्म थी। इन दोनों फिल्मों की कहानी में बस एक ही अंतर है कि 1982 में आई फिल्म में एक गांव के परिवार की कहानी दिखाई गई थी। वहीं , साल 1994 में आई फिल्म की कहानी शहरी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन, कहानी दोनों फिल्मों की जस की तस है।

खूब मशहूर हुए गाने
अगर आप अभी तक फिल्म का नाम नहीं पहचान पाए तो चलिए हम आपको बताते हैं कि फिल्म का नाम क्या है? फिल्म का नाम है ‘हम आपके हैं कौन’। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म ने उस समय बेहद शानदार कमाई की थी। लगभग 30 साल पहले आई इस फिल्म के गाने भी बेहद मशहूर हुए थे। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान के साथ मोहनीश बहल, अनुपम खेर, रेणुका शहाणे, अलोकनाथ और रीमा लागू जैसे कलाकार थे।

फिल्म की कमाई
लगभग 30 साल पहले आई इस फिल्म का बजट कुल 6 करोड़ था। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 117 करोड़ की शानदार कमाई की थी। राजश्री प्रोडक्शन्स तले बनी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर सुरज बड़जात्या हैं।

इस फिल्म का रीमेक है हम आपके हैं कौन?
सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ 1994 में रिलीज हुई थी और ये फिल्म साल 1982 में आई फिल्म ‘नदिया के पार’ का रीमेक है। ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘नदिया के पार’ दोनों फिल्म राजश्री बैनर की हैं। फिल्म ‘नदिया के पार’ के डायरेक्टर गोविंद मूनिस थे और इस फिल्म में साधना सिंह , लीला मिश्रा ,सचिन पिलगांवकर, और इंद्र ठाकुर लीड रोल में नजर आए थे।

SMAT 2024: हार्दिक पांड्या की टीम का सामना मुंबई से, जानें दोनों सेमीफाइनल मैचों की कैसे देख सकेंगे Live स्ट्रीमिंग

0

SMAT 2024: बीसीसीआई के घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस बार के सेमीफाइनल में मुबंई और बड़ौदा के बीच जहां पहला सेमीफाइनल होगा तो वहीं दूसरे में दिल्ली और मध्य प्रदेश टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी खेलने वाले हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट अब तक काफी शानदार रहा है, जिसमें इस बार टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहें, जिसमें एक सबसे बड़ा नाम स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का शामिल है, जिनकी टीम बड़ौदा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बंगाल की टीम को मात देने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला स्टार प्लेयर्स से सजी मुंबई की टीम से होगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव से लेकर श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे की मौजूदगी देखने को मिलेगी, ऐसे में इस मुकाबले में फैंस को पूरा रोमांच देखने को मिलेगा।

दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली का होगा मध्य प्रदेश की टीम से सामना
बड़ौदा की टीम जहां अपना सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई की टीम के खिलाफ खेलेगी तो वहीं 13 दिसंबर को ही दूसरा सेमीफाइनल मैच भी खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली की टीम की सामना मध्य प्रदेश से होगा। दोनों ही टीमों का अब तक टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है, लेकिन इस मैच में सभी की नजरें एक तरफ जहां आयुष बडोनी के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, तो दूसरी तरफ वेंकटेश अय्यर होंगे। ऐसे में कौन सी टीम फाइनल मुकाबले में अपनी जगह को पक्का करेगी इसका इंतजार सभी को है।
पहले और दूसरा सेमीफाइनल मैच के शुरू होने का रहेगा ये समय
मुंबई और बड़ौदा के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच के खत्म होने के बाद दूसरे सेमीफाइनल मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4:30 पर होगी और ये भी मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वहीं दोनों मैचों की विजेता टीम के बीच फाइनल मुकाबला 15 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

यहां पर देख सकते दोनों मैचों की Live स्ट्रीमिंग फैंस
दोनों सेमीफाइनल मैचों का आनंद फैंस टीवी और मोबाइल पर सीधे प्रसारण के जरिए देख सकते हैं। सेमीफाइनल मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 के नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा के एप पर होगी।