Thursday, March 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 190

Year Ender 2024: शूटिंग से लेकर हॉकी, चेस सहित इन खेलों में प्लेयर्स ने बढ़ाया देश का मान

0

क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी देश के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराने का काम किया है। इस साल हुए ओलंपिक में भारतीय एथलीटों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद सभी को थी जिसमें थोड़ी निराशा भी हुई लेकिन शूटिंग के इवेंट में पहले से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला वहीं हॉकी में टीम इंडिया ब्रॉन्ज मेडल जीतने में देश के लिए साल 2024 खेलों में काफी बेहतरीन माना जा सकता है, जिसमें एक तरफ जहां क्रिकेट मैदान पर टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही तो अन्य खेलों में भी भारतीय प्लेयर्स और टीम का कमाल प्रदर्शन देखने को मिला। इस साल पेरिस में ओलंपिक गेम्स का भी आयोजन हुआ था, जिसमें सभी फैंस को पहले के मुकाबले अधिक मेडल की उम्मीद थी, लेकिन उसमें थोड़ा निराश जरूर होना पड़ा इसके बावजूद भी कुछ खेलों में देश मेडल जीतने में कामयाब रहा जिनकी उम्मीद काफी कम की गई थी। इसमें शूटिंग पहले नंबर पर आएगा जिसमें मनु भाकर ने एक नहीं बल्कि 2 मेडल अपने नाम किए थे, वहीं जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा इस बार गोल्ड जीतने में तो कामयाब नहीं हो सके लेकिन सिल्वर मेडल को जरूर अपने नाम किया। ऐसे में हम आपको साल 2024 में क्रिकेट छोड़ अन्य खेलों में कैसा प्रदर्शन रहा उसके बारे में बताने जा रहे हैं।
हॉकी में जीता ब्रॉन्ज मेडल
इस बार भारतीय हॉकी टीम का भी ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें भले ही वह गोल्ड मेडल मैच में पहुंचने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन इसके बावजूद ब्रॉन्ज मेडल जरूर अपने नाम किया, जिससे ओलंपिक में फिर से फैंस को भारतीय हॉकी का जादू देखने को मिला। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में स्पेन की टीम को 2-1 से मात देने के साथ पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले के बाद भारतीय हॉकी इतिहास के सबसे सफल गोलकीपर में से एक पीआर श्रीजेश ने इस खेल को अलविदा भी कह दिया था।

चेस में डी गुकेश ने बनाया अपना दबदबा
चेस का नाम सुनते ही सभी भारतीय फैंस के मन में सबसे पहले विश्वनाथन आनंद का नाम आता है, लेकिन साल 2024 में डी गुकेश का चेस में दबदबा देखने को मिला और वह इस खेल में देश के उभरते हुए सितारे बन गए। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वह सिर्फ 18 साल के हैं। गुकेश ने डिंग लिरेन को 14वीं और अंतिम बाजी में हराया और वर्ल्ड चैंपियन बने।

रेसलिंग अमन सहरावत ने रचा इतिहास
रेसलिंग में हमेशा भारत का दबदबा देखने को मिला है, लेकिन इस बार ओलंपिक में रेसलर्स उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि 21 साल के अमन सहरावत ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ इतिहास रचने में जरूर कामयाब हुए। अमन ने पुरुषों के 57 किग्रा कैटेगिरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता जिसमें वह देश के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेता भी बन गए।

दिल्लीवाले पढ़ लें एडवाइजरी, अगले कुछ महीनों तक कालिंदी कुंज में ट्रैफिक देगा टेंशन; इन रास्तों का करें इस्तेमाल

0

कालिंदी कुंज के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आगरा कैनाल रोड पर एक पुल का निर्माण हो रहा है। इसकी वजह से कालिंदी कुंज के पास से गुजरना वाले वाहनों को रोजाना जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। इसी के चलते दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के कारण कालिंदी कुंज ‘जंक्शन’ (मार्ग संधि स्थल) पर ट्रैफिक प्रभावित होगा। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि आगरा कैनाल रोड पर एक पुल समेत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अगले कुछ महीनों तक जारी रहने की उम्मीद है। एडवाइजरी में कहा गया है कि इसके कारण कालिंदी कुंज ‘जंक्शन’ पर काफी यातायात जाम देखा गया है, यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए व्यस्त समय के दौरान कालिंदी कुंज ‘जंक्शन’ के आसपास के क्षेत्र से नहीं गुजरने की सलाह दी जाती है।
इन रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह
एडवाइजरी के अनुसार, फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले यात्रियों को भीड़भाड़ वाले इलाके से बचने के लिए मथुरा रोड और रोड नंबर-13 का इस्तेमाल करने, जबकि नोएडा से दिल्ली जाने वालों को डीएनडी फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। साथ ही सड़कों को भीड़भाड़ कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को अपनाने की सलाह दी गई है।
आगरा कैनाल रोड पर हो रहा पुल का निर्माण
बता दें कि कालिंदी कुंज के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के आगरा कैनाल रोड पर एक पुल का निर्माण हो रहा है। इसके निर्माण का काम अगले कुछ महीनों तक चलने की संभावना है। इसकी वजह से कालिंदी कुंज के पास से गुजरना वाले वाहनों को रोजाना जाम से दो-चार होना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से यातायात में कुछ बदलाव किए गए हैं और लोगों से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

एमपी-राजस्थान के बीच पानी का 20 साल पुराना झगड़ा खत्म, सीएम मोहन बोले- आधुनिक युग के भागीरथ हैं पीएम मोदी

0

जयपुर/भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 दिसंबर को जयपुर में पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का शिलान्यस किया. इस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच पानी को लेकर 20 साल से चल रहा झगड़ा खत्म कर दिया. इस परियोजना से दोनों प्रदेशों को फायदा होगा. इस परियोजना में 72 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्णाण होंगे. इससे 6 लाख 13 हजार 520 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. चालीस लाख लोगों की आबादी को पीने का पानी मिलेगी. इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के 3217 गांवों को फायदा होगा. इससे मालवा-चंबल इलाके में खुशियां आएंगी. इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक युग के भागीरथ हैं. इस मौके पर राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा भी मौजूद थे.

सीएम यादव ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में अद्भुत दिन है. मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीर्घायु और यशस्वी हों. ये अद्भुत मौका पीएम मोदी की वजह से ही आया है. दोनों प्रदेशों के बीच इस जल का 20 साल पुराना झगड़ा हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में चलता रहा. अब ये झगड़ा पीएम मोदी की वजह से खत्म हुआ. वे आधुनिक भागीरथ हैं. हमें उनका आशीर्वाद मिल रहा है. मध्य प्रदेश नदियाों का मायका है. यहां से निकलकर ये नदियां कई राज्यों की मदद करती हैं.

पीएम मोदी ने प्रेरित किया और फंड उपलब्ध कराया- सीएम यादव
सीएम यादव ने कहा कि पार्वती-काली सिंध-चंबल का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश है. ये योजना मध्य प्रदेश और राजस्थान की साझा योजना थी. छोटे-मोटे कई कारणों से 20 साल निकल गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल हमें इस योजना को पूरा करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि इस योजना की 90 फीसदी राशि भी दी. दोनों राज्यों को इस योजना की केवल 10 फीसदी लागत ही देनी है.

राजस्थान में कई योजनाओं का शिलान्यास
गौरतलब है कि, पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान सरकार के ‘एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष’ कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होनंने राजस्थान में रेल-सड़क सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया. उन्होंने इस मौके पर कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए विकसित राजस्थान भी जरूरी है. राजस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन सरकार दिन-रात मेहनत कर रही है.

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, अप्लाई शुरू होने से लेकर पात्रता संबंधी सारी जानकारी यहां पढ़ें

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली की सभी महिला मतदाता मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई, जिसके तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को ₹1,000 की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 13 दिसंबर को एक प्रेस वार्ता में कहा था कि इस योजना के लिए पंजीकरण अगले सात से 10 दिनों में शुरू हो जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार अभी भी इस पर काम कर रही है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में इस तरह की योजना पहले से चल रही है, जिसका काफी फायदा वहां की सरकार को चुनाव में हुआ है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में रहने वाले किन महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या होगी? पढ़ें A2Z जानकारी।

इस योजना के लिए कौन पात्र?
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजधानी में रहने वाली और पंजीकृत मतदाता हर महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। हालांकि, कुछ श्रेणियों में आने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

पात्रता के लिए मानदंड क्या हैं?
दिल्ली की निवासी महिला और दिल्ली के पते वाली मतदाता पहचान पत्र वाली महिला इस स्कीम का लाभ ले सकती है।
महिला की आयु 12 दिसंबर, 2024 (योजना अधिसूचित करने की तिथि) को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड
दिल्ली का पता दर्शाने वाला वोटर आईडी कार्ड
पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, माध्यमिक हाई स्कूल प्रमाण पत्र या 12 दिसंबर, 2024 तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु दर्शाने वाला कोई अन्य दस्तावेज।
महिला लाभार्थियों को किस्त कब मिलेगी?
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के अनुसार, चुनाव की तारीखों की घोषणा से यह तय होगा कि लाभार्थियों के खातों में धनराशि कब जमा होगी। भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जल्द ही दिल्ली चुनाव 2025 की तारीख की घोषणा किए जाने की संभावना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लाभार्थियों को 31 मार्च, 2025 से पहले कम से कम एक या दो किस्तें मिल जानी चाहिए।

केएल राहुल ने कर ली एमएस धोनी की बराबरी, गाबा टेस्ट बचाने के लिए लगा दी जान

0

केएल राहुल ने एक बार फिर टीम इंडिया को संकट से बाहर निकलने का काम किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सामने अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम कुछ पीछे चल रही है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम चढ़कर खेल रही है। वो तो बीच बीच में हो रही बारिश के कारण टीम इंडिया की सांसें चल रही हैं, नहीं तो कुछ भी हो सकता था। इस बीच केएल राहुल ने मैच को बचाने के लिए अपनी जान झोक दी। पहली पारी की बात करें तो उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। वे अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन फिर भी उनकी ये पारी किसी सेंचुरी से कम नहीं है। इस बीच राहुल ने 50 से ज्यादा रन बनाकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। एमएस धोनी ने जो काम 96 पारियों में किया था, वो काम राहुल ने केवल 50 पारियों में ही कर दिखाया है।
केएल राहुल ने खेली तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 84 रनों की पारियां
टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में फंसी हुई है। हालांकि केएल राहुल ने अपनी टीम के लिए 84 रनों की महती पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 139 रनों का सामना किया और आठ चौके लगाए। राहुल की पारी कितनी सधी हुई थी, ये बात इसी से पता चलती है कि उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया। वो केएल राहुल ही हैं, जिनकी बदौलत टीम इंडिया इस टेस्ट में हार के करीब नहीं है। अगर राहुल भी बाकी बल्लेबाजों की तरह सस्ते में आउट हो जाते तो टीम इंडिया की मुश्किलें और भी बढ़ सकती थीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 19 बार 50 प्लस रन की पारी खेल चुके हैं राहुल
अब अगर केएल राहुल के रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 19 बार 50 रन से ज्यादा की पारी इंटरनेशनल क्रिकेट में खेली है। एमएस धोनी ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली थी। लेकिन एमएस धोनी ने ये काम 96 पारियों में किया था, वहीं राहुल ने 50 पारियों में ही कर दिखाया है। हालांकि इस लिस्ट में पहले नंबर के बल्लेबाज की बात करें तो वहां पर सचिन तेदुलकर का नाम आता है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 144 इंटरनेशनल पारियां खेली हैं। इसमें 51 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 118 पारियां खेलकर 44 बार 50 से ज्यादा रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।

अभी बराबरी पर चल रही है सीरीज
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज की बात की जाए तो अभी दो मैच हो चुके हैं और दोनों टीमें एक एक मैच जीतकर बराबरी पर चल रही हैं। भारतीय टीम की पूरी कोशिश होनी चाहिए कि इस मैच को किसी भी हार से बचाया जाए, नहीं तो आगे और भी ज्यादा मुश्किलें हो सकती हैं। अभी सीरीज के दो और मैच बाकी हैं, जिसमें अगर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होती है तो सीरीज भी अपने नाम कर सकती है। साथ ही इसी सीरीज से तय होगा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। फिलहाल भारतीय टीम की परीक्षा चल रही है।

राज कुंद्रा ने अश्लील वीडियो मामले पर 3 साल बाद तोड़ी चुप्पी

0

राज कुंद्रा ने अश्लील वीडियो मामले पर पहली बार रिएक्ट किया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर 3 साल बाद चुप्पी तोड़ी है। पोर्नोग्राफी के आरोपों में घिरे राज ने कई खुलासे किए हैं और कहा कि उनको बदनाम किया जा रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले पर 3 साल बाद खुलकर बात की है। उन्होंने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया है कि अश्लील वीडियो बनाने और उसके डिस्ट्रीब्यूशन में उनका किसी भी तरह से हाथ नहीं है। राज कुंद्रा ने उन पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर अपने प्रोडक्शन हाउस में अश्लील कंटेंट बनाने के केस चल रहे हैं। इन सब के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरा नाम खराब करने के लिए यह सब किया जा रहा है। मैंने अब तक चुप रहना सही समझा था, लेकिन जब बात परिवार की आती है तो मुझे बोलना पड़ा। ​​मैं चुप रहता हूं तो लोगों को लगता है कि मैं कुछ छिपा रहा हूं और उन्हें सच्चाई का पता तक नहीं होता।’

राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले पर तोड़ी चुप्पी
एएनआई से बात करते हुए कुंद्रा ने कहा, ‘पिछले तीन सालों से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन मैंने सोचा इसपर बात करने से कुछ नहीं होगा। मेरे लिए कभी-कभी चुप रहने का मतलब खुशी होती है, लेकिन अब बात परिवार तक आ गई है।’ पिछले महीने की शुरुआत में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में राज कुंद्रा और कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। तलाशी अभियान के दौरान मुंबई और उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगहों पर छापेमारी की गई। अब कुंद्रा ने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया और कहा कि वह चाहते हैं कि यह मामला जल्दी सुलझ जाए। उन्होंने कहा, ‘चार्जशीट में शामिल 13 लोगों में से मैं अकेला हूं जो कह रहा हूं कि इस मामले को जल्द ही खत्म कर दिया जाना चाहिए। अगर कोई दोषी है तो उस पर आरोप लगाए जाने चाहिए, अगर वह दोषी नहीं है तो उसे बरी कर देना चाहिए। इसलिए अगर यह 1% भी सच होता तो मैं कानून से बरी होने की मांग नहीं करता।
जेल में बिताए 63 दिन
19 जुलाई, 2021 को कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने और मोबाइल ऐप के जरिए उसे प्रमोट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दो महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें सितंबर 2021 में जमानत मिल गई। हिरासत में बिताए गए समय का जिक्र करते हुए कुंद्रा ने कहा, ‘मुझे आर्थर रोड जेल में 63 दिनों तक रखा गया था। परिवार के बिना उन 63 दिनों को बिताना बहुत मुश्किल था। जैसा कि मैं कह रहा हूं, मैं अदालत में लड़ रहा हूं, मुझे पूरा भरोसा है कि मैं यह केस जीत जाऊंगा।’
पोर्नोग्राफी से मेरा कोई लेना-देना नहीं
राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले पर बात करते हुए ये भी कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस बात पर जोर देते हुए कि राज ने कहा कि टेक्नोलॉजी को लेकर में सपोर्ट करता था। उन्होंने कहा, ‘आज तक, मैं किसी भी पोर्नोग्राफी, किसी भी प्रोडक्शन या पोर्न से जुड़ी किसी भी चीज का हिस्सा नहीं हूं। जब यह आरोप सामने आया तो मुझे बहुत दुख हुआ।’ जांच एजेंसी के अनुसार, राज ने फरवरी 2019 में आर्म्स प्राइम मीडिया लिमिटेड नाम से एक कंपनी बनाई और ‘हॉटशॉट्स’ नाम से एक ऐप बनाया। बाद में इस ऐप को उनके रिश्तेदार प्रदीप बख्शी की यूके स्थित कंपनी ‘केनरिन’ को बेच दिया गया। पुलिस ने कहा कि कुंद्रा के फोन में केनरिन के बारे में व्हाट्सएप चैट थी। इन बातचीत से यह भी पता चला कि उन्होंने एक व्यक्ति को 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर में 119 अश्लील फिल्में बेचने पर चर्चा की थी।

कुंद्रा ने अपने व्यवसाय संचालन के बारे में बताते हुए कहा, ‘जहां तक ​​ऐप चलाने की बात है, मेरे बेटे के नाम पर एक फेमस कंपनी थी और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देते थे। हमने अपने साले की कंपनी केनरिन के एक ऐप को लॉन्च किया था, जिसमें ये ए-रेटेड फिल्में थीं, लेकिन वे बिल्कुल भी अश्लील नहीं थीं।’ कुंद्रा ने उन पर लगे आरोपों को भी खारिज कर दिया।

रूस पर यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों से हमले की अनुमति देकर बाइडेन ने किया “मूर्खतापूर्ण कार्य”, गुस्से में ट्रंप

0

यूक्रेन को रूस के अंदरूनी हिस्सों में अमेरिकी हथियारों से हमले की अनुमति देकर राष्ट्रपति बाइडेन ने मूर्खतापूर्ण कार्य किया है। यह कहना है अमेरिका नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का। उन्होंने कहा कि मुझसे इस बारे में पूछा तक नहीं गया।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को सत्ता संभालेंगे। इसके बाद रूस-यूक्रेन युद्ध में बड़ा मोड़ आने की संभावना है। वह रूस-यूक्रेन युद्ध मामले में राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले को बदल सकते हैं। ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि वह राष्ट्रपति जो बाइडेन के उस हालिया फैसले को पलट सकते हैं, जिसके तहत यूक्रेन की सेना को रूस के अंदरूनी क्षेत्र में हमला करने के लिए अमेरिका के हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।
ट्रंप ने पिछले महीने बाइडेन द्वारा लिए गए निर्णय को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ बताया। उन्होंने इस बात पर भी असंतोष जाहिर किया कि बाइडेन ने यह निर्णय लेने से पहले आगामी प्रशासन से सलाह नहीं ली। यूक्रेन लंबे समय से अपनी सीमा से सैकड़ों मील दूर रूसी ठिकानों पर हमला करने के वास्ते अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति चाहता था। हालांकि, प्रतिबंधों में ढील के साथ, बाइडेन ने रूस के अंदरूनी क्षेत्र में हमले के लिए यूक्रेन को अमेरिका द्वारा मुहैया कराई गई ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम’ का उपयोग करने की अनुमति दे दी।

ट्रंप ने बाइडेन के फैसले को बताया मूर्खतापूर्ण
ट्रंप ने अपने मार-ए-लागो रिजॉर्ट में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इसकी अनुमति दी जानी चाहिए थी, खास तौर पर उस वक्त जब मेरा प्रशासन काम संभालने वाला है। इस बारे में मैं क्या सोचता हूं, यह जाने बिना उन्होंने ऐसा किया। मैं उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहता। मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती थी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह बाइडेन प्रशासन के फैसले को वापस लेने पर विचार करेंगे, ट्रंप ने कहा, ‘‘हो सकता है। मुझे लगता है कि ऐसा करना बहुत मूर्खतापूर्ण बात थी।’’ ‘

ट्रंप बदल सकते हैं फैसला
व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) ने ट्रंप की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि यह निर्णय पिछले महीने के चुनाव से पहले, महीनों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया। ‘व्हाइट हाउस’ के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मौजूदा प्रशासन के आगामी प्रशासन के साथ समन्वय को लेकर कहा, ‘‘मैं आपको केवल इतना स्पष्ट तौर पर कह सकता हूं चुनाव के बाद से हमने उनसे विभिन्न स्तरों पर जो बातचीत की है, उसमें हमने उन्हें इसके पीछे के तर्क, इसके मकसद, हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस बारे में स्पष्ट रूप से बताया है।

जल्द सभी थानों के अंदर बने मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों की लिस्ट दें’, हाईकोर्ट ने एमपी सरकार को दिए आदेश

0

मध्य प्रदेश की हाईकोर्ट ने मोहन यादव सरकार को एक आदेशजारी किया है कि वे जल्द सभी थानों के अंदर बने मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों की लिस्ट दें।
मध्य प्रदेश की सरकार को जल्द ही राज्य के सभी थानों में बने मंदिर या फिर अन्य धार्मिक स्थलों की लिस्ट हाइकोर्ट के आगे पेश करना होगा। मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश शासन को आदेश दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई की।
शासन से पूछा सवाल?
बेंच ने मामले में कहा कि जल्द से जल्द राज्य सरकार पूरे प्रदेश के थानों के अंदर बने मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों की पूरी सूची पेश करे। हाईकोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा है कि प्रदेश के किस थाने में कब मंदिर बनाए गए और मंदिर बनाने के लिए आखिर किसने आदेश दिए थे? इसके जवाब के लिए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब पेश करने के लिए 7 दिन की आखिरी मोहलत दी है। इससे पहले 19 नवंबर और इसके पहले 4 नवंबर को भी हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था।

डाली गई थी एक याचिका
याचिकाकर्ता ओपी यादव ने जबलपुर शहर के सिविल लाइन, लार्डगंज, मदनमहल और विजय नगर थाने में बने मंदिरों की फोटो भी याचिका में लगाई। उन्होंने बताया था कि पुलिस अफसर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। एक महीने पहले याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ की डिवीजन बेंच ने प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन और डीजीपी को नोटिस देकर जवाब मांगा था।

लगाई गई थी रोक
नोटिस गृह विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग को भी दिए गए। एक महीने पूर्व भी इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने थानों में बन रहे मंदिरों पर रोक लगाई थी। मामले पर सरकार ने प्रारंभिक आपत्तियां भी बताई थीं जिसे हाईकोर्ट ने मानने से इंकार कर दिया है। अब सरकार जल्द ही इस पर रिपोर्ट सौंप सकती है या फिर कोर्ट से समय की मांग कर सकती है।

ट्रेन में सिर्फ टिकट नहीं एक और चीज लेकर चलना जरूरी, भूल गए तो बीच रास्‍ते ट्रेन से उधार देगा टीटी!

0

ट्रेन का सफर तो आप भी करते होंगे. यात्रा की प्‍लानिंग के साथ ही आपके जेहन में टिकट का जुगाड़ करने की कोशिश चलने लगती है. भारतीय रेलवे ने अब टिकट बुक कराना भी काफी आसान कर दिया है. आप घर बैठे ही अपना टिकट बुक करा सकते हैं और निर्धारित तिथि पर यात्रा का आनंद ले सकते हैं. यहां तो ठीक है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट के अलावा भी एक और चीज है जो काफी जरूरी है.

अगर आपने विंडो से टिकट कराया है तब तो कोई दिक्‍कत नहीं, लेकिन आजकल ज्‍यादातर लोग ऑनलाइन टिकट ही बुक कराते हैं. ऐसे में आपके पास अगर ई-टिकट है तो ट्रेन में सफर करने के लिए जरूरी है कि आपके पास आईडी भी होनी चाहिए. अगर आप बिना वैलिड आईडी प्रूफ के ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो टीटी न सिर्फ आपके ऊपर जुर्माना लगा सकता है, बल्कि बीच रास्‍ते ही ट्रेन से उतार भी सकता है. लिहाजा यह समझना जरूरी है कि ई-टिकट के साथ आईडी नहीं होने पर आपको क्‍या-क्‍या समस्‍या हो सकती है.
बिना टिकट माने जाएंगे आप
भारतीय रेलवे के कानून के मुताबिक, अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है और साथ में ओरिजनल आईडी प्रूफ लेकर नहीं आए हैं तो बिना टिकट माने जाएंगे और इसी हिसाब से आपके साथ सुलूक भी किया जाएगा. रेलवे ऐसे यात्रियों पर जुर्माना लगाने के साथ उन्‍हें ट्रेन से उतारने का भी अधिकार रखता है. भले ही आपके पास कंफर्म टिकट है, लेकिन बिना आईडी प्रूफ के आपका यह टिकट पूरी तरह बेकार माना जाएगा.
कितना लगेगा जुर्माना
अगर आपके पास आईडी कार्ड नहीं है तो टीटी आपको बिना टिकट यात्री मानेगा और आप जिस क्‍लास में यात्रा कर रहे हैं, उसी हिसाब से आपसे जुर्माना भी वसूला जाएगा. सबसे पहले तो टीटी आपसे यात्रा के टिकट का पैसा लेगा, जो जहां से आपका टिकट बना है और जहां तक जाना है, उसके बीच की दूरी का पूरा किराया होगा. इसके अलावा एसी बोगी में सफर कर रहे तो 440 रुपये और स्‍लीपर में कर रहे हैं तो 220 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा.
सीट भी नहीं मिलेगी
अगर आप सोच रहे कि इतना पैसा देने के बाद आप आराम से सोते हुए सफर करेंगे तो गलत हैं, क्‍योंकि जैसे ही टीटी आपका ई-टिकट कैंसिल करेगा, वैसे ही आपकी सीट भी चली जाएगी. अब आप दोबारा टिकट और जुर्माने का पैसा भरकर भी अपनी सीट हासिल नहीं कर सकेंगे. अगर टीटी आपसे सहमत नहीं हुआ तो ट्रेन से उतार भी सकता है. ऐसे में आप पैसे खर्च करके यात्रा पूरी नहीं कर सकेंगे. वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए भी अपनी उम्र को साबित करने वाला आईडी प्रूफ लेकर चलना जरूरी है, वरना उनका ई-टिकट भी अवैध माना जाएगा.

गाबा टेस्ट रद्द हुआ तो भारतीय टीम कैसे पहुंचेगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में, ऐसा है पूरा समाीकरण

0

भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट मैच जीतना काफी अहम है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) की रेस में पहुंचने के लिए भारत को तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करना बेहद ही अहम है.
गाबा टेस्ट मैच (WTC final 2025, India vs Australia) में बारिश ने खलल डालकर भारतीय टीम को टेंशन में पहुंचा दिया है. दरअसल, भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट मैच जीतना काफी अहम है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) की रेस में पहुंचने के लिए भारत को तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करना बेहद ही अहम है. लेकिन बारिश के कारण खेल नहीं हो हो सका और मैच रद्द होता है तो फिर भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी बज जाएगी. ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी टीमें अच्छा परफॉर्मेंस करके फाइनल की रेस में आगे निकल जाएगी.
तीसरा टेस्ट मैच ड्रा हुआ तो क्या होगा
अब यदि तीसरा टेस्ट मैच ड्रा हुआ तो भारतीय टीम को अपने बचे बाकी दोनों टेस्ट मैचों में जीत हासिल करनी होगी. ऐसे में भारत सीरीज 3-2 से जीतने में सफल हो जाएगा. इस स्थिति में फिर ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम से कम एक टेस्ट मैच में हराना होगा.
गाबा टेस्ट बारिश की वजह से रद्द हुआ तो भारतीय टीम WTC final में में कैसे पहुंचेगी, ऐसा है पूरा समीकरण
# अगर भारतीय़ टीम मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में जीतता है, तो भारतीय टीम को दूसरी टीमों के परिमामों के बिना ही भारतीय टीम WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.

# अगर भारत 2-1 से सीरीज जीतता है, तो श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वाइटवॉश से बचना होगा.

# अगर भारत 2-2 से सीरीज ड्रा करता है, तो श्रीलंका को सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को किसी भी अंतर से हराना होगा.

# अगर भारत 1-1 से सीरीज ड्रा करता है, तो श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को ड्रा करना होगा या हराना होगा.

# अगर भारत किसी भी अंतर से सीरीज हार जाता है, तो वह रेस से बाहर हो जाएगा.

गाबा टेस्ट मैच में भारतीय टीम का हालत खराब
भारतीय टीम की हालत गाबा टेस्ट मैच में खराब है. भारतीय टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप हो गई है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन का स्कोर बनाया है. जिसके तहत ये खबर लिखे जाने तक भारत के 4 विकेट 48 रन पर गिर गए हैं.