Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 188

IT इंडस्ट्री में बढ़ने वाली हैं नौकरियां, साल 2025 में इन स्किल्स के लोगों की होगी ज्यादा डिमांड

0

टीमलीज एडटेक के COO एवं एम्प्लॉयबिलिटी बिजनेस के प्रमुख जयदीप केवलरमानी ने कहा कि 2024 में नए प्रोफेशनल्स (फ्रेशर्स) की भर्ती सामान्य रूप से धीमी रही, साथ ही कई कंपनियों ने अपनी ‘कैंपस हायरिंग’ में लेट किया।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र यानी आईटी सेक्टर में जॉब चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस साल आईटी सेक्टर में नोकरियों में आई गिरावट के बाद अब नए साल में फ्यूचर अच्छा दिखाई दे रहा है। स्पेसिफिक स्किल खासतौर पर एआई और डेटा साइंस पर फोकस इस सेक्टर में बदलाव का संकेत है। भारत में साल 2024 में आईटी सेक्टर में भर्तियों में गिरावट देखी गई। अब 2025 के लिए संभावनाएं आशाजनक दिखाई दे रही हैं। आर्थिक स्थितियों तथा टेक्नोलॉजी में डेवलपमेंट में जॉब मार्केट में सुधार की उम्मीद है। एडेको इंडिया के‘कंट्री मैनेजर’सुनील चेम्मनकोटिल ने कहा,‘‘ ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) से भर्तियों को बढ़ावा मिला, जिससे टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स के लिए 52.6 प्रतिशत नौकरियों पैदा हुईं, लेकिन वे आईटी सर्विस सेक्टर में आई भारी गिरावट की पूरी तरह भरपाई नहीं कर सके।
एआई और मशीन लर्निंग में जॉब की बढ़ रही डिमांड
एडेको रिसर्च के अनुसार, कृत्रिम मेधा (AI) और मशीन लर्निंग (ML) में विभिन्न भूमिकाओं की डिमांड में 39 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो अधिक विशिष्ट कौशल ढ़ांचे की ओर बदलाव को दर्शाता है, क्योंकि संगठनों ने इन प्रौद्योगिकियों को प्राथमिकता दी है। टीमलीज एडटेक के मुख्य संचालक अधिकारी (COO) एवं एम्प्लॉयबिलिटी बिजनेस के प्रमुख जयदीप केवलरमानी ने कहा कि 2024 में नए प्रोफेशनल्स (फ्रेशर्स) की भर्ती सामान्य रूप से धीमी रही, साथ ही कई कंपनियों ने अपनी‘कैंपस हायरिंग’में विलंब किया।

2025 के लिये अच्छे हैं अनुमान
जैसे-जैसे वृहद आर्थिक चुनौतियां धीमी पड़ती जाएंगी, संगठन आर्थिक परिदृश्य के बारे में आश्वस्त होंगे और पूंजी निवेश पर कुछ दांव लगाना शुरू करेंगे, जिससे 2025 की शुरुआत में इसके बढ़ने में मदद मिलेगी। विप्रो की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) संध्या अरुण ने कहा कि उद्यम महत्वपूर्ण व्यावसायिक मूल्य प्राप्त करने के लिए एआई और अन्य उन्नत प्रौद्योगिकियों के एकीकरण में तेजी लाने के लिए तैयार हैं। अरुण ने कहा,‘‘वर्ष 2025 तीव्र गति से टेक्नोलॉजी में बदलाव का वर्ष होगा, जो नए अवसर प्रदान करेगा और अभूतपूर्व चुनौतियां भी प्रस्तुत करेगा। भविष्य उन उद्यमों का है, जो टेक्नोलॉजी और बदलाव को अपनाते हैं।

कालकाजी से आतिशी के सामने चुनाव लड़ सकती हैं कांग्रेस की ये महिला उम्मीदवार, पार्टी ने तैयार की 27 उम्मीदवारों की लिस्ट

0

दिल्ली में अगले साल फरवरी के महीने में विधानसभा के चुनाव हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, इस लिस्ट में कांग्रेस अलका लांबा को कालकाजी सीट से उतार सकती है। यहां से अभी आम आदमी पार्टी ने सीएम आतिशी को उतारा है।
जंगपुरा से फरहाद सूरी लड़ सकते हैं चुनाव
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की संभावित लिस्ट में फरहाद सूरी का नाम है, जो जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। सीमापुरी से राजेश लिलोठिया और मटिया महल से आसिम अहमद का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस अपनी ये लिस्ट जारी कर सकती है।

35 सीटों के उम्मीदवारों पर हुई चर्चा
आज कांग्रेस की बैठक में कुल 35 सीट पर चर्चा हुई है। इसमें 27 नाम तय कर दिए गए हैं, बाकी 8 नाम पेंडिंग रखे गए हैं। इन पर अगले एक-दो दिनों में फैसला ले लिए जाएगा। कांग्रेस पहले ही 21 नाम जारी कर चुकी है। 27 नाम आज की बैठक में तय किए गए हैं।

कांग्रेस जारी कर चुकी है 21 उम्मीदवारों की लिस्ट
बता दें कि कांग्रेस ने 12 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। कांग्रेस की लिस्ट में नरेला से अरुणा कुमारी, बुराड़ी से मंगेश त्यागी, आदर्श नगर से शिवांक सिंघल को उतारा है।

बल्लीमारान से चुनाव लड़ेंगे हारून यूसुफ
सुल्तानपुर माजरा (एससी) से जय किशन को पार्टी ने टिकट दिया है। सुल्तानपुर माजरा (एससी) से जय किशन को पार्टी ने टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने जय प्रकाश को अंबेडकर नगर (एससी) से टिकट दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हारून यूसुफ को बल्लीमारान से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने अपने पुराने नेताओं को भी इस चुनाव में टिकट देने वाली है। आम आदमी पार्टी से आए नेताओं को भी कांग्रेस टिकट दे सकती है।

इनकम टैक्स और लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई के बाद CM मोहन यादव का बयान, दिया बड़ा संदेश

0

इनकम टैक्स रेड के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए इनकम टैक्स और लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त आरक्षक सौरभ शर्मा के घर से करीब 8 करोड़ रुपये की संपत्ति मिलने और उनसे जुड़ी अन्य संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बयान देते हुए कहा कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी।
विपक्ष ने बताया 20 हजार करोड़ का घोटाला

यह मामला तब सामने आया जब लोकायुक्त की छापेमारी में सौरभ शर्मा के घर से अकूत संपत्ति बरामद की गई। इसके बाद इनकम टैक्स विभाग को सौरभ शर्मा से जुड़े चेतन सिंह गौर की गाड़ी से 54 किलो सोना और 235 किलो चांदी मिली, जिससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई। विपक्षी दलों ने इसे महज एक छोटा सा घोटाला न मानते हुए इसे प्रदेश में 20,000 करोड़ रुपये का घोटाला बताया। इसके साथ ही सौरभ शर्मा के घर से एक एक डायरी भी मिली, जिसमें यह खुलासा हुआ कि वह परिवहन विभाग के तमाम जिम्मेदारों के जरिए करोड़ों की डील को जिम्मेदारों तक पहुंचाता था।

करप्शन की खबर पर सख्त कदम उठाएंगे”

इन घटनाओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “हमारी सरकार ने कई बड़े फैसले किए हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण निर्णय टोल बैरियर पर हो रही वसूली को रोकने का था। उन्होंने आगे कहा, “हम किसी भी हालत में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार लगातार इस पर कार्रवाई करती रहेगी और जहां भी करप्शन की खबर मिलेगी, हम सख्त कदम उठाएंगे। हम सुशासन के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश के साथ कदम मिलाकर सभी प्रकार के विकास के काम चलाते रहेंगे।”

दरअसल, सौरभ शर्मा भी इसी परिवहन विभाग में रहा है, जिसके टोल बैरियर पर वसूली चलने की खबरें आने के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 जुलाई से मध्य प्रदेश के अंतर राज्य सीमाओं पर तमाम परिवहन जांच चौकिया यानी आरटीओ चेकपोस्ट बंद कर दिए थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार का प्रयास हमेशा यह रहेगा कि कोई भी भ्रष्टाचार या वसूली प्रदेश में न हो।

भारी गिरावट के बावजूद इस Mutual Fund ने दिया 47.41% का ताबड़तोड़ रिटर्न, देखें टॉप 5 फ्लेक्सी कैप फंड्स की लिस्ट

0

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक हीलिऑस फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 34.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 1,34,140 रुपये हो जाता।
भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 4091.53 अंकों (4.98 प्रतिशत) की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले हफ्ते की गिरावट की वजह से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,95,061 करोड़ रुपये गिर गया था। हालांकि, इस भयानक गिरावट के बावजूद कुछ म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को पिछले एक साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। यहां हम ऐसे 5 फ्लेक्सी कैप फंड्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने पिछले एक साल में 47.41 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है।
Helios Flexi Cap Fund
AMFI के आंकड़ों के मुताबिक हीलिऑस फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 34.14 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 1,34,140 रुपये हो जाता।

Bank of India Flexi Cap Fund
बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 36.32 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 1,36,320 रुपये हो जाता।

JM Flexi Cap Fund
जेएम फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 39.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 1,39,210 रुपये हो जाता।

Invesco India Flexi Cap Fund
इंवेस्को इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 40.04 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 1,40,040 रुपये हो जाता।

Motilal Oswal Flexi Cap Fund
मोतीलाल ओसवाल फ्लेक्सी कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 1 साल में 47.41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस स्कीम में 1 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता तो आज वो पैसा बढ़कर 1,47,410 रुपये हो जाता।

दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें किसे मिलेगा लाभ, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?

0

महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की 18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। वहीं, संजीवनी योजना के जरिए दिल्ली के 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी ने सत्ता में बने रहने के लिए दो अहम योजनाएं शुरू की हैं। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने खुद कई महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराया। महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली में 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे। वहीं, संजीवनी योजना के जरिए दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का मुफ्त इलाज होगा।
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है। हालांकि, दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने हर महीने सिर्फ 1000 रुपये देने को मंजूरी दी है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अगर वह फिर से मुख्यमंत्री बने तो इस राशि को बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ दिल्ली की 38 लाख महिलाओं को मिल सकता है। इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले आप के लिए यह योजना बड़ा ट्रम्प कार्ड साबित हो सकती है।

सरकारी रजिस्ट्रेशन बाद में होगा
सोमवार (23 दिसंबर) से जो रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। वह सरकारी रजिस्ट्रेशन नहीं है। ये आम आदमी पार्टी के द्वारा किया जा रहा है। इसमे रजिस्ट्रशन के बाद महिलाओं को एक केजरीवाल की गारंटी कार्ड दिया जाएगा। महिला सम्मान योजना के लिए सरकारी रजिस्ट्रेशन अलग से किया जायेगा। ये सिर्फ चुनाव प्रचार का एक तरीका है। आप को लगता है कि 15 दिनों के अंदर में दिल्ली की सभी पात्र महिलाओं को गारंटी कार्ड दे देगी। इसके लिए पार्टी के द्वारा 2800 टीम बनाई गई है। जो हर मंडल में काम करेगी।

कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
महिला सम्मान योजना के लिए सरकारी रजिस्ट्रेनशन अभी नहीं शुरू हो रहा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ दिल्ली का वोटर कार्ड दिखाना होगा। इसके लिए कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना दोनों के लाभार्थियों के घर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे और रजिस्ट्रेशन करेंगे। बाद में सरकारी रजिस्ट्रेशन होगा। उस समय सभी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। महिला सम्मान योजना की तरह ही अन्य राज्यों में भी योजनाएं चल रही हैं। इनमें आवेदन के लिए आय और स्थायी निवास का प्रमाण देना जरूरी होता है।

किसे मिलेगा लाभ?
महिला सम्मान योजना का लाभ तय सीमा से कम आय वाले परिवार की महिलाओं को ही मिलता है। इसके लिए उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला को पहले से कोई सरकारी पेंशन या सैलरी नहीं मिलनी चाहिए। हालांकि, संजीवनी योजना का लाभ 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिल सकता है। हालांकि, सरकारी रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद ही इस बारे में स्थिति और साफ होगी। दिल्ली की 38 लाख महिलाओं को महिला सम्मान योजना और 10 से 15 लाख वरिष्ठ नागरिकों को संजीवनी योजना का लाभ मिल सकता है।

मंईयां सम्मान योजना: अब बस कुछ दिन और… महिलाओं के खातें में आने वाली है 2500 रुपये की किस्त, जानें पूरी डिटेल

0

महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। एक दो दिन में महिलाओं के खाते में ये रकम ट्रांसफर कर दी जाएगी।
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ‘मंईयां सम्मान योजना’ के लाभार्थियों को 2,500 रुपये की बढ़ी हुई राशि बांटने के लिए तैयार है। मंईयां सम्मान योजना हेमंत सोरेन सरकार की एक प्रमुख योजनाओं में से एक है।
बजट में इस योजना के लिए अलग से धन आवंटित
झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 11,697.45 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें से सबसे अधिक 6,390.55 करोड़ रुपये महिला एवं बाल विकास विभाग को मंईयां सम्मान योजना के लिए आवंटित किए गए।

महिलाओं के बैंक खाते में आएंगे 2500 रुपये
झारखंड की महिलाओं के खाते में जल्द ही 2500 रुपये की किस्त आन वाली है। राज्य सरकार क्रिसमस के पहले मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में 2,500 रुपये देने की तैयारी कर ली है।

सीएम ने दी अनुमति
सरकार की मानें तो अगले एक-दो दिन में मंईयां सम्मान योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपए की जगह इस बार 2,500 रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी अनुमति दे दी है।

50 लाख महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ
झारखंड में करीब 50 लाख महिलाओं के बैंक खाते में ये राशि डाली जाएगी। झारखंड सरकार ने 18 से 50 साल की आयु की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ये योजना शुरू की है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 2,500 रुपये हर महीने भुगतान किए जाने हैं।

महिलाओं के कल्याण के लिए काम कर रही सरकार
सरकार ने कहा कि यह पहल महिलाओं के कल्याण और विकास पर पूरी तरह से फोकस को दर्शाती है। वहीं, इस साल के वित्तीय बजट में अन्य प्रमुख आवंटनों में ऊर्जा विभाग के लिए 2,577.92 करोड़ रुपये, गृह विभाग के लिए 445.96 करोड़ रुपये, माध्यमिक शिक्षा के लिए 301.89 करोड़ रुपये तथा प्राथमिक शिक्षा के लिए 272.80 करोड़ रुपये शामिल हैं।

27 साल के सिंगर के फैन हुए बॉलीवुड सितारे, करण जौहर ने जमकर की तारीफ, बताया असली ‘शोमैन’

0

दिलजीत दोसांझ के बाद अब पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपने टूर की शुरुआत की है. उन्होंने मुंबई से अपने इस सफर की शुरुआत की. करण के शो में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उनके साथ मंच पर गाना गाया था, तो विक्की कौशल ने सिंगर की जमकर तारीफ की थी. विक्की कौशल से अपनी प्रशंसा सुन सिंगर मंच पर सबके सामने भावुक हो उठे थे.

करण औजला के फैंस की लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम शामिल हो चुके हैं. फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने भी सिंगर की तारीफ की है. फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सिंगर की तारीफों के पुल बांधे. करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो रीशेयर किया, जिसे एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने पोस्ट किया था. करण जौहर ने नेहा धूपिया के साथ कॉन्सर्ट अटेंड किया था.

करण ने नेहा धूपिया के साथ अटेंड किया कॉन्सर्ट
क्लिप में औजला स्टेज पर गा रहे थे, जबकि करण वीआईपी एरिया में डांस करते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में कॉमेडियन, सिंगर और एक्टर मुनव्वर फारूकी को फिल्म निर्माता के साथ डांस करते देखा जा सकता है. उन्होंने शेयर की गई पोस्ट पर लिखा, ‘तौबा तौबा, करण औजला कॉन्सर्ट में मेरा समय बहुत बढ़िया बीता, वह वाकई शोमैन हैं, शुक्रिया नेहा.
नेहा ने भी कॉन्सर्ट के कई यादगार पल शेयर किए. उन्‍होंने औजला के स्टेज पर परफॉर्म करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके बाद उन्होंने केजो के साथ सेल्फी के लिए पोज देते हुए एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘हमारा आखिरी 2024’.

क्रुणाल पांड्या ने मचाया कोहराम, टूटा बड़ा रिकॉर्ड, बड़ौदा ने पार किया 400 रनों का आंकड़ा

0

विजय हजारे ट्रॉफी 2024 में कमाल हो गया है. बड़ौदा ने पहले बैटिंग करते हुए 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. इस दौरान कप्तान क्रुणाल पांड्या ने विस्फोटक बैटिंग की. उन्होंने नाबाद 80 रन बनाए. क्रुणाल की इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनके साथ-साथ निनाद अश्विनकुमार ने भी कमाल दिखाया. उन्होंने शतक जड़ दिया है. पार्थ कोहली और विष्णु सोलंकी ने भी अहम भूमिका निभाई है.

दरअसल बड़ौदा की टीम केरल के खिलाफ पहले बैटिंग करने मैदान पर उतरी. उसने इस दौरान 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 403 रन बनाए. इस दौरान क्रुणाल नंबर चार पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 54 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 80 रन बनाए. क्रुणाल ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. उनकी विस्फोटक पारी ने बड़ौदा को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.

बड़ौदा के लिए निनाद का विस्फोटक शतक –

बड़ौदा के लिए निनाद और शाश्वत रावत ओपनिंग करने आए. इस दौरान निनाद ने 99 गेंदों का सामना करते हुए 136 रन बनाए. निनाद ने 19 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके साथ विष्णु सोलंकी ने भी दमदार पारी खेली. उन्होंने 46 रनों का योगदान दिया. पार्थ कोहली ने 72 रनों का योगदान दिया. भानू पुनिया ने नाबाद 37 रन बनाए. उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के लगाए. इस तरह बड़ौदा ने 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ 403 रन बनाए.

क्रुणाल ने तोड़ा रनों का रिकॉर्ड –

क्रुणाल पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने अब तक खेले 44 मैचों में 1613 रन बनाए हैं. इस दौरान 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं. पृथ्वी शॉ क्रुणाल से पीछे हैं. उन्होंने मुंबई के लिए 1609 रन बनाए हैं. जबकि जलज सक्सेना ने 1567 रन बनाए हैं. क्रुणाल ओवल ऑल लिस्ट में 89वीं रैंकिंग पर हैं.

MPPSC अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को CM मोहन यादव ने दिया आश्वासन, जानिए पूरा मामला

0

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद एमपीएससी के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात के बाद धरना-प्रदर्शन खत्म कर दिया गया है. खबर है सरकार ने उनकी मांगे मांग ली है.
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपीपीएससी के अभ्यर्थियों को उनकी मांगों को लेकर दिए गए आश्वासन के बाद प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एमपीपीएससी के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल को आने वाले समय में उनकी मांगों का निराकरण करने का पूरा भरोसा दिलाया. इसके बाद अभ्यर्थी भी संतुष्टि दिखाई दिए.

उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में इंदौर में एमपीपीएससी के अभ्यर्थी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे थे. इसके बाद सरकार और अभ्यर्थियों के बीच इंदौर के जिला प्रशासन ने मध्यस्थता करते हुए पूरे आंदोलन को समाप्त करवाया. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि आंदोलन में उठाई गई कई मांगों को सरकार मंजूर भी किया है. इसके अलावा कुछ मांगों को लेकर आंदोलनकारी अभ्यर्थियों को आश्वासन भी दिया गया है. इस आंदोलन के समाप्त होने के बाद प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की.

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि “राज्य सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से विचार कर रही है, प्रतिनिधि मंडल द्वारा रखी गई मांगों के निराकरण के लिए उचित निर्देश दिए गए हैं”. इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव यह भी कहा कि रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है. विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, आगामी समय में अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होंगे.

इंदौर में 70 घंटे तक चला था आंदोलन

इंदौर में विद्यार्थियों ने 70 घंटा तक लगातार आंदोलन करते हुए अपनी मांगों को पूर्ण जोर तरीके से उठाया था. विद्यार्थियों के आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था. सरकार द्वारा मेंस परीक्षा की कॉपी दिखाने, प्री के पेपरो में गलती नहीं होने, 87 से प्रतिशत के सारे रिजल्ट दिखाए जाने की मांग पर मंजूरी देने के बाद ही धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ था.

इंदौर-धार में लोकायुक्त का छापा, इतने करोड़ रुपये की संपत्ति के मिले दस्तावेज, कौन हैं भ्रष्टाचार के आरोपी?

0

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की है. टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर छापा मारा है. टीम को मंडलोई और उसके भाई के खिलाफ शिकायत मिली थी. टीम ने इंदौर के साथ-साथ आरोपियों के इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच ठिकानों पर रेड मारी है. धार में खुद मंडलोई का बंगला है. इंदौर में उसका भाई हेमराज अलंकार पैलेस में रहता है. जबकि उसके भांजे का मानपुर में फार्म हाउस है. जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान टीम को कई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां मिली हैं. लोकायुक्त को सर्चिंग के दौरान अभी तक 5 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त को मंडलोई भाइयों के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद लोकायुक्त एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की. टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने वास्तव में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. इसके बाद लोकायु्क्त एसपी ने अलग-अलग पांच टीमें गठित कीं. इन टीमों ने एक साथ इंदौर-मानपुर-धार में रेड मारी.

लोकायुक्त टीम ने की ये जांच
लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम को जब पता चला कि मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है तो हमने छापा मारा. हमने पृथम दृष्ट्या जांच में पाया कि तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है. इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है. कनीराम मंडलोई सहायक प्रबंधक है. इसका एक भाई टीचर है और एक भाई किसानी करता है. सभी के दस्तावेजों की सर्चिंग जारी है.