Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 187

इंडिया अलायंस से बाहर होगी कांग्रेस? नाराज AAP के नेता गठबंधन के अन्य दलों से करेंगे बात

0

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक
जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। दिल्ली में दोनों पार्टियों के अलग अलग चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने में ही जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक आप इसके लिए गठबंधन में शामिल दूसरे दलों से बात करेगी।
दोनों दलों के बीच बयानबाजी तेज
दरअसल कांग्रेस ने कल ही आम आदमी पार्टी के खिलाफ चार्जशीट और व्हाइट पेपर जारी किया था। साथ ही यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेताओं के इसी एक्शन से आप नाराज हैं।आप नेताओं को लग रहा है कि कांग्रेस दिल्ली में बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है।

जनता को गुमराह करने का आरोप
बुधवार को दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल पर बुधवार को ”झूठी” योजनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और यहां संसद मार्ग थाने में एक शिकायत दी। दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने संसद मार्ग थाने में दी शिकायत में आग्रह किया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और लोगों को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

लाकड़ा ने कहा, “केजरीवाल अपनी झूठी और धोखाधड़ी वाली योजनाओं के माध्यम से दिल्ली के निवासियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखाधड़ी का स्पष्ट मामला है जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।
चुनावों से पहले एक नया विवाद
बता दें कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को सार्वजनिक नोटिस जारी कर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की महिलाओं को 2,100 रुपये और बुजुर्गों को मुफ्त इलाज देने की योजनाओं से खुद को अलग कर लिया, जिससे विधानसभा चुनावों से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दोनों विभागों ने लोगों को आगाह किया कि ‘‘अस्तित्वहीन’’ योजनाओं में पंजीकरण के नाम पर किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी शेयर न करें और कहा कि किसी भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा इस तरह के फॉर्म भरवाना या जानकारी एकत्र किया जाना ‘‘धोखाधड़ी’’ है।

आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने के लिए बजट 2024-25 में महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में वादा किया कि अगर ‘आम आदमी पार्टी’ सत्ता में वापस आती है तो यह राशि बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति महिला की जाएगी। केजरीवाल द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज के लिए ‘‘संजीवनी योजना’’ की घोषणा की गई है।

कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं’, अल्लू अर्जुन से मुलाकात के बाद CM रेवंत रेड्डी का पहला बयान आया सामने

0

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ को लेकर उठे विवाद के बीच तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने CM रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इसके बाद अब रेवंत रेड्डी का इस मामले पर पहला बयान सामने आया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और टॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्देशकों, निर्माताओं और अभिनेताओं के बीच हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित तेलंगाना राज्य पुलिस कमांड और कंट्रोल सेंटर में 26 दिसंबर को बैठक हुई। संध्या थिएटर में हुई भगदड़ को लेकर चल रहे विवाद के बीच, सीएम रेड्डी ने टॉलीवुड अभिनेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कानून और व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आईसीसीसी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने फिल्म निर्माता सुरेश बेबी, केएल नारायण, दामोधर, बीवीएसएन प्रसाद, चिन्ना बाबू, सुधाकर रेड्डी, फिल्म निर्देशक कोर्तला शिवा, अनिल रविपुडी, के राघवेंद्र राव, प्रशांत वर्मा, नागार्जुन, शिव बालाजी और वेंकटेश पहुंचे थे।
टॉलीवुड दिग्गजों ने CM रेवंत रेड्डी से की मुलाकात
‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ होने के बाद से अल्लू अर्जुन चर्चा में बने हुए है। अब इस मामले पर बात करने के लिए अल्लू अर्जुन के अलावा कई दिग्गजों ने CM रेवंत से मुलाकात की। टॉलीवुड के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व तेलंगाना फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष दिल राजू कर रहे हैं। वहीं इस दौरान नागार्जुन, वरुण तेज, साई धर्म तेज, कल्याण राम, शिव बालाजी, अदावी शेष और नितिन जैसे स्टार्स भी मौजूद रहे हैं। इस खास बैठक में कोराताला शिवा, अनिल रविपुडी, साई राजेश सहित निर्देशक और सुरेश बाबू, दामोधर, अल्लू अरविंद, बीवीएसएन प्रसाद, चिन्ना बाबू जैसे निर्माता भी शामिल हुए।
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में CM रेवंत का बयान आया सामने
सीएम रेवंत रेड्डी ने बैठक में साफ कर दिया है कि बेनिफिट शोज की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं बाउंसर्स को लेकर सख्ती बरती जाएगी। फैंस को नियंत्रित करना स्टार्स की जिम्मेदारी होती है। फिल्म इंडस्ट्री को ड्रग्स के खिलाफ प्रचार करना होगा। वहीं चंद्र बाबू नायडू के समय जैसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हुआ था। वैसे ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का होस्ट किया जाना चाहिए। इस पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ दिग्गज लोगों ने कहा कि पहले दिन के शोज और बेनिफिट शोज से ही सबसे ज्यादा फायदा फिल्म को मिलता है।

विराट कोहली ने ऐसा क्या किया कि भड़क गया ऑस्ट्रेलियाई खेमा, पोंटिंग से लेकर स्टार्क की पत्नी तक बौखलाईं

0

विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच हुए विवाद पर ऑस्ट्रेलियाई खेमा पूरी तरह से निराश नजर आ रहा है। कोंस्टास ने इस मुकाबले में 60 रनों की पारी खेली है।
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और उन्होंने काफी शानदार शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत के पीछे डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास का योगदान काफी अहम रहा है। इस मुकाबले में उन्होंने टीम इंडिया के गेंदबाजों को काफी ज्यादा परेशान किया। इसी बीच सैम कोंस्टास और विराट कोहली आपस में टकरा गए। जिसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में बहस करते भी नजर आए। इस पूरे मामले पर ऑस्ट्रेलियाई खेमा विराट कोहली से नाराज दिखा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपनी राय भी रखी है।
रिकी पोंटिंग ने कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली पर सैम कोंस्टास के साथ जानबूझकर टकराव भड़काने का आरोप लगाया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान चैनल 7 के लिए ऑन एयर थे, जब उन्होंने कोहली पर 19 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के साथ जानबूझकर टकराने का आरोप लगाया। पोंटिंग ने ऑन एयर कहा कि हम कोंस्टास और विराट के बीच हुए टकराव का फिर से रिप्ले देख रहे हैं। और देखिए विराट कहां चल रहा है। विराट ने अपने दाईं ओर घुमे और उस टकराव को भड़काया। मेरे मन में इस बारे में कोई संदेह नहीं है।

एलिसा हीली का बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार की पत्नी और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की खिलाड़ी एलिसा हीली ने इस मुद्दे पर कहा कि यह एक मुश्किल काम है। शायद किसी और चीज से ज्यादा निराशाजनक यह है कि आपका अनुभवी खिलाड़ी, जो देश के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है, वह स्लेज करने के लिए विपक्षी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी को चुनने की कोशिश कर रहा है। यह वास्तव में आपकी टीम के लिए सबसे बढ़िया लय सेट नहीं करता है। लेकिन अगर भारतीय टीम इस तरह से खेलना चाहती है, तो ऐसा ही हो। लेकिन इससे कोंस्टास जरा भी विचलित नहीं हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नश लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन , स्कॉट बोलैंड

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल , विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा , नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

गाड़ियां खरीदने के मामले में छत्तीसगढ़ बना No.1, यूपी और महाराष्ट्र समेत 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छोड़ा पीछे

0

छत्तीसगढ़ में इस साल गाड़ियों की बिक्री में दर्ज की गई धमाकेदार बढ़ोतरी के पीछे राज्य में लागू की गईं कल्याणकारी योजनाओं की सबसे बड़ी भूमिका है, जो सीधे तौर पर आम जनता की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।
गाड़ियां खरीदने के मामले में भारत के एक राज्य ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, छत्तीसगढ़ ने ऑटोमोबाइल सेक्टर में देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 18.57% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की है। इस साल जनवरी से नवंबर तक कुल 11 महीनों में राज्य में 6.69 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई है, जो राज्य के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
गाड़ियों की बिक्री बढ़ाने में कल्याणकारी योजनाओं ने निभाई सबसे बड़ी भूमिका
छत्तीसगढ़ में इस साल गाड़ियों की बिक्री में दर्ज की गई धमाकेदार बढ़ोतरी के पीछे राज्य में लागू की गईं कल्याणकारी योजनाओं की सबसे बड़ी भूमिका है, जो सीधे तौर पर आम जनता की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से विभिन्न हितग्राहियों को आर्थिक सहायता और प्रोत्साहन प्रदान किया गया है, जिससे उनकी खरीदने की शक्ति में बढ़ोतरी हुई है।

छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी छोड़ा पीछे
विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अलग-अलग पेंशन योजनाएं और कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों ने राज्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई हैं। इन योजनाओं का असर न सिर्फ जीवन का स्तर सुधारने में हुआ है, बल्कि बाजार की गतिविधियों में भी तेजी आई है। छत्तीसगढ़ के लिए ये वाकई में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस राज्य ने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है।

नवंबर 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Wagon R टॉप पर
बताते चलें कि इस साल नवंबर में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति सुजुकी की Wagon R सबसे ऊपर रही। नवंबर में Wagon R की 16,567 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस लिस्ट में 15,311 यूनिट्स के साथ मारुति स्विफ्ट दूसरे, 14,916 यूनिट्स के साथ टाटा नेक्सॉन तीसरे, 14,383 यूनिट्स के साथ टाटा पंच चौथे और 13,393 यूनिट्स के साथ मारुति ब्रेजा 5वें स्थान पर रही।

अटल जयंती के मौके पर एमपी को PM मोदी की सौगात, केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का किया शिलान्यास

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। देश को नदी जोड़ो की परिकल्पना देने वाले वाजपेयी की जयंती पर यह मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी सौगात होगी।
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं जहां वह केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे लाखों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
मार्च 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य
इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही, जलविद्युत परियोजनाएं हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान देंगी। इस परियोजना से लोगों को रोजगार के मौके भी मिलेंगे। पीएम मोदी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मार्च 2030 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इसके लिए जमीन का अधिग्रहण, प्रभावित लोगों को मुआवजा देने, पर्यावरण से मंजूरी लेने का काम चल रहा है।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी आज दोपहर 12:10 बजे खजुराहो आएंगे और दोपहर 2:20 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सिंचाई के साथ पेयजल की सुविधा
पीएम मोदी द्वारा इस परियोजना के शिलान्यास के साथ ही वाजपेयी का नदी जोड़ो का सपना मध्यप्रदेश में मूर्त रूप लेगा। केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना, देश में भूमिगत दाब युक्त पाइप सिंचाई प्रणाली अपनाने वाली सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश के 10 जिलों छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 44 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

फसलों के उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण से हरित ऊर्जा में 103 मेगावॉट योगदान के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। बेहतर जल प्रबंधन एवं औद्योगिक इकाइयों को पर्याप्त जल आपूर्ति से औद्योगिक विकास होगा और रोजगार को बढ़ावा भी मिलेगा।

MP की 44 लाख और यूपी की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा
इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में 59 हजार हेक्टेयर वार्षिक सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी एवं 1.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मौजूदा सिंचाई का स्थिरीकरण किया जायेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के महोबा, झांसी, ललितपुर एवं बांदा जिलों में सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। परियोजना से मध्य प्रदेश की 44 लाख और उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना
पीएम मोदी खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। परियोजना के प्रथम चरण में इस वर्ष अक्टूबर माह से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। परियोजना के द्वितीय चरण की 240 मेगावॉट क्षमता के लिए मपीपीएसीए से आवश्यक सहमति उपरांत चयनित विकासक “सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड” से अनुबंध हस्ताक्षरित किया जाना प्रस्तावित है। पुण्य सलिला माँ नर्मदा के ऊपर ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना को प्रदेश की जनता को समर्पित करना प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता और ग्रीन ऊर्जा के प्रति सरकार के सतत प्रयासों को प्रदर्शित करता है।

अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन
प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन कर प्रथम किश्त का वितरण भी करेंगे। प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में से भवन विहीन, जीर्ण-शीर्ण भवन और अनुपयोगी 2500 ग्राम पंचायतों को नवीन भवन की स्वीकृति के लिये चिन्हित किया गया है। प्रारंभिक चरण में 1153 नवीन पंचायत भवनों के लिये 437.62 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी का मत था कि पंचायत भवन, ग्राम पंचायत की सर्वाधिक मूल एवं महत्वपूर्ण अधोसरंचना है। इन भवनों की ग्राम पंचायतों के व्यवहारिक रूप से कार्य एवं दायित्वों के संवहन और कार्य संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश सरकार ने पंचायतों को सशक्त करने के लिये समस्त ग्राम पंचायतों में नवीन पंचायत भवन एवं क्लस्टर स्तर पर क्लस्टर पंचायत भवन स्वीकृत करने का निर्णय लिया है।

दिल्ली आने वाली दुरंतो-पूर्वा- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें कई घंटे लेट, देखें पूरी लिस्ट

0

देश के कई राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है। इसकी वजह से दिल्ली आने वाले कई ट्रेनें देरी से चल रही है। कोहरे की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में धुंध और घना कोहरे देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दिया। इनमें से कई ट्रेनें सुपरफास्ट और एक्सप्रेस भी शामिल हैं। कई लोकल ट्रेनें से भी लेट हैं।
कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, अवध असम एक्सप्रेस, जो मूल रूप से सुबह 7:07 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे 38 मिनट की देरी से चल है। सुबह 4 बजे आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे 49 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 7:20 बजे आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंटे 65 मिनट की देरी से है। संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो सुबह 7:55 बजे आने वाली थी अब अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 23 मिनट देरी से चल रही है।

ये गाड़ियां भी देरी से चल रही हैं

इसके अतिरिक्त शिव गंगा एक्सप्रेस 1 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 56 मिनट लेट है। पूर्वा एक्सप्रेस जो मूल रूप से सुबह 6:05 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे देरी से चल रही है। सुबह 9:10 बजे आने वाली गोदा दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंचेगी। बुई एनडीएलएस एक्सप्रेस एक घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 4:45 बजे आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस काफी देरी से दिल्ली पहुंची।
मौसम विभाग ने 26, 27 और 28 दिसंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का भी अनुमान लगाया है। शाम या रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम को स्मॉग और हल्का कोहरा लौटने की उम्मीद है, जिससे रात होते-होते दृश्यता और कम हो जाएगी। ये स्थितियाँ रात तक बनी रहने की आशंका है।

पाकिस्तान एक्टर ने करीना कपूर की उम्र पर किया तंज, फैन्स ने लगा दी क्लास, अब वायरल हो रहा ये वीडियो

0

पाकिस्तानी एक्टर खखान शाहनवाज को करीना कपूर की उम्र पर कमेंट करना भारी पड़ गया है। खखान शाहनवाज को करीना कपूर के फैन्स ने जमकर ट्रोल किया है। खखान शाहनवाज ने करीना कपूर की उम्र को लेकर कमेंट किया था।
लंबे समय से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने की पाबंदी लगी हुई है। पाकिस्तान के कई कलाकारों ने बॉलीवुड में काम किया और नाम कमाया। पाकिस्तान के कई कलाकार बॉलीवुड के करीबी दोस्त भी हैं। लेकिन हाल ही में एक पाकिस्तानी एक्टर को करीना कपूर की उम्र पर कमेंट करना भारी पड़ गया। इसके बाद इस पाकिस्तानी एक्टर की फैन्स ने सोशल मीडिया पर ही क्लास लगा दी। पाकिस्तानी अभिनेता खखान शाहनवाज ने हाल ही में एक पॉडकास्ट जब उनसे पूछा गया कि क्या वे करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। इसके जवाब में खखान शाहनवाज ने कहा कि मैं उनके बेटे का किरदार निभा सकता हूं। लेकिन ये बात फैन्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उनकी क्लास लगा दी। फैन्स ने खखान को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा है।
कौन हैं खखान शाहनवाज?
शाहनवाज 27 वर्षीय पाकिस्तानी अभिनेता, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। माहिरा खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म बरहवां खिलाड़ी में अभिनय करने के बाद उन्हें पहचान मिली थी। उन्होंने 2022 में शो बेपनाह से अभिनय की शुरुआत की और वर्तमान में वह पाकिस्तानी शो यूंही में डेनियल की भूमिका निभाते हैं। शाहनवाज सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमरस वीडियोज के लिए भी जाने जाते हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
दरअसल हाल ही में शाहनवाज जियो उर्दू के एक पॉडकास्ट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां जब शो के होस्ट ने शाहनवाज से पूछा कि क्या आप करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं। इसके जवाब में शाहनवाज ने कहा कि मैं उनके बेटे का किरदार निभा सकता हूं। शाहनवाज के इस कमेंट से करीना कपूर के फैन्स भड़क गए। साथ ही शाहनवाज को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुना दी है। फैन्स ने शाहनवाज को आड़े हाथों लिया और खूब ट्रोल किया है। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

U19 Women World Cup 2025: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

0

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें अंडर-19 एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली प्लेयर्स को जगह दी गई है।
मलेशिया के कुआलालंपुर में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें कप्तानी की जिम्मेदारी निकी प्रसाद को मिली है। वहीं उपकप्तान सानिका चालके को बनाया गया है। टीम में ज्यादातर उन प्लेयर्स को मौका मिला है, जो भारत के लिए अंडर-19 एशिया कप में शामिल थीं। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता था।
भारतीय टीम में मौजूद हैं दो विकेटकीपर
अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम में कमलिनी जी और भाविका अहिरे के रूप में दो विकेटकीपर हैं, जबकि तीन स्टैंडबाय खिलाड़ी नंदना एस, इरा जे और अनादि टी को भी टीम में शामिल किया गया है। कमलिनी ने अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन किया था और अपने दम पर पाकिस्तान के खिला मैच जिताया था। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल में 52 रन बनाने वाली जी त्रिशा को भी जगह मिली है।

ग्रुप-ए में है भारतीय महिला टीम
अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत मौजूदा चैंपियन है और उसे मेजबान मलेशिया, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। उसके बाद वह मलेशिया (21 जनवरी) और श्रीलंका (23 जनवरी) के खिलाफ मैच खेलेगा।

2 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला
ग्रुप चरण के मैच 19 से 23 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। इनमें हर ग्रुप से टॉप पर रहने वाली तीन टीम 25 से 29 जनवरी के बीच होने वाले सुपर सिक्स में जगह बनाएंगी। सुपर सिक्स में छह-छह टीम के दो ग्रुप होंगे। सुपर सिक्स में हर ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जो 31 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल दो फरवरी को होगा।

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम:
निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके (उप-कप्तान), जी त्रिशा, कमलिनी जी (विकेटकीपर), भाविका अहिरे (विकेटकीपर), ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशिता वीजे, सोनम यादव, पारुनिका सिसौदिया, केसरी द्रिथि, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

मुहम्मद यूनुस ने शेख हसीना के खिलाफ चल दी सबसे बड़ी चाल, खोला 5 अरब डॉलर वाला केस

0

बांग्लादेश में शेख हसीना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भ्रष्टाचार रोधी समिति ने रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में गबन के आरोपों के संबंध में शेख हसीना और उनके परिवार के खिलाफ जांच शुरू की है।
बांग्लादेश में यूनुस सरकार लगातार शेख हसीना के लिए मुसीबतें खड़ी कर रही है। पहले शेख हसीना पर मोहम्मद यूनुस ने प्रत्यर्पण वाला दांव चला। अब उनकी सरकार ने एक नई जांच शुरू करके शेख हसीना की टेंशन बढ़ा दी है। बांग्लादेश में एक भ्रष्टाचार रोधी समिति ने रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र में पांच अरब अमेरिकी डॉलर के गबन के आरोपों के संबंध में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके परिवार के खिलाफ जांच शुरू की है। इस संबंध में मीडिया में रिपोर्ट प्रकाशित हुई है। भारतीय कंपनियां बांग्लादेश में रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण में शामिल हैं। इसका निर्माण रूस की सरकारी कंपनी रोसातम कर रही है। रूस द्वारा डिजाइन किया गया पहला बांग्लादेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र, रूपपुर बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 160 किलोमीटर पश्चिम में बनाया जा रहा है।
पांच अरब अमेरिकी डॉलर के गबन का आरोप
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजना में पांच अरब अमेरिकी डॉलर के गबन का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटनाक्रम उच्च न्यायालय द्वारा एक नियम जारी करने के दो दिन बाद हुआ है, जिसमें पूछा गया था कि रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजना से हसीना, जॉय और ट्यूलिप द्वारा मलेशियाई बैंक को पांच अरब अमेरिकी डॉलर के कथित हस्तांतरण पर भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) की निष्क्रियता को अवैध क्यों ना घोषित किया जाए। एसीसी दस्तावेजों के अनुसार, रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (एनडीएम) के अध्यक्ष बॉबी हज्जाज सामने लाए थे।

भारत में हैं शेख हसीना
शेख हसीना पांच अगस्त से भारत में हैं। 77 वर्षीय हसीना छात्रों के नेतृत्व में हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर चली गई थीं। छात्रों के इस आंदोलन के कारण उनकी 16 साल पुरानी सरकार गिर गई थी। उनकी बहन रेहाना भी उनके साथ हैं। जॉय अमेरिका में रहते हैं, जबकि उनकी भांजी ट्यूलिप ब्रिटेन की सांसद हैं।
यह भी जानें
बांग्लादेश स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) ने हसीना और कई पूर्व कैबिनेट मंत्रियों, सलाहकारों तथा सैन्य एवं नागरिक अधिकारियों के खिलाफ ‘‘मानवता के विरुद्ध अपराध और नरसंहार’’ के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। प्रदर्शनों के सिलसिले में दर्ज हत्या के कई मामलों में भी उनका नाम शामिल है।

सोने में आज आ गई तेजी, जानिए 24 और 22 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट दाम

0

Gold Rate Today 24th December 2024 : बुधवार को 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 175 रुपये की बढ़त के साथ 76,319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में भी सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.23 फीसदी या 175 रुपये की बढ़त के साथ 76,319 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इससे पहले सोमवार को घरेलू हाजिर बाजार में सोना बढ़त लेकर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 570 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत सोमवार को 570 रुपये बढ़कर 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
चांदी के भाव
चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी मंगलवार को तेजी देखने को मिली हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी आज 0.37 फीसदी या 334 डॉलर की बढ़त के साथ 89,452 रुयपे प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। घरेलू हाजिर बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने से चांदी 1,850 रुपये उछलकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

वैश्विक स्तर पर सोने के दाम
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली है। कमोडिटी मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 0.16 फीसदी या 4.20 डॉलर की बढ़त के साथ 2632.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने के वैश्विक हाजिर भाव 0.29 फीसदी या 7.61 डॉलर की बढ़त लेकर 2620.17 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करते दिखे।