Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 177

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, इस मामले में तोड़ा भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड

0

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई यूथ वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। पांच मैचों की इस सीरीज में वह टॉप रन स्कोरर रहे।भारत की अंडर-19 टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच हाल ही में पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेली गई, जिसे टीम इंडिया ने 3-2 से अपने नाम किया। इस सीरीज में भारत के टॉप परफॉर्मर वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने इन पांच मैचों में खूब रन बनाए। इस सीरीज में उन्होंने 71 के औसत और 174.01 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बना दिए। इसके साथ ही वैभव ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने अंडर 19 यूथ ODI सीरीज में रन बनाने के मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा
अंडर-19 यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ गया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था, उन्होंने साल 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 351 रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे नंबर पर अंबाती रायुडू का नाम है, उन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 291 रन बनाए थे। लिस्ट में चौथे नंबर पर फिर से शुभमन गिल हैं, उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे। वहीं 244 रनों के साथ आदित्य श्रीकांत लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

यूथ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

355 वैभव सूर्यवंशी बनाम इंग्लैंड, 2025
351 शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2017
291 अंबाती रायडू बनाम इंग्लैंड, 2002
278 शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2017
244 आदित्य श्रीकांत बनाम इंग्लैंड, 2005
वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में जड़ा था शतक
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई यूथ वनडे सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 52 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाया था। यह यूथ वनडे में अभी तक का सबसे तेज शतक था। इसके साथ ही उन्होंने इस सीरीज में 20 गेंदों में अर्धशतक भी लगाया था। वह यूथ वनडे में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले वह आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आए थे। वहां उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली। अब वैभव सूर्यवंशी की नजरें आगामी दो यूथ टेस्ट मैच पर टिकी हैं, जो 12 जुलाई से शुरू होगी।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- ‘किसानों के साथ धोखा हुआ, उन्हें राहत और मुआवजा मिलना चाहिए

कृषि मंत्री ने स्वीकार किया कि किसानों के साथ धोखा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को राहत और मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा कि किसानों को न्याय दिलाना उनका कर्तव्य है।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने स्वीकार किया है कि किसानों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने बताया कि कई किसानों ने सोयाबीन बोया था, लेकिन बीज अंकुरित नहीं हुए। किसानों के साथ धोखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने कहा कि किसानों को राहत और मुआवजा मिलना चाहिए और अंत में उन्होंने किसानों को न्याय दिलाने की बात कही। शिवराज ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रविवार (6 जुलाई) को शिवराज सिंह अपने गृह नगर विदिशा में थे। यहां उन्होंने किसानों के खेत देखे, जहां सोयाबीय बोया गया था, लेकिन सभी बीज अंकुरित नहीं हुए। इससे किसानों को नुकसान हुआ है।

शिवराज का बयान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कई किसानों ने सोयाबीन बोया था, लेकिन बीज अंकुरित नहीं हुए। आज किसानों ने मुझसे इस बारे में शिकायत की है। मैंने यहां बीज भी देखे हैं। कई बीज अंकुरित नहीं हुए हैं। किसानों के साथ धोखा हुआ है। हम इस मामले की जांच करेंगे। अगर हम इस मामले की जड़ तक पहुंचेंगे और अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो दोषियों को सजा दी जाएगी। प्रभावित किसानों को राहत और मुआवजा दिया जाना चाहिए। किसानों को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है।”

दोषी कंपनियों पर होगी कार्रवाई
शिवराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सांसद और विधायक को साथ लेकर किसान उनके पास पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि कई खेतों में सोयाबीन नहीं उगा है। इसके बाद शिवराज सिंह किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कई खेतों में बोए हुए बीज भी निकालकर देखे, जिनमें अंकुरण नहीं हुआ था। मीडिया से बात करते समय ये बीज शिवराज सिंह के हाथ में थे। शिवराज ने कहा कि वह पूरे मामले की जांच कराएंगे कि ये बीज कहां से आए। किस कंपनी ने दिए या फिर किस सोसायटी से आए। इसके बाद अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके साथ शिवराज ने कहा कि सरकार किसानों को राहत और मुआवजा दिलाएगी। हालांकि, इससे पहले जांच होगी और उसके आधार पर ही मुआवजे की राशि और समय तय किया जाएगा।

लुधियाना में उद्योगपतियों से मिले मुख्यमंत्री मोहन यादव, निवेश के लिए दिया आमंत्रण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लुधियाना में उद्योगपतियों से मुलाकात की और उन्हें निवेश के लिए आमंत्रण दिया है। सीएम ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि जहां संभावना दिखती है, वहां नियम बदलने से नहीं हिचकिचाएंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लुधियाना स्थित वर्धमान औद्योगिक परिसर में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से भेंट की और उन्हें मध्यप्रदेश की समावेशी, उदार और निवेश-अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार न केवल उद्योग लगाने और निवेश बढ़ाने के लिए तैयार है, बल्कि यदि किसी सेक्टर में संभावना दिखती है, तो वहां आवश्यकतानुसार नियमों में परिवर्तन भी किया जाएगा।

गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए विशेष अवसर- CM
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए विशेष अवसर उपलब्ध हैं और राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इंदौर की हुकुमचंद मिल को पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य हो रहा है और मजदूरों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सौ करोड़ रु. से अधिक के सेटलमेंट क्लियर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों और श्रमिकों के साथ सरकार की प्रतिबद्धता हर स्तर पर बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर की जेसी मिल और उज्जैन की हीरा मिल के मामले में भी राज्य सरकार ने सह्रदयता से निर्णय किये है।

नीतियों में बदलाव को तैयार- CM मोहन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हित में निर्णय लेने के लिए कैबिनेट स्तर पर नीतियों में बदलाव को भी तैयार है। उन्होंने निवेशकों से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश में आकर संभावनाओं को देखें और राज्य की गतिशीलता, शांति और संसाधनों का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि राज्य में टेक्सटॉइल, एग्री बेस्ड इंडस्ट्री, इंजीनियरिंग गुड्स, स्टील प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और आईटी जैसे सेक्टरों में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से यह भी कहा कि मध्यप्रदेश केवल निवेश के लिए नहीं, बल्कि एक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में भी तेजी से पहचान बना रहा है। उन्होंने बताया कि गरीब तबके के लिए एयर एंबुलेंस सेवा और राहगीर सेवा योजना जैसी अभिनव योजना क्रियान्वित की जा रही हैं। इन योजनाओं की उद्योगपतियों ने सराहना करते हुए कहा कि इस स्तर की सोच और संवेदनशीलता शायद ही किसी अन्य राज्य में दिखती हो।

CM मोहन से मिले ये उद्योगपति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से वर्धमान ग्रुप के एमडी नीरज जैन, राल्सन इंडिया लिमिटेड के चेयरमेन संजीव पहवा, कंगारू इंडस्ट्रीज के एमडी अंबरीश जैन, टीके स्टील रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी लोकेश जैन, रजनीश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राहुल आहूजा, फार्मपार्ट्स कंपनी के उपाध्यक्ष जे.एस. भोगल, सीआईसीयू के अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा, कमल (सरजवन होजरी) के प्रतिनिधि सुदर्शन जैन और अरुण जैन सहित विभिन्न सेक्टर के उद्योगपतियों ने मुलाकात की।

उद्योगपतियों ने की CM मोहन की सराहना
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह भी बताया कि मध्यप्रदेश में बिजली दरें प्रतिस्पर्धी हैं और नियम संबंधी प्रक्रियाओं को सरल और निवेशक-अनुकूल बनाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सोलर और पॉवर सेक्टर में भी बड़े प्रोजेक्ट आ रहे हैं। केंद्र सरकार के स्तर पर कोई पर्यावरणीय क्लियरेंस लंबित है, तो मध्यप्रदेश सरकार अपने स्तर पर उसे शीघ्र दिलाने का भी प्रयास करेगी। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नीति स्पष्टता, निर्णय क्षमता और कार्य के प्रति तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि देश के सबसे भरोसेमंद और निवेश के योग्य राज्यों में मध्यप्रदेश शामिल हो गया है।

MNS नेता जावेद शेख के बेटे राहिल शेख ने मारी तेज़ रफ्तार से टक्कर, कार क्षतिग्रस्त – जांच में जुटी पुलिस

मुंबई, 7 जुलाई 2025:
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख एक सड़क हादसे में फंसते नजर आ रहे हैं। रविवार देर रात मुंबई  में राहिल शेख द्वारा चलाई जा रही कार ने सामने जा रही एक दूसरी कार को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहिल की कार अत्यधिक तेज़ रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिससे सामने चल रही एक निजी वाहन को पीछे से ज़ोरदार टक्कर लगी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दूसरी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कारों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया गया। राहिल जावेद शेख को घटनास्थल पर रोका गया और प्रारंभिक पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच जारी है और दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

“यदि जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की पुष्टि होती है, तो भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 427 (संपत्ति को नुकसान पहुँचाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।”

वहीं, घटना के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखने को मिली है। विपक्षी दलों ने इस घटना को “राजनीतिक रसूख और प्रभाव के घमंड” का उदाहरण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल, राहिल शेख की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

महेंद्र सिंह धोनी का 44वां जन्मदिन: ‘कैप्टन कूल’ की विरासत को सलाम

7 जुलाई 2025 | रांची / नई दिल्ली:
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और चहेते कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी आज 44 वर्ष के हो गए हैं। देश और दुनिया भर में उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके शानदार करियर को याद कर रहे हैं। एक छोटे शहर रांची से निकलकर क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाले धोनी की कहानी आज भी लाखों युवाओं को प्रेरणा देती है।

धोनी ने भारतीय क्रिकेट को कई ऐतिहासिक लम्हे दिए हैं – 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीत उनके नेतृत्व में ही भारत ने हासिल की। वह अब तक के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिनकी अगुवाई में भारत ने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीतीं।

रांची में एक साधारण परिवार से आने वाले धोनी ने अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नई मिसाल कायम की। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न सिर्फ मैदान पर कई रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि एकजुटता और आत्मविश्वास की नई पहचान भी बनाई।

आईपीएल में भी धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पाँच बार खिताब जीता है, जिससे वे आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में भी शामिल हो गए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनके चाहने वालों की तादाद आज भी उतनी ही बड़ी है। सोशल मीडिया पर फैंस, क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

26/11 हमले का चेहरा तहव्वुर हुसैन राणा बोला – पाकिस्तान में रची गई थी पूरी साजिश, ISI से थे सीधे संपर्क

0

मुंबई, 7 जुलाई 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने वाले तहव्वुर हुसैन राणा ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाए गए राणा को मुंबई के विशेष सुरक्षा कक्ष में रखा गया है, जहां सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राणा ने स्वीकार किया है कि हमले की पूरी योजना पाकिस्तान में बनाई गई थी और इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के कुछ उच्चाधिकारी भी शामिल थे। उसने यह भी खुलासा किया कि लश्कर-ए-तैयबा ने अमेरिका में बैठे एजेंटों और भारत में मौजूद मददगारों के माध्यम से इस हमले को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

राणा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह डेविड हेडली का नजदीकी था और उसने हेडली की भारत यात्रा को सुविधाजनक बनाने में मदद की थी। हेडली ने राणा की मेडिकल ट्रैवल एजेंसी का इस्तेमाल करते हुए भारत में रेकी की और कई महत्वपूर्ण ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेजी थी।

पूछताछ में तहव्वुर राणा ने 26/11 हमले से पहले हुई मीटिंग्स, फंडिंग के स्रोत और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े कई अहम दस्तावेजी सबूतों का भी ज़िक्र किया है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार, “राणा की गवाही 26/11 हमले की पूरी परतें खोल सकती है, और इससे जुड़े कई छुपे नेटवर्क्स को उजागर किया जा सकता है।”

वर्तमान में राणा न्यायिक हिरासत में है और उसे विशेष अदालत में पेश किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूछताछ का अधिकतर भाग गुप्त रखा जा रहा है।

अजय यादव हत्याकांड पर सियासी तकरार: अमित मालवीय ने तेजस्वी यादव और RJD पर साधा निशाना

0

बिहार के मोतिहारी में अजय यादव मर्डर केस को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस मामले में बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरजेडी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।

मालवीय ने एक बयान में कहा कि,

“राजद शासनकाल और जंगलराज की मानसिकता अब भी जीवित है। अजय यादव जैसे सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या यह दर्शाती है कि बिहार में कानून व्यवस्था रसातल में जा चुकी है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के पीछे राजनीतिक संरक्षण की बू आ रही है और इसे लेकर तेजस्वी यादव को जवाब देना चाहिए।

इस पूरे मामले ने राज्य की राजनीति को गर्मा दिया है। आरजेडी की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व स्थिति की समीक्षा कर रहा है।

अजय यादव की हत्या बीते सप्ताह मोतिहारी जिले में हुई थी। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि यादव को सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के कारण टारगेट किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है|

पंजाब सड़क हादसा, होशियारपुर बस पलटी, यात्री बस एक्सीडेंट, सड़क दुर्घटना,

0

होशियारपुर, 7 जुलाई 2025: पंजाब के होशियारपुर जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा होशियारपुर-टांडा मार्ग पर उस समय हुआ, जब बस पठानकोट से जालंधर की ओर जा रही थी। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक आई बाधा के कारण चालक का नियंत्रण बस से हट गया, जिससे बस सड़क के किनारे बने गहरे खाई में पलट गई।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद गंभीर मामलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रैफर किया गया है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई है, जहां प्रशासन ने राहत कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त संसाधन भेजे हैं।

मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की है।

यह हादसा राज्य में सड़क सुरक्षा के मुद्दे को फिर से जोरदार तरीके से सामने ला गया है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।

PM मोदी का BRICS शिखर सम्मेलन में स्पष्ट संदेश — “राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवाद का समर्थन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं”

0

मास्को/नई दिल्ली, 7 जुलाई 2025

BRICS शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर बेबाक और सख्त रुख अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच से स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन देना एक खतरनाक और अक्षम्य गलती है।

पीएम मोदी ने कहा,

“आज का समय मिलकर दुनिया को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने का है। आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत हो या निजी स्वार्थ के लिए — यह न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी गंभीर चुनौती है।”

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि BRICS जैसे वैश्विक मंचों की जिम्मेदारी है कि वे इस चुनौती के खिलाफ एकजुट हों और स्पष्ट नीति अपनाएं।

प्रधानमंत्री के मुख्य बिंदु:
आतंकवाद का कोई धर्म, जाति या सरहद नहीं होती

राजनीतिक हितों के लिए आतंकवाद को सहारा देने वालों को वैश्विक बिरादरी से जवाब मिलना चाहिए

भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस नीति’ पर अडिग है

BRICS देशों को मिलकर एक साझा रणनीति बनानी चाहिए

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्थिक सहयोग और विकासशील देशों (Global South) की आवाज़ को मज़बूती देना BRICS की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्षों सहित कई अन्य देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

BRICS मंच पर मोदी के इस बयान को वैश्विक समुदाय की ओर से आतंकवाद के खिलाफ साझा लड़ाई के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।

दिल्ली की हवा लगातार 11वें दिन सबसे साफ रही, जानिए सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?

0

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे एक्यूआई 76 दर्ज किया गया। राजधानी में 25 जून को एक्यूआई 134 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया था, जो 26 जून को गिरकर 94 (संतोषजनक) पर पहुंच गया और इसके बाद से पिछले 11 दिनों से यह 100 से नीचे ही बना हुआ है।नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की हवा फेंफड़ों को राहत देने वाली है। पिछले 11 दिनों से लगातार दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) रविवार को लगातार 11वें दिन ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा, जो इस साल अब तक का सबसे साफ मौसम है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे एक्यूआई 76 दर्ज किया गया। राजधानी में 25 जून को एक्यूआई 134 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया था, जो 26 जून को गिरकर 94 (संतोषजनक) पर पहुंच गया और इसके बाद से पिछले 11 दिनों से यह 100 से नीचे ही बना हुआ है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 तथा 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं, राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से कम
राजधानी में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बीच, राजधानी के अधिकांश हिस्सों में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि राजधानी के मौसम केंद्र सफदरजंग में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम अपेक्षाकृत ठंडा रहा और यहां तापमान 33. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 3.9 डिग्री कम और पिछले दिन से तीन डिग्री कम था।

सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली के हिस्सों में शनिवार से मध्यम बारिश हुई है। आयानगर में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में सबसे अधिक 11.7 मिमी बारिश हुई। वहीं, पालम में 20.9 मिमी, लोदी रोड में 1.5 मिमी और सफदरजंग में 0.8 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने राजधानी में सोमवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें कहा गया कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।