Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 176

नोएडा अथॉरिटी ने अपनी ई-बस सर्विस के लिए तीन नामों का दिया प्रपोजल, इन इलाकों में चलेंगी

0

ये इलेक्ट्रिक बसें 25 हाई डिमांड वाले रूट्स पर चलेंगी। इसमें शहर के भीतर और एयरपोर्ट संपर्क रूट शामिल हैं। दिन भर में 15-20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।नोएडा अथॉरिटी ने सरकार को 500 ई-बसों के फ्लीट के लिए तीन नामों के प्रपोजल दिए हैं। ये बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे इलाकों में चलनी हैं। अथॉरिटी ने जिन नामों के प्रस्ताव दिए है, वह नाम हैं-एनजीवाई अर्बन मोबिलिटी सर्विस, जीबीएन ईजी राइड सर्विस और जीबीएन ग्रीन ट्रांसपोर्ट। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, हालांकि नाम सरकार की तरफ से पुनरिक्षित किया जाना है, लेकिन इसकी ब्रांडिंग शहरी यातायात में अपने बड़े विजन को परिलक्षित करेगा।ऑपरेटरों का हो चुका है चयन
इस इलेक्ट्रिक बस परियोजना को तब गति मिली जब दो निजी ऑपरेटरों का चयन हो गया। एक ऑपरेटर ट्रैवल टाइम मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 55 रुपये प्रति किमी की दर से नौ मीटर लंबी 250 बसें चलाएगा। जबकि, दूसरा ऑपरेटर डेलबस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड 68 रुपये प्रति किमी की दर से 12 मीटर लंबी 250 बसें चलाएगा। खबर के मुताबिक, हर बस प्रतिदिन 300 किमी तक की दूरी तय करेगी।

हाई फ्रीक्वेंसी वाले रूट और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी
ये इलेक्ट्रिक बसें 25 हाई डिमांड वाले रूट्स पर चलेंगी। इसमें शहर के भीतर और एयरपोर्ट संपर्क रूट शामिल हैं। दिन भर में 15-20 मिनट के अंतराल पर ये रूट अंतिम मील कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने, भीड़भाड़ को कम करने और आगामी नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे प्रमुख शहरी और ट्रांजिट केंद्रों की सेवा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। परियोजना के प्रबंधन के लिए, एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) का गठन किया जाएगा, जिसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरणों के अधिकारी शामिल होंगे। रजिस्टर्ड होने के बाद, एसपीवी 12 साल की अवधि में कर्मचारियों की नियुक्ति, संचालन और सेवाओं की शुरुआत का काम संभालेगा।

फाइनेंस और स्थिरता संबंधी बातें
ई-बस परियोजना की कुल लागत 675 करोड़ रुपये अनुमानित है। वैसे किराए और विज्ञापनों से होने वाली आय से कुल व्यय का केवल एक हिस्सा ही पूरा होने की उम्मीद है। अनुमानित वार्षिक राजस्व: 145 करोड़ रुपये और वार्षिक परिचालन लागत 370 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है। वित्तीय घाटे के बावजूद, इस परियोजना से पर्यावरण के अनुकूल, विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने और नोएडा के शहरी गतिशीलता परिदृश्य को मज़बूत करने की उम्मीद है।

गुजरात में बड़ा हादसा: वडोदरा-अणंद को जोड़ने वाला पुल नदी में गिरा, 9 लोगों की मौत, कई लापता

0

गुजरात |

गुजरात में मंगलवार देर रात एक भयावह हादसे ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। वडोदरा और अणंद जिलों को जोड़ने वाला एक पुल भारी बारिश के चलते अचानक नदी में ढह गया। हादसे के समय पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो सीधे नदी में समा गए।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कुछ लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घटना की मुख्य बातें:

  • पुल गिरने की घटना रात करीब 11 बजे हुई।

  • तेज बारिश के कारण नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ था।

  • हादसे के समय कार, बाइक और एक मिनी ट्रक पुल पर मौजूद थे।

  • स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप:

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल पहले से ही जर्जर अवस्था में था और उसकी मरम्मत को लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थीं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने ध्यान नहीं दिया। माना जा रहा है कि पुल की नींव कमजोर होने के चलते यह हादसा हुआ।

सरकारी प्रतिक्रिया:

गुजरात के मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही पुल ढहने के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:

अंधेरा, बारिश और तेज बहाव के बावजूद रेस्क्यू टीमें पूरी ताकत से राहत कार्य में लगी हैं। गोताखोरों और आधुनिक उपकरणों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

विराट कोहली से इस बयान की उम्मीद थी क्या आपको, टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे इशारों में बताया ये बड़ा कारण

0

विराट कोहली ने जब लगभग 2 महीने पहले टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था तो पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया था। वहीं अब कोहली ने पहली बार अपने इस फैसले के पीछे का कारण बताया है।वर्ल्ड क्रिकेट के महान प्लेयर्स की लिस्ट में शुमार टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जब मई महीने की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया तो पूरा वर्ल्ड क्रिकेट हैरान रह गया। सभी फैंस को उम्मीद थी कि टीम इंडिया के आगामी इंग्लैंड दौरे पर कोहली सफेद जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे लेकिन उनका ये फैसला किसी झटके से कम नहीं था। कोहली ने अब पहली बार टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है, जिसमें उन्होंने इसे इशारे से समझाया है।

मुझे अपनी दाढ़ी हर चार दिन में रंगनी पड़ती है
विराट कोहली इस समय लंदन में हैं और उन्होंने 8 जुलाई को युवराज सिंह द्वारा आयोजित चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें वहां पर मौजूद होस्ट गौरव कपूर ने उनसे टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में कोहली ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैंने दो दिन पहले ही अपनी दाढ़ी को काला रंग दिया था। आप जानते हैं कि यह वो समय है जब आप हर चार दिन में अपनी दाढ़ी को रंग रहे हैं। कोहली ने इस बयान के जरिए साफ इशारा दिया कि उन्होंने अपनी उम्र को देखते हुए टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया। कोहली की उम्र अभी सिर्फ 36 साल है और वह अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अब वनडे में ही खेलते हुए दिखाई देंगे।

टीम इंडिया के प्लेयर्स से भी कोहली ने की मुलाकात
भारतीय टीम जो अभी शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है, उसे 10 जुलाई से सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स ग्राउंड में खेलना है। टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स इस चैरिटी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जिनकी मुलाकात विराट कोहली से भी हुई थी। वहीं कोहली ने युवी के साथ अपनी दोस्ती पर बात की जिसमें उन्होंने बताया कि जब वह भारतीय टीम में नए थे तो युवराज सिंह के अलावा हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की थी। हमारा मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह बहुत अच्छा रिश्ता रहा है।

इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की कोरोना से मौत, जानिए क्या बोला स्वास्थ्य विभाग?

इंदौर के स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि है जिले में अभी कुल कितने मरीज कोरोना से पीड़ित हैं? इन सभी कोरोना मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं तीन महिलाओं की रविवार और सोमवार के बीच 48 घंटों के भीतर मौत हो गई। उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियां भी थीं। इसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग पहले से और ज्यादा अलर्ट हो गया।

जानिए क्या थी मृतक महिलाओं की उम्र?
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर माधव प्रसाद हासानी ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 64 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय महिला ने छह जुलाई (रविवार) को दम तोड़ा, जबकि 50 वर्षीय महिला की मौत सात जुलाई (सोमवार) को हुई।

तीनों महिलाओं को पहले से थी ये बीमारियां
उन्होंने कहा, ‘तीनों महिलाएं अलग-अलग बीमारियों से पहले ही जूझ रही थीं, जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता घट चुकी थी। इनमें रक्त कैंसर, टीबी, मधुमेह और थायरॉयड जैसी बीमारियां शामिल हैं।’

कोरोना से घबराने की नहीं है जरूरत
सीएमएचओ ने कहा कि कोविड-19 को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस महामारी के इक्का-दुक्का मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल जिले में कोरोना के केवल सात मरीज उपचाराधीन हैं। मंगलवार को हमें इस महामारी का एक भी मरीज नहीं मिला।’

जनवरी से अब तक कुल 187 करोना के मामले आए
हासानी ने कहा कि एक जनवरी से लेकर अब तक जिले के कुल 187 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘जिले में इस साल कोविड-19 के किसी मरीज की पहली मौत 21 अप्रैल को हुई थी, जब 74 वर्षीय महिला ने एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। यह महिला किडनी के एक गंभीर रोग की पुरानी मरीज थी।

ब्राजील के बाद अपनी यात्रा के अंतिम चरण में नामीबिया पहुंचे पीएम मोदी, बजाया ड्रम

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में अब नामीबिया पहुंच गए हैं। वह बुधवार को नामीबिया की धरती पर उतरे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।विंडहूक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बहुप्रतीक्षित नामीबिया दौरे पर पहुंच चुके हैं। यह यात्रा भारत और नामीबिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की तीन दशकों में पहली आधिकारिक नामीबिया यात्रा है। नामीबिया में पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान नामीबिया के स्थानीय कलाकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने भी ड्रम बजाया।इन मुद्दों पर होगी द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी और नामीबियाई राष्ट्रपति नेटुम्बो नांडी-एनडैटवाह के बीच वन-टू-वन संवाद और दोनों देशों के मंत्रियों की टीम स्तरीय चर्चा होगी। इन वार्ताओं में व्यापार, रक्षा, डिजिटल सहयोग और वैश्विक दक्षिण में साझेदारी जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श शामिल हैं।

सूर्य नमस्कार से हुआ पीएम मोदी का स्वागत
संयुक्त समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और नामीबिया के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, ICT और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में कुल छह महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इनमें यूपीआई समेत खनिज और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग पर भी समझौते होंगे। भारत और नामीबिया डायमंड के प्रत्यक्ष आयात की दिशा में बातचीत कर रहे हैं, जिससे मध्यस्थों की भूमिका कम होगी। साथ ही यूरेनियम, कोबाल्ट और लैंथेनाइड्स जैसे महत्त्वपूर्ण खनिजों पर दीर्घकालिक समझौतों की संभावना जताई गई है।

पीएम मोदी ने नामीबिया पहुंचकर किया ट्वीट
नामीबिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “कुछ समय पहले विंडहूक में पहुंचा। नामीबिया एक मूल्यवान और विश्वसनीय अफ्रीकी साझेदार है, जिसके साथ हम द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना चाहते हैं। आज राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नांडी-एनडैटवाह से मिलने और नामीबियाई संसद को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं।”

नामीबिया की संसद को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इस यात्रा के दौरान नामीबियाई संसद को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र के बाहर किसी अफ्रीकी देश की संसद में भाषण देगा। इसके अलावा वह नामीबिया के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. सैम नुजौमा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई डील
पीएम मोदी के इस दौरे की खास बात यह है कि अब नामीबिया में भी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) प्रणाली शुरू की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने NPCI और नामीबिया के केंद्रीय बैंक के बीच इसे लेकर एक समझौता करेंगे।

देशव्यापी हड़ताल की घोषणा: ट्रेड यूनियनें मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट

0

नई दिल्ली | 

देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियनों का आरोप है कि सरकार की मौजूदा नीतियां मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक हैं, जिससे आम जनता और श्रमिक वर्ग का शोषण हो रहा है।

हड़ताल में शामिल प्रमुख संगठन हैं:
— भारतीय मजदूर संघ (BMS)
— ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC)
— सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU)
— हिंद मजदूर सभा (HMS)
— सीटू, इंटक, एआईयूटीयूसी, एलपीएफ, यूटीयूसी, और सेवा

इन संगठनों ने मिलकर सरकार से निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  • श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधनों को वापस लिया जाए

  • महंगाई पर नियंत्रण हो

  • न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की जाए

  • किसान आंदोलन की मांगों को पूरा किया जाए

  • निजीकरण की नीतियों को बंद किया जाए

हड़ताल का असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिला, खासकर औद्योगिक क्षेत्रों, बंदरगाहों, बैंकिंग और परिवहन सेवाओं पर। कई राज्यों में ट्रेड यूनियन के समर्थन में प्रदर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।

ट्रेड यूनियनों का कहना है कि यह आंदोलन “देश के श्रमिकों और किसानों के हक की लड़ाई” है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं।

किसान की मौत पर फूटा बिजली मंत्री का गुस्सा: लापरवाही पर SDO, JE समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

0

चंडीगढ़ | 
हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने विभागीय लापरवाही के चलते किसान की दर्दनाक मौत पर बड़ा एक्शन लिया है। विज ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए बिजली विभाग के एसडीओ (SDO), जूनियर इंजीनियर (JE) और चार लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिजली आपूर्ति से जुड़ी लापरवाही के चलते खेत में कार्य कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और प्रशासन पर सवाल खड़े होने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री अनिल विज ने स्वयं हस्तक्षेप करते हुए दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की।

मंत्री विज ने बयान में कहा,

“किसानों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिजली आपूर्ति से जुड़े सभी क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

यह कार्रवाई राज्य सरकार के उस रुख को दर्शाती है जिसमें आम जनता की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति अपनाई गई है।

गौरक्षक की मौत ने उठाए सवाल: बजरंग दल पदाधिकारियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

0

पलवल (हरियाणा) 

हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र में गौरक्षा दल से जुड़े एक सक्रिय सदस्य लोकेश सिंगला की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है। आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने बजरंग दल के प्रांत संयोजक सहित तीन लोगों पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है।

वीडियो में लोकेश सिंगला ने कहा कि वह लगातार मानसिक दबाव और धमकियों का सामना कर रहा था। उसने स्पष्ट रूप से बताया कि कैसे कुछ चुनिंदा लोग उसे बदनाम करने, डराने और सामाजिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे थे। उसने वीडियो में कहा

“मुझे इंसाफ चाहिए, लेकिन अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा। मेरी मौत के ज़िम्मेदार ये लोग हैं…”

घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। परिजनों ने आरोप लगाया कि लोकेश को संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी और निजी दुश्मनी के चलते निशाना बनाया जा रहा था। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर जांच में शामिल किया है। फिलहाल आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम से गौरक्षा और हिंदू संगठनों की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे संगठनों में आंतरिक राजनीति और शक्ति संघर्ष अब हिंसक और आत्मघाती रूप लेने लगे हैं।

जांच अधिकारी का कहना

“मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

छांगुर बाबा जैसे ढोंगी अपराधियों पर अब नहीं मिलेगी राहत, CM योगी की चेतावनी के बाद शुरू होगी बड़ी कार्रवाई

0

📍 स्थान: उत्तर प्रदेश |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश में फैले अंधविश्वास और अपराध की आड़ में चल रहे बाबाओं के साम्राज्य पर सख्त चेतावनी दी है। उनका सीधा इशारा छांगुर बाबा जैसे खुद को चमत्कारी बताकर लोगों को गुमराह करने वालों की ओर था, जिनके खिलाफ पहले भी कई संगीन आरोप लगे हैं।

सरकार का कहना है कि ऐसे ढोंगी संतों के खिलाफ अब “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि समाज में अंधश्रद्धा फैलाने और अपराध में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका कोई भी रसूख क्यों न हो।

छांगुर बाबा पर पहले से ही महिलाओं के शोषण, अवैध कब्जा, और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप हैं। इसके बावजूद लंबे समय से प्रशासनिक ढिलाई के कारण उन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

अब योगी सरकार की सख्ती से पीड़ितों को उम्मीद जगी है कि उन्हें न्याय मिलेगा और ऐसे ढोंगी धर्मगुरुओं का पर्दाफाश होगा।

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 270 और निफ्टी 61 अंकों की बढ़त के साथ बंद, ये स्टॉक्स चमके

0

आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 61.20 अंकों (0.24%) की तेजी के साथ 25,522.50 अंकों पर बंद हुआ।मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार बंद किया। हफ्ते के दूसरे दिन, बीएसई का सेंसेक्स 270.01 अंकों (0.32%) की बढ़त के साथ 83,712.51 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 61.20 अंकों (0.24%) की तेजी के साथ 25,522.50 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि बाजार ने आज लाल निशान में फ्लैट शुरुआत की थी। जबकि, सोमवार को बाजार हरे निशान में बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ था।टाटा ग्रुप के शेयर में भयावह गिरावट
आज सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 3.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 6.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

एटरनल, एशियन पेंट्स समेत इन शेयरों में आया उछाल
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एटरनल के शेयर 1.89 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.69 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.64 प्रतिशत, बीईएल 1.20 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.94 प्रतिशत, एसबीआई 0.72 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.72 प्रतिशत, इंफोसिस 0.69 प्रतिशत, एलएंडटी 0.68 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.64 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.64 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.63 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.55 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.54 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.42 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.31 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए सेंसेक्स के सभी शेयर
वहीं दूसरी ओर ट्रेंट के शेयर में 1.12 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.85 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.81 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.72 प्रतिशत, सनफार्मा 0.41 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.28 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.16 प्रतिशत, टीसीएस 0.16 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.11 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.11 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।