Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 171

गायक दिलीप स्नेही के साथ मारपीट, गाड़ी तोड़ी, गले में गंभीर चोट

0

गायक बोले- मुझे सिंगिंग में आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं कुछ लोग

महराजगंज, 22 जुलाई 2025:
चौक बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत समदिरा चौराहे पर सोमवार शाम करीब 5 बजे गायक दिलीप स्नेही पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। 24 वर्षीय दिलीप, जो कि मूलतः चौक बाजार थाना क्षेत्र के निवासी हैं, पेशे से सिंगर हैं और आरसीएम कंपनी के लिए गाने रिकॉर्ड करते हैं।

दिलीप का आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट की। इस दौरान उनकी गाड़ी भी तोड़ दी गई। हमले में उन्हें गले पर गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों में से कुछ एक युवक को ‘अजय साहनी’ कहकर पुकार रहे थे।

दिलीप ने बताया, “मैं एक सिंगर हूं और मेरे गानों से अब पैसे मिलने वाले हैं। संभवतः इसी कारण से कुछ लोग मेरी तरक्की से जलकर यह सब कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि मैं अपनी सिंगिंग जारी रखूं, लेकिन ऐसे हमले मेरे रास्ते में रुकावट डाल रहे हैं।”

घटना के बाद दिलीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा, प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे धनखड़

0

जगदीप धनखड़ ने अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचकर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए इस्तीफा सौंपा, जिसे राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वीकार कर लिया। इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है और संसद में विपक्षी हंगामे का दौर जारी है।नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। इस इस्तीफे ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि धनखड़ 21 जुलाई की रात 9 बजे बिना पूर्व सूचना के राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, जिससे वहां हड़कंप मच गया था। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में प्रोटोकॉल के तहत सभी गतिविधियां संचालित होती हैं, लेकिन धनखड़ के अचानक पहुंचने से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।राष्ट्रपति को तुरंत दी गई थी धनखड़ के आने की जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, धनखड़ की अप्रत्याशित यात्रा की जानकारी राष्ट्रपति को तुरंत दी गई। इसके बाद आनन-फानन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी मुलाकात आयोजित की गई, जिसमें धनखड़ ने अपना इस्तीफा सौंपा। रात 9:25 बजे उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनके इस्तीफे की आधिकारिक घोषणा की। धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में तमाम तरह के सवाल तैरने लगे। इस मुद्दे की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी भी धनखड़ के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ चर्चाओं का दौर थमा नहीं है।

अमित शाह और ओम बिरला के बीच हुई मुलाकात
धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा होने की बात सामने आ रही है। बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हुआ है और आज इसका तीसरा दिन है। सत्र के पहले दो दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। 21 जुलाई को दोनों सदनों में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसके बाद धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया। 22 जुलाई को उनका इस्तीफा मंजूर होने के बाद सदन की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक आज
आज उपराष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद पहली बार राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक उपसभापति हरिवंश की अध्यक्षता में होगी। 21 जुलाई को धनखड़ की अध्यक्षता में हुई BAC की बैठक में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा शामिल नहीं हुए थे। इन सारी खबरों के बीच संसद में आज भी विपक्ष का आक्रामक रुख देखने को मिल रहा है। विपक्ष बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन, SIR, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब की मांग कर रहा है।

कटारे बाबा आश्रम के पास युवक से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटे, जान से मारने की धमकी भी दी

0

डबरा, 16 जुलाई 2025:
ग्राम गजापुर निवासी हाकिम सिंह बघेल के साथ डबरा-पिछोर मार्ग पर कटारे बाबा आश्रम के पास दिनदहाड़े मारपीट कर 30 हजार रुपये लूट लिए गए। फरियादी का आरोप है कि लुटेरे लगातार फोन पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाकिम सिंह बघेल पुत्र बलराम बघेल (उम्र 39 वर्ष) अपने भांजे अंकित बघेल के साथ मोटरसाइकिल (हीरो सीडी डीलक्स MP07 ZJ 2909) से डबरा से बाजार कर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 4 बजे जब वे कटारे बाबा आश्रम के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे, तभी गांव का अवधेश बघेल और उसके साथी गौरव बघेल (निवासी रामगढ़ डबरा) तथा दो अन्य अज्ञात युवकों ने रास्ता रोक लिया।

हाकिम सिंह के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पहले उसे मां-बहन की गालियां दीं। मना करने पर अवधेश ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे और घुटने में गंभीर चोटें आईं। वहीं, अंकित बघेल को भी गौरव ने डंडे से मारा जिससे उसकी गर्दन, कंधे और पैर में चोट आई।

इतना ही नहीं, हमलावरों ने हाकिम सिंह की जेब से धान की बुवाई के लिए लाए गए 30 हजार रुपये भी जबरन छीन लिए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद राहगीरों ने भी देखा और बीच-बचाव किया।

फरियादी ने बताया कि इस मामले की शिकायत थाना पिछोर में की गई थी, लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट की धारा में मामला दर्ज किया। लूट की धारा नहीं जोड़ी गई और अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

इसके अलावा, आरोपी पक्ष के अन्य दोस्त जैसे जुगेंद्र बघेल (निवासी ग्राम ररुजा झाडोली, मोबाइल: 9691110840) सहित दो अन्य व्यक्ति मोबाइल नंबर 8815259540 और 6264855664 से लगातार फोन कर धमकी दे रहे हैं कि “आईंदा नहीं बचेगा, जान से खत्म कर देंगे।”

फरियादी हाकिम सिंह बघेल ने एसडीओपी से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, जान से मारने की धमकी देने वालों को गिरफ्तार किया जाए और लूटे गए 30 हजार रुपये उन्हें वापस दिलाए जाएं।

जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद अब कौन बनेगा उपराष्ट्रपति, सदन में कौन कितना ताकतवर?

0

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद, अब देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद यानी उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होने वाला है, जो कई मायनों में अहम है। इस चुनाव में संख्याबल के लिहाज से सत्तारूढ़ एनडीए स्पष्ट बढ़त पर है। संसद के दोनों सदनों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है, जो उपराष्ट्रपति चुनाव में एक महत्वपूर्ण कारक है, क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के वोट इसका निर्धारण करते हैं। तो ऐसे में उपराष्ट्रपति एनडीए से ही हो सकता है। कई नामों को लेकर अटकलबाजी जारी है।
सदन में सीटों का गुणा भाग

543 सदस्यीय लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बशीरहाट की एक सीट रिक्त है, जबकि 245 सदस्यीय राज्यसभा में पांच सीटें खाली पड़ी हैं। इससे राज्यसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 240 रह जाती है। वहीं, राज्यसभा में रिक्त पांच सीटों में से चार जम्मू-कश्मीर से और एक पंजाब से है, जहां के वर्तमान सदस्य संजीव अरोड़ा ने पिछले महीने हुए उपचुनाव में राज्य विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद सीट छोड़ दी थी।

लोकसभा की बात करें तो, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 542 सदस्यीय सदन में 293 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। सत्तारूढ़ गठबंधन को राज्यसभा में 129 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जिसकी प्रभावी संख्या 240 है, यह मानते हुए कि मनोनीत सदस्य एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करते हैं। इस तरह से कुल मिलाकर, उपराष्ट्रपति पद के लिए दोनों सदनों की संयुक्त संख्या 786 है, जिसका अर्थ है कि किसी उम्मीदवार को जीतने के लिए 394 वोटों की आवश्यकता होगी। 422 सदस्यों के समर्थन से एनडीए आसानी से यह आंकड़ा पार कर लेता है, जिससे आगामी मुकाबले में उसे एक मजबूत स्थिति प्राप्त होती है।

क्या होगी आगे की प्रक्रिया?

उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद है। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद, वे तब तक पद पर बने रह सकते हैं जब तक कि उनका उत्तराधिकारी पद ग्रहण न कर ले।

संविधान के अनुच्छेद 68(2) के अनुसार, उपराष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के कारण उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए चुनाव, कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही संपन्न हो जाता है।

यदि मृत्यु, त्यागपत्र, निष्कासन या अन्य किसी कारण से कोई रिक्ति उत्पन्न होती है, तो उस रिक्ति को भरने के लिए चुनाव घटना के तुरंत बाद किया जाता है।

यह चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली का पालन करता है, जिसमें गुप्त मतदान होता है। दोनों सदनों के सदस्य उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में रैंक करते हैं।

इस्तीफा देकर धनखड़ ने चौंकाया

सोमवार (21 जुलाई) को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। इसकी टाइमिंग भी चौंकाने वाली है क्योंकि संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया और इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए कहा कि इसीलिए मैंने इस्तीफा दिया है।

इस्तीफे को लेकर लग रहे ये कयास

धनखड़ के इस्तीफे के पीछे की वजहों को देखें तो ऐसा लगता है कि सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन जो घटनाएं घटी, वह धनखड़ के इस्तीफे का कारण हो सकती हैं। दूसरा ये भी हो सकता है कि धनखड़ के लगातार न्यायपालिका के खिलाफ तीखे बयानों से सरकार असहज हो गई थी और इस वजह से भी वो दबाव में रहे हों। तीसरा ये कि उनके बयानों को अक्सर सरकार का रुख माना जाता था, जिससे सरकार आलोचना के घेरे में आ जाती थी। लेकिन ये सच और संभव भी है कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे वास्तव में उनकी हेल्थ प्रॉब्लेम्स हों।

सिप्ला हेल्थ ने अस्टाबेरी के कैंपेन ‘गेट द रिच लुक’ के ज़रिए असली ज़िंदगी की कहानियों को हल्के-फुल्के

0

भारत, 22 जुलाई 2025 – वेलनेस कैटेगरी की अग्रणी कंपनी सिप्ला हेल्थ ने अपने ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड एस्टाबेरी के नवीनतम कैंपेन ‘गेट द रिच लुक’ की घोषणा की है। ‘रिच लुक’ का मतलब है ऐसी मुलायम और स्वस्थ त्वचा जो बिना किसी मेकअप या फिल्टर के स्वाभाविक रूप से दमकती है और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आत्मविश्वास को निखारती है।

प्रकृति से प्रेरित और भारत की महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह कैंपेन, स्वाभाविक रूप से दमकती, सेहतमंद त्वचा का उत्सव है — जो महिलाओं को जीवन के हर मोड़ पर आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की ताक़त देता है। उपभोक्ताओं द्वारा साझा की गई असली कहानियों से प्रेरणा लेते हुए, इस फिल्म में दिखाया गया है कि एस्टाबेरी के सरल और प्रभावशाली स्किनकेयर समाधान महिलाओं को स्वाभाविक रूप से दमकता हुआ ‘रिच लुक’ हासिल करने में कैसे मदद कर सकते हैं।

यह फिल्म हल्के-फुल्के और सच्चे अंदाज़ में जीवन के उन परिचित पलों को आकर्षक ढंग से दर्शाती है, जहां एक मामूली से ब्यूटी अपग्रेड से कोई महिला अपना लुक बेहतर बना सकती है— चाहे वह किसी नए व्यक्ति से मिलना हो, किसी खास मौके की तैयारी करना हो, या फिर काम पर जाना हो।

पत्नी और उसके परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप, परिवार ने की साजिश रचने की शिकायत

0

गाजियाबाद/साहिबाबाद, 21 जुलाई:
गाजियाबाद के गौतम बिहार, साहिबाबाद निवासी युवक कमल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी मोनिका और उसके परिवारजनों पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है।

कमल की माँ की ओर से थाना साहिबाबाद में दी गई शिकायत के अनुसार, कमल की शादी लगभग 7 वर्ष पहले मोनिका नामक युवती से हुई थी, जो राहुल बिहार, गाजियाबाद की रहने वाली है। शिकायत में बताया गया है कि 16 जुलाई 2025 को रात 10 बजे के करीब कमल की साली लालिता का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि कमल ने फांसी लगा ली है और उसकी हालत गंभीर है। यह सुनकर कमल की मां अपने परिवारजनों के साथ नोएडा के रोजा जालालपुर स्थित किराए के मकान में पहुंचे, जहां कमल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

इसके बाद बिसरख थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की माँ का आरोप है कि कमल की पत्नी मोनिका अक्सर किसी अनजान व्यक्ति से फोन पर बात करती थी, जिससे दोनों के बीच विवाद होता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनिका ने अपने परिजनों— भाई- रिंकू, सोनू ,जगदीश — पिता- चरण सिंह — बहन – लालिता और सुनीता के साथ मिलकर कमल की हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

0

चार दिन तक नहीं हुई FIR, 24 जून को दर्ज हुआ मुकदमा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दी: परिजनों का आरोप

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), 24 जून 2025:
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पूरा मधू गांव में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की जिंदगी छीन ली। मृतका मनीषा गुप्ता के पिता राधेश्याम गुप्ता, निवासी कटेहरी (सरायममरेज), हण्डिया, प्रयागराज ने बेटी की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

राधेश्याम के अनुसार, मनीषा की शादी 16 नवम्बर 2024 को नंदलाल गुप्ता पुत्र स्व. हीरालाल गुप्ता से हुई थी। शादी में दो लाख रुपये नकद, मोटरसाइकिल, सोने की चेन और भारी मात्रा में जेवरात दिए गए थे। फिर भी विवाह के अगले ही दिन से तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू हो गई।

परिजनों का आरोप है कि मनीषा पर लगातार दहेज के लिए दबाव बनाया गया और उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। 21 जून 2025 की शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच मनीषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पति नंदलाल, जेठ राकेश, राजकुमार, सुनील और जेठानियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और बाद में फोन पर बताया कि वह फिसलकर गिर गई थी।

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 22 जून को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चार दिन तक FIR नहीं दर्ज की गई, 24 जून को हुआ मुकदमा दर्ज
परिजनों का आरोप है कि वे 21 जून से लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस सिर्फ खाना पूर्ति करती रही। चार दिन बाद, 24 जून 2025 को पुलिस ने आखिरकार FIR दर्ज की।

इसके बावजूद परिजनों का कहना है कि अभी तक पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं सौंपी है, न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

अब मृतका के पिता ने एडवोकेट प्रमोद कुमार सरोज के माध्यम से पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतका: मनीषा गुप्ता
आरोपी पति: नंदलाल गुप्ता
मूल निवास: कटेहरी, हण्डिया, प्रयागराज
घटना स्थल: पूरा मधू, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर
FIR दर्ज करने की तिथि: 24 जून 2025
तहरीर लेखक: एडवोकेट प्रमोद कुमार सरोज

परिजनों की मांग:

सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी

हत्या की धाराओं में कड़ी कार्रवाई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए

पुलिस लापरवाही की निष्पक्ष जांच हो

पीड़ित ने बताया की आरोपियों ने कहा की हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमने थाना खरीद लिया है। और कहां की तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते और परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

लुधियाना से महिला प्रेमी संग फरार, उन्नाव निवासी पति ने दर्ज करवाई शिकायत

0

लुधियाना/उन्नाव, 21 जुलाई 2025:
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गाँव हरचंदपुर रायपुर (थाना बारा) निवासी श्रीधर की पत्नी संगीता 12 जुलाई 2025 की सुबह करीब 9 बजे लुधियाना (पंजाब) के हरगोविंदपुरा, गली नंबर 6 से अपने प्रेमी नरेश (निवासी – उरर्ई, उत्तर प्रदेश) के साथ फरार हो गई।

पीड़ित श्रीधर ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी के इस तरह अचानक चले जाने से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। श्रीधर ने 20 जुलाई को थाना मोती नगर, लुधियाना में गुमशुदगी और अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक संगीता का कोई सुराग नहीं मिला है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द उसकी पत्नी की तलाश की जाए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यदि किसी को संगीता या नरेश के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया मोबाइल नंबर: 7973596483 पर संपर्क करें।

इस कंपनी ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹85-90 प्रति शेयर किया तय, पैसे रखें तैयार, इस तारीख से लगा सकेंगे बोली

0

आईपीओ में 75% हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व है। इसके अलावा 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (एचएनआई) के लिए, 10% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है।अगर आपको भी ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ का इंतजार है तो आपके लिए एक ताजा अपडेट है। कंपनी ने अपने आगामी ₹749.6 करोड़ के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए ₹85 से ₹90 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी का मूल्यांकन इस मूल्य बैंड के ऊपरी सिरे पर ₹3,400 करोड़ से अधिक बैठता है। निवेशक इस आईपीओ में 24 जुलाई से 28 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए बोली प्रक्रिया 23 जुलाई को ही शुरू हो जाएगी।
IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू
खबर के मुताबिक, ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड का यह IPO पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। इसका मतलब यह हुआ कि इसमें कोई भी प्रमोटर या निवेशक शेयर बिक्री नहीं कर रहा है । यह ओपन फॉर सेल नहीं है। इस आईपीओ से जुटाई राशि का इस्तेमाल ₹468.14 करोड़ कंपनी के कर्ज भुगतान के लिए, ₹107.52 करोड़ प्रमोटर कंपनी Brigade Enterprises Ltd (BEL) से अचल संपत्ति (भूमि का हिस्सा) खरीदने के लिए, शेष राशि का उपयोग अधिग्रहण, रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

कंपनी का जान लीजिए
ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड, बेंगलुरु स्थित बिर्गेड इंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी है। इस कंपनी ने 2004 में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कदम रखा था और 2009 में पहला होटल ‘ग्रैंड मर्क्योर बैंगलोर’शुरू किया। मौजूदा समय में कंपनी के पास 9 ऑपरेशनल होटल्स का पोर्टफोलियो है, जो बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, मैसूर और GIFT सिटी (गुजरात) में स्थित हैं। इन होटलों में कुल 1,604 कमरे हैं और इन्हें Marriott, Accor और InterContinental Hotels Group (IHG) जैसी वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनियों द्वारा संचालित किया जाता है।

आईपीओ में अलॉटमेंट किसके लिए है रिजर्व
ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड के आईपीओ में 75% हिस्सा योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व है। इसके अलावा 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (एचएनआई) के लिए, 10% हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है। ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग 31 जुलाई 2025 को स्टॉक एक्सचेंज पर होने की संभावना है। जेएम फाइनेंशियल और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (बीआरएलएम) के रूप में काम कर रहे हैं।

चौथे टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! मैनचेस्टर में किसे मिलेगी एंट्री?

0

भारतीय क्रिकेट टीम मैनचेस्टर में 23 जुलाई से इंग्लैंड का सामना करने उतरेगी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का यह चौथा टेस्ट होगा, जिसमें टीम इंडिया जीत दर्ज करना चाहेगी।लॉर्ड्स में मिली 22 रन की हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब मैनचेस्टर में 23 जुलाई से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में जोरदार वापसी की कोशिश में जुटी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत फिलहाल 1-2 से पीछे है और यह मुकाबला सीरीज में बराबरी लाने के लिहाज से बेहद अहम बन गया है।पहले तीन टेस्ट मैचों में भारतीय प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं हुए थे। खासकर तीसरे टेस्ट में टीम बिना किसी बदलाव के उतरी थी। लेकिन मैनचेस्टर टेस्ट के लिए हालात कुछ अलग हैं। चोटिल खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने से सिलेक्टर्स को मजबूरन कुछ नए विकल्पों पर विचार करना पड़ा है।

टीम में बदलाव तय
तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह फिटनेस हासिल करने की कोशिशों में लगे हैं। आकाश दीप ने दूसरा और तीसरा टेस्ट खेला था, लेकिन उनका खेलना अब भी संदिग्ध है। वहीं अर्शदीप अब तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं कर सके हैं और उनका चौथे टेस्ट में खेलना तय नहीं है। ऐसे में हरियाणा के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में बतौर कवर शामिल किया गया है। अब यह देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट प्रसिद्ध कृष्णा को मौका देता है या कंबोज को।चौथे टेस्ट की अहमियत को देखते हुए जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। उनकी मौजूदगी गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देगी।