Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 170

शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘कारगिल विजय दिवस पर सवाल उठाती रही कांग्रेस’

0

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर जवानों के शौर्य को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कारगिल विजय दिवस पर हमेशा सवाल उठाती रही है। शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर भी हमला कियादेशभर में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। कारगिल युद्ध में शामिल वीर जवानों को आज पूरा देश नमन कर रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। शिवराज चौहान ने कारगिल विजय दिवस को लेकर कहा कि मैं अपनी सेना के शौर्य को प्रणाम करता हूं, जवानों के त्याग और बलिदान को प्रणाम करता हूं। उस शानदार विजय में जो भागीदार थे, उन सबको मैं प्रणाम करता हूं। जवानों ने भारत माता का मान बढ़ाया, लेकिन कांग्रेस तो कारगिल विजय दिवस पर भी सवाल उठाती है। 2004 से 2009 तक जब यूपीए की सरकार थी तो कारगिल विजय दिवस मनाया ही नहीं गया।

पाकिस्तान की भाषा बोलती है कांग्रेस’
शिवराज चौहान ने कहा, “कांग्रेस के सांसद ने कहा था कि हम कारगिल विजय दिवस क्यों मनाएं वो युद्ध एनडीए की सरकार में लड़ा गया था। देश जब कोई युद्ध करता है तो क्या किसी सरकार के लिए करता है? क्या इस तरह के प्रश्न खड़े करना देशभक्ति है? केवल कारगिल ही नहीं बल्कि ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल खड़े करने का पाप कांग्रेस ने किया है। इनको इसमें आनंद आता है कि अपना क्या नुकसान हुआ है। कांग्रेस की मनोवृत्ति राष्ट्रविरोध की सीमा तक जाती है। प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते ये देश का ही विरोध करते लगे हैं। ये पाकिस्तान की भाषा बोलने लगते हैं। पाकिस्तान इनके बयानों को दुनिया के सामने रखता है।”
माफी मांगना राहुल गांधी के भाग्य में है’
वहीं राहुल गांधी पर भी शिवराज चौहान ने निशाना साधा। शिवराज चौहान ने कहा, “राहुल जी बहुत देर से समझ पाते हैं। पहले उन्होंने आपातकाल के लिए माफी मांगी, फिर उन्होंने सिख दंगों के लिए माफी मांगी, फिर उन्होंने ओबीसी से माफी मांगी। ओबीसी के लिए कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस बताए कि मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में किसने डाला? ओबीसी के कल्याण के लिए उठाए गए हर कदम को कुचलने का काम कांग्रेस ने किया। बाद में वो माफी मांगते हैं। राफेल के मामले में भी माफी मांगे। अभी जो राहुल गांधी कर रहे हैं, उसके लिए फिर 10 साल माफी मांगेंगे। ये माफी मांगना ही उनके भाग्य में लिखा है।”

आगरा में लूटकांड का नया मोड़ : पीड़िता ने पुलिस पर पैसा खाने का लगाया आरोप, उल्टे बेटों पर ही दर्ज कर दी FIR, दो दिन से थाने में बैठाए गए

0

आगरा। थाना सैंया क्षेत्र के वक्शपुरा गांव में विधवा महिला के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की थी। लेकिन अब इस मामले में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता महारादेवी का आरोप है कि पुलिस ने पैसा लेकर मामले को दबाने की कोशिश की और उल्टे उन्हीं के बेटों पर FIR दर्ज कर दी।

पुलिस का दावा : बेटों ने सड़क से खींचा आरोपी
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए आरोपी रविन्द्र को पुलिस ने थाने ले जाकर हिरासत में लिया था। लेकिन अब पुलिस का कहना है कि महिला के दोनों बेटों ने हमला घर में नहीं बल्कि सड़क पर किया और वहां से आरोपी को खींच लाए। इसी आधार पर पुलिस ने महिला के बेटों के खिलाफ ही FIR दर्ज कर दी।

दो दिन से थाने में बैठाए गए दोनों बेटे
परिवार का आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के दोनों बेटों राजू और रामचन्द्र को पिछले दो दिनों से थाने में बैठा रखा है। न तो उन्हें छोड़ रही है और न ही उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर कार्रवाई कर रही है। महिला का कहना है कि पुलिस दबाव बनाकर मामला पलटने की कोशिश कर रही है।

‘पुलिस पैसा लेकर कर रही खेल’ – पीड़िता
65 वर्षीय महारादेवी का कहना है कि पुलिस आरोपी पक्ष से मिली हुई है। “हम गरीब लोग हैं, तीन बेटे बाहर मजदूरी करते हैं। पुलिस पैसा लेकर हमारी सुनवाई नहीं कर रही, उल्टा हमारे ही बेटों को फंसा रही है।”

गांव में बढ़ा तनाव, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट और मारपीट करने वाले बदमाश खुले घूम रहे हैं, जबकि पीड़ित परिवार के ही बच्चों को थाने में बैठा दिया गया है।

मक्का-तुअर की फसल पर छिड़का जहर, भूमि विवाद में किसान को दी जान से मारने की धमकी

0

छिंदवाड़ा, 22 जुलाई 
जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुंगसी निवासी किसान शेख अब्बास मंसूरी ने पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि भूमि विवाद में विपक्षी पक्ष ने उसकी फसल को नुकसान पहुंचाया और उसे जान से मारने की धमकी दी है।

शेख अब्बास का आरोप है कि उनकी पैतृक भूमि खसरा नंबर 213/6, 214/4, 217/4, कुल 0.365 हेक्टेयर में स्थित है, जिस पर वे पिछले 30–35 वर्षों से काबिज हैं और विधिवत मक्का व तुअर की फसल कर रहे हैं। इसी भूमि पर विपक्षियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक झूठा बैनामा तैयार कर हक छीनने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने शिकायत में बताया कि 18 जुलाई 2025 को जब वह अपने खेत पहुंचे, तो देखा कि उनकी एक माह पुरानी मक्का व तुअर की फसल पर कीटनाशक जहर छिड़का गया है, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में उन्होंने योगेश शर्मा, ऋषभ भार्गव और हल्का पटवारी बुधसिंह राजपूत को जिम्मेदार बताया है। अब्बास का कहना है कि यह सब साजिशपूर्वक किया गया ताकि वे अपनी भूमि से बेदखल हो जाएं।

पीड़ित ने आगे कहा कि पहले भी उन्होंने कई बार पुलिस थाना चौरई में शिकायत की, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा झूठी जांच रिपोर्ट के आधार पर उनके विरुद्ध ही मामला दर्ज कर दिया गया। इससे परेशान होकर अब उन्होंने जिलाधीश कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है।

अब्बास ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो और उन्हें मानसिक प्रताड़ना व आर्थिक क्षति से राहत दिलाई जाए।

गया में महिला से मारपीट और गहना लूट, दबंगों ने घर पर किया हमला – गिरफ्तारी की मांग गया।

0

जिला गया के सरबहदा थाना क्षेत्र के सिमरौका टोला लालगंज गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव की रहने वाली राधा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग युवक न केवल उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे हैं, बल्कि जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी बाली तक छीन ली। महिला ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि नामजद अभियुक्तों पर कई मामले दर्ज होने के बावजूद थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

राधा देवी के अनुसार, बीते दिनों वह अपने खेत में बोरिंग का काम करवा रही थीं। तभी गांव के चन्दन यादव, योगेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, संजय यादव, चन्द्रेश्वर यादव उर्फ जंगी, सचिन यादव, रौशन यादव और मुकेश यादव ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि चन्दन यादव और योगेन्द्र यादव ने उन्हें पकड़कर नहर की ओर घसीटा और गलत नियत से उनके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान बाकी आरोपियों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं।

राधा देवी ने यह भी बताया कि सचिन यादव ने उन पर लाठी से वार किया और रौशन यादव ने हत्या की धमकी दी। वहीं मुकेश यादव पिस्तौल लहराते हुए बोला कि सबको गोली मार देंगे। महिला के अनुसार, जब वह किसी तरह जान बचाकर भागने लगीं तो योगेन्द्र और महेन्द्र यादव ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और कान से सोने की बाली छीन ली, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई गई है।

महिला का आरोप है कि ये सभी लोग लगातार उन्हें केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। रास्ते में मिलने पर गाली-गलौज करते हैं और कैमरा लगाने पर भी तोड़फोड़ की धमकी दे रहे हैं। राधा देवी का कहना है कि आरोपी इतने दबंग हैं कि इनके खिलाफ पहले भी कई कांड दर्ज हैं, लेकिन पुलिस आज तक कार्रवाई नहीं कर रही।

पीड़िता ने गया पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि सरबहदा थाना कांड संख्या 58/2025 में नामजद सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को न्याय मिल सके।

स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट

वैशाली की पीड़िता मंजू देवी की गुहार: जमीनी विवाद में बेटी से छेड़छाड़, घर में घुसकर लूट, मारपीट और प्रशासन की चुप्पी

0

बिहार के वैशाली जिले के थाना महान क्षेत्र की रहने वाली मंजू देवी इन दिनों अपनी बेटी की इज्जत, अपने परिवार की सुरक्षा और अपने अधिकारों के लिए एक लंबी और थकाऊ लड़ाई लड़ रही हैं। वर्ष 2020 से चले आ रहे जमीन विवाद ने अब भयावह रूप ले लिया है, जिसमें न केवल मारपीट और लूटपाट हुई है, बल्कि नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी तक दी जा रही है। मंजू देवी ने थाना, एसडीओ कार्यालय से लेकर कई प्रशासनिक स्तरों पर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

पूर्वजों की जमीन बनी उत्पीड़न की वजह

शिकायतकर्ता मंजू देवी ने बताया कि उनके पास चार कट्ठा जमीन है, जो उनके पूर्वजों की है। यह ज़मीन उन्होंने बदले में ऊपर (ऊंचाई वाले हिस्से) ली थी। इसी जमीन को लेकर वर्ष 2020 से विवाद चल रहा है। इस मामले में गांव के ही कुछ दबंग – नाग दोहरा, राजेन्द्र राय, कोच्चि दर्राई, और दिनेश राय – लगातार उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विवाद धीरे-धीरे हिंसक और अमानवीय रूप ले चुका है।

घर में घुसकर लूटपाट और छेड़छाड़

मंजू देवी का कहना है कि उन्होंने ₹2 लाख का लोन लिया था जिससे वे अपने परिवार के लिए एक छोटा-सा घर बना रही थीं। जैसे ही यह बात उक्त आरोपियों को पता चली, रवि और राजू घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने घर में रखे पूरे पैसे लूट लिए और विरोध करने पर मंजू देवी और उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ आरोपी दीपक कुमार ने जबरदस्ती करने की कोशिश की।

जनता हाट पटोरी में खुलेआम मारपीट, दांत तोड़े

इतना ही नहीं, आरोप है कि इन लोगों ने मंजू देवी और उनके परिवार के साथ पटोरी के जनता हाट में सरेआम मारपीट की। मंजू देवी ने बताया कि उनके बड़े दादा का पोता दीपक और अन्य लोगों ने उनके मुंह पर ऐसा हमला किया कि उनके दांत टूट गए। यह सब खुलेआम हुआ लेकिन कोई भी उनके बचाव में आगे नहीं आया।

पति विकलांग, परिवार बेसहारा, प्रशासन से कोई मदद नहीं

मंजू देवी के पति श्री राज बाली राय विकलांग हैं, उनका एक गंभीर एक्सीडेंट हो चुका है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। बावजूद इसके जब मंजू देवी न्याय की आस में थाने और अधिकारियों के पास गईं, तो उनसे कथित तौर पर रिश्वत की मांग की गई। उनका कहना है कि “हर जगह आवेदन दे चुकी हूं, लेकिन गरीब की आवाज़ कोई नहीं सुनता। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।”

रीता देवी सोशल मीडिया के माध्यम से छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां

0

आज हम आपको मिलवाते हैं एक ऐसी युवती से, जिसने संघर्ष को अपना हथियार बनाया और सोशल मीडिया को अपने सपनों की उड़ान का मंच।

यह कहानी है मोतिहारी की बेटी ‘रीता देवी’ की, जो 30 वर्ष की उम्र में अपनी मेहनत और लगन से इंस्टाग्राम पर अपनी खास पहचान बनाने की कोशिश में जुटी हैं।

रीता देवी, जो मोतिहारी जिले के छोटे से गांव मोतिहारीया कोटी की रहने वाली हैं, अपने हुनर से आज लाखों दिलों को छू रही हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट @arvindaaazzzz327 है, जिस पर 1,338 पोस्ट, 5,052 फॉलोअर्स और 371 फॉलोइंग हैं। यह अकाउंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

आज के डिजिटल युग में, सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि प्रतिभा दिखाने और भविष्य संवारने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म बन चुका है। रीता देवी ने इसी मंच के ज़रिए अपनी कला, आवाज़, और संघर्ष की कहानी को दुनिया तक पहुँचाया।

उनके सफर में उनके पति ‘राजेश साहनी’ और परिवार का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा।
रीता देवी का मानना है कि सोशल मीडिया उनके लिए केवल एक मंच नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बनाने का माध्यम है।

उनके वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

रीता देवी की कहानी हमें यह सिखाती है:

“गरीबी कोई बाधा नहीं, अगर आपके इरादे मजबूत हों।”

अगर आप भी चाहते हैं कि रीता देवी का हौसला और बढ़े, तो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो, लाइक और शेयर ज़रूर करें।

 

पत्नी को पीटा, बच्चों को जिंदा जलाने की धमकी; वीडियो भी बना, पति ने दर्ज कराई शिकायत

0

आगरा. थाना सदर बाजार क्षेत्र के सेवला जाट स्थित त्यागी नगर में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज कश्यप ने थाना प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई, मां और बहनों ने मिलकर उसकी पत्नी को बेरहमी से पीटा और बच्चों समेत जिंदा जलाने की धमकी दी।

मनोज कश्यप का आरोप है कि उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अन्य जाति की लड़की गीता कश्यप से विवाह किया था। इसी वजह से परिजनों ने सालों पहले उसे घर से निकाल दिया था। कुछ समय बाद जब उसके पिता बीमार हुए तो उन्होंने बेटे-बहू और पोतों को घर वापस बुला लिया। मनोज ने पिता का इलाज भी कराया लेकिन परिवार के बाकी लोग इससे खुश नहीं थे।

सुबह 8 बजे घर में घुसकर की पिटाई

घटना 9 जून की सुबह करीब 8 बजे की है। शिकायत के मुताबिक, उस वक्त मनोज घर पर नहीं था। उसकी पत्नी गीता कश्यप अकेली थी। तभी छोटा भाई राजेश कश्यप, मनीष कश्यप, मां शांति देवी, बहन संगीता, शारदा और सोनिया समेत सभी लोग उसके कमरे में घुस आए। उन्होंने गीता को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

‘कमरा खाली कर दे, वरना आग लगा देंगे’

परिवार वालों ने गीता को भद्दी-भद्दी गालियां दीं और धमकाया कि अगर उसने कमरा खाली नहीं किया तो उसे और बच्चों को आग लगाकर मार देंगे। पीड़िता के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। शाम को जब मनोज घर लौटा तो पत्नी ने रोते हुए उसे पूरी घटना बताई।

फ्रीज-कूलर तोड़े, बिजली का मीटर भी उखाड़ा

शिकायत में यह भी कहा गया है कि परिजनों ने उसके घर का फ्रीज, कूलर और बिजली का मीटर तोड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी मनोज के पास मौजूद है। महिला ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी और थाने में तहरीर देने को कहा था।

मनोज ने थाना सदर बाजार में प्रार्थना पत्र देकर पत्नी का मेडिकल मुआयना कराने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। उसने कहा कि परिवार के लोग पत्नी और बच्चों के साथ किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं, जिससे वह काफी डरा और भयभीत है।

क्लब पार्टियों की आड़ में नशा, शोषण और ब्लैकमेलिंग का खेल – BJP विधायक हरिशंकर खटीक की फोटो वायरल, सियासत में बवाल

0

भोपाल में हाईप्रोफाइल ड्रग्स कांड:
भोपाल। राजधानी के पब और क्लबों में चल रहे ड्रग्स नेटवर्क का क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने ड्रग्स माफिया चाचा-भतीजे शाहवर अहमद और यासीन अहमद उर्फ मिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि ये गिरोह एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर नाइट पार्टियों में युवाओं को नशे का आदी बनाता था और फिर शोषण व ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली करता था। अब तक इस गिरोह से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पार्टियों में लड़कियों को नशा परोसकर बनाते थे वीडियो

क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाहवर और यासीन नाइट क्लबों में ड्रग्स पार्टी आयोजित करते थे। इन पार्टियों में आए युवकों और युवतियों को अनजाने में नशा पिला दिया जाता था। नशे में बेसुध युवतियों का शारीरिक शोषण कर उनका वीडियो बनाया जाता था, जबकि युवकों को बंदूक की नोक पर धमकाकर उनसे वसूली की जाती थी। पुलिस को आरोपितों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं।

छह आरोपित गिरफ्तार, मास्टरमाइंड शाहवर अहमद

गिरफ्तार आरोपितों में मास्टरमाइंड शाहवर अहमद, उसका भतीजा यासीन अहमद, सैफुद्दीन, आशू उर्फ शाहरूख, समीरुद्दीन और सोहेल खान शामिल हैं। शाहवर दूसरे राज्यों से एमडी ड्रग्स मंगवाकर भोपाल के क्लबों और कॉलेजों में सप्लाई करता था। फरवरी 2025 में रुस्तम खां अहाता के पास समीरुद्दीन और सोहेल को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे मिली जानकारी पर पुलिस बाकी आरोपितों तक पहुंची।

नेताओं से गहरा कनेक्शन, BJP विधायक की फोटो वायरल

जांच के दौरान यासीन अहमद की कई बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें जतारा से भाजपा विधायक और प्रदेश भाजपा महामंत्री हरिशंकर खटीक के साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। यासीन की तस्वीरें कई बड़े बीजेपी नेताओं के साथ भी सामने आई हैं।

सूत्रों के अनुसार, विधानसभा का पास लगी स्कॉर्पियो गाड़ी भी यासीन के कब्जे से बरामद हुई है। इस खुलासे के बाद भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी के भीतर भी इस मामले को लेकर नाराजगी है और हरिशंकर खटीक पर कार्रवाई की अटकलें तेज हो गई हैं।

मछली कारोबार से जुड़ा परिवार, पहले भी रहा विवादों में

गिरोह का मास्टरमाइंड शाहवर अहमद भोपाल के बड़े मछली कारोबारी शरीफ अहमद का बेटा है। यासीन उसका भतीजा है। परिवार का नाम पहले भी दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग मामलों में सामने आ चुका है। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क से कई और लोग जुड़े हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, “गिरोह युवतियों का शोषण कर वीडियो बनाता था और युवकों से अड़ीबाजी करता था। अब तक छह लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनके मोबाइल से कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। बाकी आरोपितों की तलाश में दस टीमें लगाई गई हैं।”

विपक्ष का हमला, भाजपा बैकफुट पर

मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष ने सवाल उठाया है कि आखिर ड्रग्स माफिया और भाजपा नेताओं के बीच नजदीकी क्यों थी और विधानसभा पास आरोपी के पास कैसे पहुंचा। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल यासीन अहमद से पुलिस की पूछताछ जारी है। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। भाजपा के लिए यह मामला राजनीतिक संकट का रूप ले चुका है।

बहन रेखा अग्रवाल की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

0

मैहर (मध्यप्रदेश), 23 जुलाई 2025
चिरमिरी (छत्तीसगढ़) निवासी परमेश्वर प्रसाद गुप्ता ने थाना प्रभारी, पुलिस थाना धामा, गैहर, जिला मैहर को एक गंभीर शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन रेखा अग्रवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का विवाह 14 वर्ष पूर्व पवन अग्रवाल के साथ मैहर के मलिमान डोला वार्ड क्रमांक 7 में हुआ था।

परमेश्वर प्रसाद का आरोप है कि 17 जुलाई को उन्हें किसी और के माध्यम से बहन की मौत की सूचना मिली। जब उन्होंने पवन अग्रवाल से संपर्क किया तो बताया गया कि रेखा की मृत्यु दोपहर 3 बजे हो चुकी है। परमेश्वर ने शव का फोटो और इंतजार करने की गुज़ारिश की, लेकिन पवन फोटो भेजने कर बाद फोन बंद कर लिया और शव इलाहाबाद (प्रयागराज) ले जाने की बात कही।

जब परमेश्वर प्रयागराज पहुँचे तो न श्मशान घाट में शव मिला और न ही ससुराल पक्ष का कोई सदस्य। बाद में मैहर जाकर पूछताछ करने पर पवन अग्रवाल ने बताया कि रेखा की मौत अटैक से हुई, लेकिन कोई डॉक्टरी दस्तावेज या पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं दिखाई गई।

परमेश्वर का दावा है कि पहले भी रेखा को ससुराल वालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जाता था और शिकायत करने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी जाती थी। उनका कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या है।

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर ससुराल पक्ष के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर, कमिश्नर और मुख्यमंत्री तक भेजी गई है।

जयपुर रेलवे स्टेशन से रहस्यमय हालात में लापता हुई महिला, पति को बेंगलुरु में होने का शक, बच्चों की हालत बदत

0

जयपुर/बिलासपुर, 14 जून 2025:
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद चिंताजनक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले मुरित राम साहू की पत्नी लता साहू 14 जून की सुबह जयपुर रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गईं। महिला की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं बताई जा रही थी, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही संकेत दे रहा है।

“शक है कि मेरी पत्नी किसी के साथ भाग गई” — मुरित राम साहू

पीड़ित पति मुरित राम साहू ने दावा किया है कि उन्हें शक है कि उनकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई है। उन्होंने बताया कि उसके पास उस व्यक्ति का नाम नहीं है, लेकिन एक वीडियो में वह संदिग्ध व्यक्ति साफ तौर पर दिख रहा है। मुरित ने यह भी कहा कि उन्हें आशंका है कि लता फिलहाल बेंगलुरु में हो सकती है।

> “मेरी पत्नी का मानसिक संतुलन कुछ समय से ठीक नहीं है। लेकिन इस बार जो हुआ, वह बहुत ही असामान्य है। मैं सरकार और पुलिस से हाथ जोड़कर विनती करता हूँ कि मेरी पत्नी को जल्द से जल्द खोजा जाए और मेरे परिवार को फिर से एकजुट किया जाए।”
मुरित राम साहू, पीड़ित पति

परिवार की यात्रा बनी दुःस्वप्न:

मुरित राम साहू (उम्र 35 वर्ष), जयपुर के उदयपुर रोड स्थित “कोमल घर” में घरेलू कार्य करते हैं। 14 जून को वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बिलासपुर लौटने के लिए जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। सुबह 7:40 बजे ट्रेन थी, लेकिन उससे पहले करीब 4:00 बजे लता साहू भीड़भाड़ के बीच अचानक गायब हो गईं।

उनके तीन बच्चे –

लक्ष्मी (14 वर्ष)

रिया (10 वर्ष)

विकेट (7 वर्ष)
माँ की याद में दिन-रात बिलख रहे हैं।

मानसिक स्थिति अस्थिर, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ:

पति के अनुसार, लता साहू की मानसिक स्थिति पहले से कुछ अस्वस्थ थी, लेकिन वह कभी भी इस तरह से परिवार को छोड़कर नहीं गई थीं। यह पहली बार है जब उन्होंने इस तरह का कदम उठाया है।

आर्थिक संकट में फंसा परिवार, मदद की अपील:

मुरित राम साहू ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उनके पास ना तो यात्रा का साधन है, न ही पत्नी को खोजने के लिए कोई संसाधन। उन्होंने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को लता साहू के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत संपर्क करें।