हरिद्वार के हर की पैड़ी में गैर हिंदुओं के प्रवेश की मांग काफी दिनों से उठ रही है। अब इस मांग ने तूल पकड़ लिया है। हर की पैड़ी के घाटों में गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर पाबंदी को लेकर पोस्टर और बोर्ड लगाए गए हैं।हरिद्वार के हर की पैड़ी पर गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को हरिद्वार में हिन्दु मुस्लिम विवाद की आहट सुनाई दी। गंगा सभा की तरफ से हरिद्वार में गंगा के घाटों पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए, जिनमें लिखा है कि हर की पैड़ी पर गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है। हालांकि, इसमें किसी संस्था का नाम नहीं लिखा है। बोर्ड में नीचे लिखा गया है कि आज्ञा से म्युनिसपल एक्ट हरिद्वार।
हरिद्वार में भी होने वाला है कुंभ मेला
असल में गंगा सभा ने पिछले हफ्ते ही ये कहा था कि हरिद्वार हिन्दुओं के लिए पवित्र स्थान है। लाखों हिन्दू रोज हर की पैड़ी पर गंगास्नान और पूजा अर्चना के लिए आते हैं। अब हरिद्वार में कुंभ भी होने वाला है। इसलिए हर की पैड़ी पर दूसरे धर्मों के लोगों को आने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।
जगह-जगह लगाए गए बोर्ड
इसके बाद आज इस तरह के बोर्ड जगह-जगह लगा दिए गए, लेकिन जब प्रशासन से इसके बारे में पूछा गया तो गढ़वाल मंडल के कमिश्नर ने कहा कि उन्हें इस तरह के बोर्ड लगाए जाने की जानकारी नहीं हैं लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है। गंगा सभा से जुड़े लोग भी एक्टिव
अभी इस मुद्दे पर प्रशासन ने कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन गंगा सभा से जुड़े लोग एक्टिव हो गए हैं। हर की पैड़ी पर आने वालों लोगों के आधार कार्ड चेक कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि जब अंग्रेजों ने हर की पैड़ी पर गैर हिन्दुओं के प्रवेश को गलत माना था, तो हमारी सरकार को ये मांग मानने में क्या दिक्कत है। सरकार को अंग्रेजों के जमाने में बने नियम का पालन करवाना चाहिए।
सीएम धामी ने भी इशारों-इशारों में किया समर्थन
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इशारों-इशारों में गंगा सभा की इस मांग का समर्थन किया। धामी ने कहा कि हरिद्वार देवभूमि का प्रवेश द्वार है। मां गंगा की पवित्र भूमि है। इसलिए इसकी पवित्रता की रक्षा होनी ही चाहिए।
सपा के नेताओं ने किया विरोध
लेकिन समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इसका विरोध किया है। एसटी हसन ने कहा कि इस देश में हर नागरिक को बराबरी का हक हासिल है। धर्म के आधार पर किसी को कहीं आने जाने से नहीं रोका जा सकता है। ये संविधान के खिलाफ है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धीरेंद्र शास्त्री का भी बयान आया सामने
इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम वाले आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का भी बयान सामने आया है। आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि वैसे तो उन्हें किसी के कहीं आने जाने पर ऐतराज नहीं है, लेकिन जिन लोगों को हिंदुत्व से परहेज है, जो गंगा को मां नहीं मानते, उन्हें हर की पैड़ी आने की जरूरत क्या है।
अंग्रेजों के जमाने में भी गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित था
तीर्थ पुरोहित कह रहे हैं कि अंग्रेजों के जमाने में हर की पैड़ी पर गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित था। अंग्रेज तो डिवाइड एंड रूल में भी यकीन करते थे। उनके बनाए नियम कायदे अब लागू करने से क्या फायदा, ये ठीक है कि उत्तराखंड में फर्जी बाबाओं की बाढ़ आई हुई है। साधु के वेश में हर दिन ढोंगी बाबा पकड़े जा रहे हैं। ये श्रद्धालुओं को ठगते हैं, उनके आस्था के साथ खेलते हैं।
धार्मिक स्थलों पर बनाई जाती है रील्स
कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर रील्स बनाते हैं। आस्था का मजाक उड़ाते हैं। ऐसे लोगों को रोकना जरूरी है, सभी धार्मिक स्थलों की पवित्रता की रक्षा होनी चाहिए, लेकिन उसका तरीका ये नहीं हो सकता कि आप गैर हिंदुओं की प्रंवेश बंद कर दें पाबंदियां लगाएं। धर्म की शुचिता बनाए रखने के और भी रास्ते हो सकते हैं, जिनमें कहीं किसी से टकराव ना हो।
हर की पैड़ी पर गैर-हिन्दुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की उठी मांग, घाटों पर जगह-जगह लगे नोटिस बोर्ड
राहुल गांधी का इंदौर दौरा आज, पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे, CM मोहन यादव बोले- “ये लाशों पर राजनीति है, जनता सब जानती है”
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर हैं। इस दौरान वह जलकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के इस दौरे पर सीएम मोहन यादव ने निशाना साधा है।इंदौर: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भागीरथपुरा इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और बॉम्बे हॉस्पिटल में भी मरीजों से मिलेंगे। गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
क्या है राहुल गांधी का इंदौर कार्यक्रम?
राहुल गांधी शनिवार को इंदौर आ रहे हैं इस दौरान राहुल गांधी करीब तीन घंटे इंदौर में रहकर जलकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी पीड़ा सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां वे दूषित पानी से बीमार हुए लोगों का हालचाल जानेंगे। इसके बाद वे भागीरथपुरा क्षेत्र में जलकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात दोपहर 12.45 बजे से 1.45 बजे तक चलेगी।
राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11:00 बजे स्पेशल फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:45 बजे मुंबई हॉस्पिटल पहुंचेंगे और मरीजों से मुलाकात के बाद 12:45 बजे भागीरथपुरा पहुंचेंगे। मीडिया से चर्चा 1:45 बजे और 2:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे।
CM मोहन यादव ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर क्या कहा?
राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सीएम मोहन यादव का बयान सामने आया है। मोहन यादव ने कहा, “राहुल गांधी का भागीरथपुरा आना लाशों पर राजनीति है, यह जनता सब जानती है। राहुल गांधी को भागीरथपुरा में हुई घटना के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। 15 दिन हो गए, आज इस मुद्दे को उठाने का हक नहीं है।
मोहन यादव ने कहा, “हमने भागीरथपुरा घटना के बाद घायलों की बीमारी का इलाज कराया, जवाबदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और IAS को सस्पेंड किया। राहुल गांधी को विपक्ष का रोल करना हो करें, वह हिमाचल जाएं, कर्नाटक जाएं, जहां-जहां उनकी सरकारे हैं। कर्नाटक में 2 महीने पहले लोग मारे गए, राहुल गांधी कर्नाटक जाएं, वहां धरना दें।”
मोहन यादव ने कहा, “कांग्रेस लगातार मध्य प्रदेश में सत्ता से बाहर है इसलिए वह (राहुल) अपना आधार ढूंढने आ रहे हैं। उनको भागीरथपुरा में हुई घटना के प्रति कोई सहानुभूति भी नहीं है। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जब सब कुछ सामान्य हो गया, तब राहुल गांधी को समय मिला। आज 15 दिन हो गए, आज राहुल गांधी को इस मुद्दे को उठाने का क्या हक है।”
मोहन यादव ने कहा, “शुद्ध नर्मदा का पानी मिले, इसके लिए हमने कई प्रकार की अलग-अलग SOP जारी की हैं और कई प्रकार की जांच की।”
सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में भेजे ₹1836 करोड़, 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिला फायदा
सीएम मोहन यादव ने 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपये भेजने के साथ ही 206 करोड़ रुपये से ज्यादा की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने सिलेंडर रीफिलिंग के लिए भी 90 करोड़ रुपये की राशि जारी की।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को लाड़ली बहना योजना के तहत ₹1836 करोड़ की राशि जारी की। नर्मदापुरम के माखन नगर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में पैसे भेजे। इसके साथ ही सीएम ने 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए ₹90 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹206 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
इस दौरान सीएम ने कहा कि बहनें आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानित बनें। यही उनका संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,836 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। अब तक लाड़ली बहनों के खातों में ₹50,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। बहनें आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानित बनें। यही हमारा संकल्प हैगरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं के लिये मिशन मोड पर काम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर प्रदेश के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहां विकास के 4 सूत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण के लिये मिशन मोड पर कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि नर्मदापुरम का मलबरी रेशम प्रसिद्ध है। यहां धागा निर्माण में उद्योग शुरू कर 50 दीदियां लखपति बनी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है। इस वर्ष कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़ा जाएगा। बहनों को प्रशिक्षण देकर स्व-सहायता समूह से जोड़ेंगे। किसानों को गेहूं, धान और दालों का उचित मूल्य दिलवाया जा रहा है।
क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माखन नगर, जिला नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम सिंचाई परियोजना, पुल निर्माण, फोरलेन सड़क, माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय में नए कक्ष का निर्माण कराने, एसडीएम कार्यालय के नए भवन निर्माण, माखननगर तहसील के नए भवन निर्माण और फायर ब्रिगेड की सौगात प्रदान करने समेत अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री यादव ने नर्मदापुरम स्थित माखन नगर में लोक निर्माण विभाग द्वारा ₹137.94 लाख की लागत से निर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण किया।
राहुल गांधी का इंदौर दौरा आज, पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे, CM मोहन यादव बोले- “ये लाशों पर राजनीति है, जनता सब जानती है”
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर हैं। इस दौरान वह जलकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी के इस दौरे पर सीएम मोहन यादव ने निशाना साधा है।इंदौर: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भागीरथपुरा इलाके में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और बॉम्बे हॉस्पिटल में भी मरीजों से मिलेंगे। गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। क्या है राहुल गांधी का इंदौर कार्यक्रम?
राहुल गांधी शनिवार को इंदौर आ रहे हैं इस दौरान राहुल गांधी करीब तीन घंटे इंदौर में रहकर जलकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी पीड़ा सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचेंगे, जहां वे दूषित पानी से बीमार हुए लोगों का हालचाल जानेंगे। इसके बाद वे भागीरथपुरा क्षेत्र में जलकांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात दोपहर 12.45 बजे से 1.45 बजे तक चलेगी।
राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11:00 बजे स्पेशल फ्लाइट से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 11:45 बजे मुंबई हॉस्पिटल पहुंचेंगे और मरीजों से मुलाकात के बाद 12:45 बजे भागीरथपुरा पहुंचेंगे। मीडिया से चर्चा 1:45 बजे और 2:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत तमाम कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे।
CM मोहन यादव ने राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर क्या कहा?
राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सीएम मोहन यादव का बयान सामने आया है। मोहन यादव ने कहा, “राहुल गांधी का भागीरथपुरा आना लाशों पर राजनीति है, यह जनता सब जानती है। राहुल गांधी को भागीरथपुरा में हुई घटना के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। 15 दिन हो गए, आज इस मुद्दे को उठाने का हक नहीं है।
मोहन यादव ने कहा, “हमने भागीरथपुरा घटना के बाद घायलों की बीमारी का इलाज कराया, जवाबदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की और IAS को सस्पेंड किया। राहुल गांधी को विपक्ष का रोल करना हो करें, वह हिमाचल जाएं, कर्नाटक जाएं, जहां-जहां उनकी सरकारे हैं। कर्नाटक में 2 महीने पहले लोग मारे गए, राहुल गांधी कर्नाटक जाएं, वहां धरना दें।”
मोहन यादव ने कहा, “कांग्रेस लगातार मध्य प्रदेश में सत्ता से बाहर है इसलिए वह (राहुल) अपना आधार ढूंढने आ रहे हैं। उनको भागीरथपुरा में हुई घटना के प्रति कोई सहानुभूति भी नहीं है। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि जब सब कुछ सामान्य हो गया, तब राहुल गांधी को समय मिला। आज 15 दिन हो गए, आज राहुल गांधी को इस मुद्दे को उठाने का क्या हक है।”
मोहन यादव ने कहा, “शुद्ध नर्मदा का पानी मिले, इसके लिए हमने कई प्रकार की अलग-अलग SOP जारी की हैं और कई प्रकार की जांच की।”
खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, महिला से मारपीट-लूट; कोर्ट के स्टे आदेश की उड़ाई धज्जियां
भोजपुर/आरा। बिहार के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र से जमीन कब्जे और पुलिस-प्रशासन की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रीना देवी (पति मनीष तिवारी), निवासी तिसखोरा, थाना नौबतपुर, जिला पटना ने आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2018 में मौजा सेमरिया पड़रिया, थाना नं. 73, खाता संख्या-27, खेसरा संख्या-1631 स्थित करीब 45 डिसमिल जमीन निबंधित दस्तावेज के माध्यम से खरीदी थी, लेकिन दबंगों ने उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण और दुकानें बनवाना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार जमीन खरीदने के समय वहां केवल पेड़-पौधे थे, लेकिन अब वहां निर्माण कर 5 से 6 दुकानें तक खोल दी गई हैं। रीना देवी का कहना है कि जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की गई। पुलिस की मौजूदगी में हमला, गहने नोचने का आरोप रीना देवी ने बताया कि 10 जनवरी 2024 को वह पुलिस टीम के साथ विवादित स्थल पर पहुंचीं, तभी विपक्षियों ने पुलिस के सामने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गर्दन से सोने का जिउतिया और लोकिट (लॉकेट) नोच लिया गया और लात-घूंसे से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गर्दन में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने दावा किया कि बचाव में आए उनके बेटे कुमार कौशल के साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही गई है। कोर्ट के आदेश के बावजूद निर्माण जारी पीड़िता के मुताबिक भूमि विवाद में माननीय व्यवहार न्यायालय भोजपुर, आरा ने दिनांक 11/12/2024 को जमीन पर Status Quo (यथास्थिति बनाए रखने) का आदेश दिया था। इसके बावजूद कथित तौर पर न तो आदेश का पालन कराया गया और न ही निर्माण रोका गया। रीना देवी ने आरोप लगाया कि बड़हरा थाना द्वारा स्थल निरीक्षण किए बिना बार-बार झूठी रिपोर्ट दी गई कि वहां कोई निर्माण नहीं हो रहा, जबकि निर्माण लगातार जारी रहा। थाना पर मिलीभगत और पैसे लेने का गंभीर आरोप रीना देवी ने मीडिया को बताया कि थाना स्तर पर विपक्षियों से मिलीभगत की आशंका है। पीड़िता का आरोप है कि थाना कर्मियों ने उनसे एक बार 1000 रुपये और एक बार 500 रुपये लिए, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। पीड़िता ने कहा कि यदि अदालत मांग करेगी तो वह रिकॉर्डिंग प्रस्तुत करेंगी। डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग पीड़िता ने जिला दंडाधिकारी भोजपुर, आरा को दिए आवेदन में मांग की है कि— बड़हरा थाना की निष्क्रियता व पक्षपातपूर्ण रवैये की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। हमले की निष्पक्ष जांच कर FIR दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। पीड़िता व परिवार को सुरक्षा दी जाए। पीड़िता का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महिला आयोग और उच्च न्यायालय तक जाने को बाध्य होंगी। पीड़िता: रीना देवी (पति मनीष तिवारी) विवादित भूमि: मौजा सेमरिया पड़रिया, थाना 73, खाता 27, खेसरा 1631 (45 डिसमिल) 📞 मोबाइल: 8987087081, 6204038559 रीना देवी के आवेदन के अनुसार आरोपियों/कब्जाधारियों के नाम ये बताए गए हैं— आलोक तिवारी उर्फ बबलू तिवारी (पिता– स्व. रामलखन तिवारी) अनिल तिवारी की पत्नी निर्मला देवी, मुन्ना तिवारी (पिता– स्व. रामलखन तिवारी) मौसम तिवारी / मौसम कुमार (पिता– मुन्ना तिवारी) विकास तिवारी (पिता– मुन्ना तिवारी) दीपू तिवारी / दीप तिवारी (पिता– स्व. रामलखन तिवारी) सुरेश तिवारी (पिता– रामनारायण तिवारी) अनिल तिवारी (पिता– रामनारायण तिवारी) मोहित तिवारी / मोहित कुमार (पिता– अनिल तिवारी) गोलू तिवारी / रोहित तिवारी (पिता– अनिल तिवारी) रामनारायण तिवारी (मुख्य कब्जाधारी/दुकान किराये पर देने का आरोप)
फारबिसगंज में महिला पर कहर: पहले दुष्कर्म का आरोप, फिर घर में घुसकर हमला-लूट; वायरल वीडियो और धमकियों से दहशत
अररिया/फारबिसगंज।
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रंगदाहा बिरनी टोला से सामने आया मामला महिला सुरक्षा, पुलिस कार्रवाई और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 30 वर्षीय जुमनी खातुन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2008 में उसके साथ रास्ते में जबरन दुष्कर्म किया गया, वीडियो बनाया गया और उसे वायरल करने की धमकी देकर वर्षों तक मानसिक प्रताड़ना दी गई। पीड़िता के अनुसार, बाद के वर्षों में भी आरोपियों ने दबाव बनाना नहीं छोड़ा और केस उठाने के लिए लगातार धमकियां दी जाती रहीं।
पीड़िता का कहना है कि जून 2025 में मामला और भयावह हो गया, जब आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की, मारपीट की और नकदी व चांदी की चेन लूट ली। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने खुलेआम धमकी दी कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो जान से मार देंगे। घटना के बाद अस्पताल में इलाज हुआ और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मामले में पुलिस जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि गवाहों के बयान और मेडिकल साक्ष्य के बावजूद आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते पीड़िता ने न्यायालय में प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल की है और अनुसंधान में लापरवाही का आरोप लगाया है। न्यायालय ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर बंधपत्र भरने का आदेश दिया है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली हैं और थाना-कचहरी के चक्कर लगाते रहते हैं, जिससे उसे और उसके परिवार को लगातार भय में जीना पड़ रहा है। उसने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके और न्याय सुनिश्चित हो।
यह मामला एक बार फिर बताता है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों की सुरक्षा कितनी जरूरी है। अब निगाहें पुलिस और न्यायपालिका पर टिकी हैं कि पीड़िता को कब और कैसे इंसाफ मिलता है।
—
अवैध ब्याजखोरी का आतंक: 5 लाख से ज्यादा वसूले, फिर भी मकान हड़पने की साजिश; 6 बच्चों की पढ़ाई ठप, परिवार दहशत में
गाजियाबाद (लोनी)।
लोनी थाना क्षेत्र में अवैध ब्याजखोरी और दबंगई का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तीन लोगों पर एक गरीब परिवार से जबरन मोटी रकम वसूलने, मारपीट, जबरन चेकों पर हस्ताक्षर कराने और एकमात्र मकान हड़पने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कहीं कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।
पीड़ित सरफराज LS कल्लूअली पुत्र अबरार अली, निवासी अशोक विहार, थाना लोनी, गाजियाबाद ने बताया कि दिनांक 24 सितंबर 2024 को उसने गढ़ी कटैया निवासी अनिल, संजीव और सम्राट से अपने मकान का विक्रय विलेख बंधक रखकर 1 लाख 20 हजार रुपये उधार लिए थे। बाद में घरेलू जरूरतों के चलते अलग-अलग समय पर कुल 1 लाख रुपये और लिए गए। इस प्रकार कुल कर्ज की रकम 2 लाख 20 हजार रुपये हुई।
सरफराज LS कल्लूअली का आरोप है कि उसने ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद के माध्यम से अब तक 5 लाख रुपये से अधिक की रकम आरोपियों को 21-नवंबर 2025 चुका दी है, जिसके सभी सबूत उसके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद आरोपी लगातार दबाव बनाकर कह रहे हैं कि अभी भी 3 लाख 20 हजार रुपये बकाया हैं और या तो पैसे दो या फिर मकान की रजिस्ट्री उनके नाम कर दो।
पीड़ित सरफराज LS कल्लूअली के मुताबिक, आरोपी उसके घर आकर खुलेआम धमकी देते हैं कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वे पूरे मकान पर कब्जा कर लेंगे और पूरे परिवार को जान से मार देंगे। आरोप है कि इसी दबाव में उससे छह कोरे चेकों पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए, जिन्हें फिन बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में जमा कराने की धमकी दी जा रही है।
मामला तब और भयावह हो गया जब 21 नवंबर 2025 को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपी संजीव ने सरफराज को अपने पुस्ते वाले ऑफिस पर बुलाया और वहां उसे बंधक बना लिया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल पाया।
पीड़ित सरफराज LS कल्लूअली परिवार का कहना है कि उनके सात बच्चे हैं, जिनमें से तीन गांव में और तीन बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही अवैध वसूली और धमकियों के कारण अब बच्चों की पढ़ाई तक रुक गई है। परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है।
सरफराज सरफराज LS कल्लूअली ने बताया कि आरोपी कहते हैं, “अगर मकान हमारे नाम नहीं किया तो पूरे घर में आग लगा देंगे।” पीड़ित का कहना है कि यही उनका एकमात्र घर है, जो उनके परिवार के रहने का अकेला सहारा है। वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और मेहनत-मजदूरी कर जैसे-तैसे घर चला रहे हैं, जबकि आरोपी गुंडा तत्वों के साथ मिलकर लगातार उन्हें डराने-धमकाने में लगे हैं।
पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ अवैध ब्याजखोरी, जबरन वसूली, अपहरण, धमकी और धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
—
—
पत्नी व दो बच्चों के लापता होने की शिकायत, थाना बुड्ढा कॉलोनी में दर्ज कराया आवेदन
पटना | 25 नवंबर 2025 |
पटना के बापू नगर, उत्तरी मंदिरी क्षेत्र से एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के अचानक घर से गायब होने की शिकायत थाना बुड्ढा कॉलोनी में दर्ज कराई है। पीड़ित निर्भय कुमार सिंह (उम्र 38 वर्ष) ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी खुशबू कुमारी (उम्र 35 वर्ष) और उनके दो बेटे कार्तिक कुमार (6 वर्ष) तथा नैतिक कुमार (4 वर्ष) बीते दिन से लापता हैं।
पीड़ित के अनुसार, दिनांक 24/11/2025 को शाम करीब 5 बजे वह पटना स्थित ताज होटल में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी के बड़े भाई पंकज कुमार सिंह ने कॉल कर पूछा कि खुशबू का मोबाइल बंद क्यों है। पीड़ित ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी और घर जाकर देखने की बात कही।
घर पहुंचने पर कमरे में लगा मिला ताला
निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि जब वह घर लौटे तो कमरे में ताला लगा हुआ था, और पत्नी व बच्चे घर पर नहीं मिले। उन्होंने इस संबंध में मकान मालिक सिद्देश्वर यादव से जानकारी ली तो मकान मालिक ने बताया कि खुशबू ने अपने मोबाइल नंबर से कॉल कर कहा था कि चाबी बाथरूम में रखी है।
इसके बाद पीड़ित ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों में पत्नी व बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। उन्होंने फोन के माध्यम से भी सगे-संबंधियों से संपर्क कर जानकारी जुटाने की कोशिश की, परंतु अब तक कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस से खोजबीन व कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने थाना प्रभारी से निवेदन किया है कि उनकी पत्नी व दोनों बच्चों को जल्द से जल्द खोजने में मदद की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
पीड़ित का कहना है कि वह इस घटना से मानसिक रूप से परेशान है और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
पीड़ित का संपर्क नंबर: 7488816908
सूचना हेतु नंबर: 6203665788
हैदराबाद की नौकरी, हाथ में मोबाइल और दिल में भक्ति: बहराइच का युवक भोजपुरी भजनों से तलाश रहा पहचान
बहराइच।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के डिहवा गांव से एक युवा गायक की संघर्ष भरी कहानी सामने आई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाने में जुटा है। 26 वर्षीय विवेक कुमार मौर्या, पिता राम सुमिरन, पिछले करीब एक साल से भोजपुरी भक्ति गीत और भजन बना रहे हैं। वे यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे तीनों प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार अपने वीडियो अपलोड कर रहे हैं, ताकि उनकी आवाज गांव की सीमाओं से निकलकर जिले और प्रदेश तक पहुंचे।
विवेक की खास बात यह है कि वे किसी स्टूडियो या टीम पर निर्भर नहीं हैं। उनका मोबाइल ही उनका स्टूडियो है। रिकॉर्डिंग से लेकर वीडियो शूट, एडिटिंग और अपलोडिंग तक का सारा काम वे खुद करते हैं। उनकी इंस्टाग्राम आईडी vivekkumarmaurya348 है, जहां वे नियमित रूप से अपने भक्ति गीत साझा करते हैं। मध्यम परिवार से आने वाले विवेक को घरवालों का नैतिक समर्थन तो मिलता है, लेकिन संसाधनों की कमी आज भी उनकी राह में सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
जीवन यापन के लिए विवेक हैदराबाद में नौकरी करते हैं। दिनभर काम करने के बाद भी वे अपने खाली समय में भक्ति गीतों के वीडियो तैयार करते हैं। उनका मानना है कि भक्ति और कला दोनों ही आत्मा से जुड़ी होती हैं, और अगर मेहनत सच्ची हो तो पहचान जरूर मिलती है। वे चाहते हैं कि उनका नाम सिर्फ डिहवा गांव में ही नहीं, बल्कि पूरे बहराइच और उत्तर प्रदेश में जाना जाए।
विवेक का सपना है कि उनकी आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे, उनके वीडियो वायरल हों और उन्हें एक पहचान मिले। वे यह साबित करना चाहते हैं कि बड़े संसाधन नहीं, बल्कि लगन और विश्वास ही किसी कलाकार को आगे ले जाते हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी जगह बनाने की यह कोशिश आज के युवाओं के सपनों और संघर्ष का आईना है।
अब सवाल यह है कि क्या सोशल मीडिया विवेक जैसे प्रतिभाशाली युवाओं को वह मंच दे पाएगा, जिसकी उन्हें तलाश है, या फिर उनकी मेहनत भी भीड़ में दबकर रह जाएगी।

