Saturday, July 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 167

विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब खेलेंगे इंटरनेशनल मैच, करना पड़ेगा इतना लंबा इंतजार

0

Virat Kohli and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम का खेलन का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा आने वाले कई महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। आपको जानना चाहिए कि दोनों खिलाड़ी अब मैदान में कब उतरेंगे।भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज अभी जारी रहेगी। ये बात और है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए अब ये सीरीज खत्म हो गई है। रोहित और कोहली केवल वनडे सीरीज खेल रहे हैं, ​इसलिए अब वे आराम करेंगे। इस बीच टी20 सीरीज शुरू होगी, लेकिन उसमें ये दोनों खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अब सवाल है कि रोहित और कोहली अब कब इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। इसके लिए आपको लंबा इंतजार करना होगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज
वनडे सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में आमने सामने होंगी। सीरीज में कुल मिलाकर 5 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें रोहित और कोहली नहीं हैं, यहां तक कि वनडे के कप्तान शुभमन गिल को भी भारत की टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में होगी। इन पांच मैचों की सीरीज के बाद फरवरी में आईसीसी टी20 विश्व कप होगा, उसमें भी रोहित और कोहली खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। मार्च में विश्व कप खत्म हो जाएगा और उसी महीने के आखिरी में आईपीएल का आगाज हो जाएगा। इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी अपनी टीम के​ लिए फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे।
जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली
इस बीच अगर इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। पहले टी20 सीरीज होगी, इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी। एक जुलाई से पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 11 जुलाई को ये खत्म हो जाएगी। इसके बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा। यही वो दिन होगा, जब रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से ये सीरीज होगी काफी अहम
वैसे तो कहा जा सकता है कि जब टीम का ऐलान ही नहीं किया गया है तो कैसे कहें कि रोहित और कोहली इस सीरीज में खेलेंगे। अभी तक विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इस सीरीज में ना खेलने का कोई संकेत नहीं दिया है। दोनों की कोशिश होगी कि वे साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप खेलें। ऐसे में इस बात की संभावना कम है ​कि दोनों में से कोई भी वनडे से रिटायर होगा और सीरीज मिस करेगा। वनडे विश्व कप से पहले दोनों खिलाड़ियों के लिए ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है।
ये है भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा, जो हमने आपको पहले ही बता दिया है। इसके बाद 16 जुलाई को सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। 19 जुलाई को सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा। इस सीरीज में काफी वक्त है, लेकिन इंतजार भी रहेगा। वैसे तो कोहली और रोहित दोनों साल 2027 तक खेलेंगे, लेकिन फिर भी इसी सीरीज से तय हो जाएगा कि कोहली और रोहित का ​भविष्य भारत की वनडे में क्या होगा। इसी बीच भी मुकाबले जारी रहेंगे, लेकिन रोहित और कोहली के फैंस उन्हें मिस जरूर करेंगे।

मारपीट और छोटे कपड़े पहनने से एक्स गर्लफ्रेंड को रोकता था एक्टर, समर्थ जुरेल ने अभिषेक पर लगाए आरोप

0

ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार हमेशा अपने ब्रेकअप की वजह से चर्चा में रहते हैं। इसी बीच, एक्टर समर्थ का एक हैरान करने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ईशा के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में साथ में नजर आ रहे हैं। तीनों अपने ब्रेकअप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और कमाल की बात यह है कि यह बिग बॉस के घर में भी अपनी अनबन की वजह से खूब चर्चा में थे। हालांकि, बाद में ईशा, समर्थ और अभिषेक दोस्त बन गए और उनके बीच के विवाद भी खत्म हो गए। इसी बीच अब एक्टर समर्थ जुरेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अभिषेक पर कुछ गंभीर आरोप लगाए और ईशा संग उनके ब्रेकअप की वजह भी बताईसमर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
वायरल वीडियो में समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के बारे में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें उन्होंने कहा, ‘वो डेढ़ साल से अभिषेक से दूर थी तब की बात है… न्यू ईयर के दिन अभिषेक ने ईशा को जोर का थप्पड़ मारा था। उसकी एक आंख फूटने से बच गई और उसमें सूजन आ गई थी।’ इसके आगे समर्थ ने अभिषेक के व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा, ‘एक-एक करके सारे कांड बताऊंगा।’ इसके बाद वह कई हैरान करने वाले दावे करते हुए कहते हैं कि उन दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था।

ईशा मालवीय को मारते थे अभिषेक कुमार
समर्थ जुरेल ने बीपेपीटीवी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, ‘पहला कांड अभिषेक ने ईसा को न्यू ईयर के दिन इतने जोर का थप्पड़ मारा कि उसकी आंख फूटने से बच गई। दूसरा यह कि ईशा ने बैकलेस ड्रेस पहनकर एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिस पर उनकी खतरनाक लड़ाई हुई और अभिषेक कार चला रहा था, उसी वक्त उसने कहा कि ये फोटो अभी हटा दे नहीं तो मैं तुझे कार से बाहर धक्का दे दूंगा।’ ईशा मालवीय को मारते थे अभिषेक कुमार
समर्थ जुरेल ने बीपेपीटीवी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, ‘पहला कांड अभिषेक ने ईसा को न्यू ईयर के दिन इतने जोर का थप्पड़ मारा कि उसकी आंख फूटने से बच गई। दूसरा यह कि ईशा ने बैकलेस ड्रेस पहनकर एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिस पर उनकी खतरनाक लड़ाई हुई और अभिषेक कार चला रहा था, उसी वक्त उसने कहा कि ये फोटो अभी हटा दे नहीं तो मैं तुझे कार से बाहर धक्का दे दूंगा।’
एक्स गर्लफ्रेंड को धमकी देते थे अभिषेक कुमार
समर्थ जुरेल ने अभिषेक कुमार पर तीसरा आरोप यह लगाया कि उन्होंने इसे को नुकसान पहुंचे की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, ‘मैडम वैनिटी वैन में थी… आए वो भाईसाब चाय रखती थी वहां गर्म, वो ईशा को बोला कि चेहरा जला दूंगा। उसे धमकी दी। अब आप सोचो किस टाइप का आदमी है, इसलिए ईसा ने उसे छोड़ दिया और वह बहुत परेशान थी इन सब नाटक से’
समर्थ-अभिषेक से अलग हो चुकीं ईशा मालवीय
बता दें कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की लव स्टोरी सीरियल ‘उड़ारियां’ के सेट पर शुरू हुई थी, लेकिन ही उनका रिश्ता टूट गया। बाद में एक्ट्रेस को समर्थ जुरेल से प्यार हुआ है और वे करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बिग बॉस 17 के बाद उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, अब ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार दोस्त हैं। उनके बीच सब कुछ सही हो गया है।

ट्रंप ने नॉर्वे के PM को लिखी चिट्ठी, नोबेल पुरस्कार ना मिलने पर जताई नाराजगी; बोले- ‘अब शांति की जिम्मेदारी उनकी नहीं’

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला जिसे लेकर उन्होंने नॉर्वे के प्रधानमंत्री चिट्ठी लिखी है। ट्रंप ने खत में क्या लिखा है चलिए आपको बताते हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी भेजी है। इस खत में कहा गया है कि अब उन पर पूरी तरह से शांति के बारे में सोचने की कोई जिम्मेदारी नहीं है और वो अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देंगे क्योंकि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरेंगे नामांकन, जानें कब है चुनाव

0

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने जा रहे हैें।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सोमवार 19 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, दोपहर बाद 2 से 4 बजे के बीच में नितिन नबीन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच होगी और शाम 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लिए जा सकेंगे।
कब होगा चुनाव?
जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नए पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव 20 जनवरी को होना है। नए अध्यक्ष के नाम ऐलान भी 20 जनवरी को किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता शामिल होंगे। नए अध्यक्ष को चुनने के लिए 5708 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए जो इलेक्टोरल रोल तैयार किया गया है उसमें 5708 मतदाता बनाए गए हैं। इस इलेक्टोरल रोल को 30 राज्यों से तैयार किया गया है जिनमें अब तक संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस लिस्ट में में राष्ट्रीय परिषद और राज्य की परिषद के नेताओं के नाम शामिल हैं। नेशनल काउंसिल की पार्लियामेंट्री पार्टी में 35 लोग शामिल किए गए हैं जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह जैसे नेता शामिल हैं।
नितिन नबीन के बारे में जानिए
नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 15 दिसंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे। 46 साल के नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।

दिव्यांग फैन ने मांगा भारत-न्यूजीलैंड मैच का टिकट, सीएम मोहन यादव ने पल में पूरी कर दी मुराद

0

दिव्यांग फैन ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने बताया था कि वह इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखना चाहता है, लेकिन टिकट नहीं मिल पा रही है। दिव्यांग फैन ने सीएम से मदद मांगी थी और उसकी इच्छा पूरी ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक दिव्यांग क्रिकेट फैन की मदद कर सभी का दिल जीत लिया है। दिव्यांग फैन ने प्रदेश के मुखिया से अपील करते हुए एक वीडियो में कहा था कि उन्हें भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में हो रहे मैच को मैदान से लाइव देखना है, लेकिन टिकट का इंतजाम नहीं हो पा रहा। जैसे ही यह वीडियो सीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने बिना कोई देर किए उनके लिए टिकट का प्रबंध कर दिया। दिव्यांग ने ये अपील वीडियो के जरिये की थी। इच्छा पूरी होने के बाद दिव्यांग ने सीएम डॉ. यादव को धन्यवाद भी दिया।

भारत-न्यूजीलैंड मैच लाइव देखने की अपील उज्जैन के बड़नगर तहसील के गांव बमनापानी के दिव्यांग अभिषेक सोनी ने की। उन्होंने इस अपील का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस बात की जानकारी जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगी तो उन्होंने दिव्यांग की इच्छा पूरी करने में एक पल नहीं लगाया।दिव्यांग फैन ने क्या अपील की थी?
अभिषेक सोनी ने वीडियो में कहा, ‘मुख्यमंत्री जी प्रणाम। मेरा नाम अभिषेक सोनी है। मैं दिव्यांग हूं। मेरे मुझे क्रिकेट देखने का बहुत शौक है। मुझे ये खेल बहुत अच्छा लगता है। मेरी इच्छा है कि मैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे वन-डे मैच को लाइव मैदान पर देख सकूं। लेकिन, किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पा रही है। आपसे निवेदन है कि मेरे लिए टिकट का प्रबंध करा दीजिए।’ उज्जैन के दिव्यांग अभिषेक सोनी को जैसे ही टिकट मिला, वे टीम इंडिया की जर्सी में मैच देखने इंदौर पहुंचे। उन्होंने मैच के टिकट भी दिखाए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस टिकट के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं। उनका आभार।
कई बार पेश की मानवता की मिसाल
मोहन यादव ने जब से मध्यप्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से उन्होंने कई बार मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने एक आम आदमी की तरह जनता से व्यवहार किया है। सीएम यादव कभी यूपीआई पेमेंट कर आम खरीदते देखे जा सकते हैं, तो कहीं भी जनता के साथ चाय पीते देखे जा सकते हैं। एक बार वे भुट्टा खरीदने बाजार में उतर गए और बच्चे को दुलार किया। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसी तरह एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री आवास किसी मेरा आवास नहीं, बल्कि जनता का आवास है।

मिट्टी और ईंट-बीच से बन रही सड़क, गुणवत्ता पर सवाल; ग्रामीणों में आक्रोश

0

अररिया।

ग्राम चरैया पोस्ट -खुटहा बोजनार्थ पूर थाना भरगामा, अररिया, चौक में बन रही सड़क को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। 17 जनवरी को सामने आए इस मामले में स्थानीय निवासी रूपेश कुमार ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है, जिससे गांव में नाराजगी का माहौल है।

रूपेश कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सड़क निर्माण में मानक के विपरीत मिट्टी और ईंट-बीच (टूटे ईंट के टुकड़े) का उपयोग किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह से बनी सड़क ज्यादा समय तक टिक नहीं सकती। “अगर अभी से घटिया काम होगा तो बारिश के दिनों में सड़क उखड़ जाएगी और पूरे इलाके में जलभराव की समस्या पैदा हो जाएगी,” उन्होंने कहा।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस निर्माण कार्य की निगरानी पंचायत मुखिया झमेली राम को करनी चाहिए थी, लेकिन वे इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुखिया की निष्क्रियता के चलते किसी दूसरे ठेकेदार के जरिए मनमानी ढंग से निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें गुणवत्ता की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

रूपेश कुमार ने यह भी बताया कि उन्होंने सड़क निर्माण की स्थिति का वीडियो बनाया है और उसमें साफ देखा जा सकता है कि न तो सही बेस तैयार किया गया है और न ही मानक सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने जांच नहीं की तो सरकारी धन का दुरुपयोग होगा और गांव को फिर से टूटी-फूटी सड़क की समस्या झेलनी पड़ेगी।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की तत्काल जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई हो और मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराया जाए। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या प्रशासन ग्रामीणों की आवाज सुनेगा या फिर घटिया निर्माण के बीच सड़क कागजों में ही पूरी घोषित कर दी जाएगी।

 

मैनपुरी में गरीब परिवार की बैनामा की जमीन पर कब्जे की साजिश, फर्जी बैनामा रद्द कराने की प्रशासन से गुहार; पीड़ित परिवार दर-दर भटकने को मजबूर

0

मैनपुरी।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी तहसील अंतर्गत ग्राम रुद्रपुर मौजा जासमई में एक गरीब परिवार की बैनामा वाली भूमि पर अवैध हस्तक्षेप का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता नसीमा बेगम ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी व बैनामा की जमीन पर दबंग किस्म के व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा करने और निर्माण कार्य रोकने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार भय और मानसिक उत्पीड़न में जीने को मजबूर है।

पीड़िता के अनुसार, गाटा संख्या 446 की यह भूमि करीब 15–16 साल पुरानी है, जिसे उनके पिता इबरार अली ने विधिवत बैनामा के माध्यम से खरीदा था। जमीन का एक हिस्सा पर पहले से मकान बना हुआ है, जबकि शेष हिस्से में नींव भरी पड़ी है और निर्माण की तैयारी थी। इसी दौरान विपक्षी अर्पित चौहान पुत्र हरेंद्र सिंह चौहान, पिरबल चौहान, अमित चौहान मौके पर पहुंचा और दावा किया कि उसने भी उसी जमीन का बैनामा करा लिया है और अब वहां कोई निर्माण नहीं होने देगा।

आरोप है कि विपक्षी ने नसीमा बेगम और उनके पति के साथ गाली-गलौज की और खुलेआम धमकी दी कि यदि निर्माण कार्य किया गया तो परिणाम गंभीर होंगे। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी आए दिन दबाव बनाता है और कहता है कि “तुम मुसलमान हो, मैनपुरी जिले में कहीं नहीं चल पाओगे।” इस तरह की धमकियों से परिवार दहशत में है और अपनी ही जमीन पर जाने से डर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि विपक्षी परिवार की जमीन सड़क के पीछे स्थित है और अब वे आगे-पीछे की जमीन हड़पने की नीयत से इस भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। बीते दो महीनों से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन, तहसील और स्थानीय स्तर पर कई बार आवेदन दिए, लेकिन आरोप है कि अब तक न तो कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही पैमाइश कराई गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि अर्पित चौहान का बैनामा भी देख लिया जाए किस जगह 47 पर इनका खेत है

सबसे गंभीर आरोप यह है कि लेखपाल स्तर पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और पैसे के दम पर पूरे मामले को दबाया जा रहा है। लगातार आवेदन देने के बावजूद सुनवाई न होने से पीड़ित परिवार पूरी तरह टूट चुका है। नसीमा बेगम ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनकी बैनामा वाली भूमि की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए और अवैध हस्तक्षेप करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अब सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन इस मामले में समय रहते संज्ञान लेगा, या फिर एक गरीब परिवार को अपनी ही खरीदी हुई जमीन के लिए यूं ही दर-दर भटकना पड़ेगा।

दिल्ली की मजदूरी से सोशल मीडिया तक का सफर, दरभंगा के रंजीत शाह बना रहे हैं पहचान

0

दरभंगा।

बिहार के दरभंगा जिले के हनुमान नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हन्टा गांव से निकलकर दिल्ली तक संघर्ष की राह तय करने वाले रंजीत शाह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश में जुटे हैं। करीब 18 से 20 वर्षों से दिल्ली में रह रहे रंजीत शाह मेहनत-मजदूरी के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर लगातार वीडियो बनाकर लोगों तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं।

रंजीत शाह दिल्ली में कॉल स्टोन कंपनी में काम करते हैं और जरूरत पड़ने पर बिजली फिटिंग का काम भी करते हैं। दिनभर की कड़ी मेहनत के बावजूद वे अपने शौक और जुनून को जिंदा रखे हुए हैं। खाली समय में वह सामाजिक, पारिवारिक और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा करते हैं। उनकी इंस्टाग्राम आईडी “रंजीत शाह” के नाम से है, जहां वे नियमित रूप से कंटेंट पोस्ट करते हैं।

परिवार की जिम्मेदारियों के बीच रंजीत शाह का यह प्रयास लोगों को प्रेरित कर रहा है। उनकी पत्नी पिंकी देवी और उनके चार बच्चे—दो बेटे और दो बेटियां—उनकी जिंदगी का बड़ा सहारा हैं। रंजीत का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनके वीडियो न सिर्फ उनके गांव कोल्हन्टा तक सीमित रहें, बल्कि पूरे दरभंगा जिले और उससे आगे तक पहुंचें।

रंजीत शाह का मानना है कि आज सोशल मीडिया एक बड़ा मंच है, जहां आम आदमी भी अपनी पहचान बना सकता है। वे चाहते हैं कि लोग उनके वीडियो देखें, पसंद करें, फॉलो करें और आगे साझा करें, ताकि उनकी मेहनत और संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। उनका कहना है कि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी है।

ग्रामीणों का कहना है कि रंजीत शाह जैसे लोग युवाओं के लिए मिसाल हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हुनर और हौसले के दम पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना यह है कि दिल्ली की गलियों से निकलकर रंजीत शाह की आवाज सोशल मीडिया के जरिए दरभंगा और पूरे बिहार में कितनी दूर तक पहुंच पाती है।

 

मधुबनी में कानून के आदेश बेअसर? 82 CrPC के बावजूद आरोपी खुलेआम, महिला बोली—घर तोड़ा, बेटे के अपहरण की धमकी, पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी

0

मधुबनी।
जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवराही गांव से एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता संगीता देवी (32 वर्ष), पत्नी विनोद यादव, का आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश और धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता (कुर्की-जब्ती) जारी होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, उनका मामला अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, जयनगर के न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को न्यायालय ने अभियुक्त मनोज यादव और भोली देवी के विरुद्ध धारा 82 CrPC के तहत पूर्वी कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया था, जिसे संबंधित थाना जयनगर को भी भेजा गया। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।

संगीता देवी का आरोप है कि 25 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7 बजे उनके दियाद मनोज यादव, विमा देवी, भोली देवी और हनुमान यादव ने मिलकर उनका घर तोड़ दिया और घर का सारा सामान लूटकर ले गए। इसके बाद से वह अपने पति के साथ मायके कलिकापुर (थाना कलुआही) में रहने को मजबूर हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और गांव में रहने नहीं दे रहे।

मामले को और गंभीर बनाते हुए संगीता देवी ने बताया कि आरोपियों द्वारा उनके 12 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार के अपहरण की धमकी भी दी जा रही है। इस कारण पूरा परिवार भय और तनाव के माहौल में जी रहा है। पीड़िता का कहना है कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर वह हर पल डरी हुई हैं।

सबसे गंभीर आरोप पुलिस की भूमिका को लेकर है। संगीता देवी का कहना है कि आरोपी जयनगर थाना क्षेत्र में ही रहते हैं, इसके बावजूद थाना प्रभारी कथित रूप से उनके प्रभाव में आकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं। गिरफ्तारी न होने के कारण मुकदमा आगे नहीं बढ़ पा रहा है और न्याय मिलने में लगातार देरी हो रही है।

पीड़िता ने कई बार थाना, अधिकारियों और अन्य मंचों पर आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता ने आरोपियों का मनोबल बढ़ा दिया है और वे खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।

संगीता देवी ने प्रशासन से मांग की है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए मनोज यादव और भोली देवी को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, ताकि उन्हें और उनके बेटे को सुरक्षा मिल सके और मुकदमा आगे बढ़ सके।

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि जब कोर्ट के आदेश भी जमीन पर लागू न हों, तो पीड़ित आखिर किससे न्याय की उम्मीद करे? क्या कानून सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है?

 

सचिन जीआईडीसी से 10 वर्षीय बच्ची लापता, इलाके में हड़कंप

0

सूरत। सचिन जीआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के अचानक लापता हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में अपहरण की आशंका के चलते अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के परिजन बदहवास हैं और किसी भी तरह की जानकारी के लिए लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सचिन जीआईडीसी पुलिस थाना ए पार्ट में अपराध क्रमांक 11210002254011/2025 भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 137(2) के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता कंचनदेवी संतोष मुनि पासवान (उम्र 45 वर्ष), निवासी कमरा नंबर 54, दुर्गेश की चाल, बर्फ फैक्ट्री के पास, सचिन जीआईडीसी, सूरत ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय नाबालिग बेटी स्वीटी 07 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने जब काफी देर तक इंतजार किया और आसपास तलाश की, तब भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची के लापता होने की खबर फैलते ही इलाके में डर और चिंता का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर बच्ची को खोजने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, लापता बच्ची ने भूरे रंग का टॉप, काली लेगिंग और सुनहरे रंग का स्वेटर पहन रखा था। उसकी लंबाई लगभग साढ़े तीन फुट है, कद मध्यम है, रंग सांवला है और वह धाराप्रवाह हिंदी बोलती है। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सचिन जीआईडीसी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस बच्ची के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर 93440-88129 या 83208-52631 पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। एक मासूम बच्ची की सुरक्षित वापसी के लिए हर जानकारी बेहद अहम बताई जा रही है।