Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 166

खुशबू कुमारी: दो बच्चियों की मां ने परिवार का भार उठाने के लिए थामा ई-रिक्शा का हैंडल

0

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड की रहने वाली 26 वर्षीय खुशबू कुमारी आज एक मिसाल बनकर उभरी हैं। मुश्किल परिस्थितियों और जिम्मेदारियों के बोझ के बीच उन्होंने न सिर्फ खुद को संभाला, बल्कि अपने परिवार के भविष्य को भी संवारने का बीड़ा उठाया।

खुशबू कुमारी की शादी पप्पू कुमार से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं – बड़ी बेटी रिमझिम कुमारी, जिसकी उम्र महज 4 वर्ष है, और छोटी बेटी वर्षा कुमारी, जो अभी डेढ़ साल की है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही दयनीय थी, लेकिन मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब उनके पति की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। पहले पप्पू कुमार अत्यधिक नशा करते थे, जिससे उनका मानसिक संतुलन धीरे-धीरे खराब होता गया। आज वे पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं, जिससे घर की जिम्मेदारी पूरी तरह खुशबू पर आ गई है।

खुशबू के पिता देवनारायण यादव भी लंबे समय से बीमार हैं और मां रेखा देवी घर की देखभाल में लगी रहती हैं। ऐसे में खुशबू कुमारी ने जनवरी 2024 में खुद कमाने का निर्णय लिया। उन्होंने बजाज फाइनेंस स्व सहायता समूह से ₹30,000 का लोन लेकर किस्तों में एक ई-रिक्शा खरीदा और सड़कों पर मेहनत का सफर शुरू किया।

ई-रिक्शा चलाना एक महिला के लिए आसान नहीं होता, खासकर जब घर में दो छोटे बच्चों की देखभाल भी करनी हो। लेकिन खुशबू हर सुबह हिम्मत के साथ ई-रिक्शा लेकर निकलती हैं ताकि अपने बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चला सकें। आज वे अपने दम पर पूरे परिवार का सहारा बनी हुई हैं।

खुशबू कहती हैं, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे सड़कों पर गाड़ी चलानी पड़ेगी, लेकिन जब हालात सामने आए, तो मैंने हार मानने के बजाय खुद को आगे बढ़ने के लिए तैयार किया। मेरी बेटियों का भविष्य मेरे लिए सबसे अहम है।”

खुशबू कुमारी जैसी महिलाएं समाज में साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की एक जीवंत तस्वीर हैं। वे न सिर्फ अपने परिवार के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए एक उदाहरण हैं जो कठिनाइयों से घबराकर रुक जाती हैं।

आज जब देश महिला सशक्तिकरण की बात करता है, तब खुशबू जैसी महिलाएं बिना किसी मंच पर आए, अपने कर्मों से समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। उनकी यह कहानी न सिर्फ दिल को छूती है, बल्कि हमें यह भी सिखाती है कि अगर मन में हौसला हो, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता।

चोरी की वारदात: आईसीयू में था बच्चा, पीछे से खाली हुआ घर – 26 लाख का सोना और 5 लाख नकद ले उड़े चोर

0

नई दिल्ली/कालिंदी कुंज:
राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में चोरी की एक बेहद चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। जैतपुर पार्ट-2 की खड्डा कॉलोनी स्थित उमर मस्जिद के पास फ्लैट नंबर E-46 में करीब ₹31 लाख की बड़ी चोरी हुई है। पीड़ित सलमान अली (पुत्र मुन्ने अली) ने कालिंदी कुंज थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित सलमान ने बताया कि 25 जुलाई 2025 की रात को उनका बच्चा गंभीर रूप से बीमार हो गया था, जिसके कारण वह अपनी पत्नी के साथ उसे अस्पताल ले गए। बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में भर्ती कराया गया। इस आपात स्थिति में पूरा परिवार घर छोड़कर अस्पताल में ही रुक गया।

इसी दौरान, 27 जुलाई की शाम उनके किरायेदार ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। जब सलमान तुरंत अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले तोड़े जा चुके थे।

बेशकीमती जेवर और नकदी गायब:

सलमान अली के अनुसार, चोरों ने घर से ₹26 लाख के सोने के जेवरात और ₹5 लाख नकद राशि चुरा ली है। चोरी गए आभूषणों में कई पारिवारिक विरासत के गहने, महिलाओं की चूड़ियां, हार, झुमके और सोने की अंगूठियां शामिल थीं, जो वर्षों से जोड़े जा रहे थे। नकद राशि में शादी-ब्याह और पारिवारिक जरूरतों के लिए इकट्ठा किए गए पैसे थे।

एफआईआर दर्ज, लेकिन जांच में ढिलाई का आरोप:

सलमान अली द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, कालिंदी कुंज थाने में FIR संख्या 50070076 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 305 और 331(3) के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस की कार्यशैली केवल औपचारिकता तक ही सीमित है। अब तक न तो कोई संदिग्ध हिरासत में लिया गया है और न ही चोरी गया सामान बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा मौके पर केवल सामान्य तलाशी और मौखिक पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पीड़ित की अपील:

सलमान अली ने मीडिया के माध्यम से पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार की हालत पहले ही बेटे की बीमारी के चलते नाजुक है, ऊपर से इतनी बड़ी आर्थिक क्षति ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है।

पीड़ित का विवरण:

नाम: सलमान अली

पिता का नाम: मुन्ने अली

पता: फ्लैट नंबर E-46, फर्स्ट फ्लोर, उमर मस्जिद के पास, खड्डा कॉलोनी, जैतपुर पार्ट-2, नई दिल्ली

मोबाइल: [गोपनीयता हेतु नहीं दर्शाया गया]

ईमेल: salmansaimanali9058@gmail.com

पुलिस से सवाल:

क्या इस चोरी के पीछे किसी जान-पहचान वाले का हाथ है?

क्या आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई?

पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय?

लातूर में बड़ा मेडिकल स्कैंडल: लेज़र ऑपरेशन के नाम पर बुजुर्ग की किडनी निकालने का आरोप, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

0

लातूर।
जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 62 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने एक नामी डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लेज़र ऑपरेशन के बहाने उसकी किडनी निकाल ली गई। मामला लातूर के ममता हॉस्पिटल का है, जहां मरीज का कहना है कि उसे ऑपरेशन से पहले पूरी जानकारी दिए बिना सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए और बाद में जब जांच करवाई गई तो पता चला कि उसकी एक किडनी निकाल दी गई है। पीड़ित ने जिल्हा शल्य चिकित्सक अधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत दर्ज कराते हुए डॉक्टर का लाइसेंस रद्द करने और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने बताई पूरी कहानी

नायगांव, तालुका चाकूर निवासी छमन चांदसाव पठाण (62) ने बताया कि कुछ महीने पहले उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। विजन डायग्नॉस्टिक सेंटर, लातूर में डॉ. विक्रम सारडा की सलाह पर सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें दोनों किडनियों में पथरी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद छमन ने ममता हॉस्पिटल, मित्र नगर में डॉ. विश्वास मधुकरराव कुलकर्णी से लेज़र ऑपरेशन कराने का निर्णय लिया।

छमन के अनुसार, “ऑपरेशन से पहले डॉक्टर ने कहा कि लेज़र सर्जरी से पथरी निकाल देंगे, खर्च करीब 70 हजार रुपये आएगा। हम सहमत हो गए। लेकिन ऑपरेशन से पहले जो कागज साइन करवाए गए, वे कोरे थे। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने कहा सब ठीक है, लेकिन कुछ ही दिन में मेरी तबीयत बिगड़ने लगी। जब सरकारी मेडिकल कॉलेज में जांच कराई तो रिपोर्ट में साफ लिखा था कि मेरी दायीं किडनी ही निकाल दी गई है।”

डॉक्टर पर ब्लैकमेल और धमकी के आरोप

पीड़ित का दावा है कि जब उसने डॉक्टर विश्वास कुलकर्णी से किडनी निकालने की बात पूछी तो डॉक्टर ने कहा, “तुमने साइन किए थे, अब ब्लैकमेल कर रहे हो? मेरी पहचान बड़े नेताओं तक है, तुम्हें दो मिनट में जेल में डाल दूंगा।” पीड़ित का कहना है कि यह पूरी बातचीत और अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज सबूत के तौर पर मौजूद है।

सबूतों के साथ की गई शिकायत

छमन पठाण ने अपनी शिकायत में सोनोग्राफी और ऑपरेशन से पहले व बाद की रिपोर्ट भी सबूत के रूप में दी है। शिकायत की प्रतियां जिलाधिकारी, जिल्हा शल्य चिकित्सक और पुलिस अधीक्षक को भेजी गई हैं।

पीड़ित ने मांग की है कि,

आरोपी डॉक्टर पर तत्काल मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।

अस्पताल को तुरंत सील कर डॉक्टर का लाइसेंस रद्द किया जाए।

गरीब मरीज के साथ हुए अन्याय की भरपाई कर उसे न्याय दिलाया जाए।

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस में खलबली

मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जिल्हा शल्य चिकित्सक कार्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने भी शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है।

किडनी तस्करी की आशंका

शिकायत में यह भी आशंका जताई गई है कि किडनी निकालने के पीछे तस्करी का रैकेट हो सकता है। इस मामले ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट

गांव कैथन पूर्व की दुर्दशा: विकास कार्य ठप, ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों का आरोप

0

मनोज कुमार का आरोप – “नालियां नहीं, सफाई नहीं, बच्चों का जीना मुश्किल”

कन्नौज जिले के ग्राम कैथन पूर्व के निवासी मनोज कुमार ने प्रशासन से सीधी गुहार लगाई है। उनका कहना है कि गांव में विकास कार्यों की पूरी तरह अनदेखी हो रही है। ग्राम प्रधान राम प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने अब तक नालियों का निर्माण नहीं कराया और सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।

गंदगी और पानी भराव से बढ़ा संक्रमण का खतरा

मनोज कुमार ने बताया कि गांव में पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात का पानी और गंदा नाली का पानी उनके घर के पास बने छोटे तालाबनुमा गड्ढे में भर जाता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।
गांव में पहले से एक बड़ा तालाब मौजूद है, लेकिन वहां पानी न भरकर जानबूझकर यह पानी उनके घर के पास छोड़ा जाता है। गंदे पानी के कारण आसपास बदबू और मच्छरों का प्रकोप फैल गया है, जिससे गांव के बच्चे अक्सर बीमार पड़ जाते हैं।

ग्रामीणों की चेतावनी – कार्रवाई न हुई तो करेंगे सामूहिक शिकायत

मनोज कुमार का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान से कई बार नालियों के निर्माण और पानी की समस्या को हल करने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान गांव के वास्तविक विकास कार्यों से लापरवाह हैं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से उच्चाधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

प्रशासन से मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि –

1. गांव में नालियों का तुरंत निर्माण कराया जाए।

2. पानी की निकासी को उचित दिशा में मोड़ा जाए और बड़े तालाब का सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

3. नियमित सफाई व्यवस्था लागू कर बच्चों व बुजुर्गों की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इलाहाबाद निवासी युवक राकेश कुमार लापता, पत्नी रेशमा ने लगाई गुहार –

0

जिला इलाहाबाद थाना सराय इनायक ग्राम प्यारेपुर पोस्ट मुगरसन बरेठी क्षेत्र से एक युवक के लापता होने की घटना ने परिवारजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय राकेश कुमार, जो जिला इलाहाबाद थाना सराय इनायक ग्राम प्यारेपुर पोस्ट मुगरसन बरेठी के निवासी हैं, दिनांक 23 जुलाई 2025 को रहस्यमय परिस्थितियों में घर से बाहर निकले और फिर वापस नहीं लौटे।

राकेश की पत्नी रेशमा, जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष है, ने बताया कि उनके पति जब घर से निकले थे, तब उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह सामान्य थी और व्यवहार में किसी प्रकार की कोई असामान्यता नहीं थी। रेशमा ने बताया कि राकेश का इस तरह अचानक चले जाना किसी अनहोनी की आशंका को जन्म देता है, क्योंकि वे बिना किसी पूर्व सूचना के गायब हो गए और अब तक कोई भी सूचना नहीं मिल पाई है।

परिवारजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश की, लेकिन राकेश कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। रेशमा ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। बावजूद इसके, लापता होने के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे परिजन बेहद निराश और आक्रोशित हैं।

रेशमा का कहना है कि वे एक ढाई साल के बेटी, रुचिता, के साथ अकेली रह गई हैं और हर रोज़ अपने पति के लौटने की राह देख रही हैं। उनका कहना है कि इतनी छोटी उम्र में बच्चे को पिता की जरूरत है, और वह हर रोज़ अपने पिता को पुकारता है, जिससे घर का माहौल अत्यंत भावुक और पीड़ादायक बना हुआ है।

अपनी पीड़ा को साझा करते हुए रेशमा ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा:

“मैं बहुत परेशान हूँ। एक छोटे बच्चे के साथ हर जगह जाकर उन्हें ढूंढ पाना मुमकिन नहीं है। मेरी आप सबसे हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया मदद करें। यदि किसी को भी मेरे पति राकेश कुमार के बारे में कोई जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

लापता व्यक्ति का विवरण:

नाम: राकेश कुमार

उम्र: लगभग 25 वर्ष

निवास स्थान: जिला इलाहाबाद थाना सराय इनायक ग्राम प्यारेपुर पोस्ट मुगरसन बरेठी
लापता होने की तिथि: 23 जुलाई 2025

मानसिक स्थिति: सामान्य

परिवार में: पत्नी रेशमा और ढाई वर्षीय पुत्री रुचिता

यदि किसी व्यक्ति को राकेश कुमार के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो कृपया तुरंत इलाहाबाद पुलिस या नजदीकी थाने से संपर्क करें। परिवार की अपील है कि छोटी-सी सूचना भी उनके लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है।

शादी के बाद टूटे भरोसे की कहानी – रोहतास के प्रदीप कुमार का गंभीर आरोप: पत्नी ने की दूसरी शादी, ससुरालवालों पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप

0

रोहतास जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें प्रदीप कुमार नामक युवक ने अपनी पत्नी ज्ञानती कुमारी, ससुराल वालों, और जीजा उमेश पासवान पर धोखाधड़ी, मारपीट, और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रदीप का आरोप है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी ने अपने जीजा-जीजी के प्रभाव में आकर मायके में रहना शुरू कर दिया, और कुछ ही समय बाद दूसरी शादी रचा ली, जबकि वह अब तक उसे अपने वैवाहिक अधिकार और सम्मान की उम्मीद में तलाशता रहा।

शादी के बाद सब कुछ बदल गया

प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी और ज्ञानती कुमारी की परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार अरेंज मैरिज हुई थी। पहले तीन महीने तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन उसके बाद ज्ञानती ने अचानक मायके में अधिक समय बिताना शुरू कर दिया और लौटने से इनकार करने लगी।

जीजा उमेश पासवान पर मारपीट और धमकी का आरोप

प्रदीप ने बताया कि जब वह ज्ञानती को वापस लाने के लिए ससुराल गया, तो उसका जीजा उमेश पासवान उससे उलझ गया और मारपीट करते हुए कहा,

“तू मेरी साली को क्यों मारता है?”

प्रदीप ने जवाब दिया कि वह उसका निजी वैवाहिक मामला है और इसमें उमेश को दखल नहीं देना चाहिए, लेकिन उमेश और उसकी पत्नी रत्ना देवी ने मिलकर शारीरिक हमला और धमकी दी।

पैसे लिए, इलाज का बहाना बनाया, दूसरी शादी कर ली

प्रदीप का कहना है कि उन्होंने ज्ञानती को बुखार और खर्चे के नाम पर कई बार पैसे भेजे, लेकिन बाद में उन्हें यह जानकारी मिली कि ज्ञानती ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है और यह सब एक पूर्व नियोजित साजिश थी।

“मैंने विश्वास के साथ उसे पैसे भेजे, यह सोचकर कि वो बीमार है। लेकिन बाद में पता चला कि वह किसी और के साथ शादी कर चुकी है।”

ससुराल वालों की भूमिका संदिग्ध

प्रदीप ने आरोप लगाया कि उसकी सास, ससुर, और साला सब इस पूरे षड्यंत्र में शामिल थे।

“मेरी सास मुझे बोलती थी कि ‘बेटा चिंता मत कर, तेरी पत्नी को विदा कर दूंगी।’ लेकिन उन्होंने मुझे झूठे आश्वासन देकर बरगलाया और अंत में मेरी पत्नी की दूसरी शादी करवा दी।”

थाने में एफआईआर दर्ज, लेकिन मिल रही हैं धमकियाँ

प्रदीप ने बताया कि उन्होंने थाने में पूरे मामले की एफआईआर दर्ज करवाई, लेकिन अब उन्हें शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

“मुझे कहा गया कि केस वापस ले लो, वरना जान से मार देंगे।”

प्रशासन से न्याय की अपील

प्रदीप कुमार ने जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, और राज्य सरकार से मांग की है कि:

1. पत्नी और ससुराल पक्ष पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए

2. दूसरी शादी की वैधता की जांच की जाए

3. उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए

📞 संपर्क: प्रदीप कुमार, निवासी रोहतास
शादी का वर्ष: 2022
पत्नी: ज्ञानती कुमारी
आरोपित: उमेश पासवान (जीजा), रत्ना देवी (जीजी), और अन्य ससुराल पक्ष

12 साल से लापता हैं मानसिक रूप से अस्वस्थ मुकेश कुमार – भाई लोकमान्य ने प्रशासन से लगाई न्याय और तलाश की गुहार

0

कासगंज जिले के ग्राम प्रहलादपुर निवासी लोकमान्य, पिछले 12 वर्षों से अपने बड़े भाई मुकेश कुमार की तलाश में भटक रहे हैं। वर्ष 2013 में मानसिक रूप से अस्वस्थ हो चुके मुकेश अचानक लापता हो गए थे और तब से आज तक उनका कोई अता-पता नहीं है।

लोकमान्य ने मीडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन और समाज से गुहार लगाई है कि वे इस पुराने लेकिन बेहद संवेदनशील मामले को गंभीरता से लें और उनके भाई की तलाश में सहयोग करें।

मानसिक असंतुलन और गुमशुदगी

शिकायतकर्ता लोकमान्य के अनुसार,

“मेरे भाई मुकेश कुमार की मानसिक स्थिति अस्थिर हो गई थी। उन्होंने अपनी सारी जमा पूंजी बेच दी और फिर शराब और जुए में लग गए। इसी दौरान उनका मानसिक संतुलन और बिगड़ गया और वे एक दिन बिना कुछ बताए घर से निकल गए।”

घटना के समय मुकेश कुमार की उम्र करीब 27-28 वर्ष थी। वे बरेली के किसी स्कूल में चौथी या पाँचवीं कक्षा तक पढ़े थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, फिर भी वे घर से कुछ जरूरी दस्तावेज और आईडी प्रूफ अपने साथ लेकर निकल गए थे।

मुकेश कुमार की पहचान:

नाम: मुकेश कुमार

पिता का नाम: श्री रामप्रकाश

ग्राम प्रहलादपुर पो० देवरी प्रहलादपुर थाना सोरों जिला / कासगंज

उम्र (गुमशुदगी के समय): लगभग 27-28 वर्ष

वर्तमान अनुमानित उम्र: लगभग 40 वर्ष

रंग: साँवला

कद: लगभग 5 फीट

बोलचाल: धीमी, सामान्य भाषा

कपड़े: सफेद शर्ट, नीली पैंट, पैरों में चप्पल

बाल: हल्के काले रंग के, सेटिंग किए हुए

प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली

लोकमान्य ने बताया कि उन्होंने 17 मई 2013 को थाने में आवेदन भी दिया था, लेकिन आज तक इस पर कोई गंभीर कार्यवाही नहीं हुई। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद सामान्य है और लगातार प्रयासों के बाद भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली है।

“थाने में कई बार आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब पूरे परिवार की हालत चिंताजनक है। हर त्योहार, हर दिन उम्मीद लिए बीतता है कि शायद कहीं से कोई खबर आ जाए।”

जनता और प्रशासन से अपील

अब 12 साल बीत जाने के बाद भी मुकेश कुमार की कोई खबर नहीं मिल पाई है। लोकमान्य ने आम जनता, सामाजिक संगठनों और प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील की है कि यदि किसी को भी इस तरह का व्यक्ति दिखाई दे – रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, धर्मशाला या सड़क किनारे – तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें या नजदीकी थाने को सूचित करें।

संवाददाता 8871022710

शिकायतकर्ता: लोकमान्य पुत्र श्री रामप्रकाश

मानवता की ज़िम्मेदारी

मुकेश कुमार की तलाश सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है। मानवता के नाते यदि आप उनकी कोई भी जानकारी साझा कर सकें, तो यह एक परिवार को दोबारा जीवन में आशा दे सकता है।

कृपया चुप न रहें, सहयोग करें।
हो सकता है आपकी छोटी सी मदद एक परिवार को वर्षों का सुकून लौटा दे।

स्वतंत्रता दिवस 2025: PM मोदी ने लाल किले पर भाषण के लिए जनता से मांगी सलाह, कहां दे सकेंगे राय?

0

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर लाल किले से भाषण के लिए PM मोदी ने जनता से सलाह मांगी है। आइए जानते हैं कि कहां दे सकेंगे पीएम मोदी के भाषण के लिए अपनी राय।भारत हर साल 15 अगस्त के दिन अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस साल देश अपनी आजादी का 79वां दिवस मनाने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश को जिस चीज का बेसब्री से इंतजार होता है वह है लाल किले पर प्रधानमंत्री के भाषण का। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी ने अपने इस भाषण या संबोधन के लिए अब जनता से एक खास मदद मांगी है।

क्या बोले पीएम मोदी?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लिए जनता से उनकी राय मांगी है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा- “जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के करीब पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में आप किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”

कहां दे सकेंगे अपनी सलाह?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी बताया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लाल किले से भाषण के लिए भारत की जनता अपनी राय कहां दे सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि लोग MyGov और NaMo ऐप पर ओपन फोरम पर अपने विचार साझा कर सकते हैं।

दिल्ली पुलिस ने चलाया जांच अभियान
हाल ही में PTI ने सूत्रों के हवाल से जानकारी दी थी कि दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले होटलों, रेलवे स्टेशन और बस टर्मिनल समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर व्यापक जांच अभियान चलाया है और 100 से अधिक स्थानों पर सुरक्षा खामियों की पहचान की है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पांच दिवसीय सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान, होटलों, पार्किंग, मेट्रो स्टेशन के निकट स्थानों, मेट्रो स्टेशन पर स्थित भोजनालयों, रेलवे स्टेशन के निकट कई परिसरों, बस स्टैंड और कई अन्य प्रतिष्ठानों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की पहचान की गई थी।

भूटान के सैनिक की मध्य प्रदेश में डूबने से मौत, पांच महीने की ट्रेनिंग पर भारत आया था

0

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध स्थल पचमढ़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रॉयल भूटान आर्मी (RBA) के एक 27 वर्षीय एक सैनिक की मौत हो गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, भूटान के सैनिक की मौत सेना शिक्षा कोर (एईसी) प्रशिक्षण केंद्र परिसर के अंदर एक तालाब में डूबने के कारण हुई है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भूटान की सेना के कांस्टेबल शिवांग गेल्सन बीते 7 मई को परिसर में स्थित ‘आर्मी म्यूजिक विंग’ में आये थे। वह पांच महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए यहां आए थे। यहां पर परिसर में ही तालाब में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई।

कलचुरी महासभा का 90वां स्थापना दिवस कल, जातिगत जनगणना में ‘कलचुरी’ उपनाम जोड़ने पर होगी राष्ट्रव्यापी रणनीति पर चर्चा

0

भोपाल। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा का 90वां स्थापना दिवस समारोह कल शनिवार जे राजधानी भोपाल स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय परिसर (कोलार रोड) के सभागार में उत्साह एवं गौरव के साथ आयोजित किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एम.एल. राय ने बताया कि 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तथा 3 अगस्त को प्रातः 10 बजे से स्थापना दिवस समारोह एवं खुला मंच कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देशभर से कलचुरी समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी, बुद्धिजीवी, प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय नारायण चौकसे करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार श्री शंकरलाल राय, महासचिव एडवोकेट एम.एल. राय, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौकसे, संगठन महासचिव श्री ओपी चौकसे, कार्यालय महासचिव श्री वीरेंद्र ‘पप्पू’ राय, प्रचार महासचिव श्री हरिराम राय समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

‘कलचुरी’ उपनाम को लेकर होगी महत्वपूर्ण चर्चा

समारोह में एक विशेष विमर्श जातिगत जनगणना में ‘कलचुरी’ शब्द को जाति नाम से पूर्व जोड़ने की रणनीति पर केंद्रित रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय नारायण चौकसे ने कहा कि कलार, कलाल, कलवार आदि उपसमाजों की पहचान अलग-अलग उपनामों से हो रही है, जिससे समाज की वास्तविक संख्या का आंकलन सही ढंग से नहीं हो पाता। अतः ‘कलचुरी’ उपनाम जोड़ने से समाज की एकरूपता और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान सशक्त होगी। यह प्रस्ताव सभी सदस्यों के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मध्यप्रदेश के प्राचीन धार्मिक नगर महेश्वर को ‘माहिष्मति कलचुरी धाम’ के रूप में विकसित किया जाएगा तथा वहां भगवान श्री सहस्रबाहु की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। उन्होंने समाज के युवाओं से सोशल मीडिया पर कलचुरिधाम के प्रचार-प्रसार की अपील की।

देशभर से आएंगे प्रतिनिधि और अतिथि

समारोह में भोपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिनमें जयपुर से शिवचरण हाड़ा, केरल से राजेन्द्र बाबू, पंजाब से तेगबीर सिंह, हैदराबाद से लक्ष्मण गौड, तेलंगाना से फिल्म अभिनेता जय हिंद गौड, नागपुर से चंद्रपाल चौकसे, कोटा से पंकज जायसवाल, गुजरात से एडवोकेट नरेश जायसवाल, बिलासपुर से मनोज राय, बांसवाड़ा से हरीशचंद कलाल, अमरावती से रेखा ताई, तमिलनाडु से सी.जी. गौड, तेलंगाना से शिवा प्रसाद, दिल्ली से पूनम चौधरी व नेहा गुप्ता, ग्वालियर से नीलम शिवहरे, समीक्षा गुप्ता व गायत्री शिवहरे। प्रदेश प्रचार सचिव श्री राजेश राय ने समाज के सभी संगठनों, पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय आयोजन में सपरिवार भाग लेकर इसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बनाएँ।