Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 163

RBI MPC की घोषणा से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स और 166 अंक लुढ़ककर बंद, निफ्टी 24,574 पर टिका, ये शेयर टूटे

0

भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की एमपीसी की तरफ से बुधवार को ब्याज दरों में कोई कटौती न किए जाने की खबर का असर घरेलू शेयर बाजार पर दिखा। बुधवार को यह गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 6 अगस्त को कारोबार के आखिर में 166.26 अंक की गिरावट के साथ 80,543.99 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, एनएसई का निफ्टी भी 75.35 अंक की गिरावट के साथ आखिर में 24,574.20 के लेवल पर टिका। खबर के मुताबिक, आज के कारोबार में लगभग 1293 शेयरों में तेजी आई, 2584 शेयरों में गिरावट आई जबकि 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को अपनी नीतिगत ब्याज दर को अपरिवर्तित रखा, क्योंकि नीति निर्माता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापार नीतियों से उत्पन्न जोखिमों और उच्च टैरिफ की संभावना से जुड़ी अनिश्चितताओं पर विचार कर रहे थे।

इन दिग्गज कंपनियों में उतार-चढ़ाव
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में सन फार्मास्युटिकल्स, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, इटरनल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, आईटीसी और एलएंडटी प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बीईएल, अदानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि घरेलू बाजार लचीला बना रहा और 24,500 के प्रमुख समर्थन स्तर के पास मजबूती से टिका रहा। फार्मा क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहा और टैरिफ चेतावनियों का यह क्षेत्र एक बड़ा शिकार बनकर उभरा।

रुपया 15 पैसे मजबूत हुआ
बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की मजबूती के साथ 87.73 (अनंतिम) पर बंद हुआ। यह सुधार अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा ब्याज दरों को स्थिर बनाए रखने के फैसले के चलते देखा गया। फॉरेक्स कारोबारियों के मुताबिक, हालांकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी और भारत पर अमेरिकी टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितताओं ने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 87.72 पर खुला और दिनभर में 87.63 से 87.80 के दायरे में रहा, अंत में यह 87.73 पर बंद हुआ। यह मंगलवार को 87.88 पर बंद हुआ था, जो अब तक का सबसे निचला स्तर था।

शुभमन गिल और बेन स्टोक्स फिर आमने सामने, आईसीसी अवार्ड के लिए टक्कर

0

शुभमन गिल ने टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनते ही बैट से कमाल का प्रदर्शन किया। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की सीरीज में गिल ने रनों का पहाड़ सा खड़ा कर दिया। उन्होंने कई सारे कीर्तिमान अपने नाम ​करने में कामयाबी हासिल की। अब उन्हें आईसीसी का भी एक बड़ा अवार्ड मिल सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ इंतजार करना होगा और गिल की टक्कर दो और धाकड़ खिलाड़ियों से होगी। बाजी कौन मारेगा, ये देखना होगा।

स्टोक्स और मुल्डर से है गिल की सीधी टक्कर
आईसीसी ने जुलाई के महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेशन का ऐलान कर दिया है। इसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल के अलावा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का भी नाम शामिल है। लिस्ट में तीसरा नाम वियान मुल्डर का है, जिन्होंने पिछले महीने तिहरा शतक लगाकर सनसनी सी मचा दी थी। गिल के लिए जुलाई का महीने काफी शानदार रहा। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 567 रन बना दिए और उनका औसत 94.50 का रहा। ध्यान रखिएगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज जून से शुरू होकर अगस्त तक चली है, लेकिन जुलाई में जो कुछ गिल ने किया है, उसे ही यहां पर कंसीडर किया जाएगा।

एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने किया था कमाल का प्रदर्शन
जुलाई महीने में शुभमन गिल के लिए एजबेस्टन टेस्ट सबसे ज्यादा खास रहा। जहां उन्होंने मैच की पहली पारी में 269 और उसके बाद उसी मैच की दूसरी पारी में 161 रन बना दिए थे। यानी दोनों पारियों में मिलाकर गिल ने 430 रन ठोक दिए थे। एक टेस्ट की दोनों पारियों में इससे ज्यादा रन केवल ग्राहम गूच ने ही बनाए थे, जब उन्होंने 456 रन बनाने में कायमाबी हासिल की थी। इसके बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में गिल ने फिर से 103 रनों की शतकीय पारी खेली।

वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ठोका तिहरा शतक
इसके बाद बात करते हैं इस अवार्ड के दूसरे दावेदार वियान मुल्डर की। जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का खेल दिखाया। सीरीज के दूसरे मुकाबले में वियान मुल्डर ने 367 रन बना दिए थे, तब लग रहा था कि मुल्डर ​ब्रायन लारा के 400 रनों का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे, लेकिन मुल्डन ने कप्तान रहते हुए खुद ही अपनी पारी घोषित कर दी और लारा के रिकॉर्ड की ओर रुख ही नहीं किया। इसके बाद भी वे उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान रहते हुए सबसे बड़ी पारी तो खेल ही दी है। सीरीज में मुल्डर ने 531 रन बनाए और उनका औसत 265.50 का रहा है।

बेन स्टोक्स भी एक प्रमुख दावेदार
अब बात करते हैं बेन स्टोक्स का। बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया। वे कप्तान तो रहे ही, साथ ही साथ गेंद और बल्ले से भी अपनी टीम की जीत में अहम योगदान निभाते हुए नजर आए। जुलाई के महीने में बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ 251 रन बनाए, यहां उनका औसत 50.20 का था, वहीं उन्होंने 26.33 के औसत से 12 विकेट भी अपने नाम किए। उनकी खास बात ये रही कि स्टोक्स को लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया।

मध्य प्रदेश में चलेगा “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान, जानें क्या होंगी इसकी खासियत

0

मध्यप्रदेश में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को पूरे उत्साह के साथ लागू किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी जोड़ेगा।

अभियान का उद्देश्य
“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देगा। यही नहीं प्रदेश सरकार का यह अभियान स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाकर यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूती प्रदान करता है। मध्यप्रदेश सरकार इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि हर नागरिक इस उत्सव का हिस्सा बन सके। इस वर्ष यह अभियान 2 से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

पहला चरण (2 से 8 अगस्त)
इस अभियान के अंतर्गत 2 से 8 अगस्त तक देशभक्ति के वातावरण का जागरण तथा तिरंगे पर केन्द्रित सार्वजनिक कार्यक्रम, चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इस चरण में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों को तिरंगे से प्रेरित कला और रंगोली से सजाया जाएगा। तिरंगे के इतिहास पर आधारित प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी निर्माण कार्यशालाएं और पत्र लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे के रंगों से बनी बुनाई का प्रदर्शन भी होगा।

दूसरा चरण (9 से 12 अगस्त)
द्वितीय चरण में तिरंगा महोत्सव के रूप में बड़े पैमाने पर आयोजन होंगे। सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, तिरंगा यात्राएं और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक लोगों को साथ लाने, व्यापक प्रचार-प्रसार, ध्वजों की उपलब्धता तथा सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगे की दृश्यता के लिये कार्य किये जाएंगे। स्थानीय उत्पादों पर केंद्रित तिरंगा मेला, तिरंगा केसर्ट, तिरंगा बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, उच्च जनभागीदारी के साथ तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज की बिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा गान जैसे कार्यक्रम होंगे।

तीसरा चरण (13 से 15 अगस्त)
अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक घर, कार्यालयों तथा वाहनों पर तिरंगा लगाने, सेल्फी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जायेगा। हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जाएंगे। इस चरण में सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। संस्कृति विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से चलने वाले इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव और नागरिक एकता की भावना पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्रता के सार को स्वच्छता और सुजलता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित जल आपूर्ति, प्रभावी “जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य’’ और बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने से प्रधानमंत्री श्री मोदी के संकल्प को बल मिलेगा। इस अभियान के तहत स्वच्छता और जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी विविध गतिविधियां
अभियान में स्वच्छ भारत मिशन (एसवीएम-जी) और जल-जीवन मिशन (जेजेएम) के अंतर्गत गांवों, ग्राम पंचायतों में विविध गतिविधियां होंगी, जिनमें स्वच्छ सुजल गांव प्रतिज्ञाएं, सामुदायिक सफाई अभियान, परिसंपत्तियों की सफाई, जागरूकता गतिविधियां, जल-संरक्षण और 15 अगस्त 2025 को अमृत सरोवर, सार्वजनिक स्थानों आदि सहित प्रमुख वाश अवसंरचना स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह शामिल है। यह प्रतीकात्मक कार्य सुरक्षित जल और स्वच्छता तक पहुंच द्वारा लाई गई स्वतंत्रता, गरिमा और कल्याण को दर्शाता है।

इस अभियान में जिलों, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। इसमें स्थानीय संस्थाओं, ग्राम जल सेवा समितियों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायती राज संस्थाओं, स्वयं-सेवकों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को इस अभियान का नेतृत्व करने और इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इस अभियान में पंचायतें, स्वयं सहायता समूह, स्कूलों के छात्र, ग्राम जल समितियां और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।

देशभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा मंच
यह अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, स्वच्छता, और पर्यावरण संरक्षण को एक मंच पर लाता है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इस अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चे, युवा, और समुदाय के सभी वर्ग सक्रिय रूप से भाग लेंगे। तिरंगा राखी निर्माण और रंगोली प्रतियोगिताएँ बच्चों और युवाओं में रचनात्मकता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देंगी। “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान मध्यप्रदेश में स्वतंत्रता के उत्सव को एक नया आयाम देगा। यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ाएगा, बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सहायता करेगा। मध्यप्रदेश की जनता से अपील है कि वे इस अभियान में पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

राज्यसभा में हंगामा: सभापति की तरफ जाने वाली सीढ़ियों पर खड़ी हो गईं TMC सांसद, महिला मार्शलों को बुलाना पड़ा

0

राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने आज जमकर हंगामा किया। हालात कुछ इस तरह बन गए कि सदन में महिला मार्शलों को बुलाना पड़ गया। हालांकि हंगामे के बीच समुद्र में माल वहन विधेयक 2025 ध्वनि मत से पास कर दिया गया।नई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने आज जमकर हंगामा किया। आज राज्यसभा की कार्रवाई जैसेही 2 बजे शुरू हुई, सदन में विपक्ष के तमाम सांसदों ने SIR पर चर्चा करने की मांग के साथ हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच टीएमसी के सांसद वेल में पहुंचे और SIR को लेकर नारेबाजी करने लगे।इसी दौरान टीएमसी की सांसद ममता बाला ठाकुर सभापति की तरफ जाने वाली सीढ़ियों पर जाकर खड़ी हो गईं , सदन में खड़े मार्शल ने उन्हें रोकने की कोशिश की और इसके बाद सदन में और महिला मार्शलों को बुलाया गया।

हंगामे के बीच उपसभापति ने नेता विपक्ष को बोलने का जब मौका दिया तो उन्होंने कहा ‘नियम एक होना चाहिए, सदस्य चाहें इधर के हों या उधर के, सदस्य जब बात करते हैं, सदन में व्यवधान होता है। प्वाइंट आफ ऑर्डर उठाए जाने के लिए एक पक्ष को अनुमति न देना और दूसरे पक्ष को इस समय अपने भाषण करने की अनुमति देना, पूरी तरह से अव्यवहारिक है और संसदीय परंपरा में इसके लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

जेपी नड्डा ने दिया ये जवाब
इस पर नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा, “जो सदन में व्यवधान कर रहे हैं, उन्हें प्वाइंट आफ ऑर्डर की तो बात ही नहीं करनी चाहिए। नड्डा ने कहा कि सदन को ऑर्डर में करना सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ही काम है लेकिन जिस तरह से हंगामा हो रहा है, उसे देखकर यही कह सकते हैं कि प्वाइंट आफ ऑर्डर उठाने का अधिकार उनको नहीं है जो व्यवधान के अधिकारी हैं।”

विपक्ष के जिन सांसदों को समुद्र माल वहन विधेयक 2025 बिल पर बोलना था वो अपनी सीट पर जाकर SIR पर चर्चा हो, यही बात माइक में बोले।

समुद्र में माल वहन विधेयक 2025 ध्वनि मत से पास
हंगामे के बीच उपसभापति ने सदन की कार्यवाही जारी रखी और हंगामे के बीच ही समुद्र में माल वहन विधेयक 2025 ध्वनि मत से आज राज्य सभा में पास कर दिया गया।

गया के नौडीहा गांव का राहुल सोशल मीडिया पर बिखेर रहा है अपनी प्रतिभा, डांस वीडियो से बना रहा है पहचान

0

गया (बिहार)।
गया जिले के नौडीहा गांव का 27 वर्षीय राहुल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी कला और मेहनत के बल पर नई पहचान बना रहा है। आर्केस्ट्रा डांसर के रूप में काम करने वाला राहुल इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर लगातार डांस वीडियो अपलोड कर रहा है, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

राहुल एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके पिता बच्चन मांझी और माता गौरी देवी ने सीमित संसाधनों के बावजूद उसे हमेशा प्रोत्साहित किया। राहुल ने इंस्टाग्राम पर @sonu_rdx113 नाम से अकाउंट बनाकर अपने डांसिंग टैलेंट को सामने लाना शुरू किया। अब तक वह 77 से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा चुका है।

राहुल अब यूट्यूब पर भी सक्रिय हो गया है, जहां उसका चैनल @sonubrand11 नाम से है। वह चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उसकी प्रतिभा से परिचित हों और उसे आगे बढ़ने में सहयोग करें। उसका सपना है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से न सिर्फ अपनी पहचान बनाए, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बना सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल का संघर्ष और मेहनत आज गांव के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर उसका टैलेंट धीरे-धीरे उभर रहा है और उसे पहचान मिलनी शुरू हो गई है।

राहुल ने अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का सहयोग ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उसने अपील की है कि लोग उसके इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियो को देखें, शेयर करें और उसे आगे बढ़ने में मदद करें।

सोशल मीडिया के माध्यम से छूना चाहता है नई ऊंचाइयां

सगे भाइयों के बीच संपत्ति विवाद, धमकियों व मारपीट के चलते पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर की मांग, फिर हुआ आपसी समझौता

0

रायबरेली/सलोन: रायबरेली जनपद के थाना सलोन क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी पवन कुमार पुत्र रामकुमार ने अपने ही सगे भाइयों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। पवन कुमार का आरोप है कि वे जब मुंबई से लौटे और अपनी मां देवकी देवी के नाम से दर्ज मकान की मरम्मत करवाना चाह रहे थे, तभी उनके भाई कमलेश कुमार, राजेन्द्र कुमार, भाभी मालती देवी, सुषमा और भाई वीरेन्द्र कुमार ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित पवन कुमार का कहना है कि उक्त मकान में पूर्व में उनकी मां देवकी देवी रहती थीं, जिनका देहांत हो चुका है। उन्होंने अपनी पंजीकृत वसीयत में मकान को पवन कुमार की पत्नी सीमा देवी के नाम कर दिया था। पवन जब मकान की मरम्मत करवाने लगे तो विरोध में उनके ही सगे भाइयों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ाया और लगातार गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि वे इतने डरे हुए हैं कि घर से बाहर निकलना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है।

पीड़ित ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की और मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा। उनका कहना था कि विपक्षीगण क्षेत्र में दबंग प्रवृत्ति के हैं और कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है।

आपसी समझौते से मामला हुआ शांत

हालांकि, इस प्रकरण में 17 जुलाई 2025 को दोनों पक्षों के बीच गांव के संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में आपसी सुलह-समझौता हो गया। लिखित समझौते में यह तय किया गया कि विपक्षी पक्ष यानी कमलेश कुमार और राजेन्द्र कुमार दो दिन के भीतर मकान की जमीन से अपनी ईंटें हटा लेंगे और पवन कुमार को मकान बनाने देंगे। साथ ही दोनों पक्ष किसी भी प्रकार का गाली-गलौज या झगड़ा नहीं करेंगे।

सुलह पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद होता है तो इसके लिए उत्तरदायी पक्ष पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गवाह के रूप में संतोष निकुंभ सहित अन्य ग्रामीणों ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा

हालाँकि मामला आपसी सहमति से शांत हो गया है, लेकिन पीड़ित की ओर से की गई शिकायत से यह स्पष्ट है कि पारिवारिक विवादों के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो चुकी थी। इस प्रकार के मामलों में प्रशासन की सजगता और समय रहते हस्तक्षेप से गंभीर स्थितियों को टाला जा सकता है।

 

चकमार्ग निर्माण में दबंगई की हद: ग्राम प्रधान को पिस्टल सटाकर निर्माण कार्य रुकवाया, पुलिस-प्रशासन मौन

0

मड़ियाहूँ (जौनपुर)
जौनपुर जिले के मड़ियाहूँ तहसील अंतर्गत इमामशाहपुर ग्राम सभा के अंतर्गत ग्राम-जिरात में चकमार्ग संख्या 69/0.017 हे. के निर्माण कार्य में खुलेआम गुंडई किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान राजीत कुमार ने आरोप लगाया है कि चकमार्ग का निर्माण शुरू होते ही दबंगों ने मौके पर पहुंचकर पिस्टल तान दी और निर्माण कार्य रुकवा दिया। पीड़ित ग्राम प्रधान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना का पूरा विवरण

ग्राम प्रधान राजीत कुमार ने बताया कि 20 मई 2025 को लेखपाल की उपस्थिति में चकमार्ग संख्या 69/0.017 हे. की पैमाइश कराई गई थी। इसके बाद 24 मई को चकमार्ग निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। लेकिन काम शुरू होते ही शंकर प्रसाद पुत्र तिलकधारी (निवासी गुतवन) और प्यारेलाल पुत्र उदयचंद (निवासी इमामशाहपुर) अपने साथियों के साथ पहुंचे और मौके पर गाली-गलौज करते हुए ग्राम प्रधान के सीने पर पिस्टल सटा दी। इसके बाद निर्माण कार्य जबरन रुकवा दिया गया।

पुलिस को दी गई सूचना, लेकिन मिली निराशा

घटना की जानकारी तत्काल 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पुलिस चौकी सीतमसराय बुलाया गया। वहां से ग्राम प्रधान को अगले दिन नेवढ़िया थाने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेजा गया, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। थाने के एसएचओ ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि “जब तक उच्चाधिकारी का आदेश नहीं आएगा, कोई कार्रवाई नहीं होगी।”

तीन साल से बंद है चकमार्ग निर्माण, दबंग कर चुके हैं कब्जा

ग्रामवासियों के अनुसार चकमार्ग संख्या 69/0.017 हे. पिछले तीन वर्षों से विवाद का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई बार तहसील मड़ियाहूँ, उपजिलाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यालय को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के चलते रास्ते का निर्माण आज तक नहीं हो सका। इतना ही नहीं, उक्त चकमार्ग को दबंगों द्वारा अपने खेत में मिलाकर जोत लिया गया है, जिससे पूरे गांव को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों की प्रशासन से मांग:

चकमार्ग संख्या 69/0.017 हे. की तत्काल पैमाइश कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए।

ग्राम प्रधान को धमकाने और पिस्टल सटाने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ग्राम में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनाती की जाए।

चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर ग्रामवासियों के आवागमन को सुगम बनाया जाए।

प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता:

राजीत कुमार (ग्राम प्रधान, ग्राम सभा इमामशाहपुर)

कन्हैयालाल पुत्र स्व. अहकू साहू

शोभनाथ पुत्र अहकू साहू
(ग्राम – जिरात, थाना – नेवढ़िया, जिला – जौनपुर)

मधेपुरा के शंकरपुर निवासी सचिन की गुहार – नाली की बदहाली से गली में जलजमाव, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

0

सचिन के अनुसार, उनकी गली में स्थित नाली पूरी तरह से जाम है, जिससे बरसात या सामान्य दिनों में भी गंदा पानी घरों तक भर आता है। यह स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि लोगों का गली से निकलना दुश्वार हो गया है। कीचड़ और बदबूदार पानी के बीच चलना किसी मलमल भरे दलदल से गुजरने जैसा हो गया है।

सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सचिन ने बताया कि गली में जलजमाव और फिसलन के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनकी शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है। अभिभावकों को भी बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है, कहीं गिरकर चोट न लग जाए या कोई बीमारी न फैल जाए।

स्थानीय लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा हमेशा बना रहता है। डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की आशंका से लोग परेशान हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

सचिन ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अब भी कोई सुनवाई नहीं होती, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक आम जनता इस तरह की मूलभूत समस्याओं से जूझती रहेगी? क्या नालियों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था इतनी जटिल है कि सालों तक लोग आवेदन देते रहें और फिर भी कुछ न हो?

दो बच्चों की मां तरन्नुम खातून रहस्यमयी तरीके से लापता, पति ने जताई अपहरण की आशंका

0

पटना/अररिया।
पटना जिला के अररिया थाना अंतर्गत मालगांव की रहने वाली 30 वर्षीय तरन्नुम खातून अपने दो बच्चों के साथ 2 अगस्त की दोपहर से रहस्यमयी तरीके से लापता हैं। उनके पति मोहम्मद सोहेल ने पत्नी और बच्चों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है तथा मामले में गंभीर आशंका जताई है।

मोहम्मद सोहेल , उम्र 23 वर्ष, पिता मोहम्मद अनीस, वर्तमान में दिल्ली के विकासपुरी, उत्तम नगर में प्लंबर का काम करते हैं। वे पिछले 3 वर्षों से वहीं रहकर काम कर रहे हैं और हर दो-तीन महीने में अपने गांव आते-जाते रहते हैं। सोहेल ने बताया कि 2 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी तरन्नुम खातून अपने दो बच्चों – 5 वर्षीय साहिल और 2 वर्षीय बेटी सरिता – के साथ मायके, अपनी मौसी के घर जाने की बात कहकर निकली थीं। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटीं।

जब देर शाम तक उनका कोई अता-पता नहीं चला, तो परिजनों ने तरन्नुम को कॉल किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। अगले दिन, 3 अगस्त को, सोहेल की बहन वहीद परवीन और भाई मूवी ने उन्हें जानकारी दी कि तरन्नुम किसी युवक के साथ चली गई है। युवक की पहचान ‘तकदीर’ के रूप में हुई है, जो बताया जा रहा है कि बिहार का ही रहने वाला है।

सोहेल ने इस बात पर गहरा संदेह जताया है कि उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर या जबरन ले जाया गया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि वह अपने दोनों छोटे बच्चों को भी साथ ले गई हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर परिवार बेहद चिंतित है।

परिवार द्वारा थाना स्तर पर शिकायत दर्ज करा दी गई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल, तरन्नुम खातून और बच्चों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, और उनका मोबाइल लगातार बंद आ रहा है।

परिवार की अपील:
मोहम्मद सोहेल और उनका परिवार प्रशासन से अपील कर रहा है कि उनकी पत्नी और बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जाए। उन्होंने आम लोगों से भी अनुरोध किया है कि यदि किसी को तरन्नुम खातून, उनके साथ मौजूद बच्चों या तकदीर नामक युवक के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत नजदीकी थाने में संपर्क करें।

बलिया: पत्नी बच्चों को लेकर अचानक हुई लापता, परेशान पति ने पुलिस व प्रशासन से लगाई गुहार

0

बलिया, उत्तर प्रदेश।
जिला बलिया के लड्डूपुर गांव निवासी बबलू यादव ने मीडिया से बातचीत में अपनी पत्नी की गुमशुदगी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि 5 जून 2025 को सुबह करीब 11 बजे जब वह काम से वापस घर लौटे, तो उन्होंने पत्नी संतरा देवी से खाना बनाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद संतरा देवी गुस्से में घर से निकल गई।

बबलू यादव के अनुसार, जाते समय उनकी पत्नी अपने साथ एक लड़का और एक लड़की को भी ले गई। उनके कुल तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चा अभी बबलू यादव के पास है और मां के लिए लगातार रो रहा है।

पीड़ित पति ने बताया कि एक महीने पहले पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी, उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। कुछ लोगों के माध्यम से जानकारी मिली है कि वह अपनी बहन और जीजा से संपर्क में है और उनसे कह रही है कि “जो लड़का आपके पास है, उसे 15 दिन के लिए मेरी बहन और जीजा के पास पहुंचा दो।”

बबलू यादव ने पुलिस प्रशासन और सरकार से अपील की है कि उनकी पत्नी की जल्द से जल्द तलाश की जाए और उसे बच्चों सहित परिवार के हवाले किया जाए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से एक मोबाइल नंबर (📞 63928 98467) भी साझा किया है, जिस पर किसी को भी उनकी पत्नी के बारे में जानकारी मिले तो संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

बबलू यादव ने यह भी घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उनकी पत्नी को खोजकर सुरक्षित घर पहुंचाएगा, उसे ₹2000 का इनाम दिया जाएगा।