Friday, July 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 157

आजमगढ़: महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और लाखों के जेवरात चोरी का आरोप, कार्रवाई न होने से परिवार परेशान

0

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और घर से 10 लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने इस संबंध में कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से परिवार में आक्रोश और भय का माहौल है।

मामला कोतवाली महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम देवाय हरखपुरा कौव्वापुर का है। यहां की रहने वाली मालती देवी पत्नी रामदरश यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री मंशिका को अरुण यादव पुत्र रामशंकर यादव निवासी आमबंदी खेड़ा बमोरिया खुर्द थाना बागर मभ जिला उन्नाव ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत भगा लिया। पीड़िता का आरोप है कि घटना 19 जनवरी 2026 की है, जब अरुण यादव अपने पिता रामशंकर यादव, देवा यादव, सुनील यादव समेत अन्य लोगों के साथ चार पहिया गाड़ी से उनके खेत और घर के आसपास आया।

मालती देवी के अनुसार उस समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवती मंशिका को चोरी-छिपे अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, आरोप है कि जाते समय घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी भी समेट ले गए। जब प्रार्थिनी घर लौटी और अंदर जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी और संदूक खंगाले जा चुके थे।

पीड़िता के अनुसार घर से सोने की जंजीर, झुमके, पायल, मंगलसूत्र सहित कई अन्य कीमती आभूषण गायब थे। इसके अलावा करीब दस हजार रुपये नकद भी नहीं मिले। ये जेवरात प्रार्थिनी के साथ-साथ उनकी बड़ी बेटी अंशिका के थे, जिन्हें शादी और पारिवारिक उपयोग के लिए संभालकर रखा गया था।

घटना के बाद से परिवार सदमे में है। एक तरफ नाबालिग बेटी के गायब होने की चिंता, दूसरी ओर घर में हुई चोरी ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है। मालती देवी का कहना है कि उन्होंने तत्काल कोतवाली महाराजगंज में शिकायत दी और रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

पीड़िता ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए, युवती को सकुशल बरामद किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। गांव में भी इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।

अब देखना यह है कि पुलिस इस सनसनीखेज मामले में कब तक कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिल पाता है।

तेजस्वी यादव बन सकते हैं RJD के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला संभव

0

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के लिए 25 जनवरी का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। इस दिन होने वाली बैठक में उन्हें पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तेजस्वी यादव को RJD का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया जा सकता है। क्या है पूरा मामला?
RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक 25 जनवरी को पटना के होटल मौर्या मे 11.30 बजे होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी एक बड़ा फैसला ले सकती है। तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस फैसले पर अंतिम मुहर RJD सुप्रीमो और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा लगाई जाएगी।
पार्टी के भीतर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि तेजस्वी यादव भविष्य की राजनीति को देखते हुए पार्टी की पूरी कमान अपने हाथों में लेना चाहते हैं।
हालही में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में हुई थी कटौती
बता दें कि हालही में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती हुई थी। बिहार के बड़े नेताओं की सुरक्षा कैटेगरी में यह बदलाव केंद्र और राज्य सरकार की सुरक्षा समीक्षा के बाद हुआ था। हालांकि सरकार के इस कदम की विपक्ष ने आलोचना की थी और कहा था कि ये राजनीतिक रूप से प्रेरित है। वहीं सरकार का कहना था कि खतरे के आंकलन के आधार पर यह फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हार के बाद उन्हें सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। बिहार चुनाव में एनडीए को भारी जीत मिली थी और महागठबंधन हार गया था। बिहार चुनाव के बाद लालू परिवार में फूट भी पड़ी थी और लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करके अपने भाई तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा था। बता दें कि तेज प्रताप यादव को चुनाव से पहले ही लालू यादव ने आरजेडी से बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी बनाकर बिहार चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में तेज प्रताप को हार का मुंह देखना पड़ा था।

रात 2 से 3 बजे के बीच सूने घर को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

0

कटकेनवा थाना महुआवा क्षेत्र में चोरी से मचा हड़कंप, घर में मौजूद थीं दो महिलाएं और बच्चे
कटकेनवा थाना महुआवा क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक परिवार के सूने घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय घर में केवल दो महिलाएं और कुछ छोटे बच्चे मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नेपाल गए हुए थे।

पीड़ित परिवार के अनुसार, घर में मौजूद सुहासिनी (पत्नी पप्पू कुमार राम) और सुलेखा देवी (पत्नी मृत्युंजय कुमार) बच्चों के साथ सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में घुसपैठ की और अलमारी व बक्सों को खंगालते हुए करीब 1 लाख रुपये नकद और लगभग 1.80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
बताया गया कि नकद रकम घर में छोटी भाभी के कैंसर इलाज के लिए रखी गई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फरियादी मृत्युंजय कुमार ने मीडिया के सामने रोते हुए बताया कि,
“इलाज के लिए जमा की गई पूरी रकम और जेवर सब चोरी हो गया, अब सब कुछ बर्बाद हो गया।”

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। पीड़ितों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पीड़ित परिवार मूल रूप से पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में कटकेनवा थाना महुआवा क्षेत्र में रह रहा था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

15 वर्षीय छात्रा नीलम गुड़गांव से रहस्यमय ढंग से लापता, 7 महीने बाद भी सुराग नहीं, परिजनों ने युवक पर जताया शक

0

गुड़गांव/मध्य प्रदेश।
गुड़गांव के सेक्टर-45 इलाके से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के महेवा क्षेत्र के रहने वाले अवध कुमार की 15 वर्षीय बेटी नीलम बीते सात महीनों से लापता है, लेकिन अब तक उसका कोई भी ठोस सुराग सामने नहीं आ सका है।

पीड़ित परिवार के अनुसार नीलम कक्षा 9वीं की छात्रा थी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान वह अपने माता-पिता के साथ रोज़गार के सिलसिले में गुड़गांव आई थी। परिवार सेक्टर-45 क्षेत्र में रहकर एक कोठी में काम कर रहा था। घटना वाले दिन नीलम दोपहर करीब 2 बजे तक कोठी में काम करती रही, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, मगर कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।

नीलम के पिता अवध कुमार, निवासी वार्ड नंबर-18 महेवा, जिला पन्ना (मध्य प्रदेश) ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी बेटी को लापता हुए पूरे सात महीने बीत चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुरुआती दिनों में यदि पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती, तो शायद आज उनकी बेटी का पता चल चुका होता। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब तक सिर्फ आश्वासन ही दिए गए हैं।

अवध कुमार ने इस मामले में एक युवक पर शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि मध्य प्रदेश का ही रहने वाला मनोज नामक युवक घटना से ठीक दो दिन पहले गुड़गांव आया था। वह धर्म कॉलोनी क्षेत्र में रहकर दो दिन तक बेलदारी का काम करता रहा। परिजनों का आरोप है कि मनोज कुमार और उसके माता-पिता से लगातार फोन पर बातचीत होती रही, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।

परिवार का यह भी कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित थानों के चक्कर लगाए, लेकिन जांच की रफ्तार बेहद धीमी रही। एक नाबालिग बच्ची के लापता होने के बावजूद न तो संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई।

पीड़ित पिता अवध कुमार ने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है और उसकी सुरक्षित बरामदगी उनकी सबसे बड़ी चिंता है। वह दिन-रात बेटी की तस्वीर लेकर दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला।

यह मामला सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि यह सवाल भी उठाता है कि आखिर नाबालिग बच्चों के लापता होने पर प्रशासन कब संवेदनशील होगा। अब पीड़ित परिवार की आखिरी उम्मीद मीडिया और उच्च अधिकारियों से है कि समय रहते नीलम को ढूंढा जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मेट्रो से बदलेगी ओल्ड गुरुग्राम की तस्वीर! सेकेंड फेज के 9 स्टेशनों की जमीन फाइनल, जानिए कहां बनेंगे नए मेट्रो स्टॉप

0

ओल्ड गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत और विकास की बड़ी खबर है। लंबे समय से जिस मेट्रो विस्तार का इंतजार किया जा रहा था, वह अब जमीन पर उतरता नजर आ रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण के तहत बनने वाले 9 मेट्रो स्टेशनों के लिए जमीन का चयन कर लिया है।ओल्ड गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत और विकास की बड़ी खबर है। जाम, लंबा सफर और सीमित कनेक्टिविटी से जूझ रहे पुराने शहर की तस्वीर अब बदलने वाली है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने सेकेंड फेज के तहत बनने वाले 9 मेट्रो स्टेशनों के लिए जमीन का चयन कर लिया है। इसके साथ ही हर स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट के इंतजाम के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से जमीन से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। तीन चरणों में पूरा होगा मेट्रो प्रोजेक्ट
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को तीन चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो लाइन और स्टेशन बनाए जाएंगे। इस चरण का टेंडर पहले ही आवंटित किया जा चुका है और काम तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर-9 से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो का विस्तार होगा, जबकि तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाएगा।
ये होंगे सेकेंड फेज के 9 स्टेशन
दूसरे चरण में जिन इलाकों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा, उनमें सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार और सेक्टर-23ए शामिल हैं। निर्माण एजेंसी ने पाइलिंग के लिए तीन मशीनें लगा दी हैं और मिलेनियम सिटी सेंटर से बख्तावर चौक के बीच काम तेज गति से किया जा रहा है।
सड़क के बीच बनेंगे स्टेशन, जमीन पर मंथन
GMRL अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर मेट्रो स्टेशन सड़क के बीचों-बीच बनाए जाएंगे, जबकि प्रवेश और निकासी द्वार आसपास की जमीन पर होंगे। कुछ स्थानों पर यह जमीन हरित क्षेत्र की है, तो कुछ जगह निजी स्वामित्व वाली है। HSVP की जमीन होने पर वह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि निजी जमीन के लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति जमीन खरीद पर फैसला करेगी।पैसाबिज़नेसमेट्रो से बदलेगी ओल्ड गुरुग्राम की तस्वीर! सेकेंड फेज के 9 स्टेशनों की जमीन फाइनल, जानिए कहां बनेंगे नए स्टॉप
मेट्रो से बदलेगी ओल्ड गुरुग्राम की तस्वीर! सेकेंड फेज के 9 स्टेशनों की जमीन फाइनल, जानिए कहां बनेंगे नए मेट्रो स्टॉप
ओल्ड गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत और विकास की बड़ी खबर है। लंबे समय से जिस मेट्रो विस्तार का इंतजार किया जा रहा था, वह अब जमीन पर उतरता नजर आ रहा है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण के तहत बनने वाले 9 मेट्रो स्टेशनों के लिए जमीन का चयन कर लिया है।

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा अपडेट
ओल्ड गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत और विकास की बड़ी खबर है। जाम, लंबा सफर और सीमित कनेक्टिविटी से जूझ रहे पुराने शहर की तस्वीर अब बदलने वाली है। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने सेकेंड फेज के तहत बनने वाले 9 मेट्रो स्टेशनों के लिए जमीन का चयन कर लिया है। इसके साथ ही हर स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट के इंतजाम के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) से जमीन से जुड़ी जानकारी मांगी गई है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
महिला ने मेट्रो में की ऐसी हरकत कि पूरे सोशल मीडिया पर हो गई वायरल, आप भी देखिए
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
मेट्रो में खाली नहीं दिखी सीट तो लड़की ने दौड़ाया दिमाग, फिर जो किया, वो आप भी देखि
गणतंत्र दिवस परेड देखने जाना हो तो परेशान न हों, 2 घंटे पहले शुरू होगी मेट्रो, हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

तीन चरणों में पूरा होगा मेट्रो प्रोजेक्ट
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को तीन चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-9 तक मेट्रो लाइन और स्टेशन बनाए जाएंगे। इस चरण का टेंडर पहले ही आवंटित किया जा चुका है और काम तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर-9 से लेकर डीएलएफ साइबर सिटी तक मेट्रो का विस्तार होगा, जबकि तीसरे चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाएगा।
ये होंगे सेकेंड फेज के 9 स्टेशन
दूसरे चरण में जिन इलाकों को मेट्रो से जोड़ा जाएगा, उनमें सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार और सेक्टर-23ए शामिल हैं। निर्माण एजेंसी ने पाइलिंग के लिए तीन मशीनें लगा दी हैं और मिलेनियम सिटी सेंटर से बख्तावर चौक के बीच काम तेज गति से किया जा रहा है।
सड़क के बीच बनेंगे स्टेशन, जमीन पर मंथन
GMRL अधिकारियों के मुताबिक अधिकतर मेट्रो स्टेशन सड़क के बीचों-बीच बनाए जाएंगे, जबकि प्रवेश और निकासी द्वार आसपास की जमीन पर होंगे। कुछ स्थानों पर यह जमीन हरित क्षेत्र की है, तो कुछ जगह निजी स्वामित्व वाली है। HSVP की जमीन होने पर वह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि निजी जमीन के लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बनी समिति जमीन खरीद पर फैसला करेगी।
रेलवे स्टेशन से भी जुड़ेगा मेट्रो नेटवर्क
ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो को सेक्टर-5 से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक जोड़ने की योजना भी बनाई जा रही है। करीब दो किलोमीटर लंबे इस रूट पर दो नए स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिससे मेट्रो और रेलवे के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
409 करोड़ का मेट्रो डिपो
सेक्टर-33 में बनने वाले मेट्रो डिपो के लिए करीब 409 करोड़ रुपये का अनुमान तैयार किया गया है। लगभग 45 एकड़ में बनने वाले इस डिपो के लिए जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा।
अड़चनें भी होंगी दूर
हीरो होंडा चौक से सेक्टर-101 तक मेट्रो निर्माण में आ रहे वैध और अवैध निर्माणों की पैमाइश की जा रही है। इसके बाद जमीन खरीद नीति के तहत बाधाएं हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

पीएम मोदी ने वितरित किए 61 हजार नियुक्ति पत्र, ‘नागरिक देवो भव:’ का दिया मंत्र; जानें क्या बोले

0

पीएम मोदी ने 61000 से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले के अवसर पर आयोजित किया गया। नई दिल्ली: पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18वें रोजगार मेले में 61000 से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 का आरंभ आपके जीवन में नई खुशियों का आरंभ कर रहा है। इसके साथ ही जब बसंत कल ही गई है तो आपके जीवन में भी ये नई बसंत का आरंभ हो रहा है। आपको ये समय संविधान के प्रति अपने दायित्वों से भी जोड़ रहा है। संयोग से इस समय देश में गणतंत्र का महापर्व चल रहा है। कल 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस मनाया। अब कल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। फिर उसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है।
‘नेशन बिल्डिंग का इंविटेशन लेटर है नियुक्ति पत्र’
पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भी विशेष है। आज के दिन ही हमारे संविधान ने जन गण मन को राष्ट्रीयगान और वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया था। आज के दिन देश के 61000 से ज्यादा नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सबको सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का इंविटेशन लेटर है। ये विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है। आप में बहुत सारे साथी देश की सुरक्षा को मजबूत करेंगे। हमारे एजुकेशन और हेल्थ केयर सिस्टम को और सशक्त करेंगे। मैं आप सभी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक भारत’
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारा प्रयास है कि युवाओं के लिए देश दुनिया में नए अवसर बनें। भारत सरकार अनेक देशों से ट्रेड एग्रिमेंट कर रही है। ये युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आ रही है। भारत ने आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निवेश किया है। आज देश में दो लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्ट अप हैं, जिसमें लाखों युवा रोजगार पा रहे हैं। भारत की क्रिएटर इकॉनोमी बहुत तेज गति से ग्रोथ कर रही है। भारत पर जिस तरह से दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है वो भी युवाओं के लिए अनेक नई संभावनाएं बना रहा है। भारत दुनिया की एकमात्र बड़ी इकॉनोमी है, जिसने एक दशक में जीडीपी को डबल किया है। दुनिया के 100 से अधिक देश एफडीआई के जरिए देश में निवेश कर रहे हैं। ज्यादा विदेशी निवेश का अर्थ है भारत के युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत अवसर।
‘8000 से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र ‘
पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज एक बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग पॉवर बनता जा रहा है। अनेक सेक्टरों में भारत के प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट दोनों में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। 2014 के बाद से भारत के इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग में छह गुना वृद्धि हुए है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री भी सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली इंडस्ट्रीज में से एक बन गई है। ये दिखाता है कि देश के लोगों की खरीद शक्ति बढ़ी है। इनकम टैक्स और जीएसटी कम होने से लोगों को लाभ मिले हैं। आज के इस आयोजन में 8000 से ज्यादा बेटियों को भी नियुक्ति पत्र मिले हैं। बीते 11 सालों में देश की वर्कफोर्स में महिला भागीदारी में करीब दोगुनी वृद्धि हुई है। महिला स्वरोजगार की दर में करीब 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
‘हम सबके लिए नागरिक देवो भव: का मंत्र’
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल पड़ा है, जिसका उद्देश्य देश में जीवन और कारोबार दोनों को आसान बनाने का है। हाल में देश ने ऐतिहासिक लेबर रिफॉर्म लागू किए, जिससे श्रमिकों, कर्मचारियों और बिजनेस सभी को फायदा हुआ। आज जब रिफॉर्म एक्सप्रेस की चर्चा हर तरफ हो रही है तो मैं आपको भी एक काम सौंपना चाहता हूं। आपको तय करना है कि जन बातों ने आपको परेशान किया, कभी आपके माता-पिता को परेशान किया और जो आपको अखरता था, बुरा लगता था, अब वो कठिनाइयां आपके अपने कार्यकाल में आप दूसरे नागरिकों को नहीं होने देंगे। आपको भी सरकार का हिस्सा होने के नाते अपने स्तर पर छोटे रिफॉर्म करने होगे। इसे लेकर आपको आगे बढ़ना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का भला हो, इसको ताकत देने का काम जितना नीति से होता है उससे ज्यादा स्थानीय स्तर पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारी की नियत से होता है। चाहे प्रधानमंत्री हो या सरकार का छोटा सा सेवक हो, हम सब सेवक हैं। हम सबका एक मंत्र समान है और हम सबके लिए नागरिक देवो भव: का मंत्र होना चाहिए। इस मंत्र के साथ हमें काम करना है।

पेंटागन ने बदली राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति, अपने सहयोगी देशों की कड़ी आलोचना करते बोला बड़ा हमला

0

यूरोप और नाटो सहयोगियों से बढ़े तनाव के बीच अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति बदल दी है। इसके तहत सहयोगियों की कड़ी आलोचना की गई है।वाशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पेंटागन ने शुक्रवार देर रात प्राथमिकताओं को बदलने वाली एक नई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति जारी की, जिसमें अमेरिकी सहयोगियों की आलोचना की गई है। साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा का नियंत्रण खुद संभालने की सलाह दी गई है। इस बदलाव ने ट्रंप प्रशासन के पश्चिमी गोलार्ध में प्रभुत्व पर ध्यान केंद्रित करने को दोहराया, जो चीन का मुकाबला करने के लंबे समय से चले आ रहे लक्ष्य से ऊपर रखा गया है। पेंटागन ने जारी किया 34 पेज का ब्लू प्रिंट
यह 34 पेज का दस्तावेज़ 2022 के बाद पहला है। यह एक सैन्य ब्लूप्रिंट के लिए काफी राजनीतिक है, जिसमें यूरोप से लेकर एशिया तक के साझेदारों की आलोचना की गई है कि वे पिछली अमेरिकी सरकारों पर निर्भर रहकर अपनी रक्षा को सब्सिडी देते रहे हैं। इसमें कहा गया है कि “दृष्टिकोण, फोकस और लहजे में तेज बदलाव” की जरूरत है। इसका मतलब यह हुआ कि सहयोगी देशों को रूस से लेकर उत्तर कोरिया तक के राष्ट्रों का मुकाबला करने में अधिक बोझ उठाना होगा। दस्तावेज़ का शुरुआती वाक्य है: “बहुत लंबे समय से अमेरिकी सरकार ने अमेरिकियों और उनके ठोस हितों को पहले रखने को नजरअंदाज किया, बल्कि अस्वीकार भी किया।” यह एक सप्ताह की उस शत्रुता का समापन था, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार और पारंपरिक सहयोगियों जैसे यूरोप के बीच तनाव था। ट्रंप ने कुछ यूरोपीय साझेदारों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, ताकि ग्रीनलैंड खरीदने की बोली को दबाव दिया जा सके, इससे पहले कि उन्होंने एक समझौते की घोषणा की जिससे तनाव कम हुआ। जैसे-जैसे सहयोगी अमेरिका से कुछ लोगों द्वारा देखी जा रही शत्रुतापूर्ण रवैये का सामना कर रहे हैं, वे निश्चित रूप से नाखुश होंगे कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के विभाग द्वारा “मुख्य इलाकों में अमेरिकी सैन्य और व्यावसायिक पहुंच की विश्वसनीय विकल्प” प्रदान किए जाएंगे, खासकर ग्रीनलैंड और पनामा नहर के पास। दावोस में कार्नी और ट्रंप में हुई तकरार
स्विट्जरलैंड के दावोस में हाल में आयोजित विश्व आर्थिक मंच की बैठक में इस सप्ताह कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ हुई ट्रंप की तकरार के बाद अमेरिकी रणनीति एक तरफ कनाडा और अन्य पड़ोसियों के साथ सहयोग की अपील करती है, वहीं कड़ी चेतावनी भी देती है। दस्तावेज़ में कहा गया है: “हम कनाडा से लेकर मध्य और दक्षिण अमेरिका के हमारे साझेदारों तक, अपने पड़ोसियों के साथ सद्भावना से जुड़ेंगे, लेकिन हम सुनिश्चित करेंगे कि वे हमारे साझा हितों का सम्मान करें और उनका बचाव करने में अपना हिस्सा निभाएं।…और जहां वे ऐसा नहीं करते, हम अमेरिकी हितों को ठोस रूप से आगे बढ़ाने के लिए केंद्रित, निर्णायक कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेंगे।”
ह्वाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की राह पर पेंटागन
इससे पहले जारी हुई व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की तरह पेंटागन का यह रक्षा ब्लूप्रिंट ट्रंप की “अमेरिका फर्स्ट” फिलॉसफी को मजबूत करता है, जो विदेशों में गैर-हस्तक्षेप को तरजीह देती है, दशकों पुरानी रणनीतिक संबंधों पर सवाल उठाती है और अमेरिकी हितों को प्राथमिकता देती है। राष्ट्रीय रक्षा रणनीति आखिरी बार 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के तहत प्रकाशित हुई थी, जिसमें चीन को अमेरिका की “पेसिंग चुनौती” के रूप में फोकस किया गया था।पश्चिमी गोलार्ध रणनीति
पश्चिमी गोलार्ध रणनीति एक तरफ अमेरिका के पीछलग्गू साझेदारों से मदद मांगती है, वहीं उन्हें चेतावनी देती है कि अमेरिका “पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी हितों की सक्रिय और निडरता से रक्षा करेगा।” यह विशेष रूप से पनामा नहर और ग्रीनलैंड तक पहुंच की ओर इशारा करती है। यह कुछ दिनों बाद आया है जब ट्रंप ने नाटो नेता मार्क रूट के साथ आर्कटिक सुरक्षा पर “भविष्य के समझौते का ढांचा” पहुंचने की बात कही, जिसमें अमेरिका को ग्रीनलैंड में “पूर्ण पहुंच” मिलेगी।
अमेरिका ग्रीनलैंड के साथ चाहता है पनामा नहर पर नियंत्रण
डेनिश अधिकारियों ने गुरुवार को गुमनाम रहकर संवेदनशील बातचीत पर चर्चा करते हुए कहा कि औपचारिक वार्ता अभी शुरू नहीं हुई है। ट्रंप ने पहले सुझाव दिया था कि अमेरिका को पनामा नहर पर नियंत्रण दोबारा लेने पर विचार करना चाहिए और पनामा पर चीन को प्रभाव देने का आरोप लगाया। इस सप्ताह पूछे जाने पर कि क्या नहर दोबारा लेना अभी भी विचाराधीन है, इस सवाल को ट्रंप ने यह कहकर टाल दिया कि मैं आपको वह नहीं बताना चाहता। पेंटागन ने इस महीने की शुरुआत में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को हटाने वाली कार्रवाई की सराहना की और कहा कि “सभी नार्को-आतंकवादियों को इसे नोट करना चाहिए।”
चीन और व्यापक एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर नई रणनीति

अमेरिका का नया रणनीतिक दस्तावेज़ चीन को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक स्थापित शक्ति के रूप में देखता है, जिसे केवल अमेरिका या उसके सहयोगियों पर प्रभुत्व जमाने से रोकना है। दस्तावेज में कहा गया है कि अमेरिका का लक्ष्य “चीन पर प्रभुत्व जमाना नहीं है; न ही उन्हें दबाना या अपमानित करना है। बाद में जोड़ा गया, “इसके लिए शासन परिवर्तन या कोई अन्य अस्तित्वगत संघर्ष जरूरी नहीं है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप चीन के साथ स्थिर शांति, निष्पक्ष व्यापार और सम्मानजनक संबंध चाहते हैं, जो प्रशासन द्वारा लगाए गए बहुत ऊंचे टैरिफ से शुरू हुए व्यापार युद्ध से पीछे हटने के प्रयासों का अनुसरण करता है। यह कहा गया है कि चीन की सेना के साथ “सैन्य-से-सैन्य संचार की व्यापक रेंज” खोली जाएगी।
ताइवान पर क्या है नई रणनीति
पेंटागन की इस रणनीति में ताइवान का कोई उल्लेख या गारंटी नहीं है। वह स्वशासी द्वीप जिसे बीजिंग अपना मानता है और जरूरत पड़ने पर बल से ले लेने की बात करता है। अमेरिका अपने कानूनों के तहत ताइवान को सैन्य सहायता देने के लिए बाध्य है। इसके विपरीत, बाइडेन प्रशासन की 2022 की रणनीति में कहा गया था कि अमेरिका “ताइवान की असममित आत्मरक्षा का समर्थन करेगा। क्षेत्रीय सुरक्षा को सहयोगियों पर डालने का एक और उदाहरण देते हुए, दस्तावेज़ कहता है, “दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया को रोकने की प्राथमिक जिम्मेदारी लेने में सक्षम है, जिसमें महत्वपूर्ण लेकिन अधिक सीमित अमेरिकी समर्थन के साथ।
रूस यूरोप और नाटो के लिए खतरा
यूरोप रूस निकट भविष्य में नाटो के पूर्वी सदस्यों के लिए एक लगातार लेकिन प्रबंधनीय खतरा बना रहेगा। यह कहने के बावजूद रक्षा रणनीति में दावा किया गया है कि नाटो सहयोगी बहुत अधिक शक्तिशाली हैं और इसलिए “यूरोप की पारंपरिक रक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी लेने के लिए मजबूत स्थिति में हैं। इसमें कहा गया है कि पेंटागन नाटो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, “भले ही हम यूरोपीय थिएटर में अमेरिकी बलों की स्थिति और गतिविधियों को समायोजित करें” ताकि घर के करीब प्राथमिकताओं पर फोकस किया जा सके। अमेरिका ने पहले ही पुष्टि की है कि वह यूक्रेन के साथ नाटो की सीमाओं पर अपनी सैनिक मौजूदगी कम करेगा।

टेस्ट सीरीज और एशिया कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन दो प्लेयर्स को मिली टीम की कमान

0

ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करती हुई नजर आएंगी।की वुमेंस सिलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच और राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान किया है। एकमात्र टेस्ट मैच 6 मार्च से पर्थ में खेला जाएगा। वहीं राइजिंग स्टार एशिया कप की शुरुआत 13 फरवरी से होने वाली है। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। वहीं राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए राधा यादव को इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम इंडिया अगले महीने ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है, जहां भारतीय टीम वनडे, टी20 और टेस्ट तीनों सीरीज खेलेगी।
विकेटकीपर जी. कमलिनी हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर
टेस्ट सीरीज में हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी और स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। इसके अलावा, रिचा घोष, उमा छेत्री, प्रतिका रावल और कई और स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलती हुई नजर आएंगी। इसके साथ ही वनडे और टी20 टीम में एक बदलाव हुआ है। विकेटकीपर जी. कमलिनी भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गई हैं और सेलेक्टर्स ने उनकी जगह उमा छेत्री को भारत की T20I और ODI टीमों में शामिल किया है।
टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष [विकेटकीपर], उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे।
दीया यादव और ममता एम को नहीं मिला है फिटनेस सर्टिफिकेट
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत की महिला टीम को लेकर बात की जाए तो वहां टीम में दो विकेटकीपर को शामिल किया गया है। नंदिनी कश्यप और ममता एम को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है। हालांकि दीया यादव और ममता एम का टीम में शामिल होना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है, जबकि हुमैरा काजो, वृंदा दिनेश और कई अन्य खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलती हुई दिखेंगी। भारतीय महिला टीम 13 फरवरी को UAE के खिलाफ मैच से अपने राइजिंग एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद वे ग्रुप स्टेज में 15 और 17 फरवरी को पाकिस्तान ए और नेपाल का सामना करेंगी।एसीसी राइजिंग स्टार एशिया कप टीम के लिए भारत ए का स्क्वॉड: हुमैरा काजी, वृंदा दिनेश, अनुष्का शर्मा, दीया यादव*, तेजल हसब्निस, नंदनी कश्यप (विकेटकीपर), ममता एम (विकेटकीपर)*, राधा यादव (कप्तान), सोनिया मेंढिया, मिन्नू मणि, तनुजा कंवर, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर, जिन्तामणि कलिता, नंदनी शर्मा।

‘बालिका वधू’ की मशहूर एक्ट्रेस बनीं बिजनेसवुमन, शार्क टैंक इंडिया में पेश किया अपना ब्रांड, शो पर मिला रियलिटी चैक

0

हा मर्दा शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में अपने फिटकरी से बने अंडरआर्म रोल-ऑन ब्रांड को लेकर आईं, जिसकी कीमत 999 रुपये थी। शार्क्स ने इसकी ज्यादा कीमत पर सवाल उठाए। टीवी एक्ट्रेस के मार्केटिंग गेम पर भी बात की।टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नेहा मर्दा, जिन्हें हिट सीरियल ‘बालिका वधू’ में गहना के रोल के लिए जाना जाता है। वे शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में आने वाली हैं, जहां उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपना कॉन्फिडेंस खोने और बच्चे के जन्म के बाद बॉडी से आने वाली बदबू के बारे में नेशनल टेलीविजन पर पहली बार खुलकर बात की। हाल ही में एंटरप्रेन्योर बनीं एक्ट्रेस ने शो में अपने पर्सनल केयर ब्रांड फिटकू, जो फिटकरी वाला अंडरआर्म रोल-ऑन है। उसके लिए पिच करने आई। इस दौरान उन्होंने अपने ब्रांड की खूबी बताई, लेकिन शार्क्स के सवालों ने उन्हें हैरान कर दियाशार्क टैंक इंडिया में नजर आएंगी नेहा मर्दा
अपनी पिच के दौरान नेहा ने बताया, ‘मेरी प्रेग्नेंसी के बाद मुझे अपने बॉडी ओडर से थोड़ी दिक्कत होने लगी। एक एक्टर होने के नाते उस दिन मेरा कॉन्फिडेंस हिल गया था। इसे ठीक करने के लिए कुछ भी काम नहीं आया, जो एक पर्सनल प्रॉब्लम के तौर पर शुरू हुआ। वह जल्द ही एक बिजनेस आइडिया बन गया।’शार्क्स के सवाल से परेशान हुई नेहा मर्दा
अनुपम मित्तल ने प्रोडक्ट की खुशबू के दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा, ‘इस खुशबू का मतलब क्या है? क्या यह सिर्फ एक दिखावा है?’ खासकर इसलिए क्योंकि रोल-ऑन 100% नेचुरल होने और 24 घंटे तक ताजगी देने का दावा करता है। इस बीच नमिता थापर ने कीमत पर चिंता जताते हुए कहा, ‘200 रुपये में डियो मिलते हैं… 100 रुपये में भी मिलते हैं और आपका 999 रुपये का है। क्या इंडिया इससे रिलेट कर पाएगी?’ उठाए गए इन मुख्य पॉइंट्स में से एक नेहा का सेलिब्रिटी स्टेटस था। पैनल ने सवाल किया कि क्या एक टेलीविजन स्टार के तौर पर उनकी पॉपुलैरिटी ने ब्रांड की मार्केटिंग और सेल्स को बढ़ाने में काफी मदद की है।

शार्क टैंक इंडिया में इस जज की हुई वापसी
इस सीजन में पुराने शार्क अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह, रितेश अग्रवाल, कुणाल बहल और विराज बहल के साथ अमित जैन भी जज के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इस बार पैनल में मिनिमलिस्ट के मोहित यादव, जेटसेटगो की कनिका टेकरीवाल, फिक्सडर्मा की फाउंडर शैली मेहरोत्रा, साथ ही हार्दिक कोठिया और वरुण अलाघ भी शामिल हो रहे हैं।

बेल्लारी: BJP विधायक जनार्दन रेड्डी के घर में लगी आग, साजिश की आशंका; कांग्रेस विधायक के समर्थकों से हुई थी झड़प

0

बेल्लारी में भाजपा के विधायक जी जनार्दन रेड्डी के मॉडल हाउस में आग लगने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हाल ही में दोनों विधायकों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।बेल्लारी: कर्नाटक के बेल्लारी में हाल ही में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़प अब हिंसक रूप लेती दिख रही है। यहां बेल्लारी में शुक्रवार को गंगावती विधायक और पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी के स्वामित्व वाले मॉडल हाउस में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के समय जनार्दन रेड्डी विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु में थे। उनके करीबी सहयोगियों के अनुसार, उन्होंने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बेल्लारी जाने का फैसला किया। उन्होंने बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक से भी बात की और आग के बारे में जानकारी मांगी।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया। फिलहाल संपत्ति को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और शिकायत दर्ज करने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक जनार्दन रेड्डी के आने और औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद एक स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। बता दें कि जहां ये मॉडल हाउस बनाया गया है, वो ले आउट बी श्रीरामुलु और जनार्दन रेड्डी के साथ संयुक्त रूप से जुड़ा हुआ है।
इसी महीने हुई थी झड़प
गौरतलब है कि बेल्लारी हाल ही में उस समय चर्चा में आया था, जब 1 जनवरी को एक बैनर के मुद्दे पर बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। देखते ही देखते झड़प के बीच गोलीबारी होने लगी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आज की आगजनी की घटना को भी साजिश की नजरों से देखा जा रहा है। जनार्दन रेड्डी के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ छोटे लड़कों को डीज़ल के केन के साथ वहां देखा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।