Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 148

बरसात से टूटा घर, हरजिंदर सिंह ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

0

तम तरन, पंजाब | विशेष संवाददाता

लगातार हो रही बारिश ने पंजाब के तम तरन जिले के मुठियांवाला गांव के रहने वाले हरजिंदर सिंह के परिवार पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के चलते उनका पूरा मकान ज़मीन में धंस गया है और दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। घर की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि वह कभी भी खंडहर में तब्दील हो सकता है।

हरजिंदर सिंह का कहना है कि यदि जल्द मदद नहीं मिली तो यह जर्जर मकान उनके पूरे परिवार के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि उन्हें आवासीय योजना के तहत तुरंत सहायता दी जाए ताकि उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल सके।

स्थानीय ग्रामीणों का भी कहना है कि बारिश से कई कच्चे और पुराने घर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और प्रशासन को ऐसे पीड़ित परिवारों की ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

हरजिंदर सिंह का दर्द साफ है—”सरकार अगर हमारी मदद नहीं करेगी तो हमारा परिवार खुले आसमान के नीचे आ जाएगा। बच्चों और बुजुर्गों की जिंदगी खतरे में है।”

अब देखना यह होगा कि सरकार और प्रशासन उनकी इस अपील पर कितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं।

सीमा हैदर प्रकरण पर उठे सवाल: उदयपुर की हेमलता ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

0

उदयपुर, 16 सितम्बर — राजस्थान के उदयपुर जिले की रहने वाली हेमलता ने सीमा हैदर मामले को लेकर केंद्र सरकार से सीधा सवाल उठाया है। हेमलता ने कहा कि सीमा हैदर पाकिस्तानी नागरिक हैं और पाकिस्तान भारत का दुश्मन देश माना जाता है। ऐसे में यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि आखिर भारत सरकार दुश्मन देश के नागरिक को देश में रहने की अनुमति क्यों दे रही है।

हेमलता ने कहा कि आज यह मुद्दा छोटा लग सकता है, लेकिन कल को यही बच्चे बड़े होकर देश की सुरक्षा के लिए चुनौती भी बन सकते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब खून पाकिस्तान का है, तो क्या भविष्य में वह भारत का हितैषी साबित होगा?

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि इस मामले में स्पष्ट और सख्त जवाब दिया जाए ताकि देश की जनता को संतोष मिल सके।

सोनू सूद को ED का समन, बेटिंग ऐप मामले में इस दिन दिल्ली हेडक्वार्टर में होगी पेशी

0

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को ईडी का समन आया है। एक्टर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। बेटिंग एप मामले में एक्टर का नाम उछला है। जानें पूरा मामला।बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन भेजा है। 1xBet से जुड़े अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के सिलसिले में सोनू सूद को ईडी दफ्तर में होना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार सोनू सूद को अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में 24 सितंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। फिलहाल इस मामले में ईडी तेजी से कार्रवाई कर रही है, बेटिंग से जुड़ा मामला गहराता जा रहा है। सोनू सूद के अलावा कई और खिलाड़ियों और एक्टर्स का नाम सामने आया है। उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती जैसे नाम भी इसमें शामिल हैं।जांच में सामने आए ये बड़े नाम
प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध इंटरनेट सट्टेबाजी साइटों की अपनी जांच का विस्तार किया है, और मशहूर हस्तियों और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रायोजन पर ध्यान केंद्रित किया है। अभिनेता सोनू सूद और उर्वशी रौतेला के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से प्रतिबंधित सट्टेबाजी साइटों के साथ प्रचार संबंधों से संबंधित चल रही जांच के तहत पूछताछ की गई है।

क्या है अधिकारियों का कहना?
एनडीटीवी प्रॉफिट के अनुसार एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘ये सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म विज्ञापन अभियानों में 1xbat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइन्स जैसे छद्म नामों का उपयोग कर रहे हैं। विज्ञापनों में अक्सर क्यूआर कोड होते हैं जो उपयोगकर्ताओं को सट्टेबाजी साइटों पर पुनर्निर्देशित करते हैं, जो भारतीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।’

सोनू सूद का वर्कफ्रंट
बता दें कि 52 वर्षीय अभिनेता सोनू सूद आखिरी बार एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘माधा गज राजा’ में नजर आए थे। इससे पहले, वह जैकलीन फर्नांडीज के साथ अपनी निर्देशन की पहली फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। इस फिल्म में दिव्येंदु भट्टाचार्य और विजय राज भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म JioHotstar प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। एक्टर के पास कई और प्रोजेक्ट लाइन्ड अप हैं, लेकिन वो इन दिनों पंजाब में आई बाढ़ में लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं।

शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 295 अंक उछला, निफ्टी भी 25,150 के पार, ये स्टॉक्स चमके

0

शुरुआती कारोबार में बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों में लगभग 0.3% की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को शुरुआती सुस्ती के बाद मजबूत वापसी की है। सुबह 10 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 294.83 अंकों की तेजी के साथ 82,080.57 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, निफ्टी भी 83.1 अंकों की उछाल के साथ 25,152.30 के लेवल पर था। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार ने आज सुबह लगभग सपाट शुरुआत की थी। इससे पहले सुबह 9 बजकर 17 मिनट के करीब बीएसई सेंसेक्स 34.09 अंकों की बढ़त के के साथ 81,819.83 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी मामूली 8.65 अंकों की मामूली तेजी के साथ 25,077.85 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी में कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और बजाज फिनसर्व प्रमुख लाभार्थी रहे। वहीं, टाइटन कंपनी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एशियन पेंट्स, टाटा कंज्यूमर और जियो फाइनेंशियल के शेयर कमजोर नजर आए।सेंसेक्स की कंपनियों के प्रमुख शेयर का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी प्रमुख लाभ में रहीं। हालांकि, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक पिछड़ गए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.3% की बढ़त दर्ज की गई। सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बीते सोमवार को 1,268.59 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
फेडरल रिज़र्व द्वारा इस साल पहली ब्याज दर में कटौती की संभावना ने मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला असर दिखाया। वॉल स्ट्रीट पर बने नए रिकॉर्ड के बाद, कुछ एशियाई बाज़ारों में उछाल देखा गया, जबकि कुछ अन्य बाज़ार कमज़ोर रहे। पीटीआई की खबर के मुताबिक, जापान के बाज़ार में सबसे ज़्यादा हलचल रही। छुट्टी के बाद खुलने पर, जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 225 45,000 के ऐतिहासिक स्तर के पास पहुंच गया। सुबह के कारोबार में यह 0.3% की बढ़त के साथ 44,904.13 पर था।

अन्य बाजारों में भी मजबूती

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.2% बढ़कर 8,871.30 पर बंद हुआ।
दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) इंडेक्स 1.1% की मजबूत बढ़त के साथ 3,446.13 पर पहुंचा।

इन बाजारों में गिरावट
हांगकांग का हैंगसेंग (Hang Seng) इंडेक्स 0.2% की गिरावट के साथ 26,384.95 पर रहा।
चीन का शंघाई कंपोज़िट (Shanghai Composite) भी 0.4% गिरकर 3,846.61 पर बंद हुआ।

नोएडा की ललिता देवी: वैष्णो माँ की घोर साधना में लीन, लोगों की समस्याओं का कर रही समाधान

0

सेक्टर 63 86 चेतराम हॉस्पिटल धनी कैंप हॉस्पिटल चोट पूर्व कॉलोनी
धार्मिक आस्था और भक्ति के कई रूप समाज में देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक अनोखा उदाहरण हैं ललिता देवी (उम्र 28 वर्ष), जो अपने पति उपेंद्र के साथ करीब 15 वर्षों से सेक्टर-63, नोएडा में किराए पर रह रही हैं। साधारण गृहस्थ जीवन जीते हुए भी ललिता देवी पिछले 10 वर्षों से वैष्णो माँ की भक्ति और साधना में लीन हैं।

वैष्णो माँ की अनन्य उपासक

परिवार में एक बेटी कुमकुम के साथ रहने वाली ललिता देवी ने जीवन का अधिकांश समय माँ वैष्णो देवी की पूजा, भक्ति और आराधना को समर्पित कर दिया है। वे केवल वैष्णो माँ ही नहीं बल्कि लक्ष्मी माता, सरस्वती माता और काली देवी की भी निष्ठापूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं।

करीब 10 वर्षों से तपस्या में रत ललिता देवी का कहना है कि पिछले 2-3 वर्षों से उनके भीतर माँ वैष्णो देवी का आगमन होता है, जिसके प्रभाव से वे किसी भी व्यक्ति की समस्या का समाधान बता देती हैं। चाहे किसी को आत्मिक परेशानी हो, भूत-प्रेत की समस्या हो या जीवन की अन्य बाधाएँ — लोग उनके पास पहुँचकर मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं।

नवरात्रि में 24 घंटे की कठोर साधना

ललिता देवी का कहना है कि आगामी नवरात्रिके नौ दिनों वे इस बार घोर तपस्या करने जा रही हैं। इसके तहत वे अपने बिस्तर पर किल पर लेटकर 24 घंटे तक बिना अन्न के केवल जल ग्रहण कर तपस्या करेंगी। उन्होंने यह प्रण (संकल्प) लिया है कि यह साधना माँ वैष्णो देवी को पूर्ण समर्पित होगी।

श्रद्धा और निष्ठा का अद्भुत उदाहरण

धार्मिक मान्यताओं से ओत-प्रोत ललिता देवी कहती हैं कि उनका विश्वास और निष्ठा पूरी तरह माँ वैष्णो देवी पर आधारित है। वे मानती हैं कि जब तक मनुष्य पूर्ण समर्पण और आस्था के साथ साधना करता है, तब तक देवी माँ स्वयं भक्त के जीवन में प्रकट होकर उसका मार्गदर्शन करती हैं।

स्थानीय लोगों में चर्चा

सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाले कई लोग ललिता देवी की आस्था और तपस्या से प्रभावित हैं। कुछ लोग उन्हें “माँ वैष्णो की भक्त” कहकर संबोधित करते हैं और मानते हैं कि उनके बताए उपायों से उन्हें समस्याओं से छुटकारा मिला है।

संदेश

ललिता देवी का मानना है कि भक्ति और निष्ठा ही जीवन को सार्थक बनाती है। उनका संदेश है कि “जिस किसी को भी जीवन में आत्मिक समस्या, भय, बाधा या मानसिक कष्ट है, वह माँ वैष्णो देवी की शरण में आकर समाधान पा सकता है।”
9990458605
9654728547
9871113570

ODI से संन्यास के बाद भी 50 ओवर का मैच खेलेगा ये धाकड़ क्रिकेटर, टीम में मिली जगह

0

ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मैक्सवेल ODI से रिटायरमेंट लेने के बावजूद 50 ओवर मैच में खेलते नजर आएंगे।ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस साल की शुरुआत में ODI क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद वे 50 ओवर मैच खेलते नजर आएंगे। ग्लेन मैक्सवेल अपनी घरेलू टीम विक्टोरिया के लिए 50 ओवर मैच खेलेंगे। मैक्सवेल को नई घरेलू सीजन की डीन जोन्स ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। यह कदम उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी T20 सीरीज की तैयारी के लिए उठाया है।

36 साल के मैक्सवेल को विक्टोरिया की 14 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है, जो 17 सितंबर और 19 सितंबर को क्रमशः क्वींसलैंड और तस्मानिया के खिलाफ एलेन बॉर्डर फील्ड में खेलेगी। मैक्सवेल ने मार्च 2022 से अब तक विक्टोरिया के लिए सिर्फ एक लिस्ट-ए मैच खेला है।

मैट शॉर्ट की भी वापसी
T20I टीम का हिस्सा मैट शॉर्ट भी जुलाई में अमेरिका में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। उन्हें चोट की वजह से वेस्टइंडीज दौरे और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 व वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। शॉर्ट ने भी 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोई 50 ओवर का मैच नहीं खेला है।

कप्तान विल सदरलैंड केवल पहला मैच खेलेंगे, उसके बाद वे भारत रवाना होंगे, जहां वे ऑस्ट्रेलिया-ए टीम से जुड़ेंगे। दूसरे मैच में कप्तानी पीटर हैंड्सकॉम्ब करेंगे। युवा बल्लेबाज ओलिवर पीक, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए डेब्यू किया था, भारत दौरे पर होने के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं, टॉड मर्फी भी भारत में ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए खेल रहे हैं।

क्वींसलैंड की कप्तानी करेंगे लाबुशेन
क्वींसलैंड टीम की कप्तानी मार्नस लाबुशेन करेंगे। वे 17 सितंबर को विक्टोरिया और रविवार को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एलेन बॉर्डर फील्ड में उतरेंगे। टेस्ट ओपनर उस्मान ख्वाजा इस हफ्ते क्वींसलैंड के किसी भी मैच में नहीं खेलेंगे, क्योंकि वे शील्ड सीजन और आगामी एशेज की तैयारी में जुटे हैं।

विक्टोरिया का स्क्वॉड: विल सदरलैंड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्लेक मैकडॉनल्ड, कैलम स्टो, कैमरन मैक्लर, डेविड मूडी, ग्लेन मैक्सवेल, हैरी डिक्सन, मार्कस हैरिस, मैट शॉर्ट, मिच पेरी, सैम एलियट, सैम हार्पर, टॉम रोजर्स।

क्वींसलैंड का स्क्वॉड: मार्नस लाबुशेन (कप्तान), जैक क्लेटन, बेंजी फ्लोरोज, लैकलन हर्न, हेडन केर, माइकल नेसर, जिमी पीयरसन, मैथ्यू रेंसॉ, गुरिंदर संधू, टॉम स्ट्रेकर, मिशेल स्वेपसन, ह्यूग वेब्जेन, जैक विल्डरमुथ।

जन्मदिन पर पीएम मोदी इस राज्य को देंगे बड़ी सौगात, PM मित्र पार्क का होगा उद्घाटन, 3 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

0

पीएम मोदी अपने जन्मदिन यानी 17 सितंबर को धार में देश के सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। पीएम मित्र पार्क में कपड़े बनेंगे और 3 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।देश में सात राज्यों में प्रस्तावित पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत मध्य प्रदेश से होने जा रही है। धार जिले के भैंसोला में बनने वाले इस मेगा पार्क का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर करेंगे। यह पार्क 2100 एकड़ में विकसित होगा और देश का पहला ऐसा परिसर होगा, जहां 5F चेन– फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन– एक ही जगह पर जुड़ेगी। पार्क पूरी तरह सोलर एनर्जी से संचालित होगा और इसमें जीरो लिक्विड डिस्चार्ज सिस्टम लगाया जाएगा, ताकि पर्यावरण को किसी तरह की हानि न हो।
कितनों को मिलेगा रोजगार?
पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की इस परियोजना से 3 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। इसमें धार, झाबुआ, आलीराजपुर और बड़वानी के आदिवासी श्रमिकों और हुनरमंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

और कहां बन रहे हैं ऐसे पार्क?
तमिलनाडु (विरुद्धनगर), तेलंगाना (वारंगल), गुजरात (नवसारी), कर्नाटक (कलबुर्गी), उत्तर प्रदेश (लखनऊ) और महाराष्ट्र (अमरावती) में पीएम मित्र पार्क का कार्य प्रारंभिक स्तर पर है। यह ऐसा पार्क है जहां विदेशी कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक हब, वेयरहाउस और बड़ा पार्किंग एरिया भी होगा। कंपनियां अपने कंटेनर-ट्रक यहां आसानी से खड़ा कर सकेंगी।

पार्क में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क में प्लग एंड प्ले यूनिट्स उपलब्ध होंगी। उद्योगों को केवल प्लॉट ही नहीं, बल्कि तैयार शेड भी मिलेगा, जिसमें बिजली और पानी की सुविधा पहले से मौजूद होगी। 81 प्लॉट सूक्ष्म और छोटे उद्योगों के लिए तय किराए पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आधुनिक ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस पार्क में लॉजिस्टिक हब, वेयरहाउस और बड़ा पार्किंग एरिया होगा, जहां कंटेनर और ट्रक आसानी से खड़े हो सकेंगे।

पार्क में प्रतिदिन 150 मेगावाट बिजली की खपत होगी, जिसमें 10 मेगावाट सोलर पैनल से आपूर्ति की जाएगी। उद्योगों से निकलने वाले पानी का 24 घंटे में ट्रीटमेंट होगा। रोजाना 20 एमएलडी पानी शुद्ध कर परिसर की सफाई और पौधों में इस्तेमाल किया जाएगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए 3500 बेड का हॉस्टल, डॉरमैट्री, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, अस्पताल और पेट्रोल पंप जैसी सुविधाएं भी रहेंगी।

धार को ही क्यों चुना गया?
पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क के लिए धार के बदनावर को इसलिए चुना गया क्योंकि यहां से माल को झाबुआ–रतलाम होते हुए एक्सप्रेसवे के जरिए मुंबई के जेएनपीटी और गुजरात के कांडला पोर्ट तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही, बदनावर–थांदला हाईवे और पीथमपुर–मऊ–नीमच हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पार्क के विकास में पर्यावरण संतुलन और श्रमिक हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह पहल विदेशी कंपनियों, खासकर यूरोपियन बाजार के मानकों पर खरी उतरने में मदद करेगी, जहां पर्यावरण और श्रमिकों की स्थिति को प्राथमिकता दी जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल होकर स्वामी प्रेमानंद जी से मिलना चाहता है सत्यम कुमार

0

दिल्ली। राजीव कॉलोनी कंचना स्कूल के पास रहने वाले 19 वर्षीय सत्यम कुमार सोशल मीडिया के माध्यम से नई ऊंचाइयां हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। सत्यम ने अपने बाजू पर स्वामी प्रेमानंद जी महाराज का टैटू बनवाया है। उनका कहना है कि वे महाराज के बहुत बड़े शिष्य हैं और उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि जीवन में एक बार उन्हें स्वामी प्रेमानंद जी से मिलने का अवसर अवश्य मिले।

सत्यम ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ऑफिशियल सत्यम नाम से है, जिस पर वह लगातार वीडियो साझा करते रहते हैं। उनके वीडियो लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान दिला रहे हैं।

सत्यम का कहना है कि वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके माता-पिता और भाई-बहन नहीं हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से पैसा कमाकर अपने जीवन-यापन का प्रबंध करना चाहते हैं और जब आर्थिक रूप से सक्षम हो जाएंगे तो जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सोशल मीडिया पर नाम कमाना और अपनी आवाज जन-जन तक पहुंचाना है। लेकिन उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश यही है कि उन्हें स्वामी प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का अवसर प्राप्त हो।

 

मध्य प्रदेश में 18 IAS अधिकारियों का देर रात हुआ ट्रांसफर, 11 जिलों के जिला पंचायत CEO बदले गए

0

भोपाल: मध्य प्रदेश में देर रात एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। एमपी में 18 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा 11 जिलों के जिला पंचायत CEO भी बदले गए हैं।

किसे कहां भेजा गया?

  • विशेष गढ़पाले सचिव ऊर्जा विभाग
  • वन्दना वैद्य एमडी वित्त निगम इंदौर
  • सिंगरौली जिला पंचायत CEO गजेंद्र सिंह नागेश अब नरसिंहपुर जिला पंचायत के CEO होंगे
  • गुरुप्रसाद उप सचिव मुख्यसचिव कार्यालय
  • दिव्यांक सिंह अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल
  • छतरपुर जिला पंचायत CEO तपस्या परिहार को कमिश्नर कटनी नगर निगम बनाया गया
  • कटनी जिला पंचायत CEO शिशिर नेमावत को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल
  • सीहोर जिला पंचायत CEO डॉ नेहा जैन को डिप्टी डायरेक्टर एनव्हीडीए इंदौर बनाया गया
  • मंडला जिला पंचायत CEO श्रेयांस कुमट को उज्जैन जिला पंचायत CEO बनाया गया
  • अनूपपुर जिला पंचायत CEO तन्मय वशिष्ठ शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नगर निगम भोपाल बनाया गया
  • दलीप कुमार जिला पंचायत CEO नरसिंहपुर को देवास नगर निगम कमिश्नर बनाया गया
  • सिवनी जिला पंचायत CEO  पवार नवजीवन विजय को अपर कलेक्टर इंदौर बनाया गया
  • डिंडौरी जिला पंचायत CEO अनिल कुमार राठौर को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम जबलपुर बनाया गया…
  • सीधी जिला पंचायत CEO अंशुमान को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क का प्रबंध संचालक बनाया गया
  • अर्थ जैन को CEO स्मार्ट सिटी इंदौर बनाया गया
  • अरविंद कुमार शाह डिप्टी कमिश्नर नगर निगम जबलपुर बनाए गए
  • टी प्रतीक राव डिप्टी कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर बनाए गए
  • अनिशा श्रीवास्तव को कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर बनाया गया

    IAS अधिकारियों का ट्रांसफर क्यों किया जाता है?

    IAS अधिकारियों के ट्रांसफर की तमाम वजहें हो सकती हैं। इसमें प्रशासनिक आवश्यकता, नीतिगत निर्णय, प्रदर्शन और दक्षता, नियमित रोटेशन, राजनीतिक कारण, अनुशासनात्मक कार्रवाई या व्यक्तिगत कारण शामिल हैं। कभी-कभी राजनीतिक दबाव के कारण ट्रांसफर किए जाते हैं, तो कभी अधिकारी पर अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप होने पर जांच के लिए उन्हें हटाया या स्थानांतरित किया जा सकता है। किसी जिले में विकास कार्यों को तेज करने या संकट प्रबंधन के लिए भी ट्रांसफर किए जाते हैं। इसके अलावा IAS अधिकारियों के लिए समय-समय पर स्थानांतरण नीति का हिस्सा होता है।

सलमान खान से मिलकर दुख बाँटना चाहती है मेहराज, बोलीं – “गरीबी और हालात ने तोड़ दिया है”

0

जयपुर/सितारगंज।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की रहने वाली मेहराज नाम की युवती ने मीडिया के जरिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से मदद की गुहार लगाई है। मेहराज का कहना है कि उनका परिवार बेहद गरीब है और हालात इतने खराब हैं कि अब वह अपने दर्द को सलमान खान तक पहुँचाना चाहती हैं।

मेहराज का मूल निवास वार्ड नंबर 3, इस्लाम नगर, सितारगंज (उधम सिंह नगर) है, जबकि वर्तमान में वह जयपुर में किराए के मकान में रह रही हैं। शपथ पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी माँ और पिता का 20 साल पहले तलाक हो गया था। परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। एक भाई मजदूरी करता है, जबकि दूसरे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

युवती ने लिखा – “हमारा परिवार बेहद परेशानियों में जी रहा है। घर की हालत खराब है। शादी लायक बहन है लेकिन हालात इतने खराब हैं कि कुछ कर नहीं पा रहे। मैं मीडिया के जरिए बॉलीवुड स्टार सलमान खान से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहती हूँ। उनका मिलना मेरे लिए बहुत जरूरी है।”

मेहराज ने अपने शपथ पत्र में आधार कार्ड नंबर  और मोबाइल नंबर  का भी जिक्र किया है। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से अपील की है कि उनकी बात सलमान खान तक पहुँचाई जाए।

मेहराज का कहना है कि सलमान खान से मिलकर परिवार की परेशानियाँ साझा कर सकें। पार्षद विकास बारेठ ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए समर्थन जताया है।

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि क्या बॉलीवुड के दबंग खान मेहराज तक पहुँचते हैं और उनकी मदद करते हैं या नहीं।