Thursday, July 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 147

ग्लैमरस डीवा हैं AAP सांसद संजय सिंह की बेटी, फिल्मों में दिखाई अदाएं, अब इस मूवी से लगाएंगी रोमांस का तड़का

0

आप सांसद संजय सिंह की बेटी किसी ग्लैमरस डीवा से कम नहीं हैं। वो अपनी अदाओं का जादू न सिर्फ सोशल मीडिया पर चलाती हैं, बल्कि फिल्मी दुनिया में भी दिखा चुकी हैं। वो अब जल्द ही एक रोमांटिक लव स्टोरी में लीडिंग एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं।आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। संजय सिंह का परिवार लाइमलाइट और सुर्खियों से दूर रहता है, लेकिन जब संजय जेल गए तो उनकी पत्नी और बेटी आगे आईं और उनके साथ खड़ी नजर आईं। पिता के जेल से बाहर आने के बाद भी बेटी की काफी चर्चा हुई। संजय सिंह की बेटी का नाम इशिता सिंह है और इशिता राजनीति से दूर अपनी अलग दुनिया बसा चुकी हैं। इशिता पेशे से एक्ट्रेस हैं और बॉलीवुड में अपने कदम भी जमा चुकी हैं। वो कई फिल्मों में काम करती भी नजर आई हैं और अब उनकी एक नई फिल्म रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें वो बतौर लीडिंग लेडी नजर आएंगी।पिता की रिहाई पर इशिता सिंह की भावनात्मक प्रतिक्रिया
संजय सिंह और उनका परिवार राजनीतिक गलियारों में जाना-पहचाना नाम है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनकी बेटी इशिता सिंह का बॉलीवुड से भी गहरा रिश्ता है। जहां एक ओर संजय सिंह राजनीति में सक्रिय हैं, वहीं इशिता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। इशिता सिंह ने अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मुल्क’ में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर की थी। ‘मुल्क’ एक संवेदनशील और सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म थी, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने काफी सराहा। इशिता की एक्टिंग को भी फिल्म में नोटिस किया गया था।मुंबई की जिंदगी और पिता के लिए समर्थन
इशिता सिंह आमतौर पर मुंबई में रहती हैं और वहीं उनका प्रोफेशनल बेस है। हालांकि अपने पिता की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने ज्यादातर समय दिल्ली में बिताया ताकि वे अपने परिवार के साथ रह सकें और इस मुश्किल दौर में पिता को पूरा समर्थन दे सकें। जब संजय सिंह को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया, तब इशिता भी वहां मौजूद थीं और AAP समर्थकों के साथ अपने पिता का स्वागत करते हुए देखी गईं। अब इशिता अपनी नई अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और हाल में ही उन्होंने अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी थी, जिसे देखने के लिए संजय सिंह, अखिलेश यादव, जया बच्चन और राम गोपाल पहुंचे थे। भगवंत मान ने भी उनकी इस फिल्म को देखा।

फिल्म का प्लॉट और रिलीज डेट
इशिता की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘पारो पिनाकी की कहानी’ है। फिल्म में इशिता के साथ संजय बिश्नोई लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म के प्लॉट की बात करें तो ये एक सब्जी बेचने वाली लड़की की प्रेम कहानी है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर काफी शानदार है। रुद्र जादौन ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म की प्रोड्यूसर खुद इशिता और संजय बिश्नोई हैं।फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा इशिता सिंह ने हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने यंग ऑडियंस के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं और एक्टिंग के साथ-साथ अपने डिजिटल प्रेजेंस पर भी खास ध्यान देती हैं। इशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 56 हजार फॉलोअर्स हैं, जिनमें अभिनेत्री तापसी पन्नू जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हैं। उन्हें घूमने-फिरने का शौक है और वह अक्सर अपनी यात्राओं, शूट्स और पर्सनल मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इशिता रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं, उनके लुक्स से नजरें हटा पाना आसान नहीं है।

हमले में मारा गया पूर्व तानाशाह कर्नल गद्दाफी का बेटा सैफ-अल-इस्लाम, जानें कैसे हुई लीबिया के संभावित उत्तराधिकारी की हत्या

0

लीबिया के पूर्व तानाशाह रहे कर्नल मुअम्मर गद्दाफी का प्रमुख बेटा और उनका उत्तराधिकारी रहा सैफ-अल-इस्लाम एक हमले में मार दिया गया है।त्रिपोलीः लीबिया के पूर्व तानाशाह रहे कर्नल मुअम्मर गद्दाफी का सबसे प्रमुख बेटा सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी एक हमले में ढेर कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 3 फरवरी को पश्चिमी लीबिया के शहर जिंतान में उसके आवास ही अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिंतान शहर राजधानी त्रिपोली से लगभग 136 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

कौन था सैफ-अल-इस्लाम गद्दाफी?
सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी का प्रमुख बेटा था। 53 वर्षीय सैफ-अल-इस्लाम कर्नल गद्दाफी की हत्या के बाद से ही लीबिया के संभावित उत्तराधिकारियों में गिना जाता था। सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी को उनके पिता मुअम्मर गद्दाफी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था। 1969 से 2011 तक लीबिया पर शासन करने वाले कर्नल गद्दाफी के सात बेटों में सैफ सबसे प्रभावशाली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना-पहचाना नाम था। उसने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी और पश्चिमी दुनिया से संबंध सुधारने की कोशिश की। 2011 की लीबियाई क्रांति के दौरान वह पिता की सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था, जहां उसने विरोध प्रदर्शनों को दबाने में हिस्सा लिया। क्रांति के बाद वह 2011 में पकड़ा गया, लेकिन बाद में रिहा हो गया।

साल 2015 में एक अदालत ने सैफ-अल-इस्लाम को उसकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि बाद में वह कोर्ट से बरी हो गया। इसके बाद 2021 में सैफ अल-इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा और कानूनी मुद्दों के कारण वह सफल नहीं हो सका। वह पिछले एक दशक से जिंतान में रह रहा था और लीबिया की अस्थिर राजनीति में वापसी की कोशिश कर रहा था।

कैसे हुई हत्या?
सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी के राजनीतिक टीम और सलाहकार अब्दुल्लाह उस्मान अब्दुर्रहीम ने फेसबुक पर बयान जारी कर पुष्टि की कि मास्क पहने 4 बंदूकधारियों ने दोपहर के समय सैफ-अल-इस्लाम के घर पर हमला किया। हमलावरों ने पहले सुरक्षा कैमरों को तोड़ दिया और फिर सैफ अल-इस्लाम पर गोलीबारी की। उनकी टीम ने इसे “कायरतापूर्ण और विश्वासघाती हत्या” करार दिया। दावा किया गया कि सैफ अल-इस्लाम ने हमलावरों का मुकाबला किया, लेकिन वे मारे गए। लीबिया के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमले के पीछे के लोगों या मकसद के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि यह एक सुनियोजित हमला था, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को जानबूझकर कमजोर किया गया।

14 वर्षीय किशोरी पिंकी यादव रहस्यमय हालात में लापता, परिवार में मचा कोहराम

0

रोपड़ (पंजाब):
रोपड़ जिले के थाना नंगल डैम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दयापुर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां रहने वाले कृष्ण वीर की 14 वर्षीय बेटी पिंकी यादव (उर्फ नजराना) बीते 26 जनवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई।

परिजनों के अनुसार, पिंकी रोज़ की तरह घर के कामकाज में लगी हुई थी। शाम के समय वह बाथरूम के लिए घर से बाहर निकली, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने थाना नंगल डैम में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों द्वारा बच्ची को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया हो सकता है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हर संभावित पहलू से मामले की जांच की जा रही है। वहीं बच्ची के अचानक लापता होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

 पिंकी यादव का हुलिया

उम्र: 14 वर्ष

कद: लगभग 5 फुट

रंग: साँवला

आँखें: काली

पहने कपड़े: लाल-हरे रंग का सूट

परिजनों ने प्रशासन और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को पिंकी यादव के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

 संपर्क नंबर

📞 88825-76852
📞 96340-42537

सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा।
सही सूचना देने पर ₹10,000 (दस हजार रुपये) का इनाम दिया जाएगा।

पुलिस ने भी आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

 

 

देश के इन हिस्सों में कोल्ड डे का अलर्ट, पंजाब में 3.6°C तक पहुंचा तापमान; अगले 24 घंटे में यहां पर होगी बारिश

0

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग ने कई राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर बारिश के आसार हैं।नई दिल्लीः देश का उत्तरी हिस्सा घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में आसमान साफ ​​है और मौसम गर्म है। तापमान काफी हद तक सामान्य बना हुआ है। देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है और कुछ जगहों पर बीते 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर भारत में कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में कोल्ड डे का अलर्ट
हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर में न्यूनतम तापमान 5-10°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6°C भटिंडा (पंजाब) में देखा गया।
मौसम विभाग ने बताया कि 4 फरवरी को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग पर सुबह/रात के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश 4 और 5 तारीख को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
यहां पर होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली-NCR का आज का मौसम
दिल्ली-NCR में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय विज़िबिलिटी कम रही। आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21°C से 23°C और 08°C से 10°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और अधिकतम तापमान भी दिल्ली में सामान्य के आसपास रहेगा। मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुंबई और अहमदाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम

मुंबई, अहमदाबाद में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहेगा। 10.3 km/h की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान खुद सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित होंगी और वे कोर्ट पहुंच चुकी हैं। जानें पल पल की अपडेट्स…पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान खुद सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित हो सकती हैं। बनर्जी एक प्रशिक्षित वकील हैं जो लंबे समय से राज्य में SIR अभियान का विरोध कर रही हैं और चाहती हैं कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की मतदाता सूची के अनुसार कराए जाएंममता बनर्जी कोर्ट के समक्ष दलील रखेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से आज सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान पेश होंगे।वह SIR के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर कोर्ट में दलील रखेंगे। ममता बनर्जी भी इस दौरान कोर्ट रूम में मौजूद रहेगी,और वो भी कोर्ट के समक्ष दलील रखेंगी।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया
पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिकाओं की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले, शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का समर्थन किया। “मैं ममता बनर्जी के प्रयासों का समर्थन करती हूं। वह कानूनी लड़ाई डटकर लड़ रही हैं। अगर भाजपा की यह मनमानी जारी रही, तो हम भी लड़ेंगे – चाहे महाभियोग प्रस्ताव के जरिए हो या किसी अन्य कानूनी प्रक्रिया के जरिए…”, चतुर्वेदी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर प्रक्रिया सभी राज्यों में “एकतरफा” तरीके से चलाई गई।

मेहनत मजदूरी के बीच सुरों की साधना: सुपौल के नीतीश कुमार बन रहे हैं उभरते भोजपुरी सिंगर

0

सुपौल (बिहार) | विशेष रिपोर्ट
बिहार के सुपौल जिले से निकलकर एक युवा आज अपनी मेहनत और सुरों के दम पर पहचान बना रहा है। हम बात कर रहे हैं 19 वर्षीय भोजपुरी सिंगर नीतीश कुमार की, जिनके पिता का नाम सूरज पासवान है। नीतीश कुमार एक साधारण मजदूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं और जीवन यापन के लिए मेहनत मजदूरी व बेलदारी का काम करते हैं, लेकिन उनके सपने सुरों से जुड़े हुए हैं।

नीतीश कुमार मूल रूप से सुपौल जिला के रहने वाले हैं, लेकिन रोज़गार के सिलसिले में इस समय मद्रास (तमिलनाडु) में काम कर रहे हैं। वे सील सिमलाइ बाजार के पास, कटाईया बैसाखी इलाके में रहते हैं और दिनभर मजदूरी करने के बाद खाली समय में संगीत की साधना करते हैं।

दोस्त ने खोली प्रतिभा की कहानी
नीतीश के करीबी दोस्त अनिल कुमार बताते हैं कि नीतीश को बचपन से ही गाने का शौक है।
अनिल कुमार के अनुसार,
“नीतीश बहुत अच्छा भोजपुरी गाना गाता है। भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी सैड सॉन्ग भी इतनी भावनाओं के साथ गाता है कि सुनने वाला खुद को रोक नहीं पाता।”

भोजपुरी और हिंदी सैड सॉन्ग में खास पहचान
नीतीश कुमार की आवाज़ में दर्द, सच्चाई और ज़िंदगी का संघर्ष साफ झलकता है। यही वजह है कि जब वे भोजपुरी या हिंदी सैड सॉन्ग गाते हैं, तो लोग तुरंत उनसे जुड़ जाते हैं। मजदूरी के बीच गुनगुनाए गए उनके गीत आज आसपास के लोगों के बीच काफी पसंद किए जाने लगे हैं।

संघर्ष के साथ सपनों की उड़ान
कम उम्र में ही नीतीश ने जीवन की कठिनाइयों को करीब से देखा है। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने संगीत से नाता नहीं तोड़ा। उनका सपना है कि एक दिन वे एक पहचाने जाने वाले भोजपुरी सिंगर बनें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकें।

युवाओं के लिए प्रेरणा
नीतीश कुमार आज उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो कठिन हालात में भी अपने हुनर को जिंदा रखते हैं। मजदूरी करते हुए संगीत की साधना करना यह साबित करता है कि अगर जज़्बा मजबूत हो, तो रास्ता जरूर निकलता है।

आज जरूरत है ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं को मंच और सहयोग देने की, ताकि बिहार और देश का नाम रोशन हो सके।

बलिया में स्मार्ट मीटर विवाद: जीएमआर कंपनी पर 200 कर्मचारियों को वेतन न देने का आरोप

0

बलिया में स्मार्ट मीटर परियोजना को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रही जीएमआर कंपनी पर करीब 200 कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन न देने का गंभीर आरोप लगा है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन के बावजूद अब तक एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि बलिया में संचालित इस परियोजना की ब्रांच साउथ इंडियन क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां बड़ी संख्या में तकनीकी और फील्ड कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे हैं, लेकिन मेहनत की कमाई समय पर नहीं मिल रही। कर्मचारियों के अनुसार वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और कई लोगों पर कर्ज तक चढ़ गया है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि इस परियोजना में काम देखने वाले अधिकारी रवि प्रकाश जो की सुपरवाइजर हैं कंपनी के और प्रिया प्रकाश सिंह जो की दी है सैलरी अकाउंट देखते हैं रितिक राय जो आजमगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि संदीप सर जो बलिया के डी आई हैं, अवनीश राय डी आई हैं, अभिषेक राना सी आई हैं। इनके साथ ही आदित्य कुमार, अमित कुमार यादव, अमित तिवारी और ईश्वर यादव जैसे कई कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें लगातार दो महीने से सैलरी नहीं दी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि हर बार जल्द भुगतान का भरोसा दिया जाता है, लेकिन तारीख निकल जाती है और पैसा नहीं आता।

सूत्रों के अनुसार जब कर्मचारियों ने अपनी बात प्रबंधन के सामने रखी तो उन्हें काम जारी रखने का दबाव बनाया गया। कई कर्मचारियों का यह भी कहना है कि यदि उन्होंने काम बंद किया तो नौकरी से निकालने की धमकी तक दी गई। इस वजह से कर्मचारी मजबूरी में काम कर रहे हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है। सवाल यह उठ रहा है कि इतनी बड़ी कंपनी द्वारा चलाए जा रहे सरकारी महत्व के स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट में कर्मचारियों के अधिकारों की अनदेखी क्यों की जा रही है। यदि समय रहते इस मामले का समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

फिलहाल सभी की निगाहें कंपनी प्रबंधन और प्रशासन पर टिकी हैं कि वे इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं और मेहनतकश कर्मचारियों को उनका हक कब तक मिलता है।

हजारीबाग में 9 साल की बच्ची शिवानी कुमारी रहस्यमय हालात में लापता, BNS की धारा 137(2) में केस दर्ज, परिवार दहशत में

0

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 9 वर्षीय बच्ची शिवानी कुमारी अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। बच्ची के गायब होने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है और इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी के अनुसार, शिकायतकर्ता मंजू कुमारी पत्नी रुदन मांझी, मूल निवासी ग्राम दहियर, थाना चौपारण, जिला हजारीबाग की रहने वाली हैं, जो वर्तमान में आटा चक्की के पास पप्पू मकान, गांधी सरहोन गुम्बाम में किराए पर रहती हैं और मजदूरी का काम करती हैं। शिकायत में बताया गया है कि उनकी बहन की बेटी शिवानी कुमारी उम्र लगभग 9 वर्ष उनके साथ रह रही थी।

दिनांक 28 जनवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे जब मंजू कुमारी काम से घर लौटीं तो शिवानी घर पर नहीं मिली। उन्होंने आस-पास के इलाके, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला। परिवार का कहना है कि पहले भी शिवानी कभी-कभी अपने दोस्तों के घर चली जाती थी और अगले दिन लौट आती थी, लेकिन इस बार वह अब तक वापस नहीं लौटी है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

प्राथमिकी में बच्ची का हुलिया दर्ज किया गया है। शिवानी का रंग गेहुआ, चेहरा गोल, शरीर दुबला-पतला और कद लगभग 3 फीट बताया गया है। घटना के समय वह पीले रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की जींस और लाल रंग की हवाई चप्पल पहने हुई थी। गले में काले रंग का धागा था और पीठ के दाहिनी तरफ जन्म का निशान है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर 17/18 में केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी सज्जन सिंह के निर्देश पर एएसआई क्रमांक 121 को जांच सौंपी गई है। पुलिस ने सीसीटीएनएस पर मामला दर्ज कर डिजिटल प्रति तैयार कर ली है और इसकी प्रतिलिपि इलाका मजिस्ट्रेट तथा संबंधित अधिकारियों को भेजी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए। शिवानी के लापता होने के बाद से परिवार पूरी तरह टूट चुका है और लगातार थाने के चक्कर काट रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

परिवार ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी शिवानी कुमारी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस या नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

 

गया कॉलेज रोड पर ‘उत्कर्ष टेस्‍ट हब’ का भव्य आगाज़, फुल एसी फैमिली रेस्टोरेंट में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

0

गया शहर के व्यस्त और प्रतिष्ठित इलाके गया कॉलेज रोड पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नया Fully AC Family Restaurant – उत्कर्ष टेस्‍ट हब खुलते ही चर्चा का विषय बन गया है। शानदार इंटीरियर, मल्टी-क्यूज़ीन मेन्यू और किफायती दामों के कारण पहले ही दिन यहां ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि गया में इस स्तर का फैमिली रेस्टोरेंट लंबे समय से जरूरत थी, जो अब पूरी होती दिख रही है।

रेस्टोरेंट में भारतीय, चाइनीज और नॉन-वेज व्यंजनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। मेन्यू में बिरयानी, चिकन, पनीर, चाउमीन, फ्राइड राइस, रोल, सूप और कई लोकप्रिय डिशेज शामिल हैं। खास तौर पर चिकन बिरयानी, पनीर बटर मसाला, मशरूम मसाला और चिकन लॉलीपॉप ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं।

रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को स्वच्छता, गुणवत्ता और बेहतर सर्विस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। किचन पूरी तरह हाइजेनिक रखा गया है और अनुभवी शेफ द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा है। परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था और शांत वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के साथ आने वाले लोग भी सहज महसूस कर रहे हैं।

स्थानीय युवाओं और छात्रों में भी इस रेस्टोरेंट को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि गया कॉलेज के नजदीक होने के कारण यह छात्रों के लिए भी पसंदीदा हैंगआउट स्पॉट बनता जा रहा है। शाम के समय यहां वेटिंग तक लग रही है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का मानना है कि उत्कर्ष टेस्‍ट हब के खुलने से इस क्षेत्र में कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा और गया की फूड इंडस्ट्री को नई पहचान मिलेगी।

रेस्टोरेंट का संपर्क नंबर बोर्ड पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोग पहले से टेबल बुकिंग भी कर सकते हैं।

अभिषेक कुमार उपाध्याय

सीधी में 8 माह के मासूम के साथ विवाहिता मुस्कान केसरवानी लापता, परिवार बदहवास, पुलिस पर ढिलाई का आरोप, सूचना देने वाले को ₹10,000 का इनाम

0

सीधी जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम वियरा यौवन बरीला से एक बेहद गंभीर और हृदय विदारक मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय विवाहिता श्रीमती मुस्कान केसरवानी अपने 8 महीने के मासूम बेटे शुभ केसरवानी के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। पांच दिन बीत जाने के बावजूद मां-बेटे का कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे पूरा परिवार सदमे और दहशत में है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह मामला Missing Person Registration Flo. 0006/2028 के तहत दर्ज है। रोजनामचा क्रमांक 012 में घटना की रिपोर्ट 19 जनवरी 2026 को दोपहर 1:01 बजे दर्ज की गई, जबकि गुमशुदगी की वास्तविक तारीख 18 जनवरी 2026 रात 8:00 बजे बताई गई है। लापता होने का स्थान ग्राम वियरा यौवन बरीला दर्ज है।

शिकायतकर्ता और पति राजू गुला ने पुलिस चौकी में बयान दिया कि उनकी पत्नी मुस्कान उस रात घर से निकली थीं और अपने साथ 8 महीने के बेटे शुभ केसरवानी को भी ले गईं, लेकिन मोबाइल फोन नहीं ले गईं। रिपोर्ट के अनुसार मुस्कान का हुलिया इस प्रकार है— रंग गोरा, चेहरा गोल, शरीर दुबला, कद लगभग 5 फुट 2 इंच और नीले रंग की साड़ी पहने हुए थीं। वह हिंदी देहाती भाषा बोलती हैं और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं।

परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, पड़ोसी गांवों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई, मगर परिवार का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी है।

पीड़ित परिजनों का कहना है कि पुलिस ने न तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज गंभीरता से खंगाले हैं और न ही संभावित लोगों से पूछताछ की गई है। वे लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इस लापरवाही से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

मुस्कान और उनके मासूम बेटे के लापता होने से घर का माहौल पूरी तरह टूट चुका है। बुजुर्ग माता-पिता, ससुराल पक्ष और पति मानसिक रूप से बिखर चुके हैं। परिवार का कहना है कि हर गुजरता दिन उनकी उम्मीद और धैर्य को कमजोर कर रहा है।

अब परिवार ने मीडिया और आम जनता से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति मुस्कान केसरवानी और उनके बेटे शुभ केसरवानी के बारे में ठोस जानकारी देगा, उसे ₹10,000 का इनाम दिया जाएगा।

संपर्क नंबर:
9343091265

परिवार ने अपील की है कि आपकी एक छोटी सी सूचना किसी मां और उसके मासूम बच्चे को सुरक्षित घर तक पहुंचा सकती है और एक टूटते परिवार को बचा सकती है।