Monday, April 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 146

पीवी सिंधु का China Masters 2025 में सफर हुआ खत्म, क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने दी मात

0

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिली हार के साथ खत्म हो गया जिसमें उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।चाइना मास्टर्स सुपर 750 में भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में मिली हार के साथ उनका टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। सिंधु का क्वार्टर फाइनल में सामना मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 साउथ कोरिया की महिला खिलाड़ी एन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसमें ये मुकाबला साउथ कोरिया की खिलाड़ी ने 38 मिनट के अंदर ही खत्म कर दिया।

पीवी सिंधु को सीधे सेटों में करना पड़ा हार का सामना
हांगकांग ओपन में पीवी सिंधु पहले दौर से बाहर हो गई थी, जिसके बाद सभी फैंस को उनसे चाइना मास्टर्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। पीवी सिंधु ने राउंड ऑफ 32 और प्री-क्वार्टर फाइनल में अच्छा खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया था, लेकिन यहां पर उन्हें एन से यंग के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पीवी सिंधु को पहले सेट में जहां 14-21 से हार मिली तो वहीं दूसरे सेट में 13-21 के अंतर से हार मिली। वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग के खिलाफ इस मैच में पीवी सिंधु पूरी तरह से दबाव में दिखाई दी। एन से यंग के खिलाफ सिंधु ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं और उन्हें सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

अब सभी की नजरें सात्विक-चिराग की जोड़ी पर
भारत की नंबर-1 पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी का हांगकांग ओपन के बाद चाइना मास्टर्स में भी अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें दोनों क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। सात्विक और चिराग की जोड़ी का अब सामना चीन की रेन झिंग यू और झाई हाओनन की जोड़ी से होगा। यदि सात्विक-चिराग इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब होते हैं तो उनका सामना लियो रोली कार्नान्डो और बगास मौलाना या आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से होगा। हांगकांग ओपन 2025 में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन उन्हें चीन की जोड़ी के खिलाफ हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

 

ड्राइवर-कंडक्टर की लापरवाही से बस हादसे में गई बेटे की जान, पीड़ित पिता ने मांगा इंसाफ

0

अजमेर।
मुन्नी महाराज कॉलोनी निवासी मुकीम अहमद ने मीडिया अधिकारी जयपुर को दिए ज्ञापन में गंभीर आरोप लगाया है कि ड्राइवर और कंडक्टर की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई, लेकिन आज तक उन्हें न तो न्याय मिला और न ही मुआवजा।

मुकीम अहमद ने बताया कि 20 नवंबर 2019 को ब्यावर से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक लग्जरी बस में उनका बेटा आमिर खान (सीट नंबर-03) सफर कर रहा था। देर रात करीब 12 बजे जब बस दूदू और बगरू के बीच पहुंची, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस हादसे में आमिर खान की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव जलती हुई बस के अंदर से बरामद हुआ।

पीड़ित पिता का कहना है कि हादसे की सूचना किसी अन्य यात्री ने पुलिस को दी थी। बाद में शव को निकालकर जयपुर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन घटना को चार साल से ज्यादा समय बीत चुका है, इसके बावजूद न तो ड्राइवर-कंडक्टर पर कार्रवाई की गई और न ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दी गई।

मुकीम अहमद ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

पता (पीड़ित का):
C/O शम्मी अहमद, मुन्नी महाराज कॉलोनी, छोटी नागफनी, अजमेर, राजस्थान, 305001

जहां होना था मोहन यादव का कार्यक्रम, वहां हो गया भयानक हादसा, 3 लोगों की मौत

0

मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बता दें कि इसी जगह पर सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम होना था।मध्य प्रदेश के सीधी में नेशनल हाइवे-39 पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बहरी थाना क्षेत्र के बायपास पर तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के मुताबिक बोलेरो जेठूला गांव निवासी जगदीश जायसवाल के नाम पर रजिस्टर्ड थी। वाहन में सवार छह लोग सीधी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार में थी और ट्रक के पिछले हिस्से में सीधे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान सामने आई
मृतकों की पहचान प्रिंस जायसवाल (20), अजय जायसवाल (20) और बालकृष्ण प्रजापति (30) के रूप में हुई है। वहीं गीता जायसवाल (55), धमेंद्र जायसवाल (25) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
गौरतलब है कि इसी स्थान पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपना सीधी दौरा निरस्त कर दिया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए सीधी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। तीनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

मध्य प्रदेश में गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बवाल, हिंदू संगठनों ने बनाए नए नियम

0

मध्य प्रदेश में हिंदू संगठनों ने गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। गरबा जिहाद रोकने हिंदू संगठन, विधायक, सांसद मंत्री मैदान में उतर गए हैं।मध्य प्रदेश में नवरात्रों से पहले अब गरबा की सनातनी क्रांति शुरू हो गई है। गरबा उत्सव कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बैन करने को लेकर हिंदू संगठन से लेकर विधायक और सांसद तक सामने आ गए है। हिंदू संगठनों ने गरबा संचालकों से कहा है गरबा पंडाल के बाहर वराह अवतार की फोटो लगाकर उसकी पूजन कर ही लोगों को प्रवेश दें जिससे गैर हिंदू प्रवेश न कर सके।

मध्य प्रदेश में नवरात्रों से पहले अब गरबा की सनातनी क्रांति शुरू हो गई है। गरबा उत्सव कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बैन करने को लेकर हिंदू संगठन से लेकर विधायक और सांसद तक सामने आ गए है। हिंदू संगठनों ने गरबा संचालकों से कहा है गरबा पंडाल के बाहर वराह अवतार की फोटो लगाकर उसकी पूजन कर ही लोगों को प्रवेश दें जिससे गैर हिंदू प्रवेश न कर सके।क्या है हिंदू संगठनों की मांग?
मध्य प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म जिहाद की खबरों के बीच अब हिंदू संगठन भाजपा के विधायक और सांसद गरबा जिहाद रोकने की बात कर रहे हैं। दरअसल, गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर एमपी में अब जमकर राजनीति शुरू हो गई है। हिंदू संगठन सख्त विरोध कर रहे हैं किसी भी कीमत पर गैर हिंदुओं को पंडालों में प्रवेश न दिया जाए। इसके लिए वह गरबा संचालकों के लिए नए नियम भी लेकर आ रहे हैं। भोपाल हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि तमाम गरबा पांडाल संचालकों को गरबा पंडाल के आगे वराह अवतार की भगवान विष्णु की तस्वीर लगानी चाहिए। हर आने-जाने वाला शख्स उसके पांव पड़ कर तिलक लगाकर जाए, जो गैर हिंदू होगा वह पैर नहीं पड़ेगा।

भाजपा नेताओं ने क्या कहा?
नवरात्रि और गरबा में दूसरे धर्मों के लोगों की एंट्री को लेकर भाजपा सांसद आलोक शर्मा भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जो योजना से नवरात्रि में टीका लगाकर, तिलक लगाकर, कलावा बांधकर, केसरिया गमछा पहनकर आते हैं उनको अब नहीं छोड़ा जाएगा। आप अपना त्योहार मनाएं हिन्दू अपना त्योहार मनाएं, कोई लव जिहाद की गलती करेगा, उसके मकान भी टूट रहे है, जेल में सड़ भी रहे हैं। वहीं, भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए। अगर आना है तो अपनी मां को, अपनी मामी, मौसी, पिता और चाचा को लेकर आओ, देवी का प्रसाद खाओ, आशीर्वाद दो और हिंदू धर्म स्वीकार करो।

सरकार के मंत्री भी बोले
गरबा आयोजन में गैर हिंदुओं के प्रवेश न करने देने पर सिर्फ विधायक सांसद या हिंदू संगठन ही नहीं मोहन यादव सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि गैर हिंदुओं को गरबे में आने की अनुमति नहीं मिलेगी। गरबा हमारी सनातन परंपरा का वो पावन पर्व है जिसमें मां दुर्गा की स्तुति की जाती है। गरबे में जगत जननी मां दुर्गा की फोटो सामने रख कर उनकी स्तुति की जाती है। जो सनातनी है, जो हिंदू धर्म का पालन करता है उसे गरबे में आने की अनुमति है।

समितियों ने नए नियम भी बनाए
भोपाल में गरबा प्रवेश के लिए आयोजन समितियों ने किए कड़े इंतजाम भी किये हैं। भोपाल की भोजपाल समिति ने गरबा प्रवेश के लिए नए नियम भी बनाए हैं। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा है कि तिलक लगाकर, कलावा बांधकर आने वाले लोगों को ही एंट्री मिलेगी। धर्म की जांच के लिए बकायदा आधार कार्ड और परिचय पत्र देखे जाएंगे।

एमपी में गरबा का रंग अब से धार्मिक नहीं बल्कि सियासी भी हो गया है। हिंदू संगठन और भाजपा के नेता साफ कह रहे हैं कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री नहीं होगी। लेकिन सवाल उठता है कि क्या नवरात्र का उत्सव भक्ति और संस्कृति का त्योहार रहेगा या फिर गरबा जिहाद नाम की नई राजनीति भी इसमें जुड़ेगी।

मेडल जीतने से चूके नीरज चोपड़ा, सचिन यादव से उम्मीदें बरकरार

0

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेला जा रहा है, जिसमें कुल 12 प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भारत के नीरज चोपड़ा और सचिन यादव के नाम भी शामिल हैं।वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जैवलिन थ्रो में 12 प्लेयर्स मेडल के लिए आपस में खेल रहे हैं। फाइनल में भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा, सचिन यादव और पाकिस्तान की तरफ से अरशद नदीम ने क्वालीफाई किया है। वहीं जूलियन वेबर भी कड़ी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से नीरज बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट्स में भारत के लिए तिरंगा लहराया है।

मकान बेचने के नाम पर 29 लाख की धोखाधड़ी, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार

0

अजमेर।
मकान बेचने के नाम पर 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, वैशालीनगर अमरदीप कॉलोनी निवासी बीना संगनानी ने बताया कि जौसगंज भैरूवाली गली हाल निवासी रोहिणी शर्मा ने 15 अप्रैल को अपना दो मंजिला मकान उसे 38 लाख 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा किया था। सौदे के समय बीना ने 4 लाख रुपए नकद एडवांस के रूप में दिए। बाद में मूल दस्तावेज बैंक से छुड़वाने के लिए आरोपी को 25 लाख रुपए का चैक भी सौंपा।

पीड़िता का आरोप है कि रोहिणी ने चैक की रकम प्राप्त कर ली, लेकिन न तो उसने दस्तावेज दिए और न ही सेल डीड पंजीकरण के लिए सामने आई। इस तरह आरोपी ने कुल 29 लाख रुपए हड़प लिए।

बीना का कहना है कि उसने सौदे के लिए अलग-अलग स्रोतों से कर्ज लेकर रकम जुटाई थी, जिससे अब उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। शिकायत के बावजूद 5 महीने से कार्रवाई लंबित है।

पीड़िता ने एसपी और आईजी ऑफिस तक गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उसका आरोप है कि आरोपी पक्ष बार-बार फोन कर और घर आकर दबाव बना रहा है।

पीड़िता ने प्रशासन से न्याय और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मैं 85 साल का हूं, मैं कहां रुक गया हूं’, PM मोदी के 75 साल की उम्र में रिटायर होने के सवाल पर बोले शरद पवार

0

शरद पवार से सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह सार्वजनिक जीवन से इसलिए हट जाना चाहिए क्योंकि वह 75 वर्ष के हो गए हैं।कोल्हापुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि वह खुद जब 85 वर्ष की उम्र में काम कर रहे हैं तो उनका इस बहस में पड़ने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं बनता कि क्या किसी नेता को 75 वर्ष की आयु पार करने के बाद पद छोड़ देना चाहिए या नहीं। उनसे सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह सार्वजनिक जीवन से इसलिए हट जाना चाहिए क्योंकि वह 75 वर्ष के हो गए हैं।

क्या PM मोदी को 75 की उम्र में रिटायर होना चाहिए?
पवार ने इस सवाल के जवाब में कहा कि “भाजपा में लोग अब कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 वर्ष की आयु के बाद नेताओं को नेपथ्य में चले जाना चाहिए।” प्रधानमंत्री मोदी के 75 वर्ष के होने के एक दिन बाद उम्र संबंधी बहस के बारे में पूछे जाने पर राकांपा (शरद पवार) प्रमुख ने कहा, “मैं कहां रुक गया हूं? मैं 85 वर्ष का हूं और मुझे टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

‘मेरे 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी खुद मेरे पास आए थे’
पवार ने कहा, “मेरे 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी खुद मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझे बधाई दी थी और मेरे काम की सराहना की थी। राजनीति में संस्कृति और सभ्यता का पालन करना चाहिए। जब मैं 75 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी सक्रिय रहा और रुका नहीं, तो मैं मोदी जी को रुकने के लिए कैसे कह सकता हूं?”

संजय राउत ने उठाए थे सवाल
बता दें कि अप्रैल में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सवाल उठाया था कि पीएम मोदी जब सितंबर में 75 साल के हो जाएंगे, तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मोदी सितंबर में 75 के हो जाएंगे और नियमों के अनुसार, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए…। नरेंद्र मोदी ने खुद ही उनकी पार्टी में यह नियम शुरू किया था। नियम एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी नेताओं ने पर लागू है।

जब सांसद जी ने बच्चों को रगड़-रगड़कर नहलाया, कपड़े धोए और नाखून भी काटे; VIDEO हुआ वायरल

0

मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को भला कौन नहीं जानता। कभी तीखे बयानबाजी कर वह सुर्खियों  में आ जाते हैं, तो कभी मंच के जरिए सामने बैठी जनता से बघेली अंदाज में हंसी ठिठोली करते नजर आते हैं। कहीं कार्यक्रम में लोगों के बिखरे हुए जूते और चप्पल व्यवस्थित करते दिख जाते हैं, तो कभी अपने ही हाथों से टॉयलेट चमकाते हुए कैमरे में कैद किए जाते हैं। अक्सर विपक्षी दल पर निशाना साधने वाले सांसद जनार्दन मिश्रा अब एक बार फिर अपने इसी अंदाज के चलते कुछ ऐसा ही करते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद वह एक बार फिर से चर्चा में हैं।

भाजपा का ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान

आज 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मना रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में अलग-अलग प्रकार के कई आयोजन भी किए जा रहे हैं। रीवा जिले में इसकी शुरुआत रीवा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद जानर्दन मिश्रा ने अपने अलग अंदाज से की है।

गांव के बच्चों को नहलाया

मंगलवार को रीवा सांसद जानर्दन मिश्रा, त्योंथर के पूर्व बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी, बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पंचायत पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से ठीक एक दिन पूर्व सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की। सांसद जानर्दन मिश्रा ने गांव में रहने वाले मुशहर समाज के बच्चों को बुलवाया, जो शिक्षा से पूर्णतः अनभिज्ञ थे। सांसद ने बकायदा अपने हाथों उन बच्चों को साबुन से रगड़-रगड़कर नहलाया। उनके कपड़े धुले, उनके नाखून काटे और साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्म दिवस पर स्कूल में प्रवेश कराने के लिए उन्हें तैयार भी किया।

धनबाद से हैदराबाद आए व्यक्ति लापता, परिवार परेशान – देवघर के एमडी अलाउद्दीन ने की शिकायत

0

देवघर (झारखंड)। देवघर जिले के पलोजोरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बिनोद मरांडी (40 वर्ष) पिछले कई दिनों से लापता हैं। इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता एमडी अलाउद्दीन, जो देवघर के ही निवासी हैं, ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, बिनोद मरांडी 1 सितंबर को धनबाद से हैदराबाद के लिए रवाना हुए थे। 5 सितंबर को हैदराबाद स्टेशन पर उतरने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों का कहना है कि स्टेशन पर उतरने के बाद उनका संपर्क पूरी तरह से टूट गया।

लापता व्यक्ति का विवरण:

नाम: बिनोद मरांडी

उम्र: लगभग 40 वर्ष

कद: लगभग 5 फीट

हुलिया: दुबला-पतला शरीर, सांवला चेहरा, दुबली काया

पता: ग्राम- पलोजोरी, पोस्ट- पलोजोरी, थाना- पलोजोरी, जिला- देवघर, झारखंड (पिन- 814146)

परिवार और शिकायतकर्ता एमडी अलाउद्दीन ने कहा कि वे लगातार बिनोद मरांडी की तलाश कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

संपर्क नंबर जारी
यदि किसी को बिनोद मरांडी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो  नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:

8871022710

परिजनों ने कहा है कि सूचना देने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।

पत्नी बच्चों संग हुई लापता, पति ने जताई किसी और के साथ जाने की आशंका

0

सीतामढ़ी/लुधियाना, 17 सितंबर
सीतामढ़ी जिले के रहने वाले संतोष कुमार की पत्नी ललिता कुमारी 7 सितंबर की सुबह से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे ललिता ने अपनी बहन चंद्रिका देवी से कहा कि वह अपने पति के पास लुधियाना जा रही है। इस दौरान वह अपने दो बच्चों – 5 वर्षीय रितिक कुमार और 4 वर्षीय मानसी – को साथ ले गई, जबकि 8 वर्षीय बेटी दिवशी कुमारी को बुआ के पास ही छोड़ दिया।

संतोष कुमार लुधियाना में मजदूरी का काम करते हैं। उनका कहना है कि पत्नी ललिता वहां कभी नहीं पहुंची। इस बीच उन्हें मनीष कुमार नामक एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि ललिता किसी और के साथ चली गई है।

संतोष ने बताया कि कुछ दिन पहले जब वह गांव आए थे तो उनका और ललिता का विवाद हुआ था। उन्होंने पत्नी को किसी और से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। इसी वजह से उन्हें शक है कि ललिता किसी के साथ घर छोड़कर चली गई है।

परिवारजन लगातार ललिता और दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है – 8871022710