Tuesday, April 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 145

सूर्यकुमार यादव ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को दी चेतावनी, सुपर-4 से पहले कर दिया ये ऐलान

0

ND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीतने में कामयाब रही, वहीं अब टीम इंडिया सुपर-4 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेलेगी।भारतीय टीम का एशिया कप 2025 में अभी तक एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला है, वहीं ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला सुपर-4 राउंड में खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसमें उसका सामना एकबार फिर से पाकिस्तान की टीम से होगा। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को टीम इंडिया ने जहां 7 विकेट से अपने नाम किया था तो वहीं उन्होंने पाकिस्तानी टीम के किसी भी प्लेयर से हाथ नहीं मिलाया था। इसको लेकर पाकिस्तानी टीम की तरफ से काफी ड्रामा भी देखने को मिला था, जिसके बाद अब सभी की नजरें सुपर-4 में होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं, जिसको लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान भी कर दिया है।

पाकिस्तान का नाम लिए बगैर सूर्यकुमार ने दी चेतावनी
ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 21 रनों से जीत हासिल की जिसके बाद मैच प्रेजेंटेशन में जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बिना पाकिस्तानी टीम का नाम लिए कहा कि सुपर फोर के हम लिए पूरी तरह से किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार हैं। ग्रुप स्टेज के मैच में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को पूरी तरह से नजरअंदाज किया था और टॉस के दौरान उनके कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद जब भारत ने मैच जीता तो भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाए बगैर ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टीम इंडिया का टी20 में रहा एकतरफा प्रदर्शन
टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह साफतौर पर एकतरफा देखने को मिलता है। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2007 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था, जिसके बाद से अब तक दोनों टीमों की 14 बार भिड़ंत देखने को मिली है और उसमें से टीम इंडिया 11 बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है, जबकि पाकिस्तानी टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। वहीं दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो उसमें भी साफतौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है

आज गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जो समुद्र, ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। वह आज पहले भावनगर जाएंगे और उसके बाद धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे वे एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री आज गुजरात में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

नेहा कुमारी ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी का आरोप

0

पटना, 19 सितंबर 2025।
दानापुर की रहने वाली नेहा कुमारी ने अपने पति सोनू कुमार और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है। नेहा का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू हो गया और अब उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

शादी और खर्च

नेहा कुमारी, पिता स्व. विजेंद्र प्रसाद, निवासी सगुना गांधी मूर्ति, दानापुर की शादी 16 मई 2023 को सोनू कुमार (सेना में कार्यरत, पद – LL-0-G (08) से हुई थी। शादी में तिलक और अन्य खर्चों सहित करीब 45 लाख रुपये खर्च हुए थे, जिसमें गहने, फर्नीचर और बर्तन शामिल थे।

आपत्तिजनक स्थिति और विवाद की शुरुआत

नेहा ने बताया कि विवाह के एक माह तक सब सामान्य था, लेकिन एक दिन उसने अपने पति को बड़ी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसका विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हो गया।

शारीरिक हिंसा और घर से निकाला

नेहा ने आरोप लगाया कि भाभी रीता देवी के कहने पर देवर सुधीर कुमार ने भी उस पर हाथ उठाया। बाद में उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर मायके दानापुर में छोड़ दिया गया और धमकी दी गई कि यदि वह ससुराल लौटेगी तो पेट्रोल डालकर जला दिया जाएगा।

थाने में शिकायत और कार्यवाही

20 नवंबर 2024 को नेहा ने महिला थाना दानापुर में पहली बार आवेदन दिया।

21 नवंबर 2024 को काउंसलिंग हुई, जिसमें सोनू कुमार ने वादा किया कि नया जीवन शुरू करेंगे।

लेकिन 22 जनवरी 2025 को पुनः नेहा के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

23 दिसंबर 2024 को अगली सुनवाई होनी थी, लेकिन सोनू अनुपस्थित रहे और ड्यूटी का हवाला दिया।गंभीर आरोप

नेहा ने कहा कि पति सोनू कुमार ने साफ-साफ धमकी दी — “अगर अब आई तो पेट्रोल डालकर जला देंगे।” यह कथन उसकी जान के लिए गंभीर खतरे को दर्शाता है।

नेहा की मांगें

1. उसे मेडिकल कार्ड, डिपेंडेंट कार्ड और CSD सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

2. शादी में दिए गए गहने, फर्नीचर, बर्तन और अन्य सामान वापस दिलवाए जाएं।

3. विवाह प्रमाण पत्र की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

4. उचित पुलिस कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए।

नेहा का कहना है कि वर्तमान में वह “करो या मरो” की स्थिति में है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील करती है।

पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न, दूसरी शादी और बच्चों की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का लगाया आरोप

0

झारखण्ड गढवा , थाना नगर उत्तरी चैचरिया नगरी गाँव-चेचरिया,
नगर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला रूबी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता रूबी की शादी वर्ष 2014 में राजू दास के साथ रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए – अंशु (8 वर्ष) और ज्योति (6 वर्ष)।

रूबी का कहना है कि शादी के कुछ साल बाद ही उसके पति राजू दास का अवैध संबंध अपनी ही भाभी रूबी देवी के साथ बन गया। जब पत्नी रूबी ने इसका विरोध किया तो पूरे ससुराल पक्ष ने उसके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि बाद में राजू दास ने अपनी भाभी रूबी देवी और ससुराल पक्ष के कहने पर पत्नी रूबी को छोड़कर दूसरी लड़की मधु जो कि मोहम्मद गंज की रहने वाली है इससे संबंध रखें और फिर अभी उससे शादी करली इस दूसरी शादी से उसका एक 6 महीने का बेटा भी है।

रूबी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसे पति और ससुराल वाले अपने घर पर रखने के बजाय किराए के मकान में रखते थे। धीरे-धीरे उसे पूरी तरह से मायके भेज दिया गया और करीब 10 साल से वह अपने माता-पिता के घर जिला बक्सर गांव रघुनाथपुर में रह रही है। इन वर्षों में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और इलाज का पूरा खर्च वह खुद ही उठा रही है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति राजू दास ने दूसरी पत्नी और उसके बच्चे के लिए खर्च उठाना शुरू कर दिया है लेकिन अपने पहले परिवार को न तो आर्थिक मदद करता है और न ही साथ रखता है। इतना ही नहीं, उसने दूसरी शादी को सही ठहराने के लिए यह झूठ भी फैलाया कि उसका तलाक हो चुका है, जबकि ऐसा कभी नहीं हुआ।

महिला का कहना है कि कई बार उसने थाना और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता ने मांग की है कि उसके पति और ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और बच्चों की परवरिश व भरण-पोषण की जिम्मेदारी से पति को भागने न दिया जाए।

जलेसर की बड़ी खबर: चकरोड़ पर दबंगों का कब्ज़ा, ग्रामीण बेहाल!

0

जलेसर (एटा)।
ग्राम मई, तहसील जलेसर में ग्रामीणों की ज़िंदगी नारकीय होती जा रही है। ग्राम समाज की ज़मीन पर बने चकरोड़ (गाटा संख्या 348/0.2180) को गाँव के दबंग व्यक्तियों धर्मेन्द्र पुत्र महेश कुमार, राघवेन्द्र पुत्र महेश कुमार, योगेन्द्र पाल सिंह पुत्र गोपाल सिंह तथा उनके परिवार की महिलाओं ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया है।

यह रास्ता क्यों है ज़रूरी?

इसी मार्ग से ग्रामीण स्कूल जाने वाले बच्चों को रोज़ाना निकलना पड़ता है।

मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भी यही मुख्य रास्ता है।

गाँव के कई परिवारों के मकानों तक पहुँचने का एकमात्र मार्ग यही चकरोड़ है।

लेकिन दबंगों के कब्ज़े के कारण ग्रामीणों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जब भी ग्रामीण अतिक्रमण हटाने की बात करते हैं, आरोपियों की ओर से झगड़े और धमकी का सामना करना पड़ता है।

लेखपाल पर भी सवाल
ग्रामीणों का कहना है कि जब लेखपाल पहले मौके पर पहुँचे थे तो उन्होंने साफ़ कहा था कि यह भूमि ग्राम समाज की है। लेकिन अब वही लेखपाल अपना बयान बदलते हुए कह रहे हैं कि यह जगह ग्राम समाज की नहीं है। इससे ग्रामीणों में गहरा रोष है और लेखपाल की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

ग्रामीणों की गुहार
ग्राम प्रधान रेखादेवा सहित ग्रामीण भगवानदास और राकेश कुमार ने उपजिलाधिकारी जलेसर को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि:

दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्ज़ा तुरंत हटवाया जाए।

ग्रामीणों के लिए रास्ता खुलवाकर उन्हें राहत दी जाए।

ग्रामीणों का कहना है –
“हमने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंग लोग रोज़ाना हमें डराते-धमकाते हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बुज़ुर्ग मंदिर नहीं पहुँच पा रहे। अगर प्रशासन ने अब भी कार्रवाई नहीं की तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।”

यह मामला अब पूरे गाँव में चर्चा का विषय बन गया है और ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

देवर पर मारपीट कर पैर तोड़ने का आरोप, पीड़िता बोली – पति पान सिंह की जान को खतरा

0

जिला बदायूं , 31 अगस्त 2025।
थाना उझानी जिला बदायूं कछला वार्ड नंबर 1‌ क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता चंदा देवी ने अपने देवर पर लाठियों-डंडों से हमला कर पति पान सिंह का पैर तोड़ देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता चंदा देवी ने दिए गए लिखित निवेदन में बताया कि दिनांक 13 अगस्त 2025 को शाम करीब 8 बजे उनके देवर संजिव पुत्र यादराम ने उनके पति पान सिंह पर अचानक हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि संजीव ने लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट कर पान सिंह का पैर तोड़ दिया।

घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के अनुसार, मौके पर आपसी समझौता हुआ कि देवर संजीव इलाज और ऑपरेशन का खर्च उठाएगा। पीड़िता का कहना है कि इस समझौते के तहत आरोपी ने ₹30,000 ऑपरेशन के लिए भी दिए।

हालांकि, पीड़िता चंदा देवी का आरोप है कि अब आरोपी इलाज कराने से पीछे हट रहा है और लगातार धमकियां भी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि थाना चौकी में लिखित आवेदन देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है और आरोपी उन्हें व उनके पति पान सिंह को धमकाता है कि यदि कोई कदम उठाया गया तो अंजाम बुरा होगा।

पीड़िता ने निवेदन में लिखा है कि इस समय उनके पति पान सिंह की हालत गंभीर है और परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले में शीघ्र और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके।

सोने के दाम में MCX पर भारी उछाल, चांदी भी जोरदार महंगी, जानें आज क्या है भाव

0

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। 19 सितंबर 2025 को एमसीएक्स भाव में यह बढ़त स्थानीय हाजिर मांग में मजबूती और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते देखने को मिली। सुबह 10:31 बजे तक अक्टूबर डिलीवरी के लिए प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 0.50 प्रतिशत उछलकर 1,09,600 रुपये हो गई। इसी तरह, अक्टूबर डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत में 1.33 प्रतिशत की जोरदार तेजी आई और यह 1,28,818 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के बीच कमजोर अमेरिकी डॉलर से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। खबर के मुताबिक, सीएमई ग्रुप के फेडवॉच टूल से पता चला है कि व्यापारियों को अक्टूबर में फेड द्वारा 25 आधार अंकों की कटौती की 92 प्रतिशत संभावना लग रही है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमत पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

महानगरों में 19 सितंबर को हाजिर भाव (goodreturns के मुताबिक)

दिल्ली 

24 कैरेट सोना: ₹11,148 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,220 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना : ₹8,365 प्रति ग्राम

मुंबई
24 कैरेट सोना: ₹11,133 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,205 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,350 प्रति ग्राम

कोलकाता
24 कैरेट सोना: ₹11,133 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,205 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,350 प्रति ग्राम

चेन्नई
24 कैरेट सोना: ₹11,160 प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹10,230 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹8,470 प्रति ग्राम

सोने की कीमत हर रोज कैसे होती है तय 

बजाज फिन्सर्व के मुताबिक, सोने की हर रोज की कीमत लंदन गोल्ड फिक्सिंग प्रक्रिया के जरिये तय की जाती है। इसमें लंदन के प्रमुख स्वर्ण विक्रेता प्रतिदिन दो निश्चित समय पर सोने की कीमत तय करते हैं। यह कीमत उस संतुलन बिंदु को दर्शाती है, जिस पर सोना खरीदा या बेचा जा सकता है। इसके अलावा, सोने की कीमतें वैश्विक बाजारों से गहराई से प्रभावित होती हैं, जिसमें COMEX और लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन जैसे प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग वॉल्यूम शामिल होता है। सोने की कीमत तय करने में आपूर्ति और मांग का रोज़ाना उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक घटनाएं, आर्थिक आंकड़े, और डॉलर की चाल भी अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि सोने की कीमत हर रोज बदलती है।

भारत में सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने की कीमतों पर मुख्य रूप से वैश्विक सोने के भाव का असर होता है। ये अंतरराष्ट्रीय कीमतें आयात शुल्क, कर, और स्थानीय मांग-पूर्ति की स्थिति के आधार पर एडजस्ट की जाती हैं। हर रोज, भारतीय बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA सोने की दरें तय करता है, जिन्हें देश भर के जौहरियों और व्यापारियों द्वारा मान्यता प्राप्त और व्यापक रूप से अपनाया जाता है। साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव भी स्थानीय सोने की कीमतों पर असर डालता है। भारत में सोने की कीमतें घरेलू बाजार की आपूर्ति और मांग के संतुलन पर भी निर्भर करती हैं, जो समय-समय पर कीमतों में बदलाव का कारण बनती है।

शामली में पिता ने लगाया आरोप – प्रधानाध्यापिका ने बिना अनुमति बेटी को मां के सुपुर्द किया

0

शामली, 17 सितम्बर।
जिले के कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम जसाला निवासी संदीप कुमार ने अपनी नाबालिग पुत्री के संबंध में गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

संदीप कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी रूपा करीब दो साल पहले तीनों बच्चों को छोड़कर अपने मायके सहडौल (मध्य प्रदेश) चली गई थी। इस बीच उनकी बड़ी पुत्री प्रिया (उम्र लगभग 8 वर्ष) जसाला के प्राथमिक विद्यालय संख्या-1 में पढ़ती है।

संदीप का आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मुनेश अक्सर उनकी पुत्री प्रिया को उसकी मां रूपा से फोन पर बातचीत कराती थीं। 15 सितम्बर को जब संदीप ने किसी कारणवश बेटी को विद्यालय भेजने से मना किया, तो प्रधानाध्यापिका घर पर आकर उसे यह कहते हुए विद्यालय ले गईं कि “जरूरी काम” है।

लेकिन छुट्टी के बाद प्रिया घर नहीं लौटी। संदीप के अनुसार, जब वह विद्यालय पहुंचे तो पता चला कि प्रधानाध्यापिका मुनेश ने उनकी पुत्री को उसकी मां रूपा के सुपुर्द कर दिया है, जो उसे लेकर अपने मायके मध्य प्रदेश चली गई।

संदीप ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री की जान-माल को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रधानाध्यापिका मुनेश के खिलाफ बिना अनुमति उनकी संतान को सौंपने के मामले में कानूनी कार्रवाई करने और पुत्री को उनकी सुपुर्दगी में वापस दिलाने की मांग की है।

पत्नी और बेटियों की गुमशुदगी का मामला, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

0

कुशीनगर/गोरखपुर। जमुनिया महुआ (कुबेर स्थान) निवासी खुर्शीद अंसारी ने अपनी पत्नी आशिया खातून और दो बेटियों — इनायत (8) व नायरा (5) — के 9 जुलाई से लापता होने की सूचना दी है।

खुर्शीद का कहना है कि वे 3 जून को मुंबई से लौटे थे। घर आने पर उन्होंने आशिया को वीडियो कॉल पर एक युवक घनश्याम सिंह से बातचीत करते देखा। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आशिया सपा से खाली करके कसया में कमरा लेकर रहने लग गई। बाद में समझौते के बाद दंपत्ति फिर साथ रहने लगे, लेकिन दोबारा झगड़े की स्थिति बन गई।

खुर्शीद ने बताया कि पुलिस ने आशिया को दिल्ली में रहने की सलाह दी थी, जिस पर वह तैयार हो गईं। 1 जुलाई को खुर्शीद उसे दिल्ली छोड़कर लौटे और 9 जुलाई को ₹1,200 भेजे। उसी दिन आशिया कथित तौर पर घनश्याम सिंह ने बताया कि मुझे पता है कि तुम्हारी पत्नी किसके साथ भागी और घनश्याम ने कहा कि अगर तुम मुझे 2000 दोगे तो मैं बता दूंगा कि तुम्हारी पत्नी कहां है। और घनश्याम सिंह मुझे धमकी देता है कि तुझे जान से मार दूंगा और तेरी जमीन सारी हड़प लूंगा और मेरे पिताजी को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।

परिवार का आरोप है कि आशिया अक्सर घनश्याम से वीडियो कॉल करती थी और खुर्शीद को धमकियां मिलती थीं। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की है।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आशिया, इनायत या नायरा के बारे में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी पुलिस थाने या परिवार को तत्काल सूचना दें।

पत्नी और बच्चों के साथ फरार हुई महिला, पति को मिली जान से मारने की धमकी

0

चेन्नई/मधेपुरा।
चेन्नई सेंट्रल में रोड लाइन का काम करने वाले गंगाराम इन दिनों बेहद परेशान हैं। गंगाराम की शादी को लगभग 10 साल हो चुके हैं। उनकी पत्नी ममता देवी (गांव अमीना बिशनपुर, थाना गौरपुरा, जिला मधेपुरा) और तीन बेटे – सूरज कुमार, धीरज कुमार और प्रवीण कुमार – उनके साथ रहते थे। लेकिन 15 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनकी पत्नी बच्चों के साथ फरार हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, ममता देवी एक युवक के साथ गांव अमीना बिशनपुर, थाना गौरपुरा, जिला मधेपुरा इलाके से कहीं चली गई है। इस दौरान उस युवक ने गंगाराम को फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी। युवक ने साफ तौर पर कहा कि अगर गंगाराम ने इस मामले की जानकारी किसी को दी तो उसकी जान ले ली जाएगी। फिलहाल युवक का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।

गंगाराम ने बताया कि वे छोटे-छोटे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और घर के भरण-पोषण के लिए चेन्नई में मजदूरी करने आए थे। लेकिन अचानक पत्नी के फरार होने से उनका पूरा परिवार बिखर गया है। वे अपने बच्चों की सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे सुरक्षित उनके पास लौट आएं।

गंगाराम का कहना है कि वह इस घटना से मानसिक रूप से टूट चुके हैं। मामले की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी जारी है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच पर सबकी नज़र टिकी हुई है।